सुल्तानपुर टाइम्स |
- आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट होने पर युवती ने जहर खाकर दी जान
- Facebook और Instagram पर सुसाइड का पोस्ट डाला तो UP Police के पास आएगा अलर्ट
- पोस्टमार्टम कराकर लौट रहे परिजनों ने शव को बीच सड़क पर रखकर रोड जाम किया
- गोमती मित्र मंडल ने सीता कुंड धाम पर किया साप्ताहिक श्रमदान
- स्पा सेंटर में होता था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा,9 गिरफ्तार
- जिलों में प्रभारी मंत्रियों व नोडल अधिकारियों की नियुक्ति जल्द
- गरीबों के राशन में धांधली पर डीलर पर मुकदमा
- दुष्कर्म के अपराधी के घर बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस
- बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय युवक की हुई मौत
- अश्लील फोटो खींच कर रहा था युवती को ब्लैकमेल,पुलिस ने किया गिरफ्तार
- नए बजट में मुफ्त सिलिंडर, राशन व किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली की सौगात मिल सकती है
- भाजपा में शामिल हो सकते हैं शिवपाल यादव
| आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट होने पर युवती ने जहर खाकर दी जान Posted: 03 Apr 2022 05:40 AM PDT लखनऊ सहारनपुर जिले में आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट होने के बाद एक 20 वर्षीय युवती ने जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। रविवार को पुलिस ने ये जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक युवती ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं के बाद उसे ये बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने बताया कि मामले में लापरवाही के लिए एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि बेहट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती की जहर खाने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शनिवार को युवती के परिवार को उसकी किताबों में एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में वसीम और सलीम नाम के दो युवकों पर आपत्तिजनक तस्वीरें लेने और उन्हें ऑनलाइन पोस्ट करने का आरोप लगाया है। उसने अपनी मौत के लिए दोनों को जिम्मेदार ठहराया है। इसके आधार पर हमने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अतुल शर्मा ने बताया कि वसीम और सलीम के साथ दो अन्य युवकों मोहित और धीरज को रविवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि धीरज इस मामले का मुख्य आरोपी है। पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि इस मामले में लापरवाही के लिए एक पुलिस कांस्टेबल को भी निलंबित कर दिया गया है। |
| Facebook और Instagram पर सुसाइड का पोस्ट डाला तो UP Police के पास आएगा अलर्ट Posted: 03 Apr 2022 05:17 AM PDT लखनऊ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अगर कोई खुदकुशी या किसी को मारने के इरादे से जुड़ी पोस्ट डालेगा तो UP Police की सोशल मीडिया सेल के पास अमेरिका स्थित फेसबुक मुख्यालय से रियल टाइम अलर्ट आएगा। इस प्रक्रिया की टेस्टिंग के दौरान UP Police ने शनिवार को प्रयागराज में एक छात्र की जान भी बचाई। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट डालकर खुदकुशी करने के मामलों का संज्ञान लेते हुए फेसबुक कंपनी से संपर्क किया था।सोशल मीडिया सेल की तरफ से फेसबुक से कहा गया कि इस तरह के मामलों में कंपनी की तरफ से पुलिस को रियल टाइम अलर्ट किया जाए जिससे लोगों की जान बचाई जा सके। UP Police की सोशल मीडिया सेल के ASP ने बताया कि फेसबुक व इंस्टाग्राम पर यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने से संबंधित पोस्ट किया जाता है तो फेसबुक कंपनी के अमेरिकन मुख्यालय द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर की अधिकृत ई-मेल आईडी और फोन नंबर पर ऐसे पोस्ट करने वाले के संबंध में तत्काल अलर्ट ई-मेल प्रेषित कर फोन से भी जानकारी दी जाएगी। ASP राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक फेसबुक और इंस्टाग्राम की ओर से UP Police को सुसाइड नोट लिखने वाले शख्स की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी की ओर से ऐसे व्यक्ति का फोन नंबर उपलब्ध करवाया जाता है। ऐसे व्यक्ति की लोकेशन व अन्य जानकारियों को रियल टाइम जुटाने के लिए सोशल मीडिया सेल को UP STF के सर्वर से जोड़ा गया है। जहां से तत्काल ही ऐसे व्यक्ति की रियल टाइम लोकेशन नाम पता व अन्य जानकारियां मिल जाती हैं। जिसको संबंधित जिले व थाने की पुलिस से साझा कर जान बचाई जा सकती है। |
| पोस्टमार्टम कराकर लौट रहे परिजनों ने शव को बीच सड़क पर रखकर रोड जाम किया Posted: 03 Apr 2022 04:44 AM PDT सुल्तानपुर जिले में कल रात युवक की गोली मारकर हत्या का मामला।आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सड़क पर रखा शव। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया सुलतानपुर हलियापुर रोड मुरली नगर चौराहा को किया जाम। बीती रात बाइक सवार बदमाश घटना को अंजाम देकर हुये थे फरार। नगर कोतवाली के खैंचिलाकला की घटना। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के खैंचलाकला गांव निवासी केदारनाथ तिवारी पुत्र चंद्रदेव तिवारी बीती रात गांव की एक दुकान पर खड़ा था। उसी समय बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ उस पर गोलियां बरसा दी थी। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से भाग निकल थे। गोलियों की तड़ातड़ाहट की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना को लेकर कहा जा रहा है कि विवाद प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर हुआ है। आज दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर लौट रहे परिजनों ने शव को मुरली नगर के पास बीच सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया। मामले की सूचना पर नगर कोतवाली टीम मौके पर पहुंची। उपजिलाधिकारी सदर सीपी पाठक क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र चौधरी ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन शव के अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं हुए। परिजनों ने प्रशासन के सामने हत्याभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। |
| गोमती मित्र मंडल ने सीता कुंड धाम पर किया साप्ताहिक श्रमदान Posted: 03 Apr 2022 02:00 AM PDT सुलतानपुर गोमती मित्र मंडल द्वारा हर रविवार आयोजित होने वाला साप्ताहिक स्वच्छता श्रमदान जागरूकता कार्यक्रम 3 अप्रैल को भी श्री सीता कुंड धाम पर प्रातः6 बजे से 9बजे तक आयोजित किया।तेज धूप में भी गोमती मित्रों ने हिम्मत ना हारते हुए पूरे तट परिसर को साफ किया,नदी की जलधारा में से भी कूड़ा करकट निकाला । श्रमदान के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन एवं मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने गोमती मित्रों से अनुरोध किया कि यथासंभव सभी अपने घर,मोहल्ले,कस्बे में इस भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था जरूर करें,,माहे रमजान की भी सभी गोमती मित्रों ने मुबारकबाद प्रेषित की,,श्रमदान में मुख्य रूप से उपस्थित रहे रतन कसौंधन,संतकुमार प्रधान,अरविंद सोनी,मुन्ना सोनी,संतोष अग्रवाल,प्रदीप कसौंधन, मुन्ना पाठक,डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,आलोक तिवारी,सेनजीत कसौंधन दाऊ,अजय वर्मा,सोनू सिंह,जयनाथ,तेजस्व पांडेय,पवन मौर्या,अर्जुन यादव,अभय,आयुष आदि। |
| स्पा सेंटर में होता था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा,9 गिरफ्तार Posted: 03 Apr 2022 12:15 AM PDT लखनऊ गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-3 स्थित एक मॉल के बेसमेंट में चल रहे स्पा सेंटर में पुलिस-प्रशासन की टीम ने देर रात छापेमारी कर यहां चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके से स्पा सेंटर संचालिका सहित 4 युवती व 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस फरार स्पा संचालक की तलाश में जुटी है।वैशाली सेक्टर-3 स्थित एक मॉल के बेसमेंट में स्पा सेंटर संचालित हो रहा था। पुलिस को सेंटर की आड़ में महिलाओं को बहला-फुसलाकर देह व्यापार का काम कराए जाने की जानकारी मिली थी। गुरुवार रात को CO इंदिरापुरम व अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय ने टीम के साथ मिलकर मॉल पहुंचे। उन्होंने मॉल के बेसमेंट में चल रहे स्पा सेंटर में छापा मारा। पुलिस को देखकर मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान टीम को सेंटर के रिसेप्शन पर युवती व युवक बैठे मिले और सेंटर के अंदर दो कमरे बंद थे। कमरों को खुलवाने पर दो जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस को मौके से 13 हजार रुपये की नकदी सहित कई मोबाइल भी मिले।पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी लोगों से सख्ती से पूछताछ की गई। कौशांबी थाना प्रभारी ने बताया कि युवतियों ने बताया कि उनके पास रोजी-रोटी का कोई जरिया नहीं है। कुछ दिनों पहले उनकी मुलाकात रिसेप्शन पर बैठी संचालिका से हुई थी। उन्हीं के माध्यम से ही सभी सेंटर पर पहुंची थी। उसने उन्हें अधिक पैसे कमाने का लालच दिया था। उसके झांसे में आकर वो भी देह व्यापार के गंदे धंधे में शामिल हो गईं। पुलिस ने 5 युवकों साहित 4 युवतियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।CO इंदिरापुरम ने बताया कि मॉल के बेसमेंट स्थित स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया है। टीम ने मौके से 4 महिलाओं सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरेापी संचालक की तलाश में टीम को लगाया गया है। |
| जिलों में प्रभारी मंत्रियों व नोडल अधिकारियों की नियुक्ति जल्द Posted: 02 Apr 2022 10:52 PM PDT
लखनऊ प्रदेश सरकार फील्ड में सरकारी कामकाज को रफ्तार देने के लिए जिलों में प्रभारी मंत्री व नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की कार्रवाई जल्द करने जा रही है। इससे संबंधित प्रस्ताव पर विचार-विमर्श शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोडल अधिकारियों को प्रभारी मंत्रियों के साथ हर माह जिलों के भ्रमण का फरमान सुना चुके हैं, लेकिन प्रभारी मंत्रियों व नोडल अधिकारियों की नए सिरे से नियुक्ति नहीं हुई है। योगी-2.0 मंत्रिमंडल में पुराने की जगह बड़ी संख्या में नए मंत्रियों को जगह मिली है। ऐसे में प्रत्येक जिले में नए सिरे से प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति होनी है। मुख्यमंत्री को छोड़कर मंत्रिमंडल में 52 मंत्री हैं, लेकिन जिलों की संख्या 75 है। ऐसे में कई मंत्रियों को एक से अधिक जिलों का प्रभार मिलना तय है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जल्दी ही प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर सकते हैं। शासन का नियोजन विभाग इस संबंध में कार्रवाई कर रहा है। इसी तरह शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को योगी-1.0 शासन में जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। इनमें से कई सेवानिवृत्त हो चुके हैं या उनका तबादला हो चुका है।शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिलों में प्रभारी मंत्रियों व नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के बाद फील्ड के कामकाज की शासन स्तर से मॉनिटरिंग शुरू हो जाएगी। |
| गरीबों के राशन में धांधली पर डीलर पर मुकदमा Posted: 02 Apr 2022 10:51 PM PDT
लखनऊ मेरठ में भ्रष्टाचारी राशन डीलर के खिलाफ कमिश्नर ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। राशन डीलर 51 गरीबों का राशन खा रहा था। लोगों की शिकायत पर डीलर की जांच कराई गई तो पूरा मामला पकड़ में आया। कमिश्नर ने डीलर के खिलाफ एफआईआर करा दी है।सरधना के कालंद गांव के राशन डीलर मैसर्स यामीन के खिलाफ मोहम्मद लुकमान पुत्र इकबाल निवासी ग्राम कालंद ने मंडलायुक्त को एक शिकायत दी थी। जिसमें लुकमान ने कहा था कि यामीन लोगों को राशन नहीं दे रहा है और गरीबों के राशन की कालाबाजारी कर रहा है। लुकमान की शिकायत पर कमिश्नर ने संयुक्त आयुक्त खाद्य सत्यदेव को शिकायत की जांच सौंपी थी। खाद्य आयुक्त की जांच में राशन डीलर दोषी पाया गया।कमिश्नर ने बताया कि राशन डीलर राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहा था। जांच में उसके खिलाफ जो शिकायत थी सही मिली इसलिए उसके खिलाफ एफआईआर कराई है। राशन डीलर अनियमितताएं बरत रहा था। 18 राशन कार्ड ऐसे थे जिस पर 51 यूनिट राशन का वितरण गलत तरीके से किया जा रहा था। जनता की बजाय राशन बाजार में बेचा जा रहा था। राशन डीलर के विरुद्ध थाना सरधना पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत पूर्ति निरीक्षक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। दुकान के लाइसेंस को भी निलंबित कर दिया गया है। |
| दुष्कर्म के अपराधी के घर बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस Posted: 02 Apr 2022 10:50 PM PDT लखनऊ गोंडा जिले में फरार सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के घर बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस ने चेतावनी दी। कहा फरार आरोपी अपने आप को पुलिस के हवाले कर दे। नहीं करेगा तो संपत्ति की जब्त की जाएगी। मदद करने वालों के विरुद्ध की जाएगी कठोर कार्रवाई।कोतवाली नगर क्षेत्र के इसराइल पुत्र यूसुफ निवासी बुधईपुरवा के घर कोतवाली नगर पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंची और लाउडस्पीकर से एलाउंस कर मोहल्ले वासियों को अवगत कराया कि ये अपराधी का मकान है। अपराधी इसराइल अपने आप को पुलिस के हवाले कर दे नहीं तो मकान खण्डहर होगा। जिससे हड़कम्प मच गया है।ज्ञातव्य ही इसराइल एक नाबालिग दलित बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म में शामिल था। जिसमें एक दुष्कर्मी को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इसराइल सहित तीन दुष्कर्मी अभी फरार है। |
| बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय युवक की हुई मौत Posted: 02 Apr 2022 09:41 AM PDT सुल्तानपुर जिले में आज शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब यहां कोतवाली नगर के खैंचला गांव में एक युवक पर ताबड़तोड़ गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस पूरे मामले में पड़ताल कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर स्थित खैंचला गांव केदारनाथ तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पुत्र चंद्रदेव तिवारी गांव की एक दुकान पर खड़ा था। उसी समय बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ उस पर गोलियां बरसा दी।घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से भाग निकले। उधर गोलियों की तड़ातड़ाहट की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर कहा जा रहा है कि विवाद प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर हुआ है। पुलिस ने बताया कि विधिक कार्रवाई किया जा रहा है। |
| अश्लील फोटो खींच कर रहा था युवती को ब्लैकमेल,पुलिस ने किया गिरफ्तार Posted: 02 Apr 2022 05:43 AM PDT
लखनऊ बुलंदशहर जिले के जहांगीरा बाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती के अश्लील फोटो खींचकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम कई दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी थी। पीड़ित ने आरोपी पर लगातार जबरन दुष्कर्म करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही आरोपी फरार था।युवती ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना को लगातार चार माह से अंजाम दिया जा रहा था। पीड़ित परिवार ने आरोपी पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली जहांगीरा बाद प्रभारी ने बताया कि आरोपी फैजान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। |
| नए बजट में मुफ्त सिलिंडर, राशन व किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली की सौगात मिल सकती है Posted: 02 Apr 2022 04:52 AM PDT लखनऊ यूपी के नए बजट में भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 व केंद्रीय बजट में घोषित गति शक्ति व किसान ड्रोन जैसी नई योजनाओं की छाप नजर आएगी। विभाग बजट प्रस्तावों को तैयार करने में जुटे हुए हैं। वित्त वर्ष 2022-23 का पूर्ण बजट विधानमंडल के आगामी सत्र में लाने की तैयारी है।योगी सरकार-2.0 में विभागों को शीर्ष स्तर से कुछ प्रमुख बातों को ध्यान में रखकर बजट प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। मसलन, पिछले वर्षों में जिन योजनाओं में बजट प्रावधान अधिक किया जाता रहा है, लेकिन बड़ी राशि खर्च नहीं हो पाती है, वहां कम आवंटन का प्रस्ताव किया जाए।जहां आवंटन कम होता है, लेकिन बीच में अधिक राशि की आवश्यकता के लिए पुनर्विनियोग की आवश्यकता होती है वहां आवश्यकतानुसार आवंटन बढ़ाया जाएगा। इससे अत्यधिक पुनर्विनियोग की गंभीर समस्या से राहत मिल सकेगी। ऐसी योजनाओं पर पुनर्विचार करने को कहा गया है जहां भारी भरकम राशि खर्च नहीं हो पा रही है।इसके अलावा सभी विभागों को ज्यादा से ज्यादा रोजगारपरक योजनाएं तैयार करने को कहा गया है। विभाग इन निर्देशों को ध्यान में रखकर प्रस्ताव तैयार करने में जुटे हैं। सभी विभाग लोक कल्याण संकल्प पत्र में अपने-अपने विभाग से संबंधित वादों को चिह्नित कर प्राथमिकताएं तय कर रहे हैं। वे देख रहे हैं कि किस वादे को पहले ही बजट में पूरा किया जाना आवश्यक है। किसे थोड़ा आगे टाला जा सकता है।जानकार बताते हैं कि सड़क, बिजली, हर घर पानी, मेट्रो व पूर्व घोषित चार एक्सप्रेसवे जैसे अधूरे प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक बजट प्रावधान तय है। साथ ही लोक कल्याण संकल्प पत्र में शामिल उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वर्ष में दो गैस सिलिंडर देने के वादे को पहले ही बजट में शामिल करने की तैयारी है। राज्य सरकार ने मुफ्त राशन भी अगले तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। इस पर आने वाले खर्च की व्यवस्था होगी। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली की सौगात भी पहले ही बजट में मिल सकती है। |
| भाजपा में शामिल हो सकते हैं शिवपाल यादव Posted: 02 Apr 2022 04:43 AM PDT
लखनऊ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के चीफ शिवपाल सिंह यादव एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा उलटफेर करने की तैयारी में हैं। पिछले दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात थी। वहीं नवरात्रि के पहले दिन शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में जाने की संभावना मजबूत होती दिख रही है। दरअसल उन्होंने यकायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को भी फॉलो किया है।अखिलेश यादव के चाचा के इस कदम ने सूबे की सियासत में गर्माहट पैदा कर दी है।वैसे कुछ दिन पहले खुद प्रसपा चीफ ने भी बड़े बदलाव की बात कही थी।बता दें कि शिवपाल सिंह यादव एक बार फिर अपने भतीजे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे हैं। इसकी वजह उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद सपा की बैठक में बुलावा नहीं मिलना बताया जा रहा है। वैसे बैठक में नहीं बुलाए जाने पर शिवपाल सिंह यादव ने खुलकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि मैं 2 दिनों तक इंतजार करता रहा और मैंने अपने सारे कार्यक्रम कैंसिल कर दिए लेकिन मुझे कोई फोन नहीं आया। मुझे विधायक दल की मीटिंग में नहीं बुलाया गया जबकि मैं समाजवादी पार्टी का विधायक हूं। हालांकि समाजवादी पार्टी ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उनको गठबंधन के दलों की बैठक में बुलाया गया है जिस बैठक में वह ना आने की बात कह रहे हैं वह सिर्फ समाजवादी पार्टी के विधायकों की बैठक थी।वैसे इस मामले पर भाजपा और शिवपाल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |














