| आज़मगढ़: काशी विश्वनाथ की तर्ज पर तमसा आरती का आयोजन किया गया Posted: 12 Apr 2022 04:15 AM PDT
श्री चंद्रमा ऋषि आश्रम पर मण्डलायुक्त ने हवन व गौ पूजन कर शुरू कराया आयोजन
अधिकारियों संग हजारों लोगों ने भव्य तमसा आरती एवं घाट की सजावट को देखाआजमगढ़ 11 अप्रैल-- श्री चंद्रमा ऋषि आश्रम ट्रस्ट द्वारा सोमवार की शाम भव्य तमसा आरती एवं भंडारा का आयोजन तमसा नदी एवं सिलनी नदी के संगम तट श्री चंद्रमा ऋषि आश्रम आजमगढ़ में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, डीआईजी श्री अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग आर्य सहित जनपद के समस्त अधिकारियों एवं भारी संख्या मे आम जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत द्वारा डिजिटल भव्य पूजन एवं हवन द्वारा किया गया । मंडलायुक्त ने इसके पश्चात परिसर में गौ आश्रय स्थल में जाकर गौ पूजा की एवं गायों को प्रसाद खिलाया । मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं आम जनमानस के साथ घाट की सीढ़ियों पर बैठकर एक घंटा से अधिक समय तक भव्य तमसा आरती एवं घाट की सजावट को देखा । जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद आजमगढ़ का यह बहुत प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल है l उन्होंने कहा कि बहुत पहले नागा बाबा ने जिलाधिकारी को दान दिया था । उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियो एवं यहाँ के संभ्रांत लोगों ने आपस में मिलकर एक छोटा सा आयोजन करने का प्रयास किया है । उन्होंने कहा कि एक आयोजन में यहां 5 से 10 हजार लोगों ने भाग लिया है । यहाँ के लोगों मे बहुत बड़ी आस्था है जो देखने को मिल रही है । उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ के तर्ज पर तमसा आरती का आयोजन किया गया है । उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के लोग संस्कृति एवं पुराणों तथा इस तीर्थस्थल से जुड़े हुए हैं । उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ की तरह ही हिंदुस्तान में तमसा आरती की पहचान बने । उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में पर्यटक स्थल के रूप में इसकी पहचान बने । उन्होंने कहा कि परिसर में नक्षत्र वाटिका भी बनाई है, घाट को सजाया गया है तथा मंदिर का सौंदर्यीकरण भी कराया गया है । उन्होंने कहा कि भविष्य में इसे और भव्य एवं शानदार बनाने का प्रयास किया जायेगा । |
| आजमगढ़:एमएलसी चुनाव- निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशू जीते Posted: 11 Apr 2022 11:06 PM PDT भाजपा दूसरे तो सपा तीसरे स्थान पर रही, जानिए किसको कितने वोट मिले...
आजमगढ़/मऊ: आजमगढ़ -मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी चुनाव- 2022) का चुनाव परिणाम मंगलवार को दिन में 11 बजे तक आ गया। भाजपा के बागी प्रत्याशी और एमएलसी यशंवत सिंह के पुत्र निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशू 4076 मत पाकर विजयी हुए। जबकि भाजपा के अरुणकांत यादव को 1262 और सपा के राकेश कुमार यादव काे 356 मत मिले हैं। निर्दलीय अंबरीश को मात्र 13 और सिकंदर कुशवाहा को तीन मत ही प्राप्त हो सके। |
| आज़मगढ़: बस एक रात की अब कहानी है सारी, मंगलवार को आएगा एमएलसी चुनाव परिणाम Posted: 11 Apr 2022 07:29 AM PDT एमएलसी चुनाव के लिए हुए मतदान में नजदीकी त्रिकोणीय लड़ाई की संभावना
प्रत्याशी से लेकर समर्थकों के लिए एक एक पल भारीआजमगढ़. 'यही रात अंतिम यही रात भारी, बस एक रात की अब कहानी है सारी' मंगलवार को फैसला हो जाएगा कि आजमगढ़ और मऊ के जन प्रतिनिधि किसके साथ है। एमएलसी चुनाव का यह परिणाम आने वाले लोकसभा उपचुनाव में राजनीतिक दलों का भविष्य भी तय करेगा। आजमगढ़-मऊ सीट पर सभी की नजरें टिकी है। कारण कि यहां बीजेपी को जहां बगावत का सामना करना पड़ रहा है वहीं सपा के सामने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है। कहीं न कहीं परिणाम बाहुबली रमाकांत यादव का भविष्य भी तय करेगा। बेटे को एमएलसी बनाने के लिए जिस तरह से वे बीजेपी खेमे में खड़े दिखे और फोटो वायरल हुए उसके बाद सपा में उनके विरोधी भी सक्रिय हो गए हैं। इस चुनाव में अगर सपा को झटका लगा तो ठीकरा उन्ही पर फूट सकता है। बता दें कि आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुए मतदान में 98.42 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। बाजी किसके हाथ लगेगी इसका फैसला मंगलवार को मतगणना के बाद होगा लेकिन यहां राजनीति के दो मझेे हुए खिलाड़ियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बीजेपी ने सपा विधायक बाहुबली रमाकांत यादव के पुत्र अरुणकांत यादव को मैदान में उतारा है तो सपा से एमएलसी राकेश यादव मैदान में है। वहीं बीजेपी से बगावत कर एमएलसी यशवंत सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। इसके अलावा दो अन्य निर्दल प्रत्याशी अंब्रेश व सिकंदर प्रसाद कुशवाह भी भाग्य आजमा रहे हैं। यहां त्रिकोणीय लड़ाई अरुणकांत यादव, राकेश यादव और विक्रांत सिंह के बीच मानी जा रही है। |
| आज़मगढ़: 12 अप्रैल सुबह 08 बजे प्रारम्भ होगी एमएलसी चुनाव की मतगणना Posted: 11 Apr 2022 06:33 AM PDT मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया
आजमगढ़ 11 अप्रैल-- आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद के लिए निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत आज नेहरू हाल में मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि दिनांक 12 अप्रैल को प्रातः 8ः00 बजे से मतगणना प्रारम्भ होगा। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन प्रतिबन्धित रहेगा। उन्होने मतगणना कर्मियों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के मतगणना संबंधी निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने प्रशिक्षण में बताया कि सबसे पहले बैलेट बाक्स मतगणना टेबल पर लाया जायेगा। उसकी सील एवं मतपत्र लेखा को चेक करने के बाद काउन्टिंग एजेन्ट की उपस्थिति में बैलेट बाक्स खोला जायेगा। बैलेट बाक्स खोलकर सारे मतपत्र निकाल लिये जायेंगे, उसके बाद खाली बैलेट बाक्स को सभी के सामने प्रदर्शित करना है। बैलेट बाक्स से निकाले गये मतपत्रों की गणना के बाद मतपत्र लेखा में उल्लिखित मतपत्रों की संख्या से मिलान किया जायेगा। मतपत्रों का मिलान करने के बाद मतपत्र लेखा भाग 2 में मतपत्रों की संख्या को रिकार्ड किया जायेगा। मतपत्रों की गणना के पश्चात सारे मतपत्रों को आपस में मिला दिया जायेगा। तत्पश्चात समस्त मतपत्रों की स्क्रूटनिंग की जायेगी, जिसमें वैध एवं अवैध मतपत्रों को प्रथम अधिमान के अनुसार छांटा जायेगा। उन्होने बताया कि मतपत्र अमान्य होगा, जिस पर अंक 1 चिन्हित नही किया गया हो। अंक 1 को एक से अधिक अभ्यर्थी के नाम के सामने चिन्हित किया गया हो। अंक 1 को इस प्रकार चिन्हित किया गया हो कि इससे इस बारे में संदेह हो कि यह किस अभ्यर्थी के लिए है। अंक 1 और कुछ अन्य अंक यथा 2, 3 आदि एक ही अभ्यर्थी के सामने चिन्हित किया गया हो। अधिमान को अंक के बजाय शब्दों में दर्शाया गया हो। कोई चिन्ह या लिखावट जिससे निर्वाचक की पहचान की जा सकती है। रिटर्निंग आफिसर द्वारा दिये गये बैंगनी स्केच पेन से भिन्न किसी चीज से अंक चिन्हित किया गया हो। वैध एवं अवैध मतों की संख्या का अंकन कारण सहित एनेक्जर 12-डी पर आरओ द्वारा लिखा जायेगा। मतपत्र अवैध करने से पहले सभी एजेन्ट को मतपत्र देखने हेतु पर्याप्त समय दिया जायेगा। सभी प्रथम वरीयता प्राप्त वैध मतपत्र प्रत्याशीवार छांटकर मतों की गणना की जायेगी। तत्पश्चात प्रत्याशीवार 25-25 का बंडल बनाकर मुख्य पार्सल लिफाफे में रखा जायेगा। इस अवसर पर उप संचालक चकबन्दी मधुसूदन दूबे, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, परियोजना निदेशक केके सिंह, उपायुक्त मनरेगा मिथिलेश कुमार तिवारी, डॉयट प्राचार्य अमरनाथ राय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चन्द श्रीवास्तव, बीएसए अतुल कुमार सिंह, जेए बाबू विपुल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। |
| आज़मगढ़: मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कन्नौजिया का मकान पुलिस ने गिराया Posted: 11 Apr 2022 06:18 AM PDT तरवां में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में चल रहा है वांछित, 50 हजार का इनाम भी है
मऊ जिला प्रशासन के सहयोग से आजमगढ़ की पुलिस ने की कार्रवाईआजमगढ़: जिले की पुलिस ने मऊ जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार को मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया के बहलोलपुर स्थित मकान को जेसीबी लगाकर ध्वस्तीकरण करा दिया। पुलिस ने उक्त कार्रवाई गैंगस्टर के मुकदमे में की है। बता दें कि गाजीपुर जिले के मूल निवासी व मऊ के पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का गैंग आईएस 191 के नाम से पुलिस रिकार्ड में पंजिकृत हैं। इस गैंग के शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया के खिलाफ जिले के तरवां थाना में 7/20 गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। इस मुकदमे में अनुज कन्नौजिया वांछित चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम भी पूर्व से घोषित है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्तार गैंग के शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया ने बहलाेलपुर गांव में पोखरे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान का निर्माण करा लिया है। उसके द्वारा अपराध से अर्जित की गई संपत्ति पर कार्रवाई के लिए आजमगढ़ पुलिस की ओर से रिपोर्ट बनाकर मऊ जिले के डीएम को प्रेषित किया गया था। मऊ जिला प्रशासन के सहयोग से आजमगढ़ पुलिस ने सोमवार को मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में अनुज कन्नौजिया के अवैध रूप से निर्मित कराये गए मकान पर बुलडोजर लगाकर ध्वस्तीकरण करा दिया गया है। |
| आज़मगढ़; एक ही रात दो मकानों से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया Posted: 11 Apr 2022 05:58 AM PDT जीयनपुर कोतवाली के मालटारी गांव की घटना,खेत में फ़ेंके मिले बक्से और अटैची
आज़मगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी गांव में रविवार की रात दो घरों में घुसे चोरों ने बक्से और अटैची का ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। सोमवार को सुबह चोरी की जानकारी होने पर दोनों परिवारों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार पांडेय और कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय तहकीकात में जुट गए। जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मालटारी बाजार निवासी शिव मूरत प्रसाद गौड़ और बृजराज गौड़ के परिवार के लोग रोज की तरह रात में भोजन के बाद सो गए। पहले बृजराज के मकान के पीछे से चोर घर में घुस गए। चोरों ने सो रहे परिजनों के कमरों में बाहर से कुंडी लगा दी। चोर कई जगहों पर रखा बक्सा, कपड़ा, जेवर सहित लगभग छह लाख का सामान चुरा ले गए। घर में सो रहे परिवार के लोगों को चोरी की भनक तक नहीं लग पाई। इसके बाद चोर शिव मूरत के घर में घुसे और कमरों में रखा सूटकेस और बक्सा चुरा लिया। सोमवार को सुबह को परिवार के लोग उठे और बाहर निकलना चाहा तो कमरे के बाहर से कुंडी बंद देख शोर मचाया तो पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। घर से कुछ ही दूर गेहूं के खेत में बक्से और सूटकेस खाली बिखरे पड़े मिले। चोरी की घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वाड भी बुलाया। |
| आज़मगढ़: हर्षोल्लास से मनी होमियोपैथी के अन्वेष्क डा. हैनीमन की 267वीं जयंती Posted: 11 Apr 2022 05:46 AM PDT
चिकित्सा पद्धति में डा. हैनीमन के सिद्धांतों पर चलकर ही सफलता हासिल होगी- डा० भक्तवत्सल
होमियोपैथी को गांवों तक पंहुचा स्वस्थ्य भारत की परिकल्पना साकार होगी- डा० श्यामनारायण सिंहआजमगढ़.: होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन व केमिस्ट एंड मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में होमियोपैथी के अन्वेष्क डा. किश्चयन फैडरिकक सैम्युल हैनीमन की 267वीं जयंती रविवार की देर शाम शहर के बदरका प्रतिभा निकेतन स्कूल में मनाई गयी। इस दौरान डा. हैनिमन के कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा हुई। होमियोपैथिक के जरिए स्वस्थ्य भारत की परिकल्पना को साकार करने का संकल्प लिया गया। बच्चों और महिलाओं ने केक काटा।कार्यक्रम का शुभारंभ मेंबर गवर्निंग बाडी नेशनल इंस्टिट्यूट आफ होम्योपैथी एवं केंद्रीय होमियोपैथी परिषद के पूर्व सदस्य डा. भक्तवत्सल, सदस्य होमियोपैथी मेडिकल बोर्ड डा. श्याम नारायण सिंह, प्राचार्य राजकीय होमियोपैथिक कालेज आजमगढ़ के प्राचार्य डा. राजेंद्र सिंह राजपूत ने डा. हैनीमन के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उक्त अवसर पर आईएम के अध्यक्ष डा. अनूप सिंह, सचिव डा. सीके त्यागी और नीमा के डा. डीडी सिंह को सम्मानित किया गया। डा. भक्तवत्सल ने कहा कि महात्मा डा. हैनीमन ने पीड़ित मानवता के लिए होमियोपैथी के रूप में एक अमृत कलश प्रदान किया है जिसकी दो बूंद औषधि से अनेका अनेक रोगों का उन्मूलन सहजता से हो जाता है। स्वस्थ्य भारत की परिकल्पना बिना होमियोपैथी करना संभव ही नहीं है। एलोपैथ सहित जहां मेडिकल की सारी विधाएं फेल हो जाती है वहां भी होमियोपैथ मरीज को पूर्णरूप से असाध्य रोगों के मुक्ति दिलाता है। उन्होने कहा कि होमियोपैथी अपनी गुणवत्ता पर समाज में लोकप्रिय होती जा रही है। इस चिकित्सा पद्धति में डा. हैनीमन के सिद्धांतों पर चलकर ही सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी राजकीय होमियोपैथिक मेडिकल कालेजों में शिक्षकों की नियुक्ति करके उन्हें केंद्रीय होमियोपैथिक परिषद के मानक के अनुरूप बनाकर होमियो परास्नातक (एमडी) कोर्स प्रारम्भ करना चाहिए। प्रतिवर्ष प्रदेश के हजारों छात्र परास्नातक के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं जहां आर्थिक और मानसिक शोषण होता है। इसे रोकने के लिए परास्तानतक की शिक्षा कालेजों में शुरू करना नितांत आवश्यक है। डा. श्याम नारायण सिंह ने कहा कि होमियोपैथी ने अपनी गुणवत्ता की वजह से एक अलग पहचान बनाई है। हमें होमियोपैथी को गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाकर स्वस्थ्य भारत की परिकल्पना को साकार बनाना है। डा. राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि स्वस्थ्य भारत की परिकल्पना बिना होमियोपैथी के असंभव है। शासन को होमियोपैथी चिकित्सकों के लिए रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराने चाहिए। प्रदेश के होमियापैथी मेडिकल कालेजों में केंद्रीय होमियोंपैथी परिषद के मानकों को पूरा करके एमडी कोर्साे को शुरू करना चाहिए। डा. अनुतोष वत्सल, डा. राजीव आनंद, डा. दीनदयाल श्रीवास्तव, डा. आशीष श्रीवास्तव, डा. प्रिया तोमर, डा. माला पांडेय, डा. पूजा पांडये, डा. रणधीर सिंह, डा. राकेश पांडेय, डा. पूनम आनंद, डा. ब्रजेश सिंह, डा. सीजे मौर्य, डा. नीरज सिंह, डा. एससी सैनी, डा. प्रभात, डा. विवेकानंद सिंह, डा. गिरीश सिंह, डा. मनोज मिश्रा, डा. नरेंद्र श्रीवास्तव, डा. नेहा दुबे, डा. प्रमोद गुप्ता आदि ने अतिथियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। संचालन डा. देवेश दुवे, व डा. प्रमोद गुप्ता ने किया। इस दौरान डा. सिद्धांत चित्रांश, डा. ज्योती, राहुल राय, राकेश यादव, संतोष राय, अरविंद यादव, अमित विश्वकर्मा, मनोज पांडेय, रवि जायसवाल, पंकज सिंह, अशोक श्रीवास्तव, श्रीमती अर्चना वत्सल, डा. देवी तिवारी, पंकज उपाध्याय, राकेश अग्रवाल, रवि जायसवाल, अरविंद चित्रांश आदि मौजूद थे। |
| आज़मगढ़: पटरी दुकानदारों को स्थापित करने के बाद शुरू हो अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया Posted: 11 Apr 2022 05:15 AM PDT व्यापार मंडल के पदाधिकारियों संग पटरी दुकानदारों ने डीएम को पत्रक दिया
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों संग पटरी दुकानदारों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। साथ ही शहर की पटरियों पर ठेला, चौकी, गुमटी आदि लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वालों को हटाने की प्रक्रिया को रोकने की मांग की। कहा कि पहले पटरी दुकानदारों को स्थापित किया जाए, इसके बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को पूरी की जाए, ताकि उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा न हो सके। जिलाध्यक्ष पद्माकर लाल वर्मा ने कहा कि डीएम व एसपी के कार्यकाल में व्यापारी की समस्या का निराकरण हो रहा है। नगर की सभी सड़कें लगभग खराब हैं, इन पर लेपन का कार्य अति आवश्यक है। सड़क किनारे पटरियों पर छोटी चौकी, ठेला, गुमटी लगाकर परिवार की जीविका चलाने वालों को उन स्थानों से हटाया न जाए। इन्हें हटाने से पहले स्थापित किया जाए। इस मौके पर प्रदेश मंत्री ख्वाजा सैबउल्ला, जिला महामंत्री सुआल प्रसाद गोंड, दुर्गेश खरवार, कन्हैया लाल गोंड, रवि प्रजापति, हसन रफूगर, इरशाद अहमद, छेदी लाल, बृजेश, मुकेश, गामा खरवार आदि मौजूद थे। |
| आज़मगढ़: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर,एक की मौत, तीन घायल Posted: 11 Apr 2022 05:00 AM PDT मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिल्लूपुर बाजार ले पास हुआ हादसा
आजमगढ़: मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिल्लूपुर बाजार में रविवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के इटैली गांव निवासी दुखरन (50) ठेले पर सब्जी बेचकर परिवार की जीविका चलाते थे। दिन में ही अपने गांव के मित्र पारस (45) के साथ दिन में बाइक से सिद्धेश्वरी धाम पर लगे रामनवमी मेला देखने के लिए गए थे। शाम लगभग सात बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे कि चिल्लूपुर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग पहुंचे और एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया, लेकिन रास्ते में दुखरन की मौत हो गई। घायल पारस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मर्चरी हाउस पहुंचे मृतक के भाई शिक्रांत ने बताया कि दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों को भी गंभीर चोटे आईं, लेकिन वे फरार हो गए। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी नगीना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। |
| आज़मगढ़: बुलडोजर के खौफ से गैंगस्टर खुद पहुंचा थाने Posted: 11 Apr 2022 02:52 AM PDT
बोला, साहब! मैं हाजिर हूं, मेरा घर मत गिराइए
अवैध शराब तस्करी मामले में काफी दिनों से चल रहा था फरारआजमगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर का खौफ और अपराधियों के खिलाफ पुलिस के सख्त रवैये का असर दिखने लगा है। बरदह थाना क्षेत्र के फतुही गांव में सोमवार की सुबह कुछ ऐसा ही हुआ। शराब तस्करी एवं गैंगस्टर के आरोपित के घर पर पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंची, तो इसकी भनक आरोपित को भी लग गई।उसे लगा कि उसके कारण बड़ा नुकसान हो जाएगा, तो उसने खुद थाने पहुंचकर अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। फतुही गांव का राधेश्याम यादव शराब की तस्करी मामले में कई महीने से फरार चल रहा था। उसके ऊपर शराब की तस्करी व पैकिंग का मुकदमा दर्ज होने के साथ ही गैंगस्टर लगा है।कई बार नोटिस के बावजूद वह न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। सोमवार की सुबह थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर उसके घर कार्रवाई के लिए पहुंच गए। अभी बुलडोजर को उन्होंने उसके मकान के एक हिस्से में लगवाया था। किसी तरह यह सूचना आरोपित राधेश्याम तक पहुंच गई। इस पर वह भागकर बरदह थाने पहुंचा गया और खुद एसओ धर्मेंद्र सिंह को फोन किया। कहा कि मैं थाने में अपने आप को पुलिस के हवाले कर रहा हूं। मेरा घर न गिराया जाए। एसओ ने बताया कि आरोपित के घर कई बार दबिश दी गई थी, लेकिन व पकड़ में नहीं आ रहा था। ऐसे में अधिकारियों की अनुमति से यह निर्णय लिया गया। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। |
| आज़मगढ़: चीनी मिल में आसान हुई विद्युत उत्पादन की राह Posted: 10 Apr 2022 09:16 PM PDT राजस्थान से नया ट्रांसफार्मर मिल में पहुंच गया है
गेहूं कटाई के बाद पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन शुरू होगा
आजमगढ़: चीनी मिल सठियांव में एक बार फिर बिजली उत्पाद की राह आसान हो गई है। चार महीने बाद मिल प्रबंधन के प्रयास से राजस्थान से नया ट्रांसफार्मर शुक्रवार को मिल में पहुंच गया और उसे लगाने का भी काम शुरू हो गया है। आसपास गेहूं की कटाई के बाद बिजली का उत्पादन शुरू किया जाएगा। कारण कि अभी उत्पादन शुरू करने से अगर कहीं चिगारी निकली तो किसानों का नुकसान हो सकता है। सठियांव चीनी मिली में चीनी के साथ बिजली का उत्पादन होता था, लेकिन इसके लिए लगाया गया 18 मेगावाट का ट्रांसफार्मर चार महीने पहले जल गया था। चीनी मिल में कुल 15 मेगावट बिजली उत्पादन होता था, जिसमें 10 मेगावाट बिजली मुहम्मदाबाद ग्रिड को बेची जाती थी, जिससे करोड़ों रुपये की आय होती थी, लेकिन ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण मात्र पांच मेगावाट ही बिजली का उत्पादन हो पा रहा था। उतनी बिजली से केवल चीनी मिल का ही संचालन हो पा रहा था। मीडिया में खबर आने के बाद से ही लगातार मिल प्रबंधन इस प्रयास में था कि जला हुआ ट्रांसफर पुन: बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए, ताकि बिजली का उत्पादन शुरू हो सके। मिल प्रबंधन के प्रयास यह काम संभव हुआ और राजस्थान से लाकर नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली का उत्पादन पूरी क्षमता से किया जाएगा। |