Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- सिंधिया को हराकर GUNA-SVP के लोग रो रहे हैं, जिंदगी भर पश्चाताप नहीं कर पाएंगे: दर्जा मंत्री दंडोतिया
- GWALIOR NEWS- फटाफट काम निपटाए जा रहे हैं, 25 के बाद आचार संहिता लगेगी
- GWALIOR NEWS- नमक-मिर्च लगाकर आइसक्रीम खा रहे हैं लोग, बाजार में 100 से ज्यादा फ्लेवर
- GUNA SP मिश्रा हेडक्वार्टर अटैच, शिकारियों के सरेंडर के बाद हुई कार्रवाई
- ऋजु बाफना IAS फिर सुर्खियों में, वरिष्ठ कर्मचारी को पैरालिसिस अटैक, परिवार ने प्रताड़ना का आरोप लगाया
- MP NEWS - मैहर में आंधी, रोपवे में 80 श्रद्धालु फंसे, सोशल मीडिया पर प्रार्थना कर रहे हैं लोग
- BHOPAL NEWS- दिग्विजय सिंह समर्थक का होटल तोड़ा, धरना दे रहा दूसरा नेता गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ FIR
- MP NEWS- कटनी में आपूर्ति निगम का मैनेजर और अकाउंटेंट गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई
- कमलनाथ की जाति क्या है, लोकेंद्र पाराशर ने अरुण यादव से पूछा - MP NEWS
- कांग्रेस MLA का बेटा ड्रिंक एंड ड्राइव- इंदौर के व्यापारी को घसीटा, वीडियो वायरल, FIR दर्ज - MP NEWS
- मध्य प्रदेश मौसम- 8 जिलों में ओलावृष्टि, 6 संभागों में आंधी चलेगी- MP WEATHER FORECAST
- MP NEWS- सीहोर केमिकल फैक्ट्री में आग, 2 मजदूर जिंदा जले, कई घायल
- INDORE NEWS- लड़की के लिए लड़ाई में एक की हत्या दूसरा घायल
- RDVV NEWS- अभी तक परीक्षा शुरू नहीं हुई, दुनिया भर में एडमिशन शुरू हो गए
- MP College admission- रजिस्ट्रेशन के साथ 15 कॉलेज और 15 कोर्स का विकल्प मिलेगा
- ज्योतिरादित्य सिंधिया- मध्यप्रदेश में मंत्री और BJP सांसद के बीच खुली जंग शुरू - MP NEWS
- College admission news- प्राइवेट कॉलेजों में नगद फीस भुगतान पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
- क्या हंस सचमुच दूध में से पानी अलग कर सकते हैं, पढ़िए असली सच- GK in Hindi
- Small business ideas- 35000 की मशीन और 6ft की जगह से 30,000 महीना नेट प्रॉफिट
- मोटरसाइकिल पर दूसरी सवारी के लिए नए नियम पढ़िए- MV Act 1988
- MP KISAN NEWS- बलराम तालाब योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
- MP NEWS- ऑनलाइन रजिस्ट्री का सॉफ्टवेयर भू-अभिलेख पोर्टल से इंटीग्रेट
- MP B.Ed, बीपीएड, M.Ed और एमपीएड एडमिशन में 85% आरक्षण, उम्मीदवारों में आक्रोश
- MP karmchari news- परिविक्षाधीन तृतीय चतुर्थ श्रेणी को पूरा वेतन देने की सिफारिश
- BAD AMAVASYA 2022- VRAT KI POOJA VIDHI, KATHA DATE OR TIME, बड़ अमावस्या व्रत की पूजन विधि, कथा और तारीख
| Posted: 23 May 2022 08:28 AM PDT ग्वालियर। कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के बाद दर्जा मंत्री गिर्राज दंडोतिया ने भी दावा किया है कि 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया को वोट ना देकर जनता पछता रही है। उल्लेखनीय है कि 2019 में यहां से जनता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केपी यादव को जिताया था। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा विकास निगम के चेयरमैन गिर्राज दंडोतिया ने अपने एक मित्र पत्रकार को बुलाकर, एक पहले से लिखा हुआ बयान पढ़ा। उन्होंने कहा कि 2019 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट देकर जनता को बहुत दुख हुआ है। गुना और शिवपुरी के लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं कि हमने कैसे, एक ऐसे लीडर को हरा दिया कि हम उसका जिंदगी भर भी फुर्सत आप करेंगे तो वह कम होगा। इससे पहले कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के एक बयान पर बवाल उठ गया। उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया से जनता की तरफ से माफी मांगी। इसके बाद भाजपा नेता एवं सांसद डॉक्टर केपी यादव भड़क उठे। उन्होंने मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को मूर्ख करार दिया।
|
| GWALIOR NEWS- फटाफट काम निपटाए जा रहे हैं, 25 के बाद आचार संहिता लगेगी Posted: 23 May 2022 08:06 AM PDT ग्वालियर। सोमवार से सरकारी कार्यालयों में फाइलें मेट्रो ट्रेन की स्पीड से दौड़ती नजर आईं। सभी डिपार्टमेंट में फटाफट काम निपटाया जा रहा है, अधिकारियों का मानना है कि 25 मई के बाद कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है। फिर कुछ भी नहीं हो पाएगा। नए विकास कार्यों के वर्क आर्डर, पुराने पेमेंट, हथियारों के लाइसेंस की आवेदन प्रक्रिया और भी दर्जनों काम ऐसे हैं जो आचार संहिता से प्रभावित होंगे। इसलिए उनकी फाइलों को फटाफट निपटाया जा रहा है। इधर कर्मचारियों ने भी आचार संहिता लागू होने से पहले अवकाश के आवेदन देना शुरू कर दिया है, ताकि बाद में कोई बहाना बनाना पड़े। वह पहले से घोषित करना चाहते हैं कि उन्हें किन तारीखों में छुट्टी की आवश्यकता है। आचार संहिता लगने के बाद क्या होगा-नए विकास कार्य का भूमिपूजन आचार संहिता के दौरान नहीं होगा। पुराने कार्य अपनी गति से चलते रहेंगे। जिन जिन कार्याें का भूमिपूजन कर दिया गया है उनका वर्क आर्डर जारी हो सकता है। इस पर कोई प्रभाव नहीं होगा। -शहर के संचालित बड़े प्राेजेक्ट जैसे एलिवेटेड रोड, शहर के रेलवे ओवर ब्रिज, स्मार्ट रोड, किलागेट रोड, ट्रैफिक अधोसरंचना के कार्य, मेंटेनेंस से जुड़े कार्य,इस तरह के कार्याें पर कोई असर नहीं होगा। -हथियार लाइसेंस के जो पहले से आवेदन प्रक्रिया में हैं, वे यथावत रहेंगे। नए आवेदनों को नहीं लिया जाएगा। हथियार लाइसेंस शाखा के स्टाफ को भी चुनाव डयूटी में ले लिया जाता है। |
| GWALIOR NEWS- नमक-मिर्च लगाकर आइसक्रीम खा रहे हैं लोग, बाजार में 100 से ज्यादा फ्लेवर Posted: 23 May 2022 08:08 AM PDT ग्वालियर। कोरोनावायरस से राहत क्या मिली लोग तो उत्सव मना रहे हैं। ग्वालियर में गर्मी पड़ रही है लेकिन लोग आइसक्रीम का भरपूर मजा ले रहे हैं। नमक-मिर्च लगाकर आइसक्रीम खा रहे हैं। बाजार में आइसक्रीम के 100 से ज्यादा फ्लेवर मौजूद है। नए फ्लेवर की डिमांड बनी हुई है। 1 महीने में 13 ब्रांड के 21 आउटलेटकोरोना में दो साल ठप रहा आइसक्रीम का कारोबार इस साल इतनी तेजी से बढ़ा कि 13 ब्रांड के 21 आउटलेट खुल गए। ब्लैक करंट, रेंबाे से लेकर बटर स्कॉच जैसे फ्लेवर लाेगाें काे खूब पसंद आ रहे हैं। 1200 से ज्यादा किराना शॉप, मिल्क पार्लर, मॉल और लॉरी पर आइसक्रीम बिक रही है। शुगर फ्री आइसक्रीम में मार्केट में मौजूद है। शुगर फ्री आइसक्रीम का आउटलेट संचालित करने वाले आशीष कहते हैं जितनी क्वांटिटी बढ़ाते हैं, मांग उतनी ही बढ़ जाती है। मैंगाे, केसर पिश्ता और वेनिला के साथ ही अब फ्रूट पंच, अमेरिकन नट्स, रियल फ्रूट, कसाटा और कई फ्रूट्स फ्लेवर्स का स्वाद लाेगाें काे जम गया है। कारोबारी माेहित पारीक कहते हैं आइसक्रीम में मिर्च-मसाला लगाकर खाने की बात सुनकर मैं चाैंका। जब टेस्ट किया तो स्वाद जुबान पर ऐसा चढ़ा कि कई बार परिवार के साथ जा चुका हूं। |
| GUNA SP मिश्रा हेडक्वार्टर अटैच, शिकारियों के सरेंडर के बाद हुई कार्रवाई Posted: 23 May 2022 07:17 AM PDT भोपाल। गुना जिले में शिकारियों के साथ हुई मुठभेड़ में 3 पुलिस कर्मचारियों की शहादत और शिकारियों के एनकाउंटर के बाद गुना जिले के एसपी राजीव कुमार मिश्रा को हटा दिया गया है। उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर हेडक्वार्टर बुलाया गया है। उल्लेखनीय है कि आज गुना कांड के दो फरार आरोपी पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में सरेंडर हो गए। शिकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ में आरोपी विक्की उर्फ दिलशाद और गुल्लू शुरू से ही फरार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इन दोनों आरोपियों ने ही पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। जिनकी तलाश में कई पुलिस टीमें लगी हुईं थी। इस मामले में आरोपियों के अंदर पुलिस का खौफ इतना बढ़ गया है कि वो एनकाउंटर की डर से सीधे कोर्ट की शरण में पहुंच गए। उल्लेखनीय है कि गुना कांड को लेकर मध्यप्रदेश में काफी तनाव की स्थिति बनी रही। एक तरफ सरकार पर कड़ी कार्रवाई का दबाव था, दूसरी तरफ शिकारियों के एनकाउंटर पर सवाल उठाए जा रहे थे। बुलडोजर के बाद एनकाउंटर के कारण आरोप लग रहे थे कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव जीतने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली को कॉपी कर रहे हैं। पुलिस कर्मचारियों की हत्या करने वाले शिकारियों का पोलिटिकल कनेक्शन भी सामने आया था। शुरुआत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अमित शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को शिकारियों का संरक्षक बताया था परंतु बाद में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया के साथ शिकारियों के मजबूत कनेक्शन सामने आए। यह भी आरोप लगा कि महेंद्र सिंह सिसौदिया की पार्टियों में काले हिरन और मोर का मांस परोसा जाता है। मारे गए शिकारी सिसौदिया की फार्म हाउस पार्टियों के लिए काले हिरण और मोर का शिकार किया करते थे। सिसौदिया ने इन आरोपों का खंडन नहीं किया। |
| Posted: 23 May 2022 06:40 AM PDT भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा की महिला अधिकारी Riju Bafna एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। वह इन दिनों भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त के पद पर पदस्थ हैं। 61 वर्षीय वरिष्ठ कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके परिवार का आरोप है कि रिजु बाफना की प्रताड़ना के कारण उन्हें पैरालिसिस अटैक आया। कर्मचारी शहीर अहमद सिद्धीकी नगर निगम की जल शाखा में टेप असेसर के पद पर पदस्थ हैं। वे 18 मई से सिंधी कॉलोनी स्थित अपैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बेटे सुफियान सिद्दीकी ने बताया, पिता के अंडर में 9 कर्मचारी हैं। जिनका वेतन रोक दिया गया। इस संबंध में ही पिता अपर आयुक्त से मिलने के लिए 11 मई को उनके ऑफिस में गए थे, लेकिन मेडम ने बदसलूकी की। इससे पिता डिप्रेशन में आ गए थे। इसकी 16 मई को कमिश्नर सर से शिकायत भी की थी। इसके दो दिन बाद ही 18 मई को पिताजी को पैरालिसिस का अटैक आ गया और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में रिजु बाफना ने अपने पक्ष नहीं रखा था। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब नहीं दिए और उनके SMS पर भी रिप्लाई नहीं किया। ऋजु बाफना के चर्चित मामले1 अगस्त 2015 को उन्होंने फेसबुक पर भारत की न्याय व्यवस्था पर सवाल उठा दिया था। ऋजु ने लिखा था, "महिलाओं को ज्युडिशियरी से बहुत उम्मीदें हैं। वह बिना किसी के फेवर की सुनवाई और अच्छे व्यवहार चाहती हैं। लेकिन मुझे जो एक्सपीरियंस हुआ है, उससे लगता है कि एक बार फिर मेरे साथ उत्पीड़न हुआ। मैं प्रिज्यूडिस नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मेरे साथ इंसाफ नहीं हुआ। मैं चाहती हूं कि अदालतें भी संवेदनशीलता दिखाएं। मैं बस यही दुआ कर सकती हूं कि इस देश में कोई महिला ना जन्मे। यहां हर कदम पर उल्लू बैठे हैं..."। फरवरी 2019 में रिजु बाफना आईएएस सिंगरौली जिले में ADM के पद पर पदस्थ थी। ड्राइवर सौरभ मिश्रा उम्र 28 वर्ष (पिता का नाम रावेन्द्र मिश्रा) निवासी रीवा जिला गुढ़ थाना क्षेत्र ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली थी। बताया गया कि एडीएम ऋजु बाफना ने गनमैन उमेश सिंह के साथ मिलकर चैंबर में बुलाकर चालक को उठक-बैठक लगावाई थी। साथ ही उसे लंबे समय से प्रताडि़त किया जाता रहा। इसी के चलते ड्राइवर ने आत्महत्या की। मई 2017 में रिजु बाफना नागदा में एसडीएम के पद पर पदस्थ थी तब शाजापुर की एडिशनल एसपी ज्योति ठाकुर के साथ विवाद हुआ था। रिजु बाफना खुद ही प्रताड़ना का शिकार हो चुकी हैं। ऋजु बाफना ने ह्यूमन राइट्स कमीशन के एक अफसर संतोष चौबे के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। |
| MP NEWS - मैहर में आंधी, रोपवे में 80 श्रद्धालु फंसे, सोशल मीडिया पर प्रार्थना कर रहे हैं लोग Posted: 23 May 2022 06:55 AM PDT कटनी। पूरे मध्यप्रदेश में आंधी-पानी का दौर शुरू हो गया। आंधी पानी के इस दौर में मैहर में माता के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की जान आफत में पड़ गई। शारदा माता मंदिर का रोपवे बीच रास्ते में ही रुक गया और उसमें सवार श्रद्धालु हवा में झूलने लगे। बताया जाता है कि मौसम बिगड़ते ही बिजली गुल हो गई। इस वजह से रोपवे की ट्रॉलियां बीच रास्ते में अटक गईं। इस दौरान 28 ट्रॉलियों में करीब 80 श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका है। यहां दोपहर करीब 3 बजे आंधी व बारिश होने से लाइट गई और ट्रॉलियों का संचालन बंद हो गया। यहां कुल 32 ट्रॉलियां हैं, जिनमें से 2-2 ट्रॉली हमेशा स्टेशन पर रहती हैं, जबकि बाकी ट्रॉलियां चलती रहती हैं। मौसम विभाग ने पन्ना, सतना, कटनी, रीवा और उमरियां में अगले कुछ घंटों के दौरान कई इलाकों में 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भी ज्यादा हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। यह इलाके हैं हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.
|
| BHOPAL NEWS- दिग्विजय सिंह समर्थक का होटल तोड़ा, धरना दे रहा दूसरा नेता गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ FIR Posted: 23 May 2022 06:11 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करौंद क्षेत्र में आज हाई प्रोफाइल पॉलिटिकल ड्रामा हुआ। दिग्विजय सिंह समर्थक के होटल का अतिक्रमण तोड़ने पहुंची प्रशासनिक टीम को रोकने के लिए कांग्रेस नेता मनोज शर्मा धरने पर बैठ गए। पुलिस ने ना केवल उन्हें उठाया बल्कि उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला भी दर्ज कर लिया। होटल संचालक के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। दिग्विजय सिंह के समर्थक गीताप्रसाद सैनी और संतोष पाल द्वारा करौंद चौराहे पर सैनी रेस्टोरेंट का संचालन किया जाता है। SDM मनोज वर्मा का दावा है कि सनी रेस्टोरेंट का कुछ हिस्सा अतिक्रमण में है। उसे हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला पहुंच गए और अतिक्रमण की कार्रवाई को रोकने के लिए धरने पर बैठ गए। काफी समझाने पर भी उतर उठने के लिए तैयार नहीं हुए। लोगों ने बताया कि जब प्रशासन ने उन्हें समझा रहा था तब मनोज शर्मा ने कहा कि, दिग्विजय सिंह ने बोला है, मैं नहीं उठूंगा (दिग्विजय सिंह ने धरने पर बैठने के लिए बोला है इसलिए मैं नहीं उठाऊंगा)। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और कार्रवाई के स्थल से दूर ले गए। अतिक्रमण हटाने के बाद SDM मनोज वर्मा ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। काफी मात्रा में गंदगी पाई जाने पर सैनी रेस्टोरेंट के मालिक गीताप्रसाद सैनी और संतोष पाल के विरुद्ध भी भारतीय दंड संहिता की धारा 269 के तहत प्राथमिकी निशातपुरा थाने में दर्ज कराई गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोजराज सिंह धाकड़ ने गुणवत्ता में संदेह होने के कारण गुलाब जामुन, मीठी चटनी और कढ़ी के नमूने लिए हैं। |
| MP NEWS- कटनी में आपूर्ति निगम का मैनेजर और अकाउंटेंट गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई Posted: 23 May 2022 05:45 AM PDT जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने कटनी में नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक संजय सिंह ठाकुर और अकाउंटेंट धीरज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों बिल पास करने के बदले रिश्वत ले रहे थे। लगातार शिकायतें आती रहती है कि नागरिक आपूर्ति निगम भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। ताजा कार्रवाई कटनी में हुई है। लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरवड़े ने बताया कि बजरंग राइस मिल के संचालक ईश्वर रोहरा ने शिकायत करते हुए बताया था कि धान की मिलिंग के लिए मध्यप्रदेश सिविल सप्लाई कार्पोरेशन से टेंडर लिया है। इसमें उन्होंने 40 लाख रुपये की धान की मिलिंग की थी। इसका 20 लाख रुपये का पेमेंट उन्हें मिल गया था। जबकि 20 लाख रुपये का पेमेंट बाकी था। भगाया 2000000 रुपए का पेमेंट करने के बदले नागरिक आपूर्ति निगम का प्रबंधक संजय सिंह 3% यानी ₹60000 रिश्वत मांग रहा था। अकाउंटेंट के पद पर पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारी धीरज मिश्रा इस मामले में उसके प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहा था। लोकायुक्त पुलिस ने योजना के तहत छापामार कार्यवाही करके नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक संजय सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम आउटसोर्स कर्मचारी धीरज मिश्रा के पास से मिली। |
| कमलनाथ की जाति क्या है, लोकेंद्र पाराशर ने अरुण यादव से पूछा - MP NEWS Posted: 23 May 2022 05:22 AM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में जातिवाद की राजनीति कर रही कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव से कमलनाथ की जाति पूछी है। लोकेंद्र पाराशर ने एक ट्वीट में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को जाति बताने की जिम्मेदारी मिली है। उम्मीद है वह सबसे पहले कमलनाथ की जाति बताएंगे। उल्लेखनीय है कि कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनते ही जातिवाद के मुद्दे को इतना बड़ा कर दिया कि उसके कारण हजारों युवाओं की नौकरी और शिक्षा प्रभावित हो गई। 27% ओबीसी आरक्षण के कच्चे फैसले के कारण सरकारी सिस्टम में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कमलनाथ की जाति को लेकर सन 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले भी सवाल किया गया था। भोपाल में हुई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने जब कमलनाथ से सवाल पूछा तो वो इसे टालते हुए बोले कि उनकी जाति हिन्दुस्तानी है और वो समाजसेवा के लिए राजनीति मेें आए हैं। सवाल यह है कि जब कमलनाथ समाज की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं तो फिर समाज को जातियों और धर्म के बीच विभाजित करने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- KAMAL NATH की जाति क्या है, पिता क्या करते थे, भाई-बंधु कहां हैं
|
| कांग्रेस MLA का बेटा ड्रिंक एंड ड्राइव- इंदौर के व्यापारी को घसीटा, वीडियो वायरल, FIR दर्ज - MP NEWS Posted: 23 May 2022 05:09 AM PDT भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खास शाजापुर से कांग्रेस पार्टी के विधायक हुकुम सिंह कराड़ा के बेटे रोहिताप सिंह कराड़ा के ड्रिंक एंड ड्राइव का वीडियो वायरल हुआ है। इंदौर के व्यापारी ने आरोप लगाया है कि उसे 400 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। पुलिस ने एक्सीडेंट एवं लड़ाई झगड़े का मामला दर्ज किया है लेकिन मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 नहीं लगाई। FIR अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज की गई है। घटना शनिवार 21 मई 2022 रात की बताई जा रही है। इंदौर के रेडीमेड और ड्राई फ्रूट के कारोबारी दिनेश आहूजा ने भाड़ाखेड़ी पुलिस चौकी में शिकायत की है कि भोपाल इंदौर हाईवे पर कार्य क्रमांक MP04EB9258 के चालक ने उनकी कार क्रमांक MP09CN9302 को टक्कर मारी और उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं नशे में धुत कार चालक ने, उनकी कार को करीब 400 मीटर तक घसीटा। उन्होंने हैंड ब्रेक लगाकर अपनी कार को रोका और जान बचाने के लिए सड़क किनारे खेतों में छुप गए। एसपी मयंक अवस्थी का कहना है कि आवेदक दिनेश आहूजा द्वारा थाने में शिकायत की है। रात साढ़े 10 बजे आर्टिका भोपाल से इंदौर की ओर आ रही थी, भानाखेड़ी जोड़ के पास एक सड़क हादसा हुआ जिसमें 100 डायल को सूचना मिली थी। आवेदक की शिकायत पर धारा 279, 294,352,184 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना का वीडियो वायरलसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कार की ड्राइविंग सीट पर नशे में धुत एक युवक दिखाई दे रहा है। दावा किया गया है कि यह युवक कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री एवं विधायक हुकुम सिंह कराड़ा का बेटा रोहिताप सिंह कराड़ा है, लेकिन पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विधायक के बेटे को नामजद नहीं किया है। यहां क्लिक करके पढ़िए ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में किस धारा के तहत मामला दर्ज होता है और इसके लिए किसी लड़ाई झगड़े या एक्सीडेंट की जरूरत नहीं है। ---
|
| मध्य प्रदेश मौसम- 8 जिलों में ओलावृष्टि, 6 संभागों में आंधी चलेगी- MP WEATHER FORECAST Posted: 23 May 2022 05:00 AM PDT भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र ने मध्य प्रदेश के 8 जिलों में ओलावृष्टि और 6 संभागों में तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी अपनी सुरक्षा के इंतजाम करें और मौसम को ध्यान में रखते हुए फैसला लें। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, गुना, भिंड, मुरैना एवं श्योपुर जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चलने, वज्रपात यानी बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा रीवा, सागर, भोपाल, नर्मदा पुरम, शहडोल एवं जबलपुर संभागों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति दिनांक 23 मई 2022 से शुरू हो गई है और 26 मई 2022 तक मौसम इसी प्रकार सरप्राइजिंग रहेगा। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने मानसून के समय पर केरल पहुँचने का अनुमान भी जारी कर दिया है। इस दौरान देश में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो गया है। इसके कारण सब कुछ गड़बड़ हो गया है। |
| MP NEWS- सीहोर केमिकल फैक्ट्री में आग, 2 मजदूर जिंदा जले, कई घायल Posted: 23 May 2022 01:36 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी के नजदीक सीहोर में पचामा इंडस्ट्रीज क्षेत्र में आयशा केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। समाचार लिखे जाने तक इस घटना में 2 मजदूर जिंदा जल गए और कई घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की है। फैक्ट्री में आग क्यों लगी। फैक्ट्री में फायर सिक्योरिटी सिस्टम एक्टिवेट था या नहीं। यह कोई हादसा है या फिर साजिश। इस सब का पता पुलिस इन्वेस्टिगेशन और मीडिया ट्रायल के बाद ही चल पाएगा परंतु फिलहाल इस घटना को हादसा नहीं कहा जा सकता। मरने वाले मजदूरों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। सीहोर में पचामा इंडस्ट्रीज क्षेत्र में आयशा केमिकल फैक्ट्री में आग की घटना के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया और उसके बाद घोषणा की है कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी एवं घायलों के पूरे इलाज का खर्चा सरकार उठाएगी। बताया गया है कि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। |
| INDORE NEWS- लड़की के लिए लड़ाई में एक की हत्या दूसरा घायल Posted: 23 May 2022 01:37 AM PDT इंदौर। एक लड़की ने बॉयफ्रेंड बदल लिया। इस बात को लेकर दोनों बॉयफ्रेंड में दुश्मनी हो गई। दोनों बॉयफ्रेंड और दोनों के दो दोस्त का आमना सामना हुआ। इस लड़ाई में दोनों बॉयफ्रेंड को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन एक दोस्त की हत्या हो गई और दूसरा घायल है। TI इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक घटना इंदिरा एकता नगर की है। इस कहानी में लड़की के अलावा चार पात्र हैं। 1. मोनू कंडारे निवासी नवलखा (जो लड़की का पहला बॉयफ्रेंड है)। 2 शुभम बारोड़, मोनू कंडारे का दोस्त है। 3. राजा गोयल (जो लड़की का दूसरा बॉयफ्रेंड है)। 4. राजकुमार सोनकर, राजा गोयल का दोस्त है। लड़की ने कुछ दिनों पहले बॉयफ्रेंड बदल दिया था। मोनू कंडारे को छोड़कर राजा गोयल के साथ रिलेशन में चली गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव था। घटना वाले दिन मोनू और उसका दोस्त शुभम साथ में थे। राजा और उसका दोस्त राजकुमार साथ में थे। चारों के बीच लड़की को लेकर बहस शुरू हुई। राजा ने मोनू की पिटाई शुरू कर दी। शुभम ने राजा को मारने के लिए चाकू निकाला लेकिन राजकुमार ने उसका चाकू छीन कर उसी के पेट में घोंप दिया। शुभम की मौत हो गई। राजकुमार भी चाकू से घायल हुआ है। राजकुमार का कहना है कि लड़ाई के दौरान उसे चाकू लग गया। पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले को आत्मरक्षा का बनाने के लिए राजकुमार ने खुद को चाकू मार लिया। असलियत क्या है पुलिस इन्वेस्टिगेशन और कोर्ट में ट्रायल के बाद पता चलेगा। फिलहाल एक लड़की के कारण दो लड़कों में लड़ाई हो गई और दोस्ती के कारण एक युवक की मौत हो गई दूसरा घायल है। |
| RDVV NEWS- अभी तक परीक्षा शुरू नहीं हुई, दुनिया भर में एडमिशन शुरू हो गए Posted: 22 May 2022 11:52 PM PDT Rani Durgavati Vishwavidyalaya, Jabalpur मैनेजमेंट अभी तक फाइनल नहीं कर पाया है कि प्राइवेट UG-PG की परीक्षाएं किस पैटर्न पर और कब से शुरू होने वाली है, जबकि देशभर के विश्वविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन सिंह यादव ने जल्दबाजी में नई शिक्षा नीति तो लागू कर दी परंतु उसके कारण उपस्थित हुई समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के प्रबंधन को पता ही नहीं है कि इस परीक्षा को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार किस प्रकार आयोजित करना है। उच्च शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा और तनाव बढ़ता जा रहा है। RDU EXAM- प्रबंधन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों का इंतजार कर रहा हैरानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के प्रबंधन ने उच्च शिक्षा विभाग पर भरोसा करते हुए टाइम टेबल जारी कर दिया था। प्राइवेट की परीक्षा वैसे मार्च-अप्रैल में होती है परंतु RDVV ने इस बार मई-जून में परीक्षा के लिए टाइम टेबल घोषित किया था। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने कोई मार्गदर्शन नहीं दिया। RDU मैनेजमेंट को परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी। अब तक नया टाइम टेबल जारी नहीं हो पाया है। |
| MP College admission- रजिस्ट्रेशन के साथ 15 कॉलेज और 15 कोर्स का विकल्प मिलेगा Posted: 22 May 2022 11:31 PM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में संचालित सभी एक्सीलेंस, सरकारी एवं प्राइवेट कॉलेजों में UG-1st Year के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट दिनांक 30 मई 2022 घोषित की गई है। इस बार दो बातें सबसे अच्छी हैं। एक तो डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा और दूसरी बात रजिस्ट्रेशन के साथ ही चॉइस लिस्ट में 15 कॉलेज और 15 कोर्स का विकल्प मिलेगा। स्टूडेंट्स को ध्यान देना होगा कि कॉलेज में प्रवेश के लिए अप्लाई करते समय रजिस्ट्रेशन के दौरान जो नंबर डाला जाएगा, उसी मोबाइल नंबर पर प्रवेश से लेकर परीक्षा संबंधी सभी प्रकार के मैसेज प्राप्त होंगे। इसलिए छात्र-छात्राओं को वो ही मोबाइल नंबर डालने की सलाह दी जा रही है, जो उनके पास हमेशा रहता है। इतना ही नहीं छात्र-छात्राएं इस बार 9 की जगह 15 काॅलेज और 15 पाठयक्रम चुनने का विकल्प दिया गया है। इस बार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से विद्यार्थियों को काॅलेज आने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यानी विद्यार्थियों को पंजीयन व दस्तावेजों का सत्यापन ऑनलाइन ही करना होगा। यूजी में प्रवेश के लिए पहले चरण की प्रक्रिया 30 मई तक चलेगी। 6 जून तक उच्च शिक्षा विभाग से चयन सूची जारी होगी, जबकि पीजी की सूची 7 जून को आएगी। पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया 31 मई तक चलेगी। चयन सूची आने के बाद 7 जून से फीस भरकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करना अनिवार्य है। |
| ज्योतिरादित्य सिंधिया- मध्यप्रदेश में मंत्री और BJP सांसद के बीच खुली जंग शुरू - MP NEWS Posted: 22 May 2022 11:05 PM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण गुना से भाजपा सांसद के पी यादव और पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया के बीच खुली जंग शुरू हो गई है। सांसद ने पत्रकारों को बुलाकर कहा कि 2020 में हमसे गलती हो गई थी। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हुए थेउल्लेखनीय है कि सन 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया, अपने समर्थक विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। सिंधिया के दल बदल के कारण मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ। कमलनाथ की सरकार गिर गई थी और शिवराज सिंह चौहान फिर से सरकार बनाने में कामयाब हो गए थे। महेंद्र सिंह सिसौदिया उसी टीम के विधायक हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया की शर्तों के कारण मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। दोनों नेता एक ही पार्टी के तो फिर लड़ाई क्यों हो रही हैसांसद केपी यादव और मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया दोनों भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। दोनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं और मजेदार बात यह है कि दोनों की राजनीतिक रोटियां ज्योतिरादित्य सिंधिया के चूल्हे पर पकती हैं। फिर भी दोनों लड़ रहे हैं क्योंकि, गुना लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी का सांसद है फिर भी पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया हर कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया से कहते हैं कि, महाराज गुना की जनता से भूल हो गई थी, गुना की जनता को माफ करें। सांसद केपी यादव का सवाल है कि 2020 में भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर गुना की जनता ने कौनसी भूल की थी। कहीं महेंद्र सिंह का जाल तो नहीं2020 में केपी यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को 100000 वोटों से हराया था। यह अंतर कम नहीं होता। अगला लोकसभा चुनाव आने वाला है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना सीट से चुनाव लड़ना है लेकिन केपी यादव का दावा मजबूत है। कहीं ऐसा तो नहीं कि मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया कोई जाल बुन रहे हैं। जिस में फंसकर केपी यादव कोई ऐसी गलती करें जिसके आधार पर उनका टिकट कटवाया जा सके। |
| College admission news- प्राइवेट कॉलेजों में नगद फीस भुगतान पर सुप्रीम कोर्ट की रोक Posted: 22 May 2022 10:29 PM PDT Private college fees in cash, supreme Court decisionनई दिल्ली। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने प्राइवेट कॉलेजों में नगद फीस भुगतान पर रोक लगा दी है। साथ ही कहा है कि यदि कोई कॉलेज नगद भुगतान के लिए दबाव बनाता है तो उसकी शिकायत सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में बनाए जा रहे वेब पोर्टल पर करें। प्राइवेट कॉलेजों की शिकायतों की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होगीफीस निर्धारण के लिए बनी निजी कॉलेजों की समिति व अन्य के खिलाफ राष्ट्रीय शिक्षण समिति की ओर से दायर याचिकाओं पर सभी पक्षों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने यह महत्वपूर्ण निर्णय दिया जिसमें व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शिकायतों की सुनवाई के लिए सरकार द्वारा एक ऑनलाइन वेब पोर्टल बनाया जाए। जिसकी निगरानी सुप्रीम कोर्ट करेगा। अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य निदेशक और देश की राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि राष्ट्रीय स्तरीय कोटे की काउंसलिंग और स्टेट कोटे के लिए काउसंलिग को निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सख्ती से पूरा किया जाना चाहिए। किसी भी प्रकार के एडमिशन में छात्रों की सूची उनकी योग्यता के साथ प्रकाशित की जाए। |
| क्या हंस सचमुच दूध में से पानी अलग कर सकते हैं, पढ़िए असली सच- GK in Hindi Posted: 22 May 2022 11:36 PM PDT भारत में सदियों से बताया जाता है कि हंस एक ऐसा पक्षी है जो दूध में से पानी को अलग कर देता है और दूध पी जाता है। यह भी बताया जाता है कि हंस पानी में से मोती चुग लेता है। आइए जानते हैं कि क्या सचमुच हंस, दूध में से पानी अलग कर सकता है। हंस (Swan) अनैटिडाए कुल के जलपक्षियों के सिग्नस (Cygnus) वंश के पक्षी होते हैं। पूरी दुनिया में इसकी केवल 6 जातियां जीवित रह गई हैं। यह तेजी से विलुप्त हो रहा है। हंस हमेशा से ही एक दुर्लभ पक्षी रहा है। मान्यता है कि हंस मानसरोवर में रहते हैं, लेकिन वर्तमान में दुनिया में जो 6 जातियां जीवित हैं उनमें से कोई भी दूध में से पानी अलग नहीं कर पाती। भारत की कुछ पुरानी कथाओं (नीर क्षीर विवेक) में इस घटना का विवरण है, परंतु प्रमाणित नहीं है। क्या हंस मोती खाते हैंग्रामीण क्षेत्रों में कुछ पंक्तियां अक्सर दोहराई जाती हैं। रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, हंस चुगेगा दाना दुनका, कौवा मोती खायेगा। इसके कारण मान्यता बन गई है कि हंस मोती खाते हैं, परंतु यह भी सही नहीं है। हंस का मुख्य भोजन जलीय पौधों से प्राप्त होता है। यह पक्षी फलों के बीज, घास, कीड़े, छोटी मछलियां इत्यादि खाता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) |
| Small business ideas- 35000 की मशीन और 6ft की जगह से 30,000 महीना नेट प्रॉफिट Posted: 22 May 2022 03:34 PM PDT पानीपुरी का बिजनेस कैसे शुरू करेंयह एक ऐसा बिजनेस आइडिया है, जिसमें सक्सेस होने की 100% संभावना है, आज तक कोई फेल नहीं हुआ। बिजनेस पुराना है परंतु तरीका नया है जो आपके प्रॉफिट को बढ़ाता है। मात्र ₹35000 की मशीन और भीड़भाड़ वाले इलाके में 6X6 फुट की जगह इसके लिए काफी है।Automatic Pani Puri Filling Machineइस मशीन का नाम है automatic pani puri filling machine जिसे Automatic pani puri vending machine भी कहते हैं। आपने कई बड़े रेस्टोरेंट्स में, हाई प्रोफाइल इवेंट्स में इस मशीन को देखा होगा। इसकी कीमत मात्र ₹35000 है। इस मशीन की मदद से आप फ्लेवर्ड पानीपुरी का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। बताने की जरूरत नहीं कि पानी पुरी की डिमांड हमेशा बनी रहती है। एक रुपए प्रति गोलगप्पा का प्रॉफिट होता है और आज भी गोलगप्पा वाले ₹1000 प्रतिदिन आसानी से कमा रहे हैं। 2022 का एक बेहतरीन स्टार्टअपकोरोनावायरस के बाद से लोग थोड़े ज्यादा सेंसिटिव हो गए हैं। एक व्यक्ति हाथ से पानी पूरी खिलाता है तो लोगों को संक्रमण का खतरा बना रहता है। ऑटोमेटिक पानी पुरी फिलिंग मशीन इस प्रॉब्लम को सॉल्व कर दी है और इस बिजनेस को एक बेहतरीन स्टार्टअप बना देती है। आपको केवल खाली पानी पुरी इस मशीन के पास लेकर जाना होता है। इसमें एक सेंसर लगा होता है। आपका हाथ पास में आते ही गोलगप्पे में पानी भरना शुरू हो जाता है। इतना आसान है कि कोई भी कर सकता है। गोलगप्पे की दुकान कैसे खोलेंकिसी भी पब्लिक प्लेस पर। किसी अच्छे रेस्टोरेंट के साथ टाईअप करके। शादी पार्टी और इवेंट्स में पानीपुरी का स्टॉल लगाने के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। यह मशीन स्वच्छता का आश्वासन देती है। यदि आप यूनिफॉर्म में, साफ सफाई के साथ और हाथों में ग्लव्स पहनकर सर्विस करते हैं, जरा सोचिए आप खुद भी अपने आपको पानी पुरी खाने से रोक नहीं पाएंगे। |
| मोटरसाइकिल पर दूसरी सवारी के लिए नए नियम पढ़िए- MV Act 1988 Posted: 23 May 2022 08:30 AM PDT मोटरसाइकिल यानी दो पहिया वाहन, बनाने वाली कंपनियां सीट की लंबाई 800 mm के आस पास रखती हैं जिसमें 3 आदमी आराम से बैठ सकते हैं परंतु इसका मतलब यह नहीं होता कि 3 व्यक्तियों को दो पहिया वाहन पर बैठने का अधिकार मिल जाता है। मोटरसाइकिल पर दूसरी सवारी के लिए नियम बहुत कड़े हो गए हैं। कृपया ध्यानपूर्वक पढ़िए, मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 194(ग) की परिभाषामोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 128 मोटर साइकिल अर्थात दो पहिए वाले वाहन के लिए नियम बताती है। धारा 128 की उपधारा 2 के अनुसार केंद्र सरकार पीछे बैठने वाले सवारी की सुरक्षा के लिए नियम बना सकती है। अगर कोई व्यक्ति मोटर वाहन अधिनियम की धारा 128 का उल्लंघन करता है अर्थात स्वयं के अतिरिक्त एक से अधिक सवारी को बिना सुरक्षा के बिठाता हैं तब ऐसे चालक पर एक हजार रुपए जुर्माना एवं साथ में तीन माह की अवधि के लिए लाइसेंस रद्द या जब्त किया जा सकता है। पिछली सीट के दोनों तरफ ग्रैब रेल्स अनिवार्यदिसंबर 2020 में बनाए गए नए नियम के अनुसार मोटरसाइकिल की पिछली सीट के दोनों तरफ ग्रैब रेल्स (हैंड होल्ड) लगाना अनिवार्य होगा ताकि पीछे बैठने वाले यात्री का बैलेंस बना रहे। अचानक ब्रेक लगने या फिर किसी भी प्रकार का झटका लगने पर उसका संतुलन ना बिगड़े। यदि किसी बाइक में ग्रैब रेल्स नहीं है, तो उसकी सीट कितनी भी लंबी क्यों ना हो। दूसरी सवारी नहीं मिटा सकता। बाइक में डिग्गी लगी है तो सवारी नहीं बिठा सकतेBIKE में ज्यादा से ज्यादा सामान रखने के लिए जितना ज्यादा संभव हो सकता था उतनी बड़ी डिग्गी लगाई जाती थी। अध्ययन में पाया गया कि बड़े कंटेनर के कारण एक्सीडेंट की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सरकार ने निर्धारित किया कि कंटेनर की लंबाई 550 मिमी, चौड़ाई 510 मिली और ऊंचाई 500 मिमी से अधिक नहीं हो सकती है। आपको बता दें कि ये कंटेनर अगर बाइक की पिछली सीट के भी पीछे की तरफ लगा है तब तो पिछली सीट में सवारी बैठ सकती है, और अगर पिछली सीट के साइड में इसे लगाया जाएगा तब इसमें सवारी बैठाने की इजाजत नहीं मिलेगी। |
| MP KISAN NEWS- बलराम तालाब योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू Posted: 22 May 2022 01:07 PM PDT भोपाल। कृषि विभाग द्वारा बलराम तालाब योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत किसान स्वयं की जमीन पर तालाब का निर्माण करा सकते हैं। इसके लिए किसानों का पंजीयन शुरू हो गया है। बलराम तालाब निर्माण के लिए किसान विभाग की वेबसाइट डीवीटी डॉट एमपीडीएजीई डॉट ओआरजी पर पंजीयन करा सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है। बलराम तालाब बनाने पर अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के किसानों को लागत का 75 प्रतिशत रुपए अधिकतम एक लाख रुपए तक अनुदान दिया जाएगा। लघु और सीमांत किसानों को लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम 80 हजार रुपए तथा अन्य किसानों को लागत का 40 प्रतिशत अधिकतम 80 हजार रुपए अनुदान दिया जाएगा। बलराम तालाब योजना का लाभ लेने के लिए किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। किसान स्वयं की जमीन पर तालाब निर्माण के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। तालाब निर्माण के बाद सिंचाई के लिए ड्रिप या स्प्रिंकलर लगाना अनिवार्य होगा। किसान द्वारा निर्धारित किए गए निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के बाद तालाब निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। किसान स्वयं की जमीन पर तालाब का निर्माण कराकर एक ओर जहां जल संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा दे सकते हैं वहीं दूसरी ओर उन्हें सिंचाई की भी सुविधा प्राप्त होगी। |
| MP NEWS- ऑनलाइन रजिस्ट्री का सॉफ्टवेयर भू-अभिलेख पोर्टल से इंटीग्रेट Posted: 22 May 2022 01:03 PM PDT भोपाल। आमजन की सुविधा के लिये प्रदेश में भूमि क्रय-विक्रय (रजिस्ट्री) को भी भू-अभिलेख पोर्टल के इंटीग्रेशन से सरल बनाया गया है। सम्पदा पोर्टल और रेवेन्यू केस मैनेजमेंट पोर्टल को इंटीग्रेट किया गया है। जनता को रजिस्ट्री के समय भूमि का सत्यापन किये जाने की सुविधा दी गई है एवं उसी समय नामांतरण के लिये प्रकरण दर्ज कर लिया जाता है। सम्पदा पोर्टल पर रजिस्ट्री होते ही रेवेन्यू केस मैनेजमेंट पोर्टल पर नामांतरण स्वतः दर्ज हो जाता है एवं पेशी की तारीख भी तय हो जाती है। बलराम तालाब योजना के रजिस्ट्रेशन शुरूकृषि विभाग द्वारा बलराम तालाब योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत किसान स्वयं की जमीन पर तालाब का निर्माण करा सकते हैं। इसके लिए किसानों का पंजीयन शुरू हो गया है। बलराम तालाब निर्माण के लिए किसान विभाग की वेबसाइट डीवीटी डॉट एमपीडीएजीई डॉट ओआरजी पर पंजीयन करा सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है। |
| MP B.Ed, बीपीएड, M.Ed और एमपीएड एडमिशन में 85% आरक्षण, उम्मीदवारों में आक्रोश Posted: 22 May 2022 12:54 PM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में B.Ed, बीपीएड, M.Ed और एमपीएड में एडमिशन शुरू हो गए हैं और इसी के साथ एडमिशन में कोटे को लेकर विवाद शुरू हो गया है। उपरोक्त कोर्स में एडमिशन के लिए 85% आरक्षण लागू कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग की इस पॉलिसी के खिलाफ मध्यप्रदेश में आक्रोश साफ नजर आ रहा है। B.Ed, बीपीएड, M.Ed और एमपीएड एडमिशन में रिजर्वेशन का चार्टमध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा B.Ed, बीपीएड, M.Ed और एमपीएड में एडमिशन के लिए 20% अनुसूचित जाति, 16% अनुसूचित जनजाति एवं 14% ओबीसी, इस प्रकार जातिगत आधार पर 50% आरक्षण और 10% EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र), आर्थिक आधार पर 10% आरक्षण, शेख 40% सीटों में से 25% सीटें बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित कर दी गई है। इस प्रकार कुल 85% आरक्षण लागू कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए मात्र 15% सीटें छोड़ी गई हैं। जो अनारक्षित हैं, यानी सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित नहीं है। कमलनाथ सरकार ने बाहरी उम्मीदवारों के लिए आरक्षण किया थाइन चार विषयों के लिए 2016 में मप्र की भाजपा सरकार ने 25 फीसदी सीटों पर ऑल इंडिया के स्टूडेंट को प्रवेश देने का नियम बनाया था। तब यह रिजर्व नहीं थी। 2019 में कांग्रेस सरकार के समय इन सीटों पर 25 फीसदी का आरक्षण तय कर दिया और राज्यपाल से अनुमोदन नहीं लिया गया। जबकि बिना इसके यह अवैध ही है। इसके बाद से कुल सीटों में से 25 फीसदी सीटों पर बाहरी राज्यों के अलावा मप्र का एक भी स्टूडेंट प्रवेश नहीं ले पा रहा है। मध्यप्रदेश में कॉलेज वाले बाहरी छात्रों को इतना महत्व क्यों देते हैंमप्र में बीपीएड, एमपीएड, एमएड, बीएड के कुल 653 कॉलेज हैं। इनमें बीपीएड के 20 हैं। इन सभी में मिलाकर करीब 56 हजार पर बीएड, एमएड, 2000 बीपीएड और लगभग 300 सीटें एमपीएड की हैं। अब इनमें से बाहरी राज्यों के स्टूडेंट से एडमिशन के समय ही 25 हजार रुपए और फिर बाद में लगभग दोगुनी फीस मिलती है। जबकि मप्र के स्टूडेंट से प्रवेश शुल्क 2 हजार और फीस भी आधी मिलती है। बाहरी राज्यों के स्टूडेंट को नॉन अटैंडिंग सीट यानी बिना हाजिर हुए केवल परीक्षा देने के बदले अलग से पैसा वसूला जाता है। इसी कमाई के चक्कर में 25 फीसदी सीटें बाहरी राज्यों के लिए रिजर्व कर दी गई हैं। |
| MP karmchari news- परिविक्षाधीन तृतीय चतुर्थ श्रेणी को पूरा वेतन देने की सिफारिश Posted: 22 May 2022 11:32 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के चेयरमैन (राज्यमंत्री दर्जा) रमेश चंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के परिविक्षाधीन शासकीय कर्मचारियों को पहले की तरह पूरा वेतन देने की सिफारिश की है। रमेश चंद शर्मा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम अपने पत्र क्रमांक 98 दिनांक 20 मई 2022 में लिखा कि, हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का पत्र दिनांक 18/05/22 संलग्न है जिसमें उन्होंने शासकीय सेवा में सीधी भर्ती के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर चयन होने पर 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्त कर्मचारियों को उस पद के वेतनमान के न्यूनतम का प्रथम वर्ष 70 प्रतिशत, द्वितीय वर्ष में 80 प्रतिशत एवं तृतीय वर्ष में 90 प्रतिशत राशि स्टाईफंड के स्थान पर पूर्व की भांति परिवीक्षाधीन अवधि में मूल वेतन एवं भत्तों सहित प्रदान करने की मांग की गई है। यह आदेश मंत्रि-परिषद् आदेश आयटम क्रमांक 20 दिनांक 27 नवम्बर, 2019 में लिये गये निर्णय के पालन में जारी किये गये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र दिनांक 01 फरवरी, 2021 द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति में संदर्भित पत्र के अनुसार 03 वर्ष तक परिवीक्षा अवधि में वेतन दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं। पूर्व में नियुक्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सामान्यतः 02 वर्ष कालावधि के लिये परिवीक्षा अवधि पर नियुक्त कर महंगाई भत्ते को छोड़कर समस्त सुविधायें प्रदान की जाती रही हैं। अनुरोध है कि शासकीय सेवा में सीधी भर्ती के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर चयन होने पर 02 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर पूर्ववत नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश प्रदान करने की कृपा करें। |
| Posted: 22 May 2022 09:21 AM PDT BAD AMAVASYA, VAT SAVITRI VART 2022- वट सावित्री के दिन सभी सुहागन महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार कर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। ऐसा पति की लंबी आयु की कामना के लिए किया जाता है। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन रखा जाता है। इस बार अमावस्या तिथि 30 मई सोमवार को पड़ रही है। इस व्रत में नियम निष्ठा का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। वट सावित्री, बड़ अमावस्या को बड़ एवं पीपल की पूजा क्यों की जाती हैवट सावित्री व्रत सभी सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन ही सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और श्रद्धा से यमराज द्वारा अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापस पाए थे। इसके अलावा माना जाता है कि इस दिन शनिदेव का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन वट और पीपल की पूजा कर शनिदेव को प्रसन्न किया जाता है। वट सावित्री व्रत तिथि और शुभ मुहूर्त- BAD AMAVASYA,VAT SAVITRI POJA KA DATE OR TIMEवट सावित्री व्रत तिथि 30 मई दिन सोमवार को रखा जाएगा. अमावस्या तिथि प्रारंभ 29 मई को दोपहर 02 बजकर 55 मिनट से प्रारंभ होगी अमावस्या तिथि समाप्त 30 मई को शाम 05 बजे तक रहेगी बड़ अमावस्या / वट सावित्री व्रत की पूजन विधि / BAD AMAVASYA / VAT SAVITRI VRAT KI POOJA VIDHIइस दिन सभी सुहागन महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार कर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। ऐसा पति की लंबी आयु की कामना के लिए किया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन ही सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और श्रद्धा से यमराज द्वारा अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापस पाए थे। इस कारण से ऐसी मान्यता चली आ रही है कि जो स्त्री सावित्री के समान यह व्रत करती है उसके पति पर भी आनेवाले सभी संकट इस पूजन से दूर होते हैं। इस दिन महिलाएं वट यानी बरगद के पेड़ के नीचे सावित्री-सत्यवान व अन्य इष्टदेवों का पूजन करती हैं। इसी कारण से इस व्रत का नाम वट सावित्री पड़ा है। इस व्रत के परिणामस्वरूप सुखद और संपन्न दांपत्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। ऐसे वट सावित्री का व्रत समस्त परिवार की सुख-संपन्नता के लिए भी किया जाता है। दरअसल सावित्री ने यमराज से न केवल अपने पति के प्राण वापस पाए थे, बल्कि उन्होंने समस्त परिवार के कल्याण का वर भी प्राप्त किया था। बड़ अमावस्या/ वट सावित्री व्रत की पूजन सामग्री / BAD AMAVASYA / VAT SAVITRI VRAT KI POOJA SAMAGRIशास्त्रों के अनुसार, वट सावित्री व्रत में पूजन सामग्री का खास महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि सही पूजन सामग्री के बिना की गई पूजा अधूरी ही मानी जाती है। इसके अलावा पूजन सामग्री में बांस का पंखा, लाल या पीला धागा, धूपबत्ती, फूल, कोई भी पांच फल, जल से भरा पात्र, सिंदूर, लाल कपड़ा आदि का होना अनिवार्य है। इस दिन महिलाएं सुबह उठकर नित्यकर्म से निवृत होने के बाद स्नान आदि कर शुद्ध हो जाएं। फिर नए वस्त्र पहनकर, सोलह श्रृंगार करें। इसके बाद पूजन की सारी सामग्री को एक टोकरी, प्लेट या डलिया में सही से रख लें। फिर वट (बरगद) वृक्ष के नीचे सफाई करने के बाद वहां सभी सामग्री रखने के बाद स्थान ग्रहण करें। इसके बाद सबसे पहले सत्यवान और सावित्री की मूर्ति को वहां स्थापित करें। फिर अन्य सामग्री जैसे धूप, दीप, रोली, भिगोए चने, सिंदूर आदि से पूजन करें। इसके बाद लाल कपड़ा अर्पित करें और फल समर्पित करें। फिर बांस के पंखे से सावित्री-सत्यवान को हवा करें और बरगद के एक पत्ते को अपने बालों में लगाएं। इसके बाद धागे को पेड़ में लपेटते हुए जितना संभव हो सके 5,11, 21, 51 या 108 बार बरगद के पेड़ की परिक्रमा करें। अंत में सावित्री-सत्यवान की कथा पंडितजी से सुनने के बाद उन्हें यथासंभव दक्षिणा दें या कथा खुद भी पढ़ सकती हैं। इसके बाद घर आकर उसी पंखें से अपने पति को हवा करें और उनका आशीर्वाद लें। फिर प्रसाद में चढ़े फल आदि ग्रहण करने के बाद शाम के वक्त मीठा भोजन करें। बड़ अमावस्या / वट सावित्री व्रत की कथा / BAD AMAVASYA / VAT SAVITRI VRAT KI KATHAमद्र देश के राजा अश्वपति को पत्नी सहित सन्तान के लिए सावित्री देवी का विधिपूर्वक व्रत तथा पूजन करने के पश्चात पुत्री सावित्री की प्राप्त हुई। फिर सावित्री के युवा होने पर एक दिन अश्वपति ने मंत्री के साथ उन्हें वर चुनने के लिए भेजा। जब वह सत्यवान को वर रूप में चुनने के बाद आईं तो उसी समय देवर्षि नारद ने सभी को बताया कि महाराज द्युमत्सेन के पुत्र सत्यवान की शादी के 12 वर्ष पश्चात मृत्यु हो जाएगी। इसे सुनकर राजा ने पुत्री सावित्री से किसी दूसरे वर को चुनने के लिए कहा मगर सावित्री नहीं मानी। नारदजी से सत्यवान की मृत्यु का समय ज्ञात करने के बाद वह पति व सास-ससुर के साथ जंगल में रहने लगीं। इसके बाद नारदजी की बताए समय के कुछ दिनों पूर्व से ही सावित्री ने व्रत रखना शुरू कर दिया। जब यमराज उनके पति सत्यवान को साथ लेने आए तो सावित्री भी उनके पीछे चल दीं। इस पर यमराज ने उनकी धर्म निष्ठा से प्रसन्न होकर वर मांगने के लिए कहा तो उन्होंने सबसे पहले अपने नेत्रहीन सास-ससुर के आंखों की ज्योति और दीर्घायु की कामना की। फिर भी पीछे आता देख दूसरे वर में उन्हें अपने ससुर का छूटा राजपाट वापस मिल गया। आखिर में सौ पुत्रों का वरदान मांगकर सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण वापिस पाए। ऐसे सावित्री के पतिव्रत धर्म और विवेकशील होने के कारण उन्होंने न केवल अपने पति के प्राण बचाए, बल्कि अपने समस्त परिवार का भी कल्याण किया। ज्योतिष एवं धर्म से संबंधित समाचार और आलेखों के लिए कृपया religious news पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

