सुल्तानपुर टाइम्स |
- डीएम ने रमजान के अंतिम शुक्रवार को अदा की जाने वाली नमाज़ तथा निकाले गए जुलूस के संबंध में शांति व सुरक्षा का लिया जायजा
- सीडीओ की अध्यक्षता में चलो पॉलिटेक्निक अभियान का हुआ आयोजन
- अलविदा जुमे की नमाज के बाद सहारनपुर में हंगामा, थोड़ी देर बाद मामला शांत
- अब रिजर्वेशन के दौरान आपको मिलेगी कंफर्म सीट
- बिहार के सहरसा में केस रफा-दफा कराने आई महिला से थाने में कराई तेल मालिश, सस्पेंड
- जौनपुर जिला अस्पताल के 2 डॉक्टर निलंबित
- यूपी में आज से सरकार जनता के द्वार
- वरमाला के ठीक बाद दुल्हन को मारी गई गोली, मौके पर ही मौत
| Posted: 29 Apr 2022 06:44 AM PDT सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने रमजान के अंतिम शुक्रवार को नमाजियों द्वारा मस्जिद में अदा किए जा रहे नमाज़ो तथा निकाले गए जुलूस के संबंध में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का मौके पर जायजा लिया । उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ,उपजिलाधिकारी सदर सी.पी. पाठक, पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र, क्षेत्राधिकारी शिवम के साथ बैठक कर शांति एवं सुरक्षा की स्थिति के बारे में चर्चा की।जहां पर किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि समस्त मस्जिदों पर नमाजियों द्वारा रमजान के अंतिम शुक्रवार के दिन अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई तथा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस निकाले गए। जनपद के समस्त मस्जिदो पर नमाजियों ने शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की तथा रमजान पर्व के अवसर पर आपसी भाईचारे के साथ खुशी का इजहार किया। |
| सीडीओ की अध्यक्षता में चलो पॉलिटेक्निक अभियान का हुआ आयोजन Posted: 29 Apr 2022 04:41 AM PDT सुलतानपुर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने हेतु अधिक से अधिक छात्रों को जागरूक करने के दृष्टिगत क्षत्रिय भवन, एम0जी0एस0 इण्टर कालेज, सुल्तानपुर में "चलो पॉलीटेक्निक अभियान" का आयोजन किया गया। विभिन्न राजकीय, सहायता प्राप्त तथा निजी क्षेत्रों की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में चल रहे विभिन्न इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा/पी0जी0 डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होते हैं। प्रवेश हो जाने के उपरान्त छा़त्रो को विभिन्न ट्रेडो में प्रशिक्षण दिलाया जाता है और प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात उन्हें विभिन्न क्षेत्रों मे सेवाएं देने का अवसर प्राप्त होता है। पॉलीटेक्निक के प्रवेश से सम्बन्धित विभिन्न प्रस्तर को विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया तथा उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं की जिज्ञासा का प्रतिउत्तर दिया गया। पॉलीटेक्निक के विभिन्न प्रकार के कोर्स और उसमें प्रवेश तथा रोजगार के अवसर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। |
| अलविदा जुमे की नमाज के बाद सहारनपुर में हंगामा, थोड़ी देर बाद मामला शांत Posted: 29 Apr 2022 04:13 AM PDT
लखनऊ सहारनपुर जिलें में शहर की प्रमुख फव्वारा चौक स्थित जामा मस्जिद पर अलविदा जुमे की नमाज के बाद युवकों ने हंगामा कर दिया। सड़क पर नमाज पढ़ने को रोके जाने को लेकर गुस्साए युवकों ने करीब आधे घंटे तक 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाए। पुलिस से युवकों की जमकर नोकझोंक हुई।जानकारी के अुनसार शहर की जामा मस्जिद पर अलविदा जुमे की नमाज के लिए लोग एकत्र हुए थे। नमाज होने के बाद कुछ युवकों ने हंगामा कर दिया और अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने शुरू कर दिए। सूचना पर पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और युवकों से बात की। इस दौरान कुछ युवकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।मौके पर नगर कोतवाली के अलावा RPF और PSC बल भी तैनात किया गए। पता लगने पर आसपास के थानों की पुलिस फोर्स को भी मौके पर बुला लिया गया। करीब आधा घंटा तक युवकों ने जमकर हंगामा काटा और 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाते रहे। इसके बाद पुलिस ने युवकों को वहां से हटाया, तो वह चौकी सराय की तरफ चले गए और वहां भी हंगामा करते हुए नारेबाजी की।पता लगने पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और SSP आकाश तोमर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने हंगामा कर रहे युवकों को समझाकर मामला शांत कराया। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना मौलवी फरीद का कहना है कि कुछ युवकों ने हंगामा किया था। अलविदा जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हो गई है। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है SSP आकाश तोमर का कहना है शहर की जामा मस्जिद पर अलविदा जुमे की नमाज के बाद लौट रहे कुछ युवकों ने मीडियाकर्मियों द्वारा सवाल किए गए जिसके जवाब में युवकों ने हल्ला गुल्ला करना शुरू कर दिया। इसके बाद नारे लगाने शुरू कर दिए।हालांकि आधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है, जिन मीडियाकर्मियों ने भ्रामक और अफवाहपूर्ण सवाल किए गए हैं उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा |
| अब रिजर्वेशन के दौरान आपको मिलेगी कंफर्म सीट Posted: 29 Apr 2022 04:10 AM PDT
नई दिल्ली गर्मियों के सीजन या त्योहार के समय ट्रेन में रिजर्वेशन करते वक्त सीट काफी पहले से फुल हो जाती है। ऐसे में टिकट बुकिंग के दौरान लोगों को सीट नहीं मिल पाती। वहीं दूसरी तरफ इस दौरान तत्काल टिकट को बुक करना भी काफी मुश्किल भरा काम होता है। काउंटर खुलते ही सभी तत्काल सीटें मिनटों में बुक हो जाती हैं। ऐसे में यात्रियों को सफर करने के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर होना पड़ता है, जिसके चलते उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे कई ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने जा रही है। रेलवे के इस कदम से ट्रेन टिकट को बुक करते समय सीट कंफर्म होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। उत्तर पश्चिमी रेलवे जोन ने 36 जोड़ी यानी कुल 72 ट्रेनों में 81 डिब्बों को बढ़ाने का एलान किया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन ट्रेनों के बारे में जिनमें डिब्बों की संख्या बढ़ाए जाने का एलान हुआ है। जोधपुर से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 22481/22482 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन में 1 मई 2022 से 1 जून 2022 तक 2 थर्ड एसी और 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की संख्या में अस्थाई बढ़ोत्तरी की जा रही है।जोधपुर से बान्द्रा टर्मिनस जाने वाली गाड़ी संख्या 12479/12480 जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर में 4 मई 2022 से 3 जून 2022 तक ट्रेन के डिब्बों की संख्या में अस्थाई बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसमें 2 थर्ड एसी और 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी।भिवानी से कानपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 14724/14723, भिवानी-कानपुर-भिवानी में 1 मई से 1 जून के बीच डिब्बों की संख्या में अस्थाई बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसमें 1 थर्ड एसी और द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों को बढ़ाया जाएगा।गाड़ी संख्या - 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर, इस ट्रेन में 1 मई से 2 जून के बीच डिब्बों की संख्या में अस्थाई बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसमें 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।गाड़ी संख्या - 20473/20474, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला, इस ट्रेन में 1 मई से 1 जून के बीच के बीच डिब्बों की संख्या में अस्थाई बढ़ोत्तरी की जाएगी। इसमें 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।गाड़ी संख्या - 19666/19665, उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी, इस ट्रेन में 1 मई से 3 जून के बीच डिब्बों की संख्या में अस्थाई बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसमें 1 थर्ड एसी और 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।गाड़ी संख्या - 12990/12989, अजमेर-दादर-अजमेर, इस ट्रेन में 1 मई से 30 मई के बीच डिब्बों की संख्या को अस्थाई तौर पर बढ़ाया जाएगा। इसमें 1 थर्ड एसी के डिब्बे की संख्या की बढ़ोत्तरी होगी।गाड़ी संख्या - 20483/20484, भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी, इस ट्रेन में 2 मई से 31 मई के बीच डिब्बों की संख्या में अस्थाई बढ़ोत्तरी होगी। इसमें 3 थर्ड एसी के डिब्बे और 3 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।उत्तर पश्चिमी रेलवे जोन कुल 36 जोड़ी ट्रेनों के डिब्बों में बढ़ोतरी करने जा रहा है। ऐसे में भारतीय रेलवे के इस कदम से गर्मियों के सीजन में देश के अलग अलग शहरों और गांवों में सफर करने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा। |
| बिहार के सहरसा में केस रफा-दफा कराने आई महिला से थाने में कराई तेल मालिश, सस्पेंड Posted: 29 Apr 2022 04:10 AM PDT
नई दिल्ली बिहार के सहरसा से एक दारोगा का थाने में बॉडी मसाज करवाते वीडियो सामने आया है। वह बिना कपड़ों के बैठा है और एक महिला उसकी मालिश कर रही है। दूसरी महिला उसके सामने कुर्सी पर बैठी हुई है। दारोगा मसाज कराते-कराते किसी से फोन पर बात कर रहा है। महिला की मदद करने का भरोसा दे रहा है। इस दौरान कमरे में एक रस्सी पर उसकी वर्दी भी टंगी दिख रही है।दारोगा का नाम शशि भूषण सिन्हा है। वह नवहट्टा थाने में पदस्थ था। वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने उसे सस्पेंड कर दिया।सूत्रों के अनुसार यह वीडियो करीब 2 महीने पहले का है। वीडियो में दिख रही महिला बकुनियां की देवकला देवी हैं। कुछ महीने पहले देवकला देवी का भाई बकुनियां आया था। जहां किसी युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। इसके बाद उसके खिलाफ डरहार चौकी में आवेदन दिया गया था। उसी केस को रफा-दफा कराने के लिए महिला दारोगा के पास गई थी। पत्रकारों ने दारोगा शशि भूषण सिन्हा के मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की। ताकि उनका पक्ष भी लिया जा सके। लेकिन दारोगा ने फोन रिसीव नहीं किया।महिलाएं केस खत्म करवाने के लिए बार-बार थाने आ रही थीं। दारोगा ने इसी मजबूरी का फायदा उठाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दरोगा महिला को अक्सर अपने आवास पर बुलाता था। जहां उससे तेल मालिश करवाता था। इसमें एक चौकीदार की भी भूमिका संदिग्ध है।एसपी ने डरहार चौकी के दारोगा को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। उनकी नौकरी भी जा सकती है। एसपी ने बताया है कि वीडियो सामने आने के बाद शशि भूषण सिन्हा के माामले की जांच करवाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर उनहें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है। |
| जौनपुर जिला अस्पताल के 2 डॉक्टर निलंबित Posted: 28 Apr 2022 10:13 PM PDT लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर के शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों को निलंबित कर दिया। दोनों डॉक्टर बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे। दरअसल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने 21 अप्रैल को शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था।इस दौरान जिला अस्पताल के कई चिकित्सक अनुपस्थित मिले। डीएम ने अनुपस्थित डॉक्टर के बारे में पूछताछ की। डॉक्टर की अनुपस्थिति के संबंध में सीएमएस अनिल शर्मा ने बताया था कि कुछ डॉक्टर्स वीआईपी ड्यूटी में वाराणसी गए हुए हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने वीआईपी ड्यूटी की लिस्ट और अनुपस्थित डॉक्टर्स की सूची मांग ली।जिलाधिकारी ने रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी।गुरुवार देर रात जौनपुर के शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय के डॉ. सत्येंद्र कौशल सिंह और डॉ. डीपी सिंह को बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निलंबित कर दिया। |
| यूपी में आज से सरकार जनता के द्वार Posted: 28 Apr 2022 10:12 PM PDT
लखनऊ प्रदेश सरकार शुक्रवार से रविवार तक जनता के द्वार रहेगी। 18 मंडलों के लिए उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के नेतृत्व में गठित मंत्री समूह मंडल मुख्यालयों और जिलों का दौरा कर सरकार की योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। भ्रमण के लिए ज्यादातर मंत्री बृहस्पतिवार देर रात संबंधित जिलों में पहुंच गए।मंडलों के भ्रमण के लिए दोनों उप मुख्यमंत्री की टीम में एक-एक राज्य मंत्री को शामिल किया गया है। शेष 16 कैबिनेट मंत्रियों की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समूह बनाए गए हैं। इनमें एक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और एक राज्यमंत्री नियुक्त शामिल है। समूह भ्रमण के दौरान जन चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनेंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे। किसी एक ब्लॉक और तहसील का भी औचक निरीक्षण करेंगे। दलित व मलिन बस्ती में सहभोज कर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता परखेंगे। कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ महिला सुरक्षा, एससी-एसटी के प्रकरणों में अभियोजन स्वीकृति की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे।केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। पुलिस पेट्रोलिंग, बाल यौन अपराधों, व्यापारियों की समस्याओं, गैंगेस्टर पर कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। डीएम की ओर से मंत्री समूह के सामने जिले की स्थिति का प्रस्तुतीकरण भी होगा।मंत्री समूह मंडल के दौरे के दौरान बैठकों में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करेंगे। पूर्व जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और विचार परिवार के संगठनों से भी संपर्क कर फीडबैक लेंगे। मंत्री समूह 15 मई तक अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रस्तुत करेंगे।रिपोर्ट के आधार पर कैबिनेट बैठक में आगे का रोडमैप तैयार किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आगरा और ब्रजेश पाठक को वाराणसी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को मुरादाबाद मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है। |
| वरमाला के ठीक बाद दुल्हन को मारी गई गोली, मौके पर ही मौत Posted: 28 Apr 2022 10:11 PM PDT
लखनऊ मथुरा जिले के नौझील थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में उस समय एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई जब जयमाल के बाद कमरे में बैठी दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी।गोली लगने से ही दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज पर जब तक लोग कमरे में पहुंचते तब तक हत्यारा मौके से फरार हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग में किसी और ने नहीं बल्कि दुल्हन के प्रेमी ने ही वारदात को अंजाम दिया।फिलहाल दुल्हन की हत्या की खबर पर परिवार में सन्नाटा पसर गया। वहीं गांव में तरह-तरह की चर्चा है। उधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।कल्लूपुरा जीबी नगर से खूबी राम की बेटी की बारात आई थी और शादी के सभी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो रहे थे।खाना खाने के बाद जयमाला का प्रोग्राम चल रहा था और दुल्हन काजल जयमाला डालकर जैसे ही अपने कमरे के अंदर पहुंची तो गोली चलने की घर के अंदर आवाज आई।शादी समारोह में आए रिश्तेदारों ने कमरे के अंदर झांका तो दुल्हन काजल खून से लथपथ पड़ी मिली।चारों तरफ मातम का माहौल व चीख-पुकार फैल गई।परिजनों ने डॉक्टर को बुला कर दिखाया तो उसकी मौत हो चुकी थी। चंद सेकेंडों में शादी का माहौल मातम में बदल गया।जब लड़की के पिता खुबी राम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरी बेटी वरमाला डालकर कमरे में अंदर कुर्सी पर बैठी थी और कोई अज्ञात व्यक्ति आया और उसने बेटी के कनपटी पर गोली मारकर फरार हो गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच व कार्रवाई में लगी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |








