ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 29, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: अतिक्रमण हटाने का सिलसिला रहा जारी, सड़क किनारे से हटाये गये दुकान

Posted: 29 Apr 2022 10:55 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए दूसरे दिन शुक्रवार को बौंसी मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गो में बुलडोजर चलाकर अस्थाई मकानों को हटाया गया। मालूम हो कि, गुरुवार को मुख्य चौक सहित थाना मोड़ के कई दुकानों को तोड़कर हटा दिया गया था। हालांकि गुरुवार की देर रात तक कई दुकानदार खुद ही अपने अस्थाई दुकानों को हटाते हुए दिखे। सुबह सुबह जब जेसीबी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक पदाधिकारी जब बौंसी बाजार पहुंचे तो मुख्य मार्ग की मापी अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता की मौजूदगी में अंचल अमीन के द्वारा करवाई जाने लगी। सड़क की मापी होने से अतिक्रमण किए गए दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया है। 


अंचलाधिकारी ने बताया कि, मापी के बाद वैसे मकान अथवा दुकान जिन्होंने सरकारी जमीन का अतिक्रमण किया है। उन्हें पूर्णरूपेण तोड़कर हटाया जाएगा। यहां के बाद मुख्य बाजार के अति व्यस्ततम डेम रोड में जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। सीएनडी हाई स्कूल समीप वर्षों से रखें चार पहिया वाहन को देखकर वरीय उप समाहर्ता शालिग्राम शाह ने अभिलंब वाहन को जेसीबी से वहां से हटाने का निर्देश दिया। जिसके बाद नगर पंचायत के कर्मियों ने वाहन को हटाकर सड़क साफ कर दिया। साथ ही डेम रोड में काफी पुराना बना हुआ पानी के टंकी को भी जेसीबी से तोड़ कर हटा दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोगों में गहराता जा रहा आक्रोश

Posted: 29 Apr 2022 10:53 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के बाजार के शहरी क्षेत्रों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए लगभग 7 करोड़ की लागत से बनाए गए पानी टंकी से अब तक बाजार वासियों को पानी नहीं मिल पा रहा है। मालूम हो कि बौंसी बाजार में पानी की समस्या के निदान के लिए सुखनिया पंप हाउस तैयार किया गया है। लगभग 14 से 15 किलोमीटर तक पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद भी लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। बताते चलें कि, थाना कॉलोनी में एवं दलिया गांव के कुछ भाग में अब तक पाइपलाइन भी नहीं बिछाया गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पाइप लाइन का काम पूरा होने के बाद इसका ट्रायल भी किया गया था। इसके बाद से अब तक लोगों को पेयजल आपूर्ति नसीब नहीं होने से लोगों का आक्रोश गहराता जा रहा है। शुक्रवार को बौंसी बाजार के डेम रोड में दर्जनों की संख्या में 

लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की, पीएचईडी विभाग पानी दो पानी दो के नारे भी लगाए। स्थानीय निवासी राजाराम अगरवाल, नवनीत वसंत, सच्चिदानंद दुबे, बबलू भुवानिया, दीपक कुमार सहित अन्य ने बताया कि करीब एक से डेढ़ हजार घरों में कनेक्शन कर पानी की आपूर्ति कराई जाने की योजना है। लेकिन अब तक लोगों को योजना का पूर्ण लाभ नहीं मिल पाया है। मौके पर समाजसेवी राजाराम अग्रवाल ने बताया कि, भीषण गर्मी है। डेम रोड जो यहां का मुख्य बाजार है। पीएचईडी विभाग का टावर बनाया गया है। लेकिन आज तक पानी की व्यवस्था नहीं है। ना ही कहीं सही ढंग से पाइपलाइन बिछाया गया है। ना ही किसी को सही ढंग से कनेक्शन दिया गया है। कहीं दिया गया है। कहीं छोड़ दिया गया है। इतनी गर्मी में यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बोरिंग यहां होती नहीं है। बोरिंग का पानी निकलता नहीं है। जिस कारण से एक एक व्यक्ति ₹20 - ₹30 में एक डब्बा पानी खरीद कर पीने को विवश है। इस दौरान लोगों ने पीएचईडी विभाग से पेयजल आपूर्ति की समस्या को जल्द से जल्द पूरी करने की अपील की है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Barahat News: खड़ी बस में अज्ञात हाईवा ट्रक ने मारी टक्कर,कई यात्री घायल,बस चालक की हुईं मृत्यु

Posted: 29 Apr 2022 10:53 AM PDT

ग्राम समाचार,बाराहाट,बांका। भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग बाराहाट थाना क्षेत्र के  ढाका मोड़ मोहनपुर हाई स्कूल के समीप नाइट यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर ढाकामोड़ के समीप खड़ी एक बस को एक अज्ञात हाईवा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, बस सड़क के किनारे मौजूद गड्ढे में पलट गयी। इस घटना में बस के चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि बस पर सवार कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया एवं उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंचाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए कई घायलों को भागलपुर एवं बांका रेफर कर दिया गया है। वहीं प्रशासन द्वारा क्रेन  के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त बस को निकाल लिया गया 


है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 1:30 बजे के आसपास शिवम नाम की नाइट बस सिलीगुड़ी से गुमला की ओर जा रही थी। इसी बीच भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर ढाका मोड़ के समीप खड़ी बस में पीछे से अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे खड़ी गाड़ी आगे की ओर  की चल पड़ी और असंतुलित होकर जोरदार आवाज के साथ पलट गए। हालांकि इस दौरान मौके से अज्ञात ट्रक चालक गाड़ी सहित भागने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही  बाराहाट पुलिस के द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए बाराहाट समुदायिक केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर सदर अस्पताल मायागंज रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि, बस चालक चौपारण हजारीबाग निवासी राजकुमार यादव की मृत्यु हो गई है। वही लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गये हैं। मालूम हो कि,बस सिल्लीगुडी से भागलपुर होते हुए राँची गुमला जा रही थी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: बिजली की शॉर्ट-सर्किट से घर में लगी आग,1 लाख रुपये से अधिक संपत्ति जल कर हुई राख

Posted: 29 Apr 2022 10:50 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनन्दपुर ओपी अंतर्गत भैरोगंज बाजार निवासी समाजसेवी फ्रांसिस उड के घर में प्रातःकाल साढ़े 6 बजे बिजली के शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। घनी आबादी होने के कारण धधकती आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से पिड़ित ने कड़ी मशक्कत से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।तब तक घर के  अंदर रक्खे अनाज, बर्तन, बिस्तर के अलावा किमती फर्नीचर जलकर राख हो गया है। गृह स्वामी फ्रांसिस उड के पुत्र बालीवुड अभिनेता फ्रांसिस उड ने बताया की सुबह शॉर्टसर्किट से घर में 

आग लग गई।घटना की सुचना पर पहुंचे बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ प्रेमचन्द्र सिंह व ओपीध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह के पहल पर पहुंचे बिहार अग्निशमन टीम ने पत्रकार उमाकांत पोद्दार व स्थानीय लोगों की सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।इस घटना से पिड़ित फिल्म एक्टर फैबिन चार्ली उड एवं इनके परिजन सदमे में है।हलांकि मुखिया तुलसी रजक  पिड़ित परिजनों से मिलकर आपदा विभाग से यथासंभल मदद दिलाने की बात कहा है।इस नेक कार्य में स्थानीय हेमराज यादव छोटेलाल भगत,बिनोद गुप्ता, इमामेल उड़, दिलिप,रोहित वर्णवाल आदि लोगों का सहयोग रहा।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
 

Bounsi News: बौंसी में अतिक्रमित भूमि पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर

Posted: 28 Apr 2022 10:14 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी मुख्य बाजार में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन के द्वारा गुरुवार को अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दर्जनों की संख्या में स्थाई और अस्थाई दुकानों को तोड़कर हटाया गया। मालूम हो कि जिलाधिकारी सुहर्ष भगत के आदेश के बाद विशेष अभियान चलाकर गैरमदरूआ, आम, खास, कैसरे-हिंद, विभिन्न विभागों के स्वामित्व की भूमि एवं सार्वजनिक जल निकायों के अतिक्रमण विभाग को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया है। मालूम हो कि, यह अभियान अप्रैल माह से जून माह तक पूरे जिले में चलेगा। गुरुवार को वरीय उप समाहर्ता शालिग्राम शाह, जिला योजना पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह के साथ अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, प्रभारी नगर पंचायत पदाधिकारी नीलम श्वेता के साथ भारी संख्या में पुलिस बल और राजस्व कर्मी की मौजूदगी में मुख्य चौक पर जेसीबी चलाकर दर्जनों दुकानों को तोड़ दिया गया। मालूम हो कि, इसके पूर्व 


लगातार कई बार अंचलाधिकारी के स्तर से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी। लेकिन अतिक्रमणकारी अपनी जगह से हिले भी नहीं थे। अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन का बुलडोजर जब बाजार में आया तो अस्थाई दुकानदारों ने खुद ब खुद अपना अतिक्रमण हटाना आरंभ कर दिया। मालूम हो कि, 3 दिनों तक अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा। जानकारी देते हुए वरीय उप समाहर्ता शालिग्राम शाह ने बताया कि, जिलाधिकारी के निर्देश पर भालजोर से लेकर जगदीशपुर तक अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया जाएगा। बताया गया कि, अतिक्रमण के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वाहन मालिकों को सड़कों पर चलने में काफी परेशानियां होती है। अतिक्रमण के कारण सड़क दुर्घटनाएं होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। साथ ही उन्होंने कहा की पैदल चलने के लिए फुटपाथ का भी निर्माण कराया जाएगा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: एक ही परिवार के 5 लोग सड़क दुर्घटना में हुए जख्मी,अस्पताल में भर्ती

Posted: 28 Apr 2022 10:12 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित सिमरा मोड़ समीप सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 लोग जख्मी हो गए। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अचारज गांव निवासी कार्तिक चौधरी अपने चार पहिया वाहन से चांदन डैम से बौंसी की ओर आ रहे थे। खुद वाहन चला रहे कार्तिक चौधरी का सिमरा मोड़ से ठीक पीछे सड़क पर अचानक किसी मवेशी के आ जाने से गाड़ी पर से संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे खेत में चली गई। घटना में कार्तिक चौधरी की 27 वर्षीय पत्नी प्रियंका चौधरी,उनकी 6 वर्षीय पुत्री 

अन्नु कुमारी, रिश्तेदार उदय चौधरी का 24 वर्षीय पुत्र राहुल चौधरी, उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र नयन कुमार एवं 22 वर्षीय पत्नी गौरी चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी व्यक्तियों को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर आरके सिंह के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए गौरी चौधरी को भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि, जख्मी होने के बाद गौरी चौधरी को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: उप विकास आयुक्त के द्वारा अंचल कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण

Posted: 28 Apr 2022 10:12 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। उप विकास आयुक्त महफूज आलम के द्वारा बौंसी अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। जहां अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता सहित बौंसी अंचल के सभी हल्का कर्मचारियों के साथ साथ आरटीपीएस के कर्मचारियों से भी जायजा लिया गया। उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी से पूरे अंचल के बारे में जानकारी ली गयी। सीआई सह कर्मचारी अशोक झा, फिरोज आलम, समरजीत सिंह के साथ ही आरटीपीएस डाटा ऑपरेटर से भी भिन्न-भिन्न तरह की जानकारियाँ ली गई। जिसमें मुख्य रुप से आय प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र आदि की जानकारी भी हासिल किया गया। उप विकास आयुक्त के द्वारा पूछे गए सवालों के 

जवाब में कर्मचारियों ने बताया कि 16 हल्के में 16 कर्मचारी होने चाहिए।लेकिन यहां सिर्फ तीन कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कार्य में विलंब होने का मुख्य कारण है। वहीं सीआई सह कर्मचारी अशोक झा ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि, उनके पास अभी साढ़े सात हल्का और समरजीत सिंह के पास साढ़े तीन हल्का, फिरोज आलम के पास पांच हल्का हैं। वहीं ऑनलाइन रसीद काटने के संबंध में अंचलाधिकारी से पूछा गया। अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, वित्तीय वर्ष में 7 से 8 लाख की वसूली अभी तक की गई है। जोकि बांका जिले में प्रथम स्थान पर है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: प्रचंड गर्मी के दौरान उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा पर्याप्त बिजली,हो रही परेशानी

Posted: 28 Apr 2022 10:11 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रचंड गर्मी के दौरान बिजली की अघोषित कटौती के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी की वजह से तापमान का पारा ऊपर बढ़ता जा रहा है। लेकिन बिजली विभाग के द्वारा पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाने के कारण परेशानी बढ़ती जा रही है। मालूम हो कि, बिजली आपूर्ति और कटौती का कोई निर्धारित समय सीमा भी नहीं है। जिससे आम लोग काफी परेशान हैं। बताते चलें कि पहले तो 33 केवीए के मेंटेनेंस के नाम पर लगातार तीन 4 दिनों तक बिजली काटी गई। अब पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से लोग 


काफी परेशान होने लगे हैं। इस मामले में विभाग के जूनियर इंजीनियर निरंजन कुमार ने बताया कि, बौंसी पावर ग्रिड को पर्याप्त मात्रा में बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। बताया गया कि पर्याप्त मात्रा में ग्रिड को साढ़े 9 मेगावाट बिजली की जरूरत है। जबकि पावर ग्रिड को अभी मात्र ढाई मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों के लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने से उमस भरी गर्मी से लोग हमेशा परेशान रह रहे हैं। लोगों ने बिजली आपूर्ति में सुधार कर बेहतर तरीके से बिजली देने की अपील की है।  

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: दो अलग-अलग मामले में दो अभियुक्त व गिरफ्तार,भेजा जेल

Posted: 28 Apr 2022 10:08 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज देने का मामला सामने आया है। आशय की जानकारी देते हुए आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि  मोनू वर्णवाल पिता अवध किशोर वर्णवाल जमुई जिला के झाझा थाना क्षेत्र के नारगंजो गांव निवासी को कांड संख्या 7/2015 के फरार चल रहे आरोपी को बुधवार 27 अप्रैल संध्या 4:30 बजे उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर आनंदपुर ओपी अंतर्गत असोढ़ा 

पंचायत के असोढ़ा गांव निवासी जाकिर मियां पिता ओली मियां को सत्र वाद संख्या 509/19 के तहत अपर जिला एवं सत्र न्यायालय 2 बांका के आलोक में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एएसआई श्याम जी रजक व पुलिस बल के बुधवार शाम 4 बजे गिरफ्तार किया गया है।दोनों पर न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त वारंटी  फरार चल रहे थे। जिसे आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में गुरुवार 28 अप्रैल को बांका जेल भेज दिया।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: विद्युत आपूर्ति में कम पावर मिलने से कटोरिया रेफरल अस्पताल के एक्स-रे सेवा वंचित मरीज़

Posted: 28 Apr 2022 10:07 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि बांका जिले की रेफरल अस्पताल कटोरिया इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है जहां मरीजों को कठिनाई की सामना करना पड़ रही है। बता दें कि गर्मी के सीजन आते ही बिजली आपूर्ति में हो रहे आंख मिचोली से जहां आम जनता के साथ दुकानदार परेशान हो रहे हैं। वही दूसरी ओर कटोरिया रेफरल अस्पताल में मरीजों को सेवा देने वाली एक्सरे मशीन कम वोल्टेज  बिजली आपूर्ति के कारण विकट परिस्थिति में गुजर रही है। खुद मशीन ही बिमार पड़ गई है। जिससे गंभीर रूप से जख्मी  मरीजों को बाजार से जाकर एक्स-रे करना पड़ रहा है। वहीं कटोरिया रेफरल अस्पताल प्रभारी चिकित्सक डॉ विनोद कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति में हो रहे आंख मिचोली बार-बार बिजली कट जाना एवं कम वोल्टेज रहने के कारण एक्स-रे मशीन नहीं चल पा रही है 

जिससे मरीजों को एक्स-रे की सुविधा प्राप्त नहीं हो पा रही है जिससे लोग एक्स-रे यूनिट के पास से मरीज निराश लौट रहे हैं। जबकि अस्पताल द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित पत्र देकर लो वोल्टेज की समस्या का निदान करने की मांग किया गया। लेकिन अब तक विद्युत विभाग के द्वारा विद्युत आपूर्ति का कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इधर कटोरिया एवं आसपास क्षेत्र के उपभोक्ता ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत को भी विभागीय अधिकारी व कर्मी गंभीरता से नहीं लेते हैं जिससे आम जनों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी में बार-बार विद्युत आपूर्ति काट लेने से लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर रेफर अस्पताल कटोरिया के स्वास्थ्य प्रबंधक भरत भूषण चौधरी डॉक्टर एचडी मंडल अकाउंटेंट संदीप कुमार झा आदेशपाल दिनेश यादव एएनएम नीलम कुमारी गीता कुमारी आदि चिकित्सक मौजूद थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Panjwara News: 60 बच्चों को दी गई कोरोना वैक्सीन की खुराक

Posted: 28 Apr 2022 10:06 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। कोविड़ संक्रमण के चौथी लहर के  खतरे के मद्देनजर संक्रमण से बचाव हेतु 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का भी टीकाकरण कार्य जारी है। गुरुवार को राजकीय मध्य विद्यालय पंजवारा मे 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के  टीकाकरण  हेतु कैम्प का 

आयोजन किया गया। इसमें हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा की एएनएम सविता कुमारी में कुल 60 बच्चों को वैक्सीन की खुराक दी।  इस मौके पर राजकीय मध्य विद्यालय के  प्रधानाध्यापक राज किशोर कुमार उपस्थित रहे।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Rewari News : उदयभान को हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर लडडू बांटकर खुशी का इजहार किया

Posted: 28 Apr 2022 09:29 AM PDT



ग्राम समाचार न्यूज : उदयभान को हरियाणा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने और वर्किंग अध्यक्ष श्रुति चौधरी, रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज व सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जानें बनाए जाने की खुशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लडडू बांटकर खुशियां मनाई। कांग्रेस के युवा नेता लवली यादव ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस ने संगठन में बदलाव किया है। इस बदलाव से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सत्ता में आने का रास्ता साफ हो गया है। लवली ने कहा कि हरियाणा के लोग चौधरी भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल को याद कर रहे हैं। प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि चौधरी दीपेंद्र हुड्डा लगातार युवाओं को जोड़ रहे हैं। 



वर्तमान सरकार कहीं भी विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दे रही है। जनता अब बदलाव की मांग कर रही है। युवा नेता लवली यादव ने सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी का आभार जताया। इस मौके पर अधिवक्ता अनिल चौधरी युवा प्रधान बावल, नीरज यादव हल्का पृधान अटेली, अमित यादव युवा उपअध्यक्ष, धीरज तोबड़ा, जयंत चौधरी राकेश प्रधान सचिव, ईश्वर पहलवान, एडवोकेट मनीष यादव आदि उपस्थित रहे. 

Rewari News : भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन की मासिक बैठक 02 मई को किसान भवन में आयोजित होगी

Posted: 28 Apr 2022 09:14 AM PDT


ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी से प्राप्त दिशा निर्देशों की अनुपलना में भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी संगठन की अहम मासिक बैठक 02 मई को किसान भवन रेवाड़ी में आयोजित होगी। जिला प्रधान समय की अगुवाई में आज संगठन इकाई की रेवाड़ी में संगठन पदाधिकारियों की रखी गई. मीटिंग में जिला उप-प्रधान ईश्वर सिंह महलावत, जिला महासचिव कुलदीप सिंह बूढ़पुर, युवा प्रधान सवाचंद नंबरदार, रेवाड़ी ब्लाक प्रधान चुन्नीलाल, जाटू साना ब्लाक प्रधान राकेश ढोकिया, आई टी सेल प्रधान भूपेन्द्र सिंह राठी की उपस्थिति में निर्णय लिया गया की  संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बताए अनुसार निम्न मुख्य मांगो यथा :- किसी भी प्रकार की आगजनी घटना के कारण किसान की आग की भेट चढ़ी  फसल एवम तूड़ी आदि के नुकसान भरपाई का उचित मुआवजा देने, गेंहू फसल खरीद पर किसान को 500/-रूप अतिरिक्त बोनस देने, बीमा कंपनी द्वारा बीमित की गई फसलों की क्रॉप कटिंग एवम कम की गई निकासी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने तथा बीमा कंपनी द्वारा भरपाई करने, बिजली के पेंडिंग पटक रक्खे बिजली कनेक्शन देने में लगाई जा रही अनावश्यक शर्तो को हटाने तथा बिजली केनेक्सन तुरंत देने आदि मांगो का डी सी रेवाड़ी को 2 मई को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा । अत:सभी किसान साथियों से अनुरोध है की 2 मई को किसान भवन रेवाड़ी में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जरूर भाग ले. 

Rewari News : जी डी गोयंका स्कूल में जागरूकता तथा मेडिकल कैंप आयोजित

Posted: 27 Apr 2022 06:46 PM PDT

 


ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत जी डी गोयनका स्कूल प्रांगण में विश्व श्रवण दिवस मनाया गया जिसमें शहर के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉo सक्सेना ने अपने संबोधन में बच्चों को विभिन्न तरह के ध्वनि प्रदूषण के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि सभी औद्योगिक क्षेत्र ध्वनि प्रदूषण से प्रभावित है कल कारखानों में चलने वाली मशीनों यातायात के साधनों से काफी शोर उत्पन्न होता है और सुझाया कि सरकार और जनता के संयुक्त प्रयासों से ध्वनि तथा शोर की तीव्रता कम कर के हम ध्वनि प्रदूषण से निजात पा सकते हैं इस अवसर पर अपेक्स हॉस्पिटल धारूहेड़ा के निदेशक डॉo आर के सिंह ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें विभिन्न तरह के बीमारियों तथा उपायों के बारे में बताया इस अवसर पर डॉo आर के सिंह, डॉoसाक्षी जैन, डॉo भूपेंद्र यादव, डॉo ज्योति यादव ने सभी बच्चों की विस्तृत जांच की स्कूल प्रबंधक शशी सिंगला ने सभी चिकित्सकों को स्कूल पटका देकर अभिनंदन किया स्कूल प्राचार्य डॉo नवीन अदलखा  ने बताया कि बच्चों की स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है तथा साल में दो बार इस तरह की जांच सुनिश्चित की जाएगी उन्होंने सभी चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l

Bounsi News: ऐतिहासिक मंदार पर्वत एवं आसपास के इलाकों में 11000 पेड़ लगाए जाएंगे

Posted: 27 Apr 2022 11:12 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मंदार पर्वत के सौंदर्यीकरण की कवायद तेज कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के मंदार दौरा के बाद अब इसके सौंदर्यीकरण की संभावना बढ़ गई है। मालूम हो कि 11,000 से ज्यादा 

हरे भरे पेड़ लगाए जाएंगे। मंदार पर्वत स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। ऐतिहासिक सीता कुंड की सफाई भी की जाएगी। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए जिला अधिकारी को निर्देश दिया गया है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पुलिस ने अवैध शराब के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 27 Apr 2022 11:11 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा अवैध शराब के मामले में नामजद फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, 2020 में भागलपुर के बवरगंज थाना अंतर्गत अलीगंज निवासी महेश चौधरी के पुत्र कुंदन चौधरी पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मालूम हो कि, तत्कालीन एसआई भूषण प्रसाद सिंह के द्वारा 2020 के 10 अक्टूबर को प्रखंड क्षेत्र के सांझोतरी 

समीप से पोड़ैयाहाट की तरफ से आ रहे शराब लदे टेंपो को पकड़ा गया था। टेंपो की तलाशी लेने पर लगभग 85 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी। साथ ही तीन अभियुक्त की उस वक्त गिरफ्तारी की गई थी। बताया जाता है कि, सभी को उस वक्त जेल भेज दिया गया था। लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। यह शराब तस्करी में लाइनर की भूमिका में था। जिसकी पिछले 2 वर्षों से पुलिस तलाश में थी। इसे बुधवार को गिरफ्तार कर कोरोना जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पुलिस ने 12 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा जेल

Posted: 27 Apr 2022 11:11 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के मंदार हिल स्टेशन के समीप डोमसी मोहल्ले से गुप्त सूचना के आधार पर 12 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार युवक को बुधवार को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि, मंदार हिल समीप के डोमसी मोहल्ला निवासी 

धर्मा लैया का पुत्र बबलू लैया शराब लेकर आ रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इसके पास से 12 लीटर देसी शराब जप्त की गई थी। गिरफ्तार युवक का रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पुलिस ने अवैध शराब के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 27 Apr 2022 11:10 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा पुलिस ने अवैध शराब के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि, अभियुक्त की गिरफ्तारी जिले के मेहसाडीह गांव से की गई थी। बताया गया कि, गांव 

निवासी भूमेश्वर शर्मा के पुत्र राजीव शर्मा को पुलिस कई माह से तलाश कर रही थी। तत्कालीन थानाध्यक्ष सतीश कुमार के द्वारा 25 अगस्त को वाहन जांच के क्रम में भारी मात्रा में देशी विदेशी शराब के साथ राजीव शर्मा को गिरफ्तार किया था और बाइक को भी जप्त किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: विशेष सर्वे हेतू पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बंदोबस्त अधिकारी की समन्वयक बैठक आयोजित

Posted: 27 Apr 2022 11:09 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड मुख्यालय स्थित चांदन पंचायत के सरकार भवन परिसर में चल रहे भूमि सर्वे को लेकर विशेष सर्वे किश्तवार प्रक्रम हेतु बैठक आयोजित की गईं ।बैठक कि अध्यक्षता चान्दन मुखिया अनिल मंडल के द्वारा किया गया। ‌इस बैठक में मुख्य रूप से सर्वे के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी अश्रुति अपुरूवा उपस्थित थीं। बैठक के दौरान आकृति अपुरूवा ने बैठक में संबोधित करती हुई विशेष सर्वे संबंधी चर्चा की एवं जानकारी दी। जिसमें कहा गया कि किश्तवार प्रक्रम की कार्य किया जा रहा है। हर मोजा में होना अनिवार्य है ।चांदन पंचायत में किस्तवार बेठक के बाद सर्वे प्रक्रम कार्य शुरू किया जाएगा। जिसमें सर्वे अमीन द्वारा किस्तवार किया जायेगा,जो भी रैयत आवेदन की प्रपत्र जमा 

करने को लेकर छुट गया हो, वैसे रैयत किसान सर जमीन पर जाकर करा लें। सर्वे का काम त्वरित गति  में किया जा रहा है। वहीं मौजा लखनकियारी का एल पि एम बांटा गया है। वही बताया गया कि किस्तवार के समय में जो रैयत सहभागिता नहीं देता है तो अंतिम समय में उसे सरकारी भूमि घोषित कर दिया जाएगा।  सर्वे का काम सर्वेक्षण होकर बहुत जल्दी अंचल कार्यालय को सुपुर्द किया जा रहा है । वहीं राजस्व ग्राम 77, आमीन 30 कानुनगो 4 हैं जिनके द्वारा काम किया जा रहा है। बैठक में सर्वे संबंधी एवं जमीन संबंधी को लेकर उपस्थित रैयतों को हर बिंदु पर विस्तार से बताई। इस बैठक में मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया अनिल मंडल ,वार्ड सदस्य, दीपक कुमार सिन्हा, हेमंत कुमार दुबे, रामेश राय, श्यामसुंदर राय, तुलसी मंडल के अलावा मौजा चांदन के दर्जनों रैयत किसान उपस्थित थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: दो बाइक के टक्कर में एक शिक्षिका समेत 3 घायल

Posted: 27 Apr 2022 11:08 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। कटोरिया थाना क्षेत्र के सिमुलतला भैरोगंज मुख्य मार्ग इस्थित सरवरिया पुल के समीप दो बाइक की टक्कर में एक शिक्षिका समय तीन व्यक्ति घायल होने की मामला प्रकाश में आया है, सूत्रों के अनुसार कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसमाता पंचायत के प्रोन्नत मध्य विद्यालय फट्टपाथर पदस्थापित शिक्षिका इंदु देवी अपने पति गोपाल कुमार दास के साथ अपने हीरो हौंडा बाइक से भैरोगंज एसबीआई ब्रांच किसी काम से गया था। जो लौटने के क्रम में सरवरिया पुल के समीप कटोरिया की ओर से आ रहे एक स्प्लेंडर बाइक चालक मालेक टुडू पिता मुनीलाल टूडू जयपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा गांव निवासी के आमने सामने टक्कर होने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों के 

सुचना पर  कटोरिया थाना पुलिस ए एस आई महेश कुमार झा एवं बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के सहयोग से तीनों घायल को एंबुलेंस द्वारा रेफरल अस्पताल कटोरिया पहुंचाया। जहां कटोरिया रेफरल अस्पताल प्रभारी चिकित्सक डॉ विनोद कुमार व डॉक्टर एसडी मंडल तीनों घायलों को उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए देवघर रेफर कर दिया। वहीं फट्टापाथर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि शिक्षिका इंदु कुमारी बुधवार को विद्यालय में छुट्टी होने के बाद अपने निजी काम के लिए भैरोगंज एसबीआई ब्रांच गए थे। जो लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना में दोनों घायल हो गए हैं।शिक्षिका बांका प्रखंड के महेशाडीह स्थानीय निवासी है जो अपने बाइक से विद्यालय का आना-जाना करते हैं। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधक भरत भूषण चौधरी नीलम देवी गीता देवी आदेशपाल दिनेश यादव आदि मौजूद थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: पंचायत समिति की बैठक आयोजित

Posted: 27 Apr 2022 11:07 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बुधवार 26 अप्रैल को चांदन प्रखंड मुख्यालय के आई टी भवन  सभागार में प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में  सभी पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत समिति के सदस्यों ने भाग लिया।बैठक में मुख्य रूप से पेयजल,पीएचडी विभाग,बाल विकास परियोजना,शिक्षा विभाग,मनरेगा, जन वितरण आपूर्ति,स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी बिन्दुओ पर चर्चा  की गई.इस चिलचिलाती धूप में चौक चौराहे व बाजारों में आने जाने वाले राहगीरों को पेयजल की हो रही किल्लतों पर अधिकांश जनप्रतिनिधियों ने बात सदन में रखी।जिसपर अध्यक्ष ने सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी को पानी समस्या को अविलंब दूर करने का निर्देश दिया।वहीं जल नल योजना पर चांदन पंचायत के मुखिया अनिल कुमार ने कहा कि जल मीनार से 500 लोगों घर में  पानी मिलता था।जो अभी खराब पड़ा है, लोगों को स्वच्छ पानी का नसीब नहीं हो रहा है।जबकि कहीं कहीं पानी चलाने वाले कर्मी जल नल योजना से अपने खेतों की सिचाई करता है।चांदन पंचायत के सात नंबर वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र बन जाने और दस नंबर वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं बनाये जाने का मामला को जोरदार ढंग 

से उठाया गया। मौके पर विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं समिति सदस्य ने अपनी बातों को रखा तथा कार्रवाई हेतु शिकायत पुस्तिका में समस्याओं को दर्ज कराया। वहीं अशुढ़ा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर दास ने बताया कि दलित समाज के 120 घर की आबादी रहने के बाबजूद घर से करीब 7 किलोमीटर दूरी पर मुकुंदा गांव में असोढ़ा गांव के नाम पर विधालय निर्माण किये जाने पर सवाल उठाते हुए इसकी जाँच कराने की बात कही।साथ ही पंचायत सरकार भवन का निर्माण असोढ़ा में करने की मांग की गई। अब देखना यह है लोगों की समस्या पर अधिकारी गण किस प्रकार क़दम उठाते हैं। इस सबके बड़ी समस्या है मुख्यमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट जल नल योजना,बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी सेंटर, पीडीएस विक्रेता द्वारा लाभुकों को घटिया किस्म का अरवा चावल वितरण करना आदि। ऐसे तो मौके पर  पीओ नरेश कुमार,बि.सी.ओ. रंजन कुमार राजीव, सीडीपीओ बंदना दास, बी. इ.ओ.कुमार पंकज,अनिल कुमार,रंजीत पंडित,इंद्रदेव यादव ,मोहम्मद वसीम अंसारी,गणेश सोरेन, उर्मिला देवी, अनीता देवी,ममता देवी ,जागेश्वर छोटे लाल भगत रविदास के अलावा सभी पंचायत के मुखिया तुलसी रजक आदि व पंसस मौजूद थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Panjwara News: बाँका पुलिस ने ₹ 4000 का जुर्माना पंजवारा में वसूला

Posted: 27 Apr 2022 11:05 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। बांका से आई  पुलिस की टीम ने बुधवार को पंजवारा थाना क्षेत्र के पंजवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग स्थित लीला बाबा स्थान, विक्रमपुर मोड़ सहित अन्य जगह  मुख्य मार्गों पर वाहन जांच अभियान चलाया । इस दौरान पुलिस की टीम द्वारा आवागमन करने 

वाली छोटी बड़ी गाड़ियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई एवं वाहन और चालक से जुड़े कागजातों की जांच पड़ताल की गई । इस दौरान यातायात पुलिस की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले  चालकों से 4000 रुपये  का जुर्माना वसूला। जांच टीम का नेतृत्व एसआई मुकेश कुमार  द्वारा किया गया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Post Bottom Ad

Pages