न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 18, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


गर्मी मे रोज पिएं 1 गिलास बेल का जूस, होंगे कमाल के फायदे

Posted: 17 Apr 2022 09:54 AM PDT

गर्मी मे रोज पिएं 1 गिलास बेल का जूस, होंगे कमाल के फायदे

गर्मी में बेल का जूस काफी फायदेमंद होता है. इसका सेवन करने से सबसे पहले तो आपको लू नहीं लगेगी. इसके अलावा गर्मी से बचने के लिए इसे रामबाण इलाज कहा जाता है. साथ ही कब्ज की समस्या से लेकर खून साफ करने में भी बेल का जूस काफी उपयोगी है. जानते हैं कि इसके अलावा बेल के जूस पीने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं.
इम्यूनिटी होगी मजबूत

अगर आप गर्मी में बेल का जूस पिएंगे तो आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी. बता दें कि अच्छी इम्यूनिटी बॉडी को रोगों से लड़ने में सक्षम बनाती है. बेल के जूस में प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन C जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं.
खून भी होगा साफ

खून साफ करने में भी बेल का जूस काफी फायदेमंद होता है. हालांकि, खून साफ करने के लिए कई किस्म की दवाइयां भी मिलती है, लेकिन बेल का जूस नेचुरल विकल्प है, जिसे आप अपना सकते हैं.
दिल की बीमारियों में फायदेमंद

इसके अलावा बेल के जूस में घी मिलकार एक निश्चित मात्रा सेवन किया जाए, तो इसका फायदा देखने को मिलता है. इससे दिल की बीमारियां दूर रहती हैं. यानी इससे हार्ट अटैक का जोखिम भी कम होता है.
महिलाओं के लिए भी है फायदेमंद

बेल के जूस का सेवन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है. दरअसल, ये ब्रेस्ट कैंसर से बचाव करता है. साथ ही में जो महिलाएं स्तनपान करा रही हैं, उनके लिए भी बेल का जूस उपयोगी है. इसके सेवन से ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन बढ़ता है.
जानें-कब पी सकते हैं बेल का जूस

आप बेल का जूस सुबह खाली पेट या फिर दोपहर के समय पी सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि खाने के तुरंत बाद या फिर चाय-कॉफी के बाद बेल जूस नहीं पीना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से आपको फायदे के जगह नुकसान हो सकते हैं.

10वीं पास के लिए लोक सेवा आयोग में नौकरी का सुनहरा मौका, 75000 मिलेगी सैलरी

Posted: 17 Apr 2022 09:50 AM PDT

10वीं पास के लिए लोक सेवा आयोग में नौकरी का सुनहरा मौका, 75000 मिलेगी सैलरी

लोक सेवा आयोग (PSC) में नौकरी (Sarkari Naukri) करने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके (TNPSC Group 4 Recruitment 2022) लिए तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा ग्रुप 4 के तहत विभिन्न रिक्त पदों (TNPSC Group 4 Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे TNPSC की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (TNPSC Group 4 Recruitment 2022) उम्मीदवार 28 अप्रैल तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

TNPSC Group 4 Recruitment 2022 प्रक्रिया के तहत कुल 7138 पद भरे जाएंगे, जिसमें ग्राम प्रशासनिक अधिकारी (VAO), जूनियर असिस्टेंट (गैर-सुरक्षा), जूनियर असिस्टेंट (सुरक्षा), बिल कलेक्टर ग्रेड- I, फील्ड सर्वेयर, ड्राफ्ट्समैन, टाइपिस्ट और स्टेनो-टाइपिस्ट (ग्रेड -III) के पद शामिल हैं.

TNPSC Group 4 Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 30 मार्च
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 28 अप्रैल

TNPSC Group 4 Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 7138
ग्राम प्रशासनिक अधिकारी (VAO) अधिकारी
जूनियर असिस्टेंट (गैर-सुरक्षा)
जूनियर असिस्टेंट (सुरक्षा)
बिल कलेक्टर ग्रेड- I
फील्ड सर्वेयर
टाइपिस्ट
स्टेनो-टाइपिस्ट (ग्रेड- III)

TNPSC Group 4 Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड

VAO, जूनियर असिस्टेंट (सुरक्षा), जूनियर असिस्टेंट (गैर-सुरक्षा), बिल कलेक्टर, और ड्राफ्ट्समैन: उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से SSLC या कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए.
टाइपिस्ट – उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से SSLC या कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ टाइपिंग का भी नॉलेज होना चाहिए.
स्टेनो-टाइपिस्ट (ग्रेड – III): किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से SSLC या कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ टाइपिंग और शॉर्टहैंड दोनों में सरकारी तकनीकी परीक्षा को पास किया हुआ होना चाहिए.
फील्ड सर्वेयर: मान्यता प्राप्त संस्थान से SSLC या कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ITI का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए.

TNPSC Group 4 Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा

VAO – 21 से 30 वर्ष
अन्य – 18 से 30 वर्ष

TNPSC Group 4 Recruitment 2022 के लिए चयन मानदंड

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

सीधे इस लिंक https://tnpsc.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (TNPSC Group 4 Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इस लिंक https://tnpsc.gov.in/Document/english/2022_07_CCSE4_g4_eng.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (TNPSC Group 4 Recruitment 2022) चेक कर सकते हैं.

कम करते हैं मोबाइल कॉलिंग तो लीजिए 107 रुपए में 84 दिन वाला पैक, कॉल, SMS और डेटा दोनों मिलेगा इसमें

Posted: 17 Apr 2022 09:40 AM PDT

कम करते हैं मोबाइल कॉलिंग तो लीजिए 107 रुपए में 84 दिन वाला पैक, कॉल, SMS और डेटा दोनों मिलेगा इसमें

सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अच्छी खासी वैधता के साथ कई प्रीपेड प्लान की पेशकश करती है। इसके साथ ही यह कंपनी इन प्रीपेड प्लान के साथ डाटा बेनिफिट्स भी प्रदान करती है। अगर आप इंटरनेट स्पीड पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं तो BSNL से होने वाले फायदे कई प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से ज्यादा है।

जैसे कि BSNL के 107 रुपये वाले एंट्री लेवल प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है और 60 दिनों के लिए फ्री BSNL Tunes के साथ 100 मिनट की फ्री वॉयस कॉल के साथ 3GB डाटा दिया जाता है। आज हम आपको बीएसएनएल के विभिन्न प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं जो कि कम कीमत में लंबी वैधता प्रदान करते हैं।

BSNL का 249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: BSNL के 249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग के लिए यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में डेली 100 SMS प्रदान किए जाते हैं। 2GB डेली डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 Kbps तक कम हो जाती है। वैधता की बात करें तो इस प्लान की वैधता 60 दिनों की है। हालांकि, यूजर्स को यह ध्यान देने की जरूरत है कि यह एक फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) है जो कि सिर्फ नए यूजर्स के लिए ही सीमित है।

BSNL का 247 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: BSNL के 247 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 50GB डाटा दिया जाता है। 50GB डेली डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 80 Kbps तक कम हो जाती है। वॉयस कॉलिंग के लिए यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में डेली 100 SMS प्रदान किए जाते हैं। इस प्लान में 30 दिनों की वैधता के साथ रिंगटोन का एक्सेस मिलता है।

BSNL का 298 रुपये वाला स्पेशल टैरिफ वाउचर: BSNL के 298 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर में रोजाना 1GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में डेली 100 SMS प्रदान किए जाते हैं। इस प्लान में 56 दिनों की वैधता मिलती है।

BSNL का 319 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: BSNL के 319 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 75 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है।

BSNL का 395 रुपये वाला वाउचर: BSNL के 395 रुपये वाले वाउचर में 2GB डेली डाटा दिया जाता है। इस प्रीपेड प्लान में 75 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में 3000 मिनट की फ्री ऑन-नेट कॉलिंग और फ्री 1800 मिनट की ऑफ-नेट कॉल मिलती है।

BSNL का 397 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: BSNL के 397 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है और हाई स्पीड लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट 80kbps की स्पीड से चलता है। वैधता की बात करें तो इस प्रीपेड प्लान में कुल 300 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान की जाती है। इस प्लान में रोजाना 100 SMS प्रदान किए जाते हैं। इस प्लान की सुविधाएं 60 दिनों तक चलती हैं।

20वें ओवर में आया उमरान का तूफान, 5 गेंदों में गिर गए 4 विकेट

Posted: 17 Apr 2022 09:36 AM PDT

20वें ओवर में आया उमरान का तूफान, 5 गेंदों में गिर गए 4 विकेट

आईपीएल 2022 के 28वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपना तूफानी गेंदबाजी का धमाल दिखाते हुए पंजाब किंग्स के खेमे में तहलका मचा दिया। पंजाब के खिलाफ इस मुकाबले में उमरान मलिक ने 20वें ओवर में एक भी रन नहीं दिया और अपनी टीम के लिए 4 विकेट हासिल किया। मलिक की रफ्तार के आगे पंजाब का कोई भी बल्लेबाज़ ना टिक पा रहा था और एक के बाद एक 5 गेंदों में 4 विकेट हासिल करके बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इस 20वें ओवर की पहली गेंद डॉट बॉल रही और जिसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने ओडेन स्मिथ का बड़ा विकेट लिया। स्मिथ ने उमरान के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को सिर्फ ऊंचाई दिए और ज्यादा दूर नहीं गई जिसके कारण गेंद सीधे उमरान के हाथो में गया और आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अगली गेंद डॉट हुई लेकिन अगली तीन गेंदों पर राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा और अर्शदीप सिंह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

उमरान मलिक ने अपने 4 ओवरों में सिर्फ 28 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। अपनी शानदार गेंदबाजी के प्रदर्शन के कारण इमरान मलिक शुभ संध्या पर बहुत छा गए हुए हैं। आपको बता दें कि उमरान इस समय भारत के सबसे तेज़ गेंदबाज़ हैं जो लगातार 150 KMPH की स्पीड से गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को चौंका देते हैं। अगर वो इसी तरह प्रदर्शन करते रहे तो आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में उन्हें देखा जा सकता है।

अगर इस मैच की बात की जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद को मैच जीतने के लिए 152 रनों का लक्ष्य मिला है ऐसे में अगर वो ये लक्ष्य हासिल कर लेते हैं तो ये इस टूर्नामेंट में उनकी लगातार चौथी जीत होगी और वह प्लेयर की तरफ अपना कदम मजबूत करते हुए दिखेंगे।

कांगड़ा: बस वाले की दरियादिली की खूब चर्चाएं, महिलाएं ही नहीं पुरुषों को भी आधे किराए में करवाएगा सफर

Posted: 17 Apr 2022 09:34 AM PDT

कांगड़ा: बस वाले की दरियादिली की खूब चर्चाएं, महिलाएं ही नहीं पुरुषों को भी आधे किराए में करवाएगा सफर

कांगड़ा: चुनावी वर्ष में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सरकारी बसों में 50 फीसदी किराए की छूट की घोषणा के बाद कांगड़ा जिला में एक प्राइवेट बस कंपनी मालिक ने ऐसी घोषणा की है, जिसकी हर कहीं चर्चा हो रही है। प्राइवेट बस कंपनी के मालिक प्रवीण दत्त शर्मा के ऐलान से महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी तोहफा मिला है।

प्रवीण दत्त शर्मा ने घोषणा की है कि लोकल रूट पर यात्रा के दौरान बच्चों का टिकट फ्री, बुजुर्गों को सफर के दौरान फ्री पानी और महिला और पुरुष यात्रियों को आधा टिकट देना होगा। प्रवीण दत्त शर्मा का कहना है कि सभी यात्रियों की आधी टिकट करने से उन्हें भी फायदा होगा। क्योंकि बस की सभी सीटें हमेशा भरी रहेंगी।

परिवहन मंत्री के क्षेत्र में भी चलती है बस प्रवीण दत्त बताते हैं कि कि कांगड़ा और मंडी जिला में उनकी चार बसें चलती हैं। उनकी एक बस परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के क्षेत्र में चलती है। इस बस का रूट कांगड़ा से कलोहा वाया देहरा है। एक बस कांगड़ा से धर्मशाला और दो बसें कांगड़ा-मंडी-कांगड़ा रूट पर चलती हैं।

बोले- सरकार को दिया रिटर्न गिफ्ट अपने इस दरियादिली पर प्रवीण दत्त कहते हैं कि सीएम जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने प्रदेश की सभी प्राइवेट बसों का दो साल का रोड़ टैक्स माफ किया है, इसलिए उन्होंने फैसला लिया कि सरकार को भी इसके बदले में रिटर्न गिफ्ट दिया जाना चाहिए। महंगाई और प्रेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बावजूद अपनी बस के यात्रियों को इस तरह की सुविधा देने पर हरकोई प्रवीण दत्त की प्रशंसा कर रहा है।

दीपक चाहर हुए IPL से बहार, अब कमेंट्री छोड़ CSK में वापसी कर सकते है मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना

Posted: 17 Apr 2022 09:31 AM PDT

दीपक चाहर हुए IPL से बहार, अब कमेंट्री छोड़ CSK में वापसी कर सकते है मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना

आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल के 15 वें सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है, इस टीम ने अभी तक खेले 5 मैचों में से केवल 1 मैच में बड़ी मुश्किल से सफलता हासिल की है। जिस वजह से इस टीम के फैन्स काफी निराश है। लेकिन अब CSK के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर ये आ रही है की इस टीम के महत्वपूर्ण खिलाडी सुरेश रैना टीम में वापसी कर सकते है।

फरवरी में हुए आईपीएल2022 मेगा ऑक्शन में सुरेश रैना अनसोल्ड रह गये थे, यहाँ तक की खुद उनकी फ्रैंचाइज़ी CSK ने भी इनमे इंटरेस्ट नहीं दिखाया था। जिस वजह से इन्होने इस सीजन के आईपीएल में कमेंट्री करना शुरू कर दिया था। और अब कर भी रहे है। लेकिन खबरे आ रही है अब सुरेश रैना टीम में वापसी कर सकते है। इसके लिए फ्रैंचाइज़ी और रैना के बीच बातचीत चल रही है। ऐसे में अब सुरेश रैना के टीम में वापसी के दो कारण बताये जा रहे है..

क्या है सुरेश रैना के CSK में वापसी होने के कारण:-

पहला कारण तो ये की अंबाती रायडू इस सीजन में बिलकुल फ्लॉप साबित हो रहे है, इन्होने अभी तक खेले 5 मैचों में CSK की तरफ से केवल 82 रन ही बनाये है। जिनमे से केवल 1 में जीत हासिल हुई है। इसमें अंबाती रायडू कही न कही टीम की हार का कारण बन रहे है। दूसरा कारण ये की CSK टीम ने जिस खिलाडी को नीलामी में 14 करोड़ की रकम में ख़रीदा था अब वो खिलाडी पूरी तरह से इस टूर्नामेट से ही बहार हो गया है।

जी हां, ये खिलाडी कोई और नहीं बल्कि दीपक चाहर है, दीपक चाहर आईपीएल शुरू होने से पहले ही एक अंतर्राष्ट्रीय मैच में चोटिल हो गये थे। जिस वजह से वो शुरूआती मैच नहीं खेल पाए। अब हाल ही में अपडेट आया है की उनकी कमर में भी चोट लग गई है, जिस वजह से वो अब आईपीएल नहीं खेल पायेंगे। यहाँ तक की टीम इण्डिया में भी ये महीनो तक नहीं खेल सकेगे।

अब बात सुरेश रैना की करे तो आईपीएल में भी इनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इन्होने पिछले सीजन तक आईपीएल के 205 मैच खेले है। जिनमे इन्होने 5528 रन अपने नाम किये है। इसके आलवा पिछले आईपीएल2021 में इन्होने 12 मैच खेले जिनमे इन्होने 17.77 के औसत से 160 रन बनाये थे।

Post Bottom Ad

Pages