ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Rewari News : नई सब्जी मंडी में बोरे में बंद कर गौ वंश के शव को फेंका
- Bhagalpur news:गोराडीह में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, अर्धनिर्मित हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Bhagalpur news:एनटीपीसी कहलगांव में रक्तदान शिविर आयोजित, 67 लोगों ने किया रक्तदान
- Rewari News : हरको बैंक के चेयरमैन डॉ अरविंद यादव सर्वसम्मति से जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बने
- Bounsi News: कर्मियों की कमी एवं बकाया रुपए के कारण 5 दिनों से बंद है रोपवे
- Bounsi News: सेल टैक्स की टीम ने गद्दा लदे पिकअप वाहन को किया जप्त
- Bounsi News: एम बीआई टीम के द्वारा कोयला लदे ओवरलोड पिकअप को किया गया जप्त
- Chandan News: अवैध तरीके से विद्युत उर्जा चोरी के मामले में छः लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
- Panjwara News: दो कार से भारी मात्रा मे विदेशी शराब बरामद कर तस्कर को किया गिरफतार
- Bounsi News: खाना बनाने के क्रम में गरम दाल गिरने से 3 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से जख्मी
- Namrata News: फतेहपुर में टूजी सिमकार्ड के खराब नेटवर्क का दंश झेल रहे लाभुक
- Bounsi News: आगलगी की घटना से 9 घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान
- Bounsi News: आयोजित किया गया जनता दरबार, 3 मामलों का हुआ निष्पादन
- Bounsi News: विद्यालय से अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को दिया गया अंजाम
- Bounsi News: पुलिस के द्वारा दो अलग-अलग मामलों में वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- Bounsi News: सरकारी जमीन अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से की शिकायत, इंदिरा आवास निर्माण पर रोक लगाने का अंचलाधिकारी ने दिया निर्देश
- Panjwara News: दो चोरों को पंजवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Panjwara News: पंजवारा में साइबर कैफे में ताला तोड़कर प्रिंटर की चोरी
- Chandan News: तीन बच्चे की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
- Pathargama News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 4 छात्रा बीमार
- Pathargama News: कालाजार का एक मरीज पाया गया
- Godda News: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उपायुक्त ने सभी निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के साथ बैठक की
- Rewari News : अखंड भारत सन्देश यात्रा आज पहुंचेगी रेवाड़ी, मंत्री डॉ बनवारी लाल बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में होंगे शामिल
- Rewari News : 134-A के बच्चों का सरकार द्वारा अलौटिड स्कूलों में जल्द हो दाखिला : संजय शर्मा
- Bounsi News: कर्मियों की कमी एवं बकाया राशि की भुगतान नहीं होने पर रोपवे का परिचालन हुआ बंद
| Rewari News : नई सब्जी मंडी में बोरे में बंद कर गौ वंश के शव को फेंका Posted: 17 Apr 2022 10:13 PM PDT ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी शहर की नई सब्जी मंडी में बीती रात एक बंद बारे में मृत गोवंश का शव मिला है. गोवंश की लाश दो-तीन दिन पुरानी लग रही है सूचना पाकर बजरंग दल की टीम मौके पर पहुंची और गोवंश का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मिट्टी देकर अंतिम संस्कार किया गया. गौ रक्षा एव बजरंग दल की टीम ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए रोष जताया है और कहा है कि आए दिन बेज़ुबान जानवरों पर अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही है. सब्जी मंडी में इस तरह गोवंश की लाश मिली है जिससे गौ माता के साथ दुर्गति की जाती है जो कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी पहले भी कई मामले इस तरह सामने आ चुके हैं. फिलहाल बजरंग दल की टीम ने जमीन में गड्ढा खोदकर मृत गोवंश को दबा दिया है. रेवाड़ी में एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां शहर के मुख्य चौराहे नाईवाली चौक स्थित सब्जी मंडी जैसी भीड़भाड़ वाले स्थान पर घटित हुई। इस गंभीर घटना में सनातन धर्म के अनुसार माता समान सम्मानजनक एव पूजनीय गौ माता के साथ निंदनीय घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम एक सूचना पाकर बजरंग दल के सदस्य घटनास्थल पर पहुँचे। उन्हें जानकरी दी गयी थी कि एक कट्टा 2-3 दिन से लावारिस पड़ा है। मौके पर पहुँचे बजरंग दल के सह जिला संयोजक सुमित शर्मा ने बताया कि वहाँ बहुत दुर्गंध आ रही थी। कट्टा खोला गया तो आसपास के लोग चकित रह गये। उस कट्टे में म्रतवस्था में एक छोटी बछिया मिली जो की सड़ चुकी थी। मौके पर मौजूद सदस्य जिला संयोजक गौरव रेवाड़ी ने रोष प्रकट किया। टीम के सदस्य नवीन, काका, प्रवीन, नितिन, कपिल कौशिक एवं अन्य साथियों ने मिलकर गौवंश का हिन्दु रिति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया। हालांकि मामले में अभी पुलिस को किसी तरह की कोई शिकायत नहीं दी गई है. | ||
| Bhagalpur news:गोराडीह में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, अर्धनिर्मित हथियार के साथ एक गिरफ्तार Posted: 17 Apr 2022 10:05 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में रविवार को गोराडीह थाना अन्तर्गत कहरपुर गांव में मो० साहेब पिता स्व० रकीब के घर से अवैध रूप से हथियार बनाते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन किया गया। उक्त आशय कि जानकारी एक प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी ने दी और बताया कि इस दौरान मो० साहेब को गिरफतार किया गया। जिसके संबंध में पता करने पर पता चला कि उक्त अभियुक्त को वर्ष 2015 में भी मिनीगन फैक्ट्री में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिस संबंध में सबौर थाना में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही लोदीपुर थाना में आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान देशी पिस्तौल 01, 315 बोर का गोली 03, देशी पिस्तौल वाला बॉडी 05, लोहे का छेनी 04, आरी पत्ती फ्रेम लगा हुआ 01, देशी पिस्तौल बनने में उपयोग में लाने वाला रेती 01, देशी पिस्तौल का बैरल लोहा का 02, वर्मा 01, लोहे का सुम्मी 2, सरसी 01, पिलास 01, हथौड़ी 02, पेचकश 01, पिस्तौल बनाने में उपयोग किया जाने वाला हेण्ड ड्रील 01, बिजली पर चलने वाला ग्रेण्डर मशीन 01, पिस्तौल बनाने में छेद करने वाला विभिन्न प्रकार का वर्मा 06, पिस्तौल बनाने के उपयोग में लाया जाने वाला काठ का कसा हुआ लोहा का बेट 01 और एक लोहे का लिहाय बरामद किया गया। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष गोराडीह आशुतोष कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, बिनोद कुमार, सिपाही अजीत कुमार, विश्वनाथ पासवान आदि शामिल थे। | ||
| Bhagalpur news:एनटीपीसी कहलगांव में रक्तदान शिविर आयोजित, 67 लोगों ने किया रक्तदान Posted: 17 Apr 2022 10:00 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। एनटीपीसी कहलगांव के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रविवार को जीवन ज्योति अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन कर समाज सेवा की एक मिशाल स्थापित किया। रक्तदान शिविर का आयोजन एनटीपीसी कहलगांव की एक सामाजिक और सांस्कृतिक इकाई 'मयूख' ने जीवन ज्योति अस्पताल, मानव संसाधन विभाग एनटीपीसी कहलगांव और जेएलएनएमसीएच भागलपुर के सहयोग से किया। यह सुनिश्चित करने के लिए कि व्यक्ति रक्तदान के लिए फिट है या नहीं, रक्तदाताओं की प्रारंभिक चिकित्सा जांच की गई। शिविर में कुल 75 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 09 महिला दाताओं सहित 67 रक्तदाताओं ने मेडिकल जांच के बाद रक्तदान किया। सभी दाताओं ने हाल ही में सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस शिविर के माध्यम से डिजिटल रक्तदान कार्ड के लिए अपना पंजीकरण कराया। इसके पूर्व शिविर का उद्घाटन अरिंदम सिन्हा मुख्य महाप्रबंधक, नीरज कपूर जीएम (टीएस), एन पी शहर जीएम (मेंटनेंस), संजीब के. साहा जीएम (एफएम), बी॰ राजेंद्र कुमार जीएम (ऑपरेशन), डॉ सुष्मिता सिंह सीएमओ, दीपक कुमार गुप्ता एजीएम (टीएडी), डी दत्ता, एसी (सीआईएसएफ), अजय प्रसाद, डीजीएम (एचआर) और अन्य की उपस्थिति में किया। रक्तदान शिविर में एकत्रित रक्त को जेएलएनएमसीएच, भागलपुर स्थित ब्लड बैंक में जमा किया गया। | ||
| Rewari News : हरको बैंक के चेयरमैन डॉ अरविंद यादव सर्वसम्मति से जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बने Posted: 17 Apr 2022 09:59 AM PDT
ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी - जिला फुटबॉल संघ की जनरल बॉडी मीटिंग आज कसोला चौक स्थित आदिति पैलेस में सुनील गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई । सर्वसम्मति से हरको बैंक के चेयरमैन डॉ अरविंद यादव को संघ का जिला अध्यक्ष चुना गया । इसके साथ ही अध्यक्ष की सहमति से नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ । नरेश चौहान एडवोकेट को संघ का संरक्षक, डॉक्टर बीआर यादव, श्रीमती अनुराधा, डा दीपक यादव, सुशील गौड़ व धर्मवीर उपाध्यक्ष, जसवंत सिंह कोच सचिव, सत्यदेव यादव, धर्म सिंह व कुलदीप शाह सह सचिव तथा नवीन जांगड़ा एडवोकेट को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में कामेश्वर शर्मा, राजेंद्र खोल, कमलनाथ बावल, दिलबाग बालावास जाट, अतुल शर्मा, सुनील ग्रोवर, यशवंत भारद्वाज, अमित यादव, डॉ कविता गुप्ता, अनिल शर्मा एडवोकेट, रोहन यादव पूर्व जिला पार्षद को शामिल किया गया। डॉ अरविंद यादव ने संघ का जिला अध्यक्ष पद संभालते हुए आश्वासन दिया कि आने वाले समय में रेवाड़ी की फुटबॉल नर्सरी को देश की चुनिंदा खेल नर्सरीओं में स्थान दिलाने का भरसक प्रयास किया जाएगा । अपने स्कूल कॉलेज के संस्मरण सांझा करते हुए उन्होंने बताया कि वह भोपाल में अपने कॉलेज की फुटबॉल व हॉकी टीम के कप्तान हुआ करते थे । संघ के सदस्यों द्वारा यह दायित्व सौंपने का आभार व्यक्त करते हुए उन्होने फिर से खेल मैदान से जुड़ने पर खुशी जाहिर की । इस अवसर पर सुबे सिंह, प्रवीण कुमार, उमेद सिंह, कुनाल गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, सन्नी आदि संघ के सक्रिय सदस्य भी उपस्थित थे । | ||
| Bounsi News: कर्मियों की कमी एवं बकाया रुपए के कारण 5 दिनों से बंद है रोपवे Posted: 17 Apr 2022 09:38 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार पर नवनिर्मित रूप में पिछले 5 दिनों से कर्मियों की कमी एवं बकाया रुपए को लेकर अब तक बंद है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में सैलानी रोपवे के लोअर स्टेशन से निराश होकर लौट रहे हैं। हालांकि आरआरपीएल के साइड इंचार्ज मनीष तिवारी के नेतृत्व में मेंटेनेंस का कार्य प्रतिदिन चल रहा है। लेकिन ट्रॉली पर पर्यटक को बैठाकर पर्वत शिखर तक ले जाने का काम पूरी तरीके से बंद है। बताया जाता है कि, आरआरपीएल के द्वारा यहां काम कर रहे कर्मियों को लगभग 2 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिसकी वजह से चार कर्मी अवकाश पर चले गए हैं। जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग के पदाधिकारियों के पहल पर आरआरपीएल और राइट के अधिकारियों के बीच लगातार वार्ता चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिनों में रोपवे का परिचालन आरंभ हो जाएगा और पुनः दूरदराज के साथ-साथ जिले से आने वाले सैलानी आकाशीय रज्जू मार्ग के जरिए पर्वत शिखर का भ्रमण कर सकेंगे। रोपवे के पर्यटन विभाग के प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि, अवकाश पर गए कर्म एक-दो दिन में यहां पहुंच जाएंगे और जल्द ही रोपवे का परिचालन आरंभ हो जाएगा। हालांकि भीषण गर्मी की वजह से भी इन दिनों सैलानियों की संख्या में काफी गिरावट देखी जा रही है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Bounsi News: सेल टैक्स की टीम ने गद्दा लदे पिकअप वाहन को किया जप्त Posted: 17 Apr 2022 10:14 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी दुमका मुख्य मार्ग पर भागलपुर से आई सेल टैक्स की टीम के द्वारा जीएसटी चोरी के मामले में गद्दा लदे एक मैजिक पिकअप वाहन को रविवार को जप्त किया गया है। मामले में बिहार माल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की बात बताई गई है। बताया गया कि, सेल टैक्स की टीम के द्वारा झारखंड से बौंसी की ओर आ रहे वाहन को जांच के लिए रुकवाया गया था। बताया गया कि वाहन पर गद्दा लोड किया गया था। जिसके जीएसटी के पेपर नहीं दिखाए जाने पर वाहन को जप्त कर बौंसी थाना परिसर में रखा गया है। फिलहाल कागजात दिए जाने पर वाहन को छोड़ा जा सकता है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Bounsi News: एम बीआई टीम के द्वारा कोयला लदे ओवरलोड पिकअप को किया गया जप्त Posted: 18 Apr 2022 03:25 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बांका से आई एम बी आई टीम के द्वारा रविवार को कोयला लदे एक पिकअप वाहन को जप्त किया गया है। जप्त किए गए वाहन को बौंसी थाना परिसर में सुरक्षित रख दिया गया है। जानकारी देते हुए एम बी आई अरुण कुमार ने बताया कि, वाहन चालक के द्वारा कोयला से लदे वाहन का कागजात नहीं दिखाए गए थे। जिसको लेकर वाहन को जप्त कर लिया गया है। अगर कागजात दिखा दिया जाएगा तो वाहन को छोड़ दिया जाएगा। अन्यथा इस मामले में एम बी आई एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र में ओवरलोडेड वाहन लगातार चल रहे हैं। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Chandan News: अवैध तरीके से विद्युत उर्जा चोरी के मामले में छः लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज Posted: 17 Apr 2022 09:30 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा जहां एक तरफ बकाया बिल वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। वही दूसरी तरफ बिजली चोरी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में विगत दिनों विद्युत कनीय अभियंता युवराज कुमार व कटोरिया सहायक विधुत अभियंता दिलीप कुमार व सुपर वाइजर गाजेश्वर यादव,मानव दल छेदी यादव प्रदीप यादव के संयुक्त नेतृत्व में गठित टीम ने गोरा गांव पहुंचकर बिजली चोरी के मामले को लेकर सघन छापेमारी की। जानकारी देते हुए विधुत आपुर्ती प्रशाखा कनीय अभियंता युवराज कुमार ने बताया कि बिजली चोरी को लेकर छःलोगों के खिलाफ आनंदपुर ओपी में लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस छापेमारी में पूर्वी कटसकरा पंचायत के गोरा गांव के संतोष कुमार गुप्ता पिता शंकर गुप्ता के खिलाफ विधुत चोरी करने खिलाफ 11,0019/- रूपये,संजय ठाकुर पिता माखन ठाकुर के खिलाफ13,0022/- रुपये,महेन्द्र ठाकुर पिता धन्नू ठाकुर के खिलाफ 7108/ रुपये,बजरंगी ठाकुर पिता धन्नू ठाकुर के खिलाफ 7108/- रुपये,मंजू यादव भरत यादव के खिलाफ 14394/ रूपये तथा जयप्रकाश यादव पिता बालेश्वर यादव के खिलाफ 12,593/- रुपये जुर्माना लगाकर विद्युत अधिनियम 2003 के तहत धारा 135 एवं अन्य सुसंगत के धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। | ||
| Panjwara News: दो कार से भारी मात्रा मे विदेशी शराब बरामद कर तस्कर को किया गिरफतार Posted: 17 Apr 2022 09:27 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बाँका। रविवार दोपहर को पंजवारा थाना पुलिस ने झारखंड बॉर्डर चेक के समीप चेक पोस्ट पर जाँच के क्रम में झारखंड के गोड्डा जिला से आ रही दो कारों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया । मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साह ने बताया कि पंजवारा चेक पोस्ट पर गोड्डा के तरफ से आ रही दो कारो को गुप्त सुचना के आधार पर रोका गया तो तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों कार में रखे कई कार्टून से ट्रू गोल्ड ब्रांड का अलग अलग मात्रा में कुल 314.750 लीटर ( 902 बोतल ) विदेशी शराब बरामद किया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर के सन्नो यादव, टाउन थाना क्षेत्र के पनास के भोला कुमार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के इनयाई गांव के रोहित कुमार एवं सनातन कुमार के रूप में हुई है । तस्करी में प्रयुक्त दोनों कार को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को गिरफ्तार तस्करों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया जाएगा। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। | ||
| Bounsi News: खाना बनाने के क्रम में गरम दाल गिरने से 3 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से जख्मी Posted: 17 Apr 2022 01:45 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सिरांय गांव में खेलने के क्रम में एक 3 वर्षीय बच्चा चूल्हे पर रखे गरम दाल की हड्डी से टकराकर शरीर पर गिर जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना रविवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सिरांय गांव के पासवान टोला निवासी छोटू पासवान का 3 वर्षीय पुत्र बालवीर पासवान के शरीर पर गर्म दाल गिर जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में बालक को उसकी मां नीलम देवी के द्वारा आनन-फानन में रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार के द्वारा जख्मी बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया। बच्चे की जख्मी हालत को देखते हुए वार्निंग सेंटर मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, बच्चे की मां चूल्हे पर खाना बनाने का काम कर रही थी। इस दौरान चूल्हे पर गर्म दाल चढ़ा हुआ था। बच्चा खेलते हुए आया और अचानक उस चूल्हे से टकरा गया जिसके कारण गर्म दाल बच्चे के शरीर पर गिर गया और बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Namrata News: फतेहपुर में टूजी सिमकार्ड के खराब नेटवर्क का दंश झेल रहे लाभुक Posted: 16 Apr 2022 08:04 PM PDT
ग्राम समाचार, फतेहपुर(जामताड़ा): जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड के सिमलडूबी पंचायत के मंझलाडीह गांव के पीडीएस डीलर कृष्ण महतो के इपोस मशीन में 2 जी सिम कार्ड के कारण इन दिनों नेटवर्क परेशानी का दंश कड़ी धूप में कार्डधारी झेल रहे हैं । यह केवल मंझलाडीह के डीलर के यहां ही नहीं बल्कि कमोबेश पूरे प्रखंड क्षेत्र में यह समस्या है। जिस कारण लाभुकों को कड़ी धूप में घंटो नेटवर्क व सर्वर की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। शनिवार को लोग डीलर के पास कतार लगाते देखा गया। समस्या थी तो नेटवर्क की कहा कभी कभार 2 जी सिम कार्ड इपोस मशीन में पकड़ता है। आज ज़माना जहां फाइव जी नेटवर्क की ओर बढ़ रहा है वहां खाद्य आपूर्ति विभाग जिसमें तकरीबन 90 प्रतिशत परिवार आच्छादित हो रहा है। उसे 2 जी सिम कार्ड पर छोड़ दिया गया है। इपोस मशीन में नेटवर्क की समस्या हमेशा बनी रहती है और लोग बेवजह परेशान होते हैं। डीलर के स्टाफ संतोष कुमार ने बताया कि यहां यदा कदा ही यहां नेटवर्क रहती है जिसका खमियाजा कार्डधारकों को भुगतना पड़ता है। जिसको लेकर विभाग हल के नाम पर शुरू से आस्वासन देती नजर आ रही है। यदि 4 जी सिम कार्ड में अपग्रेड होता तो शायद यह समस्या उत्पन्न नहीं होती। मौके पर दर्जनों लाभुकों ने सरकार से इपोस मशीन में जल्द 4 जी सिमकार्ड डलवाने की मांग की है। | ||
| Bounsi News: आगलगी की घटना से 9 घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान Posted: 16 Apr 2022 11:22 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के सरैया गांव स्थित वार्ड नंबर 13 में अगलगी की घटना में 9 घर जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर अंचल से पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार फागा पंचायत के सरैया गांव स्थित वार्ड 13 में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। अगलगी की घटना में सरैया गांव निवासी दुखनी खातून, आजम अंसारी, सैजान अंसारी, निजाम अंसारी, मकसूद अंसारी के घरों को ज्यादा नुकसान पहुंचा। भीषण अग्निकांड से उनके घर का रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि, करीब एक लाख से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जबकि गांव निवासी हलीमा खातून, शारुज अंसारी, तैयब अंसारी और अजहर अंसारी के घर पर मामूली नुकसान पहुंचा है। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा भी आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया था। लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कई समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना देने का काम किया। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने के साथ-साथ जरूरत का राशन भी मुहैया कराया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Bounsi News: आयोजित किया गया जनता दरबार, 3 मामलों का हुआ निष्पादन Posted: 16 Apr 2022 11:21 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता एवं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें बौंसी थाना क्षेत्र के अनेकों फरियादी अपने-अपने जमीन संबंधी फरियाद लेकर बौंसी थाने में पहुंचे और अंचलाधिकारी के सामने अपने-अपने जमीन का कागज दिखाते हुए,कहा कि उक्त जमीन पर हम लोगों का पुश्तैनी अधिकार है।दूसरे पक्ष के द्वारा भी दावा पेश किया गया कि उक्त जमीन हमलोगों का है। वहीं अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता के द्वारा कागजातों का बारीकी से अवलोकन करने के पश्चात जिनका कागजात सही पाया। उनका फैसला वही कर दिया गया। वही अंचलाधिकारी के फैसले से असंतुष्ट पक्ष को सक्षम न्यायालय में जाने के लिए स्वतंत्र बताओ। आज बौंसी थाने में लगे जनता दरबार में नए पुराने मिलाकर कुल 5 मामले का आवेदन दिया गया था।जिसमें अंचलाधिकारी के द्वारा दो पुराने और एक नए केस का निष्पादन किया गया। थाने में लगे जनता दरबार में अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बौंसी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय और पुलिस अवर निरीक्षक राजेश सिंह के समक्ष सभी मामलों का निष्पादन किया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Bounsi News: विद्यालय से अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को दिया गया अंजाम Posted: 16 Apr 2022 11:18 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित सीएनडी हाई स्कूल में अज्ञात चोरों के द्वारा कमरे से लोहे की सामग्रियों की चोरी कर लेना का मामला सामने आया है। हालांकि चोरी कब हुई इसकी ठीक-ठाक जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नहीं मिल पाई। बताया जाता है कि, अंदाज़तन यह चोरी शुक्रवार की दोपहर को हुई होगी। अज्ञात चोरों के द्वारा विद्यालय भवन के बाहर बने कमरे की खिड़की के छड़ को निकाल कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि, अज्ञात चोरों के द्वारा 10 फीट का सात लोहे का पाइप, पुराने चापाकल का हेड व अन्य जरूरत की सामग्री की चोरी कर ली गई है। बताया गया कि, लैब का पुराना सिलेंडर भी चोरी कर लिया गया था। जो शनिवार को तलाशी के दौरान पीछे फेंके रहने पर बरामद किया गया। प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह ने बताया कि, घटना की लिखित जानकारी बौंसी थाने में दे दी गई है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Bounsi News: पुलिस के द्वारा दो अलग-अलग मामलों में वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल Posted: 16 Apr 2022 11:15 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा दो अलग-अलग मामले में दो कोट वारंटी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है। बौंसी थाना क्षेत्र के भुरभुरी गांव निवासी बाबूलाल यादव के पुत्र, महेंद्र यादव एवं सांगा गांव निवासी रमेश दास के पुत्र अशोक कुमार दास को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार किया गया था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है। दोनों अभियुक्तों पर कोर्ट से वारंट निर्गत था। जिसके बाद से उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही थी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Posted: 17 Apr 2022 02:17 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के अंगारू जबड़ा गांव स्थित महादेव चक वार्ड संख्या 15 में सरकारी जमीन अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से शिकायत की है। वहां के ग्रामीण प्रफुल्ल चंद्र झा, संजय झा सहित अन्य ने आवेदन देकर थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी से कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि, वार्ड 15 के दिलीप राय, घोरील राय सहित अन्य के द्वारा सरकारी जमीन का अतिक्रमण करते हुए मकान का निर्माण किया जा रहा है। मालूम हो कि, सरकारी जमीन पर मकान निर्माण को लेकर इंदिरा आवास सहायक के द्वारा पूर्व में भी काम करने की मनाई की गई थी। बावजूद इसके मकान का निर्माण किया जा रहा था। मालूम हो कि, यहां के भूमिहीनों को सरकारी जमीन पर मकान बनाने का निर्देश दिया गया। उन्हें जमीन आवंटित भी कर दिया गया। बावजूद इसके यह लोग सही जगह पर मकान ना बनाकर रास्ता को अवरुद्ध करने का काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि, मकान निर्माण होने से रास्ता अवरुद्ध हो जाएगा। जिससे आवेदक व अन्य लोग को अपने घर तक जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जनता दरबार में आवेदन देने के बाद फिलहाल काम पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। | ||
| Panjwara News: दो चोरों को पंजवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 16 Apr 2022 10:39 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने बैटरी चोरी कर झारखंड से आ रहे दो चोरों को पंजवारा में बॉर्डर चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार चोरों को शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में टीवीएस मोपेड पर सवार दो व्यक्ति को पुलिस द्वारा रोका गया था ।जिसके पास एक ट्यूबलर बैटरी भी थी। पूछताछ के दौरान में शक के आधार पर दोनों को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई । जिसमें उन्होंने झारखंड के गोड्डा जिला के डुमरिया गांव से बैटरी चोरी की बात कबूली। चोरी की सूचना पर सीमावर्ती गोड्डा जिला के मोतिया ओपी थाना पुलिस ने भी पंजवारा थाना पहुंचकर चोरों से पूछताछ की । जिसमें वहां की पुलिस ने बताया कि उक्त चोरों के द्वारा डुमरिया गांव में पंचायत सरकार भवन में चोरी की गई थी। वही पंजवारा थाना पुलिस ने पकड़े गए दोनों चोर धोरैया थाना क्षेत्र के उच्चडीहा गांव निवासी पवन साह एवं बाराहाट थाना क्षेत्र के परघड़ी गांव निवासी शिवेन्द्रू कुमार साह पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। | ||
| Panjwara News: पंजवारा में साइबर कैफे में ताला तोड़कर प्रिंटर की चोरी Posted: 16 Apr 2022 10:37 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा में चोरी की वारदात सामने आया है। अज्ञात चोरों ने पंजवारा पुरानी हटिया रोड स्थित मिस्टी साइबर कैफे का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को शुक्रवार देर रात अंजाम दिया गया। दुकानदार को घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली। जब वह दुकान खोलने पहुंचे। दुकानदार सब्यसाची कुमार ने बताया कि उन्होंने दुकान में तीन ताला लगाया था। जिसे चोरों द्वारा तोड़ दिया गया एवं दुकान में रखे ईप्सन कंपनी के प्रिंटर को चोरी कर लिया गया है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। | ||
| Chandan News: तीन बच्चे की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या Posted: 16 Apr 2022 10:36 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के चांदवारी पंचायत के वार्ड सात गांव के एक तीन बच्चें की मां ने पारिवारिक कलह से तंग आकर छत की निचे लगाई गई बांस में साड़ी की फंदा लगातार अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जानकारी के अनुसार सरिता देवी पति हिरालाल यादव ने करीब 3:30 बजे फांसी लगातार आत्महत्या कर ली।घटना को लेकर स्वजनों ने बताया पति हीरालाल यादव कलकत्ता में रहकर मजदूरी कर गुजर वसर करता था।दोपहर को पति द्वारा मृतक से फोन पर बात किया था।किसी बात को लेकर मृतक सरिता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार के निर्देश पर अवर निरीक्षक शिव शंकर राम व एएसआई श्याम जी रजक आदि सदलबल घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।जिसे रविवार 16 अप्रेल को पोस्टमार्टम के बांका भेज दिया जाएगा इधर सरिता देवी की आकस्मिक मौत से पुरे गांव में शोक का लहर दौड़ पड़ी है और परिजन रो रो कर बुरा हाल है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। | ||
| Pathargama News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 4 छात्रा बीमार Posted: 16 Apr 2022 05:22 AM PDT ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- बीते शुक्रवार की रात्रि 7:00 बजे के आसपास स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बुखार और लूज मोशन से पीड़ित चार छात्रा क्रमशः 15 वर्षीय उजाला खातून, 13 वर्षीय सालिया परवीन, 15 वर्षीय प्रिया रानी और 15 वर्षीय नमिता कुमारी को वहां की शिक्षिका के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा लाया गया सभी बीमार छात्राओं का इलाज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार पासवान की देखरेख में किया गया| इलाज के उपरांत सभी छात्रा को विद्यालय वापस भेज दिया गया| प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार पासवान ने बताया कि गर्मी के चलते बुखार आना अथवा लूज मोशन होना आम बात है| अमन राज:- | ||
| Pathargama News: कालाजार का एक मरीज पाया गया Posted: 16 Apr 2022 04:00 AM PDT
अमन राज:- | ||
| Posted: 16 Apr 2022 03:30 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के सफल संचालन हेतु जिले के सभी निर्वाची पदाधिकारियों और सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के कार्य - दायित्व, नामांकन से संबंधित स्क्रूटनी, प्रत्येक पद के लिए आवश्यक शुल्क का विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई साथ ही साथ उम्मीदवार कितने पद पर एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं, उनके प्रस्तावक कौन होंगे। उनकी योग्यता, निर्योग्यता आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपायुक्त के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 को लेकर सभी निवार्ची व सहायक निवार्ची पदाधिकारियों से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि निर्वाचन की प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां सभी निवार्ची व सहायक निवार्ची पदाधिकारी के अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने प्रखंडवार निर्वाचन से संबंधित तैयारियों को लेकर जानकारियां प्राप्त की। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो, इसे ध्यान में रखते हुए नामांकन के दिन वीडियोग्राफी भी कराए जाए। उपायुक्त के द्वारा सभी निवार्ची पदाधिकरियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए बताया कि नाम निर्देशन के लिए निवार्ची पदाधिकारी के टेबल तक तीन लोग ही आ सकेंगे। किसी एक उम्मीदवार का प्रस्तावक दूसरे उम्मीदवार का प्रस्तावक नहीं बन सकता है। अभ्यर्थियों के शपथ पत्र या स्वघोषणा पत्र के सभी काँलम भरे होने चाहिए। उपायुक्त के द्वारा उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा को निर्देश दिए गए कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 पर विशेष नजर रखी जाए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की गड़बड़ियों की आशंका होने पर संबंधित निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी इसकी सूचना संबंधित विभाग को यथाशीघ्र प्रदान करें ताकि अग्रेत्तर कार्रवाई कार्रवाई की जा सके। मौके पर अपर समाहर्ता गोड्डा स्मिता टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी गोड्डा अनिल टुडू सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे। | ||
| Posted: 15 Apr 2022 06:28 PM PDT ग्राम समाचार न्यूज : हरियाणा : देश की एकता और अखंडता का सन्देश देने के लिये शुरू की गई अखंड भारत सन्देश यात्रा शनिवार को रेवाड़ी पहुँचेगी. जहाँ यात्रा का स्वागत करने के बाद रेवाड़ी–झज्जर रोड़ स्थित श्रीराम पैलेस ( एसआरपी) में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल , अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और विशिष्ठ अतिथि के तौर पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के जिलाध्यक्ष मुकेश गोकल कार्यक्रम में शामिल होंगे. 12 अप्रैल को सीएम ने यात्रा की शुरुआत की थी. इंडियन मीडिया सेंटर हरियाणा की ओर से शुरू की गई यात्रा की शुरुआत 12 अप्रैल को चड़ीगढ़ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर की थी. अखंड भारत यात्रा के रेवाड़ी जिले के संयोजक हर्ष सैनी ने बताया कि विभिन्न कॉलेज में पढने वाली 150 बेटियां यात्रा का नेतृत्व कर रही है. जो सभी से देशहित में कार्य करने और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहने का सन्देश दे रही है. प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए 15 अप्रैल को ये यात्रा महेंद्रगढ़ में है जो सुबह कनीना से होते हुए सुबह 11 बजे रेवाड़ी पहुँचेगी. अखंड भारत का सन्देश लेकर मुख्य बाजार से पैदल चलेगी 150 बेटियां रेवाड़ी में पहुँचने पर यात्रा का राव तुलाराम चौक ( नाइवाली) पर भव्य स्वागत किया जायेगा. जहाँ से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा. यह यात्रा शहर के भाड़ावास गेट, घंटेश्वर मंदिर मुख्य बाजार होते हुए झज्जर चौक पहुंचेगी. जिसके बाद में (एसआरपी) श्री राम पैलेस में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जायेगा. दोपहर बाद ये यात्रा झज्जर के लिए रवाना होगी और सोनीपत में यात्रा का समापन किया जाएगा. | ||
| Rewari News : 134-A के बच्चों का सरकार द्वारा अलौटिड स्कूलों में जल्द हो दाखिला : संजय शर्मा Posted: 15 Apr 2022 06:17 PM PDT ग्राम समाचार न्यूज : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा के नेतृत्व में अनेक पैरेंट्स व आप कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा विभाग के डिप्टी सुपरिटेंडेंट श्री मान सिंह जी के मार्फ़त शिक्षा मंत्री जी के नाम प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौपा। आप कार्यकर्ता संजय शर्मा ने कहा कि दो साल पहले सरकार ने सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों के लिए T.C. की अनिवार्यता खत्म कर दी थी लेकिन प्राइवेट स्कूलों की असोसिएशन के दबाव में सरकार ने T.C. की अनिवार्यता को लागू कर दिया जिससे जिन पैरेंट्स की आर्थिक स्थिति बुरी तरह बिगड़ गई है वो प्राइवेट स्कूलों में अपनी बेटियों को नहीं पढ़ा सकते। इसलिए वे अपनी बेटियों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाना चाहते है लेकिन वे प्राइवेट स्कूलों का बकाया राशि चुकाने में पूरी तरह से असमर्थ हैं। इस वजह से उनकी बेटियाँ घर पर ही खाली बैठी है। यही हाल 134 a के क्वालिफाइड बच्चों को सरकार द्वारा अलौटिड उनके स्कूलों में कई महीनों बाद भी दाखिला नहीं मिल पाया है। वे कई दिनों से संबंधित अलौटिड स्कूलों में दाखिले के लिए शिक्षा विभाग व स्कूलों के चक्कर काट काट कर थक गए हैं लेकिन उनके बच्चों का दाखिला नहीं हो पाया है। जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही हैं और वे बच्चे घर पर ही बैठ गए हैं। एक तरफ सरकार बेटी पढ़ाओ। बेटी बचाओ। का नारा दे रही हैं लेकिन वही दूसरी तरफ सरकार अपने नियम क़ायदों की ही अनुपालना नहीं कर पा रही हैं। यह सीधे सीधे सरकार की प्राइवेट स्कूलों से मिलीभगत का इशारा करता है। शिक्षा मंत्री जी के समक्ष की गई माँग निम्नलिखित हैं। *1* *इस वर्ष 134 -ए के बचे हुए क्वालिफाइड बच्चों को सरकार द्वारा अलौटिड स्कूलों में जल्द से जल्द दाखिला दिलवाया जाये। ताकि वे विद्यार्थी बिना परेशानी के सुचारू रूप से अपनी पढ़ाई कर सके।* *2* *निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए S.L.C. की अनिवार्यता तुरंत खत्म की जाये ताकि गरीब परिवारों के बच्चे सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर सके।* ज्ञापन देने वाले पैरेंट्स ने प्रशासन से कहा कि यदि सरकार द्वारा हमारे बच्चों को जल्द दाखिला नहीं दिलवाया तो हम सब मिलकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे। इस मौके पर सुनील सैनी, सुमन, ललित जाटव, दक्षिण हरियाणा के प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, मनोज यादव रामगढ़,मोहन लाल सतीजा, नरेश वशिष्ठ, गोपाल, मूर्ति सैनी, शांति सैनी, कमला सैनी, संतोष सैनी, प्रेमवती प्रजापत आदि मौजूद रहे। | ||
| Bounsi News: कर्मियों की कमी एवं बकाया राशि की भुगतान नहीं होने पर रोपवे का परिचालन हुआ बंद Posted: 15 Apr 2022 09:19 PM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर नवनिर्मित आकाशीय रज्जू की ड्राइव में खराबी की वजह से पूर्व में करीब 2 माह तक बंद रहा और अब बकाया राशि की भुगतान नहीं होने पर आकाशीय रज्जू मार्ग का परिचालन पिछले 3 दिनों से बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि, बकाया रुपए भुगतान नहीं करने की वजह से आरआरपीएल के कर्मीं मंदार तराई में अवस्थित रोपवे से अपने घर को जाने के लिए विवश हो गए हैं। जिसकी वजह से पिछले 2 दिनों से रोपवे का परिचालन बंद कर दिया गया है। रोपवे का परिचालन बंद हो जाने से प्रतिदिन सैलानी लोअर स्टेशन समीप से निराश होकर लौट जा रहे हैं। शुक्रवार को भी झारखंड के गोड्डा, भागलपुर, बांका सहित अन्य जगहों के सैलानी रोपवे स्टेशन समीप पहुंचे। जहां टिकट काउंटर समेत स्टेशन का दरवाजा बंद देखकर वापस लौट गए। रोपवे स्टेशन पर पूरी तरीके से सन्नाटा पसरा हुआ है। बकाया रुपए को लेकर आरआरपीएल और राइट के बीच लगातार डेढ़ वर्षो से बातचीत चल रही है। लेकिन बकाया रुपए का भुगतान नहीं होने से इसके परिचालन पर अब इसका असर दिखने लगा है। यहां पर काम कर रहे आरआरपीएल के कई कर्मी अपने घरों को चले गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन कर्मियों का लगभग 2 से 3 माह का वेतन भुगतान लंबित पड़ा हुआ है। वहीं रोपवे प्रबंधक दीपक कुमार का कहना है कि इसके परिचालन के लिए करीब एक दर्जन कर्मी चाहिए। मात्र 7 कर्मियों के भरोसे रोपवे का परिचालन करना काफी कठिन है। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ मेंटेनेंस का काम सुचारू रूप से नहीं होने से रोपवे का परिचालन बंद कर दिया गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
































