Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- MP NEWS - बालाजी ज्वेलर्स संचालक पत्नी और बच्चों को जहर देकर फांसी पर झूल गया
- JABALPUR NEWS - रोड एक्सीडेंट में मां - बेटे सहित 3 की मौत, पटवारी घायल
- KAMAL NATH घबराए हुए नजर आ रहे हैं, हाईकमान से चार मुलाकात, घर पर गुटनिरपेक्ष मीटिंग - MP NEWS
- MANIT और BU BHOPAL कैंपस में रैगिंग के मामले, लड़की मजबूत, लड़के ने सौदा कर लिया
- OBC चयनित शिक्षकों ने आमरण अनशन का ऐलान किया, कमलनाथ आएंगे!- BHOPAL NEWS
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खबर- वैधानिकता और ग्रेजुएटी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला- Employees news
- गर्मी के मौसम में दूर की आवाज सुनाई क्यों नहीं देती- GK in Hindi
- Small business ideas- मात्र 20000 से शुरू कीजिए डिस्पोजेबल बॉल पेन का प्रोडक्शन
- GWALIOR NEWS- शहर की सभी अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर भेजें, FIR कराएं: कलेक्टर
- BHOPAL NEWS- वाटर सप्लाई हेल्पलाइन नंबर जारी, शिकायत एवं समस्याओं के लिए
- BHOPAL जिपं CEO को हाईकोर्ट का नोटिस, ग्राम पंचायत सचिव के ट्रांसफर का विवाद
- क्या क्राइम रिकॉर्ड के आधार पर किसी व्यक्ति को दंडित किया जा सकता है- CrPC 1978 section 248
- MPPEB NEWS- कॉन्स्टेबल भर्ती फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें
| MP NEWS - बालाजी ज्वेलर्स संचालक पत्नी और बच्चों को जहर देकर फांसी पर झूल गया Posted: 26 Apr 2022 01:37 AM PDT रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सर्राफा व्यापारी ने पत्नी और 2 बच्चों को जहर दिया और खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। जिसमें पति-पत्नी समेत 1 बच्चे की मौत हो गई। जबकि 1 बच्चे की हालत गंभीर है। उसे भोपाल रेफर किया है। रायसेन के बाड़ी वार्ड नं. 8 के रहने वाले जितेंद्र सर्राफा (35) ने अज्ञात कारणों के चलते पत्नी रिंकी (32), बेटे वैष्णव (12) और कार्तिक (10) को पहले जहर दिया फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। जिससे पत्नी, बेटे वैष्णव और व्यापारी की मौत हो गई। वहीं छोटे बेटे कार्तिक को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया है। आसपास के लोगों ने जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, मामले में पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है। व्यापारी के पड़ोसी का कहना है कि हिंगलाज मंदिर रोड पर उसकी बालाजी ज्वेलर्स के नाम से एक दुकान थी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| JABALPUR NEWS - रोड एक्सीडेंट में मां - बेटे सहित 3 की मौत, पटवारी घायल Posted: 25 Apr 2022 11:59 PM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से करीब 17 किलोमीटर दूर पनागर थाना क्षेत्र में सोमवार को कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे सहित 3 की मौत हो गई। कार की टक्कर से मोपेड सवार पटवारी भी घायल हो गए। थाना प्रभारी आरके सोनी ने बताया कि परोड़ा गांव निवासी संदीप बर्मन (18) अपनी मां किरन (35) तथा एक अन्य महिला चंद्रकुमारी बर्मन (40) के साथ अंधुआ गांव किसी रिश्तेदार के घर शोक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।संदीप बर्मन बाइक चला रहा था तथा किरन व चंद्रकुमारी पीछे बैठे थे। ग्राम सिंगलदीप में नहर की पुलिया के पास मझौली की तरफ से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर मारने केबाद कार चालक ने एक मोपेड सवार को भी टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित हुई कार कुछ दूर जाकर पलट गई। दुर्घटना में संदीप बर्मन, चंद्रकुमारी बर्मन व किरन बर्मन बाइक से गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट आने पर तीनों को पनागर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां किरन बर्मन को मृत घोषित कर दिया गया। संदीप व चंद्रकुमारी को मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उनकी भी रास्ते में मौत हो गई। मोपेड सवार घायल पटवारी विकास श्रीधर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कार चालक गोविंद उर्फ हरशू खंगार को भी चोट आई है, उसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| KAMAL NATH घबराए हुए नजर आ रहे हैं, हाईकमान से चार मुलाकात, घर पर गुटनिरपेक्ष मीटिंग - MP NEWS Posted: 25 Apr 2022 11:14 PM PDT भोपाल। सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत में कांग्रेस के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक कमलनाथ पिछले कुछ दिनों से घबराए हुए नजर आ रहे हैं। 15 दिन में सोनिया गांधी से उनकी चार मुलाकात हो चुकी हैं। पिछले 7 दिनों में हाईकमान से मिलने 2 बार दिल्ली जा चुके हैं। इस बीच भोपाल स्थित सरकारी आवास में अरुण और अजय को बुलाकर फोटो जारी करवाए। यह सब कुछ कमलनाथ का अंदाज नहीं है। सन 2018, जब कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। तब भी उनकी गतिविधियों में रणनीति नजर आती थी। आधे प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम का शोर मचा हुआ था, लेकिन कमलनाथ आश्वस्त नजर आते थे। पिछले दिनों अचानक उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रहीं हैं। अरुण यादव और अजय सिंह राहुल कि सोनिया गांधी से मुलाकात और प्रशांत किशोर की रिपोर्ट को इसका कारण माना जा सकता है, लेकिन गांधी परिवार में कमलनाथ की पकड़ इतनी भी कमजोर नहीं है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बयान दिया था कि उन्हें पद का लालच नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए उन्होंने कोई आवेदन नहीं दिया था। इस बयान के कुछ ही समय बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं को अपने घर बुलाया और खुद को सीएम कैंडिडेट घोषित करवा दिया। प्रशांत किशोर को लेकर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी के लिए प्रशांत किशोर लाभदायक होंगे परंतु मध्यप्रदेश में उनकी कोई जरूरत नहीं है। हाल ही में उन्होंने बयान दिया कि कांग्रेस पार्टी में मध्य प्रदेश का संगठन, देश में सबसे मजबूत है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| MANIT और BU BHOPAL कैंपस में रैगिंग के मामले, लड़की मजबूत, लड़के ने सौदा कर लिया Posted: 25 Apr 2022 10:52 PM PDT भोपाल। Maulana Azad National Institute of Technology एवं Barkatullah Vishwavidyalaya,Bhopal हॉस्टल कैंपस में रैगिंग के मामले सामने आए हैं। बरकतुल्लाह के मामले में तो जांच चल रही है लेकिन मैनिट भोपाल के मामले में व्यक्तिगत स्तर पर गोपनीय लाभ मिलने के बाद पीड़ित छात्र ने शिकायत वापस ले ली। MANIT BHOPAL हॉस्टल में रैगिंग, रात में शिकायत सुबह समझौतामौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के हॉस्टल में 23-24 अप्रैल की दरमियानी रात रैगिंग का मामला सामने आया। पीड़ित स्टूडेंट हॉस्टल केंपस से जेपी हॉस्पिटल तक मेडिकल के लिए गया। मेडिकल के बाद वापस कैंपस में लौटा और शिकायत की लेकिन सुबह सब कुछ सामान्य हो गया। बताया जा रहा है कि शिकायत वापस लेने के लिए उस स्टूडेंट को कुछ विशेष प्रकार के लाभ दिए गए हैं। BU BHOPAL रैगिंग मामले की जांच जारीबरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में पीड़ित छात्रा अपनी शिकायत पर कायम है। सोमवार को आरोपी छात्रों से प्रोक्टर बोर्ड के सदस्यों ने बयान लिए। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हॉस्टल में रैगिंग की घटना हुई थी। इसी मामले में पुलिस से शिकायत की गई थी। बाद में यह मामला पॉलिटिकल हो गया लेकिन रैगिंग के मामले की जांच लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि वार्डन के खिलाफ भी एक्शन लिया जा सकता है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| OBC चयनित शिक्षकों ने आमरण अनशन का ऐलान किया, कमलनाथ आएंगे!- BHOPAL NEWS Posted: 25 Apr 2022 10:43 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोक शिक्षण संचालनालय के सामने पिछले 1 महीने से प्रदर्शन कर रहे पिछड़ा वर्ग के चयनित शिक्षकों ने आमरण अनशन का ऐलान कर दिया। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि आमरण अनशन पर कौन-कौन बैठ गया है। प्रदर्शनकारी, नियुक्ति पत्र की मांग कर रहे हैं। 27% ओबीसी आरक्षण का विवाद हाईकोर्ट में लंबित है। मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के लिए भूख हड़तालचयनित शिक्षकों ने बताया कि विगत अक्टूबर और नवंबर महीने में 11 विषयों में OBC को नियुक्ति दी गई थी, लेकिन माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के 6 विषयों में 27 प्रतिशत रिजर्वेशन के बजाय 14 प्रतिशत के आधार पर ही नियुक्ति दी गई थी। शेष आरक्षण कोटे की नियुक्तियां होल्ड कर दी गईं थी। इसलिए चयनित शिक्षकों की मांग है कि होल्ड की नियुक्तियां भी रिलीज की जाएं। साथ ही सभी नियुक्तियों में भर्ती का आधार 27 फीसदी रिजर्वेशन माना जाए। अनशन में शामिल होने कमलनाथ आएंगे!पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार सपोर्ट किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के कई नेता प्रदर्शनी स्थल पर आकर एलान कर चुके हैं कि कांग्रेस पार्टी 27% ओबीसी आरक्षण के हक में डटकर खड़ी है। अब जबकि आमरण अनशन शुरू हो गया है तो माना जा रहा है कि कमलनाथ आमरण अनशन में शामिल होने के लिए आएंगे। कम से कम 1 दिन का उपवास करेंगे। ताकि सरकार पर तेजी से दबाव बने और मामले का निराकरण हो जाए। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| Posted: 25 Apr 2022 10:13 PM PDT Anganbadi karykarta versis Gujarat government case Supreme Court decisionनयी दिल्ली। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को ग्रेच्युटी भुगतान कानून, 1972 के तहत ग्रेच्युटी का अधिकार है।किस कानून के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलासुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति अभय एस ओका की पीठ के समक्ष गुजरात की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संबंधित याचिका की सुनवाई हुई। दावा किया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 1972 के कानून की धारा 2(ई) के अनुसार शासकीय कर्मचारी नहीं माना जा सकता तथा ICDS परियोजना को उद्योग नहीं कहा जा सकता है। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून, 2013 के प्रावधानों और शिक्षा का अधिकार कानून की धारा 11 के कारण आंगनवाड़ी केंद्र भी वैधानिक कर्तव्यों का पालन करते हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद वैधानिक हैं या अवैधानिकन्यायमूर्ति ओका ने एक अलग फैसले में कहा कि इस प्रकार, आंगनवाड़ी केंद्र राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून और गुजरात सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के मद्देनजर सरकार की एक विस्तारित शाखा बन गए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 47 के तहत परिभाषित राज्य के दायित्वों को प्रभावी बनाने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना की गई है और ऐसे में कहा जा सकता है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायक के पद वैधानिक हैं। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया karmchari news पर क्लिक करें. |
| गर्मी के मौसम में दूर की आवाज सुनाई क्यों नहीं देती- GK in Hindi Posted: 25 Apr 2022 04:07 PM PDT शायद आपने कभी नोटिस किया हो, बारिश और कोहरे के समय हमें दूर की आवाज बड़ी स्पष्ट सुनाई देती हैं परंतु गर्मी के मौसम में आसमान साफ होने के बावजूद दूर की आवाज स्पष्ट सुनाई नहीं देती। आइए समझते हैं कि इस अंतर के पीछे क्या कारण है। क्या फिजिक्स का कोई सिद्धांत काम करता है या फिर गर्मी के मौसम में अपने कान खराब हो जाते हैं। सबसे पहले ध्वनि की गति का सिद्धांत समझिएध्वनि दिव्यांग होती है। वह अपने पैरों पर नहीं चल सकती। उसे आगे बढ़ने के लिए किसी माध्यम की जरूरत होती है। उस माध्यम की डेंसिटी (Density, हिंदी में घनत्व) जितनी ज्यादा होगी ध्वनि की गति भी उतनी ही ज्यादा होगी। फिजिक्स का यही सिद्धांत अपने जनरल नॉलेज क्वेश्चन का आंसर है। बारिश के मौसम में वातावरण में नमी होती है। इसलिए ध्वनि पानी के हवा में तैरते कणों पर दौड़ लगाते हुए आगे बढ़ती है। गर्मी के मौसम में वातावरण शुष्क हो जाता है। ध्वनि को आगे बढ़ने के लिए कुछ नहीं मिलता। प्रदूषण के सहारे जहां तक संभव होता है ध्वनि पहुंच जाती है। एक उदाहरण:- सड़क पर पड़ा हुआ 20 फीट लंबा लोहे का खंबा। एक तरफ आप और दूसरी तरफ एक सिक्का। सिक्के को जमीन पर गिरा दीजिए। आपके कानों तक आवाज नहीं पहुंच पाएगी। अब अपने कान को लोहे के खंभे पर लगाइए और सिक्के को बहुत हल्के से खंबे पर गिरा दीजिए। आपके कान में जो आवाज आएगी, फिजिक्स के इस सिद्धांत को हमेशा के लिए फिक्स कर जाएगी। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article - (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk question answer in hindi, general knowledge questions in hindi, gktoday in hindi, general awareness in hindi) |
| Small business ideas- मात्र 20000 से शुरू कीजिए डिस्पोजेबल बॉल पेन का प्रोडक्शन Posted: 25 Apr 2022 03:47 PM PDT डिस्पोजेबल बॉल पेन का निर्माण 1 घरेलू व्यवसाय है। प्रोडक्ट की डिमांड हमेशा बनी रहती है इसलिए इसकी बिक्री बड़ी चिंता की बात नहीं है। अच्छी बात यह है कि डिस्पोजेबल बॉल पेन निर्माण इकाई की लागत मात्र ₹20000 है। सिर्फ एक बार खर्च करना पड़ती है। काम करने के लिए एक परिवार काफी है। कमाई ₹50000 महीने तक हो सकती है। New business ideas from homeडिस्पोजेबल बॉल पेन प्रोडक्शन यूनिट स्थापित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पांच छोटी-छोटी मशीनें ही चाहिए। यह मशीन लोकल मेड भी मिलती हैं और इन्हें अमेज़न, इंडिया मार्ट आदि से भी मंगवा सकते हैं। इन्हें घर बैठे ही ऑनलाइन खरीदा जा सकता है और गॉरन्टी भी मिलती है। लोकल मेड ज्यादा सस्ती मिलती हैं और इन्हे बेचने वाले बाद में सर्विस भी देते हैं। एक पेन बनाने की लागत 1 रुपये से ज्यादा नहीं होती। दिनभर में 10000 पेन बनाये जा सकते हैं लेकिन ज्यादातर लोग 2000 से लेकर 5000 तक बनाते हैं। डिस्पोजेबल बॉल पेन के लिए कौन सी मशीनें चाहिए(1) अडॉप्टर फिटिंग मशीन (2) स्याही भरने की मशीन (3) नोजल फिटिंग मशीन (4) सेन्ट्रीफ्यूगल मशीन (5) पेन पर नाम लिखने की मशीन डिस्पोजेबल बॉल पेन कहां बेचेंगेअपने शहर की स्टेशनरी स्टोर पर सप्लाई कर सकते हैं। शहर के सभी स्कूलों में कॉन्ट्रैक्ट कर सकते हैं। सरकारी दफ्तरों में स्टेशनरी सप्लाई करने वाले ठेकेदारों को। रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप और पब्लिक प्लेस पर फुटकर बिक्री वालों को। कुछ लोकल सप्लायर से मशीन खरीदने पर बॉल पेन बनाने का कॉन्ट्रैक्ट भी मिल जाता है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS- शहर की सभी अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर भेजें, FIR कराएं: कलेक्टर Posted: 25 Apr 2022 03:25 PM PDT ग्वालियर। अवैध काँलोनियों में अवैध निर्माण तोड़ने के साथ साथ संबंधित काँलोनाइजर के खिलाफ पुलिस में FIR भी दर्ज कराएँ। यह निर्देश कलेक्टर श्री कौशेलेन्द्र विक्रम सिंह ने अंतर विभागीय समन्वय बैठक में जिले के सभी एसडीएम एवं नगर निगम के अधिकारियों को दिए। उन्होंने जोर देकर कहा अवैध काँलोनी विकसित करने की प्रवृत्ति को सख्ती से रोका जाए। ग्वालियर शहर में अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान का ऐलानसोमवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुए बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों एवं संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि ग्वालियर शहर में अभियान बतौर अवैध काँलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में जानकरी दी गई कि एंटी माफिया अभियान के तहत मई माह के अंत तक शहर की लगभग 60 अवैध काँलोनियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करने पर जोर देते हुए कहा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के साथ कोई रियायत न हो। उन्होंने कहा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के साथ साथ दोषियों के खिलाफ एफआईआर भी कराएँ। कलेक्टर ने पुख्ता रणनीति बनाकर अवैध उत्खनन,परिवहन और भंडारण पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध शराब एवं मिलावटखोरी से जुड़े असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाए। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- वाटर सप्लाई हेल्पलाइन नंबर जारी, शिकायत एवं समस्याओं के लिए Posted: 25 Apr 2022 03:02 PM PDT भोपाल। गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट निवारण के लिये पेयजल संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक व्यवस्था करने के लिए जिला पेयजल सूखा राहत प्रकोष्ठ बनाया गया है। पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण के लिए उपखंड मुख्यालयों बैरसिया एवं फंदा में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। फंदा विकासखंड के कंट्रोल रूम में प्रकोष्ठ प्रभारी अनुरेखक श्रीमती मंजू श्रीवास्तव को मोबाइल नम्बर 7415551948 पर प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, मानचित्रकार श्री व्ही.के. तिवारी को मोबाइल नम्बर 9755056695 पर दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक एवं प्रयोगशाला सहायक श्री राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा को मोबाइल नम्बर 8982585723 पर अवकाश दिवस में प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक पेयजल समस्या की सूचना दी जा सकती है। बैरसिया विकासखंड के कंट्रोल रूम में प्रकोष्ठ प्रभारी हैण्डपंप तकनीशियन श्री आर.एस ठाकुर को मोबाइल नम्बर 9993949112 पर प्रति सोमवार एवं मंगलवार प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, हैल्पर श्री ताहिर उद्दीन को मोबाइल नम्बर 7049623425 पर सोमवार एवं मंगलवार दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक, हैण्डपंप तकनीशियन श्री संदीप भारतीय को मोबाइल नम्बर 9406924982 पर प्रति बुधवार से शुक्रवार प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, सहायक मैकेनिक श्री रमेश साहू को मोबाइल नम्बर 9981904666 पर बुधवार से शुक्रवार दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक एवं तकनीशियन श्री राजेन्द्र यादव को मोबाइल नम्बर 9755336112 पर एवं हेल्पर श्री गोरेलाल मरावी को मोबाइल नम्बर 9752908844 पर शनिवार, रविवार एवं अवकाश दिवस में प्रात: 10 बजे से 5 बजे तक सूचना दी जा सकती है। समय-सीमा में निवारण न होने पर करें भोपाल कार्यालय में शिकायतशिकायत का निवारण 3 दिवस में नहीं होने पर खंड स्तरीय कार्यालय भोपाल में शिकायत की जा सकेगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड भोपाल में प्रकोष्ठ प्रभारी सहायक ग्रेड-2, श्री सकन मालवीय को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, समयपाल श्री निशांत श्रीवास्तव को दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक, समयपाल श्री हनीफ खान को अवकाश के दिनों में कार्यालय के दूरभाष क्रमांक - 0755-4903088 पर सूचना दी जा सकेगी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| BHOPAL जिपं CEO को हाईकोर्ट का नोटिस, ग्राम पंचायत सचिव के ट्रांसफर का विवाद Posted: 25 Apr 2022 10:44 PM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को हाई कोर्ट ने नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। मामला ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती मंगला वर्मा के विवादित ट्रांसफर का है। CEO ने हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पंचायत सचिव का अभ्यावेदन निराकृत नहीं किया बल्कि निरस्त कर दिया था। श्रीमती मंगला वर्मा का ट्रांसफर दिनाँक 06/09/21 को कार्यालय जनपद पंचायत, फंदा से ग्राम पंचायत खजूरी सड़क किया गया था। ट्रांसफर आदेश के पालन में उनके द्वारा, ग्राम पंचायत खजूरी सड़क में उपस्थिति दे दी गई थी। उसके बाद मिथ्या शिकायत के आधार पर श्रीमती वर्मा को दिनाँक 04/2/2022 को जनपद पंचायत फंदा में संलग्न कर दिया गया एवम उनकी पंचायत का अतिरिक्त प्रभार, श्री रामफूल बैरागी, सचिव परवलिया सड़क को दे दिया गया था। तत्पश्चात, दिनाँक 21/2/22 को अचानक श्रीमती मंगला वर्मा का ट्रांसफर ग्राम पंचायत, खजूरी सड़क से ग्राम पंचायत परवलिया सड़क कर दिया गया था। पीड़ित होकर, श्रीमति वर्मा द्वारा उच्च न्यायालय जबलपुर की शरण ली गई थी। हाईकोर्ट ने दिनाँक 16/3/22 को याचिका का निराकरण करते हुए, जिला पंचायत सीईओ को, श्रीमती वर्मा के आवेदन के निराकरण के निर्देश दिये गए थे। निराकरण की अवधि में ट्रांसफर आदेश को स्टे कर, श्रीमती वर्मा को खजूरी सड़क में कार्य करने की अनुमति दी गई थी। दिनाँक 12/04/22 को सीईओ जिला पंचायत द्वारा कारण रहित आदेश जारी कर, श्रीमती वर्मा के अभ्यावेदन को निरस्त कर, उन्हें परवलिया सड़क मे कार्यभार ग्रहण करने हेतु, निर्देशित किया गया। श्रीमती मंगला वर्मा द्वारा पुनः हाई कोर्ट जबलपुर की शरण ली गई। उनके अधिवक्ता श्री अमित चतुर्वेदी ने बताया कि कोर्ट ने श्रीमती वर्मा के आवेदन को निरस्त किया जाने को गंभीर विषय माना गया है। अधिवक्ता अमित चतुर्वेदी ने कोर्ट को बताया कि दिनाँक 6/09/21 को ट्रांसफर के पश्चात, दिनाँक 04/02/22 को मिथ्या शिकायत के आधार पर संलग्नीकरण एवम 21/2/22 को पुनः ट्रांसफर द्वेषपूर्ण एवं दंडात्मक प्रतीत होता है। जिला पंचायत भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा, पंचायत सचिव के ट्रांसफर निरस्तीकरण अभ्यावेदन को बिना कोई कारण का उल्लेख किये, निरस्त किया जाना गम्भीर विषय है। किसी भी कर्मचारी का दंडस्वरूप ट्रांसफर या संलग्नीकरण मान्य नही है। चूँकि ट्रांसफर कोई दंड नही है। हाईकोर्ट, जबलपुर ने अधिवक्ता अमित चतुर्वेदी से सहमत होते हुए, जिला पंचायत भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से जबाब तलब करते हुए, ट्रांसफर आदेश दिनाँक 21/02/22 एवं 12/04 /22 को स्टे किया है एवं, श्रीमती मंगला वर्मा को ग्राम पंचायत खजूरी सड़क मे कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति दी है। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया karmchari news पर क्लिक करें. |
| क्या क्राइम रिकॉर्ड के आधार पर किसी व्यक्ति को दंडित किया जा सकता है- CrPC 1978 section 248 Posted: 25 Apr 2022 02:29 PM PDT Definition and punishment of section 248 of the Code of Criminal Procedure, 1973 in simple Hindiयदि कोई व्यक्ति किसी अपराध में दोषी पाया गया और कोई अन्य व्यक्ति अपराधी के खिलाफ उसी प्रकार की एक नई शिकायत कर दे, तो क्या अपराधी व्यक्ति को इस आधार पर दंडित किया जा सकता है कि उसने पहले भी ऐसा अपराध किया है। आइए पढ़ते हैं कानून क्या कहता है:- दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 248 की परिभाषा:-• परिवाद शिकायत पर मजिस्ट्रेट के समक्ष कोई आरोपी पेश हुआ है, एवं मजिस्ट्रेट की राय से लगता है कि लगाए गए आरोपी सही नही है तब मजिस्ट्रेट आरोपी व्यक्ति को छोड़ देगा। • अगर मजिस्ट्रेट को लगता है की लगाए गए आरोप उचित एवं ठोस हैं तब मजिस्ट्रेट आरोपी व्यक्ति के अपराधों को विरचित करेगा। व्यक्ति पर लगाए गए वर्तमान आरोप सिद्ध नहीं होते लेकिन पूर्व में वह इसी प्रकार के मामले में अपराधी पाया गया था, तब ऐसी स्थिति में उसके पूर्व के दोषों को तब तक नहीं देखा जाएगा जब तक कि वर्तमान का अपराध सिद्ध नहीं हो जाता। CrPC 1978 section 248 Exampleउदाहरण- एक व्यक्ति को मारपीट के मामले में पूर्व में दंडित किया जा चुका है और कोई दूसरा व्यक्ति फिर से मारपीट का आरोप लगाते हुए साक्ष्य प्रस्तुत किए बिना यह दलील देता है कि आरोपित व्यक्ति पूर्व में भी दंडित किया जा चुका है इसलिए यह विश्वास किया जाना चाहिए कि इस बार भी उसने अपराध किया है, तब मजिस्ट्रेट ऐसी दलील को खारिज कर देगा। वर्तमान अपराध का स्वतंत्रता पूर्वक सिद्ध होना अनिवार्य है। पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर सजा को कठोर किया जा सकता है परंतु किसी भी व्यक्ति का क्राइम रिकॉर्ड, किसी भी नए आरोप में दंडित करने के लिए उचित एवं पर्याप्त नहीं होगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| MPPEB NEWS- कॉन्स्टेबल भर्ती फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें Posted: 25 Apr 2022 02:04 PM PDT Madhya Pradesh Proffessional Examination Board (मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल, भोपाल) ने पीपीटी फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट-2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने एमपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम क्लियर कर लिया है, फिजिकल प्रॉफिसिएंसी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। MP police constable exam Physical proficiency test 2022गौरतलब है की एमपी पुलिस कांस्टेबल Stage-1 का आयोजन दिनांक 8 जनवरी 2022 को दो शिफ्ट में किया गया था। जिसमें करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने पार्टिसिपेट किया था। इस परीक्षा का रिजल्ट 24 मार्च 2022 और 18 फरवरी 2022 को आंसर की जारी की जा चुकी है। अपना एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें - How to Download MP Police Constable Admit Card1. सबसे पहले एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in ओपन करें। 2. अपनी भाषा का चयन करें। 3. पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट टेस्ट 2020 -कॉल लेटर फॉर फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट पर क्लिक करें। 4. इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक बॉक्स ओपन होगा। 5. इसमें अपना एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ सम्मिट करके दिए गए कैप्चा क्वेश्चन को हल करें। 6. एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास भविष्य के लिए SAVE करें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |


.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)