आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 2, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: गोदाम का ताला तोड़ चोरों ने दो लाख से अधिक का माल पार किया

Posted: 02 Apr 2022 08:24 AM PDT



शहर के अतलस पोखरा स्थित एक फोम के गद्दों के गोदाम में हुई घटना


आजमगढ़: शहर के एटलस पोखरा स्थित एक फोम के गद्दों के गोदाम का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने दो लाख से अधिक का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शहर के न्यू फ्रेंड्स कालोनी बदरका निवासी मो.कलीम पुत्र मो. इदरीस की शहर के खत्री टोला चौक पर दुकान है। उनका गोदाम एटलस पोखरा स्थित अजमतपुर कोडर में स्थित है। शुक्रवार की रात चोर गोदाम की छत से अंदर घुस गए। गोदाम का दरवाजा तोड़कर उसमे रखा 60 पीस गद्दा और 30 पीस तकिया सहित अन्य गोदाम उठा ले गए। मो. कलीम को चोरी की सूचना शनिवार की दोपहर में हुई। दोपहर में लोग माल निकालने के लिए पहुंचे तो गोदाम का दरवाजा टूटा हुआ था, सामान बिखरा हुआ देख होश उड़ गए। मो. कलीम ने घटना की सूचना बदरका पुलिस चौकी को दी। चौकी प्रभारी विजय कुमार शुक्ल मौके पर पहुंच कर जांच की। गोदाम के बगल स्थित एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया। मो.कलीम ने बताया कि दो लाख से अधिक का माल चोरी चला गया है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

आज़मगढ़: माह-ए-रमजान की तैयारी में गुलजार रहे बाजार

Posted: 02 Apr 2022 07:23 AM PDT



दो साल तक कोरोना की वजह से थी बंदिशें, इस बार है लोगों में खासा उत्साह


आजमगढ़ : माह-ए-रमजान यानी सबसे पाक महीना जिसके आने का अकीदतमंदों को पूरे साल इंतजार रहता है। इसके पहले दिन मुसलमानों के चेहरे पर एक अलग तरह का उत्साह दिखा। इस साल उत्साह दोगुना हो गया है। कारण कि दो साल बाद कोरोना की काली छाया पूरी तरह से हट चुकी है।
खरीदारों से प्रमुख बाजार गुलजार रहे। बिना किसी बंदिश के लोग घरों से बाहर निकले और सहरी तथा इफ्तार के लिए सामान की खरीदारी की। फलों में केला , संतरा, तरबूज, खीरा, ककड़ी, नींबू की सबसे ज्यादा मांग रही। इफ्तार के लिए मक्का मदीने की खजूरें , चिप्स-पापड़ और नमकीन खरीदे गए। एक साथ नवरात्र और माह-ए-रमजान के कारण दुकानदारों के भी चेहरे खिले दिख रहे हैं। उनका कहना है कि दो साल बाद ठीक से व्यापार करने का मौका मिला है। शहर में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र तकिया, पहाड़पुर, कोट, बाजबहादुर आदि मोहल्लों में सुबह से ही भीड़भाड़ नजर आई।
इसके अलावा, सरायमीर, संजरपुर, फरिहां, बड़ा गांव, मुबारकपुर, खैराबाद सहित सभी मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में दुकानदारों ने भी तैयारी कर रखी है। सेवईं, खजूर से लेकर खासतौर से ककड़ी और तरबूज जैसे ठंडे फलों के ठेले लगे हुए हैं। कोई सहरी के लिए किराने की दुकान पर बेसन, चीनी, सूजी खरीद रहा था तो कोई दूध और ब्रेड। खुशी इस बात को लेकर भी दिखी कि अबकी इफ्तार के लिए गर्म जलेबी और पकौड़ी भी बाजार में उपलब्ध हो जाएगी।

आज़मगढ़: विहिप ने भगवा ध्वज लगाकर किया हिन्दू नववर्ष का स्वागत

Posted: 02 Apr 2022 07:10 AM PDT



हिन्दू युवा वाहिनी सदस्यों ने एक-दूसरे को चन्दन तिलक लगा नववर्ष की बधाई दिया

आज़मगढ़: 2 अप्रैल को हिन्दू नववर्ष के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद आर्यमगढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले भर के प्रमुख मठ मंदिरों पर भगवा ध्वज लगाए। विहिप के जिला मंत्री गौरव रघुवंशी ने बताया कि भारतीय कालगणना के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, इसी दिन त्रेता युग मे प्रभु श्रीराम एवं द्वापर युग में महाराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ,सम्राट विक्रमादित्य ने विदेश आक्रांता शकों पर विजय प्राप्त कर विक्रमी संवत का प्रारम्भ किया था। इसी दिन चैत्र मास की नवरात्रि का प्रथम दिन आरंभ होने के साथ साथ वसन्त ऋतु का भी आगमन होता है। नगर कार्याध्यक्ष अरविंद मोदनवाल ने कहा कि हमारा नववर्ष हिन्दू समाज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाता है हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के बड़ा गणेश मंदिर से लेकर सभी छोटे बड़े मंदिरों पर भगवा ध्वज लगाये गए। इस अवसर पर जिला कार्याध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह पप्पू,जिला संयोजक शशांक तिवारी,उत्कर्ष सिंह ,राजन गुप्ता,अरविंद अग्रवाल,नीरज सिंह,गिरीश पांडेय,अनूप पांडेय,सौरभ अग्रवाल,निशांत तिवारी, सत्यम तिवारी,बलवंत सिंह,सुरेन्द्र चौहान,हिमांशु राज,राघवेंद्र मिश्रा,सूरज निषाद,अभी निषाद ,अभिषेक गुप्ता,श्रेयांश गोंड़,मनोज राज,विपिन रस्तोगी,विपिन यादव,अंकु गुप्ता,हर्ष गुप्ता,उमेश निषाद,संजीव वर्मा,सुधीर गुप्ता,प्रियांशु गुप्ता,मुनीब,गोपाल,किशन,मोहित,अजीत, मृत्युंजय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्यों ने ने एक-दूसरे को चन्दन का तिलक लगाकर नववर्ष की बधाई दिया और हिन्दु ध्वज पताका को फहराकर वाहिनी के सदस्यों ने हिन्दु संस्कृति की रक्षा, एकता, सुरक्षा के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिला संयोजक विनोद सोनकर ने कहा कि विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति के हम सभी द्योतक है। आज जिस तरह से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में प्रदेश में हिन्दु संस्कृति का तेज प्रज्जवलित हो रहा है उसकी लौ से हम सभी को प्रकाशित होकर देश में नवजागरण करना है। सभी ने दूसरी बार आदित्यनाथ योगी जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर हर्ष जताया।इस अवसर पर उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, जिला संगठन मंत्री अमित सिंह, राजेश पांडेय, बालकृष्ण तिवारी, पवन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, दीपक सिंह, सोनू सिंह, जयप्रकाश सोनकर, लक्ष्मण गुप्ता, अवनीश यादव, शुभम भारती, माखन चौहान, आदि शामिल रहे।

आज़मगढ़: शाह आलम गुड्डू जमाली को लोकसभा भेजने में जुटें कार्यकर्ता- भीम राजभर

Posted: 02 Apr 2022 06:30 AM PDT

 


पुनः सत्ता में लाने को बहन जी के कार्यकाल की उपलब्धियां जनता को बताएं- नौशाद अली

बसपा की समीक्षा बैठक में पूर्व विधायक गुड्डू जमाली का हुआ जोरदार स्वागत

आजमगढ़: बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में कार्यकर्ता समीक्षा बैठक शनिवार को नगर के करतालपुर स्थित एक हाल के सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमे पूर्व विधायक मुबारकपुर शाह आलम गुड्डू जमाली का पुनः पार्टी में शामिल होने के बाद आजमगढ़ में जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य सेक्टर जोन प्रभारी नौशाद अली रहे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मे मुख्य सेक्टर जोन प्रभारी मदन राम, रामचन्द्र गौतम, इंदल राम व मंडल प्रभारी डा बलिराम जी, हरिश्चन्द्र गौतम, ओंकार शास्त्री, विजय कुमार, विनोद चौहान, अमरनाथ बौद्ध, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ अरविन्द कुमार, मऊ राजविजय, बलिया जितेन्द्र कुमार रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भीमराजभर व संचालन ओंकार शास्त्री ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नौशाद अली ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि राजनीति में समयानुसार उतार चढ़ाव आता रहता हे। इससे घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने की नियत से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख बहन कुमारी मायावती के बीते मुख्यमंत्री काल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाए ताकि पुनः आगामी चुनाव में बसपा को पुनः सत्ता में काबिज कराया जा सकें।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने बताया कि पार्टी मुखिया बहन मायावती पूर्व विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली को पुनः पार्टी में शामिल कर लोक सभा सदर आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाया है। कार्यकर्ता इन्हें विजयी बनाने के लिए पूरे जोश के साथ लग जाए। आज भाजपा शासन में मंहगाई, भ्रष्टाचार, अत्याचार, लूट-घसोट चरम सीमा पर है। गरीबों, मजलूमों की कमर टूट रही है, इससे निजात दिलाने का काम देश व प्रदेश में बसपा सरकार ही कर सकती है।
इस अवसर पर अरिर्मदन आजाद उर्फ पप्पू, शकील अहमद, धर्म सिंह गौतम, सुशील कुमार सिंह सालिम अंसारी, रामपाल ठाकुर, राशिद अहमद, चन्द्रभूषण , रामनयन भारती, रामजन्म मौर्य, राजकुमार, अरूण पाठक, चेतई राम सहित भारी संख्या में मौजूद रहे।


आज़मगढ़: शाह आलम गुड्डू जमाली को लोकसभा भेजने में जुटें कार्यकर्ता- भीम राजभर

Posted: 02 Apr 2022 06:21 AM PDT




पुनः सत्ता में लाने को बहन जी के कार्यकाल की उपलब्धियां जनता को बताएं- नौशाद अली

बसपा की समीक्षा बैठक में पूर्व विधायक गुड्डू जमाली का हुआ जोरदार स्वागत

आजमगढ़: बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में कार्यकर्ता समीक्षा बैठक शनिवार को नगर के करतालपुर स्थित एक हाल के सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमे पूर्व विधायक मुबारकपुर शाह आलम गुड्डू जमाली का पुनः पार्टी में शामिल होने के बाद आजमगढ़ में जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य सेक्टर जोन प्रभारी नौशाद अली रहे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मे मुख्य सेक्टर जोन प्रभारी मदन राम, रामचन्द्र गौतम, इंदल राम व मंडल प्रभारी डा बलिराम जी, हरिश्चन्द्र गौतम, ओंकार शास्त्री, विजय कुमार, विनोद चौहान, अमरनाथ बौद्ध, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ अरविन्द कुमार, मऊ राजविजय, बलिया जितेन्द्र कुमार रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भीमराजभर व संचालन ओंकार शास्त्री ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नौशाद अली ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि राजनीति में समयानुसार उतार चढ़ाव आता रहता हे। इससे घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने की नियत से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख बहन कुमारी मायावती के बीते मुख्यमंत्री काल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाए ताकि पुनः आगामी चुनाव में बसपा को पुनः सत्ता में काबिज कराया जा सकें।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने बताया कि पार्टी मुखिया बहन मायावती पूर्व विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली को पुनः पार्टी में शामिल कर लोक सभा सदर आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाया है। कार्यकर्ता इन्हें विजयी बनाने के लिए पूरे जोश के साथ लग जाए। आज भाजपा शासन में मंहगाई, भ्रष्टाचार, अत्याचार, लूट-घसोट चरम सीमा पर है। गरीबों, मजलूमों की कमर टूट रही है, इससे निजात दिलाने का काम देश व प्रदेश में बसपा सरकार ही कर सकती है।
इस अवसर पर अरिर्मदन आजाद उर्फ पप्पू, शकील अहमद, धर्म सिंह गौतम, सुशील कुमार सिंह सालिम अंसारी, रामपाल ठाकुर, राशिद अहमद, चन्द्रभूषण , रामनयन भारती, रामजन्म मौर्य, राजकुमार, अरूण पाठक, चेतई राम सहित भारी संख्या में मौजूद रहे।

आज़मगढ़: संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ

Posted: 02 Apr 2022 05:49 AM PDT



दिमागी बुखार और कोविड-19 को रोकने के लिये डीएम ने लोगों को शपथ दिलाई

आजमगढ़ 02 अप्रैल-- आज जनपद में 02 से 30 अप्रैल 2022 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 15 से 30 अप्रैल के मध्य दस्तक अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने जिला महिला चिकित्सालय आजमगढ़ में किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत सभी ग्रामों, मोहल्लों तथा वार्डों में नियमित साफ-सफाई, छिड़काव व सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा तथा दस्तक अभियान के अंतर्गत आशाओं द्वारा घर-घर दस्तक देकर दिमागी बुखार की रोकथाम तथा उससे बचाव के संबंध में जागरूक किया जाएगा। उन्होने बताया कि कोई भी बुखार दिमागी बुखार हो सकता है, दिमागी बुखार जानलेवा हो सकता हैं और रोग के उपरान्त शारीरिक और मानसिक विकलांगता भी ला सकता हैं। दिमागी बुखार से इस लड़ाई में हर सम्भव सभी प्रयास करें। शौच के लिये शौचालय का प्रयोग करें और सभी को यही करने के लिये प्रेरित करें। व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखें। अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखें, अपने गांव के वातावरण को स्वच्छ रखें तथा समुदाय को साफ-सफाई एवं स्वच्छता अपनाने के लिये प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित हो तो उसके परिवार को तुरन्त इलाज के लिये सरकारी अस्पताल जाने के लिये प्रेरित करें।
जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील किया कि अपने बच्चों को जे0ई0 के दोनो टीके लगवायें, स्वच्छ पेय जल ही पीयें, पूरी बांह वाली कमीज और पैन्ट पहने, पीने के लिये इण्डिया मार्का-02 के पानी का ही प्रयोग करें, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें, खुले में शौच न करें, रोजाना स्नान करें, ताकि संचारी रोगों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि बुखार होने पर बच्चों को बिना किसी देरी के उपचार के लिये सरकारी अस्पताल लाये। कोई भी बुखार दिमागी बुखार हो सकता है, इसलिए पूरी सावधानी बरतें।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आईएन तिवारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान 02 से 30 अप्रैल 2022 तक चलेगा। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा खासकर आशाओं द्वारा घर-घर दस्तक देकर जनसामान्य को दिमागी बुखार से बचाव एवं रोकथाम के बारे में जागरूक किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी को दस्तक शपथ- ''हम शपथ लेते हैं कि दिमागी बुखार और कोविड-19 को रोकने के लिये हम हर सम्भव प्रयास करेंगे। हम अपनी और अपने आस-पास की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे, हर बार शौच के लिये शौचालय का प्रयोग करेंगे, बार-बार साबुन से हाथ धोयेंगे, घर के बाहर हमेशा मुंह और नाक को मास्क से ढकेंगे, दूसरों से 2 गज की दूरी रखेंगे। यदि कोई बच्चा हमारे गांव में बुखार से पीड़ित होगा तो उसके परिवार को तुरन्त इलाज के लिये सरकारी अस्पताल जाने हेतु प्रेरित करेंगे। अगर किसी को बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ हो, या कोई ऐसे कोविड प्रभावित क्षेत्र से आया हो या किसी कोविड 19 संक्रमित व्यक्ति से मिलकर आया हो तो इसको जानकारी तुरन्त गांव की आशा को देंगे। हम कोविड प्रभावित व्यक्तियों या उनके लिये कार्य कर रहे किसी के साथ काई भेदभाव नहीं करेंगे। हम सब मिलकर दिमागी बुखार, कोविड- 19 एवं अन्य संक्रामक रोगों को हटायेंगे।'' की शपथ दिलायी गयी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल के अन्दर मरीज वार्डां का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मरीजों से उनके ईलाज एवं दवाओं आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, एसडीएम सदर जेआर चौधरी, सीएमओ डॉ0 आईएन तिवारी, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस, एसीएमओ डॉ0 एके सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आजमगढ़: मनचलों को सबक सिखाने के लिए एंटी रोमियो टीमों का हुआ पुनर्गठन

Posted: 02 Apr 2022 05:40 AM PDT



शहर के घंटाघर चौराहे पर एसपी ने एन्टी रोमियो टीमों को किया ब्रीफ

सभी थानों में एक उपनरीक्षक, एक पुरुष व दो महिला आरक्षियों की टीम सक्रिय रहेगी- एसपी

आजमगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल में महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्था को नया रूप दिया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में मनचलों को सबक सिखाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा बनाए गए एंटी रोमियो सेल का पुनर्गठन किया गया है। शनिवार को नवरात्र के पहले दिन जनपद में पुनर्गठित की गई एंटी रोमियो टीम को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित घंटाघर चौराहे पर ब्रीफ किया। पुलिस अधीक्षक ने नवगठित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। घंटाघर चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की दोपहर अचानक जुटे वर्दीधारियों को देख उस रास्ते से गुजरने वाले लोग उन्हें कौतूहल भरी निगाहों से देख रहे थे। कुछ ही देर बाद वहां पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को देखते ही वहां मौजूद सभी अधिकारी व कर्मचारी पंक्तिबद्ध होकर खड़े हो गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुनर्गठित एंटी रोमियो टीम में शामिल उपनिरीक्षक, आरक्षी व महिला आरक्षियों को उनके कार्य के प्रति आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद के सभी थानों में एंटी रोमियो टीम बनाई गई है। इस टीम में एक उपनरीक्षक, एक पुरुष आरक्षी व दो महिला आरक्षियों को शामिल किया गया है। टीम में तैनात एक महिला व एक पुरुष आरक्षी को बगैर वर्दी तैनाती दी गई है। जिन्हें स्कूल, कालेजों तथा सार्वजनिक स्थान जैसे बाजार आदि जगहों पर महिलाओं के साथ छींटाकशी व छेड़खानी आदि की नियत से मौजूद मनचलों पर नजर रखने तथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एंटी रोमियो टीम सुबह, दोपहर एवं शाम जिस समय सार्वजनिक स्थानों एवं स्कूल कालेज से गुजरने वाली महिलाओं व लड़कियों की संख्या अधिक होती है, उसी समय यह टीमें क्रियाशील होकर अपनी ड्यूटी के प्रति मुस्तैद रहेंगी। जिससे महिलाओं व लड़कियों के साथ होने वाली घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। आगे उन्होंने कहा कि समय-समय पर उस स्कूल व कालेजों में महिला सुरक्षा के प्रति विविध कार्यक्रम आयोजित कर नारीशक्ति को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर तमाम पुलिस अधिकारी के साथ ही पुरुष एवं महिला आरक्षीगण मौजूद रहे।

आज़मगढ़: भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर

Posted: 02 Apr 2022 02:58 AM PDT

एसपी अनुराग आर्य

महिला सुरक्षा के लिए विशेष अभियान शुरू, योगी-2 में महिला सुरक्षा व अपराध को लेकर होगी और सख्ती

आजमगढ़: प्रदेश में महिला सशक्तीकरण एवं अपराधियों के प्रति कठोर अभियान चलाकर सुरक्षा, सुशासन सुनिश्चित कराना सरकार की विशेष प्राथमिकता है। योगी- 2 सरकार में इसे और प्रभावी बनाने का प्रयास देखने को मिल रहा है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने इसके लिए पुलिस-प्रशासन को दिशा-निर्देश जारी किया है। नवरात्र को देखते हुए मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।
अभियान के पहले चरण में दो अप्रैल से मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा के लिए विशेष दल गठित कर स्कूल, कालेज, बाजार, शापिंग माल व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर छेड़छाड व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने नजर रखी जाएगी। यह सरकार की 100 दिन की कार्ययोजना में भी एक है। जिले में प्रतिदिन शाम के समय बाजारों व भीड़ भरे स्थानों में पुलिस की फुट पेट्रोलिंग होगी। इसमें एसएसपी, सीओ, एसओ, एसआइ भी बारी-बारी से प्रतिभाग करेंगे। कम से कम एक घण्टा की फुट पेट्रोलिंग करके आम जनता के साथ संवाद एवं समन्वय स्थापित करने का प्रयास होगा, ताकि जनता में मित्र पुलिस का संदेश जाए और निर्भीक होकर हर बात पुलिस से कह सकें। फुट पेट्रोलिंग का एक पोर्टल तैयार कर उस पर प्रतिदिन की सूचना अपलोड करने के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आज़मगढ़: देवी मां के जयकारे के साथ गूंजे घंट-घड़ियाल

Posted: 02 Apr 2022 02:43 AM PDT



वैदिक मंत्रोच्चार कर घरों में हुई कलश स्थापना, दर्शन को मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब

आजमगढ़ : चैत्र नवरात्र के पहले दिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में घर व मंदिर देवीमय हो गया। चैत्र नवरात्र के पहले दिन जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया तथा नारियल, चुनरी, धूप, गुड़हल चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मां के जयकारे एवं घंट-घड़ियाल से मंदिर परिसर सहित पूरा क्षेत्र के देवीमय हो गया। लोगों ने अपने-अपने घरों में वैदिक मंत्रोच्चार व शुभ मुहूर्त में कलश की स्थापना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। पर्व पर अपने-अपने घरों पर कलश स्थापना करके नौ दिवसीय देवी पूजा शुरू कर दिया। प्रात: उठकर स्नान आदि करके तमाम लोगों ने दुर्गा मंदिरों में धार चढ़ाया। शहर के दक्षिण मुखी माता मंदिर, रैदोपुर दुर्गा मंदिर, चंडेश्वर स्थित दुर्गा मंदिर, बड़ादेव स्थित मंदिर व बह्मस्थान मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में भी महिलाएं और पुरुषों ने देवी को धार चढ़ाया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के पाल्हमेश्वरी धाम, शीतला मंदिर, रानी की सराय स्थित दुर्गा मंदिर, अवंतिकापुरी स्थित मंदिर, लालगंज स्थित दुर्गा मंदिर, मेंहनगर स्थित महामंडेलेश्वर धाम, दत्तात्रेय धाम, भैरवधाम व चक्रपानपुर के परमज्योति माता मंदिर में सुबह पौ फटने से पूर्व ही श्रद्धालु हाथ में माला, फूल, चुनरी, नारियल, अगरबत्ती, धूपबत्ती आदि लेकर कतारबद्ध हो गए थे। महिलाओं ने कड़ाई चढ़ाई। प्रसाद व सिंदूर भी माता के चरणों में अर्पित किया।

वाराणसी: आजमगढ़ की युवती और जौनपुर के युवक ने गंगा में लगा दी मौत की छलांग

Posted: 02 Apr 2022 02:39 AM PDT


वाराणसी के रामनगर की घटना,दोनो के हाथ दुपट्टे से बंधे थे

वाराणसी: रामनगर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में युवक और युवती का शव मिलने के बाद से ही शव की शिनाख्‍त को लेकर मंथन चल रहा था। हालांकि, काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने दोनों की

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages