Uttarakhand News |
- उत्तराखंड ब्रेकिंग : CM धामी की सख्ती के बाद जांच के आदेश जारी, इस भर्ती में हुई थी गड़बड़ी
- यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें, रहें अपडेट
- उत्तराखंड : चम्पावत ने भर दी हामी, क्या यहीं से उपचुनाव लड़ेंगे सीएम धामी…?
- उत्तराखंड: डॉक्टर के पास जांच कराने खुद पहुंची CM धामी की मां
- उत्तराखंड: सीएम धामी ने किए मां पूर्णागिरी के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना
- उत्तराखंड : आदमखोर को मारने के आदेश, विधायक की DFO को चेतावनी, नौकरी खा जाऊंगा…VIDEO
- दून अस्पताल में इलाज के नाम पर 16 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज, डॉक्टर फरार
- उत्तराखंड : गला तर करना भी हुआ महंगा, अब इतना आएगा बिल
- इस दिन खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम होगा शुरू
- बढ़े वजन को लेकर ट्रोल हो रहीं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, यूजर्स कर रहे भद्दे कमेंट
- उत्तराखंड ब्रेकिंग: गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत, चार घायल
- उत्तराखंड: सचिवालय में बैठक शुरू, सीएम धामी कर रहे चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा
- उत्तराखंड : पुलिस को बड़ी सफलता, 30 करोड़ के घोटाले, 43 गिरफ्तार
- उत्तराखंड: सीएम धामी की पत्नी का ऑडियो वायरल, मुकदमा दर्ज!
- उत्तराखंड: बढ़ी गर्मी, लोगों को लगने लगा झटका, अब गहराया ये संकट
| उत्तराखंड ब्रेकिंग : CM धामी की सख्ती के बाद जांच के आदेश जारी, इस भर्ती में हुई थी गड़बड़ी Posted: 02 Apr 2022 02:40 AM PDT देहरादून : उत्तराखंड जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी (गार्ड) की भर्ती निकाली गई थी, जिसमें गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भर्ती पर रोक लगाकर मामले की जांच के निर्देश दिए थे। सीएम की सख्ती के बाद गार्ड भर्ती गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। इसके लिए सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। जिला सहकारी बैंक लि |
| यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें, रहें अपडेट Posted: 02 Apr 2022 01:40 AM PDT The post यहां देखें उत्तराखंड की खास खबरें, रहें अपडेट first appeared on Khabar Uttarakhand News. |
| उत्तराखंड : चम्पावत ने भर दी हामी, क्या यहीं से उपचुनाव लड़ेंगे सीएम धामी…? Posted: 02 Apr 2022 12:40 AM PDT चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए थे। बावजूद भाजपा ने उन पर भरोसा जताया और उनको फिर से सीएम की कुर्सी पर बैठा दिया। अब उनको अगले 6 माह के भीतर चुनाव जीतकर विधानसभा की सदस्यता हासिल करनी होगी। उनके सीएम बनने के बाद से ही लगातार इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि सीएम धामी किस विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे? उनके लिए सीट छोड़ने का ऐलान 6 विधायकों ने किया था, लेकिन सबसे पहले |
| उत्तराखंड: डॉक्टर के पास जांच कराने खुद पहुंची CM धामी की मां Posted: 01 Apr 2022 11:40 PM PDT देहरादून: सीएम धामी ने स्वास्थ्य सचिव डॉ. पंकज पांडे और डॉ. निधि मामले में पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन ले चुके हैं। उन्होंने डॉ. निधि का ट्रांसफर स्थगित कर दिया था। अब उन्होंने एक और बड़ा संदेश दिया है। सीएम धामी की मां उन नौकरशाहों के लिए एक सीख हैं, जो अपने खुद को ही सबकुछ समझते हैं। स्वास्थ्य सविच और डॉ. निधि प्रकरण के बाद सीएम धामी की मां की एक तस्वीर वायरल हो रही है। यह कुछ |
| उत्तराखंड: सीएम धामी ने किए मां पूर्णागिरी के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना Posted: 01 Apr 2022 10:40 PM PDT चम्पावत: आज से हिन्दू नव वर्ष के साथ ही चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर चंपावत जिले के टनकपुर स्थित प्रसिद्ध धाम मां पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन कर पूजा पाठ की किया। सीएम धामी ने प्रदेश वासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा रखे गए स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए |
| उत्तराखंड : आदमखोर को मारने के आदेश, विधायक की DFO को चेतावनी, नौकरी खा जाऊंगा…VIDEO Posted: 01 Apr 2022 03:40 AM PDT हल्द्वानी: रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में 6 लोगों को अपना शिकार बनाने वाले आदमखोर बाघ को मारने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अलावा फतेहपुर रेंज में गश्त भी बढ़ा दी गई है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने वन विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि आदमखोर बाघ को पकड़ा नहीं गया या मारा नहीं गया तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को नौकरी खा जाने की |
| दून अस्पताल में इलाज के नाम पर 16 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज, डॉक्टर फरार Posted: 01 Apr 2022 02:40 AM PDT देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के नाम पर 16 साल की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि टीबी के इलाज करने के नाम पर डॉक्टर ने उसका यौन शोषण कियाथ। पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की और तहरीर सौंपी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करलिया है और जांच शुरु कर दी है है. खबर है कि डॉक्टर फरार हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग |
| उत्तराखंड : गला तर करना भी हुआ महंगा, अब इतना आएगा बिल Posted: 01 Apr 2022 01:40 AM PDT देहरादून: महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है। आज से कुछ और चीजें भी महंगी हो गई हैं। उत्तराखंड में जहां बिजली के रेट बढ़े हैं। वहीं, पानी पीना भी अब पहले से महंगा हो गया है। लोगों को अब प्यास बुझाने के लिए भी पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। एक अप्रैल यानी आज से पानी के बिल में नौ से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो रही है। आपका पानी का बिल हर माह 15 से 25 रुपये बढ़कर आएगा। शहरी क्षेत्रों में पानी का बिल |
| इस दिन खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम होगा शुरू Posted: 01 Apr 2022 12:40 AM PDT उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में पहचान रखने वाले सिखों के प्रमुख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को सुबह 10:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने भारतीय सेना और अपने दल के साथ यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। इसके बाद |
| बढ़े वजन को लेकर ट्रोल हो रहीं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, यूजर्स कर रहे भद्दे कमेंट Posted: 31 Mar 2022 11:40 PM PDT 21 साल बाद देश का मान बढ़ाने वाली मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। बता दें कि हाल ही में हरनाज संधू की कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर हो रही हैं जिसमें उनका वजन बढ़ता हुआ नजर आ रहा है जिसके चलते वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। कई लोग उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग उनकी बॉडी पर भद्दे कमेंट भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि साल 1994 में मशहूर |
| उत्तराखंड ब्रेकिंग: गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत, चार घायल Posted: 31 Mar 2022 03:47 AM PDT अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के भिकियासैंण से बुरी खबर आई है। जानकारी के अनुसार भिकियासैंण से लगे जैनल देघाट मोटर मार्ग पर बसेड़ी के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार खाई अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग मृतक |
| उत्तराखंड: सचिवालय में बैठक शुरू, सीएम धामी कर रहे चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा Posted: 31 Mar 2022 02:43 AM PDT देहरादून: सचिवालय में चारधाम यात्रा तैयारी पर बैठक शुरू हो गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में पर्यन मंत्री सतपाल महाराज, सचिव समेत कई अन्य सीनियर अफसर मौजूद हैं। सीएम धामी ने अधिकारियों को यात्रा की तैयारियां पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में सीएम धामी सभी चारों धामों के यात्रा मार्गों, आपदा प्रबंधन और धामों की व्यवस्थाओं |
| उत्तराखंड : पुलिस को बड़ी सफलता, 30 करोड़ के घोटाले, 43 गिरफ्तार Posted: 31 Mar 2022 01:41 AM PDT पिथौरागढ़: पुलिस आर्थिक मामलों से जुड़ अपराधों की जांच में तेजी ला रही है। पिछले दो-तीन सालों में पुलिस ने इस तरह के कई मामलों को खुलासा किया है। आर्थिक धोखाधड़ी के मामलों में पिथौरागड़ पुलिस ने भी 57 मामले दर्ज किए, इन मामलों में अब तक 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पिथौरागढ़ जिले में फाइनेंशियल फ्राड के मामले पिछले एक वर्ष में खासे उछाल में रहे। शेयर मार्केट के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी, |
| उत्तराखंड: सीएम धामी की पत्नी का ऑडियो वायरल, मुकदमा दर्ज! Posted: 31 Mar 2022 12:41 AM PDT खटीमा: पुलिस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी का ऑडियो क्लिप वायरल हुआ है। इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार ऑडिया क्लिप फर्जी है और सीएम की पत्नी को बदनाम करने के लिए इसे वायरल किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी का एक ऑडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला की आवाज है। वह किसी से एकतरफा फोन पर बात |
| उत्तराखंड: बढ़ी गर्मी, लोगों को लगने लगा झटका, अब गहराया ये संकट Posted: 30 Mar 2022 11:42 PM PDT देहरादून: गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों की दिक्कतें बढ़नी शुरू हो गई हैं। जहां पारा लोगों का पसीना छुड़ा रहा है। वहीं, अब बिजली भी झटके देने लगी है। उत्तराखंड में बिजली संकट गहराने लगा है। हालांकि उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन इस समस्या से निपटने के लिए पूरा जोर लगाए हुए है। यूपीसीएल ने बिजली बाजार से खरीदी गई है, उसमें कुछ जगहों पर 16 से 20 रुपये का मूल्य होने की वजह से नहीं खरीद पाए। बिजली नहीं खरीदे |
| You are subscribed to email updates from Uttarakhand News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |