न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- भारतीय सेना ने निकाली रूड़की और जबलपुर में 10वीं, 12वीं पास के लिए भर्तियां, 50 पद
- क्या आपको भी जिम जाने में आता है आलस? तो घर बैठे करें ये काम, वजन होगा कम
- आपके घर में भी हैं ऐसे फूल तो तुरंत करें बाहर वरना बीमारियों-दुखों का जमेगा डेरा
- कब है हनुमान जयंती? जानें- सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
- 9 पत्नियों संग रहता है युवक, बोला- 2 और लड़कियों से करूंगा शादी
- लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आतीं लड़कों की ये 5 बातें, देखते ही भागती हैं दूर
| भारतीय सेना ने निकाली रूड़की और जबलपुर में 10वीं, 12वीं पास के लिए भर्तियां, 50 पद Posted: 11 Apr 2022 06:44 PM PDT आर्मी में 10वीं, 12वीं के लिए सरकारी नौकरी अपडेट। भारतीय थल सेना ने बेंगाल इंजीनियर ग्रुप (बीईजी) सेंटर रूड़की (उत्तराखण्ड) में ग्रुप सी के 36 पदों और ग्रेनेडियर्स रेजीमेंटल सेंटर (जीआरसी), जबलपुर (मध्य प्रदेश) में लेवल -1 और लेवल-2 के कुल 14 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन किए गए हैं। सेना द्वारा अलग-अलग जारी भर्ती विज्ञापनों के माध्यम से लोवर डिविजन क्लर्क (एलडीसी), स्टोर कीपर 2, कुक, एमटीएस/वाचमैन, लस्कर, वाशरमैन, टेलर, बार्बर, रेंज चौकीदार और सफाईवाला के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के ऑफलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। ऐसे करें आवेदन सेना के बीईजी सेंटर रूड़की के लिए विज्ञापित पदों के लिए आवेन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, indianarmy.nic.in पर उपलब्ध कराए लिंक से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भर्ती विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए अप्लीकेशन फॉर्म भर्ती विज्ञापन में ही दिया गया है। उम्मीदवारों को पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म के साथ मांगे गये डॉक्यूमेंट्स को संलग्न करते हुए इस पते पर जमा कराना होगा – द कमांडेंट, बेंगाल इंजीनियर ग्रुप (बीईजी) सेंटर रूड़की, हरिद्वार, उत्तराखण्ड। आवेदन जमा कराने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है। |
| क्या आपको भी जिम जाने में आता है आलस? तो घर बैठे करें ये काम, वजन होगा कम Posted: 11 Apr 2022 06:42 PM PDT वजन कम करने के लिए (Weight Loss at Home) ज्यादातर लोग जिम ज्वाइन तो कर लेते हैं, लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते रोज नहीं जा पाते हैं. ऐसी स्थिति में आपका वजन कम करने का टारगेट अधूरा रहा जाता है. अब आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आएं है, जिससे घर बैठे ही अपना वजन कम कर सकते हैं. कुछ घरेलू उपाय आज भी हैं प्रभावीवजन बढ़ने के चलते तमाम तरह की बीमारियां आपको घेरने लगती हैं. इससे बचने के लिए आपको अपना विशेष ध्यान रखना पड़ेगा, तभी जाकर आप फिट रह सकते हैं. कुछ घरेलू उपाय वजन घटाने में आज भी असरदार हैं. वजन कम करेगा नींबू पानी सभी लोगों की किचन में नींबू तो बहुत आसानी से मिल जाएगा. बता दें कि वजन कम करने के लिए कई लोग नींबू पानी भी पीते हैं क्योंकि ये कई गुणों से भरपूर होते हैं. दरअसल, नींबू में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है. ऐसे में इसका सेवन फायदेमंद होता है. ये मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर करता है. दालचीनी से भी कम होगा वजन दालचीनी का उपयोग डायबिटीज के मरीज जरूर करते होंगे. शुगर लेवल कंट्रोल करने के अलावा दालचीनी वजन कम करने में भी मददगार है. किचन के इस मसाले में शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो वजन घटाने में मददगार साबित होते हैं. सेब का सिरका भी है फायदेमंद सेब तो ज्यादातर लोग खाते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सिरका खाने से भी आपका फायदा हो सकता है. शरीर से फैट की मात्रा को कम करने में भी ये मदद करता है. एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता है. हरी इलायची भी है फायदेमंद इलायची से भी वजन कम किया जा सकता है. हरी इलायची वजन घटाने के साथ ही पेट की चर्बी कम करने में भी प्रभावी है. आंवला से भी वजन होगा कम इसके साथ ही आंवला भी वजन जल्दी कम करने में फायदेमंद है. दरअसल, आंवले का सेवन शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. इसके सेवन से वजन भी कम होता है. |
| आपके घर में भी हैं ऐसे फूल तो तुरंत करें बाहर वरना बीमारियों-दुखों का जमेगा डेरा Posted: 11 Apr 2022 06:40 PM PDT घर की सजावट के लिए लोग तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं. किसी को आर्टिफेक्ट्स और महंगे फर्नीचार रास आते हैं तो कोई पेड़-पौधों और पेंटिंग्स से घर को सजाता है. इसी तरह कई लोग घर सजाने के लिए आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल करते हैं. जबकि ऐसा करना वास्तु शास्त्र के मुताबिक बिल्कुल गलत है. इससे आपका घर भले ही सुंदर दिखने लगता है लेकिन आपकी जिंदगी दुख-दर्द से घिर जाती है. भारी पड़ सकती हैं ऐसी सजावट नकली फूलों से घर सजाना बहुत आसान है. इनके रख-रखाव में भी मेहनत नहीं करनी पड़ती है लेकिन ये फूल गंभीर बीमारियों और बड़े नुकसानों का कारण बन सकते हैं. इसी तरह घर में सूखे हुए फूल रखना भी बहुत नुकसानदेय साबित हो सकता है. वास्तु शास्त्र में इनके कारण होने वाले नुकसानों को बताते हुए इन्हें घर में रखने की सख्त मनाही की गई है. इतने सारे हैं नुकसान - वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में आर्टिफिशियल फूल रखना बहुत अशुभ होता है. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. इससे घर के लोग बीमारियों का शिकार होते हैं. - नकली फूल घर के सदस्यों के बीच मतभेद और झगड़े बढ़ाते हैं. इससे घर का माहौल खराब होता है. - आसपास नकली फूलों का होना व्यक्ति में झूठ बोलने और दिखावा करने की भावना को बढ़ाता है. - इसी तरह घर में सूखे फूल रखना मृत ऊर्जा को बढ़ाता है. इससे घर के लोग चिढ़चिढ़े और नाखुश रहते हैं. खासतौर पर सूखे फूल महिलाओं को तनाव का शिकार बनाते हैं. |
| कब है हनुमान जयंती? जानें- सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि Posted: 11 Apr 2022 06:38 PM PDT भगवान हनुमान जी के जन्मदिन के रूप में हनुमान जयंती मनाई जाती है. इस दिन भक्त बजरंगबली के नाम का व्रत रखते हैं. ये जयंती हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार, हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2022 Date) इस साल 16 अप्रैल, शनिवार को मनाई जाएगी. खास बात यह है कि इस दिन शनिवार पड़ने के कारण इसका महत्व और बढ़ गया है क्योंकि मंगलवार और शनिवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना गया है. हनुमान जयंती का शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2022 Shubh Muhurat)- इस साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि 16 अप्रैल को देर रात 02 बजकर 25 मिनट से शुरू होगी और 17 अप्रैल को सुबह 12 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी. उदया तिथि में व्रत रखने के नियम की वजह से हनुमान जयंती का त्योहार 16 अप्रैल को मनाया जाएगा. इस साल हनुमान जयंती रवि और हर्षण योग में मनाई जाएगी. इस दिन हस्त और चित्रा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा, इस दिन सुबह 5:55 मिनट से लेकर 08:40 तक रवि योग भी रहेगा. रवि योग शुभ योगों में गिना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों का शुभ फल मिलता है. हनुमान जयंती की पूजा विधि (Hanuman Jayanti 2022 Puja Vidhi)- व्रत से पहले एक रात को जमीन पर सोने से पहले भगवान राम और माता सीता के साथ-साथ हनुमान जी का स्मरण करें. अगले दिन प्रात: जल्दी उठकर दोबारा राम-सीता एवं हनुमान जी को याद करें. हनुमान जयंती प्रात: स्नान ध्यान करने के बाद हाथ में गंगाजल लेकर व्रत का संकल्प करें. इसके बाद, पूर्व की ओर भगवान हनुमानजी की प्रतिमा को स्थापित करें. विनम्र भाव से बजरंगबली की प्रार्थना करें. इसके बाद षोडशोपाचार की विधि विधान से श्री हनुमानजी की आराधना करें. हनुमान जयंती का महत्व (Hanuman Jayanti 2022 Significance)- हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर जाकर हनुमान जी का दर्शन करना चाहिए और उनके सामने घी या तेल का दीपक जलाना चाहिए. इसके बाद 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिलती है. इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलने की भी मान्यता है. |
| 9 पत्नियों संग रहता है युवक, बोला- 2 और लड़कियों से करूंगा शादी Posted: 11 Apr 2022 06:36 PM PDT नौ पत्नियों संग रहने वाले मॉडल ने कहा कि वह 'निराश और हैरान' है, क्योंकि उसकी एक पत्नी उससे तलाक लेने चाह रही है. मॉडल का नाम आर्थर ओ उरसो (Arthur O Urso) है. ब्राजील के रहने वाले आर्थर ने पिछले साल सामूहिक रूप से 9 महिलाओं के साथ शादी कर सुर्खियां बटोरी थीं. ब्राजीली मॉडल आर्थर ने बताया कि उनकी एक पत्नी अगाथा (Agatha) उन्हें तलाक देना चाह रही हैं, क्योंकि उसे Monogamy रिलेशन (एकविवाह प्रथा) में फिर से लौटना है. अगाथा अब आर्थर को दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहती. उसे Polygamy (बहुविवाह प्रथा) से निकलना है. पत्नी के इस फैसले पर आर्थर ने कहा कि 'इसका कोई मतलब नहीं था, हमें आपस में शेयर करना होगा. मैं तलाक के फैसले से दुखी और अगाथा के बयान से हैरान था.' बकौल आर्थर उनकी अन्य पत्नियों को भी अगाथा का रवैया गलत लगा. दूसरी पत्नियों का कहना था कि अगाथा ने शादी रोमांच के लिए की थी न कि भावनाओं के लिए. 10 पत्नियां रखने की इच्छा आर्थर कहते हैं कि 'मुझे पता है कि मैंने एक पत्नी को खो दिया है, लेकिन मैं इस समय उसकी जगह किसी और को नहीं लाने जा रहा हूं.' हालांकि, आगे चलकर आर्थर को दो और लड़कियों से शादी करने की उम्मीद है ताकि उनकी पत्नियों की संख्या 10 तक हो सके. आर्थर का कहना है कि 'मेरी हमेशा से 10 पत्नियां रखने की इच्छा रही है. फिलहाल मेरी केवल एक बेटी है, लेकिन मैं अपनी प्रत्येक पत्नी से एक बच्चा चाहता हूं. क्योंकि अगर वह सिर्फ एक या दो पत्नियों के साथ बच्चे पैदा करेगा तो ये बाकी पत्नियों के लिए सही नहीं होगा. अपनी 9 पत्नियों के साथ आर्थर ओ उरसो'डेली मेल' के मुताबिक, आर्थर की पहली पत्नी Luana Kazaki हैं. पिछले साल उन्होंने 8 और महिलाओं संग शादी की. उनका कहना था कि ये उनका एकविवाह के प्रति विरोध है. फिलहाल आर्थर की 9 पत्नियों में से एक उन्हें तलाक देने का मन बना चुकी हैं. |
| लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आतीं लड़कों की ये 5 बातें, देखते ही भागती हैं दूर Posted: 11 Apr 2022 06:34 PM PDT हर लड़के की लाइफ में कोई न कोई ऐसी लड़की जरूर होती है, जिससे वो मिलता है और वह उसकी लाइफ में काफी इम्पोर्टेंट हो जाती है. समय के साथ-साथ दोनों स्पेशल फील करने लगते हैं और फिर दोनों को अहसास होता है कि वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे हैं. रिलेशनशिप में आने के बाद दोनों एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पलों को जीने लगते हैं. हर कपल्स का कुछ समय तो रिलेशन काफी अच्छा चलता है, लेकिन समय के साथ रिलेशन में कुछ बातों के कारण खटास आने लगती है. फिर अगर इन मनमुटाव या झगड़े के कारणों का पता नहीं लगाया जाए, तो रिलेशन टूटने की कगार पर आ जाता है. अगर आपके और आपकी गर्लफ्रेंड के बीच भी अधिक लड़ाई झगड़ा होता है, तो कारण जानना बेहद जरूरी है, ताकि उन कारणों को समझकर उन्हें दूर किया जा सके. हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं, जो अक्सर कपल्स में दूरी पैदा कर देते हैं. 1. पर्सनल स्पेस न देना रिलेशनशिप में आने के बाद अक्सर लड़के यह गलत करते हैं. उनका मानना होता है कि उनकी गर्लफ्रेंड दिन भर उनसे ही बात करे. अगर किसी समय वह बिजी है, कॉल या मैसेज का जबाव नहीं दे पा रही है, तो वे तरह-तरह की बातें करने लगते हैं. लड़कों को ये समझना होगा कि उनकी गर्लफ्रेंड की लाइफ में और भी लोग हैं, उसकी अपनी भी लाइफ है. अगर आप उसे पर्सनल स्पेस नहीं देंगे, तो वो अपने आपको बंधा हुआ महसूस करेगी और फिर रिलेशन से बाहर निकलने की कोशिश करने लगेगी. 2. शक करना कई लड़के गर्लफ्रेंड का मोबाइल देर तक बिजी होने पर उस पर शक करने लगते हैं. फिर स्क्रीनशॉट भेजने और नंबर भेजने जैसी बातें भी करने लगते हैं. ऐसे में लड़की को लगने लगता है कि अगर उसका पार्टनर ही उस पर शक कर रहा है. ऐसे में तरह-तरह के ख्याल मन में आ सकते हैं और रिलेशन कमजोर होता जाएगा. 3. छोटी-छोटी बात पर चिल्लाना मार्केट में या कहीं बाहर आपने कई ऐसे कपल्स देखे होंगे, जिसमें लड़का अपनी गर्लफ्रेंड पर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लगता है. वह यह भी नहीं देखता कि वे लोग कहां पर हैं. अगर लड़की को कोई चीज समझ नहीं आ रही है, तो उसे प्यार से भी समझाया जा सकता है. लेकिन अगर लड़के उस पर चिल्लाएंगे तो जाहिर सी बात है, रिलेशन कमजोर हो जाएगा. 4. एक्स को लेकर बार-बार ताने मारना हर किसी का पास्ट होता है, हो सकता है आपका भी हो. अगर आपकी गर्लफ्रेंड की लाइफ में आपसे पहले कोई था और उसने आपको उसके बारे में बताया हुआ है. अब ऐसे में उसे बार-बार ताने मारने से उसे काफी दुख होगा. इसके बाद वह रिलेशन से बाहर निकलने की कोशिश करेगी. 5. इंटीमेसी के लिए फोर्स करना पार्टनर या गर्लफ्रेंड के साथ इंटीमेसी के लिए फोर्स करेंगे तो जाहिर सी बात है, रिलेशन में मुश्किल हो सकती है. इस तरह का दबाव डालने से रिलेशन ज्यादा समय नहीं चलेगा. इसलिए कभी भी गर्लफ्रेंड को इस चीज के लिए फोर्स न करें. |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |





अपनी 9 पत्नियों के साथ आर्थर ओ उरसो