ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 12, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: देवघर के त्रिकूट पर्वत पर हुए हादसे के बाद मंदार में बढ़ाई गई रोपवे की सुरक्षा व्यवस्था

Posted: 12 Apr 2022 10:19 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। देवघर के त्रिकूट पर्वत पर हुए हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रॉली के बाद मंदार रोपवे की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। त्रिकूट रोपवे पर दुर्घटना होने के बाद कई लोगों के मन में मंदार रोपवे को लेकर संशय हो गया था। लेकिन मंदार में लगाया गया ट्रॉली काफी अत्याधुनिक और टेक्नोलॉजी से लैस है। जिसके वजह से यहां दुर्घटना होने की संभावना नहीं के बराबर है। आर आर पी एल के साइड इंचार्ज मनीष कुमार तिवारी और उनके टीम के द्वारा मेंटेनेंस का कार्य करने के बाद ही रोपवे को पर्यटकों के लिए खोला जाता है। पर्यटन विभाग से तैनात रोपवे मैनेजर दीपक कुमार और आरआरपीएल के साइड इंचार्ज ने बताया कि, प्रतिदिन सुबह 8:00 से 9:00 तक 1 घंटा रोपवे मेंटेनेंस का कार्य किया जाता है। जबकि प्रत्येक बुधवार को रोपवे को बंद कर इसके 


मेंटेनेंस का काम किया जाता है। जिसमें मुख्य रुप से स्टेशन और टावर लाइन में लगे पहिए की जांच, जगह-जगह लगाए गए नट बोल्ट, मेन मोटर कपिल बूस, रेस्क्यू इंजन, गियर बॉक्स, ब्रेक, टावर सेफ्टी केविन और हैंगर कनेक्शन बोल्ट सभी केविनों के ग्रीप के अलावा एनीमोमीटर की भी जांच की जाती है। बताया गया कि, इन सारे जांच को आरआरपीएल के जांच कर्मी बीरबल, मिथलेश, राधे सिन्ना, रवि कुमार और विकास कुमार के द्वारा किया जाता है। जबकि अंतिम जांच साइड इंचार्ज के द्वारा होता है। लिखित रूप से यह जांच रिपोर्ट देने के बाद ही रोपवे प्रबंधक पर्यटकों को झूले में बिठाकर पर्वत शिखर पर भेजने का कार्य करते हैं। मालूम हो कि, मंदार में लगा आकाशीय रज्जू मार्ग पूरी तरह से ऑटोमेटिक है। अगर 35 किलोमीटर की रफ्तार से ज्यादा हवा चलने पर यह खुद ब खुद बंद हो जाता है। इसी खासियत की वजह से यहां पर दुर्घटना होने की संभावना ना के बराबर है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: बौंसी प्रखंड क्षेत्र के बचे 2 पंचायतों में पैक्स चुनाव अध्यक्ष पद हेतु आज हुआ मतदान।

Posted: 12 Apr 2022 10:18 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड क्षेत्र के बचे दो पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष का चुनाव आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दोनों मतदान केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हुआ।सरूआ और कैरी पंचायत के मतदान केंद्र अति संवेदनशील होने के कारण मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुरुष और महिला सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।1013 मतदाता में 777 महिला और पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।कड़ी धूप को देखते हुए सुबह से ही मतदाताओं ने मतदान केंद्र पर पहुंच कर मतदान करना आरंभ कर दिया। 11:00 बजे के बाद तेज धूप के कारण मतदान की रफ्तार धीमी हो गई। वही 2:00 बजे तक मतदान समाप्त होने के बाद बैलट बॉक्स को सील कर मतदान कर्मी वहां से प्रखंड कार्यालय में बने मतगणना कक्ष में बैलट बॉक्स को जमा किया गया।मतदान को लेकर भारी पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।बीएमपी जवानों के अलावे स्थानीय पुलिस पदाधिकारी मतदान केंद्रों पर पैनी नजर 






रखे हुए थे। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार पुलिस निरीक्षक अमेरिका राम थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय के द्वारा मतदान केंद्रों का लगातार जायजा लिया जा रहा था।वहीं बौंसी प्रखंड कार्यालय में मतगणना होने के बाद सरूआ पंचायत से कारू शाह ने 174 वोट से जीत हासिल किया,दूसरी ओर कैरी पंचायत के बल्ली यादव को 44 मतों से विजय घोषित किया गया। मतगणना कार्य पूरा होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय बेश्म में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने सभी निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को प्रमाण पत्र दिया। वहीं दूसरी ओर 29 मार्च 2022 को नामांकन कार्य संपन्न हुआ था। जिसमें 5 पंचायतों में पैक्स का चुनाव होना बाकी था। जिस पर 3 पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए एक-एक प्रत्याशी होने के कारण तीनों पंचायतों में मतदान नहीं कराया गया। जिसमें कस्बा मंदार पंचायत,दलिया पंचायत, और फागा पंचायत से तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया। जिसमें कसबा मंदार पंचायत से मौसम सिंह पति अमरेश कुमार सिंह, दलिया पंचायत से मुकेश कुमार भुवानियां, फागा पंचायत से संध्या देवी पति पंकज कुमार चौधरी, निर्विरोध घोषित किया गया। जिससे जीते हुए प्रत्याशियों में खुशी की लहर देखी गई। उनके समर्थकों ने फूल मालाओं और अबीर के साथ जश्न मनाया।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: देवघर से सुलतानगंज डीएमयू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ, सांसद निशिकांत दुबे दी हरी झंडी

Posted: 12 Apr 2022 10:15 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। देवघर से सुलतानगंज डीएमयू पैसेंजर स्पेशल सीधी रेल सेवा का शुभारंभ मंगलवार 12 अप्रैल  को शुभारंभ हो गया।जिसे डीआरएम अश्विनी वैष्णव एवं सांसद निशिकांत दुबे आदि के संयुक्त हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जहां चांदन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर  दो पर पहुंचते ही प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों एवं रेल कर्मियों ने खुशी जाहिर करते हुए ताली बजाकर स्वागत किया। ज्ञात हो यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह के रविवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी। इस ट्रेन को शुभारंभ होने से यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी, ख़ास कर सावन महीने में काॅवरियों को अब विषेश रूप से सुविधा मिलेगी, वहीं भागलपुर स्टेशन के लिए यह ट्रेन उपहार स्वरूप है।जिसकी समय शारिणी इस प्रकार है यह ट्रेन सुल्तानगंज से 6:20 बजे अकबर नगर 6:35 नाथनगर 6:52, 

भागलपुर 7:05, टिकनी 7:58, धोनी 8:28 बजे, बाराहाट 9:18 बजे ,बांका 9:58 बजे,करझौसा 10:26 बजे,कटोरिया 10:37 बजे,चांदन 10:56 बजे, देवघर के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं 03633 ट्रेन नंबर देवघर सुल्तानगंज  डीईएमयू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन देवघर से शाम 3:15 बजे प्रस्थान करेगी जो चंदन 3:35 कटोरिया 3:54 करझोंसा 4:05 बांका 4:45 बाराहाट 5:18 धोनी 6:00 बजे टिकनी 6:25 भागलपुर 7:15 नाथनगर 7:30 अकबरनगर 9:40 पर प्रस्थान करेगी जो रात 8:10 पर सुल्तानगंज तक पहुंच जाएगी। ट्रेन के शुभारंभ होने खुशी में मंगलवार को चांदन रेलवे स्टेशन पर प्रवेश के लिए एक यात्री ने प्लेटफार्म टिकट कॉउटर से खरीदा। और बताया कि डीएमयू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन होने से हर और लोगों में उत्साह है।यह ट्रेन आगामी श्रावणी मेला में शिवभक्तों के लिए सफर आसान बनाएगी।जिसकी मांग अर्षो से लोगों ने मांग कर रहे थे। मौके पर स्टेशन प्रबंधक श्याम सुंदर प्रसाद,सअनि अखिलेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल एस.के.ए इस्लाम सहित भारी संख्या में यात्री मौजूद थे। 

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: आजादी केे अमृत महोत्सव पर स्वास्थ्य केन्द्र चांदन में 20 अप्रैल को स्वास्थ्य मेला को बैठक आयोजित

Posted: 12 Apr 2022 10:14 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिलाधिकारी सुहर्ष भगत के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 18से20 अप्रैल को स्वास्थ्य मेला आयोजित की गई है जिसके आलोक में आज चांदन अस्पताल में बैठक आहूत की गई। और स्वास्थ्य मेला विशेष चर्चा की गई और निर्देश दिया कि चिकित्सकों को अपने कार्यों की दायित्वों के निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेले में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता कदापि नहीं बरतेगें।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ऐके सिन्हा,बीडीओ राकेश कुमार व सीडीपीओ वंदना दास ने सभी चिकित्सों को निर्देशित किया है कि वे कार्ययोजना के सफल संचालन हेतु ब्लाक 

स्तर पर 20 अप्रैल को शिविर आयोजित कर रोगियों का इलाज करेंगे तथा संचालित विभिन्न योजनाओं मातृ-शिशु स्वास्थ्य परिवार कल्याण की जायेगी। ओडीओपी के अतिरिक्त डायबिटीज,दंत रोगी के अलावा सभी रोगियों की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श एवं टेली कन्सल्टेन्सी/ई-संजीवनी की सेंवाए भी विभाग द्वारा प्रदान की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर आयोजित कर 12 स्टाल लगाया जायेगा इस आशय की जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ यसराज ने दी। मौके पर केयर इंडिया के बीएम उदय कुमार यूनिसेफ बीएम पंकज झा प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक संजय कुमार आदि चिकित्सक के अलावा दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Bhagalpur news:ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स बनाने के लिए लगेगा शिविर

Posted: 12 Apr 2022 07:28 AM PDT



ग्राम समाचार, भागलपुर। चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रवण बाजोरिया के द्वारा सभी व्यापारी बंधुओं के सहूलियत के लिए मार्केट क्षेत्र स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स भुगतान से संबंधित शिविर लगाने की मांग रखी गई थी। जिसको लेकर बुधवार को नगर निगम में नगर आयुक्त के समक्ष आशीष सर्राफ़ एवं चेंबर अध्यक्ष श्रवण बाजोरिया के साथ बैठकर डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने तिथि निर्धारित की गई। आगामी 20, 21, 22 और 23 अप्रैल को वार्ड 38 स्थित मार्केट क्षेत्र के चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में ट्रेड लाइसेंस बनाने एवं होल्डिंग टैक्स का शिविर लगाया जाएगा। ताकि इससे मेरे वार्ड 38 के मार्केट क्षेत्र के सभी व्यापारी बंधुओं को नगर निगम कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्हें सहूलियत मिल सके और उनके समय की बचत हो।


Godda News: डायन बिसाही के आरोप में दो की हत्या

Posted: 12 Apr 2022 04:45 AM PDT

 




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा जिला के बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत राजाभीठा थाना क्षेत्र के छोटा सिन्नी गांव में डायन बिसाही के आरोप में सगे चाचा ने अपने भतीजे और बहू को कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी| चाचा शाम हेंब्रम को शक था कि उसका भतीजा मंजू हेंब्रम और बहू तालामय मरांडी डायन बिसाही है| उन दोनों के चलते उसके परिवार पर हमेशा विपत्ति का बादल मंडराते रहता था और उसके परिवार वाले रोग के शिकार होते रहते थे| इसी बात से आक्रोशित होकर सोच समझकर शाम हेंब्रम ने गत रात्रि 12:00 बजे के आसपास गहरी नींद में सोए हुए अवस्था में उसने अपने भतीजा और बहू को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला| हत्या करने के बाद शाम हेंब्रम ने ग्राम प्रधान के पास जाकर हत्या करने की बात कबूल ली| पति पत्नी की हत्या की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई| बाद में आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम हेंब्रम को बंधक बना लिया| हत्या की सूचना पाकर राजाभिठा थाना प्रभारी अमित अभिषेक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेजा| ग्रामीणों ने बंधक बनाकर रखे हुए शाम हेंब्रम को पुलिस के हवाले कर दिया|

Pathargama News: पथरगामा में एक बार फिर जलापूर्ति ठप

Posted: 12 Apr 2022 04:03 AM PDT




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- मंगलवार को पथरगामा में इसी माह दूसरी बार जलापूर्ति ठप हो गई| राजीव गांधी ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना से किया जाने वाला जलापूर्ति मीठे पानी की समस्या से जूझ रहे पथरगामा वासियों के लिए लाइफ लाइन बन गया है बावजूद इसे दुर्भाग्यपूर्ण ही कहा जा सकता है कि इसकी अहमियत को जलापूर्ति के रखरखाव कर्ता नहीं महसूस कर पा रहे हैं| गत मार्च में मोटर जल जाने के कारण 4 दिन जलापूर्ति ठप रहा था जो एक वाजिब कारण था| फिर अप्रैल में विद्युत आपूर्ति का बहाना बनाकर एक दिन जलापूर्ति ठप कर दिया गया| जबकि विद्युत आपूर्ति 24 घंटे में 23 घंटे किया जा रहा है परंतु आज बेवजह के कारण को उत्पन्न कर जलापूर्ति को ठप कर देने से लोगों में आक्रोश गहराता जा रहा है| रोजाना  6:30 से 7:00 के बीच में जलापूर्ति किया जाता है परंतु जब आज 8:30 बजे तक जलापूर्ति नहीं हुआ तो जलापूर्ति ठप होने का कारण पूछे जाने पर जलापूर्ति के रखरखाव के जिम्मेवार पंचायत के मुखिया हेमंत कुमार पंडित ने बताया कि जलापूर्ति किया गया था मेरे नल में पानी आया था| अब ऐसे बयान को हास्यास्पद नहीं कहा जाएगा तो आज क्या कहा जाएगा क्योंकि सुबह 6:30 बजे से ही लोगों ने अपने अपने नलके के सामने बाल्टी लगा रखा था परंतु उसमें एक बूंद भी पानी नहीं आया? ऐसे में क्या समझा जाएगा की मुखिया जी के नलके के बाद पानी अदृश्य हो गया? क्योंकि उनके नल से आगे बढ़ने के बाद लोगों को पानी ना तो अपने  बाल्टी में दिखा और ना ही नल में? नाम नहीं छापने की शर्त पर जानकार लोगों का यह भी कहना है कि पंचायत चुनाव अब सामने आ गया है और यहां का रिजल्ट सब जानते हैं| इसीलिए लोगों को परेशान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है| अब इसमें सच क्या है और झूठ क्या है मुखिया जी समझे और उनके वोटर समझे|

अमन राज:- 

Jamtara News : चौरासी लाख योनियों में मनुष्य श्रेष्ठ जीव - गिरिधारी लाल गोस्वामी

Posted: 12 Apr 2022 04:28 AM PDT

कथा सुनाते कथावचक गिरिधारी लाल गोस्वामी महाराज

ग्राम समाचार,फतेहपुर(जामताड़ा): जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड के आंगुठिया गांव के काली मंदिर प्रांगण में सप्तदिवसिय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे रात्रि को नवद्वीप निवासी कथावचक गिरिधारी लाल गोस्वामी ने कथा वृत्तांत सुनाते हुए कहा कि चौरासी लाख जीवों में केवल मनुष्य जीव श्रेष्ठ है,क्योंकि ब्रह्मा जी के सभी जीवों के रचना के बाद केवल मानव जीव की रचना को देख कर भगवान प्रसन्न हुए थे। उन्होंने कहा कि केवल मानव योनि ही चिंतन मनन व मंथन करेगा। बाकी सभी जीवों पर सर्वश्रेष्ठ होने के कारण दया क्षमा आदि गुणों से परिपूर्ण रहेगा। यह विवेक से काम लेगा और भागवत कार्य में लगा रहेगा। इसलिए इस धरा में मनुष्य जीवन में जन्म लेने के लिए स्वर्ग के देवता भी लालायित रहते हैं। 

भगवान श्रीकृष्ण ने तरह-तरह के लीलाओं को रच कर मनुष्य को यह बताने का काम किये हैं। जिससे समय-समय पर मनुष्य भगवान के कृत्यों को हृदयंगम करते हुए उसे क्रियान्वयन करे। लेकिन आज मनुष्य अपने रास्ते से भटकता जा रहा है। वह भूलता जा रहा है कि सर्वश्रेष्ठ जीव होने के बाद उसे किस तरह आचरण करना है। इसके लिए श्रीमद्भागवत कथा है। क्योंकि मनुष्य के सारे जिज्ञासाओं का उत्तर व समाधान भागवत कथा में निहित है। कथा के अंतराल में भक्ति गीतों पर श्रोतागण भाव विभोर होकर ताली वादन करते नजर आए। यह कथा आगामी और पांच दिनों तक चलेगा,जिसमे कथावचक गिरिधारी लाल गोस्वामी महाराज बंगला भाषा में श्रीकृष्ण के जन्म, बकासुर,कंस बध, रास आदि का वर्णन सुनाएंगे। कथा सुनने के लिए फतेहपुर व मसलिया प्रखंड के दर्जनों गांवों के लोग पहुंच रहे हैं।

रिपोर्ट👉केसरीनाथ यादव,ग्राम समाचार, फतेहपुर


Pathargama News: सड़क पर छोटा पुलिया बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Posted: 12 Apr 2022 03:22 AM PDT





ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- सिमरिया से लकड़ जोरी तक निर्माणाधीन एक किलो मीटर लंबी सड़क में सिमरिया के पास होम पाइप डालकर छोटा पुलिया बनाया जा रहा है, जिसका ग्रामीणों ने खुलकर विरोध किया| ग्रामीण महेश महतो, पवन कुमार महतो, राजकुमार महतो, प्रणव कुमार महतो, लंबोदर महतो, बहादुर महतो, सुभाष महतो, रंजीत महतो आदि का कहना है कि बरसात के दिनों में परसपानी तक का पानी बह कर इसी होकर सापिण नदी में जाता है| बरसों से बरसात में पानी इसी जगह आकर जाम होते रहने के चलते हैं यहां पर काफी गड्ढा हो गया है| जिसके चलते बरसात में हम ग्रामीणों का आवागमन ठप हो जाता है| इसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम लोगों ने विधायक अमित कुमार मंडल के पास गुहार लगाई थी कि सड़क में एक बड़ा पुल बना कर सड़क का निर्माण कर देने से हम लोगों को इस स्थाई समस्या से निजात मिल जाएगी| विधायक ने 22 फरवरी को राज्य संपोषित योजना से बनाए जाने वाले सड़क और पुलिया निर्माण का शिलान्यास किया था| परंतु अब जब सड़क निर्माण चालू हो गया है ऐसे में छोटा पुलिया बनाए जाने से लोगों की समस्याएं वैसे के वैसे ही धरी रह जाएगी क्योंकि उतना अत्यधिक बरसाती पानी छोटी पुलिया होकर पार नहीं कर पाएगी| और फिर पानी जाम होकर सिमरिया के घरों में हमेशा की तरह घुस जाएगी| ग्रामीणों ने अविलंब विधायक से हस्तक्षेप कर बड़ा पुलिया बनाने की मांग की है| इस मांग को शिलान्यास के समय ही विधायक के समक्ष रखा गया था विधायक ने बड़ा पुल बनाने को ही कहा था| परंतु ऐसा नहीं होता देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए l

अमन राज:-

Pakur News: पाकुड़ के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 542 अति संवेदनशील बूथ

Posted: 11 Apr 2022 06:18 PM PDT




ग्राम समाचार, पाकुड़ ब्यूरो रिपोर्ट:- त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन, 2022 को लेकर उपायुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया संग साझा की सम्पूर्ण जानकारी झारखण्ड राज्य अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत निकायों के ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन हेतु कुल चार चरणों (14 मई, 19 मई, 24 मई एवं 27 मई, 2022) में होंगे चुनाव। त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन, 2022 को लेकर सोमवार को सूचना भवन सभागार कक्ष में उपायुक्त- सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) वरुण रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया संग साझा किया चुनाव से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी। उपायुक्त ने बताया कि झारखण्ड राज्य अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत निकायों के ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पद के लिए के निर्वाचन हेतु कुल चार चरणों (14 मई, 19 मई, 24 मई एवं 27 मई, 2022) में चुनाव होंगे। कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त श्री वरुण रंजन ने बताया कि प्रथम चरण में 14 मई 2022 को पाकुड़, द्वितीय चरण में 19 मई को महेशपुर,हिरणपुर एवं चतुर्थ चरण में 24 मई को लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, पाकुड़िया में मतदान की तिथि एवं समय निर्धारित है। वहीं मतगणना की बात करें तो प्रथम चरण का 17 मई, द्वितीय चरण का 22 मई, तृतीय एवं चतुर्थ चरण का 31 मई 2022 को मतगणना किया जाना है। आगे उपायुक्त ने मतदान केंद्रों की जानकारी देते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत निकायों के निर्वाचन हेतु जिले में कुल 1704 मतदान केंद्र बनाए गए है। इनमें 407 सामान्य, 755 संवेदनशील, 542 अतिसंवेदनशील कैटेगरी में रखा गया है। जिले में कुल 6 प्रखंड अंतर्गत कुल 590957 मतदाता है। इनमें 294763 पुरूष मतदाता एवं 296194 महिला मतदाता शामिल है। त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन मतपेटिकाओं के माध्यम से होना है। इनमें कुल मतपेटिकाओं की संख्या 6 प्रखंड अंतर्गत 3617 बड़ा मतपेटिकाएं एवं 1094 मध्य आकार एवं छोटा 704 मतपेटिकाएं है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक चरण के लिए निर्धारित तिथि वार नाम निर्देशन की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी पदों जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, वार्ड सदस्य आदि के लिए अलग – अलग निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। निर्वाचन कार्य के सफल संचालन को लेकर पूर्व से ही तैयारियां शुरू है। अधिसूचना जारी होने के बाद से ही सभी कोषांगों को सक्रिय कार्य निष्पादन को कहा गया है। सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करा लिया गया है,केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है,जहां कुछ कमियां है उसे दुरूस्त किया जा रहा है। वहीं ग्राम पंचायत की कुल संख्या 128, ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों वार्डों की कुल संख्या 1704, ग्राम पंचायत के मुखिया के निर्वाचन क्षेत्रों की कुल संख्या 128, पंचायत समिति के क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों की कुल संख्या 169 एवं जिला परिषद के क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों की कुल संख्या 17 है। मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक ने निर्वाचन कार्य में सुरक्षा/विधि व्यवस्था को लेकर तैयारियां होने की बात कहीं। उन्होंने अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों व सामान्य मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध रहेगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक एच.पी.जनार्दनन, अपर समाहर्ता मंजू रानी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, एलआरडीसी रविंद्र चौधरी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी -सह- उप निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) महेश राम, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ० चंदन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास, सोशल मीडिया प्रचार पदाधिकारी पवन कुमार एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि, जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मी दीपाली साह, भूषण कुमार, प्रीतम कुमार उपस्थित थे।

राजेश पांडेय के सौजन्य से:-

Bounsi News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 33 वर्षीय युवक एवं 17 वर्षीय लड़की हुए जख्मी

Posted: 11 Apr 2022 10:42 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर स्थित बीएसएनल टेलीफोन एक्सचेंज के समीप सोमवार देर शाम सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय युवक एवं 17 वर्षीय लड़की जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी मुनमुन राऊत का 33 वर्षीय पुत्र सरवन राऊत एवं बांका थाना क्षेत्र के करार गांव निवासी संजय राऊत की 17 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया गया कि, उक्त दोनों बाइक पर सवार होकर करार 


गांव से ढाकामोड़ मेला देखने के लिए जा रहे थे। उसी क्रम में बीएसएनल टेलिफोन एक्सचेंज के समीप सामने से आ रही वाहन की लाइट की चमक की वजह से युवक का बाइक अनियंत्रित हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोट आई है। दोनों को स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस के माध्यम से रेफरल अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर आरके सिंह ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। बताया गया कि दोनों की हालत अब ठीक है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: 33 केवीए में मेंटेनेंस को लेकर 13 और 15 अप्रैल को 1:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Posted: 11 Apr 2022 10:41 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को 2 दिनों तक बिजली की परेशानियों से जूझना पड़ेगा। सुबह के 7:00 बजे से दोपहर के 1:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रखंड क्षेत्र में बाधित रहेगी। हालांकि मौसम खराब रहने पर विद्युत आपूर्ति को बंद नहीं किया जाएगा। 

जानकारी देते हुए विभाग के जूनियर इंजीनियर निरंजन कुमार ने बताया कि, वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार 35 केवीए में मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है। जिसकी वजह से 13 अप्रैल और 15 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति सुबह के 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बंद रहेगी। मौसम खराब रहने पर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र के 2 पैक्स में होने वाले मतदान को लेकर पोलिंग पार्टी हुए रवाना

Posted: 11 Apr 2022 10:40 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र में 2 पैक्स में मंगलवार को होने वाले चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान कर्मियों को पैक्स चुनाव के लिए मतदान सामग्री के साथ बूथों पर रवाना कर दिया गया है। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि, नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के वजह से सुबह के 8:00 बजे से दोपहर के 2:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। जबकि मतगणना की गिनती भी कल ही की जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से भयमुक्त मताधिकार करने की अपील की है। मालूम हो कि पैक्स चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। 

मतदान में व्यवधान डालने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मालूम हो कि, प्रखंड क्षेत्र में 5 पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जाना था। जिसमें तीन पैक और पांचो पैक्स सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। कल प्रखंड क्षेत्र के सरूआ और कैरी पैक्स के लिए मतदान किए जाएंगे। 2 पैक्स अध्यक्ष चुनाव में 1013 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कैरी पैक्स अध्यक्ष चुनाव के लिए 2 मतदान केंद्र जबकि सरूआ पैक्स के साढ़ामोर गोदाम में एक मतदान केंद्र बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: प्रखंड विकास पदाधिकारी को धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 11 Apr 2022 10:39 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार को फोन पर धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के 8 अप्रैल को उनके सरकारी नंबर पर प्रखंड के चिलकारा पंचायत के झालर गांव निवासी 

कार्तिक यादव के पुत्र विपिन यादव के द्वारा फोन पर धमकी देते हुए अनाप-शनाप बोलते हुए डराने की कोशिश की गई थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक ने बिजली के पोल में मारा टक्कर,गंभीर रूप से जख्मी

Posted: 11 Apr 2022 10:38 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना के मीना बाजार के समीप एक बाइक सवार युवक अचानक गली से निकलने के क्रम में मुख्य मार्ग में चल रहे बोलेरो से बचने के क्रम में बाइक सवार युवक ने बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि  मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति दूर जा गिरे। जिससे बाइक चकनाचूर हो गया और दोनों बाइक सवार युवक जख्मी हो गये। जिसे स्थानीय लोगों के सूचना के बाद एंबुलेंस द्वारा स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक आर के सिंह के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। 

चिकित्सक आर के सिंह ने दोनों जख्मी का प्रथम उपचार कर बेहतर इलाज हेतु भागलपुर रेफर कर दिया। मालूम हो कि, जख्मी बाइक सवार  एक व्यक्ति विधान मंडल उम्र 20 वर्ष पिता संजय मंडल घर बढ़हरवा झारखंड वहीं दूसरा नमन साह पिता दीपक साह बौंसी के ही डैम रोड निवासी बताया गया। विधानमंडल अपने दोस्त नमन के यहां उसके दादी के वार्षिक श्राद्ध में आया हुआ था।दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंदार पर्वत स्थित पापहरनी जा रहे थे। तभी अचानक गली से बोलेरो आ जाने के कारण टक्कर से बचने के क्रम में सीमेंट निर्मित बिजली के खंभे से जा टकराया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: दीप प्रज्वलित कर धूम-धाम से मनाई कस्तूरबा गांधी जयंती

Posted: 11 Apr 2022 09:40 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। 11अप्रेल सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बालिका आवासीय विधालय चांदन में स्व.कस्तूरबा गांधी की 153 वां जयंती वार्डेन लकड़ा की अध्यक्षता में मनाई गई। ज्ञात हो की स्व.कस्तूरबा गांधी महात्मा गांधी की धर्म पत्नी थी। स्वर्गीय कस्तूरबा गांधी की जन्म सन 18 सो 69 इस्वी में कठियावाड़ के प्रबंधन नगर में हुआ थी। इनके पिता का नाम गोकुलदास मकन जी थे और इनके तीसरी संतान के रूप में कस्तूरबा गांधी हुई थी।जिसे उस जमाने में तेरह साल की आयु में मोहनदास करमचंद गांधी (महात्मा गांधी) से उन दोनों का विवाह हुआ जिनकी मृत्यु 1944 इस्बी में हो गई थी। जिसकी याद में आज ही के दिन 

देश के हर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विधालय का जयंती समारोह संचालन की जाती है। इसी खास आयोजन को लेकर सोमवार को विधालय परिसर में छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित व कस्तुरबा गांधी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर चांदन प्रखंड प्रमुख रविश कुमार ने कस्तूरबा गांधी के जीवन से छात्राओं को सीख लेने की अपील की । इस मौके पर वार्डेन अन्ना लकड़ा ने छात्राओं को कस्तूरबा गांधी के जीवन के बारे में बृहत जानकारी दी।मौके पर नुतन देवी,रुपा कुमारी,बसंती देवी सोनेलाल(गार्ड) मुखिया अनिल मंडल सहित सैकड़ों अभिभावक मौजूद थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Godda News: माथे पर कलश रख कलश शोभायात्रा में सम्मिलित हुई दीपिका सिंह पांडे

Posted: 11 Apr 2022 08:13 AM PDT


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  सोमवार को जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड के दिग्धी सिमानपुर गांव में बजरंगबली के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में आयोजित नौ दिवसीय यज्ञ हेतु जलभरी कलश शोभा यात्रा में महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह सम्मिलित हुई|कलश शोभायात्रा में विधायक सहित 501 कन्याओं ने कलश शोभायात्रा में भाग लिया| कलश यात्रा में शामिल विधायक दीपिका पांडे सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यज्ञ कार्यक्रम से माहौल में सकारात्मक ऊर्जा आती है लोगों के मन में विचारधारा को बदलती है और हमारा ध्यान भी पूजा पाठ के कार्यक्रम की ओर आकर्षित होता है विधायक ने कहा की यज्ञ लोगों को तामसी भोजन से दूर रखती है| इस तरह के कार्यक्रम होने से समाज में परिवर्तन आता है और लोगों का विचार शुद्ध रहता है कहा नंगे पांव माथे पर कलश लेकर जय श्री राम, जय श्री कृष्ण का जयकारा लगाने का अलग ही अनुभूति हुई यज्ञ पूजन में भक्ति गीतों वा गायत्री मंत्रोच्चार से महागामा का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नंदुराम, ओवैसी जिला अध्यक्ष नयन कुमार राम, रंजन राम अवतार मोदी, सुरेश प्रसाद साह, रोहित यादव, संतोष चौरसिया  दिगंबर कुमार  अवधेश सिंह, रघुवंश सिंह आदि उपस्थित थे|

Rewari News : रोडवेज डिपो में ऑन साइट डिलीवरी सहित डीजल की आपूर्ति होगी : महाप्रबंधक

Posted: 11 Apr 2022 07:38 AM PDT

रेवाड़ी, 11 अप्रैल : हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो की बसों के लिए अब ऑन साइट डिलीवरी सहित डीजल की आपूर्ति की जानी है। रेवाड़ी डिपो के महाप्रबंधक रविश हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी शहर में स्थित सभी पम्प संचालक अपनी-अपनी ऑन साइट डिलीवरी सहित डीजल की न्यूनतम दर प्रति लीटर सभी कर सहित (दो दशमलव बिन्दु तक) 12 अप्रैल 2022 को सायं 4 बजे तक महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी में कार्यालय के अधीक्षक कमरा नंबर-एक में जमा करवाना सुनिश्चित करें।

Rewari News : AAP की मोहल्ला संघी का बास में पार्टी की सदस्यता ग्रहण अभियान के तहत मीटिंग आयोजित

Posted: 11 Apr 2022 07:35 AM PDT

आम आदमी पार्टी रेवाड़ी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा के नेतृत्व में वार्ड नम्बर 3 मोहल्ला संघी का बास में पार्टी की सदस्यता ग्रहण अभियान के तहत मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि शिखा गर्ग जी प्रभारी दक्षिण हरियाणा जोन ने शिरकत की।



शिखा गर्ग जी ने मोहल्ला सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज दिल्ली की शिक्षा क्रान्ति, सभी प्रकार का फ्री इलाज, हर घर 200 यूनिट बिजली मुफ्त, बीस हजार लीटर पानी मुफ्त, महिलाओं की बस यात्रा फ्री व बुजुर्गों की हर साल देश के मुख्य तीर्थ स्थलों की तीर्थ यात्रा फ्री समेत अनेक जनहित कार्यो की चर्चा पूरे देश में हो रही हैं यही कारण है कि अब पूरे देश में दिन प्रतिदिन आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। और हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली से भी ज्यादा सुविधाए यहाँ की जनता को दी जायेगी। सभा मे पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने में महिलाओं व पुरुषों में प्रतिस्पर्धा दिखाई दी लेकिन अंत मे महिलाओं ने सैकड़ों की संख्या में पुरुषों से अधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करके पुरुषों को मात दी।

इस मोहल्ला सभा के मुख्य आयोजक आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा ने मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर ना केवल प्राइवेट स्कूलों की लूट को तुरंत बन्द किया जायेगा बल्कि सरकारी स्कूलों को भी प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाया जायेगा और दिल्ली सरकार की तर्ज पर हरियाणा में भी सरकारी कार्यों की होम डिलीवरी दी जायेगी। इसके अलावा सभी सरकारी विभागों में भृस्टाचार को तुरंत खत्म किया जायेगा। 

सभा में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी सुरेश यादव, कुलदीप भारद्वाज,विक्रम सिंह,एडवोकेट मुकेश कुमार बावल, शंकर ग्रोवर, संजय रोहिल्ला, मनोज यादव रामगढ़,चन्द्रकला खतोद्य, रामवतार जाटव, नरेश पटवारी, हुक्म, रमेश शर्मा, रामचंद्र शास्त्री समेत अनेक सैकड़ों स्थानीय पुरूष,महिलाओ व युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Rewari News : मुख्यमन्त्री उडनदस्ता रेवाडी द्वारा रोजका मेव जिला नूंह स्थित एक फैक्ट्री पर की गई रेड 

Posted: 11 Apr 2022 07:25 AM PDT

सीएम फ़्लाइंग रेवाड़ी की टीम को सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि SHAMS Industries Pvt. Ltd Plot No 133 HSIIDC रोजका मेव जिला नूंह द्वारा काफी मात्रा मे प्रदूषण फैलाया जा रहा है। जिस सूचना के आधार पर उप नि. सतेन्द्र कुमार मुख्यमन्त्री उडनदस्ता रेवाडी व श्री मनीष यादव एस.डी.ओ. पोल्युशन बोर्ड पलवल तथा श्री राहुल यादव एस.डी.ओ सब-डिविजनल बिजली बोर्ड सोहना की संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त कम्पनी मे रैड की गई, जो निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त कम्पनी मे पूराने टायर बडी-बडी मशीनो मे जला कर उनमे से तार व तेल अलग किया जा रहा था और काफी प्रदूषण फेल रहा था, जो उपरोक्त कम्पनी की एन.ओ.सी  SHAMS Industries pvt ltd. के नाम से ली हुई है, 



लेकिन सालासर  वेस्ट मैनेजमेन्ट फर्म के मालिक पंकज कुमार द्वारा किराये पर लेकर चलाई जा रही है, जो मौके पर सुपरवाईजर धर्मबीर पुत्र कुंवर पाल निवासी रोण्डा थाना जहांगीराबाद जिला बुलन्दशर यू.पी. व सुपरवाईजर मनोज पुर श्री रतिराम मिणा निवासी भगतनपुरा, बामनवास पट्टी खुर्द जिला संवाई माधोपुर राजस्थान हाजिर है। कम्पनी द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण के सम्बन्ध मे श्री मनीष यादव एस.डी.ओ पोल्युशन विभाग पलवल द्वारा कम्पनी को नोटिस देकर आगामी नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Rewari News : आजादी अमृत महोत्सव के तहत मसानी में निशुल्क आयुष परामर्श शिविर लगा

Posted: 11 Apr 2022 07:14 AM PDT

रेवाड़ी, 11 अप्रैल : आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में राष्ट्रीय आयुष मिशन भारत सरकार के तत्वाधान में डीसी यशेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिला आयुष विभाग द्वारा वल्र्ड होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर ग्राम सचिवालय मसानी में निशुल्क आयुष परामर्श एवं निशुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन हुआ। नि:शुल्क आयुष परामर्श शिविर का शुभारंभ होम्योपैथिक पद्धति के जनक डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन के 267 वें जन्म दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एवं भगवान धन्वंतरी पूजन के साथ किया गया।



शिविर में डॉ नरेश राव एवं डॉ मनोज यादव ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के बारे में विस्तार से आमजन को जानकारी देते हुए बताया कि होम्योपैथी सरल, सुलभ और दुष्परिणाम रहित व कम खर्चीली पद्धति है। इन दवाओं से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। बनवारी लाल ने भी शिविर में पहुंचे लोगों को आयुष विभाग द्वारा प्रदत्त सेवाओं से अवगत कराया।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ एस.के. काजल ने बताया कि इस शिविर में लगभग 400 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। इस कैंप में बुजुर्ग मरीजों से संबंधित बीमारियां का परामर्श दिया गया। शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के अलावा योग प्राकृतिक चिकित्सा आयुर्वेद एवं पंचकर्म आदि पद्धतियों से मरीजों का इलाज किया गया। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच उपरांत दवाइयां भी वितरित की गई। शिविर में डॉक्टरों की अनुभवी टीम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उनका बीमारी के इलाज के लिए मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों की सामान्य स्वास्थ्य की जांच, शुगर व रक्तचाप की जांच की गई। शिविर में महिलाओं व बच्चों का अच्छे स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। शिविर में विशेषज्ञों की टीम द्वारा घरेलू नुस्खों के माध्यम से बीमारी का उपचार करने संबंधी भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर डा.राहुल बत्रा, डॉ नरेश राव, डॉक्टर मनोज यादव, डॉक्टर नीतू यादव, डॉ राजीव कुमार, डॉक्टर संदीप यादव, डॉक्टर प्रीति यादव, डॉ अर्चना, फार्मेसिस्ट दीपक यादव, राय सिंह, आशा, इंद्रजीत, राकेश कुमार, नीरज सहित जिला आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

Godda News: जिले में तीन चरण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होगा

Posted: 11 Apr 2022 05:54 AM PDT



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त भोर सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के द्वारा संयुक्त रूप से जिले में त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के सफल संचालन को लेकर जिले के प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त के द्वारा जिले में कुल तीन चरणों में मतदान संपन्न कराने की जानकारी प्रदान की गई। जिसमें प्रथम चरण के नाम निर्देश प्रारंभ की तिथि 16.04.2022 एवं द्वितीय चरण के नाम निर्देश प्रारंभ की तिथि 20.04.2022, तृतीय चरण के नाम निर्देश प्रारंभ की तिथि 29.04.2022 को है। प्रथम चरण के मतदान की तिथि 14.05.2022, (संबंधित प्रखंड गोड्डा, पोड़ैयाहाट, सुंदरपहाड़ी) द्वितीय चरण के मतदान की तिथि 19.05.2022 ( संबंधित प्रखंड महागामा, बसंतराय, पथरगामा) तृतीय चरण के मतदान की तिथि 27.05.2022 ( संबंधित प्रखंड मेहरमा, ठाकुरगंगटी, बोआरीजोर) है। प्रथम चरण के मतगणना की तिथि 17.05.2022 , द्वितीय चरण की मतगणना तिथि 22.05.2022 एवं तृतीय चरण की मतगणना की तिथि 31.05.2022 को है। गोड्डा जिले के अंतर्गत कुल मतदान केंद्रों संख्या 2471है।जहां पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में मतदान कराए जाएंगे। तीनों चरणों के मतदान कराने में 10131 मतदान कर्मियों की आवश्यकता पड़ेगी। उपायुक्त के द्वारा गोड्डा जिले में प्रखंडबार कूल 885072 मतदाताओं की संख्या में से 456259 मतदाता (पुरुष) एवं 428813 मतदाता (महिला) की जानकारी प्रदान की गई। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु प्रखंडवार प्रथम चरण, द्वितीय चरण, तृतीय चरण में जिला परिषद के लिए 24 पद, पंचायत समिति के लिए 246 पद, मुखिया के लिए 197 पद, एवं वार्ड सदस्य के लिए 2471 पदों की जानकारी प्रदान की गई। महोदय के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन -2022 में मतदाता को मतदान करते समय उनकी पहचान हेतु आयोग के द्वारा 12 वैकल्पिक दस्तावेज निर्धारित की गई है जिनकी जानकारी प्रदान की गई।

1- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया मतदाता पहचान पत्र

2- निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणिक फोटोयुक्त मतदाता पर्ची

3- पासपोर्ट

4- ड्राईविंग लाईसेंस

5- राज्य / केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रम, स्थानीय निकाय या पब्लिक लिमिटेड कम्पनी द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किये जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र

6- बैंक / डाकघर फोटोयुक्त पास बुक

7- आयकर पहचान पत्र ( पैन कार्ड )

8- आधार कार्ड

9- राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR)

10- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत जारी फोटोयुक्त जॉब कार्ड

11- फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट कार्ड)*

12- फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के लिए गोड्डा कॉलेज गोड्डा एवं आईटीआई कॉलेज, ललमटिया, महागामा मे बनाए जाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन -2022 के सफल संचालन हेतु कुल 14 कोषांगों का गठन किया गया है। जिनके द्वारा मतदान को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बताया कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों का अनुपालन जिलेवासियों के द्वारा किए जाएं। किसी भी प्रकार की उल्लंघन होने पर कड़ाई से निपटा जाएगा और आयोग को इस संबंध में सूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ियों की आशंका ना रहे। मौके पर उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी अनिल टूडू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, सहित प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडियाबंधु उपस्थित थे।



Godda News: सिदो-कान्हू की 198 वी जयंती मनाई गई

Posted: 11 Apr 2022 05:37 AM PDT



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 11.04.2022 को स्थानीय कारगिल चौक गोड्डा के समीप सिदो-कान्हू जयंती दिवस के अवसर पर उपायुक्त भोर सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा आनंद मोहन सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद  राजीव मिश्रा, के द्वारा संयुक्त रुप से वीर सपूत शहीद सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। आज हूल क्रांति के महानायक वीर शहीद सिदो -कान्हू की 198वीं जयंती पूरी सादगी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि सिदो -कान्हू ने आदिवासी तथा गैर आदिवासियों को अंग्रेज व महाजनों के अत्याचार से आजाद करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। हूल के महानायक को याद करके उनकी जयंती आज हमलोग मना रहे हैं। 1855 में सिदो -कान्हू ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। बरसों की परंपरा के अनुसार सिदो -कान्हू का जयंती प्रत्येक वर्ष 11 अप्रैल को मनाई जाती है एवं उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया जाता है| पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 1855 में सिदो-कान्हो ने संथाल से फूंका था आजादी का बिगुल, तोपों व गोलियों के सामने तीर-धनुष से ही अंग्रेजों को सिदो -कान्हू, चांद भैरव, फूलो झानो ने जीत दिलाई थी। इतिहास के पन्नों को पलटें तो आजादी के लिए पहला बिगुल फूंकने का जिक्र 1857 में मिलता है।लेकिन इससे दो वर्ष पूर्व ही झारखंड में संथाल ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ दी थी। संथाल ने नारा दिया था 'करो या मरो, अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो' और नारा देने वाले थे वीर शहीद सिदो-कान्हू। सिदो-कान्हू जयंती दिवस के अवसर पर आज इन्हें नमन करते हैं। अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज ने बताया कि अंग्रेजों के खिलाफ जिस तरह सिदो-कान्हो, चांद भैरव, फूलो -झानो ने मोर्चा खोला था और उसके छक्के छुड़ा दिये थे। उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिला सहित आस पास व अन्य प्रदेशों के लोग इन्हें भगवान की तरह पूजते हैं।आदिवासियों और गैर-आदिवासियों को महाजनों और अंग्रेजों के अत्याचार से मुक्ति दिलाने में इन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा रामनवमी पर्व के शोभा यात्रा को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर उनके रूटों के निर्धारण से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए आवागमन अवरुद्ध ना हो। मौके पर नगर परिषद कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।



Panjwara News: सड़क हादसे में बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

Posted: 10 Apr 2022 08:22 PM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट ,बाँका। रविवार देर शाम पंजवारा धोरैया मुख्य मार्ग पर सर्वोदय हौटल के समीप बाईक सवार युवक के सामने एक व्यक्ति के आ जाने बाईक सवार युवक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया । जिससे बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल 

युवक को पंजवारा पुलिस और स्थानिय लोगो के मदद से अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजवारा पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया । घायल युवक नीरज यादव पिता किशन यादव पंजवारा का रहने वाल है।

ब्रजेश राठोर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Barahat News:भव्य कलश शोभायात्रा के साथ भागवत कथा महायज्ञ प्रारंभ

Posted: 10 Apr 2022 08:19 PM PDT

ग्राम समाचार,बाराहाट,बांका। बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के दुर्गापुर काली मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ रविवार से प्रारंभ हो गया। इसके लिए रविवार की सुबह बड़े धूमधाम से भव्य कलश यात्रा व आकर्षक झांकियां भी निकाली गई। इसमें 1008 कन्याएं शामिल हुई। यह कलश शोभा यात्रा दुर्गापुर काली  मंदिर के प्रांगण से मिर्जापुर चंगेरी होते हुए पुनसिया बाजार स्थित दुखहरण नाथ महादेव पहुंची। यहां आचार्यो ने वैदिक मंत्रोच्चार व आम जनता के जयघोष के साथ जलबोझी का कार्यक्रम हुआ। जल बोझी के उपरांत चंगेरी मिर्जापुर मां दुर्गा मंदिर होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचीं। सभी भक्तों ने राधे कृष्ण के जयकारे के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। ग्रामीणों ने आकर्षक झांकियां व देवकन्या 


का अभिवादन किया। यज्ञ को लेकर श्रीधर सिंह ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 17 अप्रैल तक दुर्गापुर मां काली मंदिर के प्रांगण में चलेगा। इसमें सुबह दस बजे से दो बजे तक संध्या नौ बजे से एक बजे रात्रि तक कथावाचक डॉ महेशानंद महाराज द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम होगा। यज्ञस्थल पर प्रवचन सुनने वाले सभी भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए भव्य पंडाल बनाया गया है। साथ ही युवा समाज सेविका पिंकी कुमारी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर स्वयंसेवक लगाए गए है। मौके पर उपमुखिया होरिल चौधरी, पंचायत प्रतिनिधि संजय चौधरी भूदेव शर्मा नंदलाल ठाकुर कार्तिक चौधरी डॉ मगनीलाल लखन सिंह महेंद्र शर्मा अंकित कु महाराणा राजकिशोर बिंद योगेंद्र बिंद कुणाल कुमार शंभू शरण बिंद आदि मौजूद रहे। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Post Bottom Ad

Pages