आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 12, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: मंद बुद्धि युवती संग बलात्कार के आरपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

Posted: 12 Apr 2022 08:42 AM PDT


अदालत ने 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

महराजगंज क्षेत्र में पांच वर्ष पूर्व हुई घटना में कोर्ट ने सुनाया फैसला

आजमगढ़: महराजगंज थाना क्षेत्र में लगभग पांच वर्ष पूर्व अनुसूचित जाति की  मंद बुद्धि युवती के साथ हुए बलात्कार के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने एक आरोपी को दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने उक्त आरोपित पर 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माने की राशि में से 25 हजार रुपये पीड़िता को दिये जाने का भी आदेश दिया। यह फैसला विशेष न्यायधीश एससी एसटी कोर्ट शिवचंद ने मंगलवार को सुनाया। अभियोजन कहानी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र की एक अनुसूचित जाति की मन्दबुद्धि युवती अपने घर से गायब हो गई थी। गायब होने के दस दिन बाद बहुत प्रयास करने पर पीड़िता की मां को 15 जुलाई 2017 को यह जानकारी मिली कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा हरखपूरा(कटान) निवासी रामदास यादव पुत्र राजदेव ने पीड़िता को अपने घर में रखा था। रामदास ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया था। पुलिस ने मामले में जांच करने के बाद आरोपी रामदास यादव के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से एडीजीसी इंद्रेश मणि त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी तथा अभियोजन अधिकारी मालिक चंद यादव ने पीड़िता तथा उसकी मां समेत कुल दस गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी रामदास को दस वर्ष के कठोर कारावास तथा पचास हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

आज़मगढ़: युवती का गला दबाकर मोबाइल छीनने वाले दो गिरफ्तार

Posted: 12 Apr 2022 07:14 AM PDT


तहबरपुर पुलिस ने देवदत्त पट्टी ग्राम से पकड़ा,होली के दिन हुई थी घटना

आजमगढ़: तहबरपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को देवदत्त पट्टी ग्राम स्थित नहर किनारे होली के दिन युवती के घर में घुसकर गमछा से गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने व मोबाइल छीनने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट की मोबाइल भी बरामद हुई है। गरिमा कुमारी पुत्री स्व. अमरजीत राय निवासिनी कोठिहार होली के दिन अपने घर पर थी। दो युवक अचानक उसके घर के अंदर पहुंच गए और गमछा से उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किए। पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी मोबाइल लेकर भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर 18 मार्च को पुलिस दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। थाना प्रभारी ज्ञानचंद्र शुक्ला सुबह देवदत्त पट्टी की तरफ गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित नहर किनारे से जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित प्रवीण राय उर्फ बंटू व प्रदीप राय उर्फ सिंटू निवासी कोठिहार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट की मोबाइल बरामद हुई।

आज़मगढ़: पिकअप के धक्के से साइकिल सवार किसान की मौत

Posted: 12 Apr 2022 06:53 AM PDT


अतरौलिया थाना क्षेत्र के बसहियां मोड़ पर बीती रात हुई दुर्घटना


आजमगढ़: अतरौलिया थाना क्षेत्र के बसहियां मोड़ पर सोमवार की रात पिकअप के धक्के से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। क्षेत्र के वैशपुर गांव निवासी विक्रम गिरी (65) खेतीबाड़ी करके परिवार की जीविका चलाते थे। प्रतिदिन की तरह शाम को साइकिल से बाजार में सब्जी लेने के लिए गए थे। रात आठ बजे घर लौट रहे थे कि बसहियां मोड़ के पास सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी, जिसमें गिरकर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में मौत हो गई। उधर, भीड़ का लाभ उठाते हुए पिकअप के साथ चालक फरार हो गया। मौत की सूचना मिलते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं।

आजमगढ़: गैंगस्टर एक्ट में वांछित महिला समेत तीन गिरफ्तार

Posted: 12 Apr 2022 06:46 AM PDT


निजामाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा

आजमगढ़: निजामाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रही महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव को सूचना मिली कि उ०प्र० गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में वान्छित राकिब पुत्र राशिद, अबुशाद पुत्र बकरीदन एवं गुड़िया पुत्री वकील सभी निवासी बारीखास चांदपुर आयमा थाना निजामाबाद क्षेत्र के सेन्टरवा बाजार में कहीं भागने की फिराक में वाहन का इन्तजार कर रहे हैं।सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुँचकर सुबह करीब 9 बजे तीनों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिए। विधिक कार्यवाही के बाद सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

आज़मगढ़: दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे दो और गिरफ्तार

Posted: 12 Apr 2022 05:26 AM PDT


यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल के बाद भी परीक्षार्थी अनुचित कार्य से बाज नही आ रहे

आजमगढ़: यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल के बाद भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं तो दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वालों को भी तनिक भय नहीं है। मंगलवार को सुबह की पाली में मेंहनगर क्षेत्र के एक

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: नए सत्र के बी.ए.एम.एस छात्रों का शिष्योपनयन संस्कार आयोजित हुआ

Posted: 12 Apr 2022 05:16 AM PDT


शिवालिक आयुर्वेद मेडिकल कालेज में म० सुहेलदेव विश्विद्यालय के कुलपति ने विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

आज़मगढ़: दिनांक 12.04.2022 को एन.सी.आई.एस.एम.एवम् आयूष मंत्रालय के निर्देश के क्रम मे शिवालिक आयुर्वेद मेडिकल कालेज एवम् हास्पिटल, विजरवाँ,बनकट आजमगढ़ मे बी.ए.एम.एस सत्र 2021-22 के छात्र एवम् छात्राओं का ट्रान्जिसनल कारिकुलम के अन्तर्गत शिष्योपनयन संस्कार का आयोजन किया गया । जिसका प्रारभ प्रातः 9 बजे भगवान धन्वंतरि जी के प्रतिमा के समक्ष हवन पुजन किया गया तत्पश्चात शिवालय सेवा ट्रस्टी, शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवम् हास्पिटल के चेयरमैन डा.अशोक कुमार सिंह ,ट्रस्टी श्रीमती बीना सिंह ,अस्सिटेंट प्रोफेसर डा नीरज सिंह द्वारा नवागंत छात्र/छात्राओं का आयुर्वेद के चिकित्सा के बारे मार्ग दर्शन किया गया । छात्रों एवम् उनके अभिभावकों द्वारा आयुर्वेद के प्रति विचार को लिया गया एवम् संस्थान से सम्बंधित उनके सारे प्रश्नो का क्रमवार उचित मार्ग दर्शन संस्थान के चेयरमैन डा अशोक कुमार सिंह द्वारा दिया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. प्रदीप कुमार शर्मा कुलपति महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय ने नवागंत छात्र / छात्राओ को चरक शपत दिलाई। इसी क्रम मुख्य अतिथि ने हमारे महाविद्यालय की छात्रा निक्की सोनी जो पूर्वांचल विश्वविद्यालय मे आयुर्वेद विषय मे सर्वोच्य अंक प्राप्त की है उसको रु 25000 चेक कुलपति महोदय द्वारा प्रदान किया एवम् छात्र/ छात्रों को श्रेष्ठ चिकित्सक बनने और उनके उज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित शिवालिक सेवा ट्रस्ट की ट्रस्टी श्रीमती बीना सिह,डा नीरज सिंह,प्राचार्य
वाचस्पति नाथ त्रिपाठी जी सचिव डा रामजी सिंह जी श्री दिनेश चौबे जी,प्रो.अनिल कुमार सिंह, डा.वेद प्रकाश सिंह,डा योगिता जैन,डा.विशालाक्क्षी मित्रा,डा एमन अखलाख अन्सारी, डा.विनोद कश्यप, डा.सन्तोष कमार मौर्य, डा.चन्दन गुप्ता, डा.चन्द्र मौली,डा विभूति मिश्रा,डा अजमल अन्सारी,डा रूद्रमणि दीपक, डा दिनेश राय,डा.ए.के.राय आदि कालेज कर्मचारी उपस्थित थे

आज़मगढ़: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार विद्युतकर्मी की मौत

Posted: 12 Apr 2022 04:54 AM PDT


जहानागंज क्षेत्र के इटौरा स्थित डेंटल कालेज के पास देर रात हुआ हादसा


आजमगढ़: जहानागंज थाना क्षेत्र के इटौरा स्थित महामृत्युंजय डेंटल कालेज के पास सोमवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार विद्युतकर्मी की मौत हो गई। रानी की सराय थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव निवासी नितिन सिंह (35) लगभग पांच पांच साल से मीटर रीडिग विभाग में असिस्टेंट जोन इंचार्ज के पद पर संविदा पर तैनात थे। जहानागंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी मौसा जनार्दन से मिलकर लौट रहे थे कि हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि वह दिन में तुलसीपुर गांव निवासी मौसा जनार्दन से मिलने के लिए गए थे। वहां से देर रात लगभग 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इटौरा मोड़ स्थित महामृत्युंजय डेंटल कालेज के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे की भनक लगते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, घटनास्थल पर भीड़ जुटते देख ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मौत की खबर सुनते ही पत्नी रंजना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के एक पुत्र हैं।

आज़मगढ़: पिता के पदचिन्हों पर चलने की ललक खींच लाई राजनीति में

Posted: 12 Apr 2022 04:49 AM PDT

विक्रांत सिंह व उनके पिता यशवंत सिंह

भाजपा के बागी विक्रांत सिंह रिशु ने निर्दल लड़ कर फतह कर लिया किला

आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित(निर्दलीय) विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विक्रांत सिंह रिशू पूर्व मंत्री व एमएलसी यशंवत सिंह के पुत्र हैं। मूलरूप से मऊ जिले के हल्देमऊ सरौना निवासी विक्रांत सिंह रिशू स्नातक के बाद इंजीनियरिंग के लिए दाखिला लिए थे लेकिन राजनीति के चर्चित नाम पिता यशंवत सिंह के पदचिन्होें पर चलने की ललक उन्हें राजनीति की तरफ खींच लाई। शुरुआत में अपने गांव हल्देमऊ सरौना से 2017 के ग्राम पंचायत के चुनाव में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने का मन बनाया था लेकिन ऊंची सोच यानी मऊ से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की इच्छा से मऊ जिले के सुल्तानीपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े और जीत भी गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी रहे पिता यशंवत सिंह के बल पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए टिकट की दावेदारी की लेकिन मायूसी हाथ लगी। उसके बाद इस विधान परिषद के चुनाव में एक बार पुन: भाजपा से टिकट मांगा लेकिन पार्टी ने फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अरुणकांत यादव काे टिकट दे दिया। इसके बाद बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया और मंगलवार को जब नजीता आया तो भाजपा प्रत्याशी को ही 2814 मताें के अंतर से हराकर जीत दर्ज करते हुए इतिहास रचा।

Post Bottom Ad

Pages