ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Chandan News: घर का ताला तोड़ कर उड़ाया हजारों रुपए के जेवर एवं नगदी
- Chandan News: विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर लोगों को किया जागरूक
- Panjwara News: शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन के ऑनर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Bounsi News: सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय मां और 25 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से जख्मी,किया गया रेफर
- Godda News: आज का अधिकतम तापमान 44.4 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा
- Godda News: गोड्डा और महागामा अनुमंडल के लिए दो-दो प्रेक्षक प्रतिनियुक्त
- Pathargama News: अट्ठारह मुखिया प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया
- Bounsi News: पति ने पत्नी को मारपीट कर जख्मी अवस्था में फेंका,अस्पताल में किया गया भर्ती
- Bounsi News: पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक 34 बर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
- Bounsi News: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अपनी पत्नी के साथ की मंदार पर्वत की परिक्रमा
| Chandan News: घर का ताला तोड़ कर उड़ाया हजारों रुपए के जेवर एवं नगदी Posted: 25 Apr 2022 10:52 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग के तुर्की मोड़ स्थित दो दुकानों से बीते रात्रि चोरों ने एक लाख से अधिक की सम्पति चोरी कर लेने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार रविवार 24 अप्रैल मध्य रात्रि को तुर्की मोड़ अवस्थित गोबिंद यादव के घर का दरवाजा चोरों ने तोड़कर जहां 10 हजार की नकदी,70 भर चाँदी के जेवरात, एक खस्सी व दर्जन भर से ज्यादा साड़ी चोरी कर ली। वहीं दूसरी ओर एक ही रात में चोरों ने सीताराम तांती के घर में सो रही महिलाओं को चाकू का भय दिखाते हुए बक्से में रखे 8 हजार रू०नकदी सहित 50 हजार रूपये से भी अधिक सम्पत्ति बक्सा तोड़ कर चोरी कर ली। साथ ही साथ ज़मीन सम्बंधित कागजात आधार कार्ड सहित। बताया जाता है की अगले महीने गोबिंद यादव की बेटी की शादी होने वाली थी और उसी की तैयारी मे साड़ी व जेवरात जुटाये गए थे।घटना को लेकर दोनों पीड़ितों ने चांदन थाना को लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस घटनाक्रम से तुर्की मोड़ के स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।घटना की जानकारी पर चांदन थाना पुलिस जांच में जुट गई है। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर लोगों को किया जागरूक Posted: 25 Apr 2022 10:50 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन प्रभारी चिकित्सक डॉ एके सिन्हा के नेतृत्व में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर भैरोगंज में मेडिकल ऑफिसर आयुष चिकित्सक डॉक्टर जय किशोर कुमार की अध्यक्षता में विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मलेरिया से बचाव के लिए प्रेरित किया। और बताया कि,कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से दुनियाभर के लोगों के बीच स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरूकता बढ़ी है।मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो सालों से लोगों को अपना शिकार बनाती आई है।जिसे लेकर हर साल 25 अप्रैल को मलेरिया के खिलाफ लोगों के बीच जागरूकता जाता है। जिस के उपलक्ष में आज ही के दिन विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। गौरतलब है कि हर साल लाखों लोग भारत समेत पूरी दुनिया में मलेरिया से ग्रसित होते हैं।बता दें कि यह एक जानलेवा बीमारी है जिससे भारत में हर साल हजारों लोग संक्रमित होते हैं। मलेरिया से संक्रमित व्यक्ति को मच्छर के काटने और से 8 दिन के बाद कुछ ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं जेसे तेज बुखार थकान सिरदर्द पेट में दर्द चक्कर आना बेहोशी आना एनीमिया मांसपेशियों में दर्द उल्टी होना स्क्रीन का रंग पीला पड़ जाने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इस बीमारी से बचने के लिए अपने घरों के आसपास पानी जमा होने ना दें और साफ सफाई पर पुरा ध्यान रखें। इस मौके पर आशा मीना देवी,रांति देवी,रेखा देवी एएनएम शांतिना मुर्मू, जीएनएम रानी कुमारी आदि के साथ दर्जनों लोग मौजूद थे। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News: शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन के ऑनर को गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 25 Apr 2022 10:49 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने शराब तस्करी मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा है। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि थाना में दर्ज कांड संख्या 88/2I में जब्त टाटा सुमो से 134 लीटर शराब बरामद किया गया था। जबकि शराब तस्कर भागने में सफल रहा था । केस के अनुसंधान के क्रम में गाड़ी के ऑनर अरुण कुमार त्रिवेदी साकिन गोविंदपुर थाना मेहरमा जिला गोड्डा को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । वहीं वाहन के स्वामी का कहना है कि उन्होंने वाहन को किसी अन्य व्यक्ति के पास भेज दिया था लेकिन वाहन का कागजात ट्रांसफर नहीं हो पाया था। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Bounsi News: सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय मां और 25 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से जख्मी,किया गया रेफर Posted: 25 Apr 2022 10:44 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सिमरामोड़ समीप सड़क दुर्घटना में मां और पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना सोमवार देर शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार फागा कारिकोल गांव निवासी मुकेश कुमार दुबे की 50 वर्षीय पत्नी सुमन देवी एवं 25 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार दुबे शादी के कार्यक्रम से झारखंड के जामताड़ा से वापस लौट रहे थे। बौंसी उतरने के बाद ऑटो से अपने गांव जा रहे थे। मां और पुत्र दोनो सिमारामोड़ समीप दुर्घटना के शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि, किसी अज्ञात ऑटो ने उनके ऑटो को जोरदार ठोकर मार दी थी। इसके बाद दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दूसरे ऑटो के जरिए जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। तब तक परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर आरके सिंह के द्वारा उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए दोनों को भागलपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि, दोनों दुर्घटनाग्रस्त लोगों का पैर बुरी तरह से जख्मी है। जिसे बेहतर उपचार की जरूरत है। यह उपचार रेफरल अस्पताल में संभव नहीं हो सकता है। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। कुमार चंदन ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Godda News: आज का अधिकतम तापमान 44.4 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा Posted: 25 Apr 2022 06:24 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- कृषि वैज्ञानिक केंद्र गोड्डा के मौसम सह कृषि वैजनिक रजनीश प्रसाद राजेश आज के अनुसार सोमवार को गोड्डा का अधिकतम तापमान 44.4 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तथा गर्म हवा औसतन 25 किमी प्रति घंटा की दर से चला। अनुमानत: कल का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री और न्युनतम तापमान 24.9 डिग्री था। अगले 3 दिनों तक ऐसे हीं रहेगा। और हवा की गति सामान्य से अधिक रहने की संभावना है जिसके वजह से लू (ताप लहर) की स्थिति बनी रहेगी जिले में।(श्रोत- *रजनीश प्रसाद राजेश* मौसम सह कृषि वैज्ञानिक केवीके गोड्डा) |
| Godda News: गोड्डा और महागामा अनुमंडल के लिए दो-दो प्रेक्षक प्रतिनियुक्त Posted: 25 Apr 2022 06:14 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन- 2022 के सफल संचालन हेतु गोड्डा अनुमंडल के लिए दो प्रेक्षक (सामान्य एवं व्यय) एवं महागामा अनुमंडल के लिए दो प्रेक्षक (सामान्य एवं व्यय) की प्रतिनियुक्ति राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड, राँची के द्वारा की गई है। अनुमंडल गोड्डा के सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक का आगमन हो चुका है। अनुमंडल महागामा के सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक के आगमन की तिथि 27.04.2022 को निर्धारित है। सभी सामान्य एवं व्यय प्रेक्षक के आवासन हेतु लॉजिस्टिक कोषांग के द्वारा किसान भवन में व्यवस्था की गई है। अनुमंडल-गोड्डा के प्रथम एवं द्वितीय चरण के त्रिस्तरीय पंचायत (आम) चुनाव हेतु राजीव कुमार अवर सचिव और शशि कुमार राज्य कर पदाधिकारी को गुड्डा अनुमंडल के प्रथम और द्वितीय चरण के त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन हेतु सामान्य प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक प्रतिनियुक्त किया गया है| उपरोक्त दोनों प्रेक्षक से किसान भवन में संध्या 5:00 से 6:00 और 4:00 से 5:00 तक मुलाकात किया जाता है| राजीव कुमार का दूरभाष नंबर 620452319 7 और शशि कुमार का दूरभाष नंबर 9129 49 286 है| |
| Pathargama News: अट्ठारह मुखिया प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया Posted: 25 Apr 2022 05:51 AM PDT ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत (आम) चुनाव को लेकर पथरगामा पंचायत के निरंजन यादव की पुत्री साधना भारती सहित 9 महिला और 9 पुरुष प्रत्याशी ने आज सोमवार को मुखिया पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया| वार्ड सदस्य पद को लेकर 107 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिसमें 75 महिला और 32 पुरुष प्रत्याशी शामिल है| पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी और समर्थकों में इतनी ज्यादा जोश भर गई है कि उनके सामने वातावरण का आग उगलता तापमान कोई मायने नहीं रखता| हालांकि प्रत्याशियों और समर्थकों के लिए जहां पीने का पानी का व्यवस्था किया गया है वही उन लोगों के सर पर छांव के लिए टेंट लगाया गया है| अमन राज:- |
| Bounsi News: पति ने पत्नी को मारपीट कर जख्मी अवस्था में फेंका,अस्पताल में किया गया भर्ती Posted: 25 Apr 2022 05:43 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के शासन मोड़ समीप से एक 18 वर्षीय शादीशुदा महिला को जख्मी अवस्था में पति के द्वारा मारपीट कर शासन मोड़ समीप फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। हालांकि महिला कैसे जख्मी हुई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के असनाहा गांव निवासी तस्दीक मंडल की 18 वर्षीय शादीशुदा पुत्री मुनीता देवी सोमवार को जख्मी अवस्था में शासन मोर में पाई गई। बताया जा रहा है कि, महिला की शादी पंजवारा थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र मंडल के पुत्र विवेक मंडल के साथ हुई थी। महिला अपने पति के साथ अपने मायके आई हुई थी। जहां से अपने पति के साथ अपनी ननिहाल नयागांव नानी से मिलने गई हुई थी। वहां से पति पत्नी दोनों मालदी के लिए निकल गए। सुबह दोनों में कुछ कहासुनी हुई, जिसके बाद से महिला घायल अवस्था में शासन मोड़ पर पड़ी हुई मिली। स्थानीय लोगों ने महिला को घायल अवस्था में देखने के बाद बंधुआकुरावा थाना को सूचित कर दिया। मौके पर मौजूद शासन के समिति धर्मेंद्र पासवान के पिता और अन्य लोगों की मदद से जख्मी महिला को बौंसी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक रानी कुमारी ने जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। महिला की स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने महिला को बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मालूम हो कि उक्त महिला काफी गरीब परिवार से आती है। इसलिए उन लोगों के परिजनों ने रेफरल अस्पताल बौंसी में ही इलाज कराने पर जोर दिया। जहां जख्मी महिला का इलाज अभी भी जारी है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला कुछ भी बोल नहीं पा रही है। खबर लिखे जाने तक महिला जख्मी अवस्था में शासन मोड़ कैसे पहुंची इसका पता नहीं चल पाया था। बताया जा रहा है कि महिला को अक्सर पति प्रताड़ित करने का काम किया करता था। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक 34 बर्षीय व्यक्ति की हुई मौत Posted: 25 Apr 2022 04:31 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी दुमका मुख्य रेलखंड पर मंदार हिल रेल स्टेशन से आगे कुशवाहा नगर समीप एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बौंसी पुलिस के एसआई मनिंद्र मिश्रा एवं आरपीएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन करनी आरंभ कर दी। बताया जाता है कि, भागलपुर से दुमका जा रही पैसेंजर ट्रेन से झारखंड के गोड्डा जिला के लुकलुकी गांव निवासी राम नारायण झा का 34 वर्षीय पुत्र सत्य प्रकाश झा कहीं जा रहा था। इसी बीच बौंसी के कुशवाहा नगर समीप वह रेल पटरी से गिर गए और दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। उनके हाथ और पांव बुरी तरीके से कुचल गए और कट गए। जानकारी मिलने के साथ ही स्थानीय पुलिस एवं आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। मृतक सत्य प्रकाश झा के पैकेट से रांची टू भागलपुर का टिकट मिला है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि, वह रांची से भागलपुर तक आए जिसके बाद वह अपने घर गोड्डा भाया हंसडीहा होकर जा रहे थे। शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अपनी पत्नी के साथ की मंदार पर्वत की परिक्रमा Posted: 25 Apr 2022 04:30 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सोमवार को अपनी पत्नी नीता चौबे के साथ ऐतिहासिक मंदार पर्वत की परिक्रमा की एवं वृक्षारोपण में कार्यक्रम में भाग लिया। सुबह में सर्वप्रथम पदाधिकारियों और अपने कार्यकर्ताओं के साथ ऐतिहासिक मधुसूदन मंदिर में भगवान मधुसूदन की भव्य स्नान एवं पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। यहां के बाद में मधुसूदन मंदिर के सामने स्थित कालिया नाथ महादेव शिवलिंग में भी पूजा अर्चना की। यहां के बाद मंदार पर्वत की तराई में अवस्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में मत्था टेक कर देश के अमन चैन और खुशहाली की कामना के साथ ही पर्यटन विभाग के बैटरी चालित ई-रिक्शा पर बैठकर मंदार की परिक्रमा की। वन विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचकर वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। यहां पर पीपल,चंदन,रुद्राक्ष सहित अन्य तरह के वृक्ष लगाए गए हैं। इन सभी का जायजा लिया। मंदार के अतिक्रमण हुए जमीन को अविलंब मुक्त कराने का निर्देश अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता को दिया। परिक्रमा पथ पर गुजर रहे केंद्रीय मंत्री ने मनरेगा मजदूरों द्वारा कराए जा रहे तालाब निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और उसमें श्रमदान कर मजदूरों का हौसला बढ़ाने का कार्य किया। उनके द्वारा चक्रवत कुंड के जीर्णोद्धार की बात भी कही गई। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |











