Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 26, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


MP chunav news- पंचायतों के लिए बैलेट पेपर का कलर फाइनल

Posted: 26 May 2022 05:52 AM PDT

भोपाल।
मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव EVM नहीं बल्कि बैलेट पेपर के माध्यम से होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतपत्रों के कलर फाइनल कर लिए हैं। यह इसलिए ताकि कोई कंफ्यूजन ना हो और मतदाता रंग देखकर पहचान सके कि वह ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत अथवा जिला पंचायत के लिए मतदान कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव- किसके मतपत्र का रंग कैसा होगा

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि पंच पद के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र इस्तेमाल होगा। पंचायत निर्वाचन-2022 मतपत्र और मतपेटी के द्वारा करवाया जाएगा। पंचायत चुनाव 3 चरणों में होंगे।

वहीं, नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को बुलाई गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त 27 मई को शाम 4 बजे से नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव-2022 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे।

BHOPAL NEWS- रुचि विजयवर्गीय विदेश में, पति अमरीश से पूछताछ, 12000 करोड़ का मामला

Posted: 26 May 2022 05:35 AM PDT

PEOPLES GROUP BHOPAL
के फाउंडर सुरेश विजयवर्गीय एंड डॉटर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुंजाइश बताई जा रही है। रुचि विजयवर्गीय विदेश में है। ED की टीम उनके पति अमरीश शर्मा से पूछताछ कर रही है। चर्चा है कि कुल 15 कंपनियों के माध्यम से 12000 करोड रुपए का आर्थिक अपराध किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

विजय वर्गीय परिवार की 15 कंपनियां जांच की जद में 

  1. पीपुल्स फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड, 
  2. LIVETT इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, 
  3. PG इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विस, 
  4. एक्सप्लोर नेचुरल रेसोर्स सर्विस-सप्लाई प्राइवेट लिमिटेड, 
  5. अन्नया साइन एंड मीडिया वेंचर प्राइवेट लिमिटेड, 
  6. RADIUS ईवेंट एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, 
  7. पीपुल्स आर्ट कल्चर एंड एजुकेशन, 
  8. हर्षवर्धमन इंडस्ट्रीज, 
  9. EQUATOR फाइनेंशियल एडवाइजरी कंसल्टेंसी प्रा. लिमिटेड, 
  10. PGH इंटरनेशनल प्राइवेट लि. 
  11. पीपुल्स मेगा ट्री बिल्डर्स प्रालि, 
  12. SAR हॉस्पिटेलिटी सर्विस, 
  13. SIMPLY नेचुरल हेल्थकेयर, 
  14. MYWAY आयुर्वेद कंपनी। 

मध्य प्रदेश के टॉप टेन कारोबारियों में शामिल है विजयवर्गीय परिवार

पीपुल्स ग्रुप के कारोबार में सुरेश विजयवर्गीय के अलावा उनकी बेटियां मेघा विजयवर्गीय, रुचि विजयवर्गीय एवं नेहा विजयवर्गीय भी हाथ बटातीं हैं। इस कारोबारी परिवार को सुरेश विजयवर्गीय एंड डॉटर्स कह सकते हैं। इनके अलावा कंपनियों में और भी कई डायरेक्टर हैं। यह मध्य प्रदेश का सबसे सफल कारोबारी परिवार माना जाता है।उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले में भी विजयवर्गीय परिवार का नाम आया था। रुचि विजयवर्गीय के पति अमरीश शर्मा अंडर ट्रायल है। उनका पासपोर्ट जप्त है।

GWALIOR NEWS- 11th की छात्रा से उसी के घर में गैंगरेप, 3 पड़ोसी युवकों के खिलाफ FIR

Posted: 26 May 2022 05:14 AM PDT

ग्वालियर।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 11वीं की छात्रा के साथ उसके ही फ्लैट में गैंगरेप का मामला सामने आया है। जब 16 साल की छात्रा प्रेग्नेंट हो गई तो उसे टैबलेट खिलाकर गर्भपात करा दिया। जब उसने यह बात अपनी मां को बताई तो आरोपियों ने घर में घुसकर छात्रा और उसकी मां को धमकाया।

मामला विश्वविद्यालय इलाके की एक मल्टी का है। छात्रा यहां अपनी मां के साथ फ्लैट में रहती है। मां मल्टी में ही शॉप चलाती है। 22 अप्रैल को मां दुकान पर चली गई थी। छात्रा घर में अकेली थी। इसी बीच मल्टी में ही रहने वाले विक्रम अनुरागी, रोहित गोस्वामी और गौरव पवैया घर में घुस आए। अंदर से दरवाजे की कुंडी बंद कर दी। इसके बाद तीनों ने छात्रा के साथ गलत किया। किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी।गैंगरेप की घटना के बाद पीड़िता को पीरियड नहीं आए तो उसने एक आरोपी को बताया कि तुम्हारे कारण मैं प्रेग्नेंट हो गई हूं। इस पर आरोपी उसे एक टैबलेट दे गए। छात्रा ने टैबलेट खाई तो गर्भपात हो गया। 

20 मई तक वह ठीक हुई तो उसने अपनी मां को सब-कुछ बता दिया। 23 मई को तीनों घर आए और गाली-गलौज करने लगे। मां-बेटी को धमकाया कि अगर पुलिस में रिपोर्ट की तो जान से मार देंगे। पीड़िता की शिकायत पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने तीनों युवकों पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी संतोष मिश्रा ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बाकी दो की तलाश की जा रही है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- विक्रांत कॉलेज के पास बोलेरो ने 2 बच्चों सहित 5 को रौंदा, मौत

Posted: 26 May 2022 04:49 AM PDT

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में विक्रांत कॉलेज के पास दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें 2 बच्चे शामिल हैं। ये सभी मुरैना के रहने वाले हैं और यहां शादी से जुड़े समारोह में शामिल होने आए थे। परिवार सड़क पर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी बोलेरो ने पांचो लोगों को कुचल दिया। 

जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह ग्वालियर के खुरेरी इलाके में हुई। मरने वाला परिवार मुरैना का रहने वाला है। ये ग्वालियर में आयोजित लगुन के कार्यक्रम के लिए आए थे। कार्यक्रम के बाद ये घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। ये सभी विक्रांत कॉलेज के निकट हसन पूरा ढाबे के पास खड़े थे। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने इन्हें चपेट में ले लिया। 

हादसे में निरपाल उर्फ पप्पू जाटव (60), राजा बेटी जाटव (50), बहू राजा बेटी जाटव (35), बच्ची पूनम (7) और रेशमा (6) की मौत हुई है। हादसे के बाद बोलेरो वाला गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। हादसा देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस चक्काजाम करने वाले लोगों को समझाइश दे रही है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

JABALPUR NEWS- इंजीनियर का शव नहर में पड़ी कार के अंदर से निकला

Posted: 26 May 2022 04:44 AM PDT

जबलपुर
। बरगी बांध की नहर में एक लावारिस कार पड़ी मिली। जब कार को बाहर निकाला गया तो उसके अंदर से एक इंजीनियर का शव निकला। यह इंजीनियर अधारताल थाना क्षेत्र का रहने वाला है और 14 मई से लापता था। 

इंजीनियर मयंक कुमार 14 मई से लापता थे

बरगी थाने के मुताबिक गुरुवार को मंगेली के ग्रामीणों से बरगी नहर में एक कार मिलने की सूचना मिली थी। जिसे क्रेन की मदद से कार निकाली गई। कार के MP20 F 9179 के रजिस्ट्रेशन के आधार पर पता चला कि ये वाहन सरस्वती कॉलोनी अधारताल निवासी मयंक कुमार चौकसे के नाम पर रजिस्टर्ड है। पता चला कि मयंक कुमार 14 मई से लापता है। 15 मई को परिवार वालों ने अधारताल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

घरवालों से कह कर गए थे, अब वापस नहीं आऊंगा

जानकारी के मुताबिक, मयंक चौकसे पेशे से प्राइवेट इंजीनियर था। करीब 6 महीने पहले ही उसकी पत्नी का निधन हो गया था। बताते हैं कि 14 मई को घर से निकलते समय उसने घरवालों को बोला भी था कि वह अब नहीं आएगा। आशंका जताई जा रही की पत्नी की मौत के सदमे में उसने कार को नहर में उतार दिया होगा।

महापौर प्रत्यक्ष, अध्यक्ष अप्रत्यक्ष चुने जाएंगे, राज्यपाल की मंजूरी- MP NEWS

Posted: 26 May 2022 04:34 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने उस अध्यादेश को मंजूरी दे दी है जिसमें सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव के तहत महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष (जनता द्वारा) और नगर पालिका एवं नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष (पार्षदों के द्वारा) प्रणाली से कराए जाने की व्यवस्था की थी। 

Minister of Urban Development and Housing, Govt of Madhya Pradesh भूपेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य शासन की ओर से यह निश्चित किया गया है कि जो महापौर का निर्वाचन होगा वह प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। जनता के द्वारा सीधे निर्वाचन होगा और जो नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन पार्षदों के माध्यम से होगा। 

यह सरकार ने तय किया है। सरकार ने इसका अध्यादेश राज्यपाल महोदय को भेजा था। जिसकी अनुमति प्राप्त हो गई है और गजट नोटिफिकेशन होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को यह प्रस्ताव सरकार की तरफ से भेज दिया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने वेश्याओं को कानूनी सुरक्षा के लिए गाइडलाइन जारी की- Hindi News

Posted: 26 May 2022 04:10 AM PDT

नई दिल्ली।
भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को एक याचिका पर फैसला सुनाते हुए वेश्याओं को कानूनी सुरक्षा के लिए 6 बिंदुओं की गाइडलाइन जारी की है। पुलिस को निर्देशित किया है कि वह किसी वेश्या के काम में हस्तक्षेप ना करें। वेश्यावृत्ति भी एक प्रोफेशन है। यदि वह वयस्क है और दोनों पक्षों की सहमति है तो पुलिस को आपराधिक कार्यवाही नहीं करनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट, कोरोना के दौरान ऐसी महिलाओं को आई पर परेशानियों को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था। कोर्ट ने कहा कि यह महिलाएं भी कानून के तहत गरिमा और समान सुरक्षा के हकदार हैं। जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एएस बोपन्ना की बेंच ने वेश्याओं के अधिकारों को सुरक्षित करने की दिशा में 6 निर्देश भी जारी किए हैं। कोर्ट ने कहा, यौन सुख उपलब्ध कराने वाले भी देश के नागरिक हैं। वे भी कानून में समान संरक्षण के हकदार हैं।

वेश्यालय चलाना गैरकानूनी है, वेश्यावृत्ति नहीं- सुप्रीम कोर्ट

बेंच ने कहा, इस देश के हर नागरिक को संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार मिला है। अगर पुलिस को किसी वजह से उनके घर पर छापेमारी करनी भी पड़ती है तो सेक्स वर्कर्स को गिरफ्तार या परेशान न करे। अपनी मर्जी से प्रॉस्टीट्यूट बनना अवैध नहीं है, सिर्फ वेश्यालय चलाना गैरकानूनी है।

महिला सेक्स वर्कर है, सिर्फ इसलिए उसके बच्चे को मां से अलग नहीं किया जा सकता। अगर बच्चा वेश्यालय या सेक्स वर्कर के साथ रहता है इससे यह साबित नहीं होता कि वह बच्चा तस्करी कर लाया गया है।

वेश्यावृत्ति के मामलों में पुलिस को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

अगर सेक्स वर्कर के साथ कोई भी अपराध होता है तो तुरंत उसे मदद उपलब्ध कराएं, उसके साथ यौन उत्पीड़न होता है, तो उसे कानून के तहत तुरंत मेडिकल सहायता सहित वो सभी सुविधाएं मिलें जो यौन पीड़ित किसी भी महिला को मिलती है। कई मामलों में यह देखा गया है कि पुलिस सेक्स वर्कर्स के प्रति क्रूर और हिंसक रवैया अपनाती है। ऐसे में पुलिस और एजेंसियों को भी सेक्स वर्कर के अधिकारों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। पुलिस को प्रॉस्टिट्यूट के साथ सम्मान के साथ व्यवहार करना चाहिए, पुलिस को उनके साथ मौखिक या शारीरिक रूप से बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए। कोई भी सेक्स वर्कर को यौन गतिविधि के लिए मजबूर नहीं कर सकता।

मीडिया ऐसी महिलाओं की पहचान सार्वजनिक ना करें

कोर्ट ने प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया से सेक्स वर्कर्स से जुड़े मामले की कवरेज के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की है। जिससे गिरफ्तारी, छापे या किसी अन्य अभियान के दौरान सेक्स वर्कर्स की पहचान उजागर न हो। कोर्ट ने ये आदेश सेक्स वर्कर्स के पुनर्वास को लेकर बनाए गए पैनल की सिफारिश पर दिए हैं।

INDORE NEWS- डीजे वाले ने दूल्हे के भाई की हत्या की, गाना नहीं बजाने हुआ विवाद

Posted: 26 May 2022 03:14 AM PDT

इंदौर।
 मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में बारात में छोटे से विवाद को लेकर डीजे वाले ने दूल्हे के भाई की हत्या कर दी।
आजाद नगर में बारात में मनपसंद गाना नहीं बजाने की बात पर हुए मामूली विवाद में युवक की हत्या कर दी गई।  पुलिस ने हत्या,हत्या का प्रयास में का मामला दर्ज किया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले डीजे की गाड़ी के ड्राइवर और उसके दो भाइयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

TI इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक पवन पुत्र नगर के रहने वाले अनिल चौहान की बारात नई बस्ती पालदा गई थी। बाना निकलने के दौरान हुए विवाद में विनोद पुत्र हरिसिंह चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह देवास के पटाडी गांव का रहने वाला था। वहीं उसकी बुआ का लड़का मनोज पुत्र हरिसिंह पंवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने इस मामले में डीजे के ड्राइवर अस्सू पुत्र सुधीर वर्मा उसके भाई दीपक और एक 17 साल के नाबालिग पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को रात में हिरासत में ले लिया था। आरोपी नई बस्ती पालदा के रहने वाले है।

टीआई के मुताबिक मृतक विनोद दूल्हे का चचेरा भाई है। बारात में भीम कश्यप का डीजे लगा था। रात में बारात निकलने के दौरान विनोद ने डीजे की गाड़ी रुकवा कर अपनी पसंद का गाना बजाने को कहा। इस बात पर उसकी डीजे के ड्राइवर अस्सू से कहासुनी हो गई। विनोद ने उसे थप्पड़ मार दिया। बारात में शामिल लोगों ने उसे समझाइश देकर रवाना कर दिया। रात में बारात लगने के बाद अस्सू अपने भाइयों को लेकर वहां आया। उसने यहां विनोद को चाकू मार दिए। बचाव करने आए बुआ के लड़के मनोज पर भी हमला कर दिया। दोनों को एमवाय अस्पताल ले जाया गया। यहां विनोद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विनोद के पिता ठेकेदारी का काम करते हैं। वह खुद पेशे से ड्राइवर था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसका एक साल का बेटा और एक बेटी है। रात में शादी के दौरान विनोद की मौत की खबर के बाद मातम छा गया। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें

MP NEWS- कमलनाथ ने कांग्रेस का मीडिया विभाग भंग किया, पटवारी का इस्तीफा मंजूर

Posted: 26 May 2022 02:04 AM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया विभाग को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। इसके साथ ही जीतू पटवारी को उनकी इच्छा के अनुसार मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद के दायित्व से मुक्त कर दिया है। 

उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया के जरिए अपना इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा था कि एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के आधार पर वह इस्तीफा दे रहे हैं, क्योंकि वह मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। जीतू पटवारी ने कमलनाथ से मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद पर किसी और की नियुक्ति की सलाह दी थी। 

कमलनाथ और पटवारी के बीच खटास बढ़ती जा रही है 

सन 2018 में जब कमलनाथ मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हुए तब जीतू पटवारी उनके कैंप का युवा चेहरा हुआ करते थे। सत्ता परिवर्तन के बाद से कमलनाथ और जीतू पटवारी के बीच रिश्तो में खटास देखी गई। पिछली बार विधानसभा वाले मामले में कमलनाथ ने जीतू पटवारी के खिलाफ खुली टिप्पणी की थी। कमलनाथ के घर होने वाली कई प्रमुख बैठकों में जीतू पटवारी नजर नहीं आते। मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद से सोशल मीडिया के जरिए इस्तीफा दिया गया और जिस प्रकार से स्वीकार किया गया वह शब्द भी चर्चा का विषय है। 

यहां ध्यान देना जरूरी है कि कार्यकारी, पद नहीं बल्कि प्रभार होता है। कार्यकारी अध्यक्ष एक प्रभारी के तौर पर काम करता है। उसे संगठन में स्वतंत्र पद नहीं कहा जाता। इस हिसाब से जीतू पटवारी के पास आप मध्यप्रदेश में कोई पद नहीं है।

MP NEWS- सप्ताह में 1 दिन पेट्रोल पंप बंद, प्रदेश में कहीं नहीं बिकेगा पेट्रोल-डीजल

Posted: 26 May 2022 04:35 AM PDT

भोपाल।
 मध्यप्रदेश के पेट्रोल पंप डीलर्स पेट्रोल-डीजल पर 5% कमीशन बढ़ाने पर अड़े हैं, तथा जून से हड़ताल पर जाने की धमकी दे रहे हैं। वे हफ्ते में एक दिन पेट्रोल पंप बंद रखेंगे। यानी, एक दिन प्रदेश में कहीं भी पेट्रोल-डीजल नहीं बेचा जाएगा। 25 मई की शाम 7 से 9 बजे के बीच बंद रखा गया था। विरोध का असर राजधानी भोपाल में भी दिखाई दिया अब डीलर्स हफ्ते में एक दिन पंप बंद रखने का प्लान बना रहे हैं।

मध्यप्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया, जून महीने में हफ्ते में एक दिन पेट्रोल-डीजल नहीं बेचने और जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की रणनीति बना रहे हैं। इससे पहले पेट्रोलियम मंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे। 26 मई को एसोसिएशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी पेट्रोलियम मंत्री हरदीप एस. पुरी से मुलाकात करेंगे। बातचीत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलता है तो ठीक, वरना हड़ताल ही विकल्प रहेगा।

एसोसिएशन के मुताबिक, ये हैं मांग

2017 को पेट्रोल-डीजल पर कमीशन तय किया गया था। पेट्रोल पर 3 रुपए 30 पैसे और डीजल पर 2 रुपए 12 पैसे दिए जा रहे हैं। यह कमीशन तब था, जब रेट वर्तमान से आधे थे। मांग है कि पेट्रोल-डीजल पर कमीशन 5% हो। इससे ईंधन के रेट घटे या बढ़े, कमीशन प्रतिशत वहीं रहेगा और डीलर्स को नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

एडवांस जमा एक्साइज ड्यूटी की राशि रिफंड की जाए। वर्तमान में प्रत्येक डीलर को 12 से 15 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पेट्रोल पंप डीलर्स यदि हड़ताल करते हैं तो आम लोगों की मुश्किलें बढ़ना तय है। उन्हें एक दिन ईंधन के लिए तरसना पड़ सकता है। राजधानी भोपाल में ही हर रोज साढ़े 9 लाख लीटर पेट्रोल और 12 लाख लीटर डीजल की खपत होती है। इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर में भी लाखों लीटर पेट्रोल-डीजल बिकता है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

JABALPUR NEWS- रिटायर्ड महिला प्राचार्य 9 साल से परेशान, ऑडिटर ने सेवा पुस्तिका छुपा ली

Posted: 26 May 2022 01:44 AM PDT

जबलपुर।
रिटायर्ड प्राचार्य श्रीमती पुष्पा राजपूत ने कलेक्टर से शिकायत की है कि जिला शिक्षा कार्यालय की ऑडिटर पुष्पा दुबे ने उनकी सेवा पुस्तिका छुपा ली है। 9 साल से परेशान कर रही है। सेवा पुस्तिका दिलाएं और ऑडिटर के खिलाफ कार्रवाई करें। 

केंद्रीय ग्रंथालय की रिटायर पूर्व प्राचार्य गोरखपुर निवासी पुष्पा राजपूत के मुताबिक शिक्षा विभाग से फरवरी 2012 में सेवानिवृति हुई। जिसके बाद जिला शिक्षा कार्यालय की ऑडिटर पुष्पा दुबे के द्वारा सेवा पुस्तिका को गायब कर दिया गया। 9 वर्ष बीतने के बाद भी विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही हैं। जिसके कारण 33 वर्ष की नौकरी करने के बावजूद सेवानिवृति व क्रमोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। 

रिटायर कर्मचारियों से सेवा पुस्तिका के बदले ₹10000 मांगे जाते हैं

प्राचार्य का आरोप है ऑडिटर पुष्पा दुबे के द्वारा सेवा पुस्तिका के लिए पूर्व में अन्य लोगों से सेवानिवृति के दौरान 10 हजार की मांग की जाती रही है। प्राचार्य होने के कारण ऑडिटर के द्वारा उनकी सेवा पुस्तिका को गायब कर दिया गया। वहीं जिला शिक्षा कार्यालय के द्वारा 9 वर्षों से सिर्फ भटकाया जा रहा है। प्राचार्य ने कलेक्टर से ऑडिटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है।

यह सिंधियाजी के खानदान का दोष है, सत्ता के साथ रहते हैं: नेता प्रतिपक्ष- GWALIOR NEWS

Posted: 26 May 2022 01:25 AM PDT

ग्वालियर।
मध्यप्रदेश की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में जाना, उनके खानदान का दोष है। वह हमेशा सत्ता के साथ रहना पसंद करते हैं। सन 1857 में भी ताकतवर अंग्रेजों का साथ दिया, महारानी लक्ष्मीबाई का साथ दिया होता तो हम 90 साल पहले आजाद हो जाते।

मध्यप्रदेश में एक परिवार एक टिकट फार्मूला लागू नहीं होगा

बैठक में तय हुआ कि नौजवानों को भी मौका मिलना चाहिए। वरिष्ठों का अनुभव व नौजवानों का जोश। पार्टी के पदों व टिकट वितरण में भी दोनों को समान अवसर मिलना चाहिए। यह फाॅर्मूला प्रदेश में भी लागू होगा। रहा सवाल एक परिवार-एक टिकट का, तो कोई सीधे आकर चुनाव लड़े, ऐसा नहीं होगा। उसे कम से कम 5 साल तक संगठन में काम करना होगा। यदि किसी परिवार के एक से अधिक सदस्य सक्रिय हैं और पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, तो उन्हें महत्व मिलेगा। 

मैं किसी के दवाब में आने वाला नहीं हूं: डॉक्टर गोविंद सिंह

नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद भी अपना दायरा सीमित बनाए रखने पर डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के नाते मैं प्रदेश में जहां भी अत्याचार होगा, चाहे गरीब, दलित शोषितों हों या फिर किसान, मैं आवाज उठाता रहूंगा। परिणाम कुछ भी हो। मैं किसी के दवाब में आने वाला नहीं हूं।

MP NEWS- डॉक्टर को हनी ट्रैप में फंसाने के लिए दूसरे डॉक्टर ने रची साजिश

Posted: 26 May 2022 01:14 AM PDT

मुरैना।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सुमावली में एक डॉक्टर का उसके‎ ही पड़ोसी डॉक्टर ने‎ अपनी रिश्तेदार की मदद से‎ अश्लील VIDEO बनवाया। इस‎ काम में वृद्ध महिला ने अपने बेटे-बहू‎ की मदद ली। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर, महिला, उसके बेटे-बहू और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

मुरैना शहर के रामनगर निवासी डॉ. रमेश पांडेय सुमावली में क्लीनिक चलाते हैं। पड़ोस में ही बड़ापुरा महटोली गांव का भूरा उर्फ लायक सिंह कुशवाह का भी बजरंग क्लीनिक है। डॉ. रमेश का लंबे समय से यहां क्लीनिक है, इसीलिए उनकी क्लीनिक खूब चलती है। डॉ. भूरा ने उनकी क्लीनिक बंद करवाने के लिए अपहरण और फिर हनी ट्रैप की साजिश रची। डॉक्टर से आरोपी 1 लाख रुपए ऐंठ चुके हैं, जब उन्होंने 3 लाख की‎ डिमांड और की तब परेशान डॉक्टर ने‎ 24 मई को सिविल लाइन थाने में‎ शिकायत दर्ज कराई।

16 मई‎ को डॉ. भूरा ने डॉ. पांडेय का मोबाइल‎ फोन यह कहकर मांगा कि एक रिश्तेदार‎ से बात करनी है। इसी दिन शाम 5 बजे‎ उनके मोबाइल पर एक महिला‎ ने कॉल करके अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं। उन्होंने फोन कट कर दिया। 18 मई को उन्होंने‎ क्लीनिक बंद की और चचेरे भाई की‎ बेटी की शादी में शामिल होने बाइक से निकले। महाराजपुरा नहर के पास दो‎ युवकों ने कट्‌टा अड़ा‎ दिया और उन्हें वांसी‎ नहर की पुलिया पर ले गए। उनकी अंगूठी छीन ली। फिर‎ जौरी गांव में नरुआ के पास स्थिति‎ एक सूने मकान में ले गए।‎

संतोष कुशवाह और मोनू कुशवाह नाम के‎ दोनों युवक डॉक्टर को जौरी गांव में नरुआ‎ के पास स्थित खाली मकान में ले गए। यहां‎ वृद्ध महिला और उसकी बहू पहले से थी। उन्होंने डॉक्टर के कपड़े उतारकर महिलाओं के साथ अश्लील VIDEO बनाए। आरोपियों ने डॉक्टर को धमकाया कि‎ इस VIDEO से हम तुम्हें बदनाम कर देंगे।‎ मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

डायबिटीज वालों के लिए गुडन्यूज, इंसुलिन इंजेक्शन नहीं लगाना पड़ेगा -NATIONAL NEWS

Posted: 26 May 2022 01:32 AM PDT

राजस्थान के जयपुर में पहली बार 16 लोगों को आर्टिफिशियल पेनक्रियाज इक्विपमेंट लगाया गया है। जोकि शरीर में उतनी ही मात्रा में इंसुलिन देगा जितनी जरूरत होगी। डायबिटीज पीड़ित लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है। इससे शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम-ज्यादा होने और इंसुलिन को इंजेक्ट करने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। अब तक इसका ट्रायल मंजूर किया जा चुका है और यूएसएफडीए( USFDA, यूनाइटेड स्टेट एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) से डेढ़ महीने में अप्रूवल मिलने की उम्मीद है।

आर्टिफिशियल पैंक्रियास इक्विपमेंट्स क्या है 

यह आर्टिफिशियल पैंक्रियास इक्विपमेंट 2 इंस्ट्रूमेंट को साथ में लाकर बनाया गया है। इसमें सीजीएम यानी कंटीन्यूअस ग्लूकोस मॉनिटरिंग और इंसुलिन पंप के बीच कनेक्टिविटी की गई है। हालांकि सीजीएम और इंसुलिन पंप पिछले एक दशक से उपयोग में लाए जा रहे हैं लेकिन अब दोनों एक साथ काम करेंगे और शरीर को उसी समय पर्याप्त इंसुलिन मिल सकेगी जिस समय इसकी जरूरत होगी। हालांकि अभी यह इक्विपमेंट्स महंगा है (करीब 5 लाख) परंतु कई कंपनियां इस दिशा में काम कर रही हैं और लगभग नवंबर तक कई कंपनियां इस तरह का प्रोडक्ट बाजार में ले आएंगी।

डॉ.पुनीत सक्सेना ,सीनियर प्रोफेसर, मेडिसिन, एसएमएस ने बताया कि सीजीएम और इंसुलिन पंप मिलकर ऐसा काम करेंगे कि शरीर को जरूरत पड़ते ही इंसुलिन मिल सके। इस पर लंबे समय से काम हो रहा है। अभी कुछ लोगों (16) को यह लगाया भी गया है। जो काफी हद तक गुड फील भी कर रहे हैं। यूएसएफडीए से अप्रूवल मिलने पर लोगों को राहत मिलेगी और कई कंपनियों के आने से इसकी कीमतों में भी कमी होगी।

अभी तक डायबिटीज के मरीजों को इंसुलिन पंप और सीजीएम से ही बार-बार इंसुलिन लेना पड़ता था। अब दोनों की कनेक्टिविटी कर आर्टिफिशियल पेनक्रियाज क्रिएट किया गया है। इसमें लगा सेंसर से शरीर में इंसुलिन की मात्रा बताएगा और इंसुलिन पंप उतनी ही मात्रा में शरीर में इंसुलिन दे देगा। अभी तक चल रहे ट्रायल को मंजूरी मिली है और राजस्थान में 16 लोगों को यह आर्टिफिशियल पैंक्रियास अभी गया है। कंपनी के आर्टिफिशियल पैंक्रियास इक्विपमेंट को यूएसएफडीए से डेढ़ महीने में अप्रूवल मिलने की उम्मीद है।

डिग्री के आधार पर किसी को राज्य का निवासी नहीं माना जा सकता: हाई कोर्ट- MP NEWS

Posted: 26 May 2022 12:43 AM PDT

जबलपुर।
मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय ने एलएलबी के छात्र मनोज कुमार पांडे विरुद्ध अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि किसी डिग्री के आधार पर यह नहीं माना जा सकता कि वह व्यक्ति किस राज्य का निवासी है। यदि मध्य प्रदेश का छात्र किसी दूसरे राज्य से डिग्री प्राप्त करता है तो उसे बाहर ही नहीं माना जा सकता और यदि कोई दूसरे राज्य का निवासी छात्र मध्य प्रदेश के किस कॉलेज से डिग्री प्राप्त करता है तो उसे मध्य प्रदेश का निवासी नहीं माना जा सकता।

रीवा निवासी मनोज कुमार पांडे ने अविभाजित मध्यप्रदेश, वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की गुरुघासीदास विश्वविद्यालय से 1997 में बीए की डिग्री ली। वर्ष 2020 में याचिकाकर्ता ने जब LLB करने के लिए अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय त्योंथर में प्रवेश लिया तो नामांकन शुल्क के तौर पर विश्वविद्यालय ने याचिकाकर्ता को प्रदेश के बाहर से आए छात्र के तौर पर मानते हुए 8000 रुपये शुल्क लिया।

इसे याचिकाकर्ता की ओर से याचिका के जरिए इस आधार पर चुनौती दी गई कि वह मध्यप्रदेश का मूल निवासी है। अधिवक्ता नित्यानंद मिश्रा ने तर्क दिया कि छत्तीसगढ़ का गठन याचिकाकर्ता के बीए करने के बाद 2000 में हुआ था, अतः वह दूसरे प्रदेश का छात्र नहीं माना जा सकता है। सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश सुजय पाल व न्यायाधीश द्वारकाधीश बंसल की युगलपीठ ने फैसला सुनाया कि किसी डिग्री के आधार पर यह निर्धारित नहीं किया जा सकता कि व्यक्ति किस राज्य का निवासी है। 

नगरीय निकाय चुनाव- अध्यादेश से पहले मुख्यमंत्री, राज्यपाल से मिले- MP NEWS

Posted: 25 May 2022 11:55 PM PDT

भोपाल
। मध्यप्रदेश में महापौर, नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे या अप्रत्यक्ष प्रणाली से, इस प्रश्न का सही उत्तर राजभवन की सील लगने के बाद ही पता लगेगा। फिलहाल अध्यादेश की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंगू भाई पटेल से मिले। 

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन महापौर एवं अध्यक्ष पद पर प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव चाहता है जबकि भाजपा के विधायक चाहते हैं कि प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव हो, क्योंकि प्रत्यक्ष प्रणाली से चुना गया महापौर खुद को विधायक से बड़ा मानता है और नगर पालिका अध्यक्ष को विधायक के समकक्ष। इस कशमकश के चलते एक बार अध्यादेश पर राज्यपाल की मुहर लगने के बाद उसे वापस बुला लिया गया था। 

सूत्रों का कहना है कि एक बार फिर अध्यादेश तैयार हुआ है। इस बार फैसला लिया गया है कि महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष और नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव पार्षदों के द्वारा अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। इस विषय को लेकर इतना कंफ्यूज हो गया है कि कंफर्म न्यूज़ तभी बताई जा सकती है जब राजभवन से अध्यादेश पर जावक नंबर दर्ज हो जाए।

PEOPLES GROUP BHOPAL- प्रवर्तन निदेशालय का छापा, कॉलेज सहित 5 ठिकानों पर सर्चिंग

Posted: 26 May 2022 01:17 AM PDT

भोपाल।
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े कारोबारियों में शामिल सुरेश विजयवर्गीय द्वारा स्थापित पीपुल्स ग्रुप के 5 ठिकानों पर ED RAID की खबर आ रही है। बताया गया है कि पीपुल्स कॉलेज और पीपुल्स समाचार सहित कई ऑफिसों में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। उल्लेख अनिवार्य है कि प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाही तब होती है जब मामला बहुत बड़े लेवल पर आर्थिक अपराध का हो। 

बताया गया है कि Enforcement Directorate Mumbai की टीम 50 गाड़ियों में भरकर आई है। टीम 200 से ज्यादा सदस्य शामिल हैं। सभी ऑफिस को नो एंट्री कर दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इससे पहले आयकर विभाग ने पीपुल्स ग्रुप के ठिकानों पर कार्रवाई की थी। करोड़ों का हिसाब किताब ऐसा मिला था जिसमें टैक्स चोरी की गई थी। पीपुल्स ग्रुप के कारोबार में सुरेश विजयवर्गीय के अलावा उनकी बेटियां मेघा विजयवर्गीय, रुचि विजयवर्गीय एवं नेहा विजयवर्गीय भी हाथ बटातीं हैं। 

आयकर और प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाही में क्या अंतर होता है

आयकर विभाग की कार्रवाई में ऐसी आय का पता किया जाता है जिसका टैक्स नहीं जमा किया गया है। यानी कि अवैध कारोबार से कमाया गया पैसा जिसका टैक्स नहीं दिया। प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई में बहुत बड़े स्तर के आर्थिक अपराधों का पता किया जाता है। यानी कि कोई ऐसा कारोबार जो ना केवल अवैध है बल्कि अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है।

Post Bottom Ad

Pages