| आजमगढ़: मकानों व दुकानों के बाहर लगे टीनशेड पर चला बुलडोजर Posted: 26 May 2022 08:54 AM PDT जीयनपुर व अजमतगढ़ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
कार्रवाई के पहले ही अधिकतर ने खुद हटा लिया अतिक्रमणआजमगढ़: अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जीयनपुर अखिलेश यादव के नेतृत्व में गुरुवार को टाउन एरिया जीयनपुर और अजमतगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क की दोनों पटरियों से अवैध कब्जा हटवाया गया।अधिकांश दुकानदारों ने बुलडोजर के भय से अपना टीनशेड, गुमटी, ठेला स्वयं ही हटा लिया।नगर पंचायत जीयनपुर जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इसकी पटरियों पर अतिक्रमण होने से आएदिन जाम लगता है। लोगों ने गुमटी, ठेला, भट्टी और सब्जी की दुकान लगाकर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है।अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में मुबारकपुर त्रिमुहानी से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ, जो जीयनपुर चौक होते हुए अजमतगढ़ मार्ग स्थित कब्रिस्तान तक चला। इस दौरान कई लोग अपना सामान स्वयं हटा लिए। ठेला, गुमटी वाले भी अपना सामान समेटने लगे।नगर पंचायत अजमतगढ़ में शंकर जी तिराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ, जो ब्लाक कार्यालय तक चला। बुधवार को नगर पंचायत द्वारा प्रसारित किया गया था कि एसडीएम के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया जाएगा। गुरुवार को एसडीएम की नामौजूदगी के चलते अभियान औपचारिकता बनकर ही रह गया। ईओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गुरुवार को जीयनपुर और अजमतगढ़ में व्यापारियों का अतिक्रमण हटाया गया है। निर्देशित किया गया है कि किसी हालत में भी सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण नहीं होगा। अभियान में उपनिरीक्षक रामगोपाल त्यागी और राजेंद्र कुमार सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस शामिल रही। |
| आजमगढ़: हुनर संस्थान के 20 दिवसीय समर कैंप का हुआ भव्य उद्घाटन Posted: 26 May 2022 07:46 AM PDT
हुनर संस्थान निरंतर बच्चों की छिपी प्रतिभा को तराशने में सफल रहा - राजेंद्र प्रसाद यादव
आजमगढ़: रंगमंच व ललित कलाओं के लिए समर्पित सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था " हुनर संस्थान द्वारा आयोजित 20 दिवसीय समर कैंप का आज भव्य शुभारंभ प्रतिभा निकेतन स्कूल के प्रांगण में राजेंद्र प्रसाद यादव प्रबंधक सर्वोदय पब्लिक स्कूल, रमाकांत वर्मा, रंगकर्मी अलका सिंह, विजयलक्ष्मी मिश्रा, सपना बनर्जी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव, हेमंत श्रीवास्तव, गौरव मौर्या, शिवांगी गौड़ ने माल्यार्पण कर किया , कर्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के कलाकारों द्वारा मनमोहक गणेश वंदना से हुई। उपस्थित लोगो को के संबोधन में राजेंद्र यादव ने कहा कि हुनर समर कैंप जनपद का सबसे पुराना और विश्वसनीय समर कैंप है। जो निरंतर बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को तराशने में सफल रहा है। यहां से निकले बच्चे आज कई जगहों पर प्रशिक्षण का कार्य कर रहे हैं। सभी को संबोधित करते हुए समाजसेवी अभिषेक जयसवाल दीनू ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं उनके अंदर तमाम असीम संभावनाएं होती हैं। लेकिन मंच ना मिलने के कारण वह उसको बाहर नहीं ला पाते हैं। ऐसे में हुनर संस्थान द्वारा एक बेहतरीन मंच प्रदान कर इस कैंप के माध्यम से उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का काम किया जाता है। जिसके लिए संस्थान परिवार बधाई का पात्र है। प्रबंधक प्रतिभा निकेतन स्कूल रमाकांत वर्मा ने बताया कि इस कैंप को चलते हुए आज लगभग 12 वर्ष होने जा रहे हैं और इसकी निरंतरता ही इस कैंप की सफलता की पहचान है। हुनर संस्थान के ऊपर सभी अभिभावकों का भरोसा होता है जिसका परिणाम है कि सबसे अधिक संख्या में यहां बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त करती। कार्यक्रम का संचालन संस्थान सचिव व रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया इस अवसर पर ध्रुव चंद मौर्य, जेपी श्रीवास्तव,कमलेश सोनकर, उमा वर्मा, बबीता राय, अंकिता सिंह, करिश्मा सिंह, शशि सोनकर, सावन प्रजापति, मंटू कुमार, अमृत भारती, करण सोनकर, सहित सभी बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित थे। |
| आजमगढ़: एडीएम ने राजनीतिक दलों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया Posted: 26 May 2022 07:19 AM PDT दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक कर दी उपचुनाव कार्यक्रम की जानकारी, 30 मई से 06 जून तक होगा नामांकन.......
आजमगढ़ 26 मई-- अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में 69- आजमगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए उप निर्वाचन 2022 के सकुशल संपन्न कराने के लिए राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। श्री मिश्र ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां पोस्टर, बैनर, होर्डिंग तथा दीवारों पर वॉल राइटिंग को हटाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार सरकारी भवनों, दीवारों पर राजनीतिक बैनर पोस्टर पाए जाने पर कठोर कार्यवाई की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने 69- आजमगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों के उप निर्वाचन 2022 हेतु कार्यक्रम नियत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां नामांकन की तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा दिनांक 30 मई 2022 दिन (सोमवार) को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक 6 जून 2022 दिन (सोमवार) तथा नाम निर्देशन की जांच हेतु दिनांक 7 जून 2022 दिन (मंगलवार) नियत किया गया है । उन्होंने बताया कि नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक 9 जून 2022 दिन (बृहस्पतिवार) तथा मतदान का दिनांक 23 जून 2022 दिन (बृहस्पतिवार) तथा मतगणना का दिनांक 26 जून 2022 नियत किया गया हैl उन्होंने बताया कि 28 जून 2022 दिन (मंगलवार) के पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जाएगाl उन्होंने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि निर्वाचन आयोग ने वोटिंग के लिए आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्मार्ट कार्ड, सरकारी कार्यालय द्वारा जारी पहचान-पत्र, आदि मे से कोई एक पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य हैl बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव, भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल, सपा, बसपा आदि राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। |