Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- MP NEWS- मुख्यमंत्री-गृहमंत्री के प्रति अशोभनीय नारे, नीमच के 150 लोगों के खिलाफ FIR
- BU BHOPAL NEWS- पेपर बनाने वाले प्रोफेसर नकलची निकले, JU का पेपर कॉपी पेस्ट किया
- GWALIOR NEWS- कमिश्नर का पीए विदेश भाग गया, कुछ सवाल जिनके जवाब जरूरी है
- पुलिस थाने में फ्री कोचिंग क्लास, 300 छात्रों को पढ़ाते हैं थानेदार- MP NEWS
- बादल की बिजली, सूरज से 5 गुना ज्यादा गर्म होती है- Do You Know
- MPPSC NEWS- इंजीनियरिंग सर्विस और डेंटल सर्जन का नोटिफिकेशन स्थगित
- New Business Ideas- डिजिटल एडवरटाइजिंग एजेंसी, घर बैठे लाखों का कारोबार
- धमकी से डरे हुए अधिकारी द्वारा किया गया भ्रष्टाचार, कौन दोषी, कितनी सजा, पढ़िए- PC Act, 1988
- Khargone Files- वह तो लूटपाट करने आए थे, घर जला कर चले गए - MP NEWS
- अतिथि विद्वानों की परीक्षा ड्यूटी- उच्च शिक्षा विभाग के नए निर्देश- MP karmchari news
- ककड़ी के शरबत की रेसिपी, कब्ज, गैस और इनडाइजेशन के लिए- Home remedies
- केंद्रीय कर्मचारी गुड न्यूज़- TA, CA, PF और ग्रेजुएटी में भी बढ़ेगी
- MP NEWS- पत्रकार और पत्नी से परेशान पेट्रोल पंप कारोबारी ने सुसाइड किया
- GWALIOR NEWS- परिवहन आयुक्त का पीए गायब, मंत्री की शिकायत पोस्ट की थी
- DAVV ADMISSION NEWS- 12वीं के रिजल्ट से पहले अप्लाई करें, कहीं देर ना हो जाए
- INDORE NEWS- बेरोजगार युवक और पटेल मोटर्स के मैनेजर ने सुसाइड कर लिया
- INDORE की छात्रा, KHANDWA का कांस्टेबल, 4 साल तक जिंदगी से खेलता रहा - LOVE STORY
- MP NEWS- कर्फ्यू में ढील मिली तो शादी कर ली, बिना बैंड बारात निकाली
- शिक्षक भर्ती में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए: धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय मंत्री - Rojgar Samachar
- 10वीं पास को नौकरी की गारंटी वाले CIPET एडमिशन हेतु नोटिफिकेशन जारी - BHOPAL admission notification
- BHOPAL से पुणे और कानपुर के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन- RAIL SAMACHAR
- कमिश्नर द्वारा शिक्षक को दिया गया दंड हाईकोर्ट ने निरस्त किया- MP karmchari news
| MP NEWS- मुख्यमंत्री-गृहमंत्री के प्रति अशोभनीय नारे, नीमच के 150 लोगों के खिलाफ FIR Posted: 18 Apr 2022 12:21 AM PDT भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के प्रति अशोभनीय और आपत्तिजनक नारेबाजी के मामले में नीमच पुलिस ने 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से 11 लोगों की पहचान हो गई है। यह जानकारी एसपी नीमच ने दी। MP TODAY NEWS- नीमच के एसपी ऑफिस में आपत्तिजनक नारेबाजीखरगोन हिंसा के खिलाफ नीमच में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने के लिए 150 से ज्यादा लोगों का समूह गया था। इसी दौरान अशोभनीय एवं आपत्तिजनक नारेबाजी की गई। नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। नारेबाजी के दौरान मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को गोली मारने का आह्वान किया गया। एसपी नीमच सूरज वर्मा ने बताया कि सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 11 लोगों की पहचान हो चुकी है। मैं किसी भी हद तक जाऊंगा, चाहे कोई गोली मार दे: गृहमंत्री मिश्राराजधानी में नारेबाजी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों के बीच कहा कि मध्यप्रदेश में शांति की स्थापना के लिए मैं किसी भी हद तक जाऊंगा। मध्यप्रदेश की पहचान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह लोग अपनी भड़ास निकालने के लिए कैसे भी नारे लगाएं। चाहे कोई गोली मार दे, हम लोग इस बात से डरने वाले नहीं हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.
|
| BU BHOPAL NEWS- पेपर बनाने वाले प्रोफेसर नकलची निकले, JU का पेपर कॉपी पेस्ट किया Posted: 17 Apr 2022 11:17 PM PDT Barkatullah Vishwavidyalaya, Bhopal. यह एक बड़ी खबर है। बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को गहरा दाग लगा है। पीएचडी-2022 जैसी परीक्षा में पेपर बनाने वाला प्रोफेसर नकलची निकला। उसने जीवाजी यूनिवर्सिटी का 1 साल पुराना फिजिक्स का पेपर कॉपी पेस्ट कर दिया। क्वेश्चन नंबर 51 से 100 तक सब कुछ कॉपी पेस्ट है। फिजिक्स, साइकोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी के पेपर नकल करके बनाए हैंसिर्फ फिजिक्स में ही नहीं साइकोलॉजी ,बायोटेक्नोलॉजी में भी यही हुआ है। किसी पेपर में 19 प्रश्न तो किसी में 10 प्रश्न कॉपी किए गए हैं। जो प्रश्न किसी यूनिवर्सिटी के पेपर से मेल नहीं खा रहे हैं, वे आउट ऑफ सिलेबस हैं। छात्रों ने इस मामले में BU मैनेजमेंट से शिकायत की थी परंतु अपनी गड़बड़ी की जांच खुद कैसे करें। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। MP EDUCATION NEWS- पीएचडी के पेपर में गड़बड़ी बहुत गंभीर विषय हैगौरतलब है कि पीएचडी के लिए हर विभाग के चेयरमैन और डीन सब्जेक्ट एक्सपर्ट का एक पैनल बनाकर वीसी के पास भेजते हैं। वीसी और रजिस्ट्रार की सहमति के बाद गोपनीय शाखा द्वारा अलग-अलग शिक्षकों को पीएचडी के पेपर तैयार करने की जिम्मेदारी दी जाती है। यह काफी गंभीर मामला है। शैलेंद्र सिंह, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा ने कहा है कि हम इसकी पूरी जांच करवाएंगे और वेरिफिकेशन भी करेंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। MA, MSC और BSC की EXAM DATEबरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल की ओर से एमए थर्ड सेमेस्टर की कोविड स्टूडेंट्स परीक्षा 25 अप्रैल 2022 से हमीदिया कॉलेज में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें साइकोलॉजी, संस्कृत से जुड़े विभिन्न पेपर शामिल हैं। इसी के साथ एमएससी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा भी एमवीएम में 25 अप्रैल से होगी। जो कि जूलॉजी विषय के लिए होगी। जबकि बीएससी थर्ड ईयर के फाउंडेशन कोर्स के बेसिक ऑफ कंप्यूटर एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी का पेपर सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक 22 अप्रैल 2022 को होगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS- कमिश्नर का पीए विदेश भाग गया, कुछ सवाल जिनके जवाब जरूरी है Posted: 17 Apr 2022 11:17 PM PDT ग्वालियर। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के पीए सत्यनारायण शर्मा को ग्वालियर पुलिस हर संभव स्थान पर ढूंढ रही है। श्री शर्मा ने एक पत्रकार के नाम का दुरुपयोग करते हुए परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की शिकायत कर दी है। मामला ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जय विलास पैलेस से जुड़ा बताया जा रहा है। GWALIOR TODAY NEWS- सतनारायण शर्मा की शिकायत में क्या लिखा हैसूत्रों का कहना है कि सत्यनारायण शर्मा ने परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मुकेश जैन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अपनी शिकायत में सत्यनारायण शर्मा ने यह भी बताया है कि उप चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के परिवहन नाकों से 50 करोड़ से ज्यादा की वसूली की गई। यही पैसा उपचुनाव में खर्च किया गया। पुलिस ने सत्यनारायण शर्मा के ड्राइवर अजय सालुंके को गिरफ्तार कर लिया है। अजय के बयान के बाद मामला और गंभीर हो गया है। अजय ने बताया कि इससे पहले भी शर्मा जी इसी तरह के कई लिफाफे भेज चुके हैं। GWALIOR LIVE- कमिश्नर के निजी सचिव सत्यनारायण शर्मा ने क्या अपराध किया हैसतनारायण शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने एक पत्रकार धर्मवीर सिंह कुशवाहा के नाम का दुरुपयोग करते हुए शिकायतें भेजी। शिकायतों के लिफाफे पोस्ट करने वाला सत्यनारायण शर्मा का ड्राइवर अजय सालुंके है। अजय ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साहब सतनारायण शर्मा के कहने पर यह लिफाफे पोस्ट किए हैं। कुल 9 लिफाफे पोस्ट किए गए थे। जिनमें से छह की डिलीवरी रुकवा दी गई लेकिन 3 लिफाफे स्पीड पोस्ट हो गए। कुछ सवाल जिनके जवाब जरूरी है - पत्रकार धर्मवीर सिंह कुशवाहा का नाम और नंबर क्यों उपयोग किया गया। जबकि वह तो एक्टिविस्ट भी नहीं है और शिकायत पर उनका नाम होने से शिकायत सत्य प्रमाणित नहीं होती। - स्पीड पोस्ट पर मोबाइल नंबर फर्जी भी दिया जा सकता था। पत्रकार का नंबर क्यों लिखा। - शिकायत में ऐसा क्या है जो पूरे ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में हड़कंप मचा हुआ है। - शिकायत फर्जी है तो फिर चिंता की बात क्या है। - शिकायती लिफाफे पर किसी के नाम का दुरुपयोग क्या इतना गंभीर अपराध है कि एक शासकीय कर्मचारी को गिरफ्तार करना जरूरी हो जाए। - एक पुलिस प्रकरण ही तो है, कोर्ट से जमानत मिल सकती है फिर सत्यनारायण शर्मा अंडर ग्राउंड क्या हुए। क्या उन्हें किसी से जान का खतरा है। |
| पुलिस थाने में फ्री कोचिंग क्लास, 300 छात्रों को पढ़ाते हैं थानेदार- MP NEWS Posted: 17 Apr 2022 09:52 PM PDT भोपाल। ज्यादातर पुलिस थानों में मारपीट और गालियों की आवाज गूंजती है परंतु मध्य प्रदेश का एक पुलिस थाना ऐसा है जहां प्रतियोगी परीक्षाओं के सवाल और जवाब सुनाई देते हैं। फ्री कोचिंग क्लास संचालित की जा रही है जिसमें 300 छात्र पढ़ते हैं, और सबसे अच्छी बात यह है कि टाउन इंस्पेक्टर खुद 3 घंटे पढ़ाते हैं। थाना परिसर में कोचिंग क्लास बनाईयह पुलिस थाना मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित है। ब्रजपुर नाम किस थाने में इंस्पेक्टर बखत सिंह ठाकुर थाना प्रभारी हैं। जुलाई 2021 में इंस्पेक्टर ठाकुर कि यहां पोस्टिंग हुई थी। उन्होंने अपनी जेब से करीब तीन लाख रुपए खर्च करके थाना परिसर के पास खाली पड़े एक भवन का रिनोवेशन कराया और उसे कोचिंग क्लास में तब्दील कर दिया। बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी भी बनाई है। इस कोचिंग क्लास में कॉन्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कराई जाती है। पुलिस आरक्षक भी बच्चों को गाइड कर रहे हैं300 स्टूडेंट्स इस कोचिंग क्लास में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इंस्पेक्टर ठाकुर रोज सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक बच्चों को पढ़ाते हैं। उनके अलावा कुछ और पुलिस आरक्षक भी बच्चों को गाइड कर रहे हैं। कुल मिलाकर सुबह के समय पूरा थाना एक कॉलेज बन जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि लोगों को इस पुलिस थाने में आने में डर नहीं लगता। अब तक 30 छात्रों का सिलेक्शन हो चुका है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| बादल की बिजली, सूरज से 5 गुना ज्यादा गर्म होती है- Do You Know Posted: 17 Apr 2022 01:58 PM PDT हम सब जानते हैं कि सूरज एक आग का गोला है। पृथ्वी से 14 करोड़ 96 लाख किलोमीटर दूर होने के बावजूद सूरज की धूप से हमें गर्मी लगती है। पसीना आता है। ग्रीष्म ऋतु में कई बार हम अत्यधिक तापमान के कारण घर से बाहर नहीं निकल पाते, लेकिन क्या आप जानते हैं बादलों के गरजने से पैदा होने वाली बिजली में सूरज की तुलना में 5 गुना ज्यादा तापमान होता है। बादल की बिजली का तापमान कितना होता हैफिजिक्स के टीचर आरआर अग्निहोत्री सर ने बताया कि सूरज की सतह का तापमान 6000 डिग्री सेंटीग्रेड होता है। सूर्य की किरणें 14 करोड़ 96 लाख किलोमीटर की दूरी तय करके जब पृथ्वी पर आती हैं तो यह तापमान बहुत कम रह जाता है। भारत के ज्यादातर शहरों का तापमान 24 से 40 डिग्री के आसपास होता है। लेकिन, बादलों के आपस में टकराने के बाद जो बिजली उत्पन्न होती है उसका तापमान 28000 डिग्री सेंटीग्रेड होता है। यानी कि सूरज की गर्मी से 5 गुना अधिक। क्या बादल की बिजली को स्टोर किया जा सकता हैवर्षों पहले तक हम विभिन्न जल स्रोतों से बिजली का उत्पादन करते थे। फिर कोयले से बिजली बनाने लगे। आजकल सौर ऊर्जा से बिजली बनाते हैं। हम जानते हैं कि इन सब की एक लिमिट है। सवाल यह है कि जब बादल की बिजली में सूरज की तुलना में 5 गुना अधिक तापमान होता है तो क्या उस बिजली को स्टोर किया जा सकता है। वैज्ञानिक कहते हैं कि बिल्कुल किया जा सकता है लेकिन अभी तक दुनिया का कोई भी देश वह डिवाइस नहीं बना पाया जो बादलों के टकराने से अचानक पैदा होने वाली 28000 डिग्री सेंटीग्रेड वाली बिजली को स्टोर कर सके। उम्मीद है भविष्य में ऐसा हो पाएगा और जिस दिन होगा बरसात के दिनों में बिजली के दाम बहुत कम हो जाएंगे। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk question answer in hindi, general knowledge questions in hindi, gktoday in hindi, general awareness in hindi) |
| MPPSC NEWS- इंजीनियरिंग सर्विस और डेंटल सर्जन का नोटिफिकेशन स्थगित Posted: 17 Apr 2022 01:28 PM PDT Madhya Pradesh Public Service Commission Indore मैनेजमेंट काफी कन्फ्यूज है। स्टेट इंजीनियरिंग सर्विसेज और डेंटल सर्जन की परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करने के बाद उसे स्थगित कर दिया क्योंकि नोटिफिकेशन में एक बड़ी गलती हो गई थी। नोट करने वाली बात यह है कि मैनेजमेंट को पता ही नहीं था। पत्रकारों ने सवाल किया तो हड़बड़ी में नोटिफिकेशन स्थगित कर दिया। MPPSC state Engineering Services Exam update newsमध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित किया गया था कि राज्य अभियांत्रिकी सेवा और दंत शल्य चिकित्सक की परीक्षा का आयोजन दिनांक 22 मई 2022 को किया जाएगा। परीक्षा केंद्र इंदौर, भोपाल ग्वालियर और जबलपुर में बनाए गए हैं। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 17 मई 2022 को ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। दोनों परीक्षाएं ओएमआर शीट पर आधारित ऑनलाइन होंगी। MPPSC dental surgeon Exam update newsमैनेजमेंट को पता ही नहीं था कि वह परीक्षा की एक ऐसी व्यवस्था की घोषणा कर रहे हैं जो नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख पर पॉसिबल नहीं है। एमपी पीएससी ने कहा कि परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी जबकि एमपीपीएससी के पास ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए कोई एजेंसी नहीं है। पत्रकारों ने जब सवाल किया कि बिना किसी एजेंसी के ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किस प्रकार से होगा, तब मैनेजमेंट को समझ में आया कि कितनी बड़ी गलती हो गई है। एमपीपीएससी मैनेजमेंट ने तत्काल अपने नोटिफिकेशन का खंडन किया। कहा है कि संशोधित नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| New Business Ideas- डिजिटल एडवरटाइजिंग एजेंसी, घर बैठे लाखों का कारोबार Posted: 17 Apr 2022 10:32 PM PDT यदि आप व्यवहार कुशल है, सेल्स एंड मार्केटिंग का थोड़ा बहुत एक्सपीरियंस है और कंप्यूटर एवं इंटरनेट की बेसिक नॉलेज भी है तब भी आप अपनी एक बड़ी बिजनेस फर्म तैयार कर सकते हैं और वह भी घर बैठे, बिना फील्ड में निकले। डिजिटल एडवरटाइजिंग एजेंसी या डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी इन दिनों काफी सफल हो रही है। कुछ प्रोफेशनल्स तो करोड़ों का कारोबार कर रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें चालू पूंजी ना के बराबर लगती है। डिजिटल एडवरटाइजिंग एजेंसी क्या करती हैइंटरनेट पर, किसी भी वेबसाइट पर (सोशल मीडिया हो या फिर कोई भी न्यूज़ की वेबसाइट) जितने भी विज्ञापन आपको दिखाई देते हैं वह सभी विज्ञापन किसी ना किसी डिजिटल एडवरटाइजिंग एजेंसी द्वारा कलेक्ट किए जाते हैं। इस काम के बदले में उन्हें एक निर्धारित कमीशन मिलता है जो कम से कम 15% होता है। किसी भी प्रतिष्ठित कारोबार का एक विज्ञापन अभियान औसत ₹500000 का होता है। यह आपके ऊपर है कि आप अपनी एजेंसी के साथ कितने बिजनेस का टाईअप कर सकते हैं। डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी में इनोवेटिव क्या कर सकते हैंसबसे पहले आपको इंटरनेट के पब्लिशर्स के साथ टाई अप करना है। फेसबुक, टि्वटर और इस प्रकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तो सभी एजेंसी अपने क्लाइंट के लिए काम करती है। आप भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ फेमस युटयुबर्स, लोकप्रिय इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज संचालक, लोकप्रिय ब्लॉगर, ऑनलाइन न्यूज़ पब्लिशर्स इत्यादि को अपने पब्लिशर पैनल में लिस्ट कर सकते हैं। इससे आपकी लागत बहुत कम हो जाएगी और आपका मुनाफा बढ़ जाएगा। Business ideas for female at homeआपको अपने क्लाइंट के लिए एक शानदार प्रेजेंटेशन बनाना है जिसमें बताना है कि आपके पास कितने पब्लिशर्स हैं और किस प्रकार की ऑडियंस आपके पब्लिशर्स कवर कर रहे हैं। उदाहरण के लिए यदि आपका क्लाइंट एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है तो आपको एजुकेशन से जुड़े यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज, ब्लॉग एवं वेबसाइट का डाटा अपने प्रेजेंटेशन में शामिल करना है। आपका क्लाइंट निश्चित रूप से प्रभावित होगा क्योंकि आप उसको टारगेट ऑडियंस दे रहे हैं। Profitable Best Business Ideas Home Basedविज्ञापन के रेट क्लाइंट की कैटेगरी और टाइमिंग के हिसाब से बदलते रहते हैं। यही कारण है कि इस बिजनेस में मोटा मुनाफा हो जाता है। थोड़ा सा एक्सपीरियंस बड़ी कमाई के लिए काफी है। शुरुआत में थोड़ी प्रैक्टिस भी करनी पड़ेगी। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| धमकी से डरे हुए अधिकारी द्वारा किया गया भ्रष्टाचार, कौन दोषी, कितनी सजा, पढ़िए- PC Act, 1988 Posted: 17 Apr 2022 12:29 PM PDT कई बार जब अधिकारी किसी भी प्रकार के लालच में गलत काम को करने से इंकार कर देता है तो कुछ दबंग लोग अवैध हथियारों की दम पर या फिर अन्य प्रकार से धमकी देकर अधिकारी को वह गलत काम करने के लिए विवश कर देते हैं। आइए पढ़ने की इस तरह के भ्रष्टाचार के लिए किसे दोषी माना जाएगा और किस कानून के तहत दंड का प्रावधान किया गया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 (क) की परिभाषा:-कोई व्यक्ति किसी शासकीय सेवक से भ्रष्ट, निजी प्रभाव (धमकी, उत्प्रेरण आदि) या अवैध साधनों-(बंदूक, चाकू या की अवैध हथियार) से डरा धमकाकर किसी कार्य को करवाएगा या करवाने की कोशिश करेगा या उसे अपने कर्तव्यपालन, दायित्व को निभाने से रोकेगा या रोकने का प्रयत्न मात्र करेगा तब ऐसा करने वाला व्यक्ति अधिनियम की धारा 7(क) के अंतर्गत दोषी होगा। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,1988 की धारा 7(क) के अंतर्गत दण्ड का प्रावधान:-इस धारा के अपराध संज्ञेय एवं अजमानतीय हैं, इनकी सुनवाई का अधिकार प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट को होता है सजा- इस अपराध के लिए अधिकतम सात वर्ष की कारावास एवं जुर्माने से दण्डित किया जा सकता है। उधानुसार:- शहर का दबंग नेता किसी पुलिस अधिकारी को कॉल पर धमकी देता की की वह संबंधित मामले की रिपोर्ट दर्ज न करे एवं अगर वह ऐसा करता है तो उसे गंभीर चोट पहुंचा दी जाएगी। ऐसा करने वाला दबंग नेता इस धारा के अंतर्गत दोषी होगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| Khargone Files- वह तो लूटपाट करने आए थे, घर जला कर चले गए - MP NEWS Posted: 17 Apr 2022 08:39 AM PDT खरगोन। पिछले दिनों हुई हिंसा का कड़वा सच सामने आने लगा है। जो लोग आए थे ना तो उनका ब्रेनवाश किया गया था और ना ही वह किसी भी प्रकार के मिशन पर थे। वह तो अपराधी हैं, लूटपाट करने आए थे। घर में घुसे सारा सामान लूटा और आग लगा कर चले गए। खरगोन में 75 से ज्यादा मकान लूटपाट का शिकार हुएखरगोन में 75 से ज्यादा मकान इसी तरह की आपराधिक लूटपाट के शिकार हुए हैं। उनके घर में रखे स्वर्ण आभूषण, मूल्यवान सामान यहां तक कि अनाज भी लूट ले गए। जाते-जाते घर में आग लगा गए। 35 से ज्यादा मकान पूरी तरह से खत्म हो गए हैं। कुछ घरों में तो लोहे का फर्नीचर और पीतल के बर्तन तक नहीं बचे। दहेज का सामान लूट ले गए, केवल भगवान की मूर्ति छोड़ गएसंजय नगर की लक्ष्मी मुछाल की शादी 14 अप्रैल को थी। 11 अप्रैल को उसे हल्दी लगनी थी। एक दिन पहले घर लूट लिया। लक्ष्मी के भाई सतीश और बहन अनिता मुछाल बताते हैं कि उपहार का सामान, कपड़े और राशन सब लूटकर चले गए, केवल भगवान की मूर्ति और फोटो ही छोड़ गए हैं। हिंसा के कारण कई शादियां स्थगित नहीं रद्द हो गईखरगोन का इस प्रकार का चित्र सामने आने के बाद कई शादियां स्थगित नहीं हुई बल्कि रद्द कर दी गई। संबंधियों का कहना था कि ऐसे शहर में रिश्ता नहीं कर सकते जहां हर त्यौहार पर जान का खतरा बना रहे। बच्चों की तलाश में निकली लक्ष्मी का अब तक पता नहीं चलामहिला का नाम लक्ष्मी सरोनिया है। परिवार वाले उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हैं। अभी तक पुलिस को लक्ष्मी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। लक्ष्मी की लम्बाई लगभग 5 फिट और रंग गोरा है। घटना के समय उन्होंने चॉकलेटी रंग का सलवार सूट पहन रखा था। बच्चे जुलूस में शामिल होने गए थे। हिंसा का समाचार मिलते ही लक्ष्मी, बच्चों की तलाश में घर से निकल गई थी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| अतिथि विद्वानों की परीक्षा ड्यूटी- उच्च शिक्षा विभाग के नए निर्देश- MP karmchari news Posted: 17 Apr 2022 09:09 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के कॉलेजों में इन दिनों परीक्षाएं चल रही है। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में अतिथि विद्वानों की परीक्षा में ड्यूटी को लेकर न्यू गाइडलाइन जारी की है। स्पष्ट किया गया है कि अतिथि विद्वानों की ड्यूटी किन परिस्थिति और किस प्रकार के कॉलेजों में लगाई जा सकती है। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने कहा कि कालेजों में परीक्षा के अलावा प्रायोगिक कक्षाएं एवं अन्य शैक्षणिक कार्य हो रहा है, जिसे समय पर पूर्ण किया जाना आवश्यक है। ऐसे में अतिथि विद्वानों को स्नातक प्रथम वर्ष, द्वितीय सेमेस्टर और चतुर्थ सेमेस्टर की कक्षाएं संचालित की जा रही है। ऐसे में अन्य जगह परीक्षा ड्यूटी करने पर उनके कार्य में व्यवधान आएगा। विभाग के परिपत्र में कहा है कि अतिथि विद्वानों को आतंरिक मूल्यांकन के अलावा फील्ड प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप, शिक्षुता, सामाजिक जुड़ाव और सेवा कार्य भी समय सीमा में पूरा करना है। इसलिए इनकी परीक्षा ड्यूटी अन्य कालेजों में न लगाई जाए। इस संबंध में प्राचार्यो के अलावा सभी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालकों को भी इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया karmchari news पर क्लिक करें |
| ककड़ी के शरबत की रेसिपी, कब्ज, गैस और इनडाइजेशन के लिए- Home remedies Posted: 17 Apr 2022 07:52 AM PDT गर्मी में कब्ज, गैस और इनडाइजेशन का घरेलू इलाजविनीता शर्मा BAMS- गर्मी के मौसम में कब्ज, गैस और इनडाइजेशन के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। तेजी से भागती दुनिया में लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि दिनचर्या के प्राकृतिक नियमों का पालन करना असंभव हो जाता है। ऐसी स्थिति में केवल आयुर्वेद है जो मनुष्यों को बीमार होने से बचा सकता है। ककड़ी का शरबत गर्मी के मौसम में कब्ज, गैस और इनडाइजेशन से बचाता है। Cucumber syrup recipeककड़ी - डेढ़ कप कटी हुई नींबू का रस - 2 चम्मच पुदिना के पत्ते - 2 चम्मच कटे हुए ठंडा स्प्राइट - 2 कप नमक स्वादानुसार How to make Cucumber Juiceसबसे पहले ककड़ी को बिना पानी के मिक्सी में पीसकर इसका पेस्ट बना लें, इस मिश्रण को छलनी की सहायता से छान लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस, पुदीने के पत्ते, स्पराइट और नमक डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें। अगर आपको शरबत ज्यादा गाढ़ा लगता है तो आप इसमें थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं। गिलास में बर्फ के साथ जूस डालकर ठंडा-ठंडा ककड़ी-लेमन शरबत सर्व करें। स्वास्थ्य से संबंधित समाचार एवं जानकारियों के लिए कृपया Health Update पर क्लिक करें. |
| केंद्रीय कर्मचारी गुड न्यूज़- TA, CA, PF और ग्रेजुएटी में भी बढ़ेगी Posted: 17 Apr 2022 11:29 PM PDT नई दिल्ली। सेंट्रल गवर्नमेंट के एंप्लाइज का सिर्फ DA ही नहीं बढ़ रहा है बल्कि उसके साथ TA, CA, PF और ग्रेजुएटी में भी बढ़ेगी। यानी अगले महीने से भारत सरकार के कर्मचारियों को कई लेवल पर फायदा होगा। central employees news in hindiसातवां वेतनमान के कारण महंगाई भत्ता बढ़ने से ट्रैवल अलाउंस (Travel Allowance) और सिटी अलाउंस (City Allowance) भी बढ़ जाएंगे। साथ ही प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) और ग्रेच्युटी (Gratuity) भी बढ़ेगा। बता दें केंद्रीय कर्मचारियों का का मासिक पीएफ और ग्रेच्युटी की गणना बेसिक वेतन और डीए से होती है। ऐसे में महंगाई भत्ते के बढ़ने से पीएफ और ग्रेज्युटी का बढ़ना निश्चित है। kendriya karmchari newsडीए बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस और ट्रैवल अलाउंस में भी वृद्धि होगी। कहा जा रहा है कि ये बढ़ोतरी 3% तक हो सकती है। केंद्र सरकार ने 30 मार्च को कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 3 फीसदी का इजाफा किया था। इससे सरकारी कर्मचारियों का डीए 9 माह में बढ़कर डबल हो गया है। कर्मचारी के साथ पेंशनर्स को 34% के हिसाब से डीए और डीआर मिलेगा। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया karmchari news पर क्लिक करें |
| MP NEWS- पत्रकार और पत्नी से परेशान पेट्रोल पंप कारोबारी ने सुसाइड किया Posted: 17 Apr 2022 07:20 AM PDT विदिशा। गंजबासौदा में पेट्रोल पंप कारोबारी मनीष चौरसिया ने अपनी पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। कमरे की दीवार पर अपनी मौत का जिम्मेदार पत्रकार दोस्त और अपनी पत्नी को बताया है। 15 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपना पूरा दर्द बयां किया है। पुलिस मामले की इन्वेस्टिगेशन कर रही है। GANJBASODA NEWS- पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्याजानकारी के मुताबिक बरेठ रोड पर रहने वाला व्यापारी मनीष चौरसिया शनिवार को अपने पेट्रोल पंप से दोपहर के समय खाना खाने का कहकर घर गया था। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो उसके भाई ने उसे फोन लगाया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। काफी देर तक जब व्यापारी नहीं लौटा तो नौकर को उसे देखने भेजा। जब नौकर घर पहुंचा तो उसने देखा कि कमरा अंदर से बंद है। आवाज देने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो परिजन उसे तोड़कर अंदर दाखिल हुए। अंदर का दृश्य देखकर परिजन दंग रह गए। व्यापारी की डेड बॉडी उसकी पत्नी के दुपट्टे से लटकी हुई थी। परिवारजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। VIDISHA NEWS- पत्रकार दोस्त और पत्नी के बीच संबंधों से परेशान थाजिस अलमारी में सुसाइड लेटर रखा गया था, उस अलमारी पर व्यापारी ने मरने से पहले लिखा था कि 15 पन्नों का सुसाइड नोट कॉपी में रखा है। मृतक व्यापारी ने जिस दोस्त संजू रघुवंशी को मौत का जिम्मेदार बताया है, वह पेशे से पत्रकार है। वह व्यापारी के घर आता-जाता रहता था। साथ ही व्यापारी की पत्नी स्नेहा चौरसिया से भी मिलता था। पुलिस को आशंका है कि व्यापारी इसी के चलते तनाव में था और उसने यह कदम उठाया। वहीं रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS- परिवहन आयुक्त का पीए गायब, मंत्री की शिकायत पोस्ट की थी Posted: 17 Apr 2022 09:09 PM PDT ग्वालियर। मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग के आयुक्त मुकेश जैन का पीए सत्य प्रकाश शर्मा गायब है। उसने परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मुकेश जैन के खिलाफ ₹500000000 से अधिक की अवैध वसूली की शिकायत की थी। इसके बाद सत्य प्रकाश शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की गई। उनके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। GWALIOR TODAY- शिकायत भेजने के लिए पत्रकार के नाम का दुरुपयोग कियासिंधिया नगर ग्वालियर में रहने वाले 44 साल के धर्मवीर कुशवाह पुत्र मूलचंद कुशवाह समाजसेवी हैं। साथ ही, लोकल अखबार का भी संचालन करते हैं। चार अप्रैल 2022 की रात 10:15 बजे उनके मोबाइल पर स्पीड पोस्ट बुक करने के 9 मैसेज आए। मैसेज देखकर वह दंग रह गए, जबकि उनके द्वारा कोई भी स्पीड पोस्ट नहीं की गई है। इस पर धर्मवीर ने आर्टिकल नंबर लेकर सर्च किया। पता लगा कि यह MBC काउंटर स्टेशन से बुक की गई हैं। इसके बाद वह खुद स्टेशन पहुंचे। GWALIOR LIVE- पत्रकार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गयाबताया कि उनके पास मैसेज आए हैं, जबकि यह स्पीड पोस्ट उन्होंने नहीं की है। अगले दिन 5 अप्रैल को उन्होंने आवेदन देकर सभी स्पीड पोस्ट को रिकॉल कराया। इस पर 7 अप्रैल को धर्मवीर के घर के पते पर 6 स्पीड पोस्ट रुकवा दीं, लेकिन तीन पोस्ट हो गई थीं। जब उन लिफाफों को खोलकर देखा, तो अंदर चौंकाने वाला सच था। उनके नाम से किसी ने परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, परिवहन आयुक्त मुकेश जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें की थीं, जबकि धर्मवीर का कहना है कि उनका इन शिकायतों से लेना देना नहीं है। तत्काल उन्होंने क्राइम ब्रांच में शिकायत की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए केस दर्ज किया था। GWALIOR BREAKING- CCTV से हुई पहचान, PA के नाम का खुलासामामले में जब पुलिस ने स्टेशन स्थित डाकघर में लगे CCTV खंगाले, तो बुकिंग के समय एक युवक लिफाफे लेकर आते दिखा। उसकी पहचान आयुक्त परिवहन मुकेश जैन के पीए व बाबू सत्यप्रकाश शर्मा के ड्राइवर अजय सालुंके के रूप में हुई। पुलिस ने अजय से पूछताछ की, तो उसने सब कुबूल कर लिया। उसका कहना था कि उसके सत्यप्रकाश शर्मा के कहने पर पोस्ट किया है। इससे पहले ही वह फर्जी नामाें से शिकायत करने जाता था। इसके बाद पुलिस ने सत्यप्रकाश का नाम FIR में बढ़ाने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी है। GWALIOR TODAY- परिवहन मंत्री और आयुक्त की शिकायत इनको भेजी थीधर्मवीर के नाम से परिवहन मंत्री और परिवहन आयुक्त की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, रजिस्ट्रार हाईकोर्ट, CBI, भाजपा संगठन मंत्री, महानिदेशक लोकायुक्त सहित अन्य स्थानों पर भेजे हैं। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| DAVV ADMISSION NEWS- 12वीं के रिजल्ट से पहले अप्लाई करें, कहीं देर ना हो जाए Posted: 17 Apr 2022 05:53 AM PDT इंदौर। Devi Ahilya Vishwavidyalaya, Indore में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस साल CET नहीं बल्कि CUET के जरिए एडमिशन मिलेंगे। रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस शुरू हो गई है। शिक्षा विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि 12वीं के रिजल्ट का इंतजार किए बिना अप्लाई कर दें। कहीं ऐसा ना हो कि एमपी बोर्ड का रिजल्ट थोड़ा लेट हो जाए और अपने पसंदीदा कोर्स में कंपटीशन बढ़ जाए। CUET-2022: सीबीएसई कक्षा 12 वाले क्या कर सकते हैंसीबीएसई छात्राें की ताे परीक्षा भी शुरू नहीं हुई है, लेकिन वे भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जिन छात्राें को यूनिवर्सिटी के यूजी और इंटीग्रेटेड काेर्स में प्रवेश लेना है, वे वेबसाइट https://cuet.samarth.ac.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। एक ग्रुप के काेर्स के लिए 650 और दाे के लिए 1300 रुपए आवेदन शुल्क लगेगा। पहले दाैर में यूजी व इंटीग्रेटेड के 24 काेर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुए हैं। DAVV कौन से कोर्स में CUET के जरिए ADMISSION मिलेगायूजी: बीकॉम ऑनर्स, बीएससी ऑनर्स, बीए ऑनर्स, बीकॉम एटीएम, बीए मॉस कम्युनिकेशन, बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, बीएससी इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य। इंटीग्रेटेड: बीए एलएलबी, एमबीए (एमएस), एमबीए (ईकॉमर्स-5 ईयर), एमबीए फॉरेन ट्रैड (5 ईयर), एमबीए टूरिज्म (5 ईयर) एमएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (5 ईयर), एमसीए व एमटैक सहित अन्य। जुलाई अंत या अगस्त की शुरुआत में एग्जामखास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी हाेने के बाद छात्राें के पास एग्जाम की तैयारी का खासा समय रहेगा। एग्जाम जुलाई माह के अंत या अगस्त के प्रथम सप्ताह में हाेगी। DAVV ADMISSION- इस साल काउंसलिंग होगी या नहींरिजल्ट आने के बाद काउंसलिंग यूनिवर्सिटी में ही हाेगी, लेकिन कटऑफ में नेशनल मेरिट जुड़ जाएगी, क्याेंकि इस बार पूरे देशभर से छात्र आवेदन करेंगे। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| INDORE NEWS- बेरोजगार युवक और पटेल मोटर्स के मैनेजर ने सुसाइड कर लिया Posted: 17 Apr 2022 05:37 AM PDT इंदौर। 1 दिन में दो युवकों की आत्महत्या की दुखद खबर आई है। अन्नपूर्णा इलाके में बेरोजगारी के कारण एक युवक ने जहर खा लिया और बाणगंगा इलाके में पटेल मोटर्स के मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। INDORE TODAY- अन्नपूर्णा में बेहोश मिले युवक की मौत, पहचान हुईTI गोपाल परमार के मुताबिक राजाबाग कॉलोनी में किराए के घर में रह कर MA की पढ़ाई कर रहे 22 साल के मनीष पुत्र बनेसिंह की जहर खाने से मौत हो गई। मनीष शुक्रवार को अचेत अवस्था में अन्नपूर्णा इलाके में मिला था। इसके बाद उसे MYH भेजा गया था। यहां मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान हुई थी। शनिवार को मनीष की मौत हो गई। INDORE LIVE- मनीष के पिता पिता आबकारी विभाग में आरक्षक हैंपुलिस के मुताबिक मनीष के परिवार में उसका छोटा भाई और माता-पिता है। मनीष मूल रूप से गंधवानी का रहने वाला है। उसके पिता रतलाम में एक्साइज विभाग में कांस्टेबल हैं। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के पीछे पढ़ाई के बाद नौकरी नहीं मिलने का तनाव सामने आ रहा है। अभी पूरा मामला जांच में है। PATEL MOTORS INDORE के सेल्स मैनेजर ने सुसाइड कर लियाबाणगंगा पुलिस के मुताबिक घटना न्यू राजाबाग कॉलोनी की है। यहां रहने वाले अतुल (26) पुत्र किशोर हरड़े ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। अतुल के पड़ोसी कमलेश ने बताया कि वह पटेल मोटर्स पर काम करता था। उसके परिवार में पिता, एक भाई और दो बहनें है। शाम को अतुल काम से वापस आया था। इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह दोस्तों के साथ पोलोग्रांउड के पास एक अन्नकूट में शामिल होने गया था। यहां से आने के बाद कुछ देर दोस्तों से बात की फिर कमरे में चला गया। अतुल की बहन की शादी हो चुकी है। वही भाई भी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| INDORE की छात्रा, KHANDWA का कांस्टेबल, 4 साल तक जिंदगी से खेलता रहा - LOVE STORY Posted: 17 Apr 2022 05:24 AM PDT इंदौर। खंडवा के एक पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ इंदौर की छात्रा ने रेप का मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि पुलिस कांस्टेबल शादी का वादा करके, 4 साल तक उसकी जिंदगी से खेलता रहा और अब ब्रेकअप कर लिया। IPL 2018 से शुरू हुई लव स्टोरी IPL 2022 पर खत्मपुलिस ने बताया कि यह लव स्टोरी सन 2018 में कब शुरू हुई जब इंदौर में आईपीएल मैच खेला जा रहा था। दोनों स्टेडियम में मैच देखने के लिए गए थे। इस दौरान एक दूसरे को देखा और दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन शुरू हो गए। 4 साल तक यह सिलसिला चलता रहा और अब जब 2022 के आईपीएल में चल रहे हैं, इस लव स्टोरी का अंत हो रहा है। सागर मौर्य पर आरोप, प्यार में धोखा दियापीड़ित छात्रा ने पंधाना जिला खंडवा में रहने वाले पुलिस आरक्षक सागर मौर्य पर आरोप लगाया है कि उसने, उसे प्यार में धोखा दिया है। दोस्ती के बाद सागर ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया था। उसका विश्वास जीतने के लिए काफी कुछ किया और जब उसने सागर को अपना पति मान कर अपना सब कुछ सौंप दिया तो दूर हो गया। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- कर्फ्यू में ढील मिली तो शादी कर ली, बिना बैंड बारात निकाली Posted: 17 Apr 2022 05:05 AM PDT खरगोन। तनाव कितना भी हो जिंदगी में खुशियां तो अपना रास्ता ढूंढ ही लेती हैं। कानून और व्यवस्था की स्थिति के लिए प्रशासन ने खरगोन में कर्फ्यू लगा रखा है। अमन के परिवार ने जब उसकी शादी तय की थी तब उन्हें पता नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है लेकिन हो गया। शुक्र है प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील दी और इसी का फायदा उठाते हुए बिना बैंड बाजा के अमन की बारात निकली और परिवार के चुनिंदा सदस्यों की मौजूदगी में लेकिन पूरे धूमधाम के साथ शादी हो गई। रविवार को कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील मिलते ही दूल्हा अपनी बारात लेकर दुल्हन को लेने पहुंचा। दंगा प्रभावित एरिया तालाब चौक में रहने वाले अमन कर्मा और कसरावद की श्वेता की शादी रविवार सुबह हुई। खरगोन जिला मुख्यालय से कसरावद 35 किलोमीटर दूर है। परिजनों ने बताया कि चार महीने से शादी की तैयारियां कर रहे थे। हर मां-बाप की ख्वाहिश होती है कि उसकी बेटी या बेटे की शादी धूमधाम से हो। कर्फ्यू के कारण ऐसा नहीं हो पाया, लेकिन खुशी है कि तय समय पर शादी हो गई। दुल्हे राजा अमन ने बताया कि आज प्रशासन की तरफ से सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। इससे काफी राहत मिली। कई दोस्त और रिश्तेदार नहीं आ पाए, यह कमी जरूर खल रही है। बारात पैदल ही शहर के बाहर तक गई और फिर वहां से कसरावद के लिए गाड़ियां निकलीं। दूल्हे के साथ उसकी बहन पायल, मां सीमा, पिता आलोक और कुछ रिश्तेदार ही हैं। दुल्हे की बहन का कहना है कि अच्छा तो बिल्कुल नहीं लग रहा। शादी के लिए बहुत सारी तैयारियां की थीं। सब पर पानी फिर गया। शादी की सारी रस्में आसपास के 1-2 लोगों के साथ पूरी की। रिसेप्शन भी कर्फ्यू के कारण कैंसिल करना पड़ा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| शिक्षक भर्ती में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए: धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय मंत्री - Rojgar Samachar Posted: 17 Apr 2022 04:55 AM PDT नई दिल्ली। भारत सरकार के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि राज्यों में शिक्षक भर्ती में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। श्री प्रधान पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में देरी और कथित घोटाले के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इसी प्रकार की समस्याएं भारत के कई राज्यों में हैं। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मैं इतना ही कहूंगा कि भविष्य की पीढ़ी को बनाने के लिए शिक्षक नियुक्ति में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने वालों को सजा भी मिलती है। लापरवाही की चिंता राज्य सरकार को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, मैं यह कह सकता हूं कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति एक भविष्य आधारित मसौदा है, जिसे भारत को 21वीं सदी में जानकारी आधारित अर्थव्यवस्था बनाने का माध्यम माना जाता है। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDIA NATIONAL NEWS पर क्लिक करें. |
| 10वीं पास को नौकरी की गारंटी वाले CIPET एडमिशन हेतु नोटिफिकेशन जारी - BHOPAL admission notification Posted: 17 Apr 2022 11:52 AM PDT भोपाल। 100% केंपस प्लेसमेंट देने वाली सरकारी संस्था सिपेट में एडमिशन हेतु नोटिफिकेशन जारी हो गया है। कुल 4 कोर्स में एडमिशन दिया जा रहा है। इनमें से दो कोर्स 10वीं पास के लिए, तीसरा बीएससी डिग्री और चौथा विभिन्न ट्रेड में डिप्लोमा वालों के लिए है। CIPET BHOPAL admission notificationलोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के नाम प्रेषित पत्र के अनुसार केन्द्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सिपेट) (पूर्व में सेन्ट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी) पॉलीमर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान के लिए भारत सरकार का एक प्रमुख संस्थान है। सिपेट, रसायन और उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत उच्च और तकनीकी शिक्षा, जो डिजाइन, कैड / कैम/ सीएई. टूलींग और मोल्ड विनिर्माण, उत्पादन इंजीनियरिंग परीक्षण और गुणवत्ता के क्षेत्र में भारत के प्लास्टिक उद्योगों के लिए पूरी तरह से समर्पित है। cipet bhopal in hindiप्लास्टिक और पॉलीमर से संबंधित उद्योगों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए, सिपेट देश भर में फैले विभिन्न स्थानों से संचालित होता है। सिपेट प्रत्येक वर्ष छात्रों को इन कोर्स के माध्यम से कौशल विकास कर कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा शत-प्रतिशत रोजगार प्रदान करवाता है। सिपेट सत्र 2022-23 के लिए सिपेट प्रवेश परीक्षा (CAT 2022) का आयोजन कर रहा है, जिसका विवरण निम्नानुसार है: CIPET bhopal courses1. डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स मोल्ड टेक्नोलॉजी (DPMT) 3 साल 10वीं पास के लिए 2. डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी 3 वर्ष दसवीं पास के लिए 3. पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक प्रोसेसिंग एंड टेस्टिंग 2 वर्ष बीएससी डिग्री पास के लिए 4. पोस्ट डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड डिजाइन विद कैड/कैम डिप्लोमा इन मैकेनिकल / प्लास्टिक्स/ पॉलीमर / टूल / टूल एण्ड डाई मेगि/ प्रोडक्शन/ मैक्ट्रॉनिक्स/ ऑटोमोबाइल/ पेट्रोकेमिकल/ इंडस्ट्रियल/ इंस्ट्रूमेंटेशन/ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या डीपीएमटी/डीपीटी या समकक्ष उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| BHOPAL से पुणे और कानपुर के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन- RAIL SAMACHAR Posted: 17 Apr 2022 04:17 AM PDT भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग और लंबी वेटिंग को देखते हुए पुणे-कानपुर सेंट्रल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से शुरू की जा रही है। इस ट्रेन के शुरू होने से भोपाल एवं आसपास के उन लोगों को फायदा होगा जो गर्मी की छुट्टियों में समर वेकेशन मनाने पुणे या कानपुर की तरफ जाना चाहते हैं। भोपाल-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनगौरतलब है कि यह ट्रेन भोपाल, इटारसी एवं बिना स्टेशन पर दोनों ओर से आते जाते वक्त रुकेगी। ट्रेन नम्बर 01037 पुणे-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से 12 जून तक हर रविवार पुणे स्टेशन से सुबह 6:35 पर रवाना होगी और रात 10:40 पर भोपाल आयेगी। भोपाल-पुणे साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनइसी प्रकार ट्रेन नंबर 01038 कानपुर सेंट्रल- पुणे साप्ताहिक समर स्पेशल 18 अप्रैल से 13 जून तक हर सोमवार कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दोपहर 12:20 पर रवाना होंगी और रात 10:20 पर भोपाल पहुंचेंगी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| कमिश्नर द्वारा शिक्षक को दिया गया दंड हाईकोर्ट ने निरस्त किया- MP karmchari news Posted: 17 Apr 2022 04:15 AM PDT जबलपुर। कमिश्नर द्वारा सिवनी जिले में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक (आदिवासी विकास विभाग) को दिया गया दंड हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। दरअसल, कमिश्नर ने शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया और जवाब से असंतुष्ट होते हुए दंड का आदेश जारी कर दिया जबकि नियमानुसार किसी भी कर्मचारी को दंडित किए जाने से पहले डिपार्टमेंटल इंक्वायरी अनिवार्य है। एडवोकेट अमित चतुर्वेदी ने बताया कि श्री मनीष मिश्रा, उच्च माध्यमिक शिक्षक (वरिष्ठ अध्यापक) शासकीय हाई स्कूल पहाड़ी, ब्लॉक घंसौर में प्रभारी प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। कथित आरोप के आधार पर, कि उसी विद्यालय में कार्यरत संविदा शिक्षक को जिनकी सेवानिवृत्ति दिनाँक 30/06/16 थी, परंतु प्रभारी प्राचार्य की गलती से संविदा शिक्षक ने दिनाँक 28/01/19 तक कार्य किया। शासन को कथित रूप से 5000 प्रति माह के हिसाब से 1,45000 की हानि हुई। उपरोक्त आधार पर, कलेक्टर सिवनी ने श्री मनीष मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किए। श्री मिश्रा द्वारा सभी आरोपों से इंकार किया गया। तत्पश्चात, कलेक्टर सिवनी द्वारा, एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने एवं 98,457 रुपये (शासन को कथित हानि) की वसूली किये जाने का प्रस्ताव श्री मिश्रा के विरुद्ध जबलपुर संभाग आयुक्त को भेजा गया था। प्रस्ताव के आधार, कमिश्नर द्वारा श्री मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। प्रतिउत्तर में श्री मिश्रा द्वारा से सभी आरोपों से इंकार किया गया। परिणामस्वरूप, कमिश्नर जबलपुर द्वारा, श्री मनीष मिश्रा के विरुद्ध दिनाँक 15/2/22 को सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 नियम के नियम 10(4) के तहत, एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने एवं 98,457 रुपये (शासन को कथित हानि) की वसूली किये जाने का माइनर पनिशमेंट (लघु शास्ति) का आदेश पारित कर दिया। श्री मनीष मिश्रा, द्वारा उपरोक्त आदेश को उच्च न्यायालय जबलपुर में चुनौती दी गई। श्री मिश्रा की ओर से हाई कोर्ट के वकील श्री अमित चतुर्वेदी ने कोर्ट के समक्ष दलील दी कि मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 16 के तहत नोटिस जारी किए जाने पर यदि आरोप तथ्यात्मक हैं एवं कर्मचारी द्वारा आरोपों से इंकार किया जाता है। तब डिसिप्लिनरी अधिकारी द्वारा बिना नियमित विभागीय जांच के मात्र कारण बताओ नोटिस के आधार पर, माइनर पनिशमेंट नही दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त श्री मिश्रा के पास आहरण संवितरण अधिकार नही था। वेतन देने का अधिकार आहरण अधिकारी एवं कर्मचारी को रिटायर करने का अधिकार नियोक्ता को होता है। अधिवक्ता अमित चतुर्वेदी की दलीलों से सहमत होकर, हाई कोर्ट जबलपुर ने श्री मनीष मिश्रा के विरुद्ध कमिश्नर द्वारा पारित दंडादेश दिनांक 15/2/22 एवं एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने एवं 98,457 रुपये (शासन को कथित हानि) की वसूली किये जाने को दिनाँक 07/04/22 को निरस्त कर दिया है। यद्यपि, आदिवासी विकास विभाग दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार जांच कर सकता है। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया karmchari news पर क्लिक करें |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

