Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- दुनिया का पहला कार एक्सीडेंट कब और कहां हुआ था, यहां पढ़िए- GK in Hindi
- Small business ideas- एक बाइक और मोबाइल से 30 हजार महीना कमाइए, Medical courier service
- क्या इमरजेंसी में बिना रजिस्ट्रेशन वाला वाहन चला सकते हैं, जानिए- MV Act, 1988
- JU GWALIOR ADMISSION- ग्रुप ए, बी और सी के ऑनलाइन आवेदन शुरू
- MANIT BHOPAL- ADMISSION NOTICE for PhD, MBA, MTech, MPlan, MA
- INDORE NEWS - नाबालिग प्रेमिका ने CISF जवान पर चाकू से हमला किया, दोस्ती तोड़ने से नाराज थी
- 10th का TIME TABLE घोषित, ओपन स्कूल, रुक जाना नहीं योजना
- JU GWALIOR NEWS - PHD थीसेस 13 साल बाद जमा हुई, आर्डिनेंस 11 का उल्लंघन
- MP Panchayat Chunav news- अधिसूचना तैयार, निर्वाचन आयुक्त ने कहा
- BHOPAL NEWS- ऑटो एंबुलेंस वाले हीरो के खिलाफ रेप की FIR, मुंह बोली बहन की शिकायत
- सबके काम की बात- मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में फायर सेफ्टी एंड सिक्योरिटी सिस्टम के नियम - NBC 2016
- सभी सरकारी यूनिवर्सिटी में MBBS में एडमिशन मिलेंगे- MP College news
- हाय महंगाई! कार में धक्का मार, भाजपा विधायक का VIDEO वायरल - MP NEWS
- JABALPUR NEWS- मैथोडिस्ट चर्च के पदाधिकारियों के खिलाफ EOW में FIR दर्ज
- AMALTAS COLLEGE DEWAS ने छात्रा के 2 साल बर्बाद किए, हाईकोर्ट ने कहा: कानूनी कार्रवाई हेतु स्वतंत्र
- JABALPUR NEWS - सहायक प्रबंधक के घर लोकायुक्त ने छापा
- MP karmchari news- हेडमास्टर्स की याचिका पर स्कूल शिक्षा को हाई कोर्ट का नोटिस
- MP NEWS- कटनी में कांग्रेस MLA रहस्यमय तरीके से गायब हुए और मिल गए
- फसल को नजर ना लगे इसलिए मैया को काला चश्मा चढ़ाते हैं किसान- famous temple of Chhattisgarh
- INDORE NEWS - पुलिस अधिकारी का बेटा फांसी पर झूलता मिला, पत्नी की पढ़ाई नहीं करवा पा रहा था
- JU GWALIOR, BU BHOPAL, DAVV और VV UJJAIN में नए कोर्स शुरू होंगे - उच्च शिक्षा मंत्री
- GWALIOR NEWS- नाइन स्ट्रीट स्पा सिटी सेंटर में पुलिस का छापा, दो लड़कियां मिलीं
- मध्यप्रदेश में असिस्टेंट ऑफिसर भर्ती नहीं होगी, अतिथि विद्वान भी नियमित नहीं होंगे- MP college news
- मध्य प्रदेश चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का नो कमेंट, खबर का तत्काल असर - MP NEWS
- RDVV NEWS - BA, BCom की परीक्षा पोस्टपोंड, 13 मई से होनी थी
| दुनिया का पहला कार एक्सीडेंट कब और कहां हुआ था, यहां पढ़िए- GK in Hindi Posted: 10 May 2022 02:48 PM PDT रोड एक्सीडेंट हर रोज होते हैं और अंतरराष्ट्रीय सड़क संगठन (आईआरएफ) की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 12.5 लाख लोगों की प्रति वर्ष सड़क हादसों में मौत होती है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि ट्रैफिक के कारण रोड एक्सीडेंट होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया का पहला रोड एक्सीडेंट कब और कहां हुआ था। उस समय जहां एक्सीडेंट हुआ कितना ट्रैफिक था। पढ़िए एक मजेदार जानकारी, जो आपको एक स्पेशल बनाती है:- दुनिया का पहला रोड एक्सीडेंट सन 1834 में हुआ थाकुछ लोग दावा करते हैं कि दुनिया का पहला एक्सीडेंट सन 1834 में हुआ था। जॉन स्कॉट रसेल नाम के एक व्यक्ति की स्टीम कार में विस्फोट हुआ था। इस हादसे में चार लोगों की जान गई थी, यह एक्सीडेंट तो था परंतु इसे रोड एक्सीडेंट कहना ठीक नहीं होगा, क्योंकि यह तकनीकी खराबी के कारण हुआ था। कार में विस्फोट हो गया था और यात्रियों की मृत्यु हो गई थी। एक अन्य रिकॉर्ड से पता चलता है कि सन 1869 में आयरलैंड में एक एक्सीडेंट हुआ था जिसमें मशहूर खगोल शास्त्री मैरी वार्ड की मौत हो गई थी। सड़क पर मोड़ के दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ था, परंतु क्या ऐसे भी रोड एक्सीडेंट कहा जा सकता है। World's First Automobile Accidentयदि सन 1869 वाले आयरलैंड के एक्सीडेंट को रोड एक्सीडेंट नहीं कहेंगे तो वाहन भिड़ंत की घटना दुनिया में सबसे पहले सन 1891 में ओहियो शहर में हुई थी। ओहियो के इतिहास में इसे World's First Automobile Accident टाइटल के साथ दर्ज किया गया है। जॉन विलियम लैंबर्ट ने पहली सिंगल सिलिंडर गैसोलीन से चलने वाली कार का निर्माण किया था। यह कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई थी। दुनिया की पहली दो कारों की भिड़ंत, कार एक्सीडेंटयदि दो कारों की भिड़ंत की बात करें तो दुनिया का सबसे पहला रोड एक्सीडेंट सन 1895 में अमेरिका के ओहियो शहर में हुआ। यहां दो कारें आपस में सीधे टकरा गई थी। ध्यान देने वाली बात यह है कि रोड पर कोई ट्रैफिक नहीं था केवल 2 कार चल रही थी। दोनों ओवरस्पीड के कारण टकराई। इस हादसे में किसी की मृत्यु नहीं हुई। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) |
| Small business ideas- एक बाइक और मोबाइल से 30 हजार महीना कमाइए, Medical courier service Posted: 10 May 2022 02:13 PM PDT हम हमेशा कहते हैं कि यदि आप सोसाइटी की कोई प्रॉब्लम सॉल्व कर रहे हैं तो आपके स्टार्टअप के सक्सेस होने का 100% चांस है। आप एक बाइक और स्मार्टफोन की मदद से ₹30000 मासिक इनकम जनरेट कर सकते हैं। भारत के कई शहरों के लिए यह बिल्कुल न्यू बिजनेस आइडिया है। जिसका नाम है Medical courier service. ZERO INVESTMENT BUSINESS IDEAS IN INDIA IN HINDIMedical courier service को जीरो इन्वेस्टमेंट बिजनेस आइडिया की लिस्ट में शामिल किया जाता है। एक बाइक और स्मार्टफोन सभी के पास होते हैं। स्टैंडर्ड मेंटेन करने के लिए आप को अधिकतम ₹10000 का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। वैसे ₹2000 के इन्वेस्टमेंट से भी अच्छी शुरुआत होती है। सोसाइटी की प्रॉब्लम क्या हैदवाइयों की जरूरत सबको पड़ती है। कई बार ऐसा होता है कि कोई व्यक्ति घर में अकेला होता है और उसकी तबीयत खराब हो जाती है। उसके पास डॉक्टर का प्रिसक्रिप्शन है। उसे दवाई चाहिए परंतु बाजार तक नहीं जा सकता। कई सारे युवा घर से बाहर नौकरी कर रहे हैं। शहर में है लेकिन ऑफिस में है। अपने माता-पिता के लिए दवाई भेजना है, इस प्रकार के कई सारे कारण है। हर घर में दवाई खरीद कर लाने वाला हर समय उपलब्ध नहीं होता। आपको केवल यही प्रॉब्लम सॉल्व करनी है। Medical courier service में क्या करना होता हैआपको क्लाइंट से डॉक्टर का प्रिसक्रिप्शन कलेक्ट करना है। वह आपको व्हाट्सएप के जरिए भी डॉक्टर का पर्चा भेज सकते हैं। मेडिकल स्टोर से उनके लिए दवाई खरीदनी है और डिलीवरी करनी है। क्योंकि आप नियमित सेवाएं दे रहे हैं इसलिए मेडिकल स्टोर संचालक आपको क्रेडिट देंगे। ग्राहक से पैसा प्राप्त करने के बाद आप मेडिकल स्टोर संचालक को उसके बिल का पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं। Medical courier service को ब्रांड कैसे बनाएंगेकुछ मोहल्लों में इस प्रकार की सेवाएं पप्पू और बिट्टू भी देते हैं परंतु Medical courier service इससे थोड़ी अलग है।
मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेने के बाद अपने लिफाफे में विजिटिंग कार्ड के साथ डिलीवरी कीजिए। सर्विस के समय यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य कीजिए। आपकी टीशर्ट और विजिटिंग कार्ड न केवल आपकी सर्विस को ब्रांड बना देंगे बल्कि आपको नए ग्राहक और ऑर्डर भी दिलवा आएंगे। Medical courier service में मुनाफा कितना होता है
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| क्या इमरजेंसी में बिना रजिस्ट्रेशन वाला वाहन चला सकते हैं, जानिए- MV Act, 1988 Posted: 10 May 2022 01:23 PM PDT मोटर यान अधिनियम,1988 की धारा-39 के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपना वाहन तब तक नहीं चला सकता जब तक कि उसका रजिस्ट्रेशन ना हो गया हो, लेकिन यदि कोई इमरजेंसी की स्थिति बनती है तो क्या बिना रजिस्ट्रेशन वाला वाहन चला सकते हैं। पढ़िए मोटर व्हीकल एक्ट 1988 में इस बारे में क्या प्रावधान किया गया है:- मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 192 की परिभाषा:-कोई व्यक्ति सार्वजनिक सड़क पर बिना रजिस्ट्रीकरण के किसी भी प्रकार के वाहन को चलाएगा या स्वामी होते हुए चलाने की आज्ञा देगा ऐसे व्यक्ति को पाँच हजार रुपए तक जुर्माना देना पड़ सकता है। यदि यही अपराध वह दूसरी बार करता है तब एक वर्ष की कारावास या दस हजार रुपए जुर्माना या दोनो से दण्डित किया जा सकता है। नोट:- किसी आपात की स्थिति में बिना रजिस्ट्रीकरण के जाने वाले वाहन पर यह धारा लागू नहीं होगी, जैसे- रोगी व्यक्ति को ले जाना, क्षतिग्रस्त वाहन या संपत्ति के लिए प्रयोग पर आदि। सामान्य जानकारी संशोधन अधिनियम 2019 द्वारा धारा 191 हटा दी गई है जिसमें यह प्रावधान था कि किसी खराब वाहन को ख विक्रय या परिदान करना अपराध होगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| JU GWALIOR ADMISSION- ग्रुप ए, बी और सी के ऑनलाइन आवेदन शुरू Posted: 10 May 2022 01:09 PM PDT JIWAJI UNIVERSITY, GWALIOR की ओर से कक्षा 12 हायर सेकेंडरी पास कर चुके स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। Group A,B एवं C कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 6 मई 2022 है। जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर की ओर से जारी Admission Notice 2022-23 (UG and Integrated Programs) के अनुसार शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए National Testing Agency (NTA) के द्वारा आयोजित Common University Entrance Test, CUET (UG) – 2022 के माध्यम से नीचे दिए गए Programs After 10+2 (UG Level) में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। Programs After 10+2 (UG Level) इस प्रकार हैंGroup-A: B.Sc. (Honors/Research) – 4 Years : Physics, Chemistry, Mathematics. Group-B: B.Sc. (Honors/Research) – 4 Years : Botany, Zoology, Biochemistry Group-C: B.A.LL.B and B.Com.LL.B – 5 Years Integrated BBA – 4 Years BCA – 4 Years Bachelor of Hotel Management & Catering Technology (BHM&CT) – 4 Years Bachelor of Tourism Management (BTM) – 4 Years B.A. (Honors) Mass Communication – 4 Years B.Com. (Honors) – 4 Years सीटों की संख्या, पात्रता, रिजर्वेशन पॉलिसी, प्रवेश परीक्षा के नियम, हेल्पलाइन एवं सभी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया जीवाजी विश्वविद्यालय की ऑफिशल वेबसाइट jiwaji.edu एवं CUET के लिए तैयार की गई वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर विजिट करें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MANIT BHOPAL- ADMISSION NOTICE for PhD, MBA, MTech, MPlan, MA Posted: 10 May 2022 12:37 PM PDT Maulana Azad National Institute of Technology द्वारा PhD, MBA, MTech, MPlan एवं MA के लिए ऐडमिशन नोटिस जारी किया गया है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 3 जून 2022 है। शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु निम्न कोर्स में प्रवेश प्रारंभ1. Ph.D program, for Four (4) categories Full Time Research Students (150 number of seats), Sponsored Full Time (36 number of seats), JRF/Project Associates (In all Department/Centers of MANIT, Bhopal) and Internal faculty members working in MANIT, Bhopal in regular capacity. 2. MBA (2 years) – Full time Regular with Dual Specialization and Sponsored Full time PG Programmes 3. Sponsored M.Tech/M.Plan (2 years) - Full time Regular with 2 No of seats in each programme 4. MA in Development Studies (2 years) - Full Time Regular with 20 Seats For details visit Institute website www.manit.ac.in and for application form visit http://erp.manit.ac.in/ext/adm/login The last date for receiving duly completed application form is 3rd June 2022. उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| INDORE NEWS - नाबालिग प्रेमिका ने CISF जवान पर चाकू से हमला किया, दोस्ती तोड़ने से नाराज थी Posted: 10 May 2022 08:55 AM PDT इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां CISF के कांस्टेबल के बेटे पर उसकी नाबालिग सहेली ने जानलेवा हमला कर दिया। उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संयोगितागंज पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार सुबह नेहरू स्टेडियम के नजदीक रहने वाले सुमित धूलिया (27) के साथ हुई है। सुमित डॉग्स ब्रीडिंग का काम करता है। सुमित के पिता जीवन लाल CISF में कांस्टेबल हैं और गाडरवाड़ा में पदस्थ हैं। सुमित का बड़ा भाई रोहित नगर निगम के वार्ड 62 में दरोगा के पद पर है। घटना की जानकारी देते हुए रोहित ने बताया कि सुबह 7 बजे के लगभग सुमित की नाबालिग दोस्त उससे मिलने घर आई थी। उस समय सुमित घर पर सो रहा था। लेकिन लड़की ने उससे बहुत जरूरी काम की बात कह कर उसे उठाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों बात करते-करते घर से थोड़ी दूर गए। दोनों का किसी बात पर विवाद हो गया। नाबालिग ने गाड़ी के की-चेन में लगा चाकू निकाल कर सुमित पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गई। घटना की जानकारी परिवार को लगी तो उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर गए। दोस्ती तोड़ने से नाराज थी लड़की संयोगितागंज थाना क्षेत्र के जिमखाना इलाके में रहने वाला सुमित सुबह घर पर सो रहा था। उसी वक्त उसकी सहेली उससे मिलने आ गयी। वो उसे घर से बाहर बुला कर ले गई। दोनों पहले कुछ देर बात करते रहे, फिर अचानक दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ता गया और लड़की ने धारदार हथियार से सुमित पर हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में युवक को एमवाय ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। सुमित CISF में कांस्टेबल के पद पर गाडरवाड़ा में पदस्थ है और डॉग्स ब्रीडिंग का काम करता है। परिवार ने बताया कि सुमित और लड़की के बीच दोस्ती थी। लेकिन 6 माह पहले सुमित ने उससे बात करना बंद कर दिया था। लड़की सुमित से बात करने की कई बार कोशिश कर चुकी थी। दो दिन पहले भी देर रात एक बजे युवती सुमित से मिलने घर आई। लेकिन सुमित अपने दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन करने गया था। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| 10th का TIME TABLE घोषित, ओपन स्कूल, रुक जाना नहीं योजना Posted: 10 May 2022 08:33 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल द्वारा रुक जाना नहीं योजना के तहत आयोजित कक्षा 10 की परीक्षा के लिए टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। परीक्षा 4 जून से शुरू होगी और 17 जून को समाप्त होगी। ओपन स्कूल कक्षा 10 हाई स्कूल का परीक्षा कार्यक्रम4 जून 2022 शनिवार हिंदी 6 जून 2022 सोमवार गणित 7 जून 2022 मंगलवार संस्कृत 10 जून 2022 शुक्रवार सामाजिक विज्ञान 11 जून 2022 शनिवार विज्ञान 13 जून 2022 सोमवार अंग्रेजी 15 जून 2022 बुधवार उर्दू भाषा 16 जून 2022 गुरुवार मराठी, गुजराती, पंजाबी एवं सिंधी भाषा 16 जून 2022 गुरुवार मूक एवं बधिर छात्रों के लिए पेंटिंग 16 जून 2022 गुरुवार दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत 17 जून 2022 शनिवार नेशनल स्किल्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के सभी विषय नोट: 1. सर्वसंबंधित इस कार्यक्रम को कृपया भलीभांति नोट कर लें परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तो भी परीक्षाएँ ते कार्यक्रम अनुसार संपन्न होगी। 2 परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा उनको आवंटित परीक्षा केन्द्र पर ही सम्पन्न होगी। तिथि एवं समय ज्ञात करने के लिए संबंधित परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष से परीक्षा अवधि में परीक्षार्थी सतत् संपर्क बनाये रखेंगे। 3. परीक्षा केन्द्र पर समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रात 7 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा में प्रात 7:45 के पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। 4. परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनिट पूर्व उत्तरपुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व प्रश्न पत्र प्रदान किये जायेंगे। 5. आवश्यक होने पर परीक्षा तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकेगा जिसकी सूचना म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल की वेबसाइट www.nios.ac.in मोबाइल एप mpsos पर परीक्षा केन्द्र पर तथा राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल के कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। 6. उपरोक्त परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की पूछताछ (Queries) सुझाव एवं शिकायत हमारे ईमेल एड्रेस meiss@rediffmail.com पर भेज सकते हैं। 7 परीक्षा में प्रायोगिक विषयों को छोड़कर शेष विषयों के प्रश्न पत्र 100 अंको के होंगे। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| JU GWALIOR NEWS - PHD थीसेस 13 साल बाद जमा हुई, आर्डिनेंस 11 का उल्लंघन Posted: 10 May 2022 08:18 AM PDT ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अविनाश तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सदस्यों ने पीएचडी आर्डिनेंस 11 के उल्लंघन का मुद्दा उठाया। सदस्यों ने कहा कि पुस्तकालय विज्ञान विषय में पीएचडी कर रहे संजय सोनी का शोध पत्र (थीसेस)13 साल बाद जमा कराया गया है, जबकि आर्डिनेंस 11 के तहत अधिकतम नौ साल में शोध पत्र जमा कराया जा सकता है, जो सीधे-सीधे आर्डिनेंस 11 का उल्लंघन है। सदस्यों ने कहा कि नियमों का मजाक बनाया गया है। इस विरोध के बाद कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में कुलसचिव डा. सुशील मंडेरिया, प्रो.जेएन गौतम, प्रो.एसके सिंह, प्रो.एके सिंह और डीन अकादमी राजीव मिश्रा को शामिल किया गया है। यह कमेटी इस मामले की जांच करेगी और तय करेगी कि शोध पत्र का मूल्यांकन कराया जाए या नहीं।उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP Panchayat Chunav news- अधिसूचना तैयार, निर्वाचन आयुक्त ने कहा Posted: 10 May 2022 12:27 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में हमें कोई कठिनाई नहीं है। 15 दिन का समय पर्याप्त है। अधिसूचना तैयार है, समय अवधि के भीतर जारी कर दी जाएगी। मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 27% ओबीसी आरक्षण को लेकर विवाद की स्थिति उपस्थित हो गई थी। मामला सुप्रीम कोर्ट में था। शिवराज सिंह चौहान सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग की एक रिपोर्ट के आधार पर 35% ओबीसी आरक्षण का दावा कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षण के बाद ना केवल दावा खारिज किया बल्कि राज्य निर्वाचन आयोग आदेश दिया कि 15 दिन के भीतर अधिसूचना जारी करके बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव संपन्न कराएं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटिशन दाखिल करेंगे। इधर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने स्पष्ट किया कि हम किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 15 दिन के भीतर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर देंगे। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- ऑटो एंबुलेंस वाले हीरो के खिलाफ रेप की FIR, मुंह बोली बहन की शिकायत Posted: 10 May 2022 08:08 AM PDT भोपाल। कोरोना काल में पत्नी के गहने बेचकर ऑटो रिक्शा को एंबुलेंस बना लोगों की मदद करने वाले जावेद उर्फ चांद भाई के खिलाफ ऐशबाग पुलिस थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। उसके घर में किराए पर रहने वाली मुंह बोली बहन ने शिकायत की है। पुलिस ने चांद भाई को गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल का चांद भाई कौन है, जिसकी सारे देश में सराहना हुई थीकोरोना वायरस संक्रमण काल में ऐशबाग में रहने वाले 35 साल के जावेद खान और चांद भाई ने अपने ऑटो रिक्शा को एंबुलेंस में तब्दील कर दिया था। उसमें ऑक्सीजन सिलेंडर लगा हुआ था। पत्रकारों के पूछने पर चांद भाई ने बताया कि उसने अपनी पत्नी का मंगलसूत्र बेचकर ऑटो रिक्शा में ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया है। इसके लिए लोगों से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लेता। उनके घर से अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ऑटो रिक्शा में ऑक्सीजन फ्री दी जाती है। इस कारण से भोपाल के चांद भाई को पूरे देश में सराहा गया था। किराएदार महिला को मुंह बोली बहन बनाया और फिर दुष्कर्म कियाचांद भाई पर आरोप है कि उसने अपने घर में किराए पर रहने आई एक महिला को मुंह बोली बहन बनाया और उसके आना-जाना शुरू किया। फिर मौका पाकर मार्च के महीने में फिजिकल रिलेशन बना लिए। कुछ दिनों पहले उसने महिला के पति को दोनों के संबंधों के बारे में बता दिया। महिला का आरोप है कि विवाद होने पर वह लोग घर खाली करके चले गए लेकिन जावेद लगातार दबाव बनाता रहा। मना करने पर बदनाम करने की धमकी देता था। इसलिए शिकायत करनी पड़ी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| सबके काम की बात- मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में फायर सेफ्टी एंड सिक्योरिटी सिस्टम के नियम - NBC 2016 Posted: 10 May 2022 07:38 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी प्रकार के बहुमंजिला भवनों में Fire safety and security system के नियमों का विवरण जारी किया है। बताया है कि राष्ट्रीय भवन संहिता (NBC) 2016 के भाग-4 का उल्लंघन करना दंडनीय अपराध है। राष्ट्रीय भवन संहिता (NBC) 2016 भाग-4- Fire safety and security systemराष्ट्रीय भवन संहिता (NBC) 2016 के भाग-4 अनुसार आवासीय उपयोग के 15 मीटर या अधिक ऊँचाई के भवन, जिसमें दो या अधिक बेसमेंट है अथवा एक बेसमेंट का क्षेत्रफल 500 वर्गमीटर से अधिक है होटल, शैक्षणिक संस्था, व्यवसायिक, औद्योगिक आदि एवं मिश्रित उपयोग के भवन (किसी एक तल या अधिक तल का फ्लोर एरिया 500 वर्ग मीटर से अधिक) शैक्षणिक भवन जिसकी ऊँचाई 9 मीटर या अधिक है और सभा भवन, आकस्मिक सभा उपयोग के भवन आदि के लिए फॉयर एनओसी ली जाना एवं उपयुक्त फॉयर सिस्टम स्थापित किया जाना आवश्यक है। बहुमंजिला भवनों में फायर सिक्योरिटी सिस्टम किसकी जिम्मेदारी हैकिसी भी शहर में बहुमंजिला भवनों में फाइट सिक्योरिटी सिस्टम की जांच करना और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्यवाही करना मध्यप्रदेश में नगरीय विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी है। नगर पालिका, नगर निगम एवं नगर पंचायत के कमिश्नर अथवा मुख्य कार्यपालन अधिकारी इसके लिए उत्तरदाई हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| सभी सरकारी यूनिवर्सिटी में MBBS में एडमिशन मिलेंगे- MP College news Posted: 10 May 2022 07:03 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकारी विश्वविद्यालयों के साथ PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। यदि यह योजना सफल होती है तो सभी सरकारी यूनिवर्सिटी में BSc की तरह MBBS में एडमिशन मिलेंगे। MBBS एडमिशन के मामले में उच्च शिक्षा मंत्री ने क्या कहाविक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। इसकी शुरुआत उन्होंने अपनी विधानसभा के विक्रम विश्वविद्यालय से की है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। बच्चों को यूक्रेन नहीं जाना पड़ेगा, गांव वालों को डॉक्टर मिल जाएगायदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुसार मध्यप्रदेश में सरकारी यूनिवर्सिटी से सरकारी फीस पर बच्चों को MBBS की पढ़ाई का मौका मिलता है तो इसके 2 सबसे बड़े फायदे होंगे। पहला तो बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए विदेशों में नहीं जाना पड़ेगा और दूसरा मध्यप्रदेश शासन की निर्धारित शर्त के अनुसार सभी डॉक्टर सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देंगे इसलिए गांव वालों को उनकी पहुंच के भीतर अच्छा डॉक्टर मिल जाएगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| हाय महंगाई! कार में धक्का मार, भाजपा विधायक का VIDEO वायरल - MP NEWS Posted: 10 May 2022 06:29 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा से विधायक एवं भाजपा नेता वीरेंद्र रघुवंशी का एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह अपनी कार में धक्का मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वजह कुछ भी रही हो परंतु सोशल मीडिया पर लोग उनके मजे ले रहे हैं। कहा जा रहा है कि, हाय महंगाई! BJP MLA भी डीजल नहीं डलवा पा रहे। बताया गया है कि कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी सोमवार को विधानसभा क्षेत्र में अपने एक समर्थक के यहां से शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। शाम को लौटते समय अचानक भोपाल-इंदौर रोड पर बदरवास के पूरनखेड़ी टोल प्लॉजा के पास उनकी कार बंद हो गई। काफी देर तक कोशिश के बाद भी कार स्टार्ट नहीं हुई तो विधायक साथियों समेत उसे धक्का लगाने लगे। धक्का लगाते किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो के सामने आते ही कुछ यूजर्स बोले - महंगाई डायन ने बीजेपी विधायक को भी नहीं छोड़ा, जिसके चलते उन्हें धक्का लगाना पड़ रहा है। एक ने चंदा इकठ्ठा कर डीजल-पेट्रोल भरवाने की बात कही। विधायक बोले - बैटरी गर्म हो गई थीवीडियो के संबंध में विधायक का कहना है कि वे क्षेत्र में आयोजित हुए शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस शिवपुरी की ओर लौट रहे थे। तभी कार की बैटरी अत्यधिक गर्मी के कारण खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें और कार सवार उनके समर्थकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद जब बैटरी बदली तब वे आगे बढ़े। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| JABALPUR NEWS- मैथोडिस्ट चर्च के पदाधिकारियों के खिलाफ EOW में FIR दर्ज Posted: 10 May 2022 06:15 AM PDT जबलपुर। EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर) ने मैथोडिस्ट चर्च के डिस्ट्रिक सुपरीडेंटेंड सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने 2004 व 2005 में नजूल की जमीन के लीज नवीनीकरण का आदेश कराने के बावजूद भू-भाटक नहीं जमा किया। लगभग 7.61 करोड़ रुपए की शासकीय देनदारी निकाली गई है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई थीएसपी ईओडब्ल्यू देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि सिविल स्टेशन की नजूल की भूमि के लीज नवीनीकरण का पैसा नहीं जमा कराने को लेकर पूर्व में शिकायत मिली थी। मामले की जांच निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी ने की थी। शिकायत में नजूल प्लाट नंबर 4, 5, 8/1 सिविल स्टेशन की नजूल भूमि पर शासन की ड्यूटी की चोरी करने और भू-भाटक प्रीमियम न जमा कर शासन को करोड़ों की नुकसान का दावा किया गया था। 2005 में लीज का नवीनीकरण किया गयाशिकायत जांच में मिला कि मैथोडिस्ट चर्च इन इंडिया के सेक्रेटरी के द्वारा वर्ष 2004 में ब्लॉक नंबर 4, प्लाट नंबर 5 रकबा 0.9866 एकड़ की नजूल की भूमि की लीज नवीनीकरण के लिए आवेदन दिया था। जमीन का भू-भाटक जमा करने की शर्त पर 19 जनवरी 2005 को तहसीलदार की अनुशंसा पर कलेक्टर ने लीज नवीनीकरण का आदेश जारी किया था। पौने तीन एकड़ जमीन का मामलाइसी तरह ब्लॉक नंबर 4 और प्लाट नंबर 8/1 की 2.9838 एकड़ नजूल की भूमि का लीज नवीनीकरण का आवेदन पेश करने पर रांझी तहसीलदार की अनुशंसा पर कलेक्टर ने 13 दिसंबर 2004 को भू-भाटक जमा करने पर लीज नवीनीकरण के आदेश जारी किए थे। बावजूद भू-भाटक की प्रीमियम राशि जमा नहीं गई। मैथोडिस्ट चर्च इन इंडिया के पदाधिकारियों के द्वारा नजूल की भूमि का पट्टों का पंजीयन और साथ ही भू-भाटक की राशि 7 करोड़ 62 लाख 16 हजार 432 रुपए की शासन को क्षति पहुंचाई है। इनके खिलाफ प्रकरण दर्जईओडब्ल्यू ने आज पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों में तत्कालीन डिस्ट्रिक सुपरीडेंटेंड मैथोडिस्ट चर्च इन इंडिया रेव जॉन आरए साइमन, एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी मनीष गीडियन, विशप मैथोडिस्ट चर्च एमए डेनियल, ले लीडर रविकुमार प्रसाद और ट्रेजरार चर्च इन इंडिया रीजनल कान्फ्रेंस एरिकनाथ को आरोपी बनाया गया है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| AMALTAS COLLEGE DEWAS ने छात्रा के 2 साल बर्बाद किए, हाईकोर्ट ने कहा: कानूनी कार्रवाई हेतु स्वतंत्र Posted: 10 May 2022 06:16 AM PDT जबलपुर। अमलतास मेडिकल कॉलेज देवास में MBBS की छात्रा के 2 साल बर्बाद कर दिए। OBC की छात्रा को ST की सीट आवंटित कर दी, जिसके कारण परीक्षा के समय उसका एडमिशन निरस्त हो गया। हाईकोर्ट ने छात्रा को स्वतंत्र कर दिया है कि वह अमलतास मेडिकल कॉलेज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। धामनोद, धार निवासी श्रुति पाटीदार की ओर से यह याचिका दायर की गई। कोर्ट को बताया गया कि याचिकाकर्ता ने नीट, यूजी परीक्षा, 2019 में सफल होकर 362 अंक प्राप्त किए। उसे द्वितीय राउंड की काउंसिलिंग में देवास के अमलतास इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंस की ओबीसी वर्ग की एमबीबीएस सीट आवंटित की गई लेकिन प्रवेश के समय कॉलेज में उसे एक एसटी छात्रा सृष्टि ठाकुर की छोड़ी हुई सीट दी गई। उसका अध्ययन जारी रहा। वर्षांत में परीक्षा के लिए उसके अन्य सहपाठियों के प्रवेशपत्र आ गए, लेकिन उसे प्रवेश पत्र नहीं मिला। पत्राचार पर जानकारी हुई कि डीएमई, चिकित्सा शिक्षा संचालक ने उसके प्रवेश का अनुमोदन ही नहीं किया था। इसी के खिलाफ यह याचिका दायर की गई। अमलतास कालेज की ओर से अधिवक्ता पारितोष गुप्ता ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता ने इस सम्बंध में शपथपत्र दाखिल किया था कि डीएमई के अनुमोदन तक उसका प्रवेश स्थायी रहेगा। लिहाजा, इसमें कालेज की कोई गलती नहीं। वहीं राज्य सरकार की ओर से उपमहाधिवक्ता जाह्नवी पण्डित ने तर्क दिया कि कॉलेज ने गलत सीट पर प्रवेश दिया, इसलिए डीएमई ने अनुमोदन नही किया। इसी वजह से मेडिकल यूनिवर्सिटी ने प्रवेशपत्र जारी नहीं किए। सुनवाई के बाद तर्कों से सहमत होकर कोर्ट ने याचिका निरस्त कर दी। हाई कोर्ट ने कहा कि अमलतास मेडिकल कालेज की ओर से दिए गए गलत प्रवेश के लिए यूनिवर्सिटी जिम्मेदार नहीं है। न्यायमूर्ति सुजय पाल व जस्टिस डीडी बंसल की युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा कि मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी ने इसीलिए प्रवेशपत्र जारी नहीं किया। हालांकि कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता छात्रा अपने दो वर्ष खराब होने के लिए कालेज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को स्वतंत्र है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| JABALPUR NEWS - सहायक प्रबंधक के घर लोकायुक्त ने छापा Posted: 10 May 2022 05:49 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर लोकायुक्त ने आज आय से अधिक संपत्ति मामले में सहायक प्रबंधक के घर में दबिश दी। सर्चिंग में 1 करोड़ 41 लाख की संपत्ति का अब तक खुलासा हो चुका है। 12 सदस्यीय सर्चिंग की कार्रवाई अभी जारी है। जबलपुर लोकायुक्त में डीएसपी जेपी वर्मा की अगुवाई में आज सहायक प्रबंधक संतोष भगत के करौंदा बेहरा और विरसा स्थित मकानों पर लोकायुक्त ने छापा मारा। आरोपी के खिलाफ बेनामी संपत्ति जुटाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। जेपी वर्मा की अगुवाई में निरीक्षक कमल सिंह उईके सहित 12 सदस्यीय टीम ने पूरे ऑपरेशन को सफल बनाया। अभी तक मिली कुल संपत्तिघर की इन्वेंटरी 6.05 लाख रुपए। बैंकों की एफडी 15 लाख रुपए। एलआईसी पर 5.25 लाख रुपए।कृषि सहित अन्य भूमि से संबंधित दस्तावेज 28 लाख 77 हजार 899 रुपए। बिरसा स्थित 2 भवन लागत 50 लाख रुपए। बालाघाट स्थित भवन निर्माण लागत 30 लाख रूपए। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| MP karmchari news- हेडमास्टर्स की याचिका पर स्कूल शिक्षा को हाई कोर्ट का नोटिस Posted: 10 May 2022 05:36 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पदस्थ हेडमास्टर्स की याचिका पर हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। पूछा है कि जब प्रावधान है तो हेडमास्टर्स को हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य के पद पर प्रमोशन क्यों नहीं दिया जा रहा है। मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव की युगलपीठ ने शासन की चार अधिसूचनाओं की वैधानिकता को चुनौती देने के मामले में राज्य सरकार और उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता छिंदवाड़ा निवासी डा. श्रीकांत शर्मा सहित 11 हेड मास्टर्स की ओर से अधिवक्ता संतोष आनंद ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ताओं की नियुक्ति मध्य प्रदेश स्कूल भर्ती एवं पदोन्नति नियम 1982 के तहत हुई थी। जिसमें प्रविधान था कि यदि शिक्षक स्नातकोत्तर है तो वह हेड मास्टर या लेक्चरर बन सकता है। इसके तहत टू-वे पदोन्नति नियम था। इसमें हेड मास्टर को हाई स्कूल और लेक्चरर को हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य पद पर पदोन्नति दी जाती थी। वर्ष 2005 तक ऐसा ही चलता रहा। इसके बाद 2007, 2013, 2016 और 2018 में अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर प्रमोशन के नियम बदल दिए। नए नियम के तहत हेड मास्टर को डाइंग कैडर में डाल दिया गया और उन्हें प्रमोशन नहीं दिया जा रहा है। बहस के दौरान मांग की गई कि जिस नियम के तहत वे भर्ती हुए हैं, उसी नियम के तहत उन्हें प्राचार्य के पद पर प्रमोशन दिया जाए। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- कटनी में कांग्रेस MLA रहस्यमय तरीके से गायब हुए और मिल गए Posted: 10 May 2022 05:34 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बड़वारा विधानसभा से विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के नेता विजय राघवेंद्र सिंह (बसंत भैया) बीती रात अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हुए और कुछ घंटों के बाद मिल गए। इस पूरे घटनाक्रम में विधायक स्वयं संदेह की जद में आ गए हैं। गुमशुदगी का मामला तो खत्म हो गया लेकिन उनके इस प्रकार गायब होने के मामले की जांच होना जरूरी है। बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने बताया कि विधायक की पत्नी ने गुमशुदगी की सूचना दी थी। बताया था कि सोमवार की रात लगभग 2.30 बजे विधायक विजय राघवेंद्र सिंह अपने घर गए थे। इसके बाद सुबह लगभग 5.30 बजे पत्नी से फार्म हाउस जाने को कहकर अपनी बिना नंबर की थार गाड़ी से सुड्डी स्थित अपने फार्म हाउस आए हैं। फार्म हाउस में पहुंचने के बाद से ही उनका मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस विधायक को तलाशने सुड्डी स्थित फार्महाउस गई, लेकिन विधायक वहां नहीं मिले। पुलिस मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उनको तलाशने की कोशिश करती रही परंतु उनकी लोकेशन नहीं मिली। जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष गुमान सिंह बताया कि विधायक के गायब होने की जानकारी लगी है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि उमरिया के आसपास उनकी लोकेशन ट्रेस की गई है। विधायक तो मिल गई लेकिन सवालों के जवाब मिलना बाकी हैएसपी सुनील जैन ने बताया कि विधायक की पत्नी द्वारा गुमगुदशी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उनके परिजनों, पार्टी के पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों से चर्चा के बाद उनका पता लगा लिया गया है। विधायक से बात हुई है और उन्होंने बताया कि वे सुरक्षित है। विधायक कोरिया जिले के बैकुंटपुर में थाना पटना के अंतर्गत एक मंदिर में दर्शन के लिए गए हैं वे जल्द घर लौट रहे हैं। कुल मिलाकर विधायक तो मिल गई लेकिन सवालों का जवाब मिलना बाकी है:- विधायक ने अपनी पत्नी से झूठ क्यों बोला। धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे तो फिर मोबाइल बंद क्यों किया। प्रदेश के बाहर बिना नंबर की गाड़ी से क्यों गए। विधायक के साथ कौन-कौन गया है। क्या किसी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड मिलता है कि वह बैकुंटपुर स्थित मंदिर में थे। विधायक हैं, मंदिर गए थे तो फोटो भी खींचे होंगे। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| फसल को नजर ना लगे इसलिए मैया को काला चश्मा चढ़ाते हैं किसान- famous temple of Chhattisgarh Posted: 10 May 2022 05:02 AM PDT भक्त श्रद्धा और निर्मल भाव से किसी भी विधि का पालन करें भगवान प्रसन्न हो ही जाते हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक माता का मंदिर ऐसा है जहां किसान काला चश्मा चढ़ाते हैं ताकि उनकी फसल को किसी की नजर ना लगे और वर्षों से यह चमत्कार होता आ रहा है, काला चश्मा चढ़ाने वाले किसानों की फसल अच्छी होती है। उसमें कीड़े भी नहीं लगते। छत्तीसगढ़ का प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर- बस्तर वाली बस्ताबुंदिन माताछत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के ग्राम कांगेरवैली नेशनल कोटमसर में हर तीन साल में मां बस्ताबुंदिन की यात्रा होती हैं, यहां माता को काला चश्मा चढ़ाने की परंपरा हैं। यहां के बुजुर्गों का मानना है, कि चश्मा चढ़ाने से मां उनके जंगलों एवं खेतों को बुरी नजर से बचाती हैं, जिस परम्परा को आज यहां युवा पीढ़ी भी अपना रहे हैं। 3 साल में एक बार यहां बड़ा मेला लगता है। खेती को किसी की नजर न लगे इसलिए चश्मा चढ़ाया जाता है। कई पीढ़ियों से ये चलता आ रहा है। कोटमसर में देवी बास्ताबुंदिन को चढ़ाए गए काले चश्मों का क्या होता हैमंदिर के पुजारी जीतू बताते हैं, कि इस मेले का आयोजन होना हैं। माता की कृपा से इस साल जंगल हरे भरें रहेंगे, वन देवी रक्षा करेंगी और भक्त इस बार भी माता को चश्मा चढ़ा कर अपनी मनौती मांगते हैं। पुजारी बताते हैं कि माता को चढ़ाया चश्मे भक्तों में प्रसाद के रुप में वितरित किया जाता हैं। भक्त इन चश्मे को पहनकर गांव की परिक्रमा करते हैं ताकि देवी मां बास्ताबुंदिन की कृपा पूरे गांव और ग्राम वासियों पर बनी रहें। लोकप्रिय जो सर्वाधिक पढ़े जा रहे हैं- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही प्राचीन मंदिरों की चमत्कारी कथाएं तो फोटो सहित कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| INDORE NEWS - पुलिस अधिकारी का बेटा फांसी पर झूलता मिला, पत्नी की पढ़ाई नहीं करवा पा रहा था Posted: 10 May 2022 05:02 AM PDT इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आज पुलिस अधिकारी के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उसकी पत्नी मायके गई थी। घर पर बड़ी बहन और मां थी। उसके पिता भोपाल में पदस्थ हैं। सोमवार रात बहन ने उसे फंदे पर लटकता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रोहित चौधरी निवासी अरिहंत नगर की एक साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी पूनम ग्रेजुएट है। उसकी पत्नी पढ़ना चाहती थी। लेकिन रोहित के परिवार के लोग इस बात पर राजी नही थे। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। पूनम अपने मायके चली गई थी। तनाव में आकर उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक रोहित ने सोमवार शाम को अपनी बहन को कॉल किया था। उसने पाव भाजी लाने की बात की थी। रात में घर में बिजली चली गई थी। इस दौरान वह अपने कमरे में चला गया। रात करीब 11 बजे बहन ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। जब भाई ने कॉल रिसीव नहीं किया, तो उसने ऊपर जाकर आवाज लगाई। रोहित ने तब भी दरवाजा नहीं खोला। बहन ने कमरे में झांक कर देखा तो वह फंदे पर झूल रहा था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। रोहित भी पुलिस भर्ती की तैयारी कर चुका है। इसके साथ ही वह कास्ता कंपनी में काम करता था। जिसमें करीब छह माह पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। वह खुद का बिजनेस करने का सोच रहा था। रोहित के परिवार में दो बहनें भी है। जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार मूल रूप से भोपाल का रहने वाला है। रोहित की कास्ता कंपनी में नौकरी लगने के चलते वह डेढ़ साल पहले इंदौर रहने आ गया था। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| JU GWALIOR, BU BHOPAL, DAVV और VV UJJAIN में नए कोर्स शुरू होंगे - उच्च शिक्षा मंत्री Posted: 10 May 2022 03:56 AM PDT भोपाल। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के सरकारी यूनिवर्सिटी में अब कृषि, नर्सिंग, पैरामेडिकल कोर्स भी प्रारंभ करेंगे। उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय,ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय, इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय और भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में प्रारंभ होंगे।पैरामेडिकल, मेडिकल के पाठ्यक्रम पीपीपी मॉडल के आधार पर चलाए जाएंगे। विक्रम विश्वविद्यालय से प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। प्रारंभिक तैयारी के बाद यह प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा। जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर में पैरामेडिकल के चार पाठ्यक्रम पिछले वर्ष प्रारंभ किए गए थे, उनका विस्तार किया जा रहा हैं। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय कृषि से सम्बंधित पाठ्यक्रम प्रारंभ करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग से संबद्ध सभी शासकीय विश्वविद्यालय अकादमिक विस्तार, अधोसंरचना विकास और आत्मनिर्भर बनने के लिए 25 वर्षों की योजना बनाकर कार्य करेंगे, जिसमें प्रत्येक पांच वर्ष के लिए चरणबद्ध कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतिगणों के साथ अकादमिक विस्तार, परीक्षा कार्यक्रम, विश्वविद्यालयों में प्राध्यापकों की भर्ती को लेकर ऑनलाइन समीक्षा की गई। इसमें निर्णय लिया गया है कि सभी विश्वविद्यालय अधोसंरचना विकास के लिए 25 वर्षों की कार्य योजना बनाएंगे। विश्वविद्यालय आवश्यक रूप से वर्ष में एक बार पूर्व छात्रों का सम्मेलन आयोजित करेंगे और वार्षिक स्मारिका प्रकाशित करेंगे उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS- नाइन स्ट्रीट स्पा सिटी सेंटर में पुलिस का छापा, दो लड़कियां मिलीं Posted: 10 May 2022 01:48 AM PDT ग्वालियर। शहर के पॉश इलाके सिटी सेंटर में संचालित 9th Street Salon & Spas - Body Massage Centres Gwalior में सोमवार 9 मई 2022 की रात पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। तलाशी के बाद यहां से दो लड़कियों को पकड़ा गया, जिन के बयान के आधार पर स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एएसपी राजेश दंडौतिया ने बताया कि कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि वसुंधरा टावर में संचालित नाइन स्ट्रीट स्पा में अवैधानिक गतिविधियां संचालित हो रही है। इस सूचना की तस्दीक कराने के बाद सोमवार की शाम सीएसपी रत्नेश तोमर, विजय भदौरिया, अजाक पुलिस अधीक्षक मुनीष राजौरिया ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ यहां छापा मारा। स्पा में दो लड़कियां मिलीं। एक लड़की दिल्ली की रहने वाली थी जबकि दूसरी ग्वालियर की रहने वाली है। पुलिस ने दावा किया कि लड़कियों के पास से आपत्तिजनक सामान मिला है। पुलिस को एक बिल भी मिला है, जिस पर भानु नाम दर्ज किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि पकड़ी गई दोनों लड़कियों ने पूछताछ में बयान दिया है कि उन्हें ग्राहकों को प्रतिबंधित सेवाएं देने के लिए बुलाया गया था। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| मध्यप्रदेश में असिस्टेंट ऑफिसर भर्ती नहीं होगी, अतिथि विद्वान भी नियमित नहीं होंगे- MP college news Posted: 10 May 2022 01:48 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में बड़ी संख्या में अध्यापकों के पद रिक्त हैं परंतु उनकी पूर्ति के लिए MPPSC के माध्यम से कोई नई भर्ती नहीं होगी। ना ही, अतिथि विद्वानों को नियमित किया जाएगा। यह निष्कर्ष, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन सिंह यादव के बयान के आधार पर निकाला जा सकता है। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसरों की कमी को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों में कार्यरत विशेषज्ञों को प्रतिनियुक्ति पर बुलाया जाएगा। इस बयान से स्पष्ट होता है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अब नहीं होगी एवं वर्षों से सेवाएं दे रहे अतिथि विद्वानों को भी नियमित नहीं किया जाएगा। मध्य प्रदेश में शासकीय कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर कॉलेजों में पढ़ाएंगेउच्च शिक्षा मंत्री स्पष्ट कर दिया है कि विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ, मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में नियमित प्रोफेसरों की जगह पढ़ाएंगे। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर लिया जाएगा। यानी कि नगरपालिका का इंजीनियर कॉलेज में इंजीनियरिंग की क्लास लेगा और कलेक्टर की शिकायत शाखा का कर्मचारी सोशल साइंस पढ़ाएगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| Posted: 10 May 2022 12:34 AM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ से ज्यादा व्यस्त नेता कोई भी नहीं है। ओबीसी आरक्षण को लेकर बवाल मच गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान से सवाल हो गए, जवाब आ गया लेकिन कांग्रेस के हाईकमान कमलनाथ का बयान तो दूर की बात ट्विटर पर एक कमेंट तक नहीं आया। दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मेरे पास 200 काम होते हैं, विधानसभा में बैठकर क्या भाजपा की बकवास सुनूं। शायद आज कमलनाथ उन्हीं 200 में से कोई दूसरा महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। कमलनाथ छुट्टी पर हैं, 17 घंटे से कोई गतिविधि नहींकांग्रेस पार्टी की ओर से सीएम कैंडिडेट कमलनाथ छुट्टी पर हैं। पिछले 17 घंटे से उनकी कोई भी गतिविधि पता नहीं चली है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी और उनके आपने ऑफिस के ट्विटर हैंडल से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यहां तक कि हर सुबह महापुरुषों के लिए किए जाने वाले ट्वीट भी आज नहीं किया गया। दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी भी चुप हैध्यान देने वाली बात है कि बिना किसी पद के मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी चलाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार एक्टिव हैं, लेकिन ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है। अलबत्ता बिजली कटौती के कारण दुल्हन बदल गई, वाली खबर को शेयर करते हुए तंज जरूर कसा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कमलनाथ की चुनावी घोषणा को फिर से वायरल किया गया है जिसमें बताया गया है कि, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसान कर्जमाफी योजना दोबारा शुरू की जाएगी और प्रदेश के किसानों का कर्ज़ा माफ़ किया जाएगा। नोट का बात यह है कि ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह शायद बाद में चिट्ठी लिखेंगे। खबर का तत्काल असरभोपाल समाचार डॉट कॉम पर इस खबर के प्रसारण के ठीक 15 मिनट बाद कमलनाथ का बयान आ गया। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार का ओबीसी वर्ग विरोधी चेहरा आज एक बार फिर सामने आ गया है। शिवराज सरकार शुरू से ही नहीं चाहती थी कि ओबीसी वर्ग को किसी भी आरक्षण का लाभ कभी भी मिले , इसको लेकर तमाम हथकंडे व तमाम साजिशें रची जा रही थी। ओबीसी वर्ग को उनके बढ़े हुए आरक्षण का लाभ मिलता लेकिन शिवराज सरकार तो चाहती ही नहीं थी इसलिए उसने इसको लेकर कोई गंभीर प्रयास नहीं किए लेकिन कांग्रेस आज भी दृढ़ संकल्पित है कि ओबीसी वर्ग को बड़े हुए आरक्षण का लाभ हर हाल में मिलना चाहिए और बगैर ओबीसी आरक्षण के मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय चुनाव नही होना चाहिये। इसको लेकर हम ओबीसी वर्ग के साथ हैं, हम चुप नहीं बैठेंगे।हम आज आये फ़ैसले का अध्ययन करेंगे, विधि विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे। इसको लेकर हम सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। |
| RDVV NEWS - BA, BCom की परीक्षा पोस्टपोंड, 13 मई से होनी थी Posted: 10 May 2022 12:52 AM PDT जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) में स्नातक अंतिम वर्ष प्राइवेट परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक बीए की परीक्षा 12 मई व बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा 13 मई से प्रारंभ होनी थी। परंतु विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अपरिहार्य कारणों से परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इन सभी परीक्षाओं की समय-सारणी जल्द घोषित की जाएगी। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कई अहम बदलाव किए गए हैं। छात्रावासों की अव्यवस्था को सुधारने के लिए वार्डन को बदल दिया गया है। यह जिम्मेदारी प्रो. विशाल बन्ने को दी गई है। अभी तक विधि प्रकोष्ठ के अश्विनी जैसवाल वार्डन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ऑनलाइन प्रकोष्ठ के नोडल प्रभारी डा. आरके गुप्ता को वर्तमान दायित्व के साथ देवेंद्र पुरुष छात्रावास का अधीक्षक भी बनाया गया है। डा. गुप्ता इससे पूर्व भी अधीक्षक का दायित्व का पद संभाल चुके हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
