ग्राम समाचार : Gram Samachar |
| Godda News: मात्र ₹71000 चुनावी खर्च कर सकते हैं पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी Posted: 27 Apr 2022 07:18 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 27.04.2022 को स्थानीय अनुमंडल कार्यालय गोड्डा में सामान्य प्रेक्षक राजीव कुमार की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2022 के पंचायत समिति सदस्य के अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दी गई। बताया गया कि आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, व्यय लेखा पंजी के संधारण ,चुनाव अभिकर्ता की नियुक्ति से संबंधित सूचना, मतगणना अभिकर्ता से नियुक्ति संबंधित जानकारियां प्रशिक्षण के दौरान दी गई।कार्यक्रम में व्यय प्रेक्षक शशि कुमार के द्वारा पंचायत समिति सदस्य के अभ्यर्थियों को भी व्यय लेखा के अंतर्गत दो वाहनों का उपयोग सहित कुल मतदान में 71000 रूपये की राशि तक व्यय करने की जानकारी प्रदान की गई। बताया गया कि बिना अनुमति के प्रचार के लिए किसी के घरों में झंडे नहीं लगा सकते हैं। कार्यक्रम में मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज के द्वारा पंचायत समिति सदस्य के अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वे पूरी जिज्ञासा और जागरूकता के साथ मतदान संबंधी जानकारियां प्राप्त कर लें तथा अपनी शंकाओं का समाधान प्रशिक्षण देनेवाले अधिकारी से करा लें। मतदान कार्य में अनियमितता एवं मतदान से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर आप जिला प्रशासन को सूचित करें। उक्त कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में परितोष पाठक एवं आलोक कुमार चौधरी के द्वारा पंचायत समिति सदस्य के अभ्यर्थियों को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत (आम) चुनाव 2022 के बारे में अहम जानकारियां प्रदान की गई। विदित हो कि जिले में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के सफल संचालन एवं अभ्यर्थियो के व्यय पर निगरानी को लेकर अनुमंडल स्तर पर सामान्य प्रेक्षक व व्यय प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है। पंचायत चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी या शिकायत आम जनता,अभ्यर्थी या उनका प्रतिनिधि सीधे प्रेक्षक से अपना शिकायत कर सकते है। अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गोड्डा अनुमंडल के लिए व्यय प्रेक्षक के रुप में राज्य कर पदाधिकारी शशि कुमार (मोबाइल नंबर - 9113149286 संपर्क समय - संध्या 4:00 बजे से 5:00 बजे तक) एवं सामान्य प्रेक्षक के रुप में राजीव कुमार (अवर सचिव ) ( मोबाइल नंबर-6204523197 संपर्क समय - संध्या 5:00 बजे से 6:00 बजे तक) संपर्क कर सकते हैं। मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार, राज्य कर पदाधिकारी जीव नारायण मंडल, अनुमंडल कार्यालय के सहायक रंजीत कुमार, कंप्यूटर सहायक मयांक श्रीवास्तव, सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। |
| Godda News: बिजली पानी की समस्या के खिलाफ बीजेपी का धरना प्रदर्शन Posted: 27 Apr 2022 07:07 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जिले के महागामा प्रखंड अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगलवार को अनुमंडल मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। बिजली एवं पानी की समस्या एवं महागामा नगर पंचायत में बरती जा रही धांधली एवं अनियमितता के खिलाफ धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से दुमका के सांसद सुनील सोरेन शामिल थे। सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि झारखंड में वर्तमान सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है।लोगों को बिजली भी चौबीस घंटों में मात्र आठ घंटे ही मुश्किल से मिल पाती है।जगह जगह पर चापानल खराब पड़ा हुआ है।जिसके कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार में कोई भी मंत्री एवं विधायक ऐसे नहीं है कि जिनके ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप न लगा हो। झारखंड की जनता इस सरकार से काफी त्रस्त है। पार्टी के महागामा मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल ने कहा कि अभी तक नगर पंचायत का चुनाव यह सरकार नही कराई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास में भी काफी घोटाला किया गया है। नगर पंचायत में सफाई को लेकर सिर्फ और सिर्फ लीपापोती का कार्य किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव मेहता, जिला महामंत्री मुरारी चौबे, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रबोध सोरेन, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, पप्पू ठाकुर, मुन्ना झा, सूरज जायसवाल, अशोक यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |

