प्राइमरी का मास्टर ● इन |
- UP Board 10th 12th Result 2022 date : परीक्षाएं खत्म, जानें कब तक जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट
- खुशखबरी : UGC का उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव, अब एक साथ कर सकेंगे दो फुलटाइम डिग्री प्रोग्राम
- CBSE Term 2 Exams 2022 : सीबीएसई टर्म 2 परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी, अगले सप्ताह जारी होंगे रोल नंबर
- UPTET : ओएमआर शीट ठीक न भरने पर कई के रिजल्ट 'अमान्य'
- फतेहपुर : अभिभावकों की जेब में डाका डाल रहे आमान्य स्कूल
- जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में बेसिक शिक्षा विभाग फेल, 19 मिले अनुपस्थित, वेतन रोका
- KVS Admission 2022: 6 साल ही रहेगी केंद्रीय विद्यालय में दाखिले की न्यूनतम उम्र सीमा, याचिका खारिज
- JNVST Class 6th Admit Cards 2022 Download , जारी हुए नवोदय कक्षा 6 हेतु प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
| UP Board 10th 12th Result 2022 date : परीक्षाएं खत्म, जानें कब तक जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट Posted: 12 Apr 2022 05:20 AM PDT UP Board 10th 12th Result 2022 date : परीक्षाएं खत्म, जानें कब तक जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट UP Board Result 2022 : परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थी अपना रिजल्ट upmsp.edu.in पर चेक कर सकेंगे। इस वर्ष करीब 52 लाख विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। UPMSP UP Board 10th 12th Result 2022 date : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। अब यूपी बोर्ड के करीब 52 लाख विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। यूपी बोर्ड भी मूल्यांकन कार्य में जुट गया है। परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थी अपना रिजल्ट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। इस वर्ष करीब 52 लाख विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इमें 27,81,654 परीक्षार्थी 10वीं के और 24,1,035 छात्र-छात्राएं 12वीं के थे। वहीं, यूपी बोर्ड इंटर के अंग्रेजी विषय की निरस्त परीक्षा कल 13 अप्रैल को फिर से होगी। 30 मार्च को पेपर लीक होने के चलते अंग्रेजी विषय की परीक्षा 24 जिलों में निरस्त कर दी गई थी। कब तक जारी होगा रिजल्ट यूपी बोर्ड ने पिछले वर्ष (2021) कोरोना के चलते 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। रिजल्ट 31 जुलाई 2021 को जारी किया गया था। इस बार परिणाम मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह तक जारी हो सकता है। पिछले वर्ष बच्चों का रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट के आधार पर निकाला गया था। यूपी बोर्ड के इतिहास में पहली बार बिना परीक्षा विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया गया था। 10वीं में 99.52 फीसदी और 12वीं में 97.88 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट घोषित होने के चलते मेरिट लिस्ट और टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की गई थी। हाईस्कूल में 99.52 प्रतिशत लड़के और 99.55 प्रतिशत लड़कियां सफल हुए थे। 10वीं में लड़कियों का पास फीसदी लड़कों की तुलना में .03 फीसदी ज्यादा था। जबकि 12वीं में 97.88 फीसदी बच्चे पास हुए थे। 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में 97.92 फीसदी पास, साइंस में 97.88 फीसदी और कॉमर्स में 97.22 फीसदी पास हुए। 12वीं कृषि भाग-1 का रिजल्ट 95.89 प्रतिशत, कृषि भाग-2 का रिजल्ट 98.11 प्रतिशत और व्यावसायिक स्ट्रीम का रिजल्ट 98.47 प्रतिशत रहा था। इंटर में 97.47 फीसदी लड़के और 98.40 फीसदी लड़कियां सफल रहे। यानी लड़कियां 0.93 फीसदी ज्यादा पास हुईं। इंटरनल असेसमेंट से जारी रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों को अपने अंक सुधारने का मौका दिया गया था। इनके लिए अंक सुधार परीक्षा आयोजित की गई थी। |
| खुशखबरी : UGC का उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव, अब एक साथ कर सकेंगे दो फुलटाइम डिग्री प्रोग्राम Posted: 12 Apr 2022 05:13 AM PDT खुशखबरी : UGC का उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव, अब एक साथ कर सकेंगे दो फुलटाइम डिग्री प्रोग्राम अब स्टूडेंट्स फिजिकल मोड में दो डिग्री प्रोग्राम एक साथ कर सकेंगे। ये दोनों प्रोग्राम वो .या तो एक ही यूनिवर्सिटी से करें या फिर दो अलग-अलग यूनिवर्सिटीज से भी कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्टूडेंट्स नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( यूजीसी ) देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। इसी के तहत आज विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि छात्र एक ही विश्वविद्यालय से या अलग-अलग संस्थानों से एक साथ दो डिग्री कार्यक्रमों में पढ़ाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूजीसी अब छात्रों को दो फुलटाइम डिग्री प्रोग्राम एक साथ प्रत्यक्ष तरीके से करने की अनुमति देगा। इस विषय में विस्तृत गाइडलाइन आयोग जल्द ही जारी करेगा। कुमार ने कहा कि जैसा कि नई शिक्षा नीति में बताया गया है और स्टूडेंट्स को मल्टीपल स्किल्स सिखाने के लिए यूजीसी नई गाइडलाइंस के साथ आ रहा है। जिसके तहत अब स्टूडेंट्स फिजिकल मोड में दो डिग्री प्रोग्राम एक साथ कर सकेंगे। ये दोनों प्रोग्राम वो .या तो एक ही यूनिवर्सिटी से करें या फिर दो अलग-अलग यूनिवर्सिटीज से भी कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्टूडेंट्स को अब दो डिग्री प्रोग्राम पिजिकल और ऑनलाइनमोड दोनों में करने की भी अनुमति दी जाएगी। |
| Posted: 12 Apr 2022 03:34 AM PDT CBSE Term 2 Exams 2022 : सीबीएसई टर्म 2 परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी, अगले सप्ताह जारी होंगे रोल नंबर CBSE Term 2 Exams 2022 छात्रों को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका सुबह 1000 बजे वितरित की जाएगी ताकि वे उत्तर पुस्तिकाओं को ध्यान से भर सकें और प्रश्न पत्र भी देख सकें। छात्र को 20 मिनट का पढ़ने का समय प्रदान किया जाएगा। नई दिल्ली : CBSE Term 2 Exams 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education, CBSE) की ओर से आयोजित होने वाली टर्म 2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होने वाली हैं। इस एग्जाम में 10वीं और 12वीं के कुल 34 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वहीं बोर्ड ने परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं ध्यान दें कि स्टूडेंट्स ध्यान दें कि आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं। वहीं परीक्षा के लिए रोल नंबर अगले सप्ताह रिलीज हो सकते हैं। CBSE Term 2 Exams 2022 : सीबीएसई टर्म-2 एग्जाम के लिए यह है जरूरी गाइडलाइन सीबीएसई ने टर्म- 2 की परीक्षा में इस बार एक कक्षा में 18 छात्रों को एग्जाम में बैठने की अनुमति दी है। हालांकि इसके पहले टर्म-1 परीक्षा में 12 स्टूडेंट्स को बैठने के निर्देश थे। सीबीएसई परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखना होगा। इसके अलावा स्टूडेंट्स को मास्क अनिवार्य तौर पर पहनना होगा। सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 दो घंटे की परीक्षा होगी। इसके अनुसार, एग्जाम 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्रों को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 10:00 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी छात्र को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। छात्रों को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका सुबह 10:00 बजे वितरित की जाएगी, ताकि वे उत्तर पुस्तिकाओं को ध्यान से भर सकें और प्रश्न पत्र भी देख सकें। छात्र को 20 मिनट का पढ़ने का समय प्रदान किया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड स्टूडेंट्स और पैरेंट्स ध्यान दें कि एडमिट कार्ड में छपे दिशा-निर्देशों का ध्यान से पढ़ें और उसके अनुरुप ही सेंटर पर पहुंचे। हालांकि अभी हॉल टिकट जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि जल्द जारी कर दिए जाएंगे। वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो CBSE TERM board 2 admit card 2022 अगले सप्ताह तक रिलीज किए जा सकते हैं। हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर https://www.cbse.gov.in/ पर अपलोड किए जाएंगे। |
| UPTET : ओएमआर शीट ठीक न भरने पर कई के रिजल्ट 'अमान्य' Posted: 11 Apr 2022 08:28 PM PDT UPTET : ओएमआर शीट ठीक न भरने पर कई के रिजल्ट 'अमान्य' प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) परिणाम अमान्य देख कई अभ्यर्थी सोमवार को उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) कार्यालय पहुंचे। आशीष शुक्ला, आशुतोष तिवारी समेत अन्य अभ्यर्थियों का आरोप है कि उनके परिणाम में त्रुटि है। मांग की है कि त्रुटियों पर विचार कर न्याय संगत कार्यवाही की जाए। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि ओएमआर शीट पर अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए विवरण के आधार पर मूल्यांकन किया गया है। जिन्होंने अनुक्रमांक या सीरीज क्रमांक गलत भरे हैं, उनका परिणाम अमान्य आया है। जिन अभ्यर्थियों ने सभी सूचनाएं सही भरी हैं, उनके परिणाम में कोई त्रुटि नहीं है। |
| फतेहपुर : अभिभावकों की जेब में डाका डाल रहे आमान्य स्कूल Posted: 11 Apr 2022 06:58 PM PDT फतेहपुर : अभिभावकों की जेब में डाका डाल रहे आमान्य स्कूल फतेहपुर : नए शिक्षासत्र की शुरुआत से पहले ही कस्बे की गली-गली बिना मान्यता के स्कूल खुलने लगे हैं। चौराहों पर बड़ी-बड़ी होर्डिंग टांग दी गई हैं, तो कई स्कूल ई-रिक्शा से प्रचार कर दाखिले के लिए अभिभावकों को ऑफर दे रहे हैं। खासकर ग्रामीणांचलों में स्कूल संचालकों में प्रचार-प्रसार करने की होड़ लगी हुई है। अप्रैल से नए शिक्षासत्र की शुरुआत होने के पहले ही अवैध स्कूलों की बाढ़ सी आ गई है। कस्बा हो या गांव हर जगह चौराहों पर अवैध स्कूलों के बड़े-बड़े होर्डिंग टंगे नजर आ रहे हैं। इन अवैध स्कूलों में धड़ल्ले से अभिभावकों को गुमराह करके फर्जी पंजीकरण नंबर भी दिखा रहे हैं। स्कूल संचालकों ने इस प्रकार जाल फैला रखा है कि अधिकारी और अभिभावक कोई भी उनके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है। शिक्षा को बना दिया गया व्यवसाय: अधिकांश स्कूलों में बच्चों की ड्रेस और कापी-किताब का भी ठेका ले लिया है, जबकि कुछ स्कूल कमीशन सेट होने वाली दुकानों पर भेजने का कार्य करते हैं और अभिभावक उसी दुकान से किताब और कॉपी लेने को मजबूर हो जाते हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि अब ग्रामीण इलाकों में हिंदी मीडियम स्कूल नहीं खुल रहे हैं। प्ले स्कूल के लिए यह हैं नियम ● स्कूल पूरी तरह से स्वच्छ होने चाहिए। ● स्कूलों में बच्चों के खेलने के लिए प्ले ग्राउंड होना चाहिए। ● स्कूल में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगे होने चाहिए। ● छात्र और छात्राओं के लिए अलग से शौचालयों की व्यवस्था होनी चाहिए। ● 20 बच्चों पर एक अध्यापक व एक केयर टेकर की व्यवस्था होनी चाहिए। ● सेफ्टी के लिए भी गाइड लाइन ● फायर सेफ्टी की व्यवस्था होनी चाहिए। ● प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होनी चाहिए। ● स्कूलों में बच्चों को छोड़ने व ले जाने का पूरा रिकॉर्ड व बच्चों का पूरा रिकॉर्ड दुरुस्त होना चाहिए। किसी भी हालत में आमान्य विद्यालय संचालित नहीं हो सकते हैं। सभी को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। सभी खंड शिक्षाधिकारियों से जांच कराई जाएगी। पकड़ में आने वालों के खिलाफ कार्रवाई तय है। -संजय कुमार कुशवाहा, बीएसए |
| जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में बेसिक शिक्षा विभाग फेल, 19 मिले अनुपस्थित, वेतन रोका Posted: 11 Apr 2022 05:23 PM PDT जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में बेसिक शिक्षा विभाग फेल, 19 मिले अनुपस्थित, वेतन रोका सोमवार को जिलाधिकारी बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गैरहाजिर मिले 19 कर्मचारियों का अगले आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया। डीएम विजय किरन आनंद ने सोमवार को बीएसए कार्यालय का 10:15 बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बेसिक, समग्र शिक्षा अनुभाग के 19 अधिकारी, कर्मचारी और लिपिक अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी अनुपस्थित मिले कर्मियों का अगले आदेश तक वेतन रोक दिया है। साथ ही सभी को तीन दिन के अंदर अनुपस्थिति के संबंध में साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने को कहा। औचक निरीक्षण को पहुंचे डीएम ने सबसे पहले बीएसए के कक्ष में पहुंचे। बीएसए के बारे में पूछताछ की। उपस्थित कर्मियों ने बताया कि वह कोर्ट गये हुए हैं। इस दौरान उनके निरीक्षण में जो भी कर्मचारी अनुपस्थित मिलते गये। उनके नाम के आगे अनुपस्थित लिखते हुए अगले आदेश तक वेतन रोकने की कार्रवाई की। इन अनुपस्थित कर्मियों का रोका गया वेतन जिला समन्वयक समग्र शिक्षा विवेक जायसवाल, लेखाकार आलोक कुमार जायसवाल, एसएसएस लिपिक संजय कुमार कार्यालय सहायक अनुज श्रीवास्तव, अनुचर अजय तिवारी, सहायक लेखाधिकारी वित्त भारतेन्दु अनमोल, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार कुशवाहा, दुर्गा प्रसाद दूबे, प्रधान सहायक बेसिक शिक्षा महेन्द्र प्रसाद, उर्दू अनुवाद बेसिक शिक्षा कट्टूसिया खातून, परिचारक बेसिक शिक्षा चंद्र भूषण, परिचारक महताब, परिचारक सुशील त्रिपाठी, कनिष्ठ सहायक बेसिक शिक्षा अश्वनी पाण्डेय, कम्प्यूटर ऑपरेटर बेसिक शिक्षा अनीष श्रीवास्तव, जिला समन्वयक एमडीएम दीपक पटेल, कंप्यूटर ऑपरेटर एमडीएम अनिल श्रीवास्तव |
| KVS Admission 2022: 6 साल ही रहेगी केंद्रीय विद्यालय में दाखिले की न्यूनतम उम्र सीमा, याचिका खारिज Posted: 11 Apr 2022 04:56 PM PDT KVS Admission 2022: 6 साल ही रहेगी केंद्रीय विद्यालय में दाखिले की न्यूनतम उम्र सीमा, याचिका खारिज KVS Admission 2022 : केंद्रीय विद्यालय में दाखिले की न्यूनतम उम्र सीमा ( KVS Age Limit ) 6 साल ही रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यूनतम उम्र बढ़ाने के खिलाफ दायर याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया। KVS Admission 2022: दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिले की न्यूनतम उम्र ( KVS Age Limit ) छह साल करने के केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के फैसले को सही ठहराया है। न्यायालय ने दाखिले के लिए उम्रसीमा बढ़ाए जाने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं को खारिज कर दिया। याचिका में केवीएस द्वारा दाखिले की न्यूनतम उम्र ( kendriya vidyalaya age limit ) 5 से बढ़ाकर छह साल किए जाने के केवीएस के फैसले को अचानक लिया गया फैसला बताते हुए इसे अनुचित और मनमाना बताया गया था। जस्टिस रेखा पल्ली ने सभी पक्षों को सुनने के बाद याचिकाओं को खारिज कर दिया। इससे पहले, केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय में दाखिला लेने के लिए याचिकाकर्ताओं में कोई निहित अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता अगले साल दाखिले के लिए पात्र हो जाएंगे। KVS Admissions 2022: केंद्रीय विद्यालय पहली कक्षा में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी एनईपी के मुताबिक है उम्र सीमा बढ़ाने का फैसला: केवीएस व केंद्र सरकार इससे पहले, केवीएस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया था कि दाखिले की न्यूनतम उम्र सीमा ( kendriya vidyalaya admission 2022-23 for class 1 age limit ) बढ़ाने का फैसला अचानक नहीं था क्योंकि यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के मद्देनजर लिया गया है। केवीएस और सरकार ने न्यायालय से इसमें किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करने का आग्रह किया था। साथ ही कहा था कि इसमें अदालत के किसी भी तरह के हस्तक्षेप का अखिल भारतीय स्तर पर प्रभाव होगा और पांच से सात साल की उम्र के बच्चों के बीच विविधता पैदा करेगा। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल शर्मा ने न्यायालय को बताया कि 21 राज्यों ने पहली कक्षा में छह साल से अधिक उम्र के बच्चों को दाखिला देने के प्रावधान को लागू किया है। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि केंद्रीय विद्यालय सरकार के कर्मचारियों के बच्चों के लिए है, जिन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जाता है, इसलिए प्रवेश आयु के संबंध में एकरूपता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। आयु सीमा बढ़ाकर हो रहा संवैधानिक अधिकारिक का उल्लंघन: याचिकाकर्ता इससे पहले याचिकाकर्ताओं में से एक 5 साल की बच्ची आरिन की ओर से अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने न्यायालय में कहा था कि वह न तो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को चुनौती दे रहे हैं और न ही केवीएस के अधिकार को। अग्रवाल ने कहा था कि वह सिर्फ आनन फानन में दाखिले की न्यूनतम उम्र में बढ़ोतरी किए जाने और इसके लिए अपनाए तरीके के खिलाफ हैं। याचिकाकर्ता का कहना था कि संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 21-ए के तहत शिक्षा के अधिकार की गारंटी का उल्लंघन है। साथ ही यह दिल्ली स्कूल शिक्षा अधिनियम, 1973 और बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधानों का भी उल्लंघन है। उसने दावा किया है कि केवीएस ने पिछले महीने प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से ठीक चार दिन पहले अपने पोर्टल पर केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए दिशानिर्देश अपलोड करके कक्षा एक के लिए प्रवेश मानदंड अचानक बदलकर छह वर्ष कर दिया। केवीएस ने पिछले सप्ताह उच्च न्यायालय में दाखिल हलफनामा में दाखिले की न्यूनतम उम्र छह साल किए जाने को सही ठहराया था। केवीएस ने न्यायालय में हलफनामा दाखिल कर कहा था कि पहली कक्षा में दाखिले के लिए न्यूनतम उम्र छह साल करने का फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और शिक्षा के अधिकार कानून (आरटीई) के प्रावधानों के अनुरूप किया गया है। |
| Posted: 11 Apr 2022 10:32 AM PDT JNVST Class 6th Admit Cards 2022 Download , जारी हुए नवोदय कक्षा 6 हेतु प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड JNVST Class VI Admit Cards 2022: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) JNVST Class VI Admit Cards 2022: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 30 अप्रैल, 2022 को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक चरण में सभी JNVs के लिए आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में केवल ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्नों के साथ तीन सेक्शन होंगे। उम्मीदवारों को मानसिक क्षमता के 40 प्रश्नों, अंकगणित सेक्शन से 20 और भाषा सेक्शन से 20 प्रश्नों के उत्तर देने के लिए कहा जाएगा। मानसिक क्षमता परीक्षण 60 मिनट का होगा और इसमें 50 अंक होंगे। अंकगणित और भाषा की परीक्षा प्रत्येक 30 मिनट की अवधि की होगी। इन दोनों वर्गों में से प्रत्येक में 30-30 अंक होंगे। उम्मीदवार चयन परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। NVS class 6 Admit card : ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं। स्टेप 2- "download NVS class 6 Admit card" लिंक पर क्लिक करें। स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें। स्टेप 4- एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें। |
| You are subscribed to email updates from प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |