सुल्तानपुर टाइम्स |
- दिल्ली एयरपोर्ट में निकली 1095 पदों पर वैकेंसी
- विरोधिया को फंसाने के लिए रची साजिश,पति ने कराया पत्नी का रेप
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा टीकाकरण के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता
- चंदौली जिले में दबिश के दौरान युवती की मौत ,इंस्पेक्टर पर मुकदमा
- डीएम ने जनता दर्शन में जन समस्याओं का किया निस्तारण
- मोबाइल की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता ने दी जान
- यूपी के चार शहरों में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य
- यूपी में 16 IAS अधिकारियों का तबादला
- डीएम की अध्यक्षता में विकास भवन के प्रेरणा सभागार में लांच ई-पेंशन पोर्टल योजना का देखा गया लाइव प्रसारण
- श्रमिक दिवस के अवसर पर BDO ने श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
| दिल्ली एयरपोर्ट में निकली 1095 पदों पर वैकेंसी Posted: 02 May 2022 04:33 AM PDT
लखनऊ 12वीं पास युवाओं के लिए दिल्ली एयरपोर्ट में काम करने का शानदार मौका है। IGI एविएशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विभिन्न विभागों कस्टमर सर्विस एजेंट की 1095 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर लड़की और लड़के दोनों आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट igiaviationdelhi.com पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 मई से शुरू होने जा रही है और 22 मई तक इन पदों पर अप्लाई किया जा सकेगा।दिल्ली हवाई अड्डे पर IGI एविएशन सर्विसेज कई ग्राउंड डिपार्टमेंट जैसे-एयरलाइंस, ग्राउंड हैंडलिंग कंपनियां, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल आउटलेट, फूड कोर्ट और कार्गो में काम के लिए युवाओं की भर्ती कर रही है। इन विभागों में कस्टमर सर्विस एजेंट के तौर पर 12वीं पास युवाओं को कार्यरत किया जाना है। इन पदों पर फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं।कस्टमर सर्विस एजेंट के तौर पर लड़की और लड़के दोनों आवेदन कर सकेंगे। कम से कम योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। जहां तक सैलरी की बात है तो नियुक्ति मिलने पर हर माह 15 से 25 हजार रुपये वेतन के तौर पर मिलेंगे।12वीं पास युवाओं का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सामान्य जागरुकता, विमानन ज्ञान, अंग्रेजी और एप्टीट्यूड एवं रीजनिंग से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 100 अंकों का यह पेपर डेढ़ घंटे की अवधि का होगा |
| विरोधिया को फंसाने के लिए रची साजिश,पति ने कराया पत्नी का रेप Posted: 02 May 2022 04:31 AM PDT
लखनऊ बदायूं जिले के कोतवाली सहसवान क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने विरोधियों को फंसाने के इरादे से रिश्तों की मयार्दा को तार-तार कर अपनी ही पत्नी को जंगल में ले जाकर दूसरे व्यक्ति से उसके साथ दुष्कर्म करा दिया।पुलिस ने सोमवार को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया गया है। रेप करने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार रविवार रात को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका पति उसे खेत पर घुमाने ले जाने की बात कहकर बाइक से जंगल में ले गया। वहां फोन करके एक व्यक्ति को बुलाया और जबरन उसके साथ बुलाये गए व्यक्ति से दुष्कर्म कराया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ समय बाद उसके पति ने पुनः उसी व्यक्ति को बुलाया और एक बार फिर उसके साथ दुष्कर्म करवाया। दो बार दुष्कर्म करवाने के बाद उसके पति ने डायल 112 पर फोनकर पुलिस को बुला लिया और दो लोगों पर पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता और उसके पति को कोतवाली ले आई। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया उसका पति गांव के दो अन्य लोगों को फंसाने का प्रयास कर रहा था जबकि दुष्कर्म उसके द्वारा ही बुलाये गये व्यक्ति ने किया गया है। महिला ने कहा कि जिसने रेप किया वह पति का दोस्त हैं और सामने आने पर उसे पहचान भी सकती है।पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि सहसवान कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक महिला ने अपने पति पर जंगल में ले जाकर एक अन्य व्यक्ति द्वारा दो बार दुष्कर्म कराने की तहरीर दी है। महिला ने बताया है कि ऐसा उसने अपने दो विरोधियों को फंसाने की इरादे से किया।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति व एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि दूसरे अज्ञात व्यक्ति के बारे में पति लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है। मोबाइल सर्विलांस द्वारा आरोपी पति की कॉल डिटेल से दूसरे अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। |
| सुप्रीम कोर्ट ने कहा टीकाकरण के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता Posted: 01 May 2022 11:23 PM PDT
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेशन के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि वह संतुष्ट है कि मौजूदा वैक्सीन नीति को अनुचित और स्पष्ट रूप से मनमाना नहीं कहा जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि सरकार सिर्फ नीति बना सकती है और जनता की भलाई के लिए कुछ शर्तें लगा सकती है।सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि कुछ राज्य सरकारों ने जो शर्तें लगाईं, सार्वजनिक स्थानों पर नॉन वैक्सीनेटेड लोगों को बैन करना सही नहीं है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को COVID-19 टीकाकरण के प्रतिकूल प्रभावों का डेटा सार्वजनिक करने का भी निर्देश दिया है।जस्टिस एल. नागेश्वर राव व जस्टिस बीआर गवई की पीठ ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत शारीरिक स्वतंत्रता और अखंडता की रक्षा की गई है। जब तक कोविड केसों की संख्या कम है, हम सुझाव देते हैं कि टीके नहीं लगवाने वाले लोगों के सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश पर पाबंदियां नहीं लगाई जाना चाहिए और यदि लगाई गई हों तो उन्हें वापस लिया जाना चाहिए। |
| चंदौली जिले में दबिश के दौरान युवती की मौत ,इंस्पेक्टर पर मुकदमा Posted: 01 May 2022 10:53 PM PDT लखनऊ चंदौली जिले में पुलिस पर गैंगस्टर के आरोपी कन्हैया यादव की तलाश में दबिश के दौरान एक युवती की पीट कर हत्या करने का आरोप लगा है। मामले में देर रात तक हंगामा होता रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने खूब बवाल काटा। इस प्रकरण में तहरीर के आधार पर सैयदराजा इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह पर मुकदमा दर्ज हुआ है।पुलिस अधीक्षक ने रविवार रात ही सैयदराजा इंस्पेक्टर को निलंबित कर जांच के निर्देश दिए थे। देर रात आईजी के सत्यनारायण और कमिश्नर दीपक अग्रवाल भी पहुंचे और पीड़ित के परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। फॉरेंसिक टीम भी पहुंची । जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना प्रभारी सैयदराजा पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर निवासी कन्हैया यादव गैंगेस्टर का आरोपी है और जिला बदर भी है। रविवार की शाम कन्हैया की तलाश में पुलिस उसके घर गई थी। आरोप है कि पुलिस ने उसकी बेटियों निशा यादव (22) और गुंजा (18) को इतना पीटा कि गुड़िया की मौत हो गई। घटना के बाद जिले में हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद पुलिस पैंथर टीम के दो सिपाहियों को दौड़ा लिया। एक पुलिसकर्मी दौड़कर भाग गया वहीं दूसरे पुलिसकर्मी हवलदार छविनाथ गौतम की लोगों ने खूब पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद सैयदराजा-जमनिया मार्ग को ट्रैक्टर लगाकर जाम लगा दिया। इस दौरान एक ट्रक और प्राइवेट एंबुलेंस के शीशे तोड़ डाले। ग्रामीण आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।वहीं कुछ देर बाद पहुंचे जिलाधिकारी संजीव सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने चोटिल युवती से उसका बयान लिया। घायल गुंजा ने बयान देते हुए बताया कि हमलोगों की पिटाई पुलिस ने की है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। उधर, कन्हैया यादव ने सैयदराजा इंस्पेक्टर पर अपनी बेटी निशा की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर आरोप लगाया कि घर में किसी पुरुष सदस्य के न रहने पर घुसे इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों ने मेरी दो बेटियों को इतना पीटा कि एक की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि सैयदराजा थाना क्षेत्र का एक वीडियो शाम छह बजे के आसपास वायरल हुआ जिसमें एक महिला का मृत्यु होना बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर द्वारा बताया गया कि चार बजे दबिश देने के लिए महिला पुलिस के साथ गए थे। उसकी इंट्री और वीडियो भी है। खोजबीन में जब कन्हैया नहीं मिला तो पुलिस आगे चली गई। इसके बाद वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में जांच बैठाई गई है। पुलिस की लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी। प्रथम दृष्टया यह लग रहा कि महिला की मौत घर के किसी कारण से या फिर सुसाइड करने से हुई है। |
| डीएम ने जनता दर्शन में जन समस्याओं का किया निस्तारण Posted: 01 May 2022 10:20 PM PDT सुलतानपुर शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।इस अवसर पर जिलाधिकारी(वि०/रा०) मनोज कुमार पाण्डेय सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे। |
| मोबाइल की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता ने दी जान Posted: 01 May 2022 10:11 PM PDT लखनऊ महोबा जिले में मोबाइल की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी. रविवार देर रात अंगूरी ने कमरे में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए।जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतका के घर में हड़कंप मच गया।हमीरपुर के पहरा निवासी चंद्रशेखर ने अपनी पुत्री अंगूरी (19) की शादी डेढ़ साल पहले कोतवाली क्षेत्र के शाह पहाड़ी निवासी नरेंद्र के साथ की थी। शनिवार की शाम अंगूरी ने अपने देवर सुमित के माध्यम से ससुर मनीराम से मोबाइल दिलाने की बात कही। जिस पर ससुर ने मोबाइल दिलाने का आश्वासन दिया था। देर रात अंगूरी ने कमरे में जाकर जहर खा लिया।हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची स्थानीय ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ससुराली जनों ने बताया की युवती की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। पुलिस युवती की मौत मामले में छानबीन करने में जुटी है। विवाहिता की मौत से परेशान परिजन बताते हैं हम लोगों ने हमेशा उसकी सारी जिद पूरी करने की कोशिश करते है। बीते रोज अंगूरी एक बार फिर काफी दिनों बाद मोबाइल की जिद कर रही थी।मोबाइल की चाह पूरी करने के लिए उसका पति दिन रात मेहनत करता था। मगर अंगूरी लगातार मोबाइल की जिद कर रही थी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल में जुटी है। |
| यूपी के चार शहरों में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य Posted: 01 May 2022 10:09 PM PDT लखनऊ यूपी में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपनी टीम-9 के साथ बैठक की।बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाए। साथ अधिक संक्रमण वाले जिलों में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया जाये। उन्होंने नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और लखनऊ में फेस मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी बनाने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की संभावित चौथे लहर को देखते हुए जमीनी स्तर पर सभी तैयारियां पूरी होनी चाहिए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूलों में बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए उन्होंने बच्चों को भी जागरूक करने के लिए कदम उठाने को कहा है। गौरतलब है कि गाजियाबाद, नोएडा और लखनऊ के कई स्कूलों में बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं।बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले दो हफ्तों से एनसीआर के जिले नोएडा और गाजियाबाद में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 269 नए केस की पुष्टि हुई है. जिसमें सर्वाधिक मामले गौतमबुद्ध नगर में सामने आए।गौतमबुद्ध नगर में 117, गाजियाबाद में 55, लखनऊ में 26 और आगरा में 15 नए केसों की पुष्टि हुई।प्रदेश में कोरोना के कुल 1587 एक्टिव मामले हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में केस अधिक मिल रहे हैं वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाने को अनिवार्य करें। प्रदेश में कम से कम डेढ़ लाख कोविड टेस्ट प्रतिदिन किए जाएं। पॉजिटिव पाए जा रहे लोगों का सैम्पल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग का काम लगातार किया जाए। मुख्यमंत्री ने गांवों और शहरी क्षेत्रों में तेजी से टेस्टिंग और टीकाकरण करने के निर्देश दिए। |
| यूपी में 16 IAS अधिकारियों का तबादला Posted: 01 May 2022 10:06 PM PDT
|
| Posted: 01 May 2022 08:28 AM PDT सुलतानपुर ई-पेंशन पोर्टल योजना का उद्घाटन योजना भवन लखनऊ से मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन लखनऊ द्वारा आज प्रातः 11 बजे किया गया, जिसका लाइव प्रसारण किया गया। पूरे प्रदेश के समस्त जनपदों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद सुलतानपुर में विकास भवन के प्रेरणा सभाकक्ष में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ0 वरूण खरे की मौजूदगी में लाइव प्रसारण देखा गया। ज्ञात हो कि ई-पेंशन पोर्टल योजना के अन्तर्गत आगामी 06 माह में सेवानिवृत्त होने वाले उ0प्र0 राज्य कर्मचारी/अधिकारी (सिविल सेवक) को अपनी आई.डी. से ई-पेंशन का डेटावेश ऑनलाइन भरना होता है। तत्पश्चात सम्बन्धित डी.डी.ओ. द्वारा ऑनलाइन सर्विस बुक के आधार पर भरी गयी एन्ट्री को वेरीफाई करने के उपरान्त पेंशन स्वीकृताधिकारी द्वारा पेंशनरी लाभ ऑनलाइन स्वीकृत किया जाता है। इस प्रकार ऑनलाइन स्वीकृत पी.पी.ओ. कोषागार को प्राप्त हो जाते है। तत्क्रम में कोषागार द्वारा सेवानिवृत्त के तुरन्त बाद के महीने आगामी पहली तारीख को पेंशन भुगतान की कार्यवाही की जाती है।मुख्यमंत्री द्वारा यह भी बताया गया कि इस योजना को पूरे देश में सर्वप्रथम उ0प्र0 राज्य में लागू किया जा रहा है। माह मार्च, 2022 में कुल 1220 कार्मिकों की पेंशन पूरे प्रदेश में सेवानिवृत्त होने पर स्वीकृत की गयी थी, जिसका भुगतान मुख्यमंत्री द्वारा बटन दबाकर (क्लिक) कर धनराशि सम्बन्धित के खाते में आय जमा की गयी। ई-पेंशन पोर्टल योजना के उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि ई-पेंशन पोर्टल योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ से किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों के आये हुए पेंशनर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सरकार की विकसित अभिनव पहल है। पूरा सिस्टम ऑनलाइन है, जिसकी समय सीमा निर्धारित कर दी गयी है। अब कोई अधिकारी अनावश्यक फाइल को नहीं रोक पायेगा। इससे सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को सहूलियत मिलेगी। यह आई.टी. क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय प्रयास है। इसी क्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ0 वरूण खरे द्वारा बताया गया कि माह मार्च, 2022 में इस जनपद में कुल 25 कार्मिकों की पेंशन ई-पेंशन पोर्टल योजना द्वारा स्वीकृत की गयी, जिसके भुगतान की कार्यवाही कोषागार द्वारा 30 अप्रैल को कर दी गयी थी, जिसका वास्तविक भुगतान आज मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा बटन दबाकर (क्लिक) करने पर सम्बन्धित के बैंक खाते में हो गया। इसके अतिरिक्त यह भी बताया गया है कि यह योजना का प्रथम-चरण है, द्वितीय चरण में पुलिस विभाग एवं परिषदीय शिक्षा विभाग शामिल किया जायेगा तथा तीसरे चरण में पेंशनरों के अन्य भुगतान जैसे- चिकित्सा प्रतिपूर्ति या अन्य देय लाभों को भी इसी योजना से भुगतान की कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर कोषागार कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी एवं जनपद के लगभग 50 वरिष्ठ सम्मानित पेंशनर भी उपस्थित रहकर प्रसारण को देखा। |
| श्रमिक दिवस के अवसर पर BDO ने श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया Posted: 01 May 2022 02:25 AM PDT सुलतानपुर श्रमिक दिवस के अवसर पर कुड़वार विकासखंड के सभागार में खंड विकास अधिकारी गौतम कृष्ण यादव की अध्यक्षता में श्रमिक दिवस मनाया गया।खंड विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा में 100 दिवस कार्य करने वाले 10 श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। श्रम विभाग द्वारा संचालित योजना जैसे विकलांग सहायता योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, मातृत्व हित लाभ योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना,कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाण योजना,निर्माण कामगार कन्या विवाह योजना, सौर ऊर्जा सहायता योजना, आवास सहायता योजना, अक्षमता पेंशन योजना ऐसे योजनाओं के बारे में खंड विकास अधिकारी द्वारा श्रमिक दिवस के अवसर पर जानकारी प्रदान कराई गई।और महिला मित्रों को भी उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। समूह महिला केयरटेकर को सार्वजनिक शौचालय पर कैसे कार्य करना है रखरखाव व उनके दायित्वों के बारे में खंड विकास अधिकारी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गरी।इस अवसर पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानेंद्र यादव, ग्राम विकास अधिकारी शिवराम सोनकर ,ओम प्रकाश मिश्रा, आलोक त्रिपाठी, उमेश चन्द्र तिवारी सहित सैकड़ों लोग श्रमिक दिवस पर उपस्थित रहे। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |











