Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- MP NEWS- रीवा का JP थर्मल पावर प्लांट सील
- सिहोरा को जिला बनाने से मुख्यमंत्री का साफ इंकार- JABALPUR NEWS
- मध्यप्रदेश में मैनुअल चालान पूर्णता बंद, पढ़िए अब क्या करेंगे, वित्त विभाग की गाइडलाइन जारी - MP NEWS
- MP ROJGAR NEWS- हेयर कटिंग सैलून के लिए 25 लाख तक का सरकारी लोन
- MP NEWS- महापौर को वापस बुलाने का अधिकार, अध्यक्ष को बदलने की व्यवस्था
- BHOPAL EXPRESS अब शान-ए-भोपाल नहीं रही, स्वच्छता का अवार्ड छिना
- INDORE NEWS- युवाओं को ₹60 लीटर मिला पेट्रोल, पेट्रोल पंप पर लगी भीड़
- RGPV NEWS- जूनियर रिसर्च फेलो के लिए वॉक इन इंटरव्यू
- मध्यप्रदेश में कक्षा 12 के 45,000 स्टूडेंट्स को लैपटॉप, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना
| MP NEWS- रीवा का JP थर्मल पावर प्लांट सील Posted: 26 May 2022 09:09 AM PDT रीवा। प्रदेश के रीवा जिले में स्थित जेपी थर्मल पावर प्लांट को जिला प्रशासन ने सील कर दिया। मध्यप्रदेश विद्युत सुरक्षा इकाई का 254 करोड़ रुपए बकाया होने पर ये कार्रवाई की गई है। कंपनी ने सितंबर 2006 से नवंबर 2011 तक का बिल नहीं जमा किया था। कंपनी इसके लिए हाईकोर्ट भी जा चुकी थी, वहां से 2021 में लताड़ मिली थी। प्रशासन ने कंपनी को कुर्की का नोटिस दिया था। इसका जवाब भी नहीं दिया गया। नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला ने बताया कि जेपी प्लांट द्वारा करीब 254 करोड़ों बिल भुगतान नहीं किया गया है। कई बार जेपी प्लांट को नोटिस देने के बावजूद भी राशि जमा नहीं की गई। कलेक्टर मनोज पुष्प के आदेश पर विद्युत प्लांट सील कर दिया है। वहीं, अंदर काम कर रहे वर्करों को घर भिजवा दिया गया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| सिहोरा को जिला बनाने से मुख्यमंत्री का साफ इंकार- JABALPUR NEWS Posted: 26 May 2022 08:53 AM PDT सिहोरा। भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर जैसे ही लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सिहोरा जिला की बात की, मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि वे ऐसी कोई बात सुनना नही चाहते जो पूरी न हो सके। समिति के सदस्य बाबजूद इसके अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखते रहे, पर मुख्यमंत्री के रवैये में कोई परिवर्तन नही आया। इस मुलाकात के दौरान सिहोरा विधायक नंदनी मरावी और सिहोरा के अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे। सिहोरा के लोगों को ऐसी उम्मीद नहीं थीमुख्यमंत्री के सिहोरा के प्रति ऐसे रवैये की किसी को भी उम्मीद न थी। प्रारंभ में ही न करने के बाबजूद समिति ने अपना पक्ष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के समक्ष रखा। समिति ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि 2001 से 2003 के मध्य सिहोरा को जिला बनाने की समस्त विभागीय प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है और यथाशीघ्र सिहोरा में कलेक्टर और एसपी की पदस्थापना की जाए। समिति ने अपने ज्ञापन में यह भी बताया कि सिहोरा को जिला बनाने में शासन को वर्तमान में कोई व्ययभार नही आएगा। सिहोरा जिला बनाओ आंदोलन तेज करने का ऐलानलक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के विकास दुबे, अनिल जैन,सियोल जैन, मानस तिवारी, सुशील जैन, अमित बक्शी ने मुख्यमंत्री के सिहोरा के प्रति ऐसे रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि सिहोरा ने विधानसभा और लोकसभा में भाजपा को लगातार 18 वर्षो से अपना मत दिया पर भाजपा के लिए सिहोरा केवल एक सुरक्षित क्षेत्र के सिवा कुछ नही है। समिति ने अपने संकल्प को दोहराते हुए घोषणा की कि सरकार को सिहोरा को जिला बनाना ही पड़ेगा, जिला का आंदोलन तेज किया जाएगा और जब तक सिहोरा जिला नही बन जाता आंदोलन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान समिति के अनिल जैन, मानस तिवारी, विकास दुबे, सियोल जैन, अमित बक्शी, सुशील जैन के साथ सिहोरा विधायक नंदनी मरावी,शिशिर पांडे,माधव मिश्रा,सत्य प्रकाश खरे,प्रशांत परौहा,अभिषेक परौहा,राजेश दाहिया,अनुपम सराफ,अंकित तिवारी,नीरज पांडे,प्रवीण कुररिया मौजूद रहे। |
| Posted: 26 May 2022 08:38 AM PDT भोपाल। वित्त विभाग द्वारा एक जून 2022 से मैनुअल चालान को पूर्णता बंद कर दिया जाएगा। अब चालान जमा करने की ओटीसी सुविधा दी जाएगी। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शिका जारी कर दी गई है। दरअसल साइबर ट्रेजरी के माध्यम से ऑनलाइन चालान जमा किए जाने के दौरान ऑनलाइन पेमेंट में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग द्वारा ओवर दी काउंटर- ओटीसी की सुविधा विकसित की है। वित्त विभाग के संचालनालय कोष एवं लेखा मध्यप्रदेश के वेबपोर्टल -www.mptreasury.gov.in पर चालान ऑनलाइन भरने के बाद जमाकर्ता चालान का प्रिंट निकालकर बैंक में नगद या चैक के माध्यम से जमा कर सकेगा। साथ ही जमाकर्ता द्वारा भरे गए चालान की संपूर्ण जानकारी बैंक को भी ट्रांसफर की जाएगी। बैंक काउंटर पर केवल ऑनलाइन चालान द्वारा जनरेट यू आर एन क्रमांक की प्रविष्टि करने पर राशि जमा की जाएगी। ओटीसी की प्रक्रिया द्वारा कर एवं शुल्क जमाकर्ता राज्य के सभी विभागों के चालान ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। सभी चालान जमाकर्ता इस संबंध में जानकारी संबंधित कोषालय एवं बैंक से प्राप्त कर सकते हैं। ओटीसी प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत चर्चा के लिए वल्लभ भवन कोषालय भोपाल में संबंधित बैंको के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए हेल्प नंबर 18004198244 तथा कोषालय वल्लभ भवन के दूरभाष क्रमांक 0755-2676041 पर भी संपर्क किया जा सकता है। |
| MP ROJGAR NEWS- हेयर कटिंग सैलून के लिए 25 लाख तक का सरकारी लोन Posted: 26 May 2022 08:31 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केश शिल्पियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को अत्याधुनिक हेयर कटिंग सैलून खोलने के लिए स्ट्रीट वेंडर योजना, मुद्रा योजना और मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इन योजनाओं में अधिकतम 2500000 रुपए का लोन मिलता है। मध्यप्रदेश में संचालित स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत ₹10000 का लोन मिलता है जिस पर कोई ब्याज नहीं चुकाना होता। केंद्र सरकार की मुद्रा योजना के तहत ₹50000 ₹1000000 तक का लोन मिलता है। इसमें युवाओं को अपनी तरफ से कोई बैंक गारंटी नहीं देनी पड़ती। सरकार उनकी गारंटी लेती है। ब्याज में भी सब्सिडी मिलती है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत ₹100000 से लेकर ₹5000000 तक का लोन मिलता है। इस लोन में भी सरकार की तरफ से गारंटी ली जाती है। किसी प्रकार की संपत्ति गिरवी नहीं रखनी पड़ती। कोई बैंक गारंटी नहीं देनी पड़ती। राज्य सरकार द्वारा 3% सब्सिडी दी जाती है। |
| MP NEWS- महापौर को वापस बुलाने का अधिकार, अध्यक्ष को बदलने की व्यवस्था Posted: 26 May 2022 07:48 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश में आज से पहले तक नगर परिषद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष और महापौर तीनों समान पद होते थे लेकिन राज्यपाल द्वारा आज मंजूर किए गए अध्यादेश के बाद महापौर एक अलग पद हो जाएगा। महापौर के मामले में राइट टू रिकॉल लागू होगा लेकिन नगर पालिका एवं नगर परिषद अध्यक्ष के मामले में एक्सचेंज सिस्टम लागू होगा। राइट टू रिकॉल क्या होता हैप्रत्यक्ष प्रणाली से चुने गए महापौर के मामले में यदि नगर निगम में पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है और तीन चौथाई पार्षद अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में यदि महापौर के खिलाफ वोट करते हैं तो महापौर के पद पर बैठे व्यक्ति अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। महापौर के लिए फिर से चुनाव होते हैं और जनता द्वारा मतदान किया जाता है। एक्सचेंज सिस्टम का मतलब क्या हैनगर पालिका एवं नगर परिषद में अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। ऐसी स्थिति में यदि अध्यक्ष पद पर बैठे व्यक्ति सदन का विश्वास खो देता है। विधि सम्मत प्रक्रिया से पद के अयोग्य घोषित हो जाता है। तब मौजूद पार्षदों में से किसी एक को अध्यक्ष चुन लिया जाता है। यानी कि राइट टू रिकॉल लागू नहीं होता। |
| BHOPAL EXPRESS अब शान-ए-भोपाल नहीं रही, स्वच्छता का अवार्ड छिना Posted: 26 May 2022 07:08 AM PDT भोपाल। रानी कमलावती स्टेशन से चलने वाली भोपाल एक्सप्रेस को शान-ए-भोपाल यानी कि भोपाल की शान कहा जाता है परंतु भोपाल की यह शान कम हो गई है। पिछले साल इस को मिला सबसे क्लीन ट्रेन का अवार्ड इस साल छिन गया है। संतोष की बात यह है कि अवार्ड इस बार भी रानी कमलापति स्टेशन के खाते में आया है। सबसे अच्छी और साफ-सुथरी ट्रेन होने का खिताब अब रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस के नाम हो गया है। रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस भोपाल रेल मंडल की ट्रेन है, जो रानी कमलापति से संतरागाछी स्टेशन के बीच चलती है। इसमें आधुनिक सुविधा वाले लिंक हाफमैन बुश (एलएचबी) कोच लगे हैं। बता दें कि भोपाल रेल मंडल के स्टेशनों से 14 ट्रेनें शुरू होती हैं। इनमें यह ट्रेन भी शामिल है। जिसका रखरखाव व साफ-सफाई रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के यार्ड में होता है, जो रेलवे के मापदंडों के आधार पर अन्य ट्रेनों की तुलना में अच्छा पाया गया है। इस ट्रेन के बेहतर रैक अनुरक्षण के लिए तीन जून को जबलपुर रेल मुख्यालय में डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय को रेलवे जीएम सुधीर कुमार गुप्ता द्वारा शील्ड प्रदान की जाएगी। वहीं मंडल के 36 रेलककर्मियों को सामूहिक पुरस्कार, पांच अधिकारी व 13 रेलकर्मियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिए जाएंगे। रेलवे के सुरक्षा, संरक्षा, संकेत एवं दूर संचार, स्क्रैप मैनेजमेंट, जनसंपर्क व बेस्ट रैक (कोचों का समूह) अनुरक्षण के लिए (22172/22171 रानी कमलापति-संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस को स्वतंत्र दक्षता शील्ड प्रदान की जाएगी। इनमें से जनसंपर्क विभाग को पहली बार अच्छा काम करने के लिए यह शील्ड प्रदान की जाएगी। भोपाल रेल मंडल को मंडलीय टिकट चेकिंग, ऊर्जा संरक्षण व रेल मदद के लिए चार दक्षता शील्ड कोटा रेल मंडल के साथ संयुक्त रुप से दी जाएगी। कोटा और जबलपुर की तुलना में भोपाल रेल मंडल सबसे अच्छापश्चिम मध्य रेलवे भोपाल, कोटा व जबलपुर मंडलों में किए जाने वाले कामकाज का लेखा-जोखा तैयार कर अलग-अलग मापदंडों के आधार पर समीक्षा करता है। वर्ष 2021-22 में किए गए कामकाज की समीक्षा हो गई है। जिसमें भोपाल मंडल ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मंडल के उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर जबलपुर में 67वां रेल सप्ताह समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह तीन जून को होगा। इसमें तीनों मंडल के डीआरएम, रेल अधिकारी व रेलकर्मी हिस्सा लेंगे। इन अधिकारियों को मिलेगा पुरस्कार वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक एकता अरोरा, मंडल परिचालन प्रबंधक शशांक गुप्ता, सहायक वाणिज्य प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी मानस रंजन परिडा, सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरओ) ममलेश यादव। ये रेलकर्मी भी होंगे पुरस्कृत महेंद्र कुमार व्यास, रितु दुबे, विशाल त्रिपाठी, भारतेंदु शर्मा, प्रेमदास बढ़ई, रवींद्र शुक्ला, पुरुषोत्तम पाटीदार, जुनैद खान, अरुण शर्मा, मुकेश कुमार गुप्ता, भोला प्रसाद, सुरेश चंद्र विश्वकर्मा, मकसूद हसन सिद्दीकी। |
| INDORE NEWS- युवाओं को ₹60 लीटर मिला पेट्रोल, पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ Posted: 26 May 2022 12:05 PM PDT इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक पेट्रोल पंप पर 60 रुपए लीटर पेट्रोल बिका। पेट्रोल पंप पर 60 रुपए लीटर में पेट्रोल लेने के लिए युवाओं की भीड़ लगी थी। इंदौर में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर परशुराम वाटिका, मरीमाता चौराहा पर ये अनोखा प्रदर्शन किया। यहां एक पेट्रोल पंप पर 21 से 35 साल के युवाओं को 60 रुपए प्रति लीटर में पेट्रोल दिया गया। आयोजन को मुंगेरीलाल पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा संचालित शेख चिल्ली पेट्रोल पंप का नाम दिया। इस दौरान करीब 1000 युवाओं को पेट्रोल दिया गया। यह प्रदर्शन एक घंटे चला। इसके पहले इनके द्वारा शेख चिल्ली स्टोर्स लगाकर प्रदर्शन किया जा चुका है। जहां कांग्रेस ने 1 रुपए किलो में आटा और फ्री में नमक-मिर्ची और आलू-प्याज बांटा था। इस दौरान भी 1 रुपए किलो में आटा खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी थी। गुरुवार को परशुराम वाटिका के पास बने पेट्रोल पंप पर 60 रुपए लीटर में पेट्रोल भरवाने के लिए युवाओं की भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या में युवा यहां पेट्रोल लेने पहुंचे। युवाओं से पहले फॉर्म भराए। उन्हें टोकन दिया। उनकी गाड़ियों पर पोस्टर लगाए। इसके बाद उन्होंने 60 रुपए में पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराया। मरीमाता के समीप पेट्रोल पंप पर युवाओं की भीड़ लगने और प्रदर्शन के चलते पुलिस यहां मौजूद थी। प्रदर्शन के आयोजनकर्ता मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता व एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि पेट्रोल पंप पर भीड़ बढ़ने पर पुलिस जवानों ने उन्हें कंट्रोल किया। इसके बाद पेट्रोल पंप के एक तरफ से टोकन बांटे गए। द्विवेदी ने कहा कि पेट्रोल की वास्तविक कीमत 60 रुपए है। युवाओं को अहसास होना चाहिए की एक लीटर पेट्रोल पर उसे कितना टैक्स लग रहा है। उन्हें अहसास होगा महंगाई टैक्स के कारण बढ़ी है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें |
| RGPV NEWS- जूनियर रिसर्च फेलो के लिए वॉक इन इंटरव्यू Posted: 26 May 2022 06:34 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने जूनियर रिसर्च फेलो (Junior Research Fellow) के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन दिनांक 6 जून 2022 को सुबह 11:00 बजे से किया है। जूनियर रिसर्च फेलो के लिए कंसोलिडेटेड फैलोशिप ₹15000 के साथ रिसर्च प्रोजेक्ट, MPCST, भोपाल के लिए आरजीपीवी के डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए योग्यताएं 1.जूनियर रिसर्च फेलो की पोस्ट के लिए M. E. / M. TECH with B.E. /B.Tech डिग्री इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग आवश्यक है। 2 GATE क्वालिफाइड अभ्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। 3. अनुभव प्राप्त अभ्यर्थियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। विज्ञापन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल की ऑफिशियल वेबसाइट www.rgpv.ac.in और www.uitrgpv.ac.in पर विजिट करें। |
| Posted: 26 May 2022 08:42 AM PDT Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा आयोजित कक्षा 12 की परीक्षा में मेरिट लिस्ट वाले स्टूडेंट्स को लैपटॉप के लिए ₹25000 कैश ट्रांसफर किया जाएगा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ऐसे 45000 स्टूडेंट्स के लिए तैयार की है जिन्हें लैपटॉप दिया जाएगा। गौरतलब है कि मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की बारहवीं का परिणाम 29 अप्रैल को घोषित किया गया था। बारहवीं में 697880 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें 629381 नियमित और 68699 प्रायवेट विद्यार्थी थे। नियमित विद्यार्थियों का रिजल्ट 72.72 फीसदी रहा। इसमें 69.94 फीसद छात्र और 75.64 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं। बारहवीं में 85 फीसद अंक करीब 45 हजार विद्यार्थियों को मिले है। इन विद्यार्थियों को लैपटाप के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि देने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना कब शुरू हुई थीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर वर्ष 2009 से परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए यह योजना शुरू की गई थी। प्रारंभ में यह योजना सिर्फ शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए थीं। 2009-10 में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की संख्या 473 थी। इसके बाद इस योजना में निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया। मध्य प्रदेश में कक्षा 12 में कितने प्रतिशत पर लैपटॉप मिलता हैपहले सभी के लिए 85% अंक अनिवार्य किए गए थे लेकिन बाद में सामान्य व ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 85 फीसद व एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 75 फीसद कर दिया गया। इससे 2017-18 में यह संख्या लगभग 47 गुना बढ़कर 22,035 हो गई। 2018 में सामान्य व ओबीसी वर्ग के विद्यार्थी भी 75 फीसद प्रतिशत पर लैपटाप के लिए राशि की मांग करने लगे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी 75 फीसद वाले छात्रों को लैपटाप के लिए राशि देने की घोषणा की। पिछले साल 2021 में मेरिट नहीं बनने के कारण किसी विद्यार्थी को लैपटाप के लिए राशि नहीं दी गई। इस साल विभाग द्वारा बारहवीं 85 फीसद अंक वालों को ही लैपटाप के लिए 25-25 हजार रुपये देने की तैयारी की जा रही है। |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |

.jpg)
.jpg)


.jpg)


.jpg)