दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन के चयनित हुए अध्यक्ष प्रदीप झुनझुनवाला और चेयरमैन स्वदेश बनर्जी*
- 27 अप्रैल 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से l
- मंगरू बाबा के दलान
- महिलाएं सबल होकर भारत को सशक्त करें : राम कृपाल यादव*
| यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन के चयनित हुए अध्यक्ष प्रदीप झुनझुनवाला और चेयरमैन स्वदेश बनर्जी* Posted: 26 Apr 2022 06:56 AM PDT जितेन्द्र कुमार सिन्हा, यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भागलपुर इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव (2022- 2025) बिहार राज्य शाखा के उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर और शरद कुमार सलारपुरिया के निगरानी में, हिंदुस्तान क्लब, नया बाजार, भागलपुर में सम्पन्न हुआ । चुनाव पर्यवेक्षक प्रभात रंजन भारती और मधेपुरा इकाई के चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्रा ने पूरी चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया। चुनाव में अध्यक्ष प्रदीप कुमार झुनझुनवाला,उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय एवं शंकरानंद झा,चेयरमैन स्वदेश कुमार बनर्जी, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा एवं भागलपुर इकाई की नवनिर्वाचित समिति द्वारा शैलेश गुप्ता को भागलपुर इकाई का सचिव मनोनीत किया गया। अध्यक्ष झुनझुनवाला एवं चेयरमैन बनर्जी आदि ने संयुक्त रूप से कहा कि नई कमिटी सभी सदस्यों के परस्पर सहयोग से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुये, संगठन के विस्तार और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगी। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ,बिहार राज्य शाखा के उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर और शरद कुमार सलारपुरिया ने चुनाव को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण माहौल सम्पन्न करने के लिए चुनाव अधिकारियों और सदस्यों के प्रति बिहार राज्य शाखा की ओर से आभार व्यक्त किए। भागलपुर ईकाई के चुने गए पदाधिकारियों को यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार राज्य शाखा के चेयरमैन के एन भारत,अध्यक्ष मोहन कुमार, कोषाध्यक्ष प्रियेश रंजन आदि बधाई दिया। |
| Posted: 26 Apr 2022 06:46 AM PDT 27 अप्रैल 2022, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से l
|
| Posted: 26 Apr 2022 05:43 AM PDT मंगरू बाबा के दलान गाँव मे आझ कल खेती किसानी के माने मतलब उ लोग से जुड्ल हे जिनका अप्पन खेत हे भले उहर के लगना पर कहिओ हाथ न धरलन होए , ई सब किसान अब सरकारी रैयत कहा हथ, एकरे मे जिनका पास गाँव भर में सबसे जादे जोत जमीन हे उन्हखा जेठरैयत के तगमा मिल जा हे सिरपत भी अपन गांँव का जेवारो मे जेठरैयते हलन सवा बीघा के वकास्त खेत कोई के न हल ,ई बात दीगर हे कि अपन गोतिया लोग के हिस्सा हाथमें पीपर के डौंघी लेके किरिआ खाके हड़प गेलन हल। कहल जाहे कि गरीब के हाय पड़े मे दिन लग सकऽ हे बाकी खाली न जाए। उनका सरग सिधारला के बाद ऊ बड़का घर में दूइए गो मरद रहलन , बेटा रूदर नाथ मिसिर उर्फ मंगरू बाबा आउ पोता बजनाथ मिसिर बस। बेजनाथ मिसिर के बिआह खूब उचावे मड़ावे भेल, बड़ी बरस के मान मनौती से एगो लछमी अँगना में उतरलन ,आगे कुछ न। मंगरू बाबा के घर आधा बीघा के एराजी से कम नऽ हल इन जेकरा में सवा कट्ठा के तो आधंगने हल,,डेउढ़ी ,दलान आउ ओके सामने सहन जेकरा मेंखरिहान नेवारी गाँज ,रवि के दमाई मैसाई सब काम होबे आउ दलाने पर बइठल देखल जा हल। अइसे तो गाँव में सब के दूरा रहवे करऽ हे त एतना लमहर कोई के न। दलान के मतलब गाहे व गाहे अगर बरात के हे के होए त आराम से दरी ,जाजिम सफेदा मसनद बिछा के पचास आदमी के सुतावल जा सके। से अइसने हल उ दलान जेकरा में एगो पलंग आउ चारगो चौकी हमेसे बिछल रहऽ हल। सब पर बिछौना बिछले रहे जरूरूरी न। लेकिन ई बात भी जानल जाए कि दलान कहिओ कखनिओ बिन अदमी न रहल ई दलान गाँव के घर फोरवन ,अगलगावन दुसरा के शिकायत,चुगली मेंमहारत हासिल वालन के मुफतिया अड्डा बनल हल। यंगरू बाबा के जजमनका भी आसपास के छौ सात गाॄव में हलइन त जब जजमान में जाथ तखनिओ दलान पर कोइ न कोइ तो रहवे करे बलिक बाबा जब परसादी ले के आवथ तो पहिल बँटाई दलनिया अमदी में हो जाए तब घरे भीतर रहे वालन के पइठ होए। गरमी होए कि बरसात,भले पूस माघ के कनकनी होवे फुरसताह के जमाकड़ा में तनिको कमी न। ई जमाकडा़ मे एक से एक गंजेड़ी, भंगेड़ी,, तास -चौपडिया के जुटान जमल रहऽ हल। एगो बात आउ मजे दार भेल कि मंगरू बाबा सगुन बिचारे लगलन ,जेकर लोटा भुलाए चाहे बेटा, ,पहुँच जाए दलान पर बाबा के परवचन के साथे झूठो सचो के गप के पतरा खुल जाए,पहिले उहाँ जमल लोग के दही में सही से बिसवाह के सोरह आना जगह छेका जाए। गाहे व गाहे किरतनियाँ मंडली,,फागुन चढ़ते फगुआ राग के झलपीटन से बर्हमटोली के साथे नउआटोला ,माली टोला गजगजाए लेकिन रात में। लेहाजे केकरो कुछ बोले के हूब न होए ,एतने नऽ दिने सांझे बिन मांगल कचहरिओ नियन ममला सझुरावे के वास्ते बिना फीसे ओकील जज भी बन के तइयार ,भले ओकर फैसला लागू होए चाहे न होए। कने से न कने से एमो आउ तमासा के जड़ी मिल गेलइन मंगरूबाबा के ,उ ई कि अंगुठा मे काजर ला के सगुन करे ला जान गेलन ओकरा कहलन कि ई कजरी प्रष्न हे ,एकरा में मंतर पढ के फोटो निअन देखावे लगलन कि जे समाश इया अदमी भुलायल हे से कहाँ हे। बाकि देखवैया के उमर दस बरस से जादे न होवे के चाही। हला कि एकर दान दछिना के कोई बात न ,सब मुफतिया कहाउत हे कि जइसन धन ओइसने पठंगा। सान में ,सौख में देखाबे मे कनहूँ से कोई कमी नऽ। नौकर दाई हमेसा लगल रहलन सान सौकत मे सोना उगले वाला खेत गते गते बय होबे लगल,,,खेत बेच बेच के बढ़िआ बढि़आ साड़ी गहना किनाए लगल। दाइओ नौकर अइसन इतरी इतरा कि जइसन साड़ी कनेया के ओइसने दाई के भी मिले के चही। ई तरह से लगभग सब जमीन बीका गेल रह गेल बाकी घर-दलान। ज़ इसे ज इसे धन निघटे लगल ओसहीं दलान के बैठकी भी उपहे लगल बाबा के मरला के बाद त सीधा वबौध बैंनाथ तो जजमनिका पर केतना रहतन हल से उन्हकर दमाद अपन उठानी से खेत खरीदे लगलन,अउ इहें रहहूँ लगलन। दलान के सूरत सीरत बदले लगल, खैनी से बेसी के वेहवार पर रोक हो गेल ,सब के उमर होबऽ हे ऊहो दूनो परानी चल बसलन बाकि दलान आझो हे उझंख बिरान। रामकृष्ण |
| महिलाएं सबल होकर भारत को सशक्त करें : राम कृपाल यादव* Posted: 26 Apr 2022 05:26 AM PDT जितेन्द्र कुमार सिन्हा, "आत्म निर्भर भारत" के सपने को पुरा करने के उद्देश्य से 'आत्मनिर्भर स्वास्थ, शिक्षा, स्वावलंबी' की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को यूथ हॉस्टल, फ्रेजर रोड, पटना में रेडक्लिफ लैब्स और राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राम कृपाल यादव, पटना मेयर सीता साहू एवं सिविल सर्जन डॉ विभा सिंह थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राम कृपाल यादव ने कहा कि सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम किया है और कर रहा है। इस तरह की योजनाओं में महिलाओं की सहभागिता बढ़ चढ़ कर होनी चाहिए। अब यह समय आ गया है कि सभी लोग एक साथ मिलकर योजनाओं को आगे बढ़ाएं और सबल हो कर भारत को सशक्त करें। उक्त अवसर पर पटना के मेयर सीता साहू ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है शिक्षा। महिलाओं और लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए पुरानी मानसिकता को भूल कर, सभी तरह से हर सम्भव प्रयास शिक्षा के लिए करना चाहिए। सिविल सर्जन डॉ विभा सिंह ने कहा कि अब वह समय नही है जहां महिलाएं अपनी समस्याओं को लोगों से छिपाती थी। अब जागरूकता का समय आ गया है इसलिए सरकार की ओर से स्कूल में लड़कियों के लिए तरह तरह की सुविधाएं दे रही है, इसका उपयोग कर में संकोच नहीं करनी चाहिए। उन्होंने गुप्त समस्याओं की ओर इशारा करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दी। पटना के उप विकास आयुक्त रिची पांडे ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए योजनाओं की जानकारी दी। उक्त अवसर पर राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान की सचिव अर्पणा बाला ने कहा कि जब एक महिला स्वस्थ्य होती है तो वह पसन्न रहती है और जब प्रसन्न रहती है तो वह अपने आप को सक्रिय, सृजनशील, समझदार और अपने को योग्य महसूस करती है। इसलिए महिलाओं को स्वावलंबी होने के लिए स्वस्थ्य और प्रसन्न रहना होगा। उक्त अवसर पर दिल्ली से रेडक्लिफ लैब्स के प्रोजेक्ट मैनेजर चंदन मिश्रा ने कहा कि पटना में महिलाओं के साथ मिलकर स्किल और स्वावलंबन पर काम करेगें। उक्त अवसर पर मेयर सीता साहू और सांस्था के सचिव अर्पणा बाला ने कई महत्वपूर्ण लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से सेवा निवृत्त एवं वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र कुमार सिन्हा, आराधना न्यूज के प्रबंध संपादक धीरेन्द्र गुप्ता सहित संस्थान के उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं शामिल थी। इससे पूर्व सांसद, मेयर, सिविल सर्जन और उप विकास आयुक्त को अंग वस्त्र, पुष्प माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित संस्था के सचिव अर्पणा बाला ने की। उक्त अवसर पर डॉ अभिषेक तिवारी, दीपेन्द्र मणि, जनक नंदनी सिंह, महेश प्रसाद सिन्हा, शिवम जी सहाय, शक्मभरी, अंशुमाली, सुंदरम, प्रेम कुमार सिंह, पुनम देवी, शाहिद साहिल, अंकित, बबिता देवी, राजू श्रीवास्तव, शिवा श्रीवास्तव सहित संस्था के अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे। |
| You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |