Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 2, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


MP karmchari news- निगम-मंडल, अनुदान-उपक्रम, प्रतिनियुक्ति वालों का महंगाई भत्ता बढ़ा

Posted: 02 May 2022 08:54 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश शासन के वित्त विभाग ने सभी निगम, मंडल, उपक्रम एवं अनुदान प्राप्त संस्थाओं के उन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए मंजूरी दे दी है जो प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे हैं।

शासकीय आदेश में बताया गया है कि सातवां वेतनमान के अंतर्गत 11% महंगाई भत्ता की वृद्धि की गई है। इसी महंगाई भत्ता वृद्धि का लाभ मध्य प्रदेश शासन के सभी निगम, मंडल, उपक्रम एवं अनुदान प्राप्त संस्थाओं के उन कर्मचारियों को भी समान रूप से दिया जाएगा जो प्रतिनियुक्ति पर है।

EPFO का ब्याज अगले महीने मिलेगा 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े भारत के 6 करोड़ कर्मचारियों को ब्याज का भुगतान दिनांक 30 जून 2022 से उनके खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। फाइनेंसियल ईयर 2021-22 के लिए 8.1% ब्याज दर निर्धारित की गई है लेकिन समाचार लिखे जाने तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

MP KISAN NEWS- मूंग का समर्थन मूल्य कितना होगा, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ने बताया

Posted: 02 May 2022 08:41 AM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया है कि केंद्र सरकार ने पूरे भारत में मूंग को समर्थन मूल्य पर खरीदने का फैसला किया है। इससे भारत के करोड़ों किसानों को फायदा होगा।

KISAN SAMACHAR- मूंग का समर्थन मूल्य 2022

मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने मूंग की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदने का फैसला किया है। इसके कारण केवल हरदा और होशंगाबाद ही नहीं बल्कि पूरे देश के मूंग उत्पादक किसानों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है परंतु मूंग का समर्थन मूल्य ₹7196 निर्धारित होने की संभावना है। 

MP NEWS- शिवराज सिंह और नरेंद्र सिंह तोमर के कारण मूंग को समर्थन मूल्य मिला

मंत्री कमल पटेल ने बताया कि मूंग को समर्थन मूल्य पर खरीदने का प्रस्ताव मध्य प्रदेश की तरफ से केंद्र सरकार की ओर भेजा गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए अभियान चलाकर प्रयास किए और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूरा सहयोग किया और अंकिता मूंग को समर्थन मूल्य मिल गया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

GWALIOR में 7 मई को सिंधिया के खिलाफ जंग का ऐलान, कांग्रेस के सभी ताकतवर नेता एकत्रित होंगे

Posted: 02 May 2022 08:17 AM PDT

भोपाल
। डॉक्टर गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष के पद पर नियुक्त करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की घेराबंदी के लिए कांग्रेस ने रणनीति तैयार कर ली है। 7 मई को ग्वालियर की धरती से कमलनाथ और कांग्रेस के तमाम बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ जंग का ऐलान करेंगे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संभागीय बैठकों का आयोजन शुरू होने जा रहा है। ग्वालियर में 7 मई को सबसे पहली बैठक होगी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सहित कांग्रेस पार्टी के सभी ताकतवर नेता एकत्रित होंगे। इसी दिन ज्योतिराज सिंधिया पर हमले की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में उन मुद्दों पर विचार किया जाएगा जिनके माध्यम से ज्योतिरादित्य सिंधिया को तनाव दिया जा सकता है।

जनता में ज्योतिरादित्य के खिलाफ 2019 वाला माहौल बनाना है 

कांग्रेस पार्टी का केवल एक लक्ष्य है। जनता में ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ 2019 वाला माहौल बनाना है। 2018 के विधानसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण ग्वालियर चंबल संभाग में कांग्रेस पार्टी को 34 में से 26 सीटें मिली थी लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने ही बागी समर्थक केपी सिंह (ज्योतिरादित्य सिंधिया के पूर्व सांसद प्रतिनिधि जो केवल एक विधानसभा का टिकट मांग रहे थे) से 100000 वोटों से चुनाव हार गए थे। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS - नई सुविधाओं के साथ सिटी बसें शुरू

Posted: 02 May 2022 07:53 AM PDT

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में आज सोमवार से स्मार्ट सिटी बसों को फिर से प्रारंभ किया गया है। बसों के संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह बसें केवल अपने स्‍टैण्ड पर ही रुकेंगी। सिटी बसें दीनदयाल नगर से महाराज बाड़ा तक चलेंगी।

बसों के चलने से यातायात को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही इन बसों के तय स्टेण्ड पर रूकने से जाम से भी मुक्ति मिलेगी। बसों में पहले तीन किलोमीटर का किराया 7 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर पर एक रुपये के हिसाब से कराया बढ़ता जाता है। इन बसों में 5 साल तक के बच्चों का किराया नि:शुल्क रहेगा।

यह सुविधायें मिलेंगी 

  • हर 15 से 20 मिनट में मिलेगी यात्रियों को बस।
  • सुबह 8:30 पर बस सेवा शुरू होगी और रात्रि 8 बजे तक चलेगी।
  • पहले 3 किमी का किराया 7 रुपये रहेगा, इसके बाद हर एक किमी पर 1 रुपये बढेगा।
  • दीन दयाल नगर से महाराज बाडे तक 20 रुपये किराया रहेगा।
  • महिलाओ के लिए सीट आरक्षित होगी।
  • विकलांग वर्ग को किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट
ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

MPPSC-2020 बड़ी खबर- चयन सूची फिर से जारी होगी, हाईकोर्ट द्वारा OBC आरक्षण की दर बदली

Posted: 02 May 2022 08:43 AM PDT

Madhya Pradesh Public Service Commission Indore
द्वारा आयोजित राज्यसेवा परीक्षा 2020 (प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा) की चयन सूची फिर से जारी करनी पड़ेगी। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने OBC आरक्षण की दर बदल दी है। 

MPPSC NEWS- ग्वालियर के उम्मीदवार की याचिका पर हाई कोर्ट की कार्यवाही

ग्वालियर के उम्मीदवार सत्येन्द्र सिंह भदौरिया की तरफ से प्रदेश सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थीं। याचिकाओं की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कई भर्तियों में ओबीसी वर्ग को सिर्फ 14 प्रतिशत आरक्षण देने के अंतरित आदेश पारित किए हैं। हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश को वापस लेने के लिए सरकार द्वारा आवेदन भी प्रस्तुत किया गया था, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। 

MPPSC मैनेजमेंट ने परीक्षा 2020 में 27% आरक्षण दिया था

याचिका में कहा गया था कि एमपीपीएससी 2020 में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। जिसके कारण कुल आरक्षण का प्रतिशत 50 से अधिक हो जाएगा, जो सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इंद्रा साहनी तथा मराठा आरक्षण के संबंध में पारित आदेश के खिलाफ है। याचिका की सुनवाई 27 अप्रैल को ओबीसी आरक्षण के संबंध में दायर अन्य याचिकाओं के साथ की गई थी। 

MPPSC-2020 NEWS- हाई कोर्ट में सुनवाई की तारीख

सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से महाधिवक्ता ने याचिका का विरोध करते हुए युगलपीठ को बताया था कि प्रारंभिक परीक्षा हो गई है और मुख्य परीक्षा संचालित हो रही है। ऐसी स्थिति में याचिकाकर्ता किसी प्रकार की राहत को अधिकार नहीं है। याचिकाकर्ता के अधिवक्त आदित्य संघी ने बताया कि युगलपीठ ने याचिका की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखने के निर्देश जारी किए थे। युगलपीठ ने सोमवार को पारित आदेश में एमपीपीएससी 2020 की प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा में ओबीसी वर्ग को सिर्फ 14 प्रतिशत आरक्षण देने के आदेश पारित किए हैं। 

अब एमपीपीएससी को प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा की चयन सूची पुनः जारी करनी होगी, जिसका लाभ प्रदेश के सैकड़ों सामान्य वर्ग के छात्रों को मिलेगा। याचिका पर अगली सुनवाई ओबीसी आरक्षण से संबंधित सभी याचिकाओं के साथ 22 जून को निर्धारित की गई है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

JABALPUR NEWS- JEC में रैगिंग, छात्र को बेल्ट से पीटा

Posted: 02 May 2022 06:44 AM PDT

जबलपुर।
जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर छात्रों द्वारा फर्स्ट ईयर के छात्र से रैगिंग का मामला सामने आया है। रांझी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से भी मामले की जांच कराई जा रही है।

इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र आदर्श बागरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है। 28 मार्च की शाम कॉलेज से घर जा रहा था। तभी कॉलेज के ही फाइनल ईयर के छात्र शुभम पाटीदार, नीरज परमार, पराग तिवारी, गौरल किसेमर, मनीष नागरे, लीवेश सैनी व अंकित विश्वकर्मा घसीट कर हॉस्टल के अंदर ले गए।

छात्र के द्वारा कारण पूछने पर सीनियर छात्रों ने बेल्ट उतार कर जमकर पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद छात्र ने रांझी थाने में मामला दर्ज कराया हैं। वही रांझी पुलिस ने छात्र को मुलाहिजा के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP College news- फर्स्ट ईयर वालों के लिए EXAM PLAN तैयार, पढ़िए किसके कितने नंबर

Posted: 02 May 2022 06:37 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी में स्थित बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने नई शिक्षा नीति के तहत होने वाली परीक्षाओं के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में इस साल फर्स्ट ईयर में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की परीक्षा न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत होगी। सबसे बड़ी चिंता की बात यह थी कि अब तक परीक्षा प्लान ही तैयार नहीं था। 

MP new education policy- किसके कितने नंबर मिलेंगे यहां पढ़िए

बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए परीक्षा प्लान में निर्धारित किया गया है कि 70 नंबर का थ्योरी का पेपर होगा जिस में पास होने के लिए 25 नंबर अनिवार्य हैं। आंतरिक मूल्यांकन के लिए 30 नंबर आरक्षित किए गए हैं। इनमें से पास होने के लिए 10 नंबर अनिवार्य हैं। इसके अलावा 100 नंबर का प्रैक्टिकल होगा। इसमें पास होने के लिए 35 नंबर अनिवार्य हैं। 

MP College 1st year exam कब से होंगे

मध्यप्रदेश में विभिन्न विश्वविद्यालयों में UG-1st Year में नई शिक्षा नीति के तहत एडमिशन दिए गए थे। इनके पेपर भी न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत होंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने घोषित किया था कि 20 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकते हैं और 20 मई के बाद परीक्षा का आयोजन करना है। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की तरफ से प्रॉब्लम सॉल्व कर दी गई है। माना जा रहा है कि परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP NEWS - नर्मदापुरम के CMHO और महिला अकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार

Posted: 02 May 2022 06:02 AM PDT

होशंगाबाद।
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में लोकायुक्त टीम ने चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर (CMHO) डॉ. प्रदीप मोजेश और महिला लेखापाल भावना चौहान को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। 

पिछले दिनों प्रशिक्षण लेने वालों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी उस भोजन का कुल भुगतान ₹16000 था इसके लिए सीएमएचओ और लेखापाल ₹7000 की मांग कर रहे थे। लोकायुक्त टीम ने लेखापाल चौहान को 5 हजार रुपए और CMHO मोजेश 2 हजार रुपए रिश्वत ले रहे थे। 

कार्यालय के क्लर्क मदनलाल वर्मा ने इन्हें ट्रैप कराया। 16 हजार रुपए पास करने के एवज में 7 हजार रुपए घूस मांगी थी। डीएसपी संजय शुक्ला के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- इंजीनियरिंग छात्रा का 5 दिन रेप किया और ₹50000 भी ले गया

Posted: 02 May 2022 05:41 AM PDT

भोपाल
। 24 साल की इंजीनियरिंग छात्रा ने एमपी नगर पुलिस थाने में एक युवक के खिलाफ बलात्कार और ठगी का मामला दर्ज कराया है। रिश्ता तय करने के बहाने छात्रा को होटल में बुलाया और रिश्ता कंफर्म करके रिलेशन बना लिए। 5 दिन तक रिलेशन बनाने के बाद ₹50000 उधार लिए और वापस लौट गया। 

BHOPAL NEWS TODAY- शादी के सपने दिखाकर सब कुछ लूट ले गया

पुलिस ने बताया कि छात्रा लाइफ पार्टनर की तलाश कर रही थी। इसी सिलसिले में एक मैट्रिमोनियल साइट पर उसने अपना प्रोफाइल अपडेट किया था। मार्च 2022 में एक युवक ने उससे संपर्क किया। खुद का नाम संदीप भट्ट, निवासी दिल्ली बताया। यह भी बताया कि उसके पास दिल्ली में 2 फ्लैट हैं जिनमें से एक होटल ताज के पास है। इस प्रकार से युवक ने लड़की को अपनी तरफ आकर्षित कर दिया। 

लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 मार्च को संदीप उससे मिलने के लिए भोपाल आया। यहां होटल में मुलाकात हुई और संदीप ने उसे शादी के लिए पसंद कर लिया। दोनों ने साथ में खाना खाया और फिर फिजिकल हो गए। 2 दिन बाद संदीप वापस चला गया। 28 मार्च को फिर वापस आया और उसे भी होटल में बुला लिया। 3 दिन तक दोनों होटल में साथ रहे। इस दौरान संदीप ने ₹50000 उधार ले लिए। अब उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है।

HOTEL KC PALACE BHOPAL जांच की जद में 

यह सारा घटनाक्रम एमपी नगर स्थित HOTEL KC PALACE में घटित हुआ। पुलिस की प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में पता चला है कि लड़की जिस युवक का नाम संदीप भट्ट बता रही है, उसका असली नाम सुनील है। सवाल यह है कि HOTEL KC PALACE मैनेजमेंट ने उसे फर्जी नाम से होटल रूम कैसे अलॉट कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस इन्वेस्टिगेशन पूरी नहीं हुई थी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

DAVV NEWS - MA के 4 नए कोर्स तथा डिस्टेंस एजुकेशन में 2 कोर्स शुरू होंगे

Posted: 02 May 2022 05:31 AM PDT

इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ( DAVV) में नए शैक्षणिक सत्र 2022- 23 से एमए के 4 नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। लोक प्रशासन, दर्शन शास्त्र, भूगोल और इतिहास के नए कोर्स यूनिवर्सिटी में शुरू किए जाएंगे। तथा यूनिवर्सिटी के डिस्टेंस एजुकेशन विभाग में अभी सिर्फ एमबीए, ऊर्जा प्रबंधन के कोर्स का संचालन किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही दो अन्य कोर्स डिस्टेंस एजुकेशन में शुरू होने वाले हैं। 

यह कोर्स कब से शुरू होंगे, इनकी फीस कितनी होगी, कौन से विभाग से संचालित होंगे। यूनिवर्सिटी प्रबंधन यह सब मई में बैठक के दौरान तय करेगा। सभी कोर्स प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट को ध्यान में रखकर शुरू किए जा रहे हैं। इन कोर्सों को समाज विज्ञान या भाषा अध्ययनशाला में से किसी एक विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा। समाज विज्ञान अध्ययनशाला की विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा आचार्य ने बताया कि नए कोर्स को मार्च में कार्यपरिषद से मंजूरी मिल चुकी हैं। लेकिन अभी संसाधनों की कमी है जिन्हें पूरा करने के बाद कोर्स को शुरू किया जाएगा।

नए कोर्स संचालित करने को लेकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन मई में बैठक बुलाएगा। जिसमें सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से चर्चा की जाएगी। इसके बाद कोर्स शुरू करने के लिए विभाग तय किया जाएगा। विभाग तय होने के बाद नए कोर्स की अधिसूचना जारी की जाएगी। जिसके बाद सिलेबस डिजाइन किया जाएगा। प्रबंधन से जुड़े कई क्षेत्रों में डिप्लोमा और बीए, बीकाम और MA जैसे कोर्स को डिस्टेंस एजुकेशन में शुरू करने के लिए यूनिवर्सिटी को यूजसी दो साल पहले मंजूरी दे चुका हैं।  उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

INDORE NEWS- पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल की डेड बॉडी फांसी पर लटकी हुई मिली

Posted: 02 May 2022 05:18 AM PDT

इंदौर।
द्वारकापुरी थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल मोहन सोलंकी की डेड बॉडी उनके सरकारी क्वार्टर में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली है। उनकी पत्नी जो डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में क्लर्क है, ने पुलिस को सूचना दी। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है।

राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने बताया कि मोहन सोलंकी उम्र 35 वर्ष खरगोन का रहने वाला था। इंदौर पुलिस के द्वारकापुरी थाने में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। कुछ दिनों पहले उसे प्रमोशन मिला था और वह हेड कांस्टेबल बन गया था। साथी कर्मचारियों का कहना है कि प्रमोशन के बाद भी मोहन सोलंकी गुमसुम रहता था। किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। घटना वाले दिन दोपहर में उसकी ड्यूटी थी, तभी उसने किसी से ज्यादा बात नहीं की। 

मोहन सोलंकी की पत्नी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में क्लर्क के पद पर काम करती हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि रात में घर लौट कर आए थे। परिवार के साथ समय बिताने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। सुबह जब दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं दिया। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर मोहन सोलंकी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

मध्य प्रदेश मौसम- 23 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात, नागरिकों को सावधान किया - MP weather news

Posted: 02 May 2022 04:52 AM PDT

Madhya Pradesh weather forecast

भोपाल। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश के 23 जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। नागरिकों से अपील की गई है कि वह मौसम के प्रति सतर्क रहें एवं आंधी या मेघ गर्जना की स्थिति में स्वयं को किसी भी खतरे से सुरक्षित करें। 

मौसम समाचार- मध्य प्रदेश के इन जिलों में आंधी एवं बारिश होगी

ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, रायसेन, विदिशा, छिंदवाड़ा, बैतूल, नर्मदा पुरम, सिवनी, अनूपपुर, डिंडोरी एवं देवास जिलों में मेघ गर्जना के साथ वज्रपात, 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 

MP weather forecast- इस सप्ताह मौसम का पूर्वानुमान

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में चारों तरफ से विभिन्न प्रकार की हवाओं का टकराव हो रहा है। इसके कारण मौसम में उथल-पुथल मची हुई है। कुछ जिलों में जमीन गर्म और आसमान ठंडा बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आंधी और बारिश का यह सिलसिला लगातार 6 मई 2022 तक चलता रहेगा। फिलहाल आधे मध्यप्रदेश पर बादल छाए हुए हैं लेकिन धीरे-धीरे पूरे मध्यप्रदेश के आसमान पर बादल छा जाएंगे। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- 15 लाख से ज्यादा लोग गर्मी की छुट्टी मनाने जा रहे हैं

Posted: 02 May 2022 07:53 AM PDT

भोपाल
। ग्रेटर भोपाल यानी भोपाल शहर, सीहोर, राजगढ़, रायसेन और विदिशा जिलों के वह इलाके जिनका बाजार व्यवहार भोपाल में रहता है, के 15 लाख से ज्यादा लोग गर्मी की छुट्टी मनाने भोपाल से बाहर जा रहे हैं। यह आंकड़ा केवल रेलवे रिजर्वेशन (1 मई से 15 जून तक) का है। हवाई यात्रा और निजी वाहनों की संख्या शामिल नहीं है। 

BHOPAL SAMACHAR- ग्रेटर भोपाल के लोग कहां छुट्टियां बनाने जा रहे हैं

भोपाल से गोरखपुर, पटना, लखनऊ, गाेवा, बेंगलुरु, बनारस, मुंबई, पुणे जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। तत्काल टिकट भी नहीं मिल रहे। रेलवे ने 12 स्पेशल ट्रेन अनाउंस किया है लेकिन स्पेशल ट्रेनों की 12 संख्या भी कम पड़ रही है। इसके अलावा भोपाल से भारत के लगभग सभी बड़े शहरों के लिए सीट फुल चल रही है। 

BHOPAL TODAY NEWS- 12 लाख लोगों को चौथी लहर का डर

भोपाल के लोगों को 2 साल बाद गर्मी की छुट्टी मनाने का मौका मिला है लेकिन इस मौके का फायदा सभी लोग नहीं उठा रहे। 1200000 लोगों को कोरोनावायरस की चौथी लहर का डर है। इसलिए उन्होंने भोपाल में रहकर, या फिर निजी वाहनों से यात्रा करके गर्मी की छुट्टी मनाने का फैसला किया है। रेलवे रिकॉर्ड के अनुसार कोरोनावायरस से पहले 2019 में 2700000 लोग गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन के माध्यम से पर्यटन के लिए गए थे। इस बार यह संख्या मात्र 1500000 है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षक अंडा मुर्गा की दुकान, सरकार से नाराजगी का नया तरीका- MP NEWS

Posted: 02 May 2022 08:42 AM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेशानुसार लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा स्थापित निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करके भर्ती हुए 48000 अतिथि शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया गया। सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करने के लिए एक उच्च शिक्षित अतिथि शिक्षक ने अंडा मुर्गा की दुकान खोली और नाम रखा है, अतिथि शिक्षक अंडा मुर्गा की दुकान। 

सागर से 45 किमी दूर स्थित ग्राम बरकोटी कलां में रहने वाले एमए, बीएड पास अतिथि शिक्षक भरत अहिरवार ने बेरोजगार होने के बाद अपने कच्चे मकान में अंडा-मुर्गा और किराने की छोटी सी दुकान खोल ली। दुकान का नाम रखा 'अतिथि शिक्षक अंडा-मुर्गा दुकान'। इतनी पढ़ाई करने के बाद भी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे बिना गलती के नौकरी से निकाल दिए गए भरत अहिरवार बताते हैं कि कच्चे मकान में रहता हूं। पिता ने मजदूरी कर पढ़ाया। सपना था कि बेटा पढ़कर कुछ बनेगा। मैं बड़ा हुआ और एमए, बीएड तक की पढ़ाई की। पढ़ाई के बाद शिक्षक बनना चाहता था। वर्ष 2008 से 2019 तक जिले के अलग-अलग स्कूलों में अतिथि शिक्षक के तौर पर सेवाएं दी। लेकिन वर्ष 2019 में अतिथि शिक्षक नियुक्ति का नियम ही बदल गया। स्कोर कार्ड जनरेट किए गए, जिसमें मेरी नियुक्ति नहीं हो पाई। मैं बेरोजगार हो गया। पढ़ाने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं कर सकता इसलिए कोई दूसरी प्राइवेट नौकरी नहीं मिली।

आर्थिक तंगी से जूझा, फिर खोली दुकान

भरत ने कहा परिवार को पालने की जिम्मेदारी मेरे कंधों पर है लेकिन नौकरी जाने के बाद आर्थिक तंगी शुरू हो गई। बच्चों की पढ़ाई, उनके कपड़े और परिवार का पेट भर पाना मुश्किल होने लगा। तभी गांव में ही दुकान खोली। दुकान का नाम रखा अतिथि शिक्षक अंडा-मुर्गा दुकान। यह नाम इसलिए रखा क्योंकि मैं अतिथि शिक्षक था और अब बेरोजगार हो गया। दुकान से दिन में करीब 150 रुपए की आय होती है। उसी से परिवार चलाता हूं। पत्नी बीड़ी बनाने का काम करती है।

पति की नौकरी गई तो बनाने लगी बीडी

बेरोजगार भरत की पत्नी रेखा अहिरवार ने कहा कि पति अतिथि शिक्षक थे, लेकिन उनकी नौकरी छूट गई। अब बीडी बनाकर परिवार को पाल रहे हैं। बच्चों को पालना और अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं। सरकार से मेरी एक ही मांग है कि मेरे पति को जल्दी नौकरी दे दो। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages