न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 2, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


सोमवार को इन उपायों से खुश होते हैं भोले भंडारी, खुलेगी किस्मत, होगी धन वर्षा

Posted: 02 May 2022 06:58 AM PDT

सोमवार को इन उपायों से खुश होते हैं भोले भंडारी, खुलेगी किस्मत, होगी धन वर्षा

आज साल 2022 के मई महीने का पहला और वैशाख महीने का तीसरा सोमवार है। ऐसे तो हिंदू धर्म में सभी दिनों का अपना-अपना अलग-अलग महत्व है। हिंदू धर्म में पुरातन काल से ही सोमवार का संबंध भोले नाथ से रहा है। इस दिन को भेले भंडारी (Bhole Bhandari) के भक्त खास मानते हैं और उनकी अराधना करते हैं।

मान्यता के मुताबिक सोमवार के दिन व्रत और पूजा करने से श‍िव जी अपने भक्‍तों पर बहुत जल्‍द खुश होते हैं। वे भक्‍तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। व्रत और पूजा करने वालों के जीवन से दुख, रोग, क्‍लेश व आर्थि‍क तंगी दूर होती है। कुवांरी कन्‍याओं द्वारा इस द‍िन व्रत व शि‍व पूजन कि‍ए जाने से उनका व‍िवाह हो जाता है। इतना ही नहीं उन्‍हें भोलेनाथ (Bholenath) जैसा मनचाहा वर म‍िलता है।

सोमवार के द‍िन सुबह स्‍नान आद‍ि करने के बाद मंद‍िर जाएं या घर पर ही विधिविधान से श‍िव जी (Shivji) की पूजा करें। सबसे पहले भगवान शिव के साथ माता पार्वती और नंदी को गंगाजल और दूध से स्‍नान कराएं। इसके बाद उन पर चंदन, चावल, भांग, सुपाड़ी, बिल्वपत्र और धतूरा चढ़ाएं। भोग लगाने के बाद आख‍िरी में श‍िव जी की व‍िध‍िव‍िधान से आरती करें।

धर्म विद्वानों का मानना है कि शिव भक्तों को सोमवार के दिन रुद्राष्टकम का पाठ जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि इससे मनोकामनाओं की पूर्ति त्वरित होती है। हालांकि, इस स्तोत्र का सटीक पाठ करने से ही लाभ होता है।

सोमवार को जरूर करें ये काम (Somwar Ke Upay)

- मंदिर में जाकर शिव जी (Shivji) को दूध और मिश्री चढ़ाएं। अगर मंदिर न जा सके तो शिव जी को घर में ये चीजें अर्पित करें

- शिव जी को बिल्पपत्र सर्वाधिक प्रिय है। इसलिए अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सोमवार को शिव शंकर को 11 बिल्व पत्र चढ़ाएं

- इसके अलावा गंगाजल से उनका हर सोमवार अभिषेक करें। मान्यता है कि इससे भगवान शंकर शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं

- ॐ नम शिवाय मंत्र के साथ इन्हें मौसम का कोई मीठा फल अर्पित करें

- मान्यता के मुताबिक शिव जी (Shivji) को इमरती चढ़ाकर भी प्रसन्न किया जा सकता है।

शिव रुद्राष्टक स्तोत्र:

नमामीशमीशान निर्वाणरूपं । विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपम् ॥

निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं । चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहम् ॥1॥

निराकारमोङ्कारमूलं तुरीयं । गिराज्ञानगोतीतमीशं गिरीशम् ॥

करालं महाकालकालं कृपालं । गुणागारसंसारपारं नतोऽहम् ॥2॥

तुषाराद्रिसंकाशगौरं गभीरं । मनोभूतकोटिप्रभाश्री शरीरम् ॥

स्फुरन्मौलिकल्लोलिनी चारुगङ्गा । लसद्भालबालेन्दु कण्ठे भुजङ्गा ॥3॥

चलत्कुण्डलं भ्रूसुनेत्रं विशालं । प्रसन्नाननं नीलकण्ठं दयालम् ॥

मृगाधीशचर्माम्बरं मुण्डमालं । प्रियं शङ्करं सर्वनाथं भजामि ॥4॥

प्रचण्डं प्रकृष्टं प्रगल्भं परेशं । अखण्डं अजं भानुकोटिप्रकाशं ॥

त्रय: शूलनिर्मूलनं शूलपाणिं । भजेऽहं भवानीपतिं भावगम्यम् ॥5॥

कलातीतकल्याण कल्पान्तकारी । सदा सज्जनानन्ददाता पुरारी ॥

चिदानन्दसंदोह मोहापहारी । प्रसीद प्रसीद प्रभो मन्मथारी ॥6॥

न यावद् उमानाथपादारविन्दं । भजन्तीह लोके परे वा नराणाम् ।

न तावत्सुखं शान्ति सन्तापनाशं । प्रसीद प्रभो सर्वभूताधिवासं ॥7॥

न जानामि योगं जपं नैव पूजां । नतोऽहं सदा सर्वदा शम्भुतुभ्यम् ॥

जराजन्मदुःखौघ तातप्यमानं । प्रभो पाहि आपन्नमामीश शंभो ॥8॥


रुद्राष्टकमिदं प्रोक्तं विप्रेण हरतोषये ।।

ये पठन्ति नरा भक्त्या तेषां शम्भुः प्रसीदति ॥9॥

जामुन की पत्तियों के है ये अद्भुत फायदे, कई बीमारियों को दूर करने में होता है मददगार

Posted: 02 May 2022 06:53 AM PDT

जामुन की पत्तियों के है ये अद्भुत फायदे, कई बीमारियों को दूर करने में होता है मददगार

Benefits of Jamun Leaves: जामुन की तरह ही जामुन की पत्तियां भी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। जामुन की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कई बीमारियों को दूर करने में जामुन की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है।

जामुन की पत्तियों के फायदे

1. पाचन के लिए फायदेमंद
जामुन की पत्तियां पाचन को मजबूत बनाने में बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि जामुन के पतियों में औषधीय गुण होते है, जो पाचन को मजबूत बनाते है। जामुन की पत्तियों का सेवन करने से अपच व कमजोर पाचन प्रणाली ठीक होता है। पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए जामुन की पत्तियों का सेवन जरूर करें।

2. मुंह के छाले ठीक करने में फायदेमंद
जामुन की पत्तियां मुंह के छाले को ठीक करने में मदद करता है। क्योंकि जामुन के पत्तियों में एंटी बॉयोटिक गुण पाए जाते हैं, जो मुंह के छालों को ठीक करने के लिए मददगार होते हैं। मुंह के छालों को ठीक करने के लिए आप जामुन की पत्तियों का सेवन कर सकते है।

Amazing health benefits of blackberry leaves in Hindi
3. डायबिटीज के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन की पत्तियां का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जामुन के पत्तियों में एंटी-हाइपरग्लिसेमिक के गुण पाए जाते है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते है। जिससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलता है। डायबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए आप जामुन की पत्तियों से बने चाय का सेवन जरूर करें।

4. दिल के लिए फायदेमंद
जामुन के पत्तियां दिल को स्वस्थ रखने में बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि जामुन पत्तियां रक्त वहिकाओं को सुचारू रखता है। जिससे रक्त परिसंचरण ठीक से काम करता है। जिसकी वजह से हमारा दिल मजबूत होता है। साथ ही जामुन के पत्तों के सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

सुबह उठते ही जरूर कर लें यह काम वरना बढ़ सकती हैं कई तरह की दिक्कतें, जानिए

Posted: 02 May 2022 06:45 AM PDT

सुबह उठते ही जरूर कर लें यह काम वरना बढ़ सकती हैं कई तरह की दिक्कतें, जानिए

Health Tips: शरीर को स्वस्थ और बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो ओरल हेल्थ कि केयर करने की सबसे ज्यादा आवश्य्कता होती है। क्योंकि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए ब्रेकफास्ट के पहले दांतों के ब्रश करने कि सबसे ज्यादा आवश्य्कता होती है। रोजाना सुबह ब्रश करने से बैक्टेरिया की समस्या दूर हो जाती है, वहीं न केवल दांत साफ़ होते हैं बल्कि ये मुँह की गंदगी को दूर करने से लेकर बॉडी के अन्य पार्ट्स को स्वस्थ बना के रखने में भी बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होते हैं।

Side Effects Of Starting Day Without Brushing the Teeth I

बैक्टेरिया के कारण दांतों को पहुंच सकता है नुकसान
जो व्यक्ति सुबह उठते ही ब्रश नहीं करते हैं और बांसी मुँह चाय या ब्रेकफास्ट का सेवन पसंद करते हैं, उन्हें कई तरह कि बीमारियां हो सकती हैं। दांतों कि सफाई को ठीक से न करने से बैक्टेरिया मसूड़े के साथ ही दांतों के प्लाक में धीरे-धीरे बनना शुरू हो जाते हैं, इससे दांतों में सड़न, बदबू आने कि समस्या, रक्तस्राव जैसी अन्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इससे दांतों को कई सारे गंभीर नुकसान भी पहुंचते हैं।

जानिए बिना ब्रश किए हुए ब्रेकफास्ट करने से कौन-कौन से नुकसान शरीर को झेलने पड़ सकते हैं:
पेट में दर्द की दिक्कतें हो सकती हैं: यदि आप रोजाना सुबह ब्रश किए हुए भी कुछ भी खा लेते हैं तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए, बांसी मुँह खाना खाने से मुँह के अंदर बैक्टेरिया का जमाव हो जाता है वहीं प्लाक भी पेट में जमा हो सकते हैं। दांत रोग विशेषज्ञों का मानना है कि बिना दांतों को अच्छे से साफ़ किए हुए कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए, पहले अच्छे से ब्रश करें फिर ही कुछ खाना खाएं।

पीरियोडन्टल का बढ़ जाता है खतरा
अपने दांतों कि सफाई यदि आप अच्छे से नहीं करते हैं तो दांतों से जुड़े कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बिना ब्रश किए हुए भोजन कर लेते हैं तो दांत कमजोर हो सकते हैं, वहीं दांतों से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। मुँह की साफ़-सफाई ठीक तरीके से न करने से मसूड़े में दर्द और सूजन की समस्या उत्पन्न हो सकती है और दांतों से खून भी आ सकता है।

दिमाग से जुड़ी समस्याओं का बढ़ सकता है खतरा
यदि आप दांतों में सही तरीके से ब्रश नहीं करते हैं तो आपको दांतों से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, वहीं आप डेमेंशिया रोग के शिकार भी हो सकते हैं। दांतों में समस्याओं को रोकने के लिए आपको दांतों कि लगातार सफाई करने कि आवश्य्कता होती है। इसलिए रोजाना दिन में दो बार जरूर ब्रश करें।

नाश्ते में दलिया में डालकर खाएं ये 3 चीज, नहीं बढ़ेगा कोलेस्ट्रॉल

Posted: 02 May 2022 06:43 AM PDT

नाश्ते में दलिया में डालकर खाएं ये 3 चीज, नहीं बढ़ेगा कोलेस्ट्रॉल

अगर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे तो आपको अपने नाश्त में ओट्स या दलिया जरूर खाना चाहिए। और इस दलिया में तीन चीजें अगर मिला लें तो आपका कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होने लगेगा और हमेशा कंट्रोल रहेगा।

3 things in your oatmeal to lower bad cholesterol 
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़े रोग, स्ट्रोक और दिल के दौरे का जोखिम बढ़ा देता है। गलत खान-पान और आरामदायक लाइफस्टाइल के साथ एक्सरसाइज न करने की आदत कोलेस्ट्रॉल का मरीज बना देती है। मोटापा, डायबिटीज, और जंक फूड भी इसके लिए जिम्मेदार होते है।

दलिया खाना करें शुरू 
भले ही कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे का कारण कोई भी हो, लेकिन अगर आपको इसे रोकना है, तो आपको अपने नाश्ते में दलिया खाना शुरू कर देना चाहिए। दलिया में अगर आप तीन चीजों में से किसी एक को भी मिलाकर खाना शुरू कर दें तो आपका वेट ही नहीं कोलेस्ट्रॉल भी तेजी से कम होगा। दलिया में बीटा-ग्लूकन फाइबर होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करते हैं. सबसे बड़ी यह तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित होने से पहले हटा देते हैं।

ब्लूबेरी कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप ब्लूबेरी को अपने सुबह के दलिया में मिलाकर खा सकते हैं। बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन खूब होते हैं और ये कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। ब्लू बेरीज के साथ आप स्ट्रॉबेरी भी यूज कर सकते हैं।

दालचीनी दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जो सिर्फ खाने के स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसे दलिया में मिक्स करके खाने या इसका पाउडर छिड़कने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। कई अध्ययनों में दालचीनी को खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए प्रभावी बताया गया है।

अखरोट 
अखरोट विटामिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, कैल्शियम, कॉपर जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। इसे आप अपने दलिया में मिलकार उसकी शक्ति को दोगुना कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि लोग रोजाना लगभग आधा कप अखरोट खाते हैं, उन्हें खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।

11 बार परीक्षा में फेल, चार साल विदेश में की मजदूरी, फिर शिक्षक बन पेश की मिसाल

Posted: 02 May 2022 06:37 AM PDT

11 बार परीक्षा में फेल, चार साल विदेश में की मजदूरी, फिर शिक्षक बन पेश की मिसाल

Labour Day Special. सीकर. यदि व्यक्ति में कुछ हासिल करने की ललक हो तो तमाम मुसीबतों को पार कर सफलता हासिल की जा सकती है। इस तरह की संघर्षभरी कहानी है सीकर के बीदासर गांव निवासी कैलाश सैन की। जो पहले प्रतियोगी परीक्षाओं में 11 बार फेल हुआ। बाद में चार साल विदेश में मजूदरी भी की। लेकिन, इसके बाद भी हौंसला नहीं हारा और परीक्षा देकर सरकारी शिक्षक का पद हासिल कर ही दम लिया। कैलाश संघर्ष से जीत की अनूठी मिसाल बन गया है।

11 बार परीक्षा में फेल, चार साल विदेश में की मजदूरी, फिर शिक्षक बन पेश की मिसाल

शुरू से देखा शिक्षक बनने का सपना
कैलाश सैन को बचपन से ही शिक्षक का पेशा पसंद था। इसके लिए उन्होंने भरपूर तैयारी भी की लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। कभी तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती तो कभी द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में वह एक से तीन अंको से चूकते रहे। लेकिन घरपरिवार के अभाव और आर्थिक तंगी उनको मजदूरी तक ले गई। कुछ दिनों तक उन्होंने राजस्थान की कई कंपनियों में काम किया यहां काम के मुताबिक तनख्वाह नहीं मिलने पर उन्होंने खाड़ी देशों की तरफ रुख कर लिया। विदेश में लगभग चार साल मजदूरी भी की लेकिन मन में शिक्षक बनने का सपना पलता रहा। खास बात यह है कि वह दिन में सऊदी की अलगअलग कंपनियों में काम कर परिवार के लिए रोजीरोटी जुटाते। वही रात को कमरे पर आकर 4 से 6 घंटे नियमित शिक्षक भर्ती की तैयारी करते। वर्ष 2018 की रीट भर्ती भी उन्होंने पास कर ली लेकिन कुछ अंकों से चुक गए। शिक्षक भर्ती में सफलता के लिए प्रयास करतेकरते सैन को लगातार 11 बार असफलता मिली। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद वह फिर से द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की तैयारी में जुट गए। जिसके बाद पिछली द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में सैन का चयन हो गया।

पांच बार थर्ड ग्रेड, चार बार सैकण्ड ग्रेड और दो बार ग्रेड प्रथम में विफल
कई युवा एक बार की असफलता से विचलित हो जाते हैं। उन युवाओं के लिए कैलाश सैन का संघर्ष एक प्रेरणा है। सैन पांच बार थर्ड ग्रेड, चार बार वरिष्ठ अध्यापक शिक्षक भर्ती और दो बार प्रथम श्रेणी व्याख्याता भर्ती में असफल हो चुका है। आखिर इस बार हुआ द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में चयन

नहीं मानी हार 42वें साल तक प्रयास जारी

सरकारी शिक्षक बनने का जुनून कैलाश पर इस कदर हावी रहा कि उन्होंने 42 वें साल तक भी प्रयास जारी रहे। उसका कहना है कि पक्का यकीन था कि एक दिन जरूर सफल होगा। अपनी सफलता का श्रेय सैन ने महिपाल सिंह, रतन सैन व परमेश्वर शर्मा को दिया है। सैन ने 20 साल पहले स्नातक की पढ़ाई पूरी की और 13 साल पहले शिक्षा शास्त्री किया।

आया नई टेक्नोलॉजी का कूलर, दीवार पर AC की तरह टंग जाएगा, बिजली भी बचाएगा

Posted: 02 May 2022 06:33 AM PDT

आया नई टेक्नोलॉजी का कूलर, दीवार पर AC की तरह टंग जाएगा, बिजली भी बचाएगा

गर्मी से राहत के लिए जहां AC पसंद किए जाते हैं वहीं, बहुत से लोग एसी के भारी-भरकम बिल से बचने के लिए कूलर भी पसंद करते हैं, क्योंकि यह गर्मी से राहत तो देता ही है और कम बजट में भी आ जाता है। वैसे तो मार्केट में कूलरों की भरमार है, जैसा आपका बजट है उसी के अनुसार कूलर के ख़ूब सारे विकल्प मार्केट में मौजूद हैं, लेकिन अब एक ऐसा कूलर मार्केट में लॉन्च हुआ है, जो बिल्कुल AC के जैसा दिखता है और आप इसे एसी की ही तरह दीवार पर भी लगा सकते हैं। यानी आपको कूलर के ख़र्च में ही AC की फीलिंग मिलेगी।

हम जिसकी बात कर रहे हैं, वह है Symphony Cloud 15 Air Cooler (Symphony Cloud Wall-Mounted Personal Room Air Cooler 15-Litre (Expandable) with Remote) । इस कंपनी ने दावा किया है कि यह कूलर दुनिया का ऐसा पहला कूलर है, जिसे आप दीवार पर AC की तरह ही लगा सकते हैं। कूलर में दो मुख्य रूप से ख़ास बातें हैं, पहली तो यह है कि इसका डिजाइन कुछ इस तरह से तैयार किया गया है कि ऐसे देखने से शायद ही कोई जान पाएगा कि यह कूलर है अथवा एसी। इसके अलावा दूसरी ख़ास बात ये है कि इस कूलर को लांच करने वाली कंपनी ने इसकी क़ीमत बहुत वाजिब रखी है, जिससे हर कोई इसे खरीद पाए। इतना ही नहीं, इन कूलर पर बहुत से डिस्काउंट ऑफर्स भी रखे गए हैं।

यह तो आप जान गए हैं कि देखने में यह कूलर हुबहू एसी जैसा लगता है, पर इसमें दिए गए ख़ास फीचर्स भी बड़े
काम के हैं। चलिए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में-

15 लीटर का वॉटर टैंक

इन कूलर्स का वॉटर टैंक बहुत बड़ा है, इसमें 15 लीटर का वॉटर टैंक दिया है। जो आपके रूम को फटाफट ठंडा कर देगा। आपको बता दें कि सिम्फनी क्लाउड एयर कूलर में 57 वर्ग मीटर के कमरे को ठंडा करने की क्षमता है। इसमें 3-साइड कूलिंग पैड भी दिए हुए हैं, जिनकी सहायता से यह कूलर लगातार एयरफ्लो देता है। इसके अलावा इस कूलर में हाई-परफॉर्मेंस डीह्यूमिडिफाइंग सिस्टम का विशेष फीचर भी दिया गया है, जिससे कमरे में ह्यूमिडिटी कम होगी तथा साथ ही ठंडी हवा भी मिलेगी।

इंटेलिजेंट रिमोट

यह कम्पनी आपको सिम्फनी क्लाउड कूलर्स के साथ इंटेलिजेंट रिमोट सिस्टम भी प्रोवाइड करती है, जिसमें रिस्टोर फंक्शन भी होता है। इस रिमोट की सहायता से आप जैसे चाहे अपनी सुविधानुसार बैठकर अथवा लेटे हुए भी कूलर को नियंत्रित कर सकते हैं। इस रिमोट द्वारा 10 घंटे तक का टाइमर भी सेट किया जा सकता है। जिससे आपके लाइट के बिल में भी कमी आएगी।

आई-प्योर टेक्नोलॉजी

इस कूलर में आई-प्योर टेक्नोलॉजी व एलर्जी फिल्टर, बैक्टीरिया फिल्टर इत्यादि फीचर्स भी आपको मिलते हैं। इन फिल्टर्स की बदौलत, इस कूलर से ठंडी हवा ही नहीं बल्कि, स्वच्छ व हाइजीनिक हवा भी मिलती है।

अलर्ट सिस्टम

सिम्फनी क्लाउड कूलर (Symphony Cloud 15 Air Cooler) में एक और विशेष फीचर दिया गया है। जिससे कूलर के टैंक में पानी का स्तर बहुत कम होने पर एक अलर्ट अलार्म बजेगा। ताकि पानी का स्तर कम होने पर आप अलर्ट हो जाएंगे। इस फीचर से कूलर की मोटर खराब होने से बचेगी और आपको लगाता ठंडी हवा मिलती रहेगी।

SMPS टेक्नोलॉजी

अगर आपके एरिया में बार-बार वोल्टेज कम-ज़्यादा होने की समस्या रहती है, तो ये एयर कूलर अपनी SMPS टेक्नोलॉजी की मदद से कूलर को नुक़सान से बचाने हेतु इसे स्वतः ही बंद हो जाता है।

ऑटो क्लीन फंक्शन और इंवर्टर से भी चलेगा यह कूलर

इस फ़ंक्शन द्वारा टैंक के भीतर इकट्ठा हुआ गंदा पानी बाहर निकलता है। सिम्फनी क्लाउड कूलर की एक और खासियत यह है कि यह कूलर इंवर्टर से भी चलाया जा सकता है। जिससे बिजली की कटौती होने पर भी आप इससे ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। आपके किसी भी घरेलू इनवर्टर पर यह कूलर चल जाएगा।

कितनी है Symphony Cloud 15 Air Cooler की कीमत?

इस कूलर (Symphony Cloud 15 Air Cooler) के सभी ख़ास फीचर्स के बारे में आपने जान लिया है। अब बात आती है इसकी क़ीमत की, तो आपको बता दें कि सिम्फनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एयर कूलर की क़ीमत 14999 रुपये दी गई है, परन्तु हाल ही में इस कंपनी द्वारा इस क़ीमत पर भी 33 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर किया गया है, इसलिए आप इस कूलर को मात्र 9,999 रुपए में खरीद सकेंगे। इतना ही नहीं, यह कंपनी कूलर पर 1 वर्ष की वारंटी भी देती है और साथ ही फ्री होम डिलिवरी की सुविधा भी प्रदान कर रही है।

हरियाणा में खाली पड़े हैं 3.32 लाख सरकारी पद, यहाँ देखे किस डिपार्टमेंट में कैसी है स्थिति

Posted: 02 May 2022 06:30 AM PDT

हरियाणा में खाली पड़े हैं 3.32 लाख सरकारी पद, यहाँ देखे किस डिपार्टमेंट में कैसी है स्थिति

हरियाणा के सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों व विश्वविद्यालयों में 3,32,313 पद खाली पड़े हुए हैं. आज यानी 1 मई 2022 को दैनिक सवेरा अखबार द्वारा यह जानकारी दी गई है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा इन खाली पदों को भरने का जिम्मा उठाया गया है. मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा सभी विभागों, बोर्डों, निगमों और अन्य से ग्रुप ए, बी,सी और डी पदों की स्वीकृत संख्या तथा भरे हुए और खाली पदों की जानकारी मांगी गई थी.

इसके बाद मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की तथा मुख्यमंत्री को उस समय यह जानकारी सौंपी गई. मुख्यमंत्री ने भर्ती एजेंसियों को भी भर्ती प्रक्रिया तेज करने के लिए निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में सीईटी (Common Eligibility Test) पॉलिसी को भी संशोधित करके जारी करने की तारीख तय हुई है.

पिछले साल ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए सीईटी टेस्ट की घोषणा की गई थी. यह टेस्ट पिछले साल जून में होना था लेकिन इसे 1 साल लग गया अब यह आगामी जून में होगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी( NTA) द्वारा यह परीक्षा करवाई जाएगी. इस परीक्षा के बाद ग्रुप सी और डी के पदों पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भर्ती प्रक्रिया को तेज कर देगा. सीईटी की परीक्षा के कारण हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास आवेदकों की संख्या कम होगी जिससे भर्ती करने में आसानी होगी.

यह है ग्रुप A, B, C, D के स्वीकृत,भरे हुए और रिक्त
ग्रुप स्वीकृत भरे हुए रिक्त
A 19468 8970 10498
B 113286 69391 43895
C 490367 283748 206619
D 137496 66195 71301
TOTAL 760617 428304 332313

हरियाणा सरकार के विभागों में यह है स्थिति
ग्रुप स्वीकृत भरे हुए रिक्त
A 10,739 5,732 5,007
B 62,522 37,901 24,621
C 3,06,156 1,75,892 1,30,264
D 82,118 41,415 40,703
TOTAL 4,61,535 2,60,940 2,00,59

हरियाणा के बोर्डो, निगमों में यह है स्थिति
ग्रुप स्वीकृत भरे हुए रिक्त
A 8,729 3,238 5,491
B 50,764 31,490 19,276
C 1,84,211 1,07,856 76,355
D 55,378 24,780 30,598
TOTAL 2,99,082 1,67,364 1,31,718



बटलर ने बनाया था 6 गेंदों में 6 छक्कों का मन, लेकिन अंपायर ने बिगाड़ा खेल

Posted: 02 May 2022 06:24 AM PDT

बटलर ने बनाया था 6 गेंदों में 6 छक्कों का मन, लेकिन अंपायर ने बिगाड़ा खेल

मौजूदा सीज़न में बटलर 9 बार बल्लेबाजी करने उतरे और 6 बार 50 से अधिक रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 3 अर्धशतक भी देखने को मिले। मुंबई के खिलाफ अर्धशतक लगाकर उन्होंने मौजूदा सीज़न में अपने 550 रन भी पूरे कर लिए। हालांकि, इस मैच के दौरान उन्होंने कछुए की रफ्तार से चल रही अपनी पारी को उड़ान 16वें ओवर में दी जब मुंबई के युवा स्पिनर ऋतिक शौकीन गेंदबाज़ी कर रहे थे।

रोहित शर्मा ने एक बड़ा दांव चलते हुए 16वां ओवर 21 साल के शौकीन को दे दिया और इस ओवर की शुरुआती 4 गेंदों पर जो हुआ उसको देखने के बाद फैंस को उम्मीद थी कि शायद आईपीएल में भी उन्हें लगातार 6 छक्के देखने को मिलेंगे लेकिन शौकीन की पांचवीं गेंद को अंपायर ने वाइड नहीं दी और बटलर काफी निराश दिखे। हालांकि, रिप्ले में देखा जा सकता था कि ये गेंद वाइड लाइन के बाहर थी और इसे वाइड दिया जाना चाहिए था।

हालांकि, लगातार चार छक्के मारने के बाद पांचवीं बॉल पर बटलर अंपायर से नाखुश दिखे और जब शौकीन आखिरी गेंद डाली तो वो अपना विकेट भी गंवा बैठे। हालांकि, फैंस को इस ओवर में जो धूम धड़ाका देखने को मिला उससे वो काफी खुश दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

हिमाचल: दोस्त की शादी के लिए घर आया था सड़क, सड़क दुर्घटना में मौत बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Posted: 02 May 2022 06:20 AM PDT

हिमाचल: दोस्त की शादी के लिए गांव आये सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत, घर का था इकलौता चिराग

हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसों के दौर के बीच सूबे के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां स्थित शाहपुर में पेश आए सड़क हादसे में एक 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। यह हादसा रविवार देर रात पेश आया, जब युवक की बाइक और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त बाइक पर दो युवक सवार थे, जिसमें से दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक का नाम ऋषभ था, जबकि घायल युवक का नाम कश्मीर है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त पेश आया जब दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

इसी बीच जैसे ही युवकों की बाइक रैत स्थित एसबीआई बैंक के करीब पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ़्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, वाहनों के बीच हुई टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस को बुलाया।

दुर्घटना बाद दोनों युवकों को घायल अवस्था में टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ऋषभ की जान चली गई। जबकि कश्मीर का इलाज अभी भी चल रहा है। वहीं, हादसे के सम्बन्ध में जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।

इसके साथ ही कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। हादसे की पुष्टि एएसआई विनोद द्वारा की गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाला ऋषभ अपने घर का इकलौता बेटा था और करीब 8 माह पहले ही उसने मर्चेंट नेवी की नौकरी ज्वाइन की थी।

वहीं, 2 मई को वह अपने एक दोस्त की शादी अटेंड करने के बाद वापस ड्यूटी पर जाने की तैयारी में था, लेकिन उसे इस बात का कहां अंदाजा था कि उसके रास्ते में मौत खड़ी है।

Post Bottom Ad

Pages