न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- सीएसके के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को खिलाड़ियों के समर्थन की जरूरत : जडेजा
- वेट कंट्रोल के लिए डाइट में शामिल करें खट्टा-मीठा इमली का जूस, सुंदरता बढ़ाने में भी मिलेगी मदद
- सभी संकटों से मुक्ति दिलाती हैं माता कुष्मांडा, चैत्र नवरात्र के चौथे दिन आज ऐसे करें पूजा
- मंगलवार के दिन किसी भी कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए यूं करें हनुमान चालीसा पाठ, संकट होंगे दूर
- वोडाफोन ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 30 दिनों वाला प्लान, कीमत 107 रुपये
- रेलवे में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, निकलीं विभिन्न पदों पर 2,972 भर्तियां
- मंडी: खुद की जान गवांकर 38 अनमोल जीवन बचा गया HRTC ड्राइवर नंद किशोर
- सावधान! आपके शरीर से भी आती है पसीने की बदबू, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
- OPPO ला रहा धांसू सेल्फी कैमरे वाला चकाचक Smartphone, पहली तस्वीर आई सामने
- मंगलवार को 'सूर्य' की तरह चमकेगा इन लोगों का भाग्य, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
- यहां मिली अब तक की सबसे बड़ी गुफा, अंदर बने शिवलिंग को देख रह जाएंगे दंग!
- नवरात्रि व्रत के दौरान ऐसे रखें खुद को स्वस्थ, जानिए क्या खाएं और क्या नहीं
- हिमाचल में चलती बस बनी बर्निंग ट्रैन, देखते ही देखते जलकर हुई राख
- उस फल का नाम क्या है, जिसे हम बाजार से नहीं खरीद सकते?
- 10वीं पास के लिए SSC ने इन पदों के लिए मांगे आवेदन, इस तारीख से पहले करें अप्लाई
- 'मुझ पर कोई दबाव नहीं है', तीसरी हार पर जडेजा ने दिया बड़ा बयान
| सीएसके के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को खिलाड़ियों के समर्थन की जरूरत : जडेजा Posted: 04 Apr 2022 07:15 PM PDT चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टीम के खिलाड़ियों से कहा कि उन्हें सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का समर्थन की जरूरत है। गायकवाड़ पिछले साल सीएसके के विजयी अभियान में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, उन्होंने 16 मैचों में 635 रन बनाए थे। उन्होंने 2021 में ऑरेंज कैप पाने के लिए सीएसके टीम के साथी फाफ डु प्लेसिस को सिर्फ दो रन से पीछे कर दिया था। हालांकि, गायकवाड़ रविवार रात को ब्रेबोर्न में पंजाब किंग्स के खिलाफ 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ एक रन पर आउट हो गए, जिसमें सीएसके लगातार तीसरे आईपीएल 2022 मैच में 54 रन से हार गई। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी उन्होंने 31 मार्च को एक रन बनाया, जबकि वानखेड़े में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के शुरुआती मैच में गायकवाड़ शून्य पर आउट हो गए। हालांकि रविवार को खुद शून्य पर आउट हुए जडेजा ने कहा कि गायकवाड़ को अपनी टीम के समर्थन की जरूरत है। जडेजा ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में बहुत सारे विकेट गंवा दिए थे। हमे गेंद से इसती अच्छी गति नहीं मिली, जो हम चाहते थे। हमें मजबूती के साथ वापसी करनी होगी। हमें ऋतुराज गायकवाड़ का समर्थन करने की जरूरत है। हम जानते हैं कि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं।" वहीं, शिवम दुबे के बारे में बात करते हुए जडेजा ने कहा कि, "दुबे ने सभी मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की। निश्चित रूप से हम अगले मैच में मजबूत होकर वापसी करेंगे और कड़ी मेहनत करेंगे।" |
| वेट कंट्रोल के लिए डाइट में शामिल करें खट्टा-मीठा इमली का जूस, सुंदरता बढ़ाने में भी मिलेगी मदद Posted: 04 Apr 2022 07:13 PM PDT इमली एक सुपरफूड है जोकि स्वाद में खट्टी-मीठी होती है। ज्यादातर लोग इसको खाना खूब पसंद करते हैं। खासकर लड़कियां तो इमली काने की दीवानी रहती हैं। इसलिए इमली से बनी डिशेज भी बेहद पसंद की जाती हैं। इसके साथ ही इमली विटामिन, मिनरल्स और फाइबर जैसे सेहतमंद गुणों से भरपूर होती है इसके सेवन से आपको पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आज हम आपके लिए इमली का जूस बनाने और पीने के फायदे बताने जा रहे हैं। ये स्वाद में खट्टा-मीठा और मजेदार लगता है। साथ ही बहुत ही सेहतमंद होने के साथ-साथ आसानी से बनकर तैयार भी हो जाता है, तो चलिए जानते हैं इमली का जूस बनाने और पीने के फायदे- इमली का जूस बनाने की विधि- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले इमली को अच्छी तरह से धोकर सारे बीज बाहर निकाल दें। इसके बाद आप एक बर्तन में अपने स्वाद के अनुसार दो ग्लास पानी उबालें। फिर आप इसमें इमली डालें और अच्छी तरह से मिलाकर थोड़ी देर उसे ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद आप गैस ऑफ करके छलनी क मदद से इमली के पानी को छान लें। फिर आप इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद आप इसमें स्वादानुसार थोड़ा शहद और आइस क्यूब डाल दें। इमली का जूस पीने के हेल्थ बेनेफिट्स- वजन घटाए इमली का जूस लाभकारी होता है इमली के जूस में माइल्ड ड्यूरेटिक गुण मौजूद होते हैं जो शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता करता है। इसके साथ ही इमली फाइबर से भरपूर होती है इसके सेवन से आपका पेट घंटों तक भरा हुआ महसूस होता है। दिल को हेल्दी बनाए इमली का जूस दिल की सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके रोजाना सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में बना रहता है। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे इमली का जूस डाइजेशन के लिए अच्छा होता है क्योंकि हेल्दी शरीर के लिए आपके पाचन तंत्र का बेहतर रहना आवश्यक होता है। अपच, कब्ज, पेट में ऐंठन या सूजन जैसी परेशानियों से निजात पाने के लिए इमली से बने जूस काफी लाभकारी है। |
| सभी संकटों से मुक्ति दिलाती हैं माता कुष्मांडा, चैत्र नवरात्र के चौथे दिन आज ऐसे करें पूजा Posted: 04 Apr 2022 07:11 PM PDT आज चैत्र नवरात्र का चौथा दिन है। आज मां दूर्गा के में चौथे स्वरूप माता कुष्मांडा की पूजा आर्चना की जाती है। अपनी मंद, हल्की हंसी के द्वारा अण्ड यानी ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इस देवी को कुष्मांडा नाम से अभिहित किया गया है। जब सृष्टि नहीं थी, चारों तरफ अंधकार ही अंधकार था, तब इसी देवी ने अपने ईषत् हास्य से ब्रह्मांड की रचना की थी। इसीलिए इसे सृष्टि की आदिस्वरूपा या आदिशक्ति कहा गया है। इस देवी की आठ भुजाएं हैं। इसलिए अष्टभुजा कहा जाता है। इनके सात हाथों में क्रमशः कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं । आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है। इस देवी का वाहन सिंह है और इन्हें कुम्हड़े की बलि प्रिय है। संस्कृति में कुम्हड़े को कुष्मांड कहते हैं इसलिए इस देवी को कुष्मांडा। इस देवी का वास सूर्यमंडल के भीतर लोक में है। सूर्यलोक में रहने की शक्ति क्षमता केवल इन्हीं में है। इसीलिए इनके शरीर की कांति और प्रभा सूर्य की भांति ही दैदीप्यमान है। इनके ही तेज से दसों दिशाएं आलोकित हैं। ब्रह्मांड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में इन्हीं का तेज व्याप्त है। अचंचल और पवित्र मन से नवरात्रि के चौथे दिन इस देवी की पूजा-आराधना करना चाहिए। इससे भक्तों के रोगों और शोकों का नाश होता है तथा उसे आयु, यश, बल और आरोग्य प्राप्त होता है। ये देवी अत्यल्प सेवा और भक्ति से ही प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। सच्चे मन से पूजा करने वाले को सुगमता से परम पद प्राप्त होता है। विधि-विधान से पूजा करने पर भक्त को कम समय में ही कृपा का सूक्ष्म भाव अनुभव होने लगता है। ये देवी आधियों-व्याधियों से मुक्त करती हैं और उसे सुख-समृद्धि और उन्नति प्रदान करती हैं। अंततः इस देवी की उपासना में भक्तों को सदैव तत्पर रहना चाहिए। ऐसे करें पूजा? मां कुष्ठमांड की पूजा करने से पहले खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। मां कूष्मांडा की पूजा के लिए गेरुए रंग के कपड़े पहनकर की जाती हैं। इस दिन साधक का ध्यान अनाहत चक्र में स्थापित होता है। मां कूष्ठमांडा हरी इलाइची औऱ सौंफ से प्रसन्न होती है। |
| मंगलवार के दिन किसी भी कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए यूं करें हनुमान चालीसा पाठ, संकट होंगे दूर Posted: 04 Apr 2022 07:09 PM PDT ![]() आज मंगलवार के दिन हनुमान की उपासना का विधान है. इस दिन विधि-विधान के साथ बजरंगबली की अराधना करने वालों के सभी सकंट दूर हो जाते हैं और बजरंगबली प्रसन्न होकर भक्तों के विघ्न हर लेते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से भक्तों के सभी संकट दूर होते हैं और हर कार्य में सफलता मिलती है. चालीसा का पाठ करने से भक्तों को रोग, दोष, भय और दुख से मुक्ति मिलती है. शास्त्रों में बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना सबसे उत्तम बताया गया है. इस दिन हनुमान जी को लाल फूल, सिंदूर और लड्डू अर्पित करने, उनके समक्ष घी का दीपक जलाने और फिर सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. हनुमान चालीसा दोहा श्रीगुरु चरन सरोज रज निजमनु मुकुरु सुधारि। बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि।। बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार। बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।। चौपाई जय हनुमान ज्ञान गुन सागर। जय कपीस तिहुं लोक उजागर।। रामदूत अतुलित बल धामा। अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।। महावीर विक्रम बजरंगी। कुमति निवार सुमति के संगी।। कंचन वरन विराज सुवेसा। कानन कुण्डल कुंचित केसा।। हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै। काँधे मूँज जनेऊ साजै। शंकर सुवन केसरीनंदन। तेज प्रताप महा जग वन्दन।। विद्यावान गुणी अति चातुर।राम काज करिबे को आतुर।। प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया। राम लखन सीता मन बसिया।। सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा। विकट रूप धरि लंक जरावा।। भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचंद्र के काज संवारे।। लाय सजीवन लखन जियाये। श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।। रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई। तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।। सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।। सनकादिक ब्रह्मादि मुनीशा। नारद सारद सहित अहीसा।। जम कुबेर दिगपाल जहां ते। कवि कोविद कहि सके कहाँ ते।। तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा। राम मिलाय राज पद दीन्हा।। तुम्हरो मंत्र विभीषन माना। लंकेश्वर भये सब जग जाना।। जुग सहस्र योजन पर भानू। लील्यो ताहि मधुर फल जानू।। प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं। जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।। दुर्गम काज जगत के जेते। सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।। राम दुआरे तुम रखवारे। होत न आज्ञा बिनु पैसारे।। सब सुख लहै तुम्हारी सरना। तुम रक्षक काहू को डरना।। आपन तेज सम्हारो आपै। तीनों लोक हांक तें कांपै।। भूत पिसाच निकट नहिं आवै। महाबीर जब नाम सुनावै।। नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा।। संकट तें हनुमान छुड़ावै। मन क्रम वचन ध्यान जो लावै।। सब पर राम तपस्वी राजा। तिनके काज सकल तुम साजा। और मनोरथ जो कोई लावै।सोई अमित जीवन फल पावै।। चारों युग परताप तुम्हारा। है परसिद्ध जगत उजियारा।। साधु-संत के तुम रखवारे। असुर निकंदन राम दुलारे।। अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता। अस वर दीन जानकी माता।। राम रसायन तुम्हरे पासा। सदा रहो रघुपति के दासा।। तुम्हरे भजन राम को भावै। जनम-जनम के दुख बिसरावै।। अन्त काल रघुबर पुर जाई। जहाँ जन्म हरि-भक्त कहाई।। और देवता चित्त न धरई। हनुमत सेई सर्व सुख करई।। संकट कटै मिटै सब पीरा। जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।। जय जय जय हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।। जो सत बार पाठ कर कोई। छूटहिं बंदि महा सुख होई।। जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा। होय सिद्धि साखी गौरीसा।। तुलसीदास सदा हरि चेरा। कीजै नाथ हृदय महँ डेरा।। दोहा पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप। राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।। |
| वोडाफोन ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 30 दिनों वाला प्लान, कीमत 107 रुपये Posted: 04 Apr 2022 07:05 PM PDT वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में ट्राई के आदेश के बाद 30-31 दिनों की वैधता के साथ दो नए प्री-पेड प्लान लॉन्च किए थे। VI ने जो मासिक वैधता वाले दो प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं उनमें 327 रुपये और 377 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। इनमें से 327 रुपये वाले प्लान के साथ 30 दिनों की, जबकि 337 रुपये वाले प्लान के साथ 31 दिनों की वैधता मिलेगी। अब वोडाफोन आइडिया ने दो और नए प्लान लॉन्च किए हैं जिनके साथ एक महीने की वैधता मिल रही है। vi के ये दोनों प्लान सभी कंपनियों के मुकाबले सस्ते हैं। Vi के इन दोनों नए प्लान की कीमतें क्रमश 107 रुपये और 111 रुपये हैं। इन दोनों प्लान के साथ अलग-अलग वैधता मिलेगी। अब कुल मिलाकर वोडाफोन आइडिया के पास 30 दिनों की वैधता वाले चार प्री-पेड प्लान हो गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में.. 30 दिन वाले प्लान की शुरुआती कीमत 107 रुपये Vi ने अपने इन दोनों प्लान को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। कंपनी के 107 रुपये वाले प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलेगी। इस प्लान के साथ भी 200MB डाटा और एक पैसे प्रति सेकेंड की दर से कॉलिंग मिलेगी। इसमें भी फ्री कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं है। Vi के 111 रुपये वाले प्री-पेड प्लान के साथ 31 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में एक पैसे प्रति सेकेंड की दर से कॉलिंग की जा सकेगी। इस प्लान के साथ ग्राहकों को 200MB डाटा भी मिलेगा। इस प्लान को खासतौर पर उनके लिए पेश किया गया है जो कि कम कीमत में सिर्फ वैलिडिटी चाहते हैं। इस प्लान में फ्री कॉलिंग और फ्री SMS की सुविधा नहीं है। बता दें कि Vi के पास पहले से ही 99 रुपये का एक प्लान है जिसमें 28 दिनों की वैधता के साथ 200MB डाटा मिलती है। इसमें एक पैसे प्रति सेकेंड की दर से कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वोडाफोन आइडिया के 327 रुपये और 377 रुपये वाले प्लान VI ने हाल ही में मासिक वैधता वाले दो प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें 327 रुपये और 377 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। इनमें से 327 रुपये वाले प्लान के साथ 30 दिनों की, जबकि 337 रुपये वाले प्लान के साथ 31 दिनों की वैधता मिलेगी। इन दोनों प्लान के साथ Vi मूवी और टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। 327 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को कुल 25 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इसमें रोज 100 SMS मिलेंगे। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और इसकी वैधता 30 दिनों की है। 337 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें कुल 28 जीबी डाटा मिलेगी और इसकी वैधता 31 दिनों की है। इस प्लान में भी रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। |
| रेलवे में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, निकलीं विभिन्न पदों पर 2,972 भर्तियां Posted: 04 Apr 2022 07:03 PM PDT Railway Jobs 2022: रेलवे में नौकरी की चाह रखने वाले नौजवानों के लिए एक खुशखबरी है। रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने पूर्वी रेलवे (ER) के कई मंडलों के लिए अप्रेंटिस ट्रेड (Apprentice Trade) के लिए रिक्तियां निकाली हैं। जारी नोटिफेकिशन के तहत, कुल पदों की संख्या 2,972 है। ये भर्तियां पूर्वी रेल के अलग-अलग मंडलों के लिए की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 11 अप्रैल से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी और अन्य डिटेल्स जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrcer.com पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। ये तारीखें याद रखें… भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि- 29 मार्च, 2022। ऑनलाइन अप्लाई करने की तारीख- 11 अप्रैल, 2022। आवेदन की आखिरी तारीख- 10 मई, 2022। ऐसे करें अप्लाई इन पदों के अप्लाई के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आरआरसी या ईआर कोलकाता की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcer.com पर जाना होगा। मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। अपनी स्कैन की हुई साफ-सुथरी फोटो, साइन और डॉक्यूमेंट इत्यादि जमा करें। लास्ट में पेमेंट करें और फॉर्म सब्मिट कर दें। फॉर्म का पीडीएफ सेव कर लें अन्यथा प्रिंट आउट निकलवा कर रख लें। इन पदों पर होगी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार। ये भर्तियां हावड़ा, सियालदह, आसनसोल, लिलुआ, कांचरापारा और जमालपुर के लिए होंगी। भर्तियां- फिटर,वेल्डर, मशीनिस्ट, पेंटर, लाइनमैन, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन और टर्नर जैसे विभिन्न पदों के लिए होंगी। योग्यता एवं पात्रता इन पदों पर भर्तियों (Railway Jobs 2022) के लिए एक क्राइटेरिया बनाया गया है, जिसके तहत उम्मीदवार को इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु निम्म योग्यता चाहिए उम्मीदवार के 10 वीं कक्षा में 50 प्रतिशत अंक होने आवश्यक हैं। उम्मीदवार की उम्र 15 साल से कम और 24 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन शुल्क नौकरी के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए होगा। जबकि अनुसूचित जाति-जनजाति, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को फीस में रियायत दी गई है। |
| मंडी: खुद की जान गवांकर 38 अनमोल जीवन बचा गया HRTC ड्राइवर नंद किशोर Posted: 04 Apr 2022 06:59 PM PDT मंडी: खुद की जान गवांकर 38 अनमोल जीवन बचा गया HRTC ड्राइवर नंद किशोर जोनल हॉस्पिटल मंडी में उपचाराधीन कुल्लू जिला निवासी चंद्र शर्मा और यूपी निवासी आशीष शर्मा ने बताया कि दुर्घटना से पहले चालक ने बस को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की। जिस तरफ बस चल रही थी उसके ठीक नीचे पंडोह डैम था और दूसरी तरफ पहाड़ी थी। चालक से जब बस नियंत्रित नहीं हुई तो उसने पहाड़ी से बस को टकराना बेहतर समझा। अगर बस पंडोह डैम में समा जाती तो भारी जानी नुकसान हो सकता था। इस हादसे में सिर्फ चालक नंद किशोर की ही मौत हुई है, जबकि परिचालक सहित 38 यात्री घायल हुए हैं। इस हादसे में अभी तक यही बात सामने आ रही है कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी जिस कारण बस अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हुआ। हालांकि इस संदर्भ में अभी परिवहन विभाग की टेक्निकल रिपोर्ट आना बाकी है। उसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बस में तकनीकी खराबी थी या नहीं। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी जोनल हॉस्पिटल के शव गृह जाकर मृतक नंद किशोर के परिजनों को ढांढस बंधाया और उन्हें सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मृतक नंद किशोर के परिजनों ने सीएम जयराम ठाकुर को बताया कि नंद किशोर अपने पीछे बूढ़ी मां को छोड़ गया है। जिस उम्र में नंद किशोर का देहांत हुआ है उसी उम्र में उसके पिता भी दुनिया को अलविदा कह गए थे। उस वक्त भी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था और आज फिर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि नंद किशोर कोटली उपमंडल के तहत आने वाले समराहन गांव का रहने वाला था और दो वर्ष पूर्व ही एचआरटीसी में बतौर चालक भर्ती हुआ था। |
| सावधान! आपके शरीर से भी आती है पसीने की बदबू, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत Posted: 04 Apr 2022 07:11 AM PDT गर्मियों के मौसम में पसीना आना काफी आम होता है. कुछ लोगों के पसीने से इतनी गंदी स्मैल आती है कि उनके साथ दो मिनट बैठना भी भारी हो जाता है. ऐसे लोगों को पसीने से आने वाली बदबू के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. आज हम आपको बता रहे हैं कि पसीना क्यों आता है? इसके क्या कारण हो सकते हैं? और अगर आपके पसीने से गंदी बदबू आती है तो यह किस बीमारी की ओर इशारा करता है. शरीर से आने वाली बदबू क्या है? जब आपका पसीना त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया के संपर्क में आता है तो इससे शरीर में बदबू आती है. बता दें कि पसीने की अपनी कोई स्मैल नहीं होती, लेकिन आपकी त्वचा के बैक्टीरिया पसीने के साथ मिलकर बदबू पैदा करते हैं. शरीर से मीठी, खट्टी, तीखी या प्याज जैसी स्मेल आ सकती है. आपके पसीने की मात्रा आपके शरीर की गंध को प्रभावित नहीं करती है. इसलिए किसी व्यक्ति को अगर पसीना नहीं भी आता तो भी उसके शरीर से दुर्गंध आ सकती है. वहीं, अगर किसी व्यक्ति को पसीना बहुत ज्यादा आता है तो इसका यह मतलब नहीं कि उसके शरीर से दुर्गंध भी आएगी. शरीर से आने वाली स्मैल इस बात पर निर्भर करती है कि आपके शरीर में किस तरह के बैक्टीरिया हैं और ये बैक्टीरिया पसीने से कैसे संपर्क करते हैं. त्वचा की सतह पर मौजूद पसीने की ग्रंथियों से पसीना आता है. हमारे शरीर मे दो तरह की पसीने की ग्रंथियां होती हैं- एक्क्राइन और एपोक्राइन. शरीर में स्मेल पैदा करने के लिए एपोक्राइन ग्रंथियां जिम्मेदार होती हैं. एक्क्राइन ग्रंथियां- एक्क्राइन ग्रंथियां स्किन की सतह पर पसीना लाती हैं. जैसे ही पसीना सूखता है, ये हमारी स्किन को ठंडा करने और बॉडी टेंपरेचर को कंट्रोल करने में मदद करती हैं. ये शरीर में बदबू पैदा नहीं करती हैं. जब किसी फिजिकल एक्टिविटी या गर्मी की वजह से बॉडी टेंपरेचर बढ़ता है तो स्किन से पसीना का सूखना ठंडक पैदा करता है. एक्क्राइन ग्रंथियां हथेलियों और तलवों के साथ ही शरीर के बहुत से हिस्सों को कवर करती हैं. एपोक्राइन ग्रंथियां- एपोक्राइन ग्रंथियां पसीने का उत्पादन करती हैं जो आपकी त्वचा पर बैक्टीरिया के संपर्क में आने पर दुर्गंध पैदा करती हैं. युवावस्था तक एपोक्राइन ग्रंथियां काम करना शुरू नहीं करती हैं, यही वजह है कि छोटे बच्चों के शरीर में बदबू नहीं आती. इन चीजों के सेवन से आती है पसीने में बदबू पसीना आना बॉडी का एक नेचुरल प्रोसेस होता है ,लेकिन कुछ चीजों के सेवन, जेनेटिक और हाइजीन के चलते पसीने से दुर्गंध आने लगती है. आइए जानते हैं किन चीजों के सेवन से पसीने में स्मेल आती है. -प्याज -लहसुन -पत्ता गोभी -ब्रॉकली -फूलगोभी -लाल मांस शरीर में आने वाली बदबू को बढ़ा सकती है ये चीजें - कैफीन - मसालेदार चीजें - शराब किन कारणों से आती है पसीने में बदबू ऐस बहुत से कारण हैं जिन वजहों से पसीने से बदबू आती है. उदाहरण के लिए दवाई, सप्लीमेंट्स के सेवन से भी पसीने में स्मैल आ सकती है. कुछ बीमारियां भी पसीने से स्मेल आने के लिए जिम्मेदारी होती हैं जैस- -डायबिटीज -गठिया -मेनोपोज -ओवरएक्टिव थायराइड -लिवर की बीमारी -किडनी की बीमारी -संक्रामक रोग अगर आपको डायबिटीज है तो पसीने की स्मैल में बदलाव डायबिटीज केटोएसिडोसिस का संकेत हो सकता है. हाई कीटोन के लेवल के कारण आपका ब्लड एसिडिक हो जाता है जिससे आपके पसीने से फ्रूटी स्मेल आती है. लीवर या किडनी की बीमारी होने पर, शरीर में टॉक्सिन जमा हो जाते हैं जिससे पसीने से ब्लीच की तरह बदबू आती है. |
| OPPO ला रहा धांसू सेल्फी कैमरे वाला चकाचक Smartphone, पहली तस्वीर आई सामने Posted: 04 Apr 2022 07:08 AM PDT पिछले हफ्ते ओप्पो (OPPO) ने आधिकारिक तौर पर अपने F21 प्रो स्मार्टफोन की भारतीय लॉन्च की तारीख की घोषणा की. कहा जाता है कि कंपनी देश में 12 अप्रैल को Oppo F21 Pro 4G और F21 Pro 5G को लॉन्च करेगी. अब रिलीज से पहले, कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से F21 प्रो के कुछ कैमरा स्पेक्स की पुष्टि की है. फोन में दमदार सेल्फी कैमरा मिलने वाला है. फोन का डिजाइन भी सामने आया है, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है. Oppo F21 Pro cameras ओप्पो के अनुसार, आगामी F21 प्रो अपने प्राइस सेगमेंट में ओप्पो एक्सक्लूसिव 32MP Sony IMX709 फ्रंट कैमरा सेंसर वाला पहला डिवाइस होगा. यह वही सेंसर है जो Oppo Reno 7 सीरीज के डिवाइसेज पर डेब्यू किया था. कंपनी का कहना है कि इस सेल्फी सेंसर में 60% अधिक लाइट सेंसिविटी है जो इसे कम रोशनी के लिए आदर्श बनाती है और पिछले-जीन IMX615 सेंसर की तुलना में शोर में 35% की कमी लाती है. Oppo F21 Pro के कैमरे में होगा यह फीचर F21 प्रो में एक उन्नत AI पोर्ट्रेट एन्हांसमेंट फीचर भी होगा जो मुख्य और सेल्फी दोनों कैमरों पर दिया जाएगा. यह फीचर ब्यूटी स्पॉट्स और स्किन के दाग-धब्बों के बीच अंतर करने और जातीयता, लिंग और उम्र के आधार पर विषयों की पहचान करने में सक्षम होगा ताकि व्यक्तिगत और प्राकृतिक चेहरा सुधारा जा सके. यह भी पुष्टि की गई है कि डिवाइस में 2MP मैक्रो लेंस होगा जो 15x/30x मैग्निफिकेशन के लिए समर्थन के साथ होगा. Oppo Enco Air2 Pro TWS earbuds F21 प्रो सीरीज के साथ, ओप्पो 12 अप्रैल को Enco Air2 Pro TWS ईयरबड्स भी लॉन्च करेगा. ईयरबड्स में 12.4mm डायफ्राम ड्राइवर होगा. कंपनी का कहना है कि आगामी TWS क्रिस्टल क्लियर वोकल्स को पुन: पेश करेगी और शक्तिशाली बास पेश करेगी. ईयरबड्स विभिन्न फ्रिक्वेंसीज पर एम्बियंस नॉयस से छुटकारा पाने के लिए एक एक्टिव नॉयस कैंसिलेशन फीचर भी प्रदान करेंगे. Enco Air2 Pro एक ट्रांसपेरेंट बबल डिजाइन के साथ आएगा, इसलिए हम उनसे हाल ही में लॉन्च किए गए Oppo Enco Air2 TWS ईयरबड्स के समान दिखने की उम्मीद कर सकते हैं. |
| मंगलवार को 'सूर्य' की तरह चमकेगा इन लोगों का भाग्य, पढ़ें मंगलवार का राशिफल Posted: 04 Apr 2022 07:06 AM PDT मंगलवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा. मेष राशि के जातकों को जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. वहीं सिंह राशि के व्यापारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आइए एस्ट्रो गुरु बेजान दारुवाला के पुत्र चिराग दारुवाला से जानते हैं कि आपके लिए मंगलवार का दिन कैसा रहेगा. मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आपको जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. दूसरों के विचारों और बातों से ज्यादा प्रभावित न हों. काम के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा. आर्थिक स्थिति को लेकर अभी भी थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है. वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि आज आप में हिम्मत, आत्मविश्वास और आशा का संचार रहेगा. आप पूरे ध्यान से बिजनेस करेंगे और उससे अच्छा लाभ भी मिलेगा. अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए. किसी काम में आपका अनुभव फायदेमंद साबित होगा. युवाओं को नया रोजगार मिल सकता है. मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज दूसरों के भले की सोचेंगे और उनकी दिल से सेवा भी करेंगे. आपके बिजनेस में तेजी आएगी और कोई नया काम शुरू करने की कोशिश करेंगे. आज किसी के साथ धोखा न करें. काम की व्यस्तता में परिवार की अनदेखी न करें. कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज किसी काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं. जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा लाभ होगा. अधूरे कार्यों को पूरा करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रॉपर्टी से आने वाले सुस्त रिटर्न से आप निरुत्साहित महसूस कर सकते हैं. सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें. व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है. अपनी आर्थिक स्थिति को संभालने की कोशिश करें. युवाओं को ज्यादा से ज्यादा चीजें सीखने की जरूरत है. माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं. कन्या (Virgo): गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी कामयाबी में आपके करीबी लोगों का योगदान रहेगा. किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के लिये अच्छा ऑफर मिल सकता है. व्यापारी वर्ग कारोबार को आर्थिक बल देने के लिए लोन की प्लानिंग कर सकते हैं. तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा. मेहनत के बल पर खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे. आपको धन के मामले में अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं. संपत्ति खरीदने का मन बनाने से पहले पैसे संबंधी नियम को समझना जरुरी होगा. वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि आज आप जो भी निर्णय लेंगे वह आपके लिए फायदेमंद रहेगा. अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है. अपने घर को अकेला न छोड़ें, गड़बड़ हो सकती है. नौकरी बदलने का मन बनेगा. अचानक किसी से हुई मुलाकात मधुर रिश्ते में बदल सकती है. धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मन प्रसन्न रहेगा. आप अपने कार्यों को सलीके के साथ करके अपने लक्ष्य के निकट पहुंच सकते हैं. गवर्नमेंट से कोई बड़ा बेनिफिट मिल सकता है. व्यापार में आर्थिक प्रगति के लिए मेहनत करना पड़ेगा. मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपने काम पर पकड़ बना कर चलेंगे. धन संबंधी जो दिक्कतें चल रही थी आज वह समाप्त होने की संभावना है. आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं. बेरोजगारों को मनचाहा काम मिलने के आसार है. कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपने व्यक्तिगत मामलों में अधिक रुचि लेंगे. धन के पीछे भागने के बजाय परिवार पर ध्यान देना बढ़िया रहेगा. प्रॉपर्टी के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई पहल आज अंजाम तक पहुंच सकती है. इच्छित नौकरी मिल सकती हैं. मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका काम दूसरों को खुश कर सकता है. कार्यक्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग है. आर्थिक दृष्टि से संतोष रहेगा. निवेश के लिए जानकार लोगों की मदद ले सकते हैं. प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है. |
| यहां मिली अब तक की सबसे बड़ी गुफा, अंदर बने शिवलिंग को देख रह जाएंगे दंग! Posted: 04 Apr 2022 07:03 AM PDT उत्तराखंड (Uttarakhand) के गंगोलीहाट (Gangolihat) में एक बेहद विशाल गुफा (Cave) मिली है. यह गुफा 8 तल की है और इसमें कई पौराणिक चित्र भी उभरे हुए मिले हैं. इतना ही नहीं इस गुफा के अंदर शिवलिंग (Shivling) भी मिला है और चौंकाने वाली बात यह है कि इस शिवलिंग पर चट्टानों से पानी भी गिर रहा है. गुफा की विशालता के साथ शिवलिंग पर गिर रहे पानी ने इस जगह को चर्चा में ला दिया है. माना जा रहा है कि यह गुफा मशहूर पाताल भुवनेश्वर गुफा से भी बड़ी हो सकती है. 4 युवाओं ने खोजी है यह गुफा शैल पर्वत क्षेत्र की गुफाओं वाली घाटी गंगोलीहाट (Gangolihat) में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ हाटकालिका मंदिर से करीब एक किमी दूर मिली इस गुफा को 4 युवाओं ने खोजा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को गंगोलीहाट के गंगावली वंडर्स ग्रुप (Gangavali Wonders Group) के सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ऋषभ रावल, भूपेश पंत और पप्पू रावल जब इस गुफा में पहुंचे तो इसके विशालकाय आकार को देखकर दंग रह गए. वे गुफा के अंदर करीब 200 मीटर तक गए और प्राकृतिक रूप से बनी सीढ़ियों के जरिए गुफा के 8 तल नीचे तक गए. गुफा में 9वां तल भी था लेकिन वे वहां नहीं पहुंच पाए. शिवलिंग पर गिर रहा पानी इस गुफा को महाकालेश्वर (Mahakaleshwar) नाम दिया गया है. इस इलाके की अन्य गुफाओं की तरह यहां भी चट्टानों पर पौराणिक आकृतियां उभरी हुई हैं. यहां शेषनाग समेत अनेक देवी-देवताओं के चित्र भी उभरे हैं. लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि गुफा के अंदर बने शिवलिंग की आकृति पर चट्टान से पानी गिर रहा है. कमाल की बात यह भी है इतनी लंबी गुफा होने के बाद भी यहां पर्याप्त ऑक्सीजन है. यह गुफा 150 मीटर गहरी पाताल भुवनेश्वर से भी बड़ी है. ऐसे में भविष्य में इस गुफा को भी पर्यटन स्थल के तौर पर डेवलप करके पर्यटकों का ध्यान खींचा जा सकता है. |
| नवरात्रि व्रत के दौरान ऐसे रखें खुद को स्वस्थ, जानिए क्या खाएं और क्या नहीं Posted: 04 Apr 2022 06:59 AM PDT 2 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि के शुभ दिन शुरु होने जा रहे हैं, जो 11 अप्रैल को समाप्त होंगे। इस दौरान मां दुर्गा के 9 रुपों की पूजा की जाती हैं। वहीं, उपासक मां दुर्गा को खुश करने और उनकी कृपा करने के लिए 9 दिन का उपवास भी करते हैं, खासकर महिलाएं। मगर, चैत्र नवरात्रि का पर्व गर्मियों के दिनों में आता है इसलिए इस दौरान सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता है। इस मौसम में गलत खानपान या भूखे रहने की वजह से डिहाइड्रेशन, थकान, एसिडिटी, लौ ब्लड प्रैशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे, जिससे आप नवरात्रि व्रत के दौरान खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। नवरात्रि व्रत के दौरान ऐसे रखें खुद को स्वस्थ- ज्यादा घंटों के अंतराल तक भूखें ना रहें। इससे एसिडिटी, कब्ज, सिर में भारीपन, घबराहट हो सकती है। - दिन में 1 बड़ा और 2-3 छोटे-छोटे मील्स लें, जिसमें फल, सुखे मेवे, दूध, जूस, हल्के स्नैक्स शामिल हो। - डिनर में हल्का-फुल्का खाएं जो आसानी से पच जाए। - व्रत के दौरान हैवी वर्कआउट की बजाए योग, मेडिटेशन, प्रणायाम, सैर करें। क्या खाएं? 1. एक दम से हैवी खाने की बजाए थोड़ी-थोड़ी देर बाद फल, जूस और दूध लेते रहें। 2. व्रत के दौरान भरपूर पानी पीएं, ताकि डिहाइड्रेशन की समस्या ना हो। 3. पानी की जगह आप नारियल पानी, दही, खीरा, ककड़ी, मीठी लस्सी, जूस आदि भी ले सकते हैं। 4. पानी से भरपूर फल जैसे खरबूजा और तरबूज को व्रत में शामिल कर सकते हैं। 5. शकरकंद की सब्जी, हलवा या सलाद बनाकर व्रत में खा सकते हैं। 6. लौकी में भरपूर मात्रा में पानी होता है इसलिए व्रत के दौरान जमकर लौकी खाएं। 7. साबूदाना और सिंघाड़े के आटे में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं इसलिए इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। 8. मुट्टीभर ड्राई फ्रूट्स जरूर खाएं। यह आपको एनर्जी भी देंगे और भूख पर कंट्रोल भी रखेंगे। 9. शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए दही, मखाना, चिवड़ा मिक्सचर, उबला आलू और शकरकंद खाएं। 10. हाई कार्बोहाइड्रेट और लो-फैट मखाना व्रत के दौरान आपको एनर्जी से भरपूर रखने में मदद करेगा। इन चीजों से करें परहेज 1. तली पूरियां, पकौड़े या आलू चिप्स खाने से परहेज करें। 2. सुबह खाली पेट चाय ना पीएं क्योंकि इससे एसिडिटी व गैस हो सकती है। 3. डायबिटीज मरीज अधिक मीठी, तला-भुना ना खाएं और शुगर लेवल चेक करते रहें। 4. मिठाई और कार्बोनेटेड पेय पदार्थों को कम वसा वाले दूध की स्मूदी, फलों और फलों के रस से बदलें। 5. व्रत तोड़ते समय बहुत अधिक ना खाएं और जंक फूड्स से दूर रहें। इससे वजन और शुगर लेवल बढ़ सकता है। 6. हाई शुगर फूड्स, आलू से बनी फ्राई, ज्यादा मसालेदार व तली भुनी चीजों से परहेज करें। |
| हिमाचल में चलती बस बनी बर्निंग ट्रैन, देखते ही देखते जलकर हुई राख Posted: 04 Apr 2022 06:52 AM PDT जिला चंबा में सुंडला-सलूणी मार्ग पर एक एचआरटीसी (HRTC) बस में अचानक आग भड़क गई। जिस वक्त बस में आग लगी उस वक्त 20 के करीब सवारिया अंदर मौजूद थी। जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि बस में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। परंतु आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरी बस जलकर राख हो गई है। जिससे सवारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार जिला चंबा से सलूणी होते हुए लंगेट जा रही बस में डनून के समीप अचानक आग लग गई। बस में आग भड़कती देख सवारियों में भी अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद चालक ने ब्रेक लगाते हुए सभी सवारियों को बाहर निकाला और देखते ही देखते एचआरटीसी (HRTC) की पूरी बस जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, बस से आग लपटे देख सुरक्षित निकले यात्रियों का कलेजा मुह को आ गया। |
| उस फल का नाम क्या है, जिसे हम बाजार से नहीं खरीद सकते? Posted: 04 Apr 2022 06:45 AM PDT UPSC Interview Questions: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) हर वर्ष सीविल सर्विसेज की परीक्षाएँ आयोजित करवाती है। यह परीक्षाएँ तीन चरण में पूरी होती है। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होती है, दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा होती है और तीसरे चरण में साक्षत्कार होता है। हर वर्ष लाखों अभ्यर्थियों द्वारा यूपीएससी की परीक्षाएँ (UPSC Exam) दी जाती हैं। लेकिन लाखों में से कुछ ही उम्मीदवार इन परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर पाते हैं। सिविल्स कि परीक्षाएँ अन्य परीक्षाओं के अपेक्षा में अधिक कठिन होती हैं। हर चरण पहले चरण से और कठिन होता जाता है। इस परीक्षा में शामिल होने अभ्यर्थि पहले दो चरण पार भी कर लें तो अक्सर इंटरव्यू राउंड में फँस जाते हैं। यूपीएससी के इंटरव्यू (UPSC Interview) में ऐसे-ऐसे उलझाने वाले प्रश्न पूछ लिए जाते हैं जिसका उत्तर देने में अभ्यर्थियों की स्थिति खराब हो जाती है। उम्मीदवारों के पास ऐसे प्रश्नों के उत्तर ही नहीं मौजूद होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ प्रश्न बताने जा रहे हैं जिनका उत्तर देने में उम्मीदवारों के हाल खराब हो जाते हैं। प्रश्न- घायल होने पर कौन-सा जानवर इंसानों की तरह रोने लगता है? उत्तर- भालू जब घायल होता है तो इंसानों के जैसे रोता है। प्रश्न- किस देश को दक्षिण का ब्रीटेन कहा जाता है? उत्तर- न्यूजीलैंड देश को दक्षिण का ब्रिटेन कहा जाता है। प्रश्न- इंसान बिना सोये आठ दिन तक कैसे जीवित रह सकता है? उत्तर- दिन के बजाए रात में अपनी नींद पूरी कर के। प्रश्न- ऐसी कौन सी चीज है जो कि महीने में सिर्फ एक बार ही आती है. यह चीज 24 घंटे पूरे होने के बाद वापस खत्म हो जाती है और फिर उस महीने नहीं आती। उत्तर- तारीख प्रश्न- मुर्गी अंडा देती है और गाय दूध. इस बात का जवाब दीजिए कि दोनों कौन देता है? उत्तर- दुकानदार अपनी दुकान से निकालकर आपको दूध और अंडा, दोनों देता है। सवाल- एक आधा सेब कैसा नजर आता है? उत्तर- दूसरे आधे सेब जैसा। प्रश्न- ऐसा कौन-सा फल है जो बाज़ार में खरीदने से नहीं मिलता? उत्तर- परिश्रम का फल। प्रश्न- एक हत्यारे को मृत्यु दंड दिया गया। तीन कमरे दिखाए गए। पहले कमरे में आग लगी हुई। दूसरे कमरे में बंदूकें रखी हुई है। वहीं, तीसरे कमरे के अंदर बाघ है जो कि तीन साल से कुछ भी नहीं खाया है। तीनों कमरे में से वह किसमें जाना पसंद करेगा? उत्तर- वह तीसरे कमरे में जायेगा, क्योंकि तीन साल से भूखा बाघ मर चुका होगा। |
| 10वीं पास के लिए SSC ने इन पदों के लिए मांगे आवेदन, इस तारीख से पहले करें अप्लाई Posted: 04 Apr 2022 06:42 AM PDT SSC Vacancy 2022: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने MTS & Havaldar पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है इक्छुक उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे | Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता) 10th या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे। Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या) रिक्त पदों की संख्या - विभिन्न पद मल्टी-टास्किंग स्टाफ - विभिन्न हवलदार - 3603 Important Dates (जरुरी तिथि )नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 23-03-2022 आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 30-04-2022 Age Limit (रोजगार में आयु सीमा) उम्मीदवार की अधिकतम आयु 18 से 27 वर्ष तक होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये। Selection Process (चयन प्रक्रिया) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) (पेपर- I), वर्णनात्मक परीक्षा (पेपर- II) एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा | Salary (वेतनमान) नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी लेवल 1 होगी | Application Mode (आवेदन प्रक्रिया)इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Online करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा। आवेदन शुल्क (Application Fees) All Other Candidates: ₹100/- SC/ ST/ PwD/ Women/ ESM: ₹0/- Important LinksNotification PDF Click Here Apply Online Click Here |
| 'मुझ पर कोई दबाव नहीं है', तीसरी हार पर जडेजा ने दिया बड़ा बयान Posted: 04 Apr 2022 06:40 AM PDT चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रवींद्र जडेजा ने रविवार को कहा कि वह नए इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में कप्तानी का बोझ महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमएस धोनी द्वारा नेतृत्व की भूमिका छोड़ने का फैसला करने के बाद वह अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने के लिए मानसिक रूप से तैयार हो रहे थे। आईपीएल 2022 में सीएसके की लगातार तीसरी हार के बाद बोलते हुए रविंद्र जडेजा ने पुष्टि की कि धोनी ने उन्हें कप्तानी छोड़ने के अपने फैसले के बारे में "कुछ महीने पहले" बता दिया था। धोनी ने आईपीएल 2022 की शुरुआत से ठीक 2 दिन पहले अपने फैसले को सार्वजनिक किया था मुझ पर कोई दबाव नहीं है कप्तान के रूप में जडेजा का कार्यकाल खराब शुरू हुआ क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार 3 मैच हारकर आईपीएल के इतिहास में अपनी सबसे खराब शुरुआत की है। रविवार को पंजाब किंग्स ने सीएसके को 54 रनों से हरा दिया। जडेजा से सवाल पूछे जा रहे हैं क्योंकि नया कप्तान सहज नहीं दिख रहा है। वह अब तक बल्ले और गेंद से नाकाम रहे हैं। जडेजा ने कहा, "हां, मैं तैयारी कर रहा था जब से उन्होंने मुझे कुछ महीने पहले बताया था। मैं उसके लिए तैयारी कर रहा था। मानसिक रूप से, मैं नेतृत्व करने के लिए तैयार था। मुझ पर कोई दबाव नहीं है।'' चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रवींद्र जडेजा ने रविवार को कहा कि वह नए इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में कप्तानी का बोझ महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमएस धोनी द्वारा नेतृत्व की भूमिका छोड़ने का फैसला करने के बाद वह अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने के लिए मानसिक रूप से तैयार हो रहे थे। आईपीएल 2022 में सीएसके की लगातार तीसरी हार के बाद बोलते हुए रविंद्र जडेजा ने पुष्टि की कि धोनी ने उन्हें कप्तानी छोड़ने के अपने फैसले के बारे में "कुछ महीने पहले" बता दिया था। धोनी ने आईपीएल 2022 की शुरुआत से ठीक 2 दिन पहले अपने फैसले को सार्वजनिक किया था। मुझ पर कोई दबाव नहीं है कप्तान के रूप में जडेजा का कार्यकाल खराब शुरू हुआ क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार 3 मैच हारकर आईपीएल के इतिहास में अपनी सबसे खराब शुरुआत की है। रविवार को पंजाब किंग्स ने सीएसके को 54 रनों से हरा दिया। जडेजा से सवाल पूछे जा रहे हैं क्योंकि नया कप्तान सहज नहीं दिख रहा है। वह अब तक बल्ले और गेंद से नाकाम रहे हैं। जडेजा ने कहा, "हां, मैं तैयारी कर रहा था जब से उन्होंने मुझे कुछ महीने पहले बताया था। मैं उसके लिए तैयारी कर रहा था। मानसिक रूप से, मैं नेतृत्व करने के लिए तैयार था। मुझ पर कोई दबाव नहीं है।'' हम भाग्यशाली हैं कि धोनी का मार्गदर्शन मिला जडेजा ने कहा कि वह एमएस धोनी के मार्गदर्शन और इनपुट के लिए भाग्यशाली हैं। सीएसके शिवम दुबे के एक महंगे 19वें ओवर के बाद एलएसजी के खिलाफ 210 रनों का बचाव करने में विफल रही, जिसके बाद जडेजा की कप्तानी पर सवाल उठाया गया। जडेजा ने कहा, "आखिरी मैच एक उच्च स्कोर वाला खेल था, इसलिए मुझे डीप मिड-विकेट पर फील्डिंग करने की जरूरत थी। बहुत सारे कैच आने की संभावना अधिक थी। इसलिए हमें वहां एक अच्छे फील्डर की आवश्यकता थी। यही हमारी विचार प्रक्रिया थी और इसीलिए मैं गेंदबाज को इनपुट नहीं दे पा रहा था।'' जडेजा ने कहा, "लेकिन हम भाग्यशाली हैं कि हमें एमएस धोनी का अनुभव और मार्गदर्शन मिला। हमारे पास उनका इनपुट था। हमें सलाह के लिए दूर तक देखने की जरूरत नहीं है। वह एक महान खिलाड़ी हैं। हमारे पास ड्रेसिंग रूम में भरोसा करने का उनका अनुभव है।" . गायकवाड़ का किया बचाव यह सुनिश्चित करते हुए कि एक जीत आईपीएल 2022 में गत चैंपियन के लिए किस्मत बदलने में मदद कर सकती है। जडेजा ने रुतुराज गायकवाड़ का समर्थन किया, जिन्हें बल्ले से खराब शुरुआत का सामना करना पड़ा है। पिछले सीजन के ऑरेंज कैप विजेता ने सीएसके के लिए अब तक 3 मैचों में 2 रन (0, 1, 1) बनाए हैं। उन्होंने कहा, ''जहां तक रुतुराज गायकवाड़ का सवाल है, हम उस पर ज्यादा दबाव नहीं डाल रहे हैं। हम उसे सिर्फ समय दे रहे हैं। वह जो भी तैयारी कर रहा है। हम उसका समर्थन करते हैं और हम हमेशा उससे बात करते हैं और उसे अंदर रखते हैं। मन का एक अच्छा फ्रेम।" हम भाग्यशाली हैं कि धोनी का मार्गदर्शन मिला जडेजा ने कहा कि वह एमएस धोनी के मार्गदर्शन और इनपुट के लिए भाग्यशाली हैं। सीएसके शिवम दुबे के एक महंगे 19वें ओवर के बाद एलएसजी के खिलाफ 210 रनों का बचाव करने में विफल रही, जिसके बाद जडेजा की कप्तानी पर सवाल उठाया गया। जडेजा ने कहा, "आखिरी मैच एक उच्च स्कोर वाला खेल था, इसलिए मुझे डीप मिड-विकेट पर फील्डिंग करने की जरूरत थी। बहुत सारे कैच आने की संभावना अधिक थी। इसलिए हमें वहां एक अच्छे फील्डर की आवश्यकता थी। यही हमारी विचार प्रक्रिया थी और इसीलिए मैं गेंदबाज को इनपुट नहीं दे पा रहा था।'' जडेजा ने कहा, "लेकिन हम भाग्यशाली हैं कि हमें एमएस धोनी का अनुभव और मार्गदर्शन मिला। हमारे पास उनका इनपुट था। हमें सलाह के लिए दूर तक देखने की जरूरत नहीं है। वह एक महान खिलाड़ी हैं। हमारे पास ड्रेसिंग रूम में भरोसा करने का उनका अनुभव है।" . गायकवाड़ का किया बचाव यह सुनिश्चित करते हुए कि एक जीत आईपीएल 2022 में गत चैंपियन के लिए किस्मत बदलने में मदद कर सकती है। जडेजा ने रुतुराज गायकवाड़ का समर्थन किया, जिन्हें बल्ले से खराब शुरुआत का सामना करना पड़ा है। पिछले सीजन के ऑरेंज कैप विजेता ने सीएसके के लिए अब तक 3 मैचों में 2 रन (0, 1, 1) बनाए हैं। उन्होंने कहा, ''जहां तक रुतुराज गायकवाड़ का सवाल है, हम उस पर ज्यादा दबाव नहीं डाल रहे हैं। हम उसे सिर्फ समय दे रहे हैं। वह जो भी तैयारी कर रहा है। हम उसका समर्थन करते हैं और हम हमेशा उससे बात करते हैं और उसे अंदर रखते हैं। मन का एक अच्छा फ्रेम।" |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |















