सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 23, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


ज्ञानवापी मामले में कल आ सकता है फैसला

Posted: 23 May 2022 04:40 AM PDT

 


लखनऊ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी मामले में वाराणसी जिला जज की अदालत में आज सुनवाई पूरी हो गई। मामले में कल (मंगलवार) अदालत का फैसला आ सकता है। दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेस की अदालत ने फैसला कल तक के लिए सुरक्षित रखा है। कल न्यायालय की तरफ से बताया जाएगा कि यह मामले आगे सुनवाई योग्य है या नहीं। अब सबकी निगाहें जिला जज की अदालत पर टिकी हैं। इस मामले में अदालत को आठ सप्ताह में सुनवाई करने का निर्देश दिया गया है। ज्ञानवापी परिसर में मां श्रृंगार गौरी की दैनिक पूजा-अर्चना की इजाजत देने और अन्य देवी-देवताओं को संरक्षित करने को लेकर दायर वाद की सुनवाई आज हुई। इस दौरान कचहरी परिसर और आसपास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही।करीब 45 मिनट तक अदालत की कार्यवाही चली। दरअसल, वादी पक्ष की तरफ से जिला जज की कोर्ट से यह मांग की गई कि विपक्षी कमीशन कार्यवाही पर आपत्ति दाखिल करे। वहीं प्रतिवादी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की दलील थी कि पहले विशेष उपासना स्थल अधिनियम लगेगा या नहीं इस पर सुनवाई हो। अदालत इस पर कल आदेश करेगी। जिस पर अदालत ने 24 मई (मंगलवार) की तारीख सुनवाई के लिए तय कर दी। ऐसे में अब कल का दिन बेहद अहम होने वाला है। हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता विष्णु जैन ने कहा कि सुनवाई पूरी हो चुकी है और फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। सुनवाई की अगली तारीख दी जाएगी।  हम लोगों ने कमीशन द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट की सीडी और तस्वीरें उपलब्ध कराने के लिए एक आवेदन दिया था। वहीं अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि हिंदू पक्ष का दावा मजबूत है। फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और बाकी सबूतों का अध्ययन करने के बाद कोर्ट कोई फैसला देगा। कल न्यायालय की तरफ से बताया जाएगा कि यह मामले आगे सुनवाई योग्य है या नहीं।

यूपी के कई जिलों में आंधी बिजली की गरज चमक के साथ बरसात की संभावना

Posted: 23 May 2022 04:38 AM PDT


 लखनऊ यूपी में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने सोमवार के लिए जारी किया है। राजधानी लखनऊ में मामूली, तो प्रदेश के पश्चिमी इलाके में भारी बारिश हो रही है। NCR के जिलों में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं। बिजली की गरज-चमक के साथ गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा, संभल, बिजनौर और अमरोहा में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक ऐसा ही मौसम प्रदेश में बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी के जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पूर्वांचल के जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर की घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि यह मानसून की दस्तक है।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। प्रदेश के पूर्वांचल और पश्चिम के क्षेत्रों में बारिश होगी। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज,सुलतानपुर, सिद्धार्थ नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई में रेड अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

डीएम ने जनता दर्शन में जन समस्याओं का किया निस्तारण

Posted: 22 May 2022 10:45 PM PDT


सुलतानपुर शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय सहित जनता दर्शन में आये जन सामान्य  उपस्थित रहे।

बिजली विभाग में निकली है इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती

Posted: 22 May 2022 10:09 PM PDT

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, UPRVUNL ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके तहत उम्मीदवारों से आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 23 मई 2022 से शुरू हो गई है। इसके बाद उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर 14 जून 2022 तक पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।कुल 125 असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। जिनमें मैकेनिकल के 62, इलेक्ट्रिकल के 29, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन के 17, कंप्यूटर साइंस के 5 एवं सिविल के 12 पद शामिल हैं।पदों के लिए 65% अंकों के साथ इंजीनियरिंग पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।पदों के लिए आयु सीमा की बात करें तो यह न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है।आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1180 रुपए जमा करना होगा।हालांकि उत्तर प्रदेश के एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 826 रुपए है।पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं मेरिट के माध्यम से किया जाएगा।भर्ती संबंधी अधिक जानकारी इसके नोटिफिकेशन में पढ़ी जा सकती है।

राशन कार्ड मामले पर योगी सरकार ने साफ की स्थिति

Posted: 22 May 2022 10:05 PM PDT


लखनऊ राशन कार्ड सरेंडर करने या अपात्रों से रिकवरी करने के मामले पर प्रदेश सरकार ने स्पष्टीकरण जारी किया है। खाद्य एवं रसद आयुक्त सौरभ बाबू ने कहा है राशन कार्ड सरेंडर करने का कोई आदेश शासन या  उनके स्तर से जारी नहीं किया गया है। राशन कार्ड सत्यापन एक सामान्य प्रक्रिया है और न तो कार्ड निरस्तीकरण और न ही वसूली के लिए कोई आदेश जारी हुआ है। एक अप्रैल, 2020 से अब तक प्रदेश में कुल 29.53 लाख नए राशन कार्ड विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को जारी किए गए हैं।अपात्रों से राशन कार्ड सरेंडर कराए जाने को लेकर इन दिनों प्रदेश भर में हलचल है। विभिन्न जिलों में जिलाधिकारियों ने आदेश जारी कर दिए हैं कि जो अपात्र हैं वे अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दें। ऐसा न करने की स्थिति में उनसे वसूली भी हो सकती है। इसका परिणाम यह रहा कि राशन कार्ड सरेंडर करने की होड़ मच गई। केवल अप्रैल माह में ही 43 हजार लोगों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए। मई माह में आंकड़ा इससे भी पार जाने की स्थिति में है।रविवार को इस मामले में खाद्य आयुक्त ने स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह बात पूरी तरह से आधार हीन है। प्रदेश में राशन कार्ड सरेंडर करने अथवा उनके निरस्तीकरण के संबंध में कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। राशनकार्ड सत्यापन एक सामान्य प्रक्रिया है जो समय समय पर चलती है। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड सरेंडर करने और पात्रता की नई शर्तों के संबंध में आधारहीन प्रचार हो रहा है।सत्यता यह है कि पात्र गृहस्थी राशनकार्डों की पात्रता या अपात्रता के संबंध में  07 अक्तूबर, 2014 के शासनादेश के मानक निर्धारित किए गए थे जिसमें वर्तमान में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी योजनांतर्गत आवंटित पक्का मकान, विद्युत कनेक्शन, एक मात्र शस्त्र लाइसेंस धारक, मोटर साइकिल स्वामी, मुर्गी पालन या गौ पालन होने के आधार पर किसी भी कार्डधारक को अपात्र घोषित नहीं किया जा सकता ह्रै।खाद्य आयुक्त के मुताबिक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 तथा प्रचलित शासनादेशों में अपात्र कार्डधारकों से वसूली जैसी कोई व्यवस्था निर्धारित नहीं की गयी है। इस बाबत शासन स्तर से या खाद्य आयुक्त कार्यालय से कोई भी निर्देश जारी नहीं किए गए है। उल्लेखनीय है कि विभाग सदैव पात्र कार्ड धारकों को नियमानुसार उनकी पात्रता के अनुरूप नवीन राशनकार्ड जारी करता है।  एक अप्रैल, 2020 से अब तक प्रदेश में कुल 29.53 लाख नए राशनकार्ड विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को जारी किए गए हैं।राशन कार्ड संबंधी कोई नया आदेश शासन की ओर से जारी नहीं किया गया है। राशन कार्ड धारकों से राशन के बदले रिकवरी का प्रावधान तो एक्ट में है ही नहीं। उनसे कैसे वसूली की जा सकती है। लगता है जिला स्तर पर कोई कन्फ्यूजन हो गया है।- सौरभ बाबू, खाद्य एवं रसद आयुक्त

ये हैं राशन कार्ड के अपात्र

1. आयकर दाता हों

2. 100 वर्ग मीटर से अधिक का प्लॉट, मकान या फ्लैट हो
3. जिनके चौपहिया वाहन हो, ट्रैक्टर या हार्वेस्टर हो
4. जिनके पास एयर कंडीशनर है,
5. जिनके परिवार की आय गांवों में दो लाख रुपये और शहरों में तीन लाख रुपये से अधिक है,
6. 5 केवीए क्षमता का जनरेटर हो
7. एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस हो
8. 5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि हो

बजट सत्र आज से, योगी बोले- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार

Posted: 22 May 2022 10:04 PM PDT

 


लखनऊ विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा। सत्र में विपक्ष जहां सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरेगा, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। जो भी प्रश्न व मुद्दे सही नियम के तहत विधानसभा सचिवालय को प्राप्त होंगे, सरकार हर एक का जवाब देने और उन पर चर्चा करने की पक्षधर है। योगी सरकार 2.0 चुनाव में मिली जीत के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बजट सत्र के दौरान सदन में रखकर अपनी आगामी योजनाएं बताएगी। इसके साथ ही 26 मई को वर्तमान वित्तीय वर्ष का करीब छह लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, सोमवार को विधानमंडल के संयुक्त सत्र में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अभिभाषण प्रस्तुत करेगी। राज्यपाल योगी सरकार 1.0 की उपलब्धियों के साथ प्रदेश में बढ़े विकास, रोजगार, निवेश व कानून व्यवस्था में हुए सुधार को प्रमुख रूप से सदन में रखेंगी। 24-25 को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।विधानसभा में रविवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता पक्ष व विपक्ष को मिलकर सदन को बेहतरीन चर्चा-परिचर्चा का मंच बनाकर प्रदेश के विकास के लिए आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करना होगा। जनता ने जिस अपेक्षा से सभी सदस्यों को सदन में भेजा है उस पर खरा उतरना प्रत्येक सदस्य का दायित्व है। इससे सदन व सदस्यों की गरिमा बढ़ेगी। सदन संचालन में सरकार पूरा सहयोग करेगी और जिस भी विषय को चर्चा के लिए विधानसभा अध्यक्ष व विधानसभा सचिवालय की ओर से स्वीकार किया जाएगा उसका पूरा जवाब देने और पूरी जिम्मेदारी के साथ सरकार उसे आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। नेता सदन व मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में पार्टी के सभी विधायकों को पूरी तैयारी के साथ सदन में उपस्थित रहने और विपक्ष के आरोपों का मजबूती से पलटवार करने का मंत्र दिया गया।

वैवाहिक कार्यक्रम में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप

Posted: 22 May 2022 09:34 PM PDT


 सुल्तानपुर जिले में वैवाहिक कार्यक्रम में फूड प्वाइजनिंग से दूल्हे समेत 40 बारातियों की तबियत बिगड़ गई। सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां सभी का चार घंटे तक इलाज चला। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद शादी की रस्म अदा कराई गई।मामला जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का है। गांव निवासी रामचंदर वर्मा की बेटी खुशबू की शादी अंबेडकर नगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी अनूप वर्मा के साथ तय हुई थी।

अंबेडकर नगर से अनूप की बरात गोविंदपुर गांव में पहुंची थी और द्वारचार का कार्यक्रम हुआ। जहां बरातियों को नाश्ता-पानी दिया गया। आधे से अधिक बराती खाना खा कर चले गए और जब देर रात दूल्हा-दुल्हन के जयमाल की तैयारी चल रही थी कि अचानक दूल्हे को उल्टी दस्त शुरू हो गया। और लगभग 40 बाराती एक एक कर बीमार पड़ गए।दूल्हे की हालत बिगड़ते देख वहां हड़कंप मच गया। दूल्हा अनूप वर्मा, मनीष वर्मा, शशि वर्मा, विशाल वर्मा, जय नारायण वर्मा, अनमोल वर्मा, वृतंती वर्मा, सुरजीत वर्मा, रितेश वर्मा, विशाल वर्मा, गोलू वर्मा, मनीष वर्मा, ओम नारायण वर्मा, राज नारायण, प्रवेश, नितिन, रेखा समेत 40 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ईएमओ डॉ. विष्णु यादव ने सभी को भर्ती कर उपचार शुरू किया। करीब चार घंटे बाद सभी की हालत में सुधार हुआ। इसके बाद जयमाल हो सका। ईएमओ डॉ. यादव ने बताया सभी बरातियों ने जयमाल के पहले नाश्ता किया था। नाश्ते में गड़बड़ी होने के कारण जयमाल के समय तक रुकने वाले बराती बीमार हुए थे।

स्पा सेंटर में अंतरंग थे तीन युवक और तीन महिलाएं,6 गिरफ्तार

Posted: 21 May 2022 11:53 PM PDT

 


लखनऊ उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आढ़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाएं अलग-अलग राज्यों की हैं। वहीं गिरफ्तार तीनों युवक हल्द्वानी के ही रहने वाले हैं। सीओ ट्रैफिक विभा दीक्षित और ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी लता बिष्ट की टीम ने शनिवार की रात करीब आठ बजे कमलुवागांजा क्षेत्र में संचालित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। स्पा सेंटर की आढ़ में चल रहे सेक्स रैकेट की शिकायतें पिछले काफी समय से पुलिस को मिल रही थी। शनिवार को जब पुलिस टीम ने स्पा सेंटर की निगरानी शुरू की तो देर शाम छापा मारा। इस दौरान पंश्चिम बंगाल, दिल्ली और गुरुग्राम की रहने वाली तीन महिलाओं के साथ-साथ स्पा सेंटर संचालक कैलाश भंडारी, ग्राहक उमेश जोशी और उमेश आर्या को गिरफ्तार किया। सीओ ट्रैफिक ने बताया कि तीनों महिलाएं तलाकशुदा और विधवा हैं। इनमें से एक महिला ने एक सप्ताह पहले ही हल्द्वानी में आने की बात कही है। वहीं जानकारी के मुताबिक स्पा सेंटर में महिलाओं को दस हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलने की बात सामने आई है। साथ ही ऑनलाइन बुकिंग और ऑनलाइन पेमेंट की बात भी सामने आई है।वहीं एएचटीयू प्रभारी ने बताया कि कई दिनों से उनकी टीम इस स्पा सेंटरों की निगरानी कर रही है। छापामारी के दौरान करीब छह हजार रुपये और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। वहीं, इससे पहले 14 मई को काशीपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (एएचटीयू) और पुलिस ने छापा मारकर एक होटल से सात युवक और आठ युवतियों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। पकड़ी गई महिलाओं में तीन शादीशुदा और दो किशोरी भी शामिल थीं। देह व्यापार में होटल संचालक और उसकी पत्नी के शामिल होने की भी बात सामने आई है। शनिवार शाम सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की निरीक्षक बसंती आर्य की अगुवाई में ट्रैफिकिंग सेल रुद्रपुर और कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने ग्राम सरवरखेड़ा स्थित पैराडाइज होटल में छापा मारा। टीम ने होटल के सभी कमरों की तलाशी ली। वहां सात युवक और आठ महिलाएं संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए। इनमें से कई के पास पहचान पत्र नहीं था। होटल के रिकॉर्ड में भी उनकी एंट्री नहीं की गई थी। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सभी आरोपियों ने अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। पड़ताल में पुलिस को पता लगा कि होटल संचालक वेदप्रकाश चौहान और उसकी पत्नी सेक्स रैकेट चलाती है। एसपी चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में कुंडा थाने में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में दो किशोरियां हैं, जबकि तीन शादीशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस को होटल संचालक और उसकी पत्नी की तलाश है

ATM उगलने लगा ज्यादा नोट, ATM पर लगी भीड़

Posted: 21 May 2022 11:50 PM PDT

 


लखनऊ में गुड़ंबा मैकाले स्टैण्ड के पास एक्सिस बैंक का ATM है। ATM बूथ में आए एक व्यक्ति ने अधिक रुपये निकलने की सूचना दी थी। जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गुड़ंबा पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही एक्सिस बैंक अधिकारियों को सूचना दी गई।इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के मुताबिक रात में ATM बूथ में एक व्यक्ति रुपये निकालने आया था। जिसने 500 रुपये का अमाउंट भरा था। लेकिन मशीन से पांच सौ की जगह 1100 रुपये निकल आए। यह बात व्यक्ति आस-पास के लोगों को बताई थी। मशीन से अधिक रुपये निकलने की जानकारी मिलते ही ATM पर भीड़ लग गई। लोग रुपये निकालने के लिए होड़ मचाने लगे। इस बात की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद ATM पर फोर्स को तैनात करते हुए बैंक प्रबंधन को सूचना दी गई है।अंदेशा है कि ATM मशीन में तकनीकी खामी के कारण अधिक रुपये निकल रहे थे। इसकी पुष्टि बैंक की जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी। 

जयमाल के बाद गिर गई दूल्हे की विग, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Posted: 21 May 2022 04:30 AM PDT

 


 लखनऊ उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर गांव निवासी लखन कश्यप की बेटी की आवास विकास कॉलोनी थाना कल्याणपुर कानपुर नगर से बरात आई थी। जयमाल आदि होने के बाद भंवरों के समय दूल्हे को चक्कर आने से वह बेहोश होकर गिर गया।दुल्हन का भाई दूल्हे के चेहरे व सिर पर पानी के छीटें मारे और सिर सहलाने लगा तो हेयर विग निकल कर हाथ में आ गई।-यह देख मौजूदा लोगों को हंसी आ गई और दुल्हन पक्ष ने धोखा देने की बात कह कर दूल्हे को ही बंधक बना लिया।इसके बाद दुल्हन व परिजनों ने फेरे लेने और विवाह करने से मना कर दिया।इस बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट तक की नौबत भी आ गई।बता दें कि सफीपुर कोतवाली क्षेत्र  के परियर निवासी निशा की शादी आवास विकास कॉलोनी कानपुर निवासी पंकज कश्यप से तय थी। 20 मई की शाम गाजे-बाजे के साथ बरात दूल्हन के दरवाजे पर पहुंची।कन्या पक्ष के लोगों ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया। बारातियों ने डीजे पर डांस कर खूब आनंद लिया। खाना होने के बाद वर-वधू ने एक दूसरे को जयमाल पहना कर रस्म निभाई।हिंदू रीति-रिवाज में मंडप के नीचे सात फेरे, व सात वचनों के बिना शादी पूर्ण नहीं होती। देर रात भांवरो के लिए दूल्हा मंडप में पहुंचा जहां आचार्य वैदिक मंत्रोच्चारण कर शादी की रस्में कराने लगे।इसी बीच दूल्हे को चक्कर आ गया और बेहोश हो गया।वर-कन्या पक्ष में हड़कंप मच गया. दूल्हन का भाई विपिन दूल्हे का सिर मलने लगा। सिर मलते ही दूल्हे की विग उसके हाथ में आ गई।गंजे दूल्हे की पोल खुलते ही कन्या पक्ष सन्न रह गया। हालांकि बुजुर्गों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाया है। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर परियर चौकी प्रभारी रामजीत यादव मौके पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि दूल्हे के सिर पर विग लगी देखने के बाद दुल्हन पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं है।पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष में समझौते का प्रयास कर रहे हैं।

CM योगी ने नसीहत दी ठेका पट्टा से दूर रहें विधायक, अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग के चक्कर में न पड़ें

Posted: 21 May 2022 04:27 AM PDT

 


 लखनऊ नव निर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक जीवन में शुचिता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने विधायकों को ठेके पट्टे से दूर रहकर जनता की सेवा में जुटने की नसीहत दी।उन्होंने विधायकों को अधिकारियों की ट्रांसफर व पोस्टिंग के चक्कर में न पड़ने की सलाह देते हुए कहा कि इससे जनता के बीच आपकी छवि खराब होगी। विधानभवन के तिलक हाल में विधायकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने जनप्रतिनिधियों को एक आदर्श जनप्रतिनिधि के तौर पर अपनी छवि बनाने की सलाह दी।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि फील्ड में जाकर जनता के बीच सकारत्मक भाव से काम करने से ही आपकी छवि बनेगी। उन्होंने कहा कि सार्वजानिक जीवन में शालीनता और धैर्य का बड़ा महत्व है और इसे आत्मसात करके ही आगे बढ़ा जा सकता है। शार्टकट या ठेके पट्टे से सार्वजानिक जीवन का पतन होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनता से अच्छा व्यवहार करने के साथ ही उनकी सेवा मे तत्परता दिखाने की भी सलाह दी।मुख्यमंत्री ने विधायकों से जनता से सीधा संवाद रखने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार ने तय किया है कि मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री सोमवार से बृहस्पतिवार तक लखनऊ में रहेंगे और शुक्रवार से रविवार तक फील्ड में जाकर जनता के बीच रहकर काम करेंगे। इससे जनता की समस्याओं को समझने में आसानी होगी।उन्होंने विपक्ष के विधायको से भी खास तौर पर अपील करते हुए कहा कि विकास को लेकर राजनीति को आड़े नहीं आने देना चाहिए। सरकार कि योजनाएं जनता के लिए बनती है इसलिए योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने में सकारात्मक सोच के साथ काम करें। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सतीश महाना सहित कैबिनेट के मंत्री गण सहित विधायक मौजूद रहे

SDM ने बगिया चौराहा व बरौसा चौराहा का हटाया अतिक्रमण

Posted: 21 May 2022 03:39 AM PDT


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर अरविन्द कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी के.के. सरोज द्वारा संयुक्त रूप से शुक्रवार की सायंकाल में बगिया चौराहा व बरौसा चौराहे का जायजा लेते हुए अवैध अतिक्रमण करके घंटों जाम लगाने पर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी तथा जॉच करने के निर्देश दिये। 

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सोमवार तक सभी दुकानदार व्यापारी सड़क को खाली कर दे, जिससे आए दिन जाम की समस्या, दुर्घटना की समस्या से छुटकारा मिल सके। इसी दौरान बीच सड़क पर खड़ी दर्जनों गाडियों से जाम हुआ था, जिसका चालान किया गया। सड़क की चौड़ाई की नाप कराई गई और दुकानदार जो आधी सड़क तक अपने दुकान के सामान फैलाए हुए थे। उनको सख्त हिदायत दी गई कि सड़क पटरी पर सामान हटा ले, अगली बार जांच के दौरान यदि दुबारा सड़क पर सामान रख कर बेचे जाने की शिकायत मिलती है, तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार जयसिंहपुर, हृदयराम तिवारी, सहायक अभियन्ता महेन्द्र, राजस्व निरीक्षक विनोद तिवारी, लेखपाल टीम आदि उपस्थित रहे। 

उद्यम सारथी एप पर दो माह का होगा इण्टप्रन्योरशिप कोर्स

Posted: 20 May 2022 10:25 PM PDT


लखनऊ प्रदेश के युवाओं को उद्यमी बनाने और स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए शीघ्र ही ऑनलाइन इण्टप्रन्योरशिप कोर्स शुरू किये जायेंगे। उद्यमियों की सहायता के संचालित उद्यम सारथी एप पर यह नई सेवा शुरू होगी। इसके माध्यम से स्कूली छात्र/छात्राओं सहित प्रदेश के युवा घर बैठे आसानी से उद्यमी बनने के सारे गुर सीख सकेंगे। लघु उद्योग विभाग द्वारा कोर्स से संबंधित सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा।अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डा0 नवनीत सहगल ने निर्यात प्रोत्साहन भवन में बैठक के दौरान इण्टप्रन्योरशिप कार्यक्रम को यथाशीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यम सारथी एप पर 60 घण्टे का इण्टप्रन्योरशिप कोर्स संचालित किया जायेगा। इसमें प्रतिदिन एक घण्टे क्लास होगी और यह दो माह तक चलेगा। युवा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से यह कोर्स कर सकेंगे।डा0 सहगल ने बताया कि उद्यम सारथी एप पर विषय विशेषज्ञ युवाओं को उद्यमी बनने से जुड़े सभी पहलुओं से परिचित करायेंगे। साथ ही उनको अपना व्यवसाय शुुरू करने में आने वाली बाधाओं को कैसे दूर किया जाये, इसकी भी जानकारी देंगे। प्रत्येक विषय के अलग-अलग चैप्टर होंगे। युवा अपनी स्वेच्छा के अनुसार पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ मनपसंद टेªड में डद्यमी बनने की बारीकियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इस ऐप पर केन्द्रीय, राज्य तथा बैंक की योजनाएं वीडियो और पी0डी0एफ0 फार्म में उपलब्ध कराई गई है। औद्योगिक, व्यवसायिक और पंजीकरण ट्यूटोरियल का समावेश है। प्रोजेक्ट रिपोर्ट तथा विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण के आवेदन हेतु एक मंच प्रदान किया गया है। इसके तहत इच्छुक व्यक्ति ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  मंशा है कि प्रदेश का युवा रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि देना वाला बने। हर परिवार के व्यक्ति के पास रोजगार हो। इस संकल्प को पूरा करने में इण्टप्रन्योरशिप का यह कार्यक्रम रोजगार/स्वरोजगार के सृजन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

हल्की बारिश से बदला मौसम

Posted: 20 May 2022 09:59 PM PDT

 


लखनऊ यूपी में तपती जलती गर्मी का सिलसिला जारी है।इसी बीच शनिवार सुबह अचानक आसमान में बादल दिखने लगे।सुबह में तेज हवाओं के कारण मौसम आम दिनों से कुछ ठंडा नजर आया। सुबह करीब 4 बजे राजधानी लखनऊ के आस पास कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिन इसी प्रकार का मौसम रहने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग ने 25 मई के बाद बारिश की संभावना जताई है। इससे मौसम के ठंडा होने की उम्मीद है।ये दौर 23 मई तक चलता रहेगा। इसकी शुरुआत पूर्वी यूपी के जिलों से होगी।अगले 24 से 48 घण्टों में पूरे प्रदेश में इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा।21 और 22 मई को लखनऊ, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर,सुलतानपुर अयोध्या, संतकबीर में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं इस दिन रामपुर, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर में भी कहीं कहीं आंधी बारिश आ सकती है।हालांकि मौसम में आने वाले ये बदलाव कई मुश्किलें भी लेकर आ सकता है। तेज आंधी के साथ बारिश के चलते जगह जगह पेड़ और होर्डिंग्स गिर जा रही हैं। पिछले हफ्ते में लेकर अब तक प्रदेश में कई लोग इसके कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। लिहाजा आंधी और बारिश के समय सतर्क रहने और बाहर न निकलने की सलाह दी गयी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मॉनसून की दस्तक 15 जून के आसपास होगी।

यूपी में अवैध पार्किंग और स्टैंड संचालकों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई

Posted: 20 May 2022 09:56 PM PDT

 


लखनऊ सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निर्देश दिए जाने के बाद गृह विभाग ने इस पर कड़ाई से अमल करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारियों, पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें सड़क सुरक्षा पर विशेष बल देते हुये एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि की सड़कों और शहरी क्षेत्र की सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अवैध पार्किंग व स्टैंड संचालको के विरुद्ध अभियान चलाकर गैंगेस्टर व गुण्डा एक्ट की कारवाई करने व अवैध वसूली से अर्जित सम्पत्ति को जब्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि इसके अलावा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यातायात पुलिस, परिवहन, भूतत्व एवं खनिकर्म, जीएसटी और अन्य विभागीय कर्मियों द्वारा अवैध वसूली का प्रकरण सामने आने पर संबन्धित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, ऑटो, टैक्सी, बस स्टैंड हटाने को भी कहा गया है। 

यूपी में 4.5 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

Posted: 20 May 2022 05:14 AM PDT


लखनऊ योगी सरकार लोगों तक सभी सुविधाओं को आसानी से पहुंचाने के साथ ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश सरकार गांवों 1.80 लाख CSC (कामन सर्विस सेंटर) खोलने जा रही है। इससे 4.5 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। योगी सरकार ने अगले पांच वर्षों में प्रदेश में सभी परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही सरकार चाहती है कि लोगों को सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़े। इसी को देखते हुए योगी सरकार की अगले पांच वर्षों में गांवों में 1.80 लाख सीएससी खोलने की योजना है। इसके जरिए 4.50 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। सरकार की योजना हर ग्राम पंचायत में कम से कम दो सीएससी खोलने की योजना है। CSC (कामन सर्विस सेंटर) में सरकारी और गैरसरकारी सेवाओं का लाभ ग्रामीण प्राप्त कर सकते हैं। सीएससी में बहुत सारे डिजिटल काम एक ही जगह पर हो जाते हैं। किसी के खाते में पैसे जमा करना या खाते से पैसे निकालना हो या आनलाइन कोई भी प्रमाणपत्र बनवाना हो तो कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से किए जा सकते हैं। इसके जरिए युवा गांव में ही आय का साधन विकसित कर सकते हैं। साथ ही दूसरे को रोजगार भी दे सकते हैं। 

शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने दरवाजे पर तमंचे से किया फायर

Posted: 20 May 2022 05:16 AM PDT

 


लखनऊ शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन का स्वागत सत्कार आपने तो कई बार देखा होगा।लेकिन आगरा जिले में जिस तरह से दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची और फिर उसने यहां जो किया, उसे देखकर लोगों ने दांतो तले अंगुली दबा ली। दुल्हन के साथ उसका पति भी साथ में ही था। ससुराल की चौखट पर दुल्हन की इस हरकत पर उसके पति ने भी साथ दिया। दरअसल एक नई-नवेली दुल्हन शादी के बाद विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची थी। जैसे ही दुल्हन ससुराल की चौखट पर पहुंची तो उसके पति ने अपनी पत्नी से तमंचा चलवाया। दुल्हन ने भी तमंचा हाथ में लेकर शौक से दनादन फायरिंग की। इस बीच किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब कार्रवाई की बात कह रही है।मामला खंदौली के नाऊ सराय का है। जानकारी के अनुसार सोढ़ी नाम के युवक की तीन दिन पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची तो प्रवेश से पहले दूल्हे ने अपनी पत्नी का घर में प्रवेश को यादगार बनाने के लिए उसने नया तरीका अपनाया। पति ने तमंचा मंगाया और नई नवेली दुल्हन के हाथ में थमा दिया। इसके बाद पति ने नई नवेली पत्नी से फायर करने को कहा, हालांकि पति ने फायरिंग के दौरान पत्नी का हाथ पकड़ रखा था। इसके बाद हवाई फायर किया। इसके बाद दुल्हन को घर में प्रवेश दिलाया गया। 

शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिये परिचालित ई-रिक्शा के पंजीयन की होगी जॉच-पुलिस उपमहानिरीक्षक

Posted: 20 May 2022 04:34 AM PDT


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार के अपरान्ह में आयोजित की गयी। बैठक के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप बनाये रखने के लिये शहर में परिचालित ई-रिक्शा के पंजीयन की जॉच के साथ-साथ उनके लिये निर्धारित विशिष्ट रूप (11-रूट) विशिष्ट कलर के ई-रिक्शा के संचालन के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया, जिस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा बताया गया कि कार्य योजना तैयार कर लागू की जाय। बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दुकानों के आवंटन, निर्माण, मूलभूत सुविधाओं के उपलब्ध होने तक किराया स्थगित रखने, दुकान आवंटन न होने की स्थिति में जमा पैसा के ब्याज सहित वापसी के बिन्दु पर जिलाधिकारी द्वारा अभिमत व्यक्त किया गया कि उपरोक्त मामले नगर पालिका परिषद के नीतिगत निर्णय हैं, जिन पर निर्णय नगर पालिका परिषद सदन/बोर्ड द्वारा लिया जाना उचित है। राहुल चौराह से पल्टन बाजार, लाल डिग्गी चौराहा से केएनआई विद्यालय, बस स्टैण्ड से एसपी आवास तक की सड़क की मरम्मत व शिव नगर पयागीपुर स्थित सड़क की मरम्मत इत्यादि के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि नगर पालिका परिषद बोर्ड के समक्ष रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाय। बैठक सदस्यों द्वारा जल निगम विभाग के माध्यम से शहर में बिछाई जा रही पाइप लाइन हेतु की जा रही खुदाई के बाद सड़क निर्माण न किये जाने व अवशेष मिट्टी को कार्य स्थल से न हटाये जाने पर रोष व्यक्त किया गया। पीडब्ल्यूडी व विद्युत विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि सड़क खुदाई से पूर्व उनके विभाग को भी जल निगम द्वारा अवगत कराया जाय, जिससे इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही पहले ही पूर्ण किया जा सके। इस पर जिलाधिकारी द्वारा जल निगम को पाइप बिछाने के सम्बन्ध में एक कार्य योजना आज की तैयार कर सम्बन्धित विभागों को प्रेषित करने एवं 15 जून तक पाइप बिछाने हेतु खोदी गयी सड़क मरम्मत का कार्य अवश्य पूर्ण कर लिये जाने के निर्देश दिये गये।  बैठक में उपस्थित पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि समाज में अनुशासन बना रहे। सभी लोग अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें। कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे समाज के अन्य लोगों, आस-पास के लोगों को असुविधा हो। उपरोक्त के क्रम में उनके द्वारा व्यापारियों से संवाद एवं सहयोग स्थापित करते हुए अपनी दुकान के सामने सड़क को अधिक्रमण मुक्त रखने, सामान को दुकान/गोदाम में रखने का सुझाव दिया गया। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिये व्यापारियों द्वारा माल की लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य नो-एन्ट्री खुलने के समय रात्रि 9 बजे से प्रातः 8 बजे के बीच ही सम्पन्न किये जाये। उन्होंने त्यौहार इत्यादि में लाउडस्पीकर का उपयोग बिना प्रशासन की अनुमति के न किया जाय, जिन स्थलों पर लाउड स्पीकर उतार लिया गया है, दोबारा कदापि न लगाया जाय। सड़क की पटरी प्रत्येक दशा में अधिक्रमण मुक्त रहे, रेड़ी/ठेला सड़क के किनारे न लगाकर  चिन्हित वेंडिंग जोन/ओवरब्रिज के नीचे ही लगायें। बैठक के अन्त में व्यापारियों से प्रतिबन्धित पॉलीथीन के प्रयोग को पूर्णतयाः बन्द करने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त राज्य कर अखिलेश कुमार, उपायुक्त उद्योग अनूप श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अवर अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, सहायक अभियन्ता जल निगम, कार्य अधिकारी जिला पंचायत, सहायक श्रमायुक्त, जिला पूर्ति अधिकारी, लीड बैंक प्रतिनिधि, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी, कर्मचारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिले के प्रमुख व्यवसायी, उद्यमी व अन्य विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। 

डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक हुई आयोजित

Posted: 20 May 2022 04:27 AM PDT


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के निस्तारण हेतु विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय निस्तारण कराने एवं वस्तुस्थिति से उपायुक्त उद्योग को उद्योग बन्धु की बैठक से पूर्व अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में विभाग द्वारा संचालित वित्त पोषित योजनाओं एवं उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई तथा पीएमजीपी, एमवाईएसवाई एवं ओडीओपी वित्तपोषित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गयी तथा अग्रणी जिला प्रबन्धक  एवं उपायुक्त छोटे-छोटे उद्यमियों योजना का लाभ दिलाने हेतु डीएम ने सम्बन्धित को निर्देशित किया एवं ग्रामीण औद्योगिक आस्थान लक्ष्मणपुर सुलतानपुर में स्थित नवसृजित भूखण्ड संख्या 16 जिसका क्षेत्रफल 410.18 वर्गमीटर है, जिसकी दर प्रति वर्ग मीटर रूपये 6780 है।मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में 19 मई, 2022 को आवंटन की प्रक्रिया नीलामी द्वारा पूर्ण करा ली गयी, नीलामी में प्रवीन कुमार अग्रवाल द्वारा अधितम बोली रू0 47,95000/- (रू0 सैतालीस लाख पंचानवे हजार मात्र) लगायी गयी। समिति द्वारा प्रवीन कुमार अग्रवाल के पक्ष में नवसृजित भूखण्ड संख्या 16 आवंटन हेतु अनुमोदित किया गया। सोशल कारपोरेट रिस्पोन्सिबिलिटी (सीएसआर) के सम्बन्ध में उपायुक्त उद्योग द्वारा समिति के समक्ष बताया गया और इसी के अन्तर्गत जनपद सुलतानपुर में स्थापित गोशालाओं में पशुओं के इलाज हेतु मशीन, चारा भूषा, गुड़ आदि की व्यवस्था हेतु वरिष्ठ पशु अधिकारी द्वारा सभी उद्यमियों से अनुरोध किया, जिस पर रवीन्द्र त्रिपाठी, प्रवीन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल द्वारा व्यवस्था करने हेतु आवश्वासन दिया गया। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, उपायुक्त उद्योग अनूप श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, उपायुक्त वाणिज्यकर, अग्रणी जिला प्रबन्धक,  बैठक आफ बड़ौदा सहित जनपद के उद्यमी एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

गोमती मित्र मंडल परिवार ने निभाया मानवीय कर्तव्य, निर्धन व्यक्ति का करवाया दाह संस्कार

Posted: 20 May 2022 01:38 AM PDT


सुलतानपुर सीता कुंड धाम पर स्थापना काल से ही गोमती मित्र मंडल ने तमाम आरोपों प्रत्यारोपों के बाद भी वहां निवास कर रहे निर्धन व्यक्तियों को अपने परिवार का ही सदस्य मानते हुए उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहने का प्रयास किया,,उसी कड़ी में आज एक बार पुनः गोमती मित्र मंडल परिवार ने अपने माननीय कर्तव्य का निर्वहन किया,विगत पच्चीस वर्षों से सीता कुंड धाम पर ही ठेला लगाकर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे निर्धन व्यक्ति महेश अग्रहरी की आकस्मिक मृत्यु के बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने उनके परिवार के सदस्यों को ढाढस बंधाते हुए अपनी देखरेख में दाह संस्कार कार्यक्रम संपन्न करवाया, साथ में उपस्थित रहे वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश पाठक,राजेन्द्र शर्मा,मुन्ना सोनी,राम क्विंचल मौर्य,अर्जुन यादव,आलोक तिवारी आदि, साथ ही मदन भैया ने परिवार को सभी संस्कार उचित एवं सम्मान पूर्वक करवाने का आश्वासन भी दिया,गोमती मित्र मंडल परिवार ने मृतक की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना सभा भी आयोजित की।

IG कविन्द्र प्रताप सिंह ने किया वार्षिक निरीक्षण

Posted: 20 May 2022 01:18 AM PDT


सुलतानपुर पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या  परिक्षेत्र कविन्द्र प्रताप सिंह ने  किया  वार्षिक निरीक्षण। आईजी ने सर्वप्रथम  रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली  तथा परेड न निरीक्षण कर टर्नआउट को चेंक किया  तत्पश्चात भ्रमण करके विभिन्न शाखाओं/इकाईयों, आर्मरी, क्वार्टर गार्द, अर्दली-कक्ष, बैरक, मेंस,कैन्टीन परिवहन शाखा, ए.एच.टी.यू कार्यालय आदि का निरीक्षण किया एवं सम्बन्धित अभिलेखों के रख-रखाव के विषय में पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आईजी ने पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं पेशी, क्षेत्राधिकारी कार्यालयों अपराध शाखा, आइजीआरएस सेल, महिला सहायता प्रकोष्ठ, शिकायत प्रकोष्ठ, वाचक कार्यालय एवं अन्य शाखा कार्यालयों का भ्रमण कर निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में अभिलेखों के बेहतर रखरखाव तथा कार्यरत अधिकारी/कर्मचारीगणों के कार्यों की गहनता से पूछताछ करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके साथ ही डीसीआरबी शाखा प्रभारी को अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही कराने तथा पुलिसकर्मियों के यात्रा भत्ता व चिकित्सा प्रतिपूर्ति से सम्बंधित प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने हेतु निर्देश दिए गए । इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक , डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव व अन्य अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहे।

नई तकनीक से विद्यार्थियों का जुड़ना भारत की प्रगति में सहायक होगा - एम एल सी

Posted: 20 May 2022 12:22 AM PDT


राणा प्रताप पीजी कालेज में ढाई सौ विद्यार्थियों को मिला टैबलेट

सुलतानपुर युवा नई तकनीक से परिचित होते रहें इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार बेहतरीन काम कर रही है। नई तकनीक से विद्यार्थियों का जुड़ना भारत की प्रगति में सहायक सिद्ध होगा।' यह बातें विधानपरिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहीं । वे शुक्रवार को राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित टैबलेट वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से विद्यार्थियों का जुड़ना शिक्षा क्षेत्र की गुणवत्ता में वृद्धि करेगा ।

नोडल अधिकारी सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि यहां एम ए फाइनल में पढ़ने वाले कालेज के लगभग ढाई सौ विद्यार्थियों को टैबलेट दिया गया ।उत्तर प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता एडवोकेट रणजीत सिंह तथा संचालन डॉ.प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र नाथ सिंह , पूर्व प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह, एडवोकेट एस.पी.सिंह , डॉ.निशा सिंह , डॉ.धीरेन्द्र कुमार , इंद्रमणि कुमार , डॉ.शैलेन्द्र प्रताप सिंह, ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि , सुनील त्रिपाठी , डॉ.मंजू ठाकुर , डॉ.नीतू सिंह , डॉ.संतोष सिंह 'अंश' , रवि सिंह समेत महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे ।

ई-विधान सिस्टम का लोकसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Posted: 20 May 2022 12:16 AM PDT


लखनऊ उत्तर प्रदेश की विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले शुक्रवार को प्रबोधन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रबोधन कार्यक्रम की शुरुआत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। प्रबोधन कार्यक्रम की शुरुआत से पहले लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने पुष्प भेंट करके किया। सतीश महाना ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हम डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ चुके हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत आभार उन्होंने बढ़-चढ़कर इस मामले में हिस्सा लिया।

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने मांग की कि टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग हमारी और मुख्यमंत्री जी की अलग कराई जाए।विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि कि हम ई-vidhan की तरफ बढ़ चुके हैं। पेपर लेस बजट कैसे पेश किया जाएगा। इसको लेकर हमने लोकसभा अध्यक्ष से कई टिप्स लिए लोकसभा अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल के दौरान संसदीय परिसर में कैंटीन बनवाने से लेकर अन्य कई विभिन्न सराहनीय कार्य किए हैं। जिसके टिप्स हमको भी मिले हैं। हम विधानसभा में नियम लागू कर रहे हैं e-vidhan प्रणाली किसे कहा जाता है।विधानसभा में ऐसी प्रणाली लागू की गई है कि जो विधानसभा सीटे जिस सदस्य के लिए अलॉट किया गया है वहीं से बैठकर ही अपना प्रबोधन दे सकता है इस दौरान अगर वह जब बोलना शुरू करेगा तो सबसे पहले वह बटन दब आएगा तब उसकी स्क्रीन की फोटो आने लगेगी फोटो आने पर हो जाएगा कि इनका प्रबोधन विधानसभा में शुरू हुआ है। मौजूदा समय में 403 सदस्य हैं। ई-विधान प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा शायद देश की सबसे बड़ी विधानसभा होगी, ये प्रदेश वो प्रदेश हैं जहां के सांसद देश के प्रधानमंत्री हैं। राष्ट्रीय राजनीति के अंदर भी उत्तर प्रदेश की विशेष भूमिका रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा  कि अब सदन में आपको बहुत मोटा बैग लाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। विधायक जब सदन में आते थे तो अपने साथ सहायक को साथ लेकर चलते थे। बहुत बार उनकी सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस होती थी कि उनका सहायक बैग लेकर सदन तक उनके साथ जाए। अब ई-विधान के बाद आपका काम सरल हो जाएगा।

सुल्तानपुर में ईओ ने नगरपालिका अध्यक्ष को लिखा पत्र, अपने पति बोले कार्यालय में न आए अनावश्यक

Posted: 19 May 2022 11:13 PM PDT

 


सुल्तानपुर जिले में नगरपालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल व उनके पति अजय जायसवाल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीजेपी विधायक विनोद सिंह ने ईओ को पत्र लिखकर अवगत कराया कि अध्यक्ष के पति अनावश्यक नगरपालिका कार्यालय में आकर पत्रावली तक का अवलोकन कर रहे। इस पर ईओ ने उन्हें कहा है कि अपने पति को ऐसा करने से रोके।विधायक ने कहा है कि अजय जायसवाल ने पिछले साढ़े चार वर्षों से अपने आपको स्वयं भू प्रतिनिधि घोषित कर रखा है व निरंतर नगरपालिका कार्यालय में उपस्थित होकर शासकीय कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप करते रहते हैं। बैठकों में शामिल होकर अपने मत को अभिव्यक्त करना एवं उस मत के समर्थन में सभासदों को प्रभावित करने की कोशिश करना उनकी आदत का हिस्सा है। कार्यालय के कर्मचारियों को भी अध्यक्ष के रुतबे से डरा धमका कर उनसे विधि विरुद्ध कार्य करवाना उनके द्वारा निरंतर जारी है। इस संदर्भ में एक पत्र और वीडियो क्लिप भी उन्होंने ईओ को दिया हैविधायक द्वारा दिए गए वीडियो क्लिप में अजय जायसवाल नगर पालिका कार्यालय में बैठकर शासकीय पत्रों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। विधायक ने  पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है कि अजय जायसवाल को अवगत कराए कि अनावश्यक कार्यालय में न आए। यदि कोई आवश्यक कार्य हो तो कार्य होने के बाद तुरंत कार्यालय से चले जाए। यदि कोई कार्य हो तो अधिशासी अधिकारी के अतिरिक्त किसी भी अन्य अधिकारी-कर्मचारी से वार्ता न करें। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी ने कहा है कि अनुमति के बिना पत्रावलियों का अवलोकन करना शासनादेश संख्या 583/9.1.96 8ई/95 दिनांक 15 फरवरी 1996, शासनादेश संख्या 3965/9.1.96 8ई/95 दिनांक 18 जून 1996 एवं शासनादेश संख्या 3859/9.1.96 8ई/95 दिनांक 23दिसंबर 2010 के विरुद्ध है। वही डीएम सुलतानपुर के पत्रांक 1457/एलबीसी दिनांक 18-5-22 द्वारा निर्देशित किया गया है कि नगर पालिका परिषद सुलतानपुर में किसी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा पालिका कार्य में हस्ताक्षेप न करने दें। ईओ ने कहा है कि पत्र को संज्ञान में लेते हुए अजय जायसवाल को अपने स्तर से निर्देशित करे।

टीचर ने की छात्रा से छेड़छाड़

Posted: 19 May 2022 11:01 PM PDT


लखनऊ झांसी जिले में एक टीचर ने कोचिंग में पढ़ने वाली अपनी छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। कोचिंग छोड़ने पर टीचर ने फोन कर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बनाया। फिर लड़की के भाई को फोन कर बोला कि "तेरी बहन को उठाकर ले जाऊंगा और उसके साथ गलत काम करुंगा। तुम्हे जो दिखाई दे सो कर लेना।" इससे छात्रा भयभीय है और घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। छात्रा की तहरीर पर प्रेम नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।जनपद के बबीना के रसीना गांव निवासी ध्रुव यादव पुत्र टीकाराम यादव नगरा के महावीरन मोहल्ले में गणित व कंप्टीशन की तैयारी के लिए कोचिंग चलाता है। प्रेम नगर थाना क्षेत्र की लड़की उसके पास कोचिंग पढ़ने के लिए जाती थी। आरोप है कि ध्रुव अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।परेशान होकर उसने सितंबर 2021 में कोचिंग छोड़ दी। टीचर के पास छात्रा का नंबर था, वह फोन कर अश्लील बातें करने लगा। तब लड़की ने नंबर ब्लॉक कर दिया। ध्रुव अलग-अलग नंबरों से फोन कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। बात नहीं मानने पर फोटो व वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। छात्रा ने बात मानने से इनकार कर दिया।

Post Bottom Ad

Pages