Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- MOHINI EKADASHI KI VRAT VIDHI, MUHURT OR MAHATVA- मोहिनी एकादशी की व्रत विधि, मुहूर्त एवं महत्व
- भारत में राजद्रोह की FIR पर सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी, कैदियों को जमानत - Hindi national news
- MP Panchayat Chunav news- ओबीसी आरक्षण मिलेगा या नहीं, पढ़िए विशेषज्ञों के विचार
- MP NEWS - दुष्कर्मी पुलिसवाला बोला - कई लड़कियों को मारकर फेंका, तुम्हारा भी वही हाल करूंगा
- MP NEWS- कलेक्टरों के मूल डिपार्टमेंट में 9 लाख शिकायतें पेंडिंग
- BHOPAL NEWS- अरेरा कॉलोनी सहित 25 इलाकों में वाटर सप्लाई नहीं होगा
- After 12th- सरकारी शिक्षक बनना है तो यह कोर्स करें, Bed नहीं करना पड़ेगा - ITEP admission
- MP NEWS- सीएम शिवराज सिंह ने रोजगार के लिए निवेश यात्रा निरस्त की
- MP NEWS- स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू का शव घर में फंदे पर लटका मिला
| MOHINI EKADASHI KI VRAT VIDHI, MUHURT OR MAHATVA- मोहिनी एकादशी की व्रत विधि, मुहूर्त एवं महत्व Posted: 11 May 2022 12:34 AM PDT MOHINI EKADASHI - हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा की जाती है। इस बार मोहिनी एकादशी 12 मई 2022, गुरुवार को है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सभी पाप व दुख दूर हो जाते हैं। इस दिन व्रत कथा का पाठ करने से एक हजार गायों के दान के बराबर पुण्य मिलता है। मोहिनी एकादशी तिथि की शुरुआत 11 मई, बुधवार को शाम 07 बजकर 31 मिनट पर होगी, जो कि 12 मई, गुरुवार को शाम 06 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, मोहिनी एकादशी 12 मई को रखा जाएगा। 12 मई को मोहिनी एकादशी का व्रत रखने वालों को 13 मई, शुक्रवार को सूर्योदय के बाद पारण करेंगे। पारण का समय सुबह 05 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर सुबह 08 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। द्वादशी तिथि का समापन 13 मई को शाम 05 बजकर 42 मिनट पर होगा। मोहिनी एकादशी व्रत विधि - MOHINI EKADASHI KI VRAT VIDHIइस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण करें। घर के मंदिर की साफ- सफाई करने के बाद घी का दीपक प्रज्वलित करें। विष्णु भगवान का गंगा जल से अभिषेक करें। इसके बाद विष्णु भगवान को साफ- स्वच्छ वस्त्र पहनाएं। विष्णु भगवान की आरती करें और भोग लगाएं। विष्णु भगवान के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बिना तुलसी के विष्णु भगवान भोग स्वीकार नहीं करते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जा सकता है। ज्योतिष एवं धर्म से संबंधित समाचार और आलेखों के लिए कृपया religious news पर क्लिक करें |
| भारत में राजद्रोह की FIR पर सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी, कैदियों को जमानत - Hindi national news Posted: 11 May 2022 12:20 AM PDT नई दिल्ली। भारत के उच्चतम न्यायालय ने राजद्रोह के मामले दर्ज करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध आगामी आदेश तक जारी रहेगा। इसी के साथ केंद्र सरकार को कानून की समीक्षा करने की अनुमति दे दी है। राजद्रोह के मामले में निचली अदालत से जमानत के आदेशसुप्रीम कोर्ट ने आदेशित किया है कि यदि किसी के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज हुआ है तो वह निचली अदालत में राहत की मांग करें। जो लोग राजद्रोह के मामले में जेल में बंद है वह निचली अदालत में जमानत के लिए याचिका दाखिल करें। जितने भी मामले विचाराधीन है, उनकी कार्रवाई स्थगित कर दी जाए। राजद्रोह के किसी भी मामले में फैसला ना सुनाया जाए। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई के तीसरे हफ्ते में सुनवाई के लिए सभी पक्षियों को बुलवाया है। भारत के महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया Hindi national news पर क्लिक करें.
|
| MP Panchayat Chunav news- ओबीसी आरक्षण मिलेगा या नहीं, पढ़िए विशेषज्ञों के विचार Posted: 11 May 2022 12:01 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण को खत्म कर दिया है। कमलनाथ सरकार ने 27% और शिवराज सिंह सरकार ने 35% आरक्षण देने का प्रयास किया था। अब पुनर्विचार याचिका दाखिल की जा रही है। लोग जानना चाहते हैं कि क्या पुनर्विचार याचिका से ओबीसी आरक्षण मिल जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि 99% पुनर्विचार याचिका खारिज हो जाती हैं। आइए समझते हैं मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण की कितनी संभावना है। संविधान में OBC को आरक्षण का जिक्र ही नहीं हैमनीष दीक्षित बताते हैं कि संविधान के 73वें और 74वें संशोधन 1992 के हैं। पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने से जुड़ा संविधान संशोधन एलएम सिंघवी समिति की सिफारिशों के आधार पर तैयार किया गया माना जाता है। त्रिस्तरीय पंचायत की परिकल्पना उनकी रिपोर्ट से ही निकली है। संविधान के 73वें एवं 74 वें संशोधन के मुख्य प्रावधानों में ओबीसी को आरक्षण देने का जिक्र नहीं है, बल्कि अनुसूचित जाति और जनजाति को ही आरक्षण का उल्लेख है, वह भी जनसंख्या के हिसाब से। राज्यों ने वोट बैंक के लिए OBC आरक्षण दियाअनुच्छेद 243 के अधीन राज्य विस को पंचायतों की संरचना के प्रावधान की शक्ति दी गई है। राज्यों ने कानून बनाए और राजनीतिक लाभ-हानि के हिसाब से आरक्षण को भी शामिल कर लिया। मप्र में पंचायती राज व्यवस्था के लिए 1993 में कानून बनाया गया। मूल अधिनियम में ओबीसी को आरक्षण का प्रावधान नहीं था। सन 1994 में सरकार ने पहली बार मध्य प्रदेश में 14% ओबीसी आरक्षण निर्धारित किया और कमलनाथ सरकार ने 2019 में इसे बढ़ाकर 27% कर दिया। इसी कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। OBC आरक्षण का अस्तित्व तभी तक जब तक विवाद ना होएडवोकेट अजय गौतम का कहना है कि इस प्रकार के आरक्षण का स्थित हो तभी तक रहता है जब तक कि कोई विवाद ना हो। जब सरकार ने 14% ओबीसी आरक्षण का प्रावधान किया था, तब जनता में जागरूकता की कमी थी। जब कमलनाथ सरकार ने 27% आरक्षण का प्रावधान किया तब जनता जागरूक थी। इसलिए विवाद उपस्थित हुआ। इसी कारण 14% श्री कार्य आरक्षण भी खतरे में आ गया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| MP NEWS - दुष्कर्मी पुलिसवाला बोला - कई लड़कियों को मारकर फेंका, तुम्हारा भी वही हाल करूंगा Posted: 10 May 2022 11:53 PM PDT छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार से ADG उमेश जोगा, छिंदवाड़ा SP विवेक अग्रवाल और सिविल सर्जन शिखर सुराना को हटाने के लिए कहा है। कोर्ट का मानना है कि चूंकि आरोपी पुलिसकर्मी है, इसलिए इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि अफसर उसे बचाने की कोशिश कर रहे हों। दरअसल, जिस लड़की के साथ दरिंदगी हुई है, उसे इंसाफ दिलाने की राह में प्रशासन ने कदम-कदम पर मुश्किलें बिछा दीं। पुलिस अफसरों ने लड़की की आवाज दबाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की लड़की ने बताया पुलिस वाले का वहशीपनहम 3 बहनें हैं। पापा हैं नहीं। मां ही परवरिश करती है। बड़ी बहन की शादी हो गई। मैं दूसरे नंबर की हूं। सोचा था पढ़-लिखकर नौकरी करूंगी। मां और परिवार के दुख-दर्द कम कर सकूंगी। इसी जुनून में BA पास कर रिश्तेदार का पता लेकर छिंदवाड़ा पहुंची। मैं पहली बार ही छिंदवाड़ा आई थी। छोटी-मोटी नौकरी करके आगे की पढ़ाई करना चाहती थी। सोचा था थोड़े पैसे मां और छोटी बहन को दे दूंगी तो परेशानी थोड़ी कम होगी। कॉलेज में एडमिशन भी हो गया। एक किराना दुकान पर 3 हजार रुपए महीने पर काम मिल गया। पहले दिन रिश्तेदार ने कॉलेज तक पहुंचा दिया। लौटने का रास्ता भी बताया था, लेकिन मैं भटक गई। चौराहे पर खड़े पुलिसवाले से पता पूछा। बस यही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। उसने मेरा पीछा करना शुरू कर दिया। फोन पर परेशान करने लगा। मेरी मां तक पहुंच गया। मां से बोला- मैं आपकी ही जाति का हूं, आपकी बेटी से शादी करूंगा। मां मुझसे कहती- कभी-कभी बात कर लिया कर...। मैं कॉलेज जाती तो रास्ते में आ धमकता। मना करने पर भी फोन करता। दिवाली से पहले मैं घर आने की तैयारी कर रही थी। मेरी सहेली गांव चली गई थी। मुझे किराना दुकान से तनख्वाह मिलने में एक-दो दिन का वक्त था तो मैं अकेली रुक गई। तब तक पुलिसवाले से थोड़ी पहचान हो चुकी थी। मुझसे कहने लगा कि आज मेरे कमरे पर चलो, वहीं से तुम्हें बस स्टैंड छोड़ दूंगा। वैसे भी अब अपनी शादी होने वाली है। मैं उसके साथ ही उसके घर पहुंची। वो किसी काम से बाहर गया हुआ था, तभी मेरी नजर उसके आधारकार्ड और उसकी पत्नी के तलाक के दस्तावेजों पर पड़ी। उसका असली नाम अजय साहू था। उसने मेरी मां से झूठ बोला था कि वो हमारी जाति का है। वो लौटा तो उसके कपड़ों से शराब की बू आ रही थी। मैंने पूछा कि आपका नाम क्या है? बोला- मैं तुम्हें बता चुका हूं, तुम ऐसा क्यों पूछ रही हो। मैंने उससे कहा कि आपका असली नाम तो अजय साहू है। मैंने आपके सारे कागज देख लिए हैं। इतना कहना था कि वो हैवान बन गया। उसने कमरा बंद कर मेरे कपड़े उतारकर शैतान की तरह मारपीट शुरू कर दी। मेरा सिर दीवार पर मारा। बाल पकड़कर घसीटने लगा। बोला- अच्छा हुआ तुम जान गई। फिर उसने जो किया, वो शब्दों में बयां नहीं कर सकती। वो दृश्य मेरी आंखों के सामने आते ही मैं बेसुध हो जाती हूं। मैं सोच नहीं सकती कि उस वर्दी के भीतर कैसा वहशी दरिंदा था। उसने मुझसे कहा कि तुम नहीं, तुम्हारी जैसी कई लड़कियों के साथ मैंने ऐसा किया है। कई को मारकर फेंक दिया है। किसी का कुछ पता नहीं चला। तुम्हारा भी वही हाल करूंगा। गुस्से में उसने ये भी कहा कि मैंने अपनी पत्नी के शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं छोड़ा, जहां सिगरेट न दागी हो। उसने मेरे साथ भी वैसा ही करने की कोशिश की, जैसा वह बोल रहा था। उसने भेड़ियों की तरह मेरे शरीर को नोंचा। मैंने बाथरूम जाने का बहाना किया, लेकिन वो नहीं माना। बहुत गिड़गिड़ाने पर खुद मुझे बाथरूम तक लाया, लेकिन उसके शरीर में कपड़े नहीं थे। मौका देखकर मैं शोर मचाने लगी। उसने फिर मेरे बाल पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया। मैंने चैनल गेट पकड़ लिया। कहा कि चाहे तुम मुझे मार डालो, लेकिन भीतर नहीं जाऊंगी। वो कपड़े नहीं पहना था, इसलिए गेट के बाहर नहीं आ पाया। इस बीच वहां की एक महिला बाहर आई तो वह कमरे में भाग गया। मोहल्लेवालों की मदद से मैं अपने रिश्तेदार के यहां लौटी। मेरी चोट देखकर जिन्होंने भी पूछा तो मैंने कहा कि कुछ नहीं हुआ, लेकिन मेरी चुप्पी से वो और ज्यादा आक्रामक हो गया। मुझे फोन पर धमकाने लगा। कहने लगा कि तेरे कॉलेज में आकर तेरे कपड़े उतारूंगा। तेरे चेहरे पर तेजाब डालकर जला दूंगा। फिर मैं बिल्कुल टूट गई। मैंने सीधे पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत की। तब से मैं किसी भी वर्दीवाले को देखती हूं तो सिहर जाती हूं। रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हालांकि जो मैडम मेरे केस की जांच के लिए आईं, वो बड़ी बहन जैसी मिलीं। उन्होंने परिवार के सदस्य की तरह मदद की। FIR के कुछ दिन बाद मुझे पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं। फिर कोर्ट के आदेश पर गर्भपात कराया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस ने लापरवाही की, मैं तो ये नहीं कह सकती। हो सकता है कि उस दरिंदे के साथियों ने जानबूझकर साजिश की हो मुझे फोन आया था कि 8 लाख रुपए लेकर समझौता कर लो। मैंने भी सोच लिया है कि अब वो करोड़ रुपए क्यों न ऑफर करें, समझौता नहीं करूंगी। मैं चाहती हूं कि और लड़कियां ऐसे भेड़ियों के चंगुल में न फंसें। वो भेड़िया किसी और की जिंदगी बर्बाद न कर पाए। मैंने छोटी बहन की शादी करवा दी है। मैं तो भीतर से टूट गई हूं। मैं शायद ही शादी का फैसला कर पाऊं। मेरी मां की जिम्मेदारी मेरे ऊपर है। मैं बहुत कोशिश करके फिर से कॉलेज जाना शुरू कर रही हूं। समझौते के लिए धमकियां मिलती हैं, लेकिन मैं टूटूंगी नहीं। मेरी जिंदगी का मकसद यही है कि वो मेरी तरह किसी और की जिंदगी से खिलवाड़ न कर पाए। लड़की रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई थी। कोर्ट की अनुमति से उसका गर्भपात कराया गया। गर्भ के भ्रूण की जांच में डॉक्टर से लेकर पुलिस तक सबने लापरवाही बरती। भ्रूण की DNA जांच के लिए उसे स्लाइन वॉटर में प्रिजर्व करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नतीजा जांच ही नहीं हो सकी। कोर्ट ने कहा कि ADG, SP और सिविल सर्जन की भूमिका संदिग्ध है। इनके आचरण की जांच के लिए केस CBI को सौंपा जाना था। सैंपल की जांच भी दोबारा नहीं हो सकती, इसलिए सभी संबंधित अफसरों को प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्र में ट्रांसफर किया जाए, ताकि वे गवाहों को प्रभावित न कर सके। हाईकोर्ट ने ADG उमेश जोगा, छिंदवाड़ा SP विवेक अग्रवाल और सिविल सर्जन शिखर सुराना को हटाने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- कलेक्टरों के मूल डिपार्टमेंट में 9 लाख शिकायतें पेंडिंग Posted: 10 May 2022 11:32 PM PDT भोपाल। कलेक्टर किसी भी जिले में राजस्व विभाग का मुखिया होता है परंतु मध्य प्रदेश के राजस्व विभाग में बिना दबाव के कोई काम नहीं होता। दबाव किसी भी प्रकार का हो सकता है। हालात यह है कि 900000 शिकायतें पेंडिंग है, क्योंकि उनके पीछे कोई दबाव नहीं है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र सिंह की एक रिपोर्ट के अनुसार बीपीएल कार्ड, नामांतरण, किसान समान निधि, निजी एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, भूमि का सीमांकन, खसरे की नकल, आपदा राशि, भू अर्जन का मुआवजा नहीं, बंटवारा उपरांत नक्शा नहीं मिलना, पट्टा नहीं मिला, खसरा खतौनी नकल में देरी, भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका, नक्शा सुधार आदि से संबंधित 9 लाख से ज्यादा शिकायतें पेंडिंग चल रही हैं। बताने की जरूरत नहीं कि सभी शिकायतें किसानों से संबंधित हैं और किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। इस मामले में अधिकारियों के पास कई तरह के कारण है और शीर्ष पर बैठे अधिकारियों के पास आश्वासन। मध्य प्रदेश के राजस्व आयुक्त संजय गोयल का कहना है कि पोर्टल में डाटा अपडेट का काम चल रहा है इसलिए संख्या ज्यादा दिखाई दे रही है। सवाल यह है कि यदि 9 लाख का आधा कर दिया जाए तो क्या 4.5 लाख शिकायतों की पेंडेंसी अच्छी बात है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- अरेरा कॉलोनी सहित 25 इलाकों में वाटर सप्लाई नहीं होगा Posted: 10 May 2022 10:57 PM PDT भोपाल। भीषण गर्मी में मेंटेनेंस के नाम पर इलेक्ट्रिसिटी कट के साथ-साथ अब वाटर सप्लाई कट भी शुरू हो गया है। 12 मई से अगले 60 घंटे तक राजधानी की सबसे पॉश कॉलोनी अरेरा कॉलोनी सहित 25 इलाकों में वाटर सप्लाई नहीं होगा। बताया गया है कि कोलार जल प्रदाय परियोजना की मेन ग्रेविटी लाइन में मरम्मत होगी। जिसके चलते कल से अगले 60 घंण्टे तक भोपाल के 24 से ज्यादा कॉलोनियों में पानी नहीं आएगा। नगर निगम की ओर से बताया गया है कि लोगों की जरूरत का पानी उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी लेकिन क्या होगी, कब होगी और कैसे होगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। भोपाल शहर के किन इलाकों में वाटर सप्लाई नहीं होगाअरेरा कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी हबीबगंज, 1100 क्वार्टर, जनता क्वार्टर, मीरा नगर, चार इमली, पंचशील नगर, प्लेटिनम प्लाजा, शास्त्री नगर, जवाहर चौक, जवाहर बाल उद्यान, गिन्नौरी पार्क, मोती मस्जिद, निशातपुरा, वहिदिया टंकी, पिंजोमल टैंक, पुराना बस स्टैंड, बालविहार, काजी कैंप, नेहरू नगर, वैशाली नगर, कोटरा, साउथ टीटी नगर, अंबेडकर नगर, सरस्वती नगर, 25 वीं बटालियन, गीतांजलि कंपलेक्स, संजय कांपलेक्स, शाहपुरा ए बी सी सेक्टर, गुलमोहर, त्रिलंगा, E7 एक्सटेंशन, गोरा गांव, विशन खेड़ी, सेवनिया गोंड, नीलबड़, शाहपुरा, छावनी, इस्लामपुरा, नदीम रोड, लखेरापूरा। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| After 12th- सरकारी शिक्षक बनना है तो यह कोर्स करें, Bed नहीं करना पड़ेगा - ITEP admission Posted: 10 May 2022 11:00 PM PDT Integrated Teacher Education Programme Registration admission12वीं हाई सेकेंडरी पास स्टूडेंट्स के लिए गोल्डन अपॉर्चुनिटी है। केंद्र सरकार ने पूरे भारत के लिए इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह 4 साल का कोर्स है। इसको करने के बाद BEd नहीं करना पड़ेगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 31 मई 2022 है। Best after 12th course for girlकेंद्र सरकार द्वारा साल 2021 के उत्तरार्ध में इस कार्यक्रम को लॉन्च किया गया था। 2022 में इसके लिए एडमिशन शुरू हो गई हैं। National Council for Teacher Education द्वारा बताया गया है कि Introduction Of 4 Year Integrated Teacher Education Programme (ITEP) for Academic Session 2023-24 हेतु किसी भी विषय में कक्षा 12 पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन के लिए पात्रता परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जाएगा। Career oriented courses after 12thITEP कोर्स नई शिक्षा नीति के आधार पर तैयार किया गया है। इस कोर्स के पहले तक किसी भी प्रकार की शिक्षक पात्रता परीक्षा अथवा शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का B.Ed पास होना जरूरी था परंतु ITEP करने वालों को B.Ed नहीं करना पड़ेगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- सीएम शिवराज सिंह ने रोजगार के लिए निवेश यात्रा निरस्त की Posted: 10 May 2022 10:03 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार के लिए निर्धारित विदेश यात्रा को स्थगित कर दिया है। उन्होंने स्वयं बताया कि सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी आरक्षण निर्धारित करवाने के लिए उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान में कहा कि मेरी सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। माननीय न्यायालय का निर्णय स्थानीय निकायों में प्रतिनिधित्व को प्रभावित करने वाला है। इसलिए राज्य सरकार ने माननीय उच्चतम न्यायालय में पुनः संशोधन याचिका दायर करने का निर्णय लिया है। मेरा दिनांक 14 मई से मध्यप्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए विदेश प्रवास तय था, किंतु इस समय न्यायालय में पुनः अपना पक्ष रखना तथा पिछड़ा वर्ग के हितों का संरक्षण करना मेरी प्राथमिकता है। इसलिए मैं अपनी प्रस्तावित विदेश यात्रा निरस्त कर रहा हूं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू का शव घर में फंदे पर लटका मिला Posted: 10 May 2022 11:01 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू और बेटे देवराज परमार की पत्नी सविता परमार (22) का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पति-पत्नी के बीच एक साल से विवाद चल रहा था। इस वजह से सविता मायके भी चली गई थी। मंगलवार देर रात तक घटना को दबाने का प्रयास हुआ। सविता की शादी स्कूल शिक्षा मंत्री परमार के बेटे देवराज के साथ तीन साल पहले हुई थी। मंगलवार को सविता का शव अपने ससुराल शुजालपुर के पोचानेर में फंदे पर लटका मिला। शुरुआती जांच में यही माना जा रहा है कि पारिवारिक समस्या के चलते सविता ने आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलने पर अवंतिपुर बड़ोदिया थाना की टीम मौके पर पहुंची थी। काफी देर तक मामले को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ ही घंटों में ये खबर फैल गई। शाजापुर एसपी पंकज श्रीवास्तव ने रात को घटना की पुष्टि की। बुधवार को पुलिस पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौपेंगी। पति-पत्नी के बीच अनबन थीसविता और देवराज की शादी तीन साल पहले हुई थी। एक साल से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। उसका मायका अकोदिया के हड़लाय गांव में है। यहां से एक दिन पहले ही सविता पोचानेर ससुराल आई थी और मंगलवार को ये कदम उठा लिया। घटना की जानकारी लगने पर मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे।मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |

.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
