ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Rewari News : 10वीं की परीक्षा के रोल नंबर रोकने पर छात्रा ने स्कूल के खिलाफ शिकायत दी.
- Rewari News : रोटरी क्लब की ओर से धारूहेड़ा चौक स्थित ओम अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन
- Bounsi News: डिजिटल एक्सरे की सेवा शुरू होने से लोगों को हो रही सुविधा
- Bounsi News: पुलिस ने 12 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
| Rewari News : 10वीं की परीक्षा के रोल नंबर रोकने पर छात्रा ने स्कूल के खिलाफ शिकायत दी. Posted: 26 Apr 2022 10:04 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : दसवीं की छात्रा मुस्कान बोर्ड एग्जाम रोल नम्बर के लिये उपायुक्त जिला रेवाड़ी से लेकर उच्च अधिकारियो के दरबार मे लगा रही फरियाद निजी स्कूल नही दे रहा रोल नम्बर. जिला रेवाड़ी की एक छात्रा मुस्कान जो जिले के निजी स्कूल में कक्षा आठवी से शिक्षा ग्रहण करती हुई अब कक्षा दसवीं की शिक्षा पूरी करने वाली है जिसका कल दिनाक 27 अप्रैल 2022 से बोर्ड एग्जाम होने हैं और निजी स्कूल द्वारा अमान्य मदो में फीस लेने पर अडिग है, जिस कारण छात्रा के रोलनम्बर देने से मना कर रहा है, इस समस्या के समाधान हेतु छात्रा आज कैलाश चंद एड्वोकेट के पास निशुल्क सहायता के लिये पहुची छात्रा की समस्या के समाधान हेतु कैलाश चंद एड्वोकेट के माध्यम से एक सिकायत निदेशक सेकंडरी शिक्षा विभाग पंचकूला, सचिव सी बी एस ई, जिला उपायुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एस एच ओ बावल, बाल सुरक्षा अधिकारी, को ईमेल के माध्यम से सिकायत भेजी ओर कैलाश चंद अधिवक्ता छात्रा के साथ उपायुक्त कार्यालय भी पहुचे, परन्तु उपायुक्त महोदय नही मिले, जिसके उपरांत उपायुक्त के मोबाइल पर समस्या बारे अवगत करवाया गया, जिस पर उपायुक्त द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को इस बारे समाधान करवाने के लिये सूचित किया, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को सूचित किया, परन्तु अब तक खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की ह, अब देखना होगा अधिकारी इस छात्रा का कल का एग्जाम के लिये रोलनम्बर दिलवाते है या नही या फिर छात्रा एग्जाम से वंचित तो नही होगी. |
| Rewari News : रोटरी क्लब की ओर से धारूहेड़ा चौक स्थित ओम अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन Posted: 26 Apr 2022 09:58 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज रेवाड़ी : रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन तथा सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक की ओर नगर धारूहेड़ा चौक स्थित ओम अस्पताल में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि सीएमओ डा. कृष्ण कुमार ने रिबन काटकर किया। अस्पताल संचालक डा. विक्रम यादव ने सर्वप्रथम ब्लड डोनेट किया। शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर क्लब के प्रधान जेपी चौहान, सचिव ज्योति अदलखा, क्लब ट्रेनर अरुण गुप्ता, महेश तथा जोनल चेयरमैन डा. नवीन अदलखा उपस्थित थे। क्लब की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र दिए गए। डा. नवीन अदलखा ने कहा कि इस साल क्लब को ये 7वां रक्तदान शिविर है तथा इन कैंपों में 600 से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है। सचिव ज्योति अदलखा ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। प्रधान जेपी चौहान ने कहा कि क्लब की ओर से 3 मई को ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्रोलोनी मैनेजमेंट में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। |
| Bounsi News: डिजिटल एक्सरे की सेवा शुरू होने से लोगों को हो रही सुविधा Posted: 26 Apr 2022 09:26 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल में डिजिटल एक्सरे की सेवा की शुरूआत होने से प्रखंड क्षेत्र के अलावा झारखंड से सटे सीमावर्ती इलाकों से भी मरीजों के आने का सिलसिला काफी बढ़ता जा रहा है। अत्याधुनिक तरीके से लगे डिजिटल एक्स-रे की वजह से अब ज्यादा रुपए देकर बौंसी बाजार में एक्सरे कराने वालों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। मरीजों को अब बाहर पैसे खर्च कर एक्सरे कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इस सुविधा के बाद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को निःशुल्क एक्सरे होने के कारण काफी राहत मिल रही है। हालांकि अस्पताल में लगाए गए डिजिटल एक्सरे मशीन में सबसे बड़ी समस्या बिजली को लेकर हो रही है। बताया जाता है कि, बिजली नहीं रहने पर जनरेटर से इसका परिचालन नहीं हो पाता है। जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक्सरे कर्मियों को भी मरीजों और उनके परिजनों के क्रोध का शिकार बनना पड़ता है। गर्मी की दस्तक के बाद बिजली की समस्या बढ़ जाने से दिन भर यहां पर बिजली आने के बाद एक्सरे कराने बालों की भीड़ लगी रहती है। आउटसोर्सिंग के माध्यम से अस्पताल परिसर में मरीजों को फ्री एक्सरे की सुविधा के साथ-साथ उनके रिपोर्ट भी रेडियोलॉजिस्ट के जरिए दी जा रही है। जिसके कारण अस्पताल में मरीजों को इलाज कराने में काफी सुविधा मिल रही है। एक्सरे टेक्नीशियन बिहारी ठाकुर और डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रत्यूष परमार्थ निस्वार्थ भाव से सुबह के 10:00 बजे से दोपहर के 4:00 बजे तक एक्स-रे कार्य में लगे रहते हैं। बताया जाता है कि, प्रतिदिन 25 से 30 लोगों का एक्सरे यहां पर निःशुल्क कराया जा रहा है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पुलिस ने 12 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार Posted: 26 Apr 2022 09:30 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने 12 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के डोमसी मोहल्ला समीप से गुप्त सूचना के आधार पर 12 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि, मंदार हिल रेलवे स्टेशन समीप के डोमसी मोहल्ला निवासी धर्मा लैया का पुत्र बबलू लैया शराब लेकर आ रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा युवक को थैला में शराब लेकर आते देख पकड़ लिया गया। हालांकि युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास भी किया परंतु पुलिस की तत्परता के आगे युवक की कुछ ना चली। पुलिस के द्वारा युवक को धर दबोचा गया। इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बताया गया कि, आरोपी को कल जेल भेजा जाएगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |




