Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- गुलबाग मैरिज गार्डन BHOPAL बंद रहेगा, हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी - NEWS TODAY
- डिस्कवरी में रुचि वालों के लिए बड़ी खबर, सवा लाख साल पहले मृत लड़की का दांत मिला - New Discovery News
- INDORE में कारोबारी के बेटे को 20 लाख की पड़ी एक ई-सिगरेट, 8 महीने तनाव में रहा सो अलग
- शिक्षकों से भी 5 दिन काम लीजिए, ग्रीष्मकालीन नहीं अर्जित अवकाश दीजिए- MP karmchari news
- अतिथि विद्वानों ने सहायक प्राध्यापक भर्ती 2017 निरस्त करने की मांग की - MP karmchari news
- गरीब लड़कियों का इस्तेमाल करते हैं, 2 लाख में 100 करोड़ की तस्करी- INDORE NEWS
- मध्य प्रदेश मानसून- 2 दिशाओं से आएंगे बादल, झमाझम होगी पहली बारिश - MP weather forecast
- GWALIOR से बड़ी खबर- बंद कमरे में मिले दो दिग्गज मंत्री, पढ़िए क्या बात हुई
- GWALIOR NEWS- सरकारी स्कूल शिक्षक का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी
- मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव कब होंगे, मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया, 2 मंत्रियों की बंद कमरे में मुलाकात- MP NEWS
- CM RISE SCHOOL- प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल की पदस्थापना के आदेश जारी
- BHOPAL NEWS- मसाला कारोबारी के खिलाफ रेप की FIR, विवाहित महिला से 7 साल शोषण का आरोप
- MP NEWS - TI श्यामपुर रिश्वत लेते गिरफ्तार, बोलेरो चोरी की रिपोर्ट लिखने 25 हजार रुपए मांगे
- GWALIOR NEWS- फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी, 7 दिन से सोया नहीं था
- MP EMPLOYEE NEWS - कर्मचारी और टीचर्स की गर्मियों की छुट्टियां निरस्त, आदेश जारी
- MP NEWS- गुरुकुल के छात्रों का खर्च सरकार देगी, 12th के छात्र को 10 हजार रुपये मिलेंगे
- JABALPUR NEWS- बैंक सिक्योरिटी गार्ड ने गोली मारकर सुसाइड किया, सेना से रिटायर थे
- SC ने MDCRC की की मुश्किलें बढ़ाई, BDS कोर्स एडमिशन की याचिका खारिज, 3 साल से बंद है कॉलेज
- MP COLLEGE CORNER- यूजी का नया सिलेबस जारी, फिल्म संगीत जैसे नए विषय पढ़ सकेंगे छात्र
- MPTET VARG-3 का रिजल्ट रुका, रद्द हो सकती परीक्षा, 10 लाख कैंडिडेट्स का भविष्य दांव पर
- RGPV NEWS - BAarch BTech का टाइम टेबल जारी
- Small business ideas- 10ft का स्टोरूम और 50000 पूंजी से, ₹20000 महीने प्रॉफिट
- MP NEWS- जन शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आदेश जारी
- अनुमति के बिना किसी का वाहन ले जाने वाले को क्या सजा मिलती है, जानिए- MV Act,1988,
- MP NEWS- आरक्षक का शव ससुराल में पेड़ पर लटका मिला
| गुलबाग मैरिज गार्डन BHOPAL बंद रहेगा, हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी - NEWS TODAY Posted: 28 May 2022 08:16 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल कोहेफिजा में संचालित गोल बाग मैरिज गार्डन बंद रहेगा। संचालक अकबर हसन खान को नगर निगम ने लाइसेंस नहीं दिया और हाईकोर्ट से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। मैरिज गार्डन की जमीन पर किसी भी प्रकार की गतिविधि संचालित नहीं की जा सकती। न्यायमूर्ति शील नागू व न्यायमूर्ति एमएस भट्टी की युगलपीठ ने मामले की सुनवाई की थी। गुलबाग मैरिज गार्डन के संचालक अकबर हसन खान की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि उन्होंने कोहेफिजा खानूगांव, भोपाल में गुलबाग मैरिज गार्डन संचालन के लिए भोपाल नगर निगम को लायसेंस के लिए आवेदन दिया। अधिवक्ता मोहम्मद आदिल उस्मानी ने न्यायालय में पक्ष रखते हुए बताया कि निगम ने याचिकाकर्ता को यह लायसेंस देने के पूर्व 30 दिसम्बर 2021 को कुछ वैधानिक औपचारिकताएं व शर्तें पूरी करने के लिए आदेश जारी किया। इसी आदेश को याचिका में चुनौती दी गई। भोपाल नगर निगम की ओर से न्यायालय में बताया गया कि याचिकाकर्ता के गुलबाग मैरिज गार्डन में संचालित गतिविधियों को अवैध व जनहित के खिलाफ बताते हुए एक जनहित याचिका दायर की गई है। यह अभी लम्बित है। 4 मई 2022 को इस याचिका की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने इस जमीन पर किसी भी तरह की गतिविधियों के संचालन पर रोक लगा दी थी। |
| Posted: 28 May 2022 07:35 AM PDT General knowledge current affairs in Hindiपृथ्वी पर मनुष्य एक जिज्ञासु और कल्पनाशील प्राणी है। वह हमेशा इतिहास में झांकता है और भविष्य की कल्पना करता है। इसी प्रकार के विलक्षण नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण समाचार है। एक प्राचीन गुफा से 8 साल की लड़की का दांत मिला है। इस लड़की की मृत्यु 130000 साल पहले हुई थी। मानव की विलुप्त प्रजाति होमो डेनिसोवन की लड़की का दांत मिलादक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश लाओस (Laos) में एक गुफा के अंदर करीब 130000 साल पुराना एक दांत मिला है। पुरातत्वविदों के जांच में पाया कि यह दांत एक 8 वर्षीय लड़की का था, जो मानव की विलुप्त प्रजाति होमो डेनिसोवन की बच्ची थी। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि इस दांत के अध्ययन से मानव विकास की सबसे बड़ी पहेली सुलझाने में मदद मिलेगी। इंसान की कुल कितनी प्रजातियां थीगौरतलब है कि आधुनिक मनुष्य यानी होमो सेपियन्स बीते 10 हजार वर्षों से एकमात्र मानव प्रजाति होने के इतने अभ्यस्त हो गए हैं कि किसी अन्य मानव प्रजाति की कल्पना करना मुश्किल है, लेकिन वास्तविकता ये है कि होमोसेपियन्स मानव प्रजाति की ही तरह एक और इंसानी प्रजाति भी इतिहास में अस्तित्व में थी। करीब 10 लाख साल पहले धरती पर कम से कम 7 प्रजातियों रहा करती थी। 2010 में पुरातत्वविदों ने होमो डेनिसोवन नाम की एक विलुप्त मानव प्रजाति की खोज की थी, जो रूस से दक्षिण पूर्व एशिया तक फैली हुई थी। होमो डेनिसोवन्स प्रजाति के मानव कहां रहते थेहोमो डेनिसोवन दक्षिण पूर्व एशिया में ऐसे समय में रहते थे, जब अन्य मानव प्रजाति होमो सेपियंस, होमो निएंडरथल, होमो लॉन्ग और होमो फ्लोरेसेंस भी पृथ्वी के विभिन्न हिस्सों में पाए जाते थे। लाओस में पाया जाने वाला दांत दक्षिण पूर्व एशिया में होमो डेनिसोवन का पहला जीवाश्म है। कोबरा गुफा गुफा की लोकेशन, जहां 130000 साल पुराना लड़की का दांत मिलापुरातत्वविदों को जो दांत मिला है, वह कोबरा गुफा में मिला था, जो लाओस की राजधानी वियनतियाने से 260 किमी दूर है। नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित शोध में बताया गया है कि डेनिसोवन दक्षिण एशिया में मौजूद थे और होमो सेपियंस और होमो डेनिसोवन शायद दक्षिण पूर्व एशिया में मिले थे। रिसर्चर ने पहली बार 2010 में रूस के साइबेरिया में अल्ताई पहाड़ों की एक गुफा में डेनिसोवन की एक युवती की उंगली की हड्डी की खोज की थी। 2019 में तिब्बती पठार पर जबड़े की हड्डी की खोज की गई थी। इससे यह प्रमाण मिलता है कि इन प्रजातियों का एक हिस्सा चीन में भी निवास करता था। ब्लैक बॉक्स से कम नहीं है ये दांतलाओस की खुदाई में मिले दांत के बारे में वैज्ञानिक जानोली ने कहा कि यह दांत इंसान के ब्लैक बॉक्स की तरह है। इसके अंदर जीवन से जुड़ी कई जानकारियां छिपी हैं। वैज्ञानिक दांतों का उपयोग विभिन्न प्रजातियों के बीच अंतर बताने के लिए करते रहे हैं। शोधकर्ताओं को अंदेशा है कि होमो सेपियन्स और होमो डेनिसोवन इंटरब्रीडिंग के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में आ सकते हैं। |
| INDORE में कारोबारी के बेटे को 20 लाख की पड़ी एक ई-सिगरेट, 8 महीने तनाव में रहा सो अलग Posted: 28 May 2022 07:58 AM PDT इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 8th के छात्र को ब्लैकमेल करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित पिछले आठ माह से छात्र को धमका कर 25 तोला सोना (लगभग 1400000 रुपए से ज्यादा) और छह लाख रुपये ऐंठ चुके थे। छात्र के पिता का रेगजीन का कारोबार है। 10 दिन पूर्व उन्होंने इंस्टाग्राम पर छात्र और बदमाशों की चैटिंग पढ़ ली और पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी से शिकायत की। पुलिस उपायुक्त (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों के नाम मोहम्मद सूफियान पुत्र इकबाल निवासी गुलजार कालोनी, मोहम्मद फरहान पुत्र इकबाल निवासी गुलजार कालोनी और अयान पुत्र इकबाल निवासी गुलजार कालोनी है। 14 वर्षीय पीड़ित छात्र भी पहले ब्रुकबांड कालोनी (माणिकबाग) में रहता था। पिछले साल लाकडाउन के दौरान आरोपितों ने छात्र से दोस्ती कर ली और एक दिन ई सिगरेट मुंह में लगा कर उसका फोटो खींच लिया। आरोपितों ने छात्र को बदनाम करने की धमकी दी और रुपये मांगना शुरू कर दिए। घबराया छात्र घर से रुपये निकाल कर देने लगा। उपायुक्त के मुताबिक आरोपितों ने पठान के नाम से इंस्टाग्राम आइडी बना ली थी। फरहान उससे पठान के नाम से चैटिंग कर रुपये मंगवाता था। तीनों ने छात्र से कहा कि उनका बम्बई बाजार के गुंडों से संबंध है। हत्या और हत्या की कोशिश के प्रकरण भी चल रहे हैं। छात्र और उसके पिता की हत्या की धमकी दी तो सात माह के भीतर छात्र ने लॉकर में रखे 25 तोला वजनी जेवर और रुपये चुरा कर आरोपितों को दे दिए। कुछ दिनों पूर्व छात्र के पिता उसका मोबाइल चला रहे थे तो फरहान का मैसेज आया। मैसेज में उसने छात्र को रुपयों के लिए धमकाया था। छात्र के पिता ने मैसेज पढ़ लिया लेकिन फरहान ने उसे तुरंत डिलीट कर दिया। कारोबारी छात्र बन कर बात करने लगे तो पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो गया। इसके पूर्व तो वे नौकरानी और घर के सदस्यों पर ही शंका कर रहे थे। कारोबारी ने पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र को शिकायत की और क्राइम ब्रांच से जांच करवाई। तकनीकी आधार पर जांच हुई और शुक्रवार को पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर राजेंद्र नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें |
| शिक्षकों से भी 5 दिन काम लीजिए, ग्रीष्मकालीन नहीं अर्जित अवकाश दीजिए- MP karmchari news Posted: 28 May 2022 07:15 AM PDT जबलपुर। म.प्र.तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि शासन शिक्षकों का शोषण बंद करे। जब शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश दीपावली, दशहरा, शीतकालीन अवकाश कई वर्षों से रद्द किए जा रहे हैं। शिक्षकों को, अन्य कर्मचारियों की तरह उपयोग किया जा रहा है तो फिर क्यों ना ग्रीष्मकालीन अवकाश की व्यवस्था ही खत्म कर दी जाए। अन्य कर्मचारियों की तरह शिक्षकों से 5 दिन काम लिया जाए और अर्जित अवकाश दिया जाए। ग्रीष्मकालीन अवकाश में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण एवं छात्रों को दी जा रही सुविधाएं उपलब्ध कराने में एवं विभिन्न प्रकार के राज्य शिक्षा केन्द्र के कार्यो में लगाया जाता है, इस कारण घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश का उपभोग शिक्षक कर ही नहीं पाते हैं, विगत दो वर्षों से कोरोना काल के चलते ग्रीष्मकालीन अवकाश में घर घर सर्वे अनाज वितरण जैसे सभी कार्य इनके द्वारा किये जा रहे हैं। प्राचीन काल में शिक्षकों द्वारा किये जा रहे मानसिक परिश्रम के एवज में एवं कृषि कार्य के कारण दीपावली, दशहरा में अवकाश की व्यवस्था की गई थी, जो पूरी तरह से लगभग समाप्त कर दी गई हैं। अतः इन अवकाशों के स्थान पर अर्जित अवकाश प्रदान किया जाना न्यायसंगत होगा। संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवेधश तिवारी, अटल उपाध्याय, मुकेश सिंह, आशुतोष तिवारी, आलोक अग्निहोत्री, ब्रजेश मिश्रा, सुनील जैन, दुर्गेश पाण्डेय, डॉ संदीप नेमा, बी. एस.ठाकुर, राजेन्द्र गढवाल, सुरेन्द्र जैन, मुन्नालाल नामदेव, संतकुमार चीपा, देवेन्द्र प्रताप सिंह, श्याम बाबू मिश्रा, प्रमोद पासी, राजेन्द्र कुररिया, अमर सिंह लोधी, नितिन अग्रवाल, गगन चौबे, विनय नामदेव, मनोज सिंह, पवन ताम्रकार, महेश कोरी, संतोष तिवारी, प्रियांशु शुक्ला आदि ने माननीय मुख्यमंत्री का ईमेल कर मांग की है कि शिक्षकों का कार्यदिवस म.प्र. के अन्य लोकसेवकों की भांति शिक्षकों को भी 5 दिवसीय सप्ताहिक कार्य व्यवस्था का लाभ दिया जाना चाहिए। |
| अतिथि विद्वानों ने सहायक प्राध्यापक भर्ती 2017 निरस्त करने की मांग की - MP karmchari news Posted: 28 May 2022 07:08 AM PDT भोपाल। सहायक प्राध्यापक भर्ती 2017 का विवाद और गहराता जा रहा है, अब इस भर्ती को निरस्त करने की मांग फिर उठने लगी है। महाविद्यालयीन अतिथि विद्वान महासंघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सरकार से आग्रह किया है की इस विवादित भर्ती को सरकार तत्काल निरस्त कर प्रदेश के युवाओं के साथ और अतिथि विद्वानों के साथ न्याय करे। आज खुद लोकसेवा आयोग द्वारा बार-बार शुद्धि पत्र जारी करके ये साबित कर रहा है की एक बड़े स्तर पर लापरवाही बरती गई है जिसके कारण प्रदेश सरकार पर प्रश्न चिन्ह लगने लगा है। सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा शुरू से ही विवादित रही। आज लोक सेवा आयोग ने फिर दिव्यांग आरक्षण मामले में पुनरीक्षित विज्ञापन जारी किया। जैसा की विदित है की ये भर्ती जबसे आई है 2017 से तब से लगातार विवादित रही है। विज्ञापन निकलने से दो दर्जन से ज्यादा बार संशोधन किया गया था।आज फिर पीएससी ने एक बड़े संशोधन के लिए रोस्टर सिस्टम जारी किया है।इस भर्ती की विसंगतियों को लेकर अतिथि विद्वानों ने न्यायलय में गुहार लगाई थी।आज भी अतिथि विद्वानों की लड़ाई इस भर्ती के खिलाफ़ जारी है।अब देखने वाली बात है की इस रोस्टर से 2 से 3 वर्ष तक नौकरी कर चुके कई असिस्टेंट प्रोफेसर बाहर होंगे तो कई अंदर होंगे। डॉ आशीष पांडेय, मीडिया प्रभारी अतिथि विद्वान महासंघ का कहना है कि जबसे सहायक प्राध्यापक भर्ती का ये विज्ञापन आया था तबसे अतिथि विद्वान इस बड़े घोटाले के खिलाफ़ सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़े थे और आज भी लड़ रहे हैं। विज्ञापन निकलने से सैकड़ों बार इसमें संशोधन किया गया था। पूरी भर्ती प्रक्रिया ही संदेहास्पद है। अगर वास्तव में शिवराज सरकार घोटाले के खिलाफ़ है तो इस विवादित भर्ती को तत्काल निरस्त कर उच्च स्तरीय जांच करवाए और मध्य प्रदेश के मूल निवासी रिक्त पदों के विरुद्ध वर्षों से सेवा देते आ रहे अतिथि विद्वानों को नियमित कर वादा निभाए। अतिथि विद्वानों की भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ होती है इसे खुद मुख्यमंत्री जी 16 दिसंबर 2019 को शाहजहानी पार्क भोपाल आंदोलन में आकर बोल चुके हैं। डॉ देवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष,अतिथि विद्वान महासंघ का कहना है कि 24,25 और 27 तारीख़ को लगातार आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2017 का शुद्धि पत्र जारी किया जा रहा है इससे साबित होता है की बड़े स्तर पर गोलमोल किया गया है। आज सरकार के उपर भी ये भर्ती प्रश्न चिन्ह लगा दी है।शिवराज सरकार से आग्रह है की इस विवादित भर्ती को तत्काल निरस्त कर प्रदेश के युवाओं और अतिथि विद्वानों के साथ न्याय करें।अतिथि विद्वानों की लड़ाई इस भर्ती घोटाले के खिलाफ़ जारी रहेगी। |
| गरीब लड़कियों का इस्तेमाल करते हैं, 2 लाख में 100 करोड़ की तस्करी- INDORE NEWS Posted: 28 May 2022 06:32 AM PDT इंदौर। नारकोटिक्स डिपार्टमेंट इंदौर की टीम उन लड़कियों से पूछताछ कर रही है जिन्हें इटारसी स्टेशन पर 100 करोड रुपए मूल्य के मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया है। लड़कियों ने बताया कि वह गरीब परिवारों से हैं और इन पदार्थों की डिलीवरी के बदले उन्हें ₹200000 मिलने वाले थे। लड़कियों को इस्तेमाल करने से पहले, ट्रेनिंग दी, विदेश घुमायालड़कियों ने बताया कि कूरियर गर्ल के तौर पर इस्तेमाल करने से पहले उन्हें न केवल ट्रेनिंग दी गई थी, बल्कि करोड़ों रुपए की ड्रग्स सौंपने के पहले इन्हें 15 दिन के लिए विदेश की सैर भी कराई गई थी। पकड़ी गई सभी लड़कियां केवल आठवीं पास हैं और गरीब परिवारों से आती हैं। कूरियर गर्ल्स भारत लाईं 100 करोड़ की ड्रग्सNCB द्वारा बताया कि 15 दिन पहले मिजोरम में रहने वाली तीनों लड़कियों लालम जोनी, लाल वेंनहिनी और रामसंग दुई बेंगलुरु से जिम्बाब्वे पहुंची थीं। गिरोह के एजेंट ने उनके लिए एक होटल में कमरे बुक कराए थे। 15 दिन घूमने के बाद जब लड़कियां वापस भारत लौट रही थीं, तब उन्हें तीन सूटकेस दिए गए। तीनों सूटकेस में 7-7 किलो हेरोइन रखी हुई थी। तीनों कूरियर गर्ल फ्लाइट से दुबई होते हुए बेंगलुरु पहुंचीं। यहां से तीनों को दिल्ली जाना था। तीनों राजधानी एक्सप्रेस से बेंगलुरु से दिल्ली के लिए निकली। लेकिन रास्ते में भोपाल में हो रही चैकिंग की सूचना मिलने पर वो इटारसी उतर गईं। होटल के कमरे से किया गिरफ्तारमुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने इटारसी रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में छापा मारकर तीनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके 3 सूटकेसों से करीब 21 किलो एमडी और हेरोइन जब्त की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 168 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस धंधे में लड़कियों का रिक्रूटमेंट कैसे होता हैअधिकारियों की मानें तो ड्रग्स माफिया मिजोरम और आसाम के अलावा बांग्लादेश में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की तलाश करते हैं। फिर परिवार की लड़कियों को रोजगार देने के बहाने हायर किया जाता है। इसके एवज में परिवार को हर महीने पांच से दस हजार रुपए दिए जाते हैं। टूरिस्ट वीजा पर पिकअप कंट्रीज में भेजतेलड़कियों का पासपोर्ट बनवाकर उन्हें दो से तीन बार उन देशों में भेजा जाता है, जहां से ड्रग्स लाना होती हैं। ताकि वे वहां के माहौल से अनुकूल हो सकें। इससे कूरियर गर्ल्स इन पिकअप कंट्रीज में इमिग्रेशन और लोकल कनेक्ट को लेकर पूरी तरह से ट्रेंड हो जाती हैं। उन्हें विदेश में जाकर किससे मिलना है। वहां कौन-कौन गिरोह के एजेंट हैं इसके बारे में बताया जाता है। इसके बाद ड्रग्स की खेप लाने के लिए लड़कियों का कूरियर की तरह इस्तेमाल किया जाता है। ट्रिप पर जाने से पहले देते हैं रुपएNCB की पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि उन्हें एक खेप लाने के बदले 2 लाख रुपए मिलते हैं। किसी भी ट्रिप पर जाने से पहले उन्हें कुछ रुपए भी दिए जाते थे। यह रुपए इस बात की गारंटी होते थे, कि यदि कोई भी युवती इस मामले में पकड़ी जाती है, तो परिवार किसी भी तरह से गिरोह के अन्य व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को न दे। नौकरी देने के नाम पर करते थे गिरोह में शामिलड्रग्स तस्करी में जितनी भी लड़कियों को लाया जाता है, वो कम पढ़ी-लिखी और गरीब परिवार की होती हैं। ड्रग्स पैडलर पहले ऐसी युवतियों की पूरी जानकारी निकालने के बाद उन्हें रोजगार देने के नाम पर अपने गिरोह में शामिल करते हैं। |
| मध्य प्रदेश मानसून- 2 दिशाओं से आएंगे बादल, झमाझम होगी पहली बारिश - MP weather forecast Posted: 28 May 2022 05:55 AM PDT भोपाल। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि इस बार मानसून के बादल 2 दिशाओं से आएंगे। एक जबलपुर की तरफ से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेंगे और दूसरे इंदौर की तरफ से मध्यप्रदेश के आसमान में छा जाएंगे। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में पहली बारिश 1 दिन देरी से हो सकती है परंतु झमाझम होगी। Madhya Pradesh monsoon weather forecastमध्यप्रदेश में मौसम से जुड़े सभी सरकारी और प्राइवेट विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों ने मानसून को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। सब को साझा करने के बाद निष्कर्ष निकलता है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 15 जून को मानसून की पहली बारिश होगी और 20 जून 2022 तक मध्य प्रदेश के पूरे आसमान पर मानसून के बादल छा जाएंगे। पहली बारिश हो जाएगी। मानसून के बादल पश्चिम बंगाल की खाड़ी से और अरब सागर से एक साथ उठकर मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहे हैं। मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमानभारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार जबलपुर एवं शहडोल संभाग के सभी जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है। चंबल, सागर एवं रीवा संभाग के जिलों में तथा नर्मदा पुरम और दतिया जिले में हल्की बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है। |
| GWALIOR से बड़ी खबर- बंद कमरे में मिले दो दिग्गज मंत्री, पढ़िए क्या बात हुई Posted: 28 May 2022 05:26 AM PDT ग्वालियर। मध्य प्रदेश की राजधानी भले ही भोपाल हो लेकिन सत्ता की रणनीति ग्वालियर में बनती है। आज भारतीय जनता पार्टी के दो दिग्गज नेता बंद कमरे में आधे घंटे तक बातचीत करते रहे। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान सरकार के प्रवक्ता एवं मुख्यमंत्री के दावेदारों में से एक डॉ नरोत्तम मिश्रा मध्यप्रदेश में किसी भी सबसे बड़े पद के लिए सबसे पहला विकल्प नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने उनके घर पहुंचे। दोनों आधा घंटे तक बातचीत करते रहे और फिर मुरैना के लिए रवाना हो गए जहां दोनों एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। मध्य प्रदेश के भाजपाई बिना चेहरे के चुनाव लड़ना चाहते हैंहमारे सूत्रों का कहना है कि यह मुलाकात विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर हुई है। भारतीय जनता पार्टी का एक बड़ा वर्ग चाहता है कि मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा बिना किसी चेहरे के चुनाव लड़े। यानी कि अगला चुनाव शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ना लड़ा जाए। सनद रहे कि 2018 की चुनाव में भी यही मांग की गई थी जिसे ठुकरा दिया गया था। उसके बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बन गई थी। |
| GWALIOR NEWS- सरकारी स्कूल शिक्षक का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी Posted: 28 May 2022 04:47 AM PDT ग्वालियर। डकैतों ने पुलिस को डायरेक्ट चैलेंज करते हुए ग्वालियर जिले के एक शासकीय शिक्षक को किडनैप कर लिया। शिक्षक का मोबाइल फोन ऑन है, लेकिन पुलिस अब तक मोबाइल की लोकेशन पता नहीं लगा पाई है। बताया गया है कि ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में ठाकुर बाबा रोड पर रहने वाले हरि शरण श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय रामपुर में हेड मास्टर के पद पर पदस्थ हैं। मंशापूर्ण हनुमान जी के दर्शन करने के लिए ग्वालियर के लिए निकले थे लेकिन वापस नहीं आए। उनके मोबाइल फोन से उनके बेटे के फोन पर एक मैसेज आया जिसमें 2000000 रुपए फिरौती की मांग की गई है। चिंता की बात यह है कि शिक्षक के परिवार वाले पुलिस से मदद मांगने के लिए डबरा से लेकर ग्वालियर तक दौड़-धूप करते रहे। हर पुलिस थाने से उन्हें किसी और पुलिस थाने में जाने की सलाह दी गई। डबरा के पत्रकारों के सवाल करने पर एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि हम किडनैप हुए शिक्षक के मोबाइल की टावर लोकेशन निकालकर पता लगाने की कोशिश कर रही है। जबकि परिवार वालों का कहना है कि उनके मोबाइल की लोकेशन झांसी रोड थाना क्षेत्र में मिल रही है। |
| Posted: 28 May 2022 05:42 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना कब जारी होने की संभावना है और तब से आचार संहिता लागू होगी। मध्यप्रदेश में नगर पालिका चुनाव की संभावित तारीखमध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद नगरीय निकाय चुनाव अगस्त के पहले हफ्ते तक हो सकते हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग 1 जून को नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा कर सकता है। यानी उसी दिन आचार संहिता लागू हो जाएगी और इसके 2 महीने के भीतर मतदान और चुनाव परिणाम आ जाएंगे। संभावना है कि जुलाई में जैसे ही पंचायत चुनाव खत्म होंगे, इसके बाद नगरीय निकाय चुनाव होंगे। हम यह मानकर चल सकते हैं कि अगस्त पहले हफ्ते तक नगरीय निकाय के चुनाव सम्पन्न हो जाएंगे। नरेंद्र और नरोत्तम की बंद कमरे में हुई मुलाकातकेंद्रीय कृषि मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी में शिवराज सिंह चौहान का विकल्प नरेंद्र सिंह तोमर और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदार गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की ग्वालियर में बंद कमरे में मुलाकात हुई। माना जा रहा है कि यह मुलाकात विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर हुई। इस बार कोशिश की जा रही है कि भारतीय जनता पार्टी सीएम कैंडिडेट घोषित ना करें। |
| CM RISE SCHOOL- प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल की पदस्थापना के आदेश जारी Posted: 28 May 2022 07:59 AM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में सीएम राइज स्कूलों में सीएम राइज योजना के तहत स्कूलों में शिक्षकों व प्राचार्यों की पदस्थापना के लिए परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब इन स्कूलों में 87 प्राचार्यों और 370 उपप्राचार्यों की पदस्थापना के लिए आदेश जारी किए जा रहे हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने अभी हाल में 87 प्राचार्यों के पदस्थापना के आदेश जारी किए। शुक्रवार को 50 से अधिक उपप्राचार्यों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए। राजधानी में सीएम राइज स्कूल को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। पिछले साल रशीदिया स्कूल को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार किया गया है। इसी तरह अन्य स्कूलों को भी तैयार किया जा रहा है। सीएम राइज योजना के तहत प्रदेश में इस सत्र से 275 स्कूलों को सीएम राइज स्कूलों के तौर पर शुरू किया जा रहा है। नवीन सत्र 13 जून से शुरू हो जाएगा। स्कूलों में LKG से विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। सीएम राइज स्कूल में कक्षा पहली से 12 तक कक्षाएं संचालित होंगी। इनमें नजदीकी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय शामिल किए जाएंगे। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- मसाला कारोबारी के खिलाफ रेप की FIR, विवाहित महिला से 7 साल शोषण का आरोप Posted: 28 May 2022 03:15 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाने में विवाहित महिला की शिकायत पर एक मसाला कारोबारी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है। कारोबारी शादी करने का भरोसा देकर महिला का पिछले सात साल से शरीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित इब्राहिमगज इलाके में मसाले की दुकान लगाता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय महिला शाहजहांनाबाद की एक मल्टी में अपने पति व बच्चों के साथ रहती है। सात साल पहले इसी मल्टी में लखन रघुवंशी नाम का युवक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। मल्टी में आसपास ही रहने के कारण महिला की लखन से पहचान हो गई थी। महिला का पति उसके साथ मारपीट करता था, इसी बात का फायदा उठाते हुए लखन ने महिला से सहानुभूति बढ़ाते हुए नजदीकी संबंध बना लिए। महिला जब उस पर भरोसा करने लगी तो लखन ने उसे शादी करने का झांसा दे दिया। लखन ने महिला से बोला था कि वह उसके साथ शादी करेगा और उसके बच्चों की देखभाल भी करेगा। कुछ दिन बाद लखन ने अपना घर बदल दिया और परिवार के साथ शांति नगर में आकर रहने लगा। महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि मई 2015 में एक दिन जब लखन की पत्नी से मिलने के लिए शांतिनगर पहुंची। उस समय लखन घर में अकेला था, सूनेपन का फायदा उठाते हुए लखन ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। ज्यादती करने के बाद उसने कहा कि वह महिला से कुछ दिनों बाद ही शादी कर लेगा। इस तरह से झांसा देकर वह महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। महिला जब भी शादी करने की बात कहती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। पिछले दिनों महिला ने जब शादी के लिए जोर डाला तो लखन ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| MP NEWS - TI श्यामपुर रिश्वत लेते गिरफ्तार, बोलेरो चोरी की रिपोर्ट लिखने 25 हजार रुपए मांगे Posted: 28 May 2022 02:50 AM PDT सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में जिले के श्यामपुर थाने के इंचार्ज अर्जुन जायसवाल और होमगार्ड सैनिक अजय मेवाड़ा 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं। आरोपितों द्वारा रिश्वत की यह राशि एक फरियादी से बोलेरो चोरी की रिपोर्ट लिखने के मामले में ली गई। शुक्रवार रात लोकायुक्त पुलिस संगठन की भोपाल इकाई ने फरियादी भागीरथ जाटव की शिकायत पर यह कार्रवाई की। जाटव की बोलेरो चोरी हो गई, जिसकी शिकायत उन्होंने श्यामपुर थाने में की थी। थाना प्रभारी और उनकी टीम ने रिपोर्ट नहीं दर्ज कर जाटव को यह कहकर धमकाया था कि आप झूठ बोल रहे हो। साथ ही थाने में पिटाई की गई और 50 हजार रुपये की मांग की गई थी। जानकारी के अनुसार भगीरथ जाटव निवासी श्यामपुर जिला सीहोर द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल को 24 मई 2022 को लिखित शिकायत की गई थी। आवेदक ने इसमें कहा था कि उसके द्वारा बोलेरो वाहन की चोरी की रिपोर्ट थाना श्यामपुर में लिखाई थी। जिस पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक अर्जुन जायसवाल ने आवेदक को ही थाने में बैठा लिया और उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही कहा गया कि आवेदक गांजा बेचता है, जिसकी गाड़ी ओडिशा में पकड़ी गई थी, जिसकी झूठी रिपोर्ट वह थाने में लिखा रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी अर्जुन जायसवाल द्वारा आवेदक से 50 हजार रुपये की मांग की गई और न देने की सूरत में धोखाधड़ी के केस में फंसाने की धमकी दी गई। लोकायुक्त की जांच में आवेदक की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद धारा सात पीसी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के निर्देशन में 27 मई की रात्रि लगभग 11.30 बजे आवेदक से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक अर्जुन जायसवाल और नगर सैनिक अजय मेबाड़ा को थाना श्यामपुर में रंगेहाथ पकड़ा गया। थाना प्रभारी ने प्रकरण दर्ज करने के ऐवज में 50 हजार रुपए की मांग की थी। कई दिनों तक भटकने के बाद जब बोलेरो चोरी होने की एफआइआर दर्ज नहीं हुई तो भागीरथ जाटव ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में की। पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपित को साथ लेकर शुक्रवार को देर रात श्यामपुर थाने गई। इस दौरान थाना प्रभारी जायसवाल थाने में बैठे थे। पीछे होमगार्ड सैनिकों का बैरक है। होमगार्ड सैनिक अजय मेवाड़ा उस समय बैरक में मौजूद थे। जायसवाल ने जाटव से मुलाकात की तो उन्होंने राशि अजय मेवाड़ा को रखवाने को कहा। मेवाड़ा ने राशि रखवा ली और थोड़ी देर बाद नोट उठाकर अपने पास रख लिए। तब तक थाना प्रभारी और मेवाड़ा आपस में मिल गए। उसी दौरान लोकायुक्त की टीम गई और दोनों को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। जांच एजेंसी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS- फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी, 7 दिन से सोया नहीं था Posted: 28 May 2022 01:59 AM PDT ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के मुरार क्षेत्र में एक फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल कनपटी पर रखकर ट्रिगर दबा दिया। गोली सिर के आरपार हो गई और फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। रिटायर्ड फौजी ने यह कदम क्यों उठाया जब पड़ताल की तो पता लगा कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। बीते सात दिन से वह सोया तक नहीं था। जिस कारण वह तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। उपनगर मुरार के तिकोनिया निवासी 38 वर्षीय अनिल सिंह यादव सेना से रिटायर्ड हवलदार थे। दो साल पहले उन्होंने बीआरएस लिया था। घर पर में उनकी पत्नी आशा सिंह (35), बेटे आर्यन (17) और गुन्नू (12) हैं। अनिल के पिता रमेश सिंह यादव भी सेना से रिटायर्ड थे। दो साल पहले उनकी भी मौत हुई है। पिता की मौत के बाद से अनिल काफी अवसाद में थे। वह सोचते ज्यादा थे इस कारण उनको नींद नहीं आती थी। लगातार नींद पूरी नहीं होने पर धीरे-धीरे वह तनाव का शिकार होते चले गए। वह चिड़चिड़ाने लगे थे। जिस कारण उनका मनोचिकित्सक पर इलाज भी चल रहा था। परिवार के सदस्य उन पर लगातार नजर रखते थे। शुक्रवार रात वह अपने तीन मंजिल मकान की पहली मंजिल पर अलग रूम में सो रहे थे। उनके बेटे व पत्नी अलग रूम में थे। तड़के 3 से 4 बजे के बीच अचानक गोली चलने की आवाज आई। पत्नी और बच्चे अनिल के कमरे में पहुंचे तो देखा कि उन्होंने सिर पर पिस्टल अड़ाकर फायर किया था। वह खून से लथपथ थे और पूरे कमरे में ब्लड पड़ा था। परिजन ने कुछ पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी रिषीकेश मीणा, टीआई मुरार शैलेन्द्र भार्गव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल से पिस्टल व राउंड जब्त कर लिया है। साथ ही शव को निगरानी में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पड़ताल में मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। अनिल तनाव की वजह से चिड़चिड़े हो गए थे। इसलिए परिवार के सदस्य घर के हथियार उनसे छुपाकर अलमारी में रखते थे। अनिल के नाम पर लाइसेंसी पिस्टल थी और उनके पिता के नाम पर बारह बोर बंदूक है। कभी-कभी वह सफाई के लिए भी पिस्टल निकालने के लिए कहते थे तो परिजन नहीं देते थे। पर पता नहीं शुक्रवार रात कहां से उन्होंने चाबी लेकर अलमारी खोल ली और पिस्टल निकालकर यह आत्मघाती कदम उठा लिया। इस मामले में सीएसपी मुरार रिषीकेश मीणा का कहना है कि एक रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। काफी समय से वह तनावग्रस्त थे और घर से उनके इलाज चलने के दस्तावेज भी मिले हैं। घटना स्थल की जांच की जा रही है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| MP EMPLOYEE NEWS - कर्मचारी और टीचर्स की गर्मियों की छुट्टियां निरस्त, आदेश जारी Posted: 28 May 2022 07:09 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के चलते शासकीय कर्मचारियों और स्कूल टीचर्स की गर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी है तथा आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ आचार संहिता को भी लागू कर दिया गया है। साथ ही सरकार तैयारियों में जुट गई है। 1 मई से 9 जून तक शिक्षकों की गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई थी। पंचायत चुनाव के चलते अब इसे निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश देते हुए कहा गया है कि 27 मई 2022 के परिपालन ने त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय के चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान में कार्यरत शिक्षकों के लिए घोषित अवकाश निरस्त किए जाते हैं।कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- गुरुकुल के छात्रों का खर्च सरकार देगी, 12th के छात्र को 10 हजार रुपये मिलेंगे Posted: 28 May 2022 01:06 AM PDT भोपाल। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है कि मध्य प्रदेश के महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान से संबद्धता प्राप्त गुरुकुल (आवासीय विद्यालय) को शासन की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी। गुरुकुल (निजी आवासीय संस्कृत विद्यालयों) के विद्यार्थियों के भोजन, गणवेश और कापी-किताब का खर्च सरकार उठाएगी। पहली से पांचवीं तक के बच्चों को आर्थिक सहायता के लिए आठ हजार रुपये एवं छठवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे। आदेश में यह भी लिखा है कि यदि कोई विद्यार्थी किसी कक्षा में अनुत्तीर्ण होता है तो वह उसी कक्षा में दोबारा पढ़ने के लिए आर्थिक सहायता के लिए पात्र नहीं होगा। बता दें कि प्रदेश में 90 निजी आवासीय संस्कृत विद्यालयों में करीब 10 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। शासन की ओर से महर्षि पतंजलि से संबद्ध निजी आवासीय संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इससे विद्यार्थियों में संस्कृत को बढ़ावा मिलेगा पहली से पांचवीं के बच्चों के लिए संस्कृत विद्यालयों को आठ हजार में से 7400 रुपये विद्यालयों को और 600 रुपये विद्यार्थियों या अभिभावकों के खाते में दिए जाएंगे। इसी तरह छठवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए 10 हजार में से 8800 रुपये विद्यालयों को और 1200 रुपये विद्यार्थियों के खाते में दिए जाएंगे। शासन की ओर से यह आर्थिक सहायता विद्यार्थियों के भोजन, गणवेश, पाठ्य पुस्तक एवं पाठ्य सामग्री और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दी जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थियों पर होने वाले अन्य खर्चे निजी आवासीय विद्यालयों द्वारा किया जाएगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| JABALPUR NEWS- बैंक सिक्योरिटी गार्ड ने गोली मारकर सुसाइड किया, सेना से रिटायर थे Posted: 28 May 2022 12:18 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के रांझी क्षेत्र में एक बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रांझी TI विजय सिंह परस्ते और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड रामधार प्रजापति ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर सुसाइड किया है। इंद्रा आवास कॉलोनी रांझी निवासी रामधार प्रजापति सेना से रिटायर होने के बाद बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। पत्नी और बच्चे अलग रहते हैं। रामधार प्रजापति का एक दिन पहले उनका पत्नी से विवाद हुआ था। आज सुबह उन्होंने खुद को घर में गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसियों को जानकारी हुई। रामधार प्रजापति ने पैर में गोली मारी थी। ज्यादा खून बह जाने से उनकी मौत हो गई। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| SC ने MDCRC की की मुश्किलें बढ़ाई, BDS कोर्स एडमिशन की याचिका खारिज, 3 साल से बंद है कॉलेज Posted: 27 May 2022 10:19 PM PDT इंदौर। मध्य प्रदेश में इंदौर के मॉडर्न डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। कॉलेज प्रबंधन ने शीर्ष अदालत में अर्जी लगाकर मांग की थी कि BDS कोर्स में प्रवेश के लिए डेडलाइन बढ़ाने के आदेश डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया और केंद्र सरकार को दिए जाएं। शुक्रवार को कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया। जस्टिस अब्दुल नजीर, जस्टिस पीएस नरसिम्हा की खंडपीठ के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई। कॉलेज प्रबंधन ने बीडीएस की सौ सीटों पर एडमिशन की डेडलाइन बढ़ाए जाने को लेकर याचिका दायर की थी। एसएलपी में उल्लेख किया था कि कॉलेज को सौ सीट मिली हुई है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए एडमिशन देने की समय सीमा को बढ़ाना चाहिए। यह भी कहा था कि काउंसिल और केंद्र के अलावा राज्य सरकार को भी यह आदेश दिए जाएं कि एडमिशन के लिए सेंट्रलाइज कॉमन काउंसलिंग की व्यवस्था की जाए। इसमें याचिकाकर्ता कॉलेज का विशेष ध्यान रखा जाए। हमने काउंसिल और केंद्र सरकार को बार-बार पत्राचार के लिए कहा, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। नोटबंदी और वित्तीय समस्याओं के चलते कॉलेज बंद रहा है। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए डेडलाइन बढ़ाई जाना चाहिए। कोर्ट ने सुनवाई के बाद कहा कि इस तरह के मामलों में आखिरी समय ऐसी मांग की जाना व्यवस्था बिगाड़ने जैसा है। मध्यप्रदेश में अब काउंसलिंग खत्म हो चुकी है। वैसे भी याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में बताया है कि कॉलेज अलग-अलग कारणों से तीन साल बंद रहा है। ऐसे अब तारीख को आगे बढ़ाना संभव नहीं है। कॉलेज प्रबंधन अगले साल के लिए कोशिश कर सकता है।उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP COLLEGE CORNER- यूजी का नया सिलेबस जारी, फिल्म संगीत जैसे नए विषय पढ़ सकेंगे छात्र Posted: 27 May 2022 09:59 PM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग ने यूजी काेर्स में सेकंड ईयर का नया सिलेबस जारी कर दिया गया है। छात्राें काे वैकल्पिक के ताैर पर भारतीय संगीत (तंत्र एवं ताल विद्या) विषय में फिल्म संगीत एवं वाद्याें का याेगदान, भरत नाट्यम, फैशन डिजाइनिंग और वैदिक-कर्मकांड भी पढ़ाया जाएगा। सभी काेर्स के छात्र इसे वैकल्पिक सामान्य (इलेक्टिव जेनरिक) विषय के ताैर पर चुन सकेंगे। इंडस्ट्रियल माइक्राेबॉयाेलॉजी-खाद्य सूक्ष्म विज्ञान जैसे विषय शामिल किए गए हैं। इसमें फिल्मी गाने व संगीत रचनाएं सिखाई जाएंगी। भारतीय फिल्म संगीत के इतिहास से लेकर करियर के लिहाज से उसके भविष्य तक सब-कुछ पढ़ाया और सिखाया जाएगा। यही नहीं फिल्म संगीत में शास्त्रीय संगीत का पक्ष, संगीत शब्दावली और ताल व तंत्र वाद्याें का उपयाेग भी सिखाया जाएगा। यह एग्जाम 30 अंक का रहेगा। नई एजुकेशन पॉलिसी के पहले वर्ष में 25 वाेकेशनल विषय थे, लेकिन इस बार वैकल्पिक में कई नए विषय जाेड़े गए हैं। इसके बाद 2023 में फाइनल का सिलेबस बदलेगा। 2024 में इसे एमए, एमकॉम और एमएससी जैसे पीजी काेर्सेस में लागू किया जाएगा। सभी काेर्स में जेनरिक में नए विषय जाेड़ेबीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीए के साथ बीएचएससी, हाेटल मैनेजमेंट, बीए पत्रकारिता व जनसंचार तथा प्राच्य संस्कृत शास्त्री जैसे काेर्स और बीए सहित सभी यूजी काेर्स का सिलेबस जारी कर दिया है। मैजर, जेनरिक माइनर, इलेक्टिव (वैकल्पिक) और फाउंडेशन के भी सिलेबस जारी कर दिए हैं। सभी काेर्स में जेनरिक में नए विषय जाेड़े हैं। फर्स्ट ईयर की परीक्षा के बाद छात्र सेकंड ईयर की क्लास में बैठेंगे। 2 वर्ष बाद पीजी में हाेगापीजी में दो साल का मास्टर्स होगा। यह उन छात्रों के लिए होगा, जिन्होंने तीन साल का डिग्री कोर्स किया है। अथवा चार साल का डिग्री कोर्स यानी ऑनर्स- जो रिसर्च के छात्रों के लिए होगा। ये छात्र एक साल का मास्टर्स कोर्स अलग से कर सकेंगे। तथा 5 साल का इंटीग्रेटेड प्रोग्राम वालों के लिए होगा। रिजल्ट के बाद आवेदन कर सकेंगेएक साल में सर्टिफिकेट के लिए अप्लाय कर सकेंगे। जून में परीक्षा शुरू हाेगी। अगस्त तक चलेगी। यह व्यवस्था फर्स्ट ईयर का रिजल्ट आते ही लागू हाे जाएगी। दूसरे वर्ष में डिप्लोमा और तीसरे वर्ष में डिग्री मिलेगी। तीसरे साल में जिस छात्र का जीडीपीए (7.5) रहेगा, उसे ही चौथे वर्ष में प्रवेश मिलेगा। चार साल पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को ऑनर्स की डिग्री मिलेगी। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MPTET VARG-3 का रिजल्ट रुका, रद्द हो सकती परीक्षा, 10 लाख कैंडिडेट्स का भविष्य दांव पर Posted: 28 May 2022 03:56 AM PDT शिक्षक पात्रता परीक्षा- मध्यप्रदेश में MPTET (प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा) वर्ग-3 रद्द हो सकती है। वर्ग तीन की परीक्षा में 10 लाख कैंडिडेट शामिल हुए थे जिनका भविष्य दांव पर लगा है। परीक्षा नियम पुस्तिका के हिसाब से रिजल्ट 45 दिन में आना था, इसे 60 दिन से ज्यादा हो गए हैं। MP शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग-3 का पेपर कैबिनेट मंत्री के कॉलेज से लीक हुआएग्जाम पेपर का स्क्रीनशॉट सिंधिया समर्थक कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कॉलेज (सागर) में बनाए गए एग्जाम सेंटर से लीक हुआ था। मध्यप्रदेश एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MAPIT) ने जांच कर बता दिया कि वायरल स्क्रीनशॉट सही है। उसने डिटेल प्रारंभिक रिपोर्ट में लीक करने का तरीका भी बताया। अब यदि PEB परीक्षा रद्द करता है तो परीक्षा का स्तर अब क्या होगा, यह निर्णय PEB को लेना है। पहले भी स्टाफ नर्स और नर्सिंग सिस्टर की परीक्षाओं में भी गड़बड़ी की शिकायत सही पाई गई थी। MPSEDC की जांच रिपोर्ट के आधार पर इन परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया था। यही वजह है कि इस बार भी वर्ग-3 की परीक्षा के रिजल्ट पर निर्णय लेने में देर हो रही है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| RGPV NEWS - BAarch BTech का टाइम टेबल जारी Posted: 27 May 2022 08:32 PM PDT भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल ने जून 2022 में होने वाले BAarch/B.Tech (CSBS) फोर्थ सेमेस्टर (रेगुलर), सेकंड सेमेस्टर ( Ex) और M. Tech( Computer Tech and Application) सेकंड एंड थर्ड ( Ex) Examination का टाइम टेबल जारी कर दिया है। गौरतलब है की सभी परीक्षाओं का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। BTech और B. Arch ( Regular) की परीक्षाएं दिनांक 20 जून 2022 से 7 जुलाई 2022 तक आयोजित की जाएंगी। जबकि B.Tech / B. Arch second semestet ( Ex) की परीक्षाएं दिनांक 6 जून 2022 से 17 जून 2022 तक आयोजित की जाएंगी। M. Tech Second Semester ( Ex) कंप्यूटर टेक्नोलॉजी एंड एप्लीकेशन की परीक्षा 6 जून 2022 को आयोजित की जाएगी जबकि M. Tech Third semester( Ex) की कंप्यूटर टेक्नोलॉजी एंड एप्लीकेशन की परीक्षा 8 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के सब्जेक्ट नेम, कोडसे संबंधित किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर विश्वविद्यालय को 3 दिन पहले इन्फॉर्म करें। विषय वार और दिनवार समय सारणी जाने के लिए आरजीपीवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| Small business ideas- 10ft का स्टोरूम और 50000 पूंजी से, ₹20000 महीने प्रॉफिट Posted: 27 May 2022 06:56 PM PDT यदि आपके घर में मात्र 10x10 साइज का एक कमरा खाली है और आपके पास ₹50000 पूंजी है तो यह छोटा सा बिजनेस आइडिया आपके लिए है जो आपको अपने एरिया का एक अच्छा बिजनेसमैन बना सकता है। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसमें दुकान से ज्यादा गोदाम की वैल्यू है। जितना पैसा पड़ेगा उतना गोदाम बढ़ाना पड़ेगा। लकड़ी के खिलौनों का बिजनेस, डिमांड तेजी से बढ़ रही है80-90 के दशक में मिट्टी और लकड़ी से बने खिलौने प्रचलन में थे। इनके टूट जाने के कारण प्लास्टिक के खिलौने लोकप्रिय हुए परंतु वक्त ने एक बार फिर से करवट ले ली। इन दिनों लकड़ी के खिलौने ना केवल ट्रेडिंग बिजनेस है बल्कि यह एक हाई प्रोफाइल प्रोडक्ट बन गया है। यानी लकड़ी के खिलौनों से केवल अमीर परिवारों के बच्चे खेलते हैं। लकड़ी के खिलौने का बिजनेस बहुत ही आसान है। आपको खिलौने खरीद कर लाना है। उन्हें घर में असेंबल करना है और अप्लाई कर देना। हर 500 किलोमीटर के एरिया में लकड़ी के खिलौने बनाने वाले मिल जाएंगे। आपको सिर्फ इतना करना है कि उनके यहां से अच्छी क्वालिटी के और नई डिजाइन के लकड़ी के खिलौने खरीदकर अपने इलाके, शहर एवं तहसील इत्यादि खिलौने की दुकान वालों के यहां डिस्प्ले करना है। |
| MP NEWS- जन शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आदेश जारी Posted: 28 May 2022 03:56 AM PDT भोपाल. लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से कार्यालय जिला शिक्षा केंद्र (सर्व शिक्षा अभियान) जिला विदिशा की ओर से समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को विकासखंड अकादमिक समन्वयक ( BAC) एवं जनशिक्षक के रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में आदेश जारी किया गया है. गौरतलब है की संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल का पत्र क्रमांक /राशिके/ स्था/ 2021 / भोपाल, दिनाँक 29.04.2022 एवं चयन समिति की बैठक दिनांक 24 मई 2022 में पारित निर्णय के अनुक्रम में विकासखंड अकादमी समन्वयक(बीएसी )एवं जनशिक्षक के रिक्त पदों की पूर्ति निर्धारित अर्हताधारी अभ्यर्थियों से प्रतिनियुक्ति से की जाना है. विकासखंड अंतर्गत संलग्न सूची के अनुसार विकासखंड अकादमिक समन्वयक एवं जन शिक्षक के पद रिक्त हैं.रिक्त पद के अलावा वर्तमान में संलग्न सूची के अनुसार बीएसी एवं जन शिक्षक ऐसे हैं .जिनको प्रतिनियुक्ति पर निर्धारित अवधि 4 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, जिनकी सेवाएं शाला को वापस करने के पूर्व उनके स्थान पर संभावित रिक्त पद मानते हुए कॉउंसलिंग में चयन की कार्यवाही की जाना है. विकासखंड अकादमिक समन्वयक बीएसी/ जनशिक्षक पद हेतु अहर्ता निम्नानुसार निर्धारित है 1.उच्च श्रेणी शिक्षक /माध्यमिक शिक्षक /अध्यापक 2.आयु दिनांक 01 जुलाई 2022 की स्थिति में 52 वर्ष से अधिक ना हो. 3.संबंधित के विरुद्ध कोई विभागीय जांच ,आपराधिक प्रकरण एवं लंबे समय से लगातार अनुपस्थिति की शिकायत आदि प्रचलित ना हो. 4.प्रतिनियुक्ति अवधि शासन के प्रचलित नियम अनुसार सनद रहे की उपरोक्त प्रक्रिया/ कार्यवाही पूर्ण होने के बाद इच्छुक आवेदित अभ्यर्थियों की वरिष्ठता सूची तैयार कर सूची क्रम में आवेदन पत्र/ सहमति पत्र संलग्न करते हुए जानकारी अधोहस्ताक्षरी को दिनांक 10 जून 2022 तक प्रस्तुत करें. |
| अनुमति के बिना किसी का वाहन ले जाने वाले को क्या सजा मिलती है, जानिए- MV Act,1988, Posted: 27 May 2022 06:20 PM PDT कई बार लो बिना अनुमति के किसी का वाहन लेकर चले जाते हैं। वह चोरी नहीं करते, कुछ समय बाद वापस आ जाते हैं। ऐसा वह कई कारणों से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसे ही लोगों के खिलाफ किस कानून के तहत किस प्रकार की सजा का प्रावधान है। मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 197 की परिभाषा• जो कोई व्यक्ति बिना वाहन स्वामी की सहमति के उसके वाहन को चलाएगा या किसी व्यक्ति को चलाने के लिए दुष्परेण करेगा। • कोई व्यक्ति विधि विरुद्ध रूप से किसी वाहन को बलपूर्वक ,धमकी द्वारा छीन लेगा या अपना नियंत्रण करेगा। तब ऐसा करने वाले व्यक्ति को तीन माह की कारावास या पाँच हजार रुपए जुर्माना या दोनो से दण्डित किया जा सकता है। विशेष नोट:- अगर न्यायालय को यह विश्वास हो जाता है कि किसी स्वामी की अनुमति के बिना वाहन तब चलाया गया है जब उसका कार्य विधि विरुद्ध नहीं था जैसे की किसी व्यक्ति का सड़क हादसा हो जाए, कोई व्यक्ति अचानक गंभीर बीमारी में ग्रस्त हो जाए या कोई भी वैध कारण हैं तब न्यायालय वाहन स्वामी से अपेक्षा करेगा कि ऐसी स्थिति में वाहन चालक को सहमति की आवश्यकता नहीं थी तब ऐसे व्यक्ति पर यह धारा लागू नहीं होगी। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| MP NEWS- आरक्षक का शव ससुराल में पेड़ पर लटका मिला Posted: 27 May 2022 08:31 AM PDT मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में एक आरक्षक का शव खेत में पेड़ पर लटका मिला, आशंका जताई जा रही है कि आरक्षक ने निलंबन के चलते आत्महत्या कर ली है। घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि जबलपुर पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर पदस्थ दीपक सिंह तेकाम उम्र 36 वर्ष ग्राम बिलगढा थाना शहपुरा जिला डिंडोरी का रहने वाला था। मंडला के ग्राम मवई रैयत में उसका ससुराल था, जहां वह कुछ दिनों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। आरक्षक दीपक ने शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते गांव के ही एक खेत में लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर निवास पुलिस मौके पर पंहुच कर मामले की जांच में जुट गई है।मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)











.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
