| आजमगढ़: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया का फूंका पुतला Posted: 26 May 2022 07:05 AM PDT भाजपा पिछड़ा वर्ग नेता डिप्टी सीएम केशव प्रसाद पर सपा सुप्रीमो के बयान से आक्रोशित थे
आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर सपा मुखिया व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। उनके द्वारा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सदन में दिए गए बयान पर कार्यकर्ता आक्रोशित थे। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि वह आजमगढ़ के सांसद रहे, लेकिन जनता से उन्हें कुछ लेना-देना नहीं है। इसीलिए ही जनमानस ने प्रदेश में उनकी पार्टी का पत्ता साफ कर दिया है। महेंद्र मौर्य, मोनू विश्वकर्मा, हरिवंश मिश्रा, हलधर दूबे, विपिन राय, राम निवास सिंह, महेंद्र मौर्य आदि थे। |
| आजमगढ़: जिले में आचार संहिता लागू,पोस्टर व होर्डिंग आदि तत्काल हटवाए - डीएम Posted: 26 May 2022 05:03 AM PDT 69-आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव को लेकर डीएम ने की तैयारी बैठक
कोई भी अधिकारी/कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ेंगे - विशाल भारद्वाजआजमगढ़ 26 मई-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने आयोग के निर्देश दिनांक 25 मई 2022 के द्वारा 69-आजमगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन हेतु निर्वाचन की तिथियों की घोषणा के उपरान्त आज कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव की तैयारियों को लेकर नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उप निर्वाचन की सभी तैयारियॉ तत्काल शुरू कर दी जाए। उन्होने कहा कि जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है, इसलिए नगर पालिका/नगर पंचायत मे अधिशासी अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी सरकारी भवनों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगे हुए पोस्टर, बैनर, होर्डिंग आदि तत्काल हटाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि सभी सरकारी भवनों/कार्यालयों की दिवालों पर पेंट की गयी वाल राइटिंग को तत्काल मिटा दिया जाए। उन्होने कहा कि पेयजल/सफाई के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी तथा शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि बूथ स्थलों के शौचालय, पानी की व्यवस्था, लाईट की व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक तैयारियॉ निर्धारित समय के अन्दर पूर्ण कर ली जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पार्टी रवानगी स्थल/काउन्टिंग स्थल पर जाकर बैरिकेटिंग आदि आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होने कहा कि आवश्यकतानुसार संबंधित विभाग टेण्डर आदि की प्रक्रिया समय से सुनिश्चित करें। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रूट चार्ट देख कर समय से फाइनल कर लें। उन्होने कहा कि सभी विभाग कार्य योजना तैयार कर उपलब्ध करा दें। उन्होने कहा कि सभी आवश्यक स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे लगाकर क्रियाशील कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथों पर व्हील चेयर उपलब्ध कराई जाए तथा रैम्प आदि की व्यवस्था समय से करा लिया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया की तैयारी समय से सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि एफएसटी को तत्काल क्रियाशील कर दिया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सुरक्षा बलों के ठहरने का स्थान चिन्हित कर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होने कहा कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ेगा। अपरिहार्य परिस्थितियों में ही अधिकारी व कर्मचारी अनुमति लेकर मुख्यालय छोड़ेंगे। उन्होने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। यदि निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता पायी जाती है तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम प्रारम्भ कर दें। उन्होने कहा कि अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए स्वीप मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया जाए। उन्होने आरटीओ को निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार वाहनों की उपलब्धता समय से सुनिश्चित करा लें। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पूर्व में जारी की गयी कोविड-19 की गाईडलाइन का पालन प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आईएन तिवारी, पीडी, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीपीआरओ लालजी दूबे, पीओ डूडा सहित सभी विभागां के अधिकारीगण उपस्थित रहे। |
| आजमगढ़: बिजली विभाग की मॉर्निंग रेड में 11 पर विद्युत चोरी का एफआईआर Posted: 26 May 2022 04:21 AM PDT 26 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गये, 01 लाख 30 हजार की वसूली हुई
विद्युत वितरण खण्ड-चतुर्थ (फूलपुर) के अन्तर्गत ग्राम दशमड़ा समेत कई स्थानों पर हुई चेकिंगआजमगढ़: विद्युत चोरी को रोकने हेतु श्री सैयद अब्बास रिजवी अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल-द्वितीय, आजमगढ़ के निर्देशन में गुरुवार को सुबह 07:00 बजे से विद्युत वितरण खण्ड-चतुर्थ (फूलपुर), आजमगढ़ के अन्तर्गत ग्राम-दशमड़ा एव अन्य कई स्थानों पर पुलिस प्रवर्तन दल, आजमगढ़ एवं विद्युत विभाग की टीम द्वारा सघन जाच अभियान चलाया गया। मौके पर 11 लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़े जाने पर उन पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। 38 परिसरों की चेकिंग की गयी, जिसमें 26 उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाये पर काटे गये। मौके पर बकायेदार उपभोक्ताओं से लगभग 1.3 लाख की वसूली की गयी। मॉर्निंग रेड की कार्यवाही के दौरान श्री रामपाल सिंह यादव, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड-चतुर्थ, आजमगढ़ श्री विनोद कुमार, उपखण्ड अधिकारी-फूलपुर आजमगढ़, श्री राधेश्याम यादव, उपखण्ड अधिकारी-पवई, आजमगढ़ श्री मोहरसिंह चौहान, उपखण्ड अधिकारी मार्टिनगंज, आजमगढ़, श्री निखिल शेखर सिंह, अवर अभियन्ता श्री नवनीत कुमार अवर अभियन्ता श्री गुजन यादव, अवर अभियन्ता, श्री राकेश यादव प्रभारी प्रवर्तन दल आजमगढ़ एवं अन्य विद्युत / प्रवर्तन दल के कर्मचारी मौजूद रहे। यह अभियान लगातार चलता रहेगा। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि विद्युत कनेक्शन के लिए किसी भी जन सेवा केन्द्र पर आवेदन कर विद्युत कनेक्शन प्राप्त कर सकते है। |
| आजमगढ़: पंचायत सहायक पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश Posted: 26 May 2022 03:10 AM PDT सीडीओ ने सेवा समाप्त कर वेतन वसूली का दिया निर्देश
मेडिकल कालेज में वार्ड ब्याय के पद पर भी कर रहा था कामआजमगढ़: जहानागंज ब्लाक के जलालपुर गांव में तैनात पंचायत सहायक हरिवंश यादव पुत्र हीरावन की सेवा समाप्त कर उससे वेतन वसूली का निर्देश दिया गया है। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने हरिवंश पर केस दर्ज कराने का भी आदेश दिया है। सीडीओ ने बताया की हरिवंश यादव जलालपुर गांव में पंचायत सहायक के पद पर और राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में वार्ड ब्याय के पद पर काम कर रहा था। इस मामले की शिकायत करने पर जांच कराई गयी तो जांच में पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट आने पर हरिवंश की सेवा पंचायत सहायक के पद से सेवा समाप्त करते हुए वेतन रिकवरी और आरोपी के खिलाफ जहानागंज थाने में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। |
| आजमगढ़: मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली, 04 गिरफ्तार Posted: 25 May 2022 11:37 PM PDT सरायमीर पुलिस ने दो अवैध असलहा, बाइक व प्रतिबंधित मांस बरामद किया
आजमगढ़: सरायमीर थाना पुलिस द्वारा आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी सहित चार को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लग गई है उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश शातिर गौ तस्कर हैं। उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मास, दो अवैध असलहा, कारतूस सहित दो बाइक बरामद हुई है। सरायमीर पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ अपराधी ग्राम रामराय का पुरा स्थान से गुजरने वाला है। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष विवेक पांडेय अपने हमराहियों सहित मौके पर मुस्तैद हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार चार लोगों को जब रुकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस को देख कर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस द्वारा चलाई गई आत्मरक्षार्थ गोली में एक बदमाश घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल सहित चारों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में घायल मो0 आमिर पुत्र मकसूद अहमद निवासी शेरवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, जावेद अख्तर पुत्र शब्बीर अहमद निवासी शेरवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, मो0 अब्दुल्लाह पुत्र मशरुफ अहमद निवासी शेरवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़,मशरुफ अहमद पुत्र अब्दुल गनी निवासी शेरवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो असलहा, कारतूस दो मोटरसाइकिल सहित 140 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। |
| आजमगढ़: संसदीय सीट के उप चुनाव की अधिसूचना जारी, 23 जून को मतदान Posted: 25 May 2022 11:25 PM PDT 26 जून को होगी मतगणना,18,38,593 वोटर करेंगे मतदान
देखें,आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र में कहां कितने बढ़े व कटे नामआजमगढ़ : सपा मुखिया अखिलेश यादव के आजमगढ़ सदर संसदीय सीट से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट पर उप चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय में चुनाव की तैयारी तेज हो गई। उप चुनाव में आजमगढ़ संसदीय सीट के पांच विधानसभा आजमगढ़, गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर और सुरक्षित सीट मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि 23 जून को मतदान और 26 जून को मतगणना होगी। बताया कि अधिसूचना जारी होने के दिन से लेकर नामांकन की तिथि तक संभावित प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर सकेंगे। आजमगढ़ सदर संसदीय सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव के इस्तीफा देने के बाद रिक्त सीट पर उपचुनाव की निर्वाचन आयोग से अधिसूचना जारी की गई है। संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में विधानसभा चुनाव से 5556 अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। लोकसभा सीट के पांच विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1149 मतदान केंद्रों के 2176 बूथों पर चुनाव कराया जाएगा, जहां कुल 18,38,593 मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब तक प्रस्तुत किए गए फार्म छह, सात व आठ के निस्तारण के बाद 269 नाम कटे तो 5556 नये मतदाता बढ़े हैं। हालांकि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक नाम बढ़ाने, काटने की प्रक्रिया चलेगी।
आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र में बढ़े व कटे नाम
-गोपालपुर......1356.........12
-सगड़ी........1752..........08
-मुबारकपुर......573..........05
-आजमगढ़......1354.........242
-मेंहनगर........531..........02
वर्तमान में विधानसभावार कुल वोटर व अन्य
-गोपालपुर.......3,59,363..........08
-सगड़ी.........3,35,563..........12
-मुबारकपुर......3,53,616..........02
-आजमगढ़.......395465...........00
-मेंहनगर........4,03,586...........22 लोकसभा उप चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग से अधिसूचना जारी होने से पहले तैयारी चल रही है। मतदान केंद्र व बूथ विधानसभा चुनाव के ही रहेंगे। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नाम बढ़ाने व काटने के संबंध में फार्म आए थे, जिसका निस्तारण कर दिया गया है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक फार्म भरे जा सकते हैं। |