न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- इन 4 राशि वालों की जिंदगी से खत्म होने वाला है हर दुख, शनि का गोचर करेगा मालामाल!
- दिमाग में कुछ और शब्द आते हैं, पर बोलते हैं कुछ और? तो आपको हो सकती है ये गंभीर बीमारी
- खाने के बाद फूल जाता है आपका पेट? अपनी डाइट से तुरंत बाहर करें ये 4 चीजें
- पति-पत्नी के बीच है उम्र का अधिक अंतर तो हो सकती हैं ये समस्याएं
- नवरात्रि में आज मां शैलपुत्री की पूजा, जानें कलश स्थापना के नियम और शुभ मुहूर्त
- भारतीय सेना में विभिन्न पदों में भर्ती, 10वीं पास 3 अप्रैल तक कर सकते है आवेदन
- दिल चुराने आया BSNL का यह वाला प्लान, 150 से भी कम में 30 दिन तक मिलेगा रोजाना 2 GB डाटा - कालिंग भी फ्री
- जडेजा अपनी कप्तानी में नही ले पा रहे निर्णय, MS Dhoni को उन्हे देनी होगी आजादी
- भारत की कौन सी भाषा को सीखना सबसे कठिन माना जाता है?
- मां शैलपुत्री की पूजा से पहले अपनों को भेजें इन चुनिंदा मैसेज से बधाई, कहें- 'हैप्पी नवरात्रि'
- 28 दिन का लफड़ा खत्म! एयरटेल ने 296 रुपये और 319 रुपये के दो धांसू रिचार्ज प्लान पेश किए हैं
- 10वीं पास असम रिफिल्स में निकली भर्ती के लिए करें आवेदन, अच्छी मिलेगी सैलरी
- हडि्डयों और सिर में दर्द के साथ बार-बार यूरिन आए तो समझ लें शरीर में बढ़ रहा इस विटामिन का स्तर
- लू और पेट की समस्या में बहुत कारगर है ये नेचुरल हर्ब, जानिए इसका प्रयोग और लाभ
- इस महिला डॉक्टर पर यहां आते ही गुस्साए परिजनों ने किया था हमला, फिर भी डरी नहीं, डटी रहीं
- हिमाचल में इन दो कक्षाओं का कल घोषित नही होगा Result
- धोनी के साथ खेलने को लेकर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी की बड़ी प्रतिक्रिया
- कल से 60 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं आएगा बिल
- दो महीने बाद पुलिस की मेहनत रंग लाई, जयपुर से लापता दोनों बहनें लखनऊ में इस हालत में मिली
- 7 अप्रैल से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, मंगल रहेगा मेहरबान
- चैत्र नवरात्रि पर ग्रहों का बड़ा उलटफेर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत
- 31 मार्च तक पैन को आधार से लिंक नहीं कराने पर 1 अप्रैल से देना होगा जुर्माना
- रिजर्व बैंक में 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू
- रवि शास्त्री ने उमरान मलिक के करियर को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
- वो कौन सी चीज है जो खरीदते समय हरी और इस्तेमाल करने पर लाल हो जाती है?
| इन 4 राशि वालों की जिंदगी से खत्म होने वाला है हर दुख, शनि का गोचर करेगा मालामाल! Posted: 01 Apr 2022 08:22 PM PDT ![]() Shani Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र में शनि के गोचर को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है क्योंकि यह ग्रह सबसे ज्यादा धीमी चाल चलता है. लिहाजा इसमें होने वाले परिवर्तनों का असर भी लंबे समय तक रहता है. ढाई साल बाद होने जा रहा शनि का राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा. साथ ही कुछ अन्य राशियों पर इसका बुरा असर भी पड़ेगा. साढ़े साती-ढैय्या से मिलेगी मुक्ति 29 अप्रैल 2022 को शनि का गोचर होते ही धनु राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी. लेकिन मीन राशि के जातकों पर इसका पहला चरण शुरू हो जाएगा. इसी तरह मिथुन और तुला राशि वालों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी लेकिन कर्क और वृश्चिक वालों पर ढैय्या शुरू हो जाएगी. लिहाजा इन जातकों को इस दौरान बहुत संभलकर रहना होगा. मेष (Aries) शनि का गोचर मेष राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल दिलाएगा. उन्हें धन लाभ भी होगा. नई नौकरी मिल सकती है. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. वर्कप्लेस पर सम्मान-प्रमोशन मिलने के योग हैं. वृषभ (Taurus) वृषभ राशि के जातकों को मनचाही नौकरी मिलने की पूरी संभावना है. करियर में तरक्की मिलेगी. आय बढ़ेगी. कुल मिलाकर समय फायदेमंद रहेगा. इसके अलावा अब तक अटके रहे काम भी अब बनने लगेंगे. मिथुन (Gemini) मिथुन राशि के जातकों की आय बढ़ेगी. रुके हुए काम बनने लगेंगे. लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. जो लोग किसी बीमारी से परेशान थे, उन्हें राहत मिलेगी. कन्या (Virgo) कन्या राशि के जातकों को कई तरह से लाभ होगा. इंटरव्यू-परीक्षा में सफलता मिलेगी. पैसा कमाने के कई मौके मिलेंगे. सैलरी बढ़ सकती है. रुका हुआ पैसा मिल सकता है. |
| दिमाग में कुछ और शब्द आते हैं, पर बोलते हैं कुछ और? तो आपको हो सकती है ये गंभीर बीमारी Posted: 01 Apr 2022 08:19 PM PDT हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन लोग एक्टर ब्रूस विलिस (Bruce Willis) को तो जानते ही होंगे. लेकिन कभी किसी ने ये नहीं सोचा होगा कि ये दमदार कलाकार बीमारी से हारकर एक्टिंग ही छोड़ देगा. हॉलीवुड में शानदार 40 वर्ष गुजारने वाले ब्रूस विलीस ने एक्टिंग से रिटायरमेंट ले लिया है. इसकी वजह है ब्रूस विलीस की बीमारी. इस बीमारी का नाम Aphasia है. ये एक ब्रेन डिसआर्डर है. एक्टर के परिवार ने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी शेयर की है कि ब्रूस विलीस अफेसिया (Aphasia) के शिकार हुए हैं और सेहत पर ध्यान देने के लिए वो एक्टिंग को अलविदा कह रहे हैं. बता दें कि ब्रूस विलीस 67 वर्ष के हैं. हालांकि इसके बाद से इस बीमारी को लेकर लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई है. क्या होता है अफेसिया? अफेसिया (Aphasia) दरअसल एक दिमागी बीमारी है जिसमें दिमाग संवाद यानी communicate करने की क्षमता खो देता है. इंसान की बोलने, लिखने और भाषा को समझने की क्षमता पर असर पड़ने लगता है. शब्दों का चयन नहीं कर पाता दिमाग दिमाग को शब्द सूझ रहे होतें है लेकिन दिमाग ज़ुबान को वो सिग्नल नहीं पहुंचा पाता जिससे वो उन शब्दों को कह सके. इस बीमारी में इंसान के दिमाग में विचार तो सही आता है लेकिन उसे कई बार सही शब्द नहीं सूझता और फिर वो शब्द बोलने में भी परेशानी होती है. इसी तरह जब लोग कुछ बोल रहे होते हैं तो उसके लिए भाषा को समझना मुश्किल होता है. हालांकि इस बीमारी के बावजूद इंसान का Intelligence यानी उसकी बुद्दिमता पर फर्क नहीं पड़ता. अफेसिया (Aphasia) क्यों होता है? इस बीमारी के होने की सबसे बड़ी वजह ब्रेन स्ट्रोक होता है. ब्रेन स्ट्रोक की वजह से दिमाग की किसी नस में ब्लड क्लॉट होना यानी खून की गांठ जमना या फिर किसी नस का ब्लीडिंग की वजह से फट जाना अफेसिया (Aphasia) की वजह बन सकता है. इसके अलावा अचानक हुए एक्सीडेंट से सिर में तेज झटका लगना या सिर में कोई चोट लगने से भी अफेसिया (Aphasia) हो सकता है. इन लोगों को जल्दी होती है ये बीमारी अफेसिया वैसे तो किसी भी उम्र में हो सकता है. हालांकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ इसका खतरा बढ़ जाता है. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज, दिल के मरीज और बहुत धूम्रपान करने वाले लोगों में ये बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है क्योंकि इन तीनों बीमारियों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है. इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि इस बीमारी में ब्रेन का लैंग्वैज प्रोसेसिंग सिस्टम बाधित हो जाता है. भारत में भी हैं इस बीमारी के मरीज स्ट्रोक के शिकार 20 से 30 प्रतिशत मरीजों को अफेसिया हो सकता है. Indian Academy of Neurology के 2 साल पुराने डाटा के मुताबिक भारत में 20 लाख लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं. दूसरी दिमागी बीमारियों की तरह ही इस बीमारी का इलाज भी वैज्ञानिकों के लिए चुनौती बना हुआ है. मरीजों से ऐसे करें बात ऐसे मरीज के साथ आसान तरीके से, छोटे-छोटे वाक्यों में बात करनी चाहिए. धीरे बोलना चाहिए. आस-पास शोर कम रखना चाहिए. कुछ मामलों में स्पीच थेरेपी से थोड़ी राहत मिल सकती है. लेकिन इससे पूरी तरह उबरना मुश्किल होता है. अगर ऐसे मरीजों के साथ संवाद लगातार कायम रखा जाए तो नतीजे बेहतर होते हैं - लेकिन ये काम बहुत संयम के साथ किया जाना चाहिए. |
| खाने के बाद फूल जाता है आपका पेट? अपनी डाइट से तुरंत बाहर करें ये 4 चीजें Posted: 01 Apr 2022 08:17 PM PDT मौजूदा दौर की गलत जीवन शैली और अनहेल्दी फूड हैबिट्स के कारण लोगों को पेट की समस्या (Stomach Problem) और सूजन का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में बता दें कि व्यक्ति को ब्लॉटिंग (Bloating) की समस्या का भी सामना करना पड़ता है. जब व्यक्ति को ब्लॉटिंग की समस्या होती है तो लक्षणों के रूप में गैस बनना, पेट में दर्द हो जाना (Stomach Pain), बेचैनी महसूस करना आदि लक्षण दिखाई देते हैं. ऐसे में अगर कोई इंसान थोड़ी सावधानी बरते तो परेशानी जल्दी दूर हो सकती है. बता दें कि हमारे आसपास कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनके सेवन से ब्लॉटिंग की समस्या और बढ़ सकती है. जानते हैं उन चीजों के बारे में इन फूड्स से करें तौबा 1. ब्रोकली अगर आपको ब्लाटिंग की समस्या है तो ऐसे में ब्रोकली (Broccoli) का सेवन न करें. ब्रोकली को पचाने में पेट को परेशानी महसूस हो सकती है, जिसके कारण ब्लॉटिंग की समस्या और बढ़ सकती है. 2. सेब अगर किसी को ब्लॉटिंग की समस्या है तो सेब को अपनी डाइट में न जोड़ें. क्योंकि सेब फाइबर का रिच सोर्स है, जो न सिर्फ गैस की समस्या पैदा कर सकता है बल्कि सूजन की समस्या और दर्द भी पैदा कर सकता है. 3. लहसुन लहसुन भी ब्लॉटिंग की समस्या को बढ़ा सकता है. बता दें कि ब्लॉटिंग के अंदर फ्रुक्टेन पाया जाता है जो ब्लॉटिंग की समस्या को और बढ़ा सकता है. 4. बींस बींस के सेवन से ब्लॉटिंग की समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में व्यक्ति को ब्लॉटिंग की समस्या होने पर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए. बींस भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो न केवल दस्त की समस्या पैदा कर सकता है बल्कि पेट में सूजन और दर्द की समस्या से भी सामना करा सकता है. |
| पति-पत्नी के बीच है उम्र का अधिक अंतर तो हो सकती हैं ये समस्याएं Posted: 01 Apr 2022 08:13 PM PDT आज की युवा पीढ़ी का मानना है कि शादी के लिए उम्र नहीं बल्कि आपसी समझ, अंडस्टेंडिंग और कम्पैटिब्लिटी जरूरी होती है. लेकिन एक्सपर्ट और साइंस के नजरिए से देखें तो शादी के लिए लड़का और लड़की के बीच उम्र का अंतर भी मायने रखता है. अगर पति-पत्नी के बीच उम्र का अधिक अंतर है तो उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. पहले के समय में भी शादी के लिए उम्र का अंतर मायने नहीं रखता था, लेकिन तब के समय और आज के समय में काफी अंतर आ चुका है. समय तेजी से निकल रहा है. दुनिया हर पल बदल रही है. लोगों की सोच और जीने का तरीका भी बदल चुका है. आम तौर पर बताया जाता है कि अगर पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर जितना बड़ा होता है, उन कपल्स को उतनी ही अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में उम्र का अधिक अंतर होने पर शादीशुदा जोड़ों के बीच कौन सी समस्याएं हो सकती हैं, इस बारे में भी जान लीजिए. सोसायटी हमेशा जज करेगी बॉलीवुड में भी कई ऐसे कपल्स हैं, जिनके बीच उम्र का काफी अंतर है और उन्हें अक्सर इस वजह से जज किया जाता है. इसी तरह आम लोगों को भी जीवन में इस समस्या का सामना करना पड़ता है. आप लोगों ने काफी बार देखा होगा कि अगर किसी कपल्स के बीच उम्र का अधिक अंतर होता है तो सोसायटी में अक्सर उसे जज किया जाता है. कुछ लोग उन कपल्स की आलोचना करते हैं तो कुछ लोग उनके पीछे कई तरह की बातें करते हैं. पार्टनर को दोषी ठहराना उम्र के अधिक अंतर वाले कपल्स की शादी के बाद यह सबसे कॉमन प्रॉब्लम है. शादी के बाद आस-पास के लोग कई तरह की आलोचना करेंगे और नीचा दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ेंगे. ऐसे में हो सकता है कि आप दोनों के बीच इस बात को लेकर मनमुटाव या झगड़े शुरू हो जाएं और फिर आप दोनों एक-दूसरे पर दोषारोपण करने लगें. ऐसे में आप कई मामलों में पार्टनर को भी दोषी को ठहरा सकते हैं, जो कि उम्र के अधिक अंतर के साथ पैदा होने वाली कॉमन समस्या है. सोच और मानसिकता होगी अलग अगर पति-पत्नी पूरी तरह से अलग-अलग माहौल में पले-बढ़े हैं तो जाहिर सी बात है कि दोनों की सोच-समझ अलग होगी. इसका कारण है कि दोनों की सोच अलग होगी. मानसिकता अलग होगी और कई मामलों पर राय भी अलग होगी. ऐसे में अगर किसी मुद्दे पर दोनों की राय अलग-अलग होगी तो इससे बहस या झगड़ा बड़ सकता है. बच्चे पैदा करने का निर्णय न ले पाना अधिक उम्र के अंतर वाले कपल्स को बच्चे पैदा करने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. हो सकता है कपल्स में से एक बच्चा पैदा करना चाहता हो और दूसरा नहीं करना चाहता हो. बढ़ती उम्र के कारण हो सकता है उम्र में बड़े पार्टनर का बच्चे पैदा करने का समय निकलता जा रहा हो क्योंकि समय के मुताबिक फर्टिलिटी कम होती जाती है. अब ऐसे में सामने वाला बच्चे के लिए तैयार न हो तो ऐसे में समस्या पैदा हो सकती है. सेक्स लाइफ में समस्या सेक्स कम्पैटिबिलिटी की बात आती है तो उम्र के अधिक गैप के कारण समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इसका कारण है कि उम्र में जो भी पार्टनर बड़ा होगा समय के साथ यौन इच्छा या कामेच्छा का सामना करना पड़ सकता है, जो छोटे साथी को परेशान कर सकता है. ऐसे में फिजिकल सेटिस्फेक्शन न मिलने के कारण रिलेशन में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं. |
| नवरात्रि में आज मां शैलपुत्री की पूजा, जानें कलश स्थापना के नियम और शुभ मुहूर्त Posted: 01 Apr 2022 08:11 PM PDT नवरात्रि वर्ष में चार बार होती है- माघ, चैत्र, आषाढ़ और आश्विन. नवरात्रि से वातावरण के तमस का अंत होता है और सात्विकता की शुरुआत होती है. मन में उल्लास, उमंग और उत्साह की वृद्धि होती है. दुनिया में सारी शक्ति, नारी या स्त्री स्वरूप के पास ही है, इसलिए नवरात्रि में देवी की उपासना ही की जाती है. नवरात्रि के प्रथम दिन देवी के शैलपुत्री स्वरूप की उपासना का विधान है. इनकी पूजा से देवी की कृपा तो मिलती ही है, साथ ही सूर्य भी मजबूत होता है. इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 2 अप्रैल से हो रही है. नवरात्रि में कलश स्थापना के नियम नवरात्रि में जीवन के समस्त भागों और समस्याओं पर नियंत्रण किया जा सकता है. नवरात्रि के दौरान हल्का और सात्विक भोजन करना चाहिए. नियमित खान-पान में जौ और जल का प्रयोग जरूर करें. इन दिनों तेल, मसाला और अनाज कम से कम खाना चाहिए. कलश की स्थापना करते समय जल में सिक्का डालें. कलश पर नारियल रखें और कलश पर मिट्टी लगाकर जौ बोएं. कलश के निकट अखंड दीपक जरूर प्रज्ज्वलित करें . कलश स्थापना का मुहूर्त क्या है? कलश की स्थापना चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को की जाती है. इस बार प्रतिपदा तिथि 02 अप्रैल को है, लेकिन प्रतिपदा प्रातः 11 बजकर 21 मिनट तक ही है. इसलिए कलश की स्थापना सुबह 11.21 के पहले ही की जाएगी. सबसे अच्छा समय सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक का होगा. मां शैलपुत्री की उपासना कैसे करें? पूजा के समय लाल वस्त्र धारण करें. घी का एकमुखी दीपक माता के समक्ष जलाएं. देवी को लाल फूल और लाल फल अर्पित करें. इसके बाद देवी के मंत्र "ॐ दुं दुर्गाय नमः "का जाप करें या चाहें तो "दुर्गा सप्तशती" का नियमपूर्वक पाठ करें. नवरात्रि में रात्रि की पूजा ज्यादा फलदायी होती है. |
| भारतीय सेना में विभिन्न पदों में भर्ती, 10वीं पास 3 अप्रैल तक कर सकते है आवेदन Posted: 01 Apr 2022 08:08 PM PDT भारतीय सेना ने CSBO पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है इक्छुक उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे | Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता)मैट्रिक या समकक्ष या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे। Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या) रिक्त पदों की संख्या - 28 पद सिविलियन स्विच बोर्ड ऑपरेटर Important Dates (जरुरी तिथि )नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 08-03-2022 आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 03-04-2022 Age Limit (रोजगार में आयु सीमा) उम्मीदवार की अधिकतम आयु 18 से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये। Selection Process (चयन प्रक्रिया)लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा | Salary (वेतनमान) नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी ₹21,700/- होगी | Application Mode (आवेदन प्रक्रिया)इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Offline करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा। आवेदन शुल्क (Application Fees) इस रोजगार में आवेदन शुल्क सम्बंधित जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये। Important LinksNotification PDF & Other Click Here |
| Posted: 01 Apr 2022 08:02 PM PDT देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL दूसरे प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों जैसे Jio , Airtel और Vi के मुकाबले कई सारे सुपरहिट प्लान और ऑफर्स देती है। खासकर, सस्ते कॉलिंग ऑफर के लिए BSNL का चुनाव किया जा सकता है। इसके अलावा BSNL के कई सारे प्लान ऐसे हैं, जिससे कम पैसे खर्च कर आप बेहतर सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इन्हीं में से एक रिचार्ज प्लान PV_199 का.. इसमें यूजर्स को पूरे 30 दिनों के लिए 2GB डेटा रोजाना मिलेगा। आपको बता दें कि इस बजट में दूसरी ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां 28 दिनों तक ही ऑफर देती हैं। ऐसे में BSNL का ये प्लान ज्यादा किफायती साबित हो सकता है। इसके अलावा डेली 100 SMS के अलावा अनलिमिटेड कॉल जैसे जरूरी सुविधाएं भी आपको मिलेंगे। दूसरे टेलीकॉम कंपनियों से तुलना करें तो 199 में 1.5 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से ही डेटा का ऑफर मिलता है। हालांकि, BSNL में आपको हाई स्पीड इंटरनेट का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन अगर आप कॉलिंग के लिए या SMS के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं तो इस बजट में आपके लिए ये बेहतर प्लान है। वैसे, अगर आप BSNL का इस्तेमाल केवल कोलिंग के लिए करते हैं तो PV_199 के अलावा एक और ऑफर के बेहद आकर्षक हो सकता है। BSNL का 99 रुपए का प्लान अनलिमिटेड कॉल ऑफर करती है। इस ऑफर की वैधता 22 दिनों के लिए है। |
| जडेजा अपनी कप्तानी में नही ले पा रहे निर्णय, MS Dhoni को उन्हे देनी होगी आजादी Posted: 01 Apr 2022 07:58 PM PDT इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को लगातार अपने दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ मुंबई में खेले गए मैच में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की कप्तानी वाली टीम सीएसके 210 रन बनाने के बावजूद हार गई एलएसजी के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) की आईपीएल 2022 में यह पहली जीत थी. लखनऊ को मैच जिताने में टीम के बल्लेबाज एविन लुइस (Evin Lewis) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने 23 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली. उनके अलावा आयुष बदोनी (Ayush Badoni) ने 9 गेंदों पर 19 रन बनाए। यह मैच उस समय सीएसके के हाथ से निकल गया जब टीम के गेंदबाज शिवम दुबे ने अपने एक ओवर में 25 रन लुटा दिए. इसके बाद लखनऊ को अंतिम ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे जो उसने आसानी पूरे कर लिए. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ऐसा पहली बार हुआ जब सीएसके की टीम शुरुआत में लगातार दो मैच हारी है. इस दौरान क्रिकेट फैंस का कहना है कि धोनी को वापस टीम का कप्तान बनाया जाए लखनऊ के खिलाफ मैच को देखा जाए तो धोनी कई बार फील्डिंग सेट करते नजर आए. सीएसके पू्र्व खिलाड़ी पार्थिव पटेल का कहना है कि मौजूदा कप्तान रवींद्र जडेजा को फैसले लेना चाहिए. क्योंकि वह गलतियों से सीखेंगे.जडेजा खुद लें फैसले मैच के बाद बात करते हुए पार्थिव पटेल ने कहा, "अगर आप किसी को विकसित करना चाहते हैं, तो आपको उसे मैदान पर आजादी देनी होगी. नाम में कप्तान जोड़ने से कोई टीम का कप्तान नहीं बन जाता. जडेजा गलतियां करेंगे लेकिन उनसे सीख भी लेंगे. मुझे लगता है कि यदि आप जडेजा को एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में विकसित करना चाहते हैं, तो आपको उन्हें निर्णय लेने देना होगा. पार्थिव ने आगे कहा, जिस तरह मैच में कैमरे दिखा रहे थे ऐसा लग रहा था कि धोनी खेल को नियंत्रित कर रहे हैं." |
| भारत की कौन सी भाषा को सीखना सबसे कठिन माना जाता है? Posted: 01 Apr 2022 07:54 PM PDT जैसा की हम सभी जानते हैं कि हमारे देश भारत में प्रत्येक वर्ष बहुत सारी प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाती हैं। देश के नागरिकों को बड़े और ऊंचे पद के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का सामना करना पड़ता है। इन परीक्षाओं में उम्मीदवारों से हर तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं। इनमे विज्ञान, इतिहास , गणित आदि के साथ साथ जो विषय सबसे महत्वपूर्ण होता है। वह सामान्य ज्ञान है। आज के समय में सामान्य ज्ञान एक बहुत अहम विषय बन गया है। हम किसी बच्चे के नामांकन के लिए विद्यालय जाए, या फिर किसी साक्षात्कार में बैठे, सवाल पूछने वाला बंदा हमसे सामान्य ज्ञान विषय से सवाल अवश्य ही पूछता है। सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों को मूल सवाल भी माना जाता है। मतलब यह ऐसे सवाल हैं, जो बिल्कुल ही सामान्य है। इसकी जानकारी सभी को होना एक सामान्य बात है। यह ऐसा विषय है, जिसे याद करने पढ़ने या समझने में भी अधिक समय नहीं लगता है। बल्कि बहुत से विद्यार्थियों को इस विषय से अत्यंत प्रेम है। बच्चे इसे याद करना बहुत पसंद करते हैं। आज अपनी इस पोस्ट में हम आपके लिए सामान्य ज्ञान के ही कुछ रोचक प्रश्न और उनके उत्तर लाएं हैं। जिन्हे पढ़कर आपको बड़ा मजा आयेगा। आइए शुरू करते हैं। प्रश्न 1 : चीनी को शुद्ध करने का तरीका सबसे पहले किस देश ने ढूंढा था? उत्तर : चीनी को शुद्ध करने का तरीका ढूंढने वाला पहला देश हमारा भारत है। और भारत ने ही अन्य देशों को चीनी शुद्ध करने का तरीका सिखाया। प्रश्न 2 : एक पेंसिल में कितना ग्रेफाइट होता है? उत्तर : एक पेंसिल में इतना ग्रेफाइट होता है कि इससे 35 मील लंबी रेखा खींची जा सकती है। और लगभग 45,000 शब्द लिखे जा सकते हैं। प्रश्न 3 : भारत की कौन सी भाषा सीखने के लिए सबसे कठिन मानी जाती है? उत्तर : मलयालम भारत की एक ऐसी भाषा है, जिस सीख पाना सबसे कठिन माना जाता है। प्रश्न 4 : दुनिया में सबसे भारी गैस कौन सी है? उत्तर : दुनिया में सबसे भारी गैस "रेडॉन" है। जिसका भार 222.0176 होता है। प्रश्न 5 : हमिंग बर्ड का वज़न कितना होता है? उत्तर : हमिंग बर्फ का वज़न एक रुपए के सिक्के से भी कम होता है। |
| मां शैलपुत्री की पूजा से पहले अपनों को भेजें इन चुनिंदा मैसेज से बधाई, कहें- 'हैप्पी नवरात्रि' Posted: 01 Apr 2022 07:50 PM PDT Happy Navratri 2022 Wishes , SMS In Hindi: चैत्र नवरात्रि यानी वसंत नवरात्रि आज यानी 02 अप्रैल, शनिवार से आरंभ हो चुके हैं। मां आदिशक्ति को समर्पित यह त्योहार मार्च या अप्रैल महीने में पड़ता है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की उपासना की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना करने से मां अंबे प्रसन्न होती हैं। नवरात्रि के पहले दिन लोग घटस्थापना करने के साथ ही अपनों को इस पावन पर्व की बधाई भी देते हैं। आप भी चैत्र नवरात्रि की मां दुर्गा की भक्ति से भरपूर ये संदेश भेज सकते हैं- मां की दुआओं में इतना असर हो जाए , कि कोरोना का कहर खत्म हो जाए।। आपको हमारी तरफ से नवरात्रि की शुभकामना। शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर, हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां।। नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! रूठी है तो मना लेंगे पास अपने बुला लेंगे, मइया है वो दिल की भोली बातों में उसे रिझा लेंगे, नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं गौर वर्ण और वृषभ सवारी, अक्षय पुण्यों की हे अधिकारी, शस्त्र त्रिशूल मां श्वेताम्बरी, ऐश्वर्य प्रदायिनी जय माँ महागौरी। सारा जहान है जिसकी शरण में नमन है उस मां के चरण में, हम हैं मां के चरणों की धूल आओ मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल हैप्पी नवरात्रि 2022 तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं, चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं, बन के रोशनी तुम राह दिखा देना।। आपको सहपरिवार नवरात्रि की शुभकामनाएं! |
| 28 दिन का लफड़ा खत्म! एयरटेल ने 296 रुपये और 319 रुपये के दो धांसू रिचार्ज प्लान पेश किए हैं Posted: 01 Apr 2022 07:47 PM PDT ![]() एयरटेल ने 296 रुपये और 319 रुपये के रिचार्ज प्लान पेश करके अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। जहां 296 रुपये का एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, वहीं 319 रुपये का प्लान पूरे एक महीने के लिए वैलिडिटी के साथ आता है। एयरटेल ने ये प्लान तब पेश किए जब टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने कुछ महीने पहले टेलीकॉम कंपनियों को कम से कम एक प्लान 30 दिन की वैलिडिटी और एक प्लान पूरे एक महीने की वैलिडिटी के साथ पेश करने के लिए कहा था, ताकि यूजर्स को बेहतर फायदे मिल सकें। एयरटेल की वेबसाइट पर लिस्टिंग से 296 रुपये और 319 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की उपलब्धता की पुष्टि होती है, जो शुरुआत में 91मोबाइल्स द्वारा रिपोर्ट किए गए थे। 296 रुपये के एयरटेल प्रीपेड प्लान में क्या मिलेगा आधिकारिक लिस्टिंग के अनुसार, 296 रुपये का एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और कुल 25GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। 319 रुपये के एयरटेल प्रीपेड प्लान में क्या मिलेगा 319 रुपये के एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। यह प्लान पूरे एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। 296 रुपये और 319 रुपये के एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज प्लान एडिशनल बेनिफिट्स के साथ आते हैं, जिसमें अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का 30-दिन का फ्री ट्रायल, तीन महीने के लिए अपोलो 24x7 सर्कल और FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक शामिल है। ये प्लान Wynk Music के फ्री एक्सेस के साथ भी आते हैं। नए प्लान जनवरी में पारित ट्राई के आदेश के अनुरूप हैं। जियो पहले ही पेश कर चुकी है ऐसा प्लान इस हफ्ते की शुरुआत में, रिलायंस जियो ने 'कैलेंडर महीने की वैधता' के साथ 259 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया, जो 319 रुपये के एयरटेल प्लान के साथ उपलब्ध एक महीने की वैधता के समान है। 259 रुपये के जियो प्लान में डेली 1.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस मिलते थे। यह जियो ऐप्स के लिए कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन के साथ भी आता है। |
| 10वीं पास असम रिफिल्स में निकली भर्ती के लिए करें आवेदन, अच्छी मिलेगी सैलरी Posted: 30 Mar 2022 07:05 PM PDT ![]() असम राइफल्स (Office of the Director General Assam Rifles) ने Rifleman, Riflewoman पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है इक्छुक उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे | Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता) Matriculation या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे। Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या) रिक्त पदों की संख्या - 104 पद राइफलमैन / राइफलवुमन (जनरल ड्यूटी) Important Dates (जरुरी तिथि )नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 26-03-2022 आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 30-04-2022 Age Limit (रोजगार में आयु सीमा) उम्मीदवार की अधिकतम आयु 18 से 33 वर्ष तक होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये। Selection Process (चयन प्रक्रिया) प्रारंभिक सत्यापन और दस्तावेज़ीकरण, फील्ड परीक्षण, PST में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा | Salary (वेतनमान)नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी नियमानुसार होगी | Application Mode (आवेदन प्रक्रिया)इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Online करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा। आवेदन शुल्क (Application Fees) Gen/ OBC: ₹100/- SC/ST/Female: ₹0/- Important LinksNotification PDF Click Here Apply Online Click Here |
| हडि्डयों और सिर में दर्द के साथ बार-बार यूरिन आए तो समझ लें शरीर में बढ़ रहा इस विटामिन का स्तर Posted: 30 Mar 2022 07:01 PM PDT पैर में दर्द के साथ कई बार हडि्डयों में होने वाले दर्द का कारण विटामिन डी की होती है, लेकिन आपको जानकर अश्चर्य होगा कि जब शरीर में विटामिन डी अधिक होता है तो भी ऐसी समस्याएं नजर आती हैं। विटामिन डी की अधिकता के कई और संकेत अगर आपको नजर आएं तो आप इसे कम करने का प्रयास शुरू कर दें। अमूमन लोगों में विटामिन डी की कमी होती है, लेकिन कई बार विटामिन डी के सप्लीमेंट्स लगातार लेते रहने या विटामिन डी रिच फूड के कारण शरीर में इसकी अधिकता हो जाती है। विटामान डी की कमी या ज्यादा होने पर संकेत लगभग एक जैसे ही होते हैं, इसलिए कुछ और संकेतों से मिलान कर आप इसकी कमी या अधिकता को पहचान सकते हैं। विटामिन डी की अधिकता के शरीर में संकेत विटामिन डी की अधिकता होने पर जी मचलना, बार-बार पेशाब आना, भूख में कमी होना, बहुत ज्यादा प्यास लगना, कब्ज की दिक्कत और मांसपेशियों में कमजोरी, जोड़ों में दर्द, पेट में साइड की तरफ दर्द, सिर में दर्द के साथ थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। विटामिन डी की अधिकता से होने वाली समस्याए हाइपरलकसीमिया हाइपरलकसीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें रक्त में कैल्शियम की अधिक मात्रा हो जाती और विटामिन डी के उच्च स्तर के कारण शरीर में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ा देता है। इससे बहुत अधिक कैल्शियम होने से भूख में कमी, कब्ज, मितली, उच्च रक्तचाप और बहुत कुछ जैसे कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। किडनी के लिए हानिकारक अधिक विटामिन डी किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। इससे स्टोन बनने से लेकर किडनी के फिल्टरनेशन पर भी असर पड़ता है। पाचन संबंधी समस्याएं ज्यादा मात्रा में विटामिन डी का सेवन पाचन की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम का बढ़ा हुआ स्तर पेट दर्द, कब्ज और दस्त जैसी समस्या बढ़ जाती है। हड्डियों को कमजोर बनाता है हड्डी के स्वास्थ्य के लिए विटामिन डी की भूमिका काफी प्रसिद्ध है, लेकिन इस विटामिन की बहुत अधिक मात्रा आपकी हड्डियों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। विटामिन डी की अधिकता जोड़ों के दर्द और आस्टियोपोरोसिस का कारण भी बन जाती है। सिर में दर्द किडनी के ठीक तरीके से फिल्टरनेशन न करने की वजह विटामिन डी और कैल्शिम की अधिकता बनती है, इससे बॉडी में टॉक्सिन बढ़ जाता है और सिर में दर्द होने की समस्या बढ़ जाती है। |
| लू और पेट की समस्या में बहुत कारगर है ये नेचुरल हर्ब, जानिए इसका प्रयोग और लाभ Posted: 30 Mar 2022 06:58 PM PDT गर्मी में आपको लू लगने, उल्टी, जी मिचलाना जैसी कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना अच्छा रहता है जो आपको अंदरुनी ठंडक प्रदान करके आपको स्वस्थ रखने में सहायक हो सकें। आज हम आपको एक ऐसे नेचुरल हर्ब के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है। इस हर्ब का नाम है पुदीना। इसकी खुशबू और स्वाद दोनों ही बेहतरीन होते हैं। तो आइए जानते हैं गर्मियों में पुदीने के सेवन के स्वास्थ्य लाभ... लू और पेट की समस्या में बहुत कारगर है ये नेचुरल हर्ब, जानिए इसका प्रयोग और लाभ 1. लू से बचाव करे गर्मियों में चिलचिलाती धूप और लू लगने की समस्या से बचने के लिए मिंट यानी पुदीने का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले एंटीवायरल और एंटीऑक्सिडेंट गुणों के कारण यह आपके शरीर को हीट और वायरल फीवर से बचाने में सहायक हो सकता है। 2. स्वस्थ मस्तिष्क के लिए कई लोगों को जरूरत से ज्यादा गर्मी लगती है जिससे उनका दिमाग भी गरम हो जाता है और सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आपके मस्तिष्क को राहत पहुंचाने में भी पुदीना लाभकारी हो सकता है। पुदीने में पाया जाने वाला मेंथॉल नामक तत्व आपके शरीर और मन दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। 3. पेट दर्द में आराम गर्मी के मौसम में पाचन से जुड़ी कोई न कोई दिक्कत लगी रहती है। वहीं थोड़ा भी गलत खा लेने से पेट दर्द, उल्टी, बदहजमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में पुदीने की पत्तियां खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप 4-5 पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें और फिर काले नमक के सतह इन्हें चबाते हुए खाएं। इसके बाद अपने बाएं हाथ की करवट लेकर लेट जाएं। इससे आपको पेट दर्द में आराम मिल सकता है। (डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।) |
| इस महिला डॉक्टर पर यहां आते ही गुस्साए परिजनों ने किया था हमला, फिर भी डरी नहीं, डटी रहीं Posted: 30 Mar 2022 06:56 PM PDT 'वर्ष 2015 में जब मैंने नागौर के पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय जिला चिकित्सालय मेंं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के पद पर ज्वॉइन कर काम शुरू किया तो मन में यह संकल्प था कि गांव-ढाणी से आने वाले गरीब एवं जरूरतमंदों को परेशान नहीं होना पड़े। सरकार की मंशा अनुसार उन्हें सरकारी अस्पताल में ही जांच एवं दवा के साथ अन्य सभी सुविधाएं नि:शुल्क मिल जाएं। मैं इसी ध्येय के साथ अस्पताल में सेवाएं दे रही थी कि 11 दिसम्बर, 2015 को एक ऐसा हादसा हो गया, जिसे मैं जीवन भर नहीं भूल सकती। एक प्रसूता की गंभीर स्थिति को देखते हुए मैंने उसे हायर सेंटर रेफर किया तो उसके परिजनों ने मेरे साथ ड्यूटी स्थल पर ही मारपीट कर दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम ने एक बार तो मुझे झकझोर कर रख दिया। मैंने एक बार तो यहां से नौकरी एवं नागौर को छोडऩे तक मानस बना लिया, लेकिन अगले ही क्षण वापस विचार आया कि इस तरह परिस्थितियों से हारना ठीक नहीं और फिर से ठान लिया कि हारने की बजाय हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करूंगी।' यह कहना है नागौर के जेएलएन अस्पताल की एमसीएच विंग में सेवा दे रहीं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना गोदारा का। दो साल में सबसे अधिक ऑपरेशन जिला मुख्यालय के जेएलएन अस्पताल में आधा दर्जन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ कार्यरत हैं, जिसमें कुछ डॉ. गोदारा से सीनियर हैं तो कुछ जूनियर भी हैं। लेकिन पिछले दो साल के रिकॉर्ड को देखें तो सबसे ज्यादा सिजेरियन (प्रसव या बच्चेदानी) डॉ. गोदारा ने ही किए हैं। डॉ. गोदारा का मानना है कि सरकारी अस्पताल में आमतौर पर जरूरतमंद और गरीब लोग ही आते हैं, इसलिए उन्हें यदि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर चिकित्सा एवं उपचार मिल जाए, तो वे खुशी-खुशी घर लौटते हैं। यही डॉक्टर पेशे का धर्म और कत्र्तव्य भी है। खुद जिस परिस्थिति से गुजरी, दूसरे उससे नहीं झेले साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाली डॉ. गोदारा ने बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान उनकी डॉ. सहदेव चौधरी से शादी हो गई। पीजी के दौरान वह गर्भवती हो गईं। उस समय फाइनल ईयर कर रही थी, थ्योरी के पेपर तो हो चुके थे, लेकिन जिस दिन प्रेक्टिकल था, उसी दिन उसने बच्चे को जन्म दिया। सुबह चार बजे बच्चा जन्मा और आठ बजे पीजी फाइनल ईयर का प्रेक्टिकल था, वो प्रेक्टिकल देने चली भी गई। डर था साल खराब न हो जाए, लेकिन जब वो वहां पहुंची तो परीक्षा लेने वाले चिकित्सक ने उन्हें यह कहते हुए मना कर दिया कि इस स्थिति में वो उन्हें प्रेक्टिकल देने की अनुमति नहीं दे सकते। वजह यह थी कि प्रेक्टिकल का यह पूरा एक्जाम दिनभर होने के साथ-साथ खड़े होकर देना होता है। डॉ. वन्दना ने बात ऊपर तक पहुंचाई। आखिरकार उनके प्रेक्टिकल के दौरान फिट या अनफिट होने को लेकर मेडिकल बोर्ड का गठन करना पड़ा, लेकिन मेडिकल बोर्ड ने भी उन्हें एक्जाम के लिए अनफिट कर दिया। इसके बावजूद वो हिम्मत नहीं हारी और चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं राजस्थान सरकार तक बात पहुंचाई, आखिरकार सरकार ने इस मामले में अपने नियम बदलते हुए मात्र पांच दिन बाद डॉ. वन्दना को उदयपुर से प्रेक्टिकल दिलवाया और वो निर्धारित समय में पीजी करके नागौर में पदस्थापित हुई। |
| हिमाचल में इन दो कक्षाओं का कल घोषित नही होगा Result Posted: 30 Mar 2022 06:54 PM PDT हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा का परिणाम कल यानी कि 31 मार्च को घोषित होने जा रहा है। हालांकि, 9वी और 11वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को अभी परीक्षा परिणाम के लिए कुछ और दिन इंतजार करना होगा। नौवीं कक्षा का पांच अप्रैल और 11वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 18 अप्रैल को जारी होगा। उधर, गुरुवार को ग्रीष्मकालीन स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक संवाद होगा। इस दौरान विद्यार्थियों की कमियों को दूर करने को लेकर चर्चा की जाएगी। |
| धोनी के साथ खेलने को लेकर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी की बड़ी प्रतिक्रिया Posted: 30 Mar 2022 06:49 PM PDT न्यूजीलैंड (New Zealand) के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने (Adam Milne) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15 वें संस्करण में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) में दिग्गज एमएस धोनी (MS Dhoni) के साथ खेलने के अवसर का आनंद ले रहे हैं। इससे पहले मिल्ने मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सीएसके टीवी से बातचीत में मिल्ने ने कहा कि मैंने गेम में उन्हें (धोनी) कई बार गेंदबाजी की है और मैंने पहले भी कुछ अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्हें गेंदबाजी की है। उनकी कप्तानी और खेल के बारे में उनका ज्ञान देखा है। मैं उनके बारे में और जानने और उनके साथ काम करने और क्रिकेट के खेल के बारे में बात करने के लिए उत्साहित हूं। चेन्नई की टीम के माहौल को लेकर एडम मिल्ने ने कहा कि बहुत अच्छा लगता है, लोगों के ग्रुप के आसपास रहना अच्छा लगता है लेकिन अब मैंने पिछली टीमों में रहते हुए देखा है कि चेन्नई ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्होंने हमेशा एक टीम के रूप में अच्छा काम किया है इसलिए इस माहौल में रहना अच्छा है। गौरतलब है कि चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल के पहले ही मैच में केकेआर के खिलाफ पराजय का सामना करना पड़ा है। केकेआर की टीम ने चेन्नई को पराजित किया। चेन्नई अपने अगले मैच में गुरुवार को लखनऊ के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। उनको पहली जीत की तलाश है। पिछले सीजन की चैम्पियन टीम के ऊपर थोड़ा दबाव देखने को मिल सकता है। जडेजा नए कप्तान हैं लेकिन धोनी का मार्गदर्शन उनको लगातार मिल रहा है। महेंद्र सिंह धोनी, दीपक चाहर, मोइन अली, रविन्द्र जडेजा (कप्तान), अम्बाती रायडू, ऋतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, शिवम दुबे, रॉबिन उथप्पा, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, राजवर्धन हंगारगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवोन कॉनवे, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, सुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सी हरी निशांत, एन जगदीशन, क्रिस जॉर्डन, के भगत वर्मा, माहीश तीक्ष्णा। |
| कल से 60 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं आएगा बिल Posted: 30 Mar 2022 06:42 PM PDT राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बुधवार को साल 2022-23 के लिए प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिजली की नई दरें घोषित कर दी हैं। आयोग ने घरेलू दरों में 20 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है, लेकिन राहत की बात ये है कि इन बढ़ी हुई दरों का घरेलू उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि सरकार सब्सिडी के तौर पर इन बढ़ी हुई दरों का खर्चा वहन करेगी। इसके लिए सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं की सब्सिडी को 500 करोड़ से बढ़ाकर 750 करोड़ कर दिया है। इसके अलावा सरकार ने इंडस्ट्री उपभोक्ताओं को राहत देते हुए लगातार तीसरे साल बिजली दरों को नहीं बढ़ाया गया है। वहीं, गो सेवा आयोग से पंजीकृत गो सदन और गो अभ्यारणों से 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से शुल्क लिया जाएगा। इससे पहले इनसे घरेलों दरों के हिसाब से शुल्क लिया जाता था। वहीं, प्रदेश में रक्षा बलों द्वारा दी जा रही सेवाओं को देखते हुए रक्षा प्रतिष्ठानों से घरेलू दरों पर शुल्क लिया जाएगा। प्रदेश में 1 अप्रैल से 60 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिल नहीं आएगा। इसके साथ ही 125 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं से 1 रुपये प्रतिय यूनिट चार्ज किया जाएगा। |
| दो महीने बाद पुलिस की मेहनत रंग लाई, जयपुर से लापता दोनों बहनें लखनऊ में इस हालत में मिली Posted: 30 Mar 2022 06:38 PM PDT लगभग दो महीने बाद जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव और जयपुर पुलिस की मेहनत रंग लाई। जयपुर से लापता हुई दोनों बहनों को पुलिस ने लखनऊ में दस्तायाब कर लिया हैं। दोनों बच्चियां सकुशल है। लापता बहनों के मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। जयपुर पुलिस उन्हें लखनऊ से जयपुर ला रही है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां सकुशल है। सूत्रों के अनुसार दोनों बच्चियां लखनऊ में पिछले डेढ़ महीने से डोर टू डोर मार्केटिंग कर रही थी। बच्चियों के मिलने के बाद पुलिस उन्हें लखनऊ से जयपुर ला रही है। पुलिस के करीब 10,000 से ज्यादा जवान बच्चियों को खोजने में जुटे थे। बच्चियों की खोज के लिए एसआईटी की टीम का भी गठन किया गया था। इसी के साथ डेडिकेटेड टेक्नीकल, साइबर टीम, कमिश्नरेट की स्पेशल टीम व साउथ जिले की डीएसटी बच्चियों की तलाश कर रही थी। पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव प्रतिदिन पूरे मामले की मोनिटरिंग कर रहे थे। वकीलों ने किया था प्रदर्शन दोनों बालिकाओं का लंबे समय तक सुराग नहीं लगने पर पुरोहित ने मुख्यमंत्री सहित पुलिस के बड़े अधिकारियों को अपनी पीड़ा बताई थी। वहीं बालिकाओं के नहीं मिलने पर राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं राज्य मानवाधिकार आयोग ने पुलिस आयुक्त से मामले की जांच उच्चाधिकारी से करवाने के साथ ही 28 मार्च तक प्रगति रिपोर्ट मांगी थी। यह है मामला करतारपुरा निवासी अवधेश कुमार पुरोहित की दोनों बेटियां रमा कंवर और भावना 03 फरवरी से लापता थी। पुरोहित ने महेश नगर थाने में रिपोर्ट दी थी कि 3 फरवरी को उसने बेटी भावना जोकि 12वीं कक्षा में पढ़ती है और रमा कंवर जोकि 11वीं कक्षा में पढ़ती है को स्कूल छोड़ा था। निर्धारित समय के बाद भी वह घर नहीं लौटी। स्कूल में जाकर पूछा को स्टाफ ने कहा कि वे बीमार होने की बात कहकर चली गई थी। |
| 7 अप्रैल से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, मंगल रहेगा मेहरबान Posted: 30 Mar 2022 06:36 PM PDT ग्रहों के सेनापति मंगल गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 को कुंभर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इसके बाद मंगल 17 मई तक इसी राशि में रहेंगे. ज्योतिषियों का कहना है कि मंगल ग्रह के कुंभ राशि में गोचर से कई राशियों को फायदा मिल सकता है. जिन लोगों पर मंगल की कृपा होगी, उन्हें आर्थिक मोर्चे पर खूब लाभ होगा. 1. मेष राशि मंगल ग्रह के कुंभ राशि में गोचर से मेष राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा और उन्हें कुछ बड़े अवसर का लाभ मिल सकता है. अगर ऐसे लोग किसी काम में निवेश करते हैं तो उन्हें लाभ मिल सकता है. हालांकि लोगों को रिश्तों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे लोगों को वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है. 2. वृषभ राशि मंगल गोचर से वृषभ राशि को भी फायदा मिल सकता है. इस राशि वालों को करियर और व्यापार में नई ऊंचाइयां मिलने के संकेत मिल रहे हैं. साथ ही साथ उन्हें धन लाभ भी हो सकता है. लोगों को बैंक-बैलेंस बढ़ेगा. 3. मिथुन राशि इस राशि वालों की मंगल गोचर से कमाई में बढ़ोत्तरी हो सकती है और व्यापार में भी लाभ हो सकता है. अगर भूमि या घर में निवेश करते हैं तो लंबे समय तक लाभ हो सकता है. हालांकि निवेश से पहले शुभचिंंतकों की सलाह अवश्य लें. 4. धनु राशि मंगल के गोचर से धनु राशि वालों को भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है. उन्हें अपनी नौकरी और व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है. धन लाभ के भी योग बनेंगे. 5. कुंभ राशि मंगल के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि वालों को करियर और नौकरी में काफी लाभ मिलेगा. लेकिन ध्यान रहे कि इससे उनके व्यवहार अनचाहा बदलाव भी आ सकता है. इसलिए कोई भी काम सोच समझकर करें. |
| चैत्र नवरात्रि पर ग्रहों का बड़ा उलटफेर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत Posted: 30 Mar 2022 06:58 AM PDT चैत्र नवरात्रि का त्योहार शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं. इस साल चैत्र नवरात्र 2 अप्रैल 2022 से शुरू होंगे और इसका समापन 11 अप्रैल 2022 को होगा. चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस दौरान विधि-विधान से मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है. नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है. नवरात्रि के 9 दिनों में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, स्कन्द माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. ज्योतिषियों का कहना है कि नवरात्रि का यह त्योहार 2 राशि के जातकों के लिए काफी फलदायी और शुभ साबित होने वाला है. नवरात्रि के दौरान इन दो राशियों को सभी तरफ से शुभ सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं. चैत्र नवरात्रि पर ग्रहों की स्थिति में बड़ा परिवर्तन ज्योतिषी श्रीपति त्रिपाठी के मुताबिक, नवरात्रि के साथ ही ग्रहों में बहुत बड़ा परिवर्तन होने वाला है. ग्रहों के इस परिवर्तन का लोगों के जीवन पर भी गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल ग्रहों की स्थिति में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है. इन 2 राशियों को मिलेगा लाभ चैत्र नवरात्रि में शनि और मंगल ग्रह का मकर राशि में गोचर होने जा रहा है. इन दोनों ग्रहों को एक-दूसरे का शत्रु माना जाता है. जहां एक ओर ग्रहों का यह गोचर कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित होगा वहीं, मेष और कुंभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर काफी शुभ साबित होगा. जो लोग इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना करेंगे, उन्हें राशियों के इस गोचर का पूरा लाभ मिलेगा. चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त (Chaitra Navratri 2022 Kalash Sthapana 2022 Shubh Muhurat) चैत्र घटस्थापना शनिवार, अप्रैल 2, 2022 को घटस्थापना मुहूर्त - सुबह 6 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक अवधि - 02 घण्टे 21 मिनट्स घटस्थापना अभिजित मुहूर्त - 12 बजे से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक (घटस्थापना मुहूर्त प्रतिपदा तिथि पर है.) प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 01, 2022 को 11 बजकर 53 मिनट से शुरू प्रतिपदा तिथि समाप्त - अप्रैल 02, 2022 को 11 बजकर 58 मिनट तक |
| 31 मार्च तक पैन को आधार से लिंक नहीं कराने पर 1 अप्रैल से देना होगा जुर्माना Posted: 30 Mar 2022 06:53 AM PDT ![]() PAN Card-Aadhaar Card Linking Deadline : अगर आपने अभी तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया है तो आप सावधान हो जाएं. वित्त वर्ष 2021-22 अब कल यानी 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा और आपके पास चालू वित्त वर्ष के आखिरी तारीख तक ही पैन को आधार से लिंक कराने का वक्त है. इसके बाद मोहलत खत्म हो जाएगी. 31 मार्च तक पैन को आधार से लिंक नहीं कराने पर आपको कम से कम 10 हजार रुपये के जुर्माने का भुगतान करना पड़ सकता है. इसके साथ ही, आपका पैन डिएक्टिवेट होकर अपने आप अवैध हो जाएगा. अगर कोई व्यक्ति 31 मार्च, 2022 तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करता है तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इनकम टैक्स से जुड़े नियमों के अनुसार, इन दोनों डॉक्युमेंट्स को लिंक नहीं करने पर आपका पैन कार्ड (PAN Card) डिएक्टिवेट होने के बाद अवैध हो जाएगा. इसके बाद आप इनवैलिड पैन के साथ नया अकाउंट नहीं खुलवा पाएंगे और ना ही इनकम टैक्स रिटर्न भर पाएंगे. निर्धारित डेडलाइन के अंदर पैन को आधार से लिंक नहीं कराने पर आपको 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. इनकम टैक्स एक्ट (Income Tax Act) के सेक्शन 272B के तहत Invalid PAN Card रखने पर व्यक्ति पर 10,000 रुपये का जुर्माना लग सकता है. इसके अलावा व्यक्ति को ज्यादा टीडीएस का भी भुगतान करना पड़ सकता है. PAN को Aadhaar से लिंक करने की डेडलाइन करीब है. इनकम टैक्स विभाग ने हाल में इस बारे में ट्वीट कर कहा कि यह डेडलाइन 31 मार्च, 2022 को समाप्त हो रही है. विभाग ने कहा कि लोगों को यह काम पूरा करने के लिए आखिरी तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए. बल्कि फटाफट यह पूरा कर लेना चाहिए. ऐसे कराएं पैन को आधार से लिंक सबसे पहले इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/ पर लॉग ऑन कीजिए. अब लेफ्ट पैनल में क्विक लिंक्स सेक्शन में आपको 'Link Aadhaar' का ऑप्शन मिलेगा. यहां PAN, Aadhaar No, आधार कार्ड में दर्ज नाम, मोबाइल नंबर डालिए. अब चेकबॉक्स पर क्लिक कीजिए. इसके बाद Link Aadhaar पर क्लिक कीजिए. |
| रिजर्व बैंक में 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू Posted: 30 Mar 2022 06:51 AM PDT बैंकों के बैंक भारतीय रिजर्व बैंक में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले स्नातकों के लिए खुशखबरी। आरबीआइ में 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 28 मार्च 2022 से शुरू हो गयी है। ऐसे में आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, rbi.org.in पर कैरियर सेक्शन में उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आरबीआइ ग्रेड बी परीक्षा 2022 के माध्यम से भरी जानी वाली इस भर्ती के अंतर्गत अधिकारियों और सहायक प्रबंधकों के रिक्त कुल 303 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए आरबीआइ ग्रेड बी भर्ती के लिए वे अपना आवेदन ऑनलाइन मोड में 18 अप्रैल 2022 की शाम 6 बजे तक सबमिट कर सकेंगे। साथ ही, इसी तारीख तक उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भी भुगतान कर लेना होगा और अपने सबमिट किए गए अप्लीकेशन में जरूरी संशोधन या त्रुटि सुधार भी निर्धारित अंतिम तिथि करना होगा। हालांकि, इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन का प्रिटआउट 28 मई 2022 तक ले सकेंगे। आरबीआइ द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक, ग्रेड बी ऑफिसर पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ स्नातक डिग्री उत्तीर्ण किया होना चाहिए। हालांकि, न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री उत्तीर्ण उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक न हो। योग्यता से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी और भर्ती के अन्य विवरणों के लिए अधिसूचना देखें। |
| रवि शास्त्री ने उमरान मलिक के करियर को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी Posted: 30 Mar 2022 06:45 AM PDT आईपीएल 2022 के पांचवें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हरा दिया। इस मैच में कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। मलिक ने इस मैच में 4 ओवर में 39 रन देते हुए 2 विकेट अपने नाम किये थे। वहीं इस गेंदबाज को लेकर पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का कहना है कि यह तेज गेंदबाज जल्द ही भारत के लिए खेलेगा। उमरान मलिक को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से 4 करोड़ रुपए में रिटेन कर लिया था। 22 साल के श्रीनगर के तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2021 में अपने पहले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था। यह तेज गेंदबाज एक दिन भारत के लिए खेलेगा: रवि शास्त्री रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, "उमरान मलिक कंसिस्टेंट है और मुझे उनका एटिट्यूड पसंद आया। इस लड़के के पास स्पीड है। अगर वो सही एरियाज में गेंद डालेंगे तो बल्लेबाजों को खूब परेशान करेंगे। उन्हें ठीक से संभालना होगा। आपको उन्हें सही मैसेज देने होंगे। आप उनसे जिस तरह बात करेंगे, वो बहुत जरूरी है। उनकी क्षमता पर कोई शक नहीं जा सकता। यह भारत के लिए खेलने वाला खिलाड़ी है।" रवि शास्त्री ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से उमरान को सीनियर टीम से जोड़ने और चयनकर्ताओं से उनकी प्रोग्रेस पर लगातार ध्यान देने को कहा है। उमरान मलिक को पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में नेट गेंदबाज के रूप में चुना गया था। उन्होंने कहा, 'वो कब तैयार होंगे, "यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन उनसे बातचीत करना बहुत जरूरी है। उनका ध्यान रखना जरुरी है और सीनियर टीम के बीच रखा जाए ताकि वह दूर ना जा सके।" शास्त्री ने आगे कहा, "मेरे हिसाब से उन्हें भारतीय टीम में जोड़कर चलना चाहिए। चयनकर्ताओं को उन पर बारीकी से नजर रखना चाहिए। कोविड-19 समय में वो टीम के साथ रह सकते हैं।" |
| वो कौन सी चीज है जो खरीदते समय हरी और इस्तेमाल करने पर लाल हो जाती है? Posted: 30 Mar 2022 06:43 AM PDT आईएएस और आईपीएस बनने का सपना लिए युवाओं को बड़ी मेहनत से पढ़ाई करनी पड़ती है. हर साल लाखों की संख्या में युवा इस परीक्षा की तैयारी करते हैं मगर बहुत कम छात्र ऐसे होते हैं जो इस परीक्षा को पास कर पाते हैं. यूपीएससी की ये परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है. इसके पहले दो चरण लिखित और तीसरा चरण मौखिक होता है. इंटरव्यू के दौरान इतने घुमावदार सवाल पूछे जाते हैं जिसका जल्दी से जवाब देना आसान नहीं होता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही सवालों के बारे में जो इंटरव्यू के दौरान पूछे जा सकते हैं. सवालः ऐसी कौन सी चीज है जो हमें दो बार मुफ्त में मिलती है मगर उसके बाद नहीं? जवाबः दांत सवालः चांद पर दूसरा कदम किसने रखा था? जवाबः नील आर्मस्ट्रांग ने चांद पर पहला और दूसरा दोनों ही कदम रखा था. सवालः दुनिया में इंद्रधनुष को सबसे अच्छे से कहां से देखा जा सकता है? जवाबः हवाई जोकि यूएस का एक राज्य है वहां से सवालः जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा शहर कौन सा है? जवाबः टोक्यो सवालः अगर एक दीवार को बनाने में आठ पुरूष दो दिन का समय लेते हैं तो उसी दीवार को बनाने में चार लोगों को कितना समय लगेगा? जवाबः कोई समय नहीं लगेगा क्योंकि वो दीवार पहले ही तैयार हो चुकी है. सवालः दुनिया के किस देश में कुत्तों को पालना कानूनन अपराध है? जवाबः आइसलैंड सवालः विश्व में ऐसे कौन से देश हैं जहां आप कोका-कोला नहीं खरीद सकते? जवाबः उत्तर कोरिया और क्यूबा सवालः पासवर्ड को हिंदी में क्या कहा जाता है? जवाबः पासवर्ड को हिंदी में कूट कहते हैं. सवालः वो कौन सा देश हैं जहां मच्छर नहीं पाए जाते हैं? जवाबः फ्रांस सवालः दुनिया की सबसे लंबी घास कौन सी है? जवाबः बांस सवालः किस जानवर के दिल की धड़कन कुछ दूरी से सुनी जा सकती है? जवाबः ब्लू व्हेल सवालः कौन सा पक्षी है जो सबसे अधिक ऊंचाई तक उड़ सकता है? जवाबः गिद्ध सवालः किस देश की महिलाएं सबसे ज्यादा सुंदर मानी जाती हैं? जवाबः तुर्की जिसे टर्की भी कहा जाता है. यहां की महिलाएं सबसे ज्यादा सुंदर मानी जाती हैं. सवालः वो कौन सी चीज है जो खरीदते समय हरी ओर इस्तेमाल करने पर लाल हो जाती है? जवाबः मेंहदी |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
























