सुल्तानपुर टाइम्स |
- यूपी पुलिस में SI व ASI के 243 पदों पर शुरू होगी नई भर्ती
- डीएम ने जनता दर्शन में जन समस्याओं का किया निस्तारण
- रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति न होने पर सीएम योगी सख्त
- योग आत्मा से परमात्मा के साक्षात्कार का माध्यम है-डॉ सीमा सिंह
- रेप के झूठे केस में फंसाने वाली महिला पर हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना
- एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने बेटी समेत मां-बाप को उतरा मौत के घाट
- डीएम ने तहसील जयसिंहपुर का किया औचक निरीक्षण
- दूसरी पत्नी का दुष्कर्म, फिर गला दबाकर की हत्या, पहली बीवी ने भी दिया साथ
- श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
- गाय के गोबर से बनाया जाएगा दीवारों को पेंट
- योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों के समस्याओं के निपटारे के लिए अलग से व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश
- गर्भवती हो गई थी युवती, दोनों ने कर ली खुदकुशी
- अमेठी पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ 6 बदमाश गिरफ्तार
- जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में जन समस्याओं का किया निस्तारण
- जीआरपी ने बोगी से गहने भरे बैग को सौंपा
| यूपी पुलिस में SI व ASI के 243 पदों पर शुरू होगी नई भर्ती Posted: 25 Apr 2022 11:23 PM PDT लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से SI व ASI के 243 पदों पर नई भर्ती शुरू होने जा रही है। इसके लिए पुलिस भर्ती बोर्ड ने संबंधित एजेंसियों ने टेंडर मांगे हैं। यूपीपीबीपीबी की ओर से uppbpb.gov.in पर जारी नोटिस के अनुसाार इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ओपन टेंडर के कार्यदायी संस्थाओं को भर्ती बोर्ड में उपस्थित होकर अपनी निविदाएं (टेंडर) जमा कराने के लिए 25 अप्रैल 2022 तक का समय दिया गया था जिसे अब बढ़ा कर 6 मई 2022 कर दिया गया है।आपको बता दें कि यूपी पुलिस की इस नई भर्ती में पुलिस उपनिरीक्षक(SI) (गोपानीय) के 66 पदों, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (ASI) (लिपिक) के 143 पदों एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 34 पदों को सीधी भर्ती 2021-22 द्वारा भरे जाने के लिए ओपन टेंडर के माध्यम से कार्यदायी संस्थाओं को 6 मई 2022 तक सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आमंत्रित किए गए हैं।इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर प्रदर्शित किए गए आररएफक्यू में निहित शर्तों के अनुसार, अपनी- अपनी निविदाएं निर्धारित समय तक जमा करा सकते हैं।आपको बता दें कि यूपी पुलिस ने इस साल 26 हजार से ज्यादा कांस्टेबल भर्ती शुरू करने के लिए टेंडर मांगे थे। उम्मीद है कि राज्य में जल्द ही कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। |
| डीएम ने जनता दर्शन में जन समस्याओं का किया निस्तारण Posted: 25 Apr 2022 11:13 PM PDT सुलतानपुर शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) मनोज कुमार पाण्डेय सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे। |
| रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति न होने पर सीएम योगी सख्त Posted: 25 Apr 2022 09:58 PM PDT
लखनऊ भीषण गर्मी में बीते कुछ दिनों से कई क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति होने को सरकार ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तमाम क्षेत्रों से शिड्यूल के अनुसार बिजली न मिलने की शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग और पावर कार्पोरेशन सभी क्षेत्रों में तय रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें और इसके लिए जो भी व्यवस्था जरूरी हो वह तत्काल की जाए। उन्होंने पावर कार्पोरेशन को सख्त हिदायत दी कि इसमें किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की जरूरत है। बकायेदारों से वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना (OTS) लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट गहराने लगा है। तमाम क्षेत्रों से बिजली कटौती की शिकायतें मिल रही हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने सोमवार शाम ऊर्जा विभाग व पावर कार्पोरेशन के आला अधिकारियों की बैठक बुलाकर हालात की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आपूर्ति में सुधार के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि गर्मी में लोगों को बिजली की समस्या का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेज गर्मी व लू का मौसम चल रहा है। ऐसे में गांवों या शहरों में अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए। जरूरत हो तो अतरिक्त बिजली खरीदने की व्यवस्था की जाए। ट्रांसफार्मर जलने व तार गिरने जैसी दिक्कतों का बिना किसी विलंब के निस्तारण किया जाए।सीएम ने बिजली के झूलते लटकते बिजली तारों को चरणबद्ध तरीके से भूमिगत किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि तारों का संजाल न केवल शहर की सुंदरता खराब करते हैं बल्कि आए दिन दुर्घटना का कारण भी बनते हैं। बिजली तारों के भूमिगत किए जाने के काम में और तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली उत्पादन के लिए कोयले की उपलब्धता सतत बनाए रखी जाए। अभी प्रदेश में कोयले की कमी नहीं है किंतु मांग के अनुरूप कोयले की आपूर्ति सुगम बनी रहे इसके लिए भारत सरकार से सतत संवाद बनाए रखा जाए।सीएम ने नगरों में स्मार्ट मीटर लगाने के काम में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन घरों में अब भी बिजली कनेक्शन नहीं है उन्हें पात्रता के अनुसार सौभाग्य योजना अंतर्गत कनेक्शन दिया जाए। प्रदेश में हर गांव-हर घर बिजली पहुंचनी चाहिए।सीएम योगी ने कहा कि बिजली आपूर्ति होती रहे इसके लिए समय से बिल का भुगतान जरूरी है। बिजली का उपभोग करने वाले हर उपभोक्ता की यह जिम्मेदारी है कि वह समय से बिजली बिल का भुगतान करे। ऊर्जा विभाग व विद्युत निगमों को बिल के समयबद्ध संकलन के लिए ठोस प्रयास करना होगा। बकायेदारों से लगातार संपर्क और संवाद कर उन्हें बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जाए। गांवों में स्वयं सहायता समूहों व बीसी सखी के माध्यम से बिल संकलन जमा कराए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी उपभोक्ता को गलत बिजली बिल न मिले। सभी को समय से बिल मिल जाए। |
| योग आत्मा से परमात्मा के साक्षात्कार का माध्यम है-डॉ सीमा सिंह Posted: 25 Apr 2022 09:38 PM PDT सुलतानपुर सिविल लाइंस स्थित राणा प्रताप पी जी कालेज के बीएड विभाग ने योग शिविर का आयोजन किया जिसमें बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। यहाँ बीएड विभागाध्यक्ष डॉ भारती सिंह,डॉ कल्पना सिंह, शांतिलता कुमारी, डॉ सीमा सिंह, डॉ संतोष सिंह अंश सुमित यादव, अभिषेक सिंह ने भी योग के आसन किये। यहाँ योग साधिका महिमा यादव ने योग के महत्त्व को रेखांकित किया। उनके द्वारा जो योग कराए गए उनके नाम और लाभ इस प्रकार है सुखासन यह योग मन को शांति प्रदान करता है, तड़ासन इससे शरीर सुडौल बना रहता है, वज्रासन इससे पीठ और कमर दर्द की समस्या दूर होती है, वृक्षासन इस योग के अभ्यास से तनाव दूर होता है, अर्धमतसयेनद्रासन योग मधुमेह और कमरदर्द में लाभ देता है। प्राणायाम के अंतर्गत जो योग, योग साधिका ने कराए वे निम्न थे भस्तिका प्राणायाम इस योग को करने से मन शांत रहता है और ब्लड प्रेशर सही रहता है,कपालभाति प्राणायाम के अभ्यास से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, अनुलोम- विलोम के नियमित अभ्यास से फेफड़ें शक्तिशाली होते है और पाचनतंत्र ठीक रहता है,भ्रामरी प्राणायाम करने से तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती है और गला ठीक रहता है, सूर्य नमस्कार करने से शरीर में लचीलापन रहता , हड्डियां मजबूत बनती है , कब्ज ,तनाव अनिद्रा को दूर करता है। इन विभिन्न योग को सीखने और अभ्यास करने डीएसएम नर्सरी स्कूल के कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थी भी आये थे और योग करने हेतु बच्चे उत्साहित और प्रसन्न दिखे। प्राचार्य प्रो डी के त्रिपाठी में कहा कि योग तन मन को सुंदर और स्वस्थ बनाता है। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ भारती सिंह ने कहा कि योग शिविर का मकसद प्रशिक्षणरत छात्रों के लिये इसलिये कराया गया कि वे स्वयं फिट रहे और अपने आने वाले विद्यार्थियों को भी फिट रखें। हरेक अध्यापक योग को बढ़ाने में मदद कर सकता है। डॉ कल्पना सिंह ने कहा कि इस योग प्रशिक्षण से विद्यार्थियों के तन और मन को एकाग्र करने में मदद मिलेगी। शांतिलता कुमारी ने कहा कि विद्यार्थियों को योग अपनी नियमित दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए। डॉ सीमा का कहना था कि योग आत्मा से परमात्मा के साक्षात्कार का माध्यम है। डॉ संतोष कुमार सिंह अंश ने बताया कि योग हमें निरोगी बनाता है, मन शांत रहता है ऊर्जावान बना रहता है। यहां पर बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के साथ डीएसएम नर्सरी स्कूल के विद्यार्थी और स्टॉफ मौजूद थे। |
| रेप के झूठे केस में फंसाने वाली महिला पर हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना Posted: 25 Apr 2022 09:25 PM PDT लखनऊ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में शादी से पहले पति के खिलाफ बलात्कार के 'झूठे' आरोपों पर एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला पर 10 हज़ार रूपये का हर्जाना लगाया है।महिला ने बाद में आरोपी से ही शादी कर ली थी। कोर्ट ने आरोपी पति के खिलाफ दर्ज झूठी एफआईआर भी रद्द कर दी है।यह आदेश जस्टिस अंजनी कुमार मिश्र और जस्टिस दीपक वर्मा की खंडपीठ ने सलमान उर्फ मोहम्मद सलमान की याचिका पर दिया।हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हमारे देश में न्याय व्यवस्था पहले से ही केसों के अधिक बोझ से जूझ रही है। कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग स्थिति को और अधिक जटिल करने वाला है जो अदालत और जांच एजेंसियों का कीमती समय बर्बाद कर रहा है। यदि जांच एजेंसी और अदालत दोनों को झूठे मामलों से निपटने में समय लगायेगी तो वास्तविक मामलों का निपटारा नहीं हो सकेगा। याची पर आरोप लगाया गया कि उसने शादी का वायदा कर शिकायतकर्ता के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए।फिर शादी करने से इनकार कर दिया। उसके साथ दुराचार किया गया है।हालांकि बाद में दोनों ने शादी कर ली और समझौता कर लिया। |
| एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने बेटी समेत मां-बाप को उतरा मौत के घाट Posted: 25 Apr 2022 09:23 PM PDT
लखनऊ गोरखपुर जिले में एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में नाकाम होने पर ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया । सिरफिरे आशिक धारदार हथियार से हमला कर युवती समेत उसके मां-बाप की हत्या कर डाली। वहीं पुलिस की मुस्तैदी से हत्यारोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मामला खोराबार थाना क्षेत्र के रायगंज इलाके का है जहां ट्रिपल मर्डर की वारदात की सूचना पर एडीजी और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए शव को फौरन मेडिकल कॉलेज भेजा। साथ ही एहतियातन गांव में भारी फोर्स की तैनाती की गई।गौरतलब है की खोराबार थाना क्षेत्र में रायगंज गांव के रहने वाले गामा निषाद बंगला चौक पर परिवार के साथ रहते थे जबकि गामा के बड़े भाई रामा निषाद रायगंज में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि रामा निषाद की बड़ी बेटी की शादी है।सोमवार को परिवार में मटकोड़वा की रस्म होनी थी। इसी कार्यक्रम में शामिल होने गामा अपनी पत्नी संजू और बेटी प्रीती के साथ रात करीब 9 बजे पैदल ही जा रहे थे। घर से करीब 800 मीटर की दूरी पर रास्ते में घात लगाकर बैठे हमलावर ने पूरे परिवार को घेर लिया। अभी गामा कुछ समझ पाते कि इससे पहले हमलावर ने प्रीती पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। वहीं बेटी को बचाने गये मां-बाप के ऊपर भी सिरफिरे युवक ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किया।धारदार हथियार से घायल तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर एसएसपी , एसपी सिटी , सीओ कैन्ट मौके पर पहुंचे, जहां से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसएसपी ने घटना के संबंध में बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारोपी युवक अलोक पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी आलोक पासवान पड़ोस के जिले संतकबीर नगर का रहने वाला है और खोराबार में अपने मामा महेंद्र पासवान के घर रहता था। |
| डीएम ने तहसील जयसिंहपुर का किया औचक निरीक्षण Posted: 25 Apr 2022 08:14 AM PDT सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने तहसील जयसिंहपुर का औचक स्थलीय निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार,कोर्टरूम,मालखाने,पुरानी फाइलों के रखरखाव ,पुराने वादों के निस्तारण की स्थिती,परिसर की साफ़ सफाई आदि के बारे में जायजा लिया । जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित पाए गए।जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखागार में बस्ते खुलवाकर रिकॉर्ड चेक किया तथा रिकॉर्ड की साफ़ सफ़ाई व व्यवस्थित डंग से रखने के निर्देश संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को दिए। उन्होंने पेशकर द्वारा फाइलें दिखाने में सही जानकारी न होने पर कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा पुराने वादों यथा धारा 367/79 के तहत 1994 का वाद रमाशंकर वनाम पार्वती ,वाद संख्या 284/294 चिंतामणि वनाम शुखराज के रिकॉर्ड को चेक किया । उन्होंने रिकॉर्ड चेक के दौरान कुछ अभिलेख नॉन वारकोड पर दर्ज होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की तथा बारकोड पेपर पर दर्ज करने के निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा की पुराने अभिलेखों का रखरखाव सावधानी से रखे, वादो के निस्तारण में दिए गए अंतिम अवसर का कड़ाई से पालन करे,बार बार अंतिम अवसर न दिया जाए।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार,तहसीलदार अरविंद मिश्रा ,नायब तहसीलदार संध्या सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें। |
| दूसरी पत्नी का दुष्कर्म, फिर गला दबाकर की हत्या, पहली बीवी ने भी दिया साथ Posted: 25 Apr 2022 05:09 AM PDT
दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र से हत्या की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने जांच कर रही पुलिस टीम को भी सकते में डाल दिया। यहां एक पति ने अपनी दूसरी पत्नी की गलत हरकतों से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी और फिर उसकी लाश जंगल में फेंक दी। अब महिला की लाश मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ है।इस घटना में जो चौंकाने वाली बात है वो ये कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या से पहले अपने दोस्त को उकसाकर उसका दुष्कर्म भी कराया, फिर खुद गला दबाकर बीवी को मौत के घाट उतार दिया। इस पूरी घटना में आरोपी की पहली पत्नी भी शामिल है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।पुलिस कंट्रोल रूम को 18 अप्रैल को सूचना मिली थी कि नरेला में एक सरकारी स्कूल के पास झाड़ियों में एक महिला का शव मिला है। इसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित की और मौके पर रवाना हुई। पुलिस ने झाड़ियों से महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और राकेश नाम के चश्मदीद के हवाले से एफआईआर दर्ज की।राकेश आरोपी के साथ उसी की फैक्टरी में काम करता है। मामले की जांच के लिए दो टीम बनाई गईं और पुलिस को इस मामले में सबसे पहला सबूत एक कागज का टुकड़ा मिला जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा था। अपनी जांच में पुलिस को पता चला कि राकेश ने आरोपी और उसकी दूसरी पत्नी को 16 अप्रैल की रात करीब 9 बजे मंगल बाजार जाते हुए देखा था।अगले दिन रविवार को आरोपी फैक्टरी पहुंचा लेकिन वह सामान्य नहीं दिख रहा था। मामले में चश्मदीद राकेश ने जब उससे पूछा कि क्या बात है तो वह बोला कि घर में कुछ समस्या है और उसने अपनी दूसरी पत्नी को गुरुग्राम उसके परिजनों के घर भेज दिया है।अगले दिन आरोपी फैक्टरी नहीं आया और फोन पर कह दिया कि उसे बुखार है। जब राकेश ने ज्यादा जानकारी की तो आरोपी पति टूट गया और अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने दोस्त करन की मदद से 16 अप्रैल को ही दूसरी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी।जांच में आरोपी पति ने बताया कि उसकी दूसरी बीवी बिहार में रहती थी कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली आकर रहने लगी थी। आरोपी का कहना है कि वह अपनी दूसरी पत्नी की हरकतों से तंग आ गया था। वह केवल खाती थी और कई बार दूसरों के घर में या छत पर जाकर सो जाती थी। जब वह बिहार में थी, तब भी उसकी ऐसी ही हरकतें थीं।इसके साथ ही आरोपी की पहली पत्नी मृतका से ईर्ष्या रखती थी और इसीलिए उसकी हत्या की साजिश रच दी। जांच में यह भी पता चला कि हत्या से पहले आरोपी ने अपने दोस्त करन को दूसरी पत्नी का दुष्कर्म करने के लिए उकसाया था, जिसके बाद करन ने उसका दुष्कर्म किया और फिर आरोपी ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को जांच में कई सबूत मिले हैं जिससे तीनों आरोपियों की साजिश का पता चलता है। |
| श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा Posted: 25 Apr 2022 04:56 AM PDT सुल्तानपुर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक बैठक जिला अध्यक्ष दर्शन साहू की अध्यक्षता एवं महामंत्री संतोष यादव के संचालन में प्रेस क्लब में आयोजित की गई। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए आगे की कार्यवाही प्रारंभ की गई। महामंत्री संतोष यादव ने वर्ष 2022 के सदस्यों की संख्या, सदस्यता की स्थिति एवं सदस्यों के आई कार्ड की प्रगति से अवगत कराया। पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। कार्यक्रम का स्वरूप कैसा हो इसको लेकर संगठन की अगली बैठक जल्द होगी। बैठक में इस बात पर सभी सदस्यों का जोर रहा कि संगठन का धेय्य सदस्य संख्या बढ़ाना नही, बल्कि सकारात्मक सोच के साथ अच्छे लोंगो को संगठित करने एवं उनके साथ चलने का होना चाहिए। बैठक में तहसील स्तर पर प्रभारियों के नाम पर भी चर्चा हुई जिसमें कादीपुर तहसील का प्रभारी रमाकांत बरनवाल एवं जयसिंहपुर का प्रभारी मनोज पांडेय को बनाया गया। संगठन के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार केके तिवारी एवं सतीश तिवारी ने संगठन को और सक्रिय करने का सुझाव देते हुए नई कमेटी के कार्यों को सराहा। इस मौके पर राजेश मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा, राजेंद्र यादव, दयाशंकर गुप्ता, राम नारायण चौरसिया, संतोष मिश्रा, सत्य प्रकाश गुप्ता, देवेश सिंह, मनोज पांडे, राम लखन मौर्य, अतुल पांडे आदि मौजूद रहे। |
| गाय के गोबर से बनाया जाएगा दीवारों को पेंट Posted: 25 Apr 2022 04:32 AM PDT
लखनऊ वाराणसी जिले में एक जबरदस्त प्रयोग हो रहा है। यहां गाय के गोबर से अब पेंटर और डिस्टेंपर बनाया जाएगा। फिलहाल सेवापुरी ब्लॉक में इसका प्लांट बनाया जाएगा। गाय के गोबर से बने पेंट से पक्की दीवारों को चमकाया जाएगा। इसका निर्माण खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग कराएगा। बताया जा रहा है कि 15 जून से उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य है। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने अब तक 115 गोशालाओं से संपर्क साधा गया है। स्थानीय गोपालकों से भी गोबर की खरीदने की तैयारी है।खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक डीएस भाटी के मुताबिक गोपालकों को प्रति किलो गोबर के एवज में 5 रुपए दिए जाएगें। इस प्लांट की वजह से क्षेत्र में रोजगार पैदा होगा। इसके अलावा लोग स्वरोजगार की ओर भी कदम बढ़ाएंगे। गाय के गोबर से बना पेंट पर्यावरण के बिल्कुल अनुकूल, एंटी बैक्ट्रीरियल, एंटी फंगल, सामान्य पेंट के मुकाबले यह सस्ता और गंधरहित रहेगा।बता दें कि गाय के गोबर को बारीक किया जाएगा। फिर उसमें से 40 प्रतिशत तरल पदार्थ निकाल दिए जाएंगे। इसमें टाईटेनियम डाई-ऑक्साइड, कैल्शियम कार्बोनेट, थिनर और प्राकृतिक रंग मिलाकर पेंट बनाया जाएगा. यह पेंट खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के शोरूम में बिकेगा। शुरुआत में सफेद डिस्टेंपर और पेंट आएगा। इससे दीवार के अलावा लोहे के रॉड को भी पेंट किया जा सकेगा।आयोग के निदेशक डीएस भाटी ने बताया कि वाराणसी में पहली बार गोबर से पेंट बनवाया जा रहा है। यह प्रदेश स्तर पर भी पहली बार ही हो रहा है।आगे बताया कि, सेवापुरी में 15 जून से प्लांट में गाय के गोबर से डिस्टेंपर और पेंट का उत्पादन कराने का लक्ष्य निर्धारित है।इस पेंट की कीमत बाजार में बेहद कम रहेगी। |
| योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों के समस्याओं के निपटारे के लिए अलग से व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश Posted: 25 Apr 2022 04:28 AM PDT लखनऊ योगी सरकार 2.0 में अब जनप्रतिनिधियों की सुनवाई की कमान खुद CM दफ्तर संभालेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज टीम-9 की बैठक में अधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी किया है। सीएम योगी ने कहा है कि जनप्रतिनिधियों की शिकायत,समस्याओं और सुझावों के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में अलग से व्यवस्था बनाई जाए। इतना ही नही मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की किसी भी तरह की शिकायत पर तुरंत एक्शन होना चाहिए। अगर कोई जनप्रतिनिधि कोई सुझाव देता है तो उस पर भी विचार होना चाहिए। दरअसल, पिछली सरकार में तमाम जनप्रतिनिधि यह आरोप लगाते थे कि अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं करते हैं।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मंत्रिपरिषद के सामने सभी विभागों की 100 दिन, 6 महीने, 1 साल, 2 साल और 5 साल की कार्ययोजना का प्रेजेंटेशन हो चुका है। अब इस एजेंडे को लेकर मंत्रियों के सुझावों को शामिल करते हुए अब कार्ययोजना के एक्शन पर जोर होना चाहिए। जो भी लक्ष्य निर्धारित हुए है उसे तय समय से पूरा किया जाए। इसके साथ ही प्रगति रिपोर्ट के बारें मे मुख्यमंत्री कार्यालय को भी जानकारी दी जाए। |
| गर्भवती हो गई थी युवती, दोनों ने कर ली खुदकुशी Posted: 25 Apr 2022 04:26 AM PDT
लखनऊ फतेहपुर जिले में स्थित कुरस्तीकला स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती की लाश मिली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन थे जिन्होंने प्रयागराज-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी थी। पुलिस ने मौके पर मिले मोबाइल फोन से उनके परिजनों को सूचना दी। तब उनकी ये हकीकत सामने आई।पुलिस ने बताया कि दोनों लोगों के बीच प्रेम प्रसंग था और वे शादी करना चाहते थे। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के गर्भवती होने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इन दोनों के सिर के साथ-साथ शरीर में गहरी चोट लगने को मौत की वजह बताया गया है। इसके साथ ही युवती के गर्भवती होने की पुष्टि भी हुई है। उन्होंने कहा हमें पता चला कि युवक-युवती में प्रेम प्रसंग था लेकिन इनके परिजन शादी नहीं करना चाहते थे। इसी कारण दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि गाजीपुर थानाक्षेत्र में रहने वाले किसान का 26 वर्षीय यह बेटा पुणे में शटरिंग का काम करता था। कुछ दिनों पहले ही वह गांव आया था। युवक के पिता के मुताबिक उनके बेटे ने शाम को फोन करके कहा कि वह बस में बैठने जा रहा है। इसके बाद हमें पता चला कि बेटे के साथ साढ़ू की बेटी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। |
| अमेठी पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ 6 बदमाश गिरफ्तार Posted: 25 Apr 2022 01:38 AM PDT
अमेठी जिले में रविवार देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गैंगेस्टर महेश सिंह को लगी गोली तो बस्ती जिले का रहने वाला महेश का साथी अनुज प्रताप सिंह को गोली लगी है। बदमाशों की गोली से अमेठी एसओजी प्रभारी धीरेन्द्र वर्मा भी घायल हो गए।उनके हाथ में गोली लगी है। घायल बदमाश और एसओजी प्रभारी को जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम को बदमाशों के पास से दो अवैध पिस्टल और एक काली स्कार्पियो बरामद हुई है।आपको बता दें गिरफ्तार बदमाश और उसका साथ हाईवे पर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।लंबे समय से अमेठी पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही अमेठी अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे और मुसाफिरखाना सर्किल के क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर भी पहुंच गए। मुठभेड़ कादूनाला स्थित जंगल के पास हुई। जिसके बाद अमेठी पुलिस ने कॉम्बिंग के बाद दोनों बदमाशों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश कई मामलों में वांछित थे। इनकी गिरफ़्तारी के बाद इलाके में अपराध पर अंकुश लगेगा। |
| जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में जन समस्याओं का किया निस्तारण Posted: 25 Apr 2022 01:04 AM PDT सुलतानपुर शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। |
| जीआरपी ने बोगी से गहने भरे बैग को सौंपा Posted: 24 Apr 2022 09:23 AM PDT धंमौर के बनकेपुर निवासी यात्री का सफर के दौरान छूटा था कीमती बैग, अयोध्या पुलिस ने वापस कर दिखाई ईमानदारी रिपोर्ट योगेश यादव सुलतानपुर। रविवार को आईशा खान पत्नी तारिक खान नि0 बंकेपुर थाना धंमौर का दिल अयोध्या जीआरपी ने जीत लिया। ट्रेन नं0 22183 साकेत एक्सप्रेस के कोच संख्या S2 से यात्रा के दौरान सुल्तानपुर जंक्शन पर घर जाने के लिए उतर गयीं लेकिन उतरने के दौरान उनका दौरान लाल रंग बैग ट्रेन में ही रह गया। पीड़िता ने इसकी सूचना जीआरपी सुल्तानपुर को दिया ।उप निरीक्षक अरविन्द कुमार तिवारी ने प्रकरण की सूचना जीआरपी अयोध्या को दिया। कांस्टेबल पवन कुमार वत्स द्वारा तत्परता से साकेत एक्स में लगे स्कोर्ट कर्मियों व प्लेटफार्म ड्यूटी पर लगे हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार सिंह व अश्वनी कुमार सिंह को बैग ढूढने के लिए बताया गया । रेलवे स्टेशन अयोध्या कैन्ट पहुँचने पर टीम ने लाल रंग का बैग बरामद किया।सूचना पर पीड़िता आईशा खान अपने ससुर मेंहदी हसन के साथ अयोध्या पहुँची।अपना बैग का ताला खोलकर देखा तो बैग में सोने का हार, कान का झुमका, सोने की अंगूठी, पायल चांदी का और पासपोर्ट व कपड़ा सुरक्षित पाया ।लोगों ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |




















