सुल्तानपुर टाइम्स |
- अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या
- मस्जिद परिसर के वजूखाने में मिला 'शिवलिंग', कोर्ट ने जगह को सील करने का दिया आदेश
- कुशीनगर से लुंबिनी के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
- आज यूपी के मंत्रियों को काम का मंत्र देंगे प्रधानमंत्री मोदी
- घर के बाहर बैठे रहे दूल्हा-दुल्हन, घर में नहीं मिली एंट्री
- सीएम योगी ने विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण
- डिजिटल इंडिया में छात्र और छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वरदान साबित हो रहा हैं
| अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या Posted: 16 May 2022 05:46 AM PDT
लखनऊ रायबरेली जिले में गंगा घाट के पास झाड़ियों में मिली महिला की लाश मामले में चौंकाने वाला सच सामने आया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसके पति ने की थी। यही नहीं वारदात को उसने पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया। किसी को उस पर शक न हो इसलिए उसने पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस के साथ खुद ही घंटों पत्नी की तलाश करता रहा। पत्नी का शव मिला तो उसने गैंगरेप के बाद हत्या का मुकदमा तक दर्ज करा दिया।पुलिस ने जांच की तो सब कुछ सामने आ गया। पता चला कि पति को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। इसको लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने पति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल किया। बताया कि बहुत समझाया पर वो मानने को तैयार नहीं थी। इसलिए पहले उसके हाथ-पैर बांधे फिर साड़ी से गला घोंट दिया।मृतका के पति चंद्रपाल ने बताया कि पत्नी को पेट दर्द की शिकायत हुई। उसने शौच जाने की बात कही। वह पत्नी को लेकर घर्मशाला से कुछ दूर सुनसान स्थान पर लेकर चला गया। वह स्वयं दूर बैठ कर पत्नी के लौटने का इंतजार करने लगा। काफी देर हो जाने के बाद भी पत्नी नहीं लौटी तो उसने रात को ही पुलिस को सूचना दी।पुलिस भी उसके साथ पत्नी को झाड़ियों में ढूंढती रही। थक-हार कर वह लोग देर रात करीब 3 बजे वापस धर्मशाला लौट आए। पुलिस ने उससे कहा कि सुबह फिर तलाशी अभियान चलाया जाएगा। सोमवार सुबह शव मिलने पर उसने रेप के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।घटना ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गोकना घाट के पास की है। नसीराबाद क्षेत्र के रहने वाले चंद्रपाल की 10 साल पहले मीना (28) से शादी हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। चंद्रपाल को शक था कि उसका पत्नी मीना का मोहल्ले के दो लड़कों से अवैध संबंध हैं। वो दोनों से घंटों फोन पर बातें करती थी। इसको लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। गांव में कई बार पंचायत करके सुलह-समझौता भी कराया गया था। लेकिन इसके बाद भी उसने लड़कों से बात करना बंद नहीं किया।चंद्रपाल ने बताया 'मैं समझा गया था कि अब वो सुधरेगी नहीं। इसलिए मैंने उसकी हत्या का प्लान बनाया। रविवार को बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए पत्नी को चलने के लिए तैयार किया। चंद्रपाल पत्नी, दोनों बेटों और सालियों के साथ गोकना गंगा घाट आया। साथ में गांव के अन्य लोग भी थे। गंगा स्नान के बाद रात में सभी घाट के पास स्थित धर्मशाला में रुक गए।रात करीब 10 बजे चंद्रपाल मीना को बहाने से अपने साथ सूनसान जगह पर ले गया। वहां पर दोनों का फिर से विवाद हुआ। चंद्रपाल के मुताबिक, उसने पत्नी का फोन छीन लिया और उससे कहा कि तू मानेगी नहीं। पत्नी ने कहा- नहीं मानूंगी जो करना है कर लो। मैंने कहा- मार डालूंगा। उसने कहा- मार डालो। गुस्से में मैंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि आरोपी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा है। पति अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसके चलते आए दिन दोनों में विवाद होता था। रविवार रात भी विवाद हुआ था। उसके बाद यह घटना हुई। आरोपी को पूछताछ करके न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। |
| मस्जिद परिसर के वजूखाने में मिला 'शिवलिंग', कोर्ट ने जगह को सील करने का दिया आदेश Posted: 16 May 2022 04:22 AM PDT
लखनऊ वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मंदिर विवाद के मामले में कोर्ट के आदेश पर अधिवक्ता कमिश्नर द्वारा सर्वे और फोटोग्राफी का काम शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।अब मंगलवार यानी 17 मई को कोर्ट कमिश्नर अपनी रिपोर्ट को पेश करेंगे। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरिशंकर जैन के बेटे विष्णुशंकर जैन का दावा है कि ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंग मिला है।जिसके बाद वाराणसी सिविल कोर्ट के जज रवि कुमार दिवाकर ने शिवलिंग की जगह को सील करते हुए उसे सीआरपीएफ के हवाले कर दिया है।बता दें कि एक अर्जी दाखिल की गई थी, जिसमें अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि सर्वे के दौरान शिवलिंग मिला है। जिसके बाद वाराणसी सिविल कोर्ट ने जगह को सील करने का आदेश दिया है। वाराणसी सिविल कोर्ट ने जिला प्रशासन को कहा है कि जिस जगह पर शिवलिंग मिला है उसे सील किया जाए।शिवलिंग को संरक्षित और सुरक्षित करते हुए किसी को भी जाने की इजाजत न दी जाये। हालांकि मुस्लिम पक्ष सभी दावों को खारिज कर रहा है। उनका कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है और रिपोर्ट अभी कोर्ट के समक्ष पेश होनी है।गौरतलब है कि अब इस मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। अब इस मामले में वजूखाने को अब सीआरपीएफ के हवाले कर दिया गया है। अब इस याचिका पर अलग से सुनवाई होगी। अब देखना होगा कि जब मंगलवार को कोर्ट में रिपोर्ट पेश होगी तो जज क्या फैसला देते हैं वह अहम होगा।इस बीच इस मामले की 17 मई को सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होगी। अब देखना यह है कि कोर्ट का फैसला क्या होता है क्या रिपोर्ट सार्वजानिक होगी या नहीं यह सुप्रीम मंगलवार को निश्चित करेगी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ज्ञानवापी में बाबा महादेव के प्रकटीकरण ने देश की सनातन हिंदू परंपरा को एक पौराणिक संदेश दिया है." उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, "सत्य" को आप कितना भी छुपा लीजिये लेकिन एक दिन सामने आ ही जाता है क्योंकि "सत्य ही शिव" है. बाबा की जय, हर हर महादेव." अब मंगलवार यानी 17 मई को कोर्ट कमिश्नर अपनी रिपोर्ट को पेश करेंगे। |
| कुशीनगर से लुंबिनी के लिए रवाना हुए पीएम मोदी Posted: 15 May 2022 10:51 PM PDT लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कुशीनगर एयरपोर्ट से नेपाल के लुंबिनी के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के कारण रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर ज्यादा सख्ती रही, हालांकि सीमा सील नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के नेपाल दौरे से बौद्ध सर्किट के अंतर्गत कपिलवस्तु के विकास व ककरहवा सीमा सहित अन्य बिंदुओं पर कोई सहमति बनने या घोषणा होने से जिले के लोगों की सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस कारण प्रधानमंत्री के नेपाल में होने वाले कार्यक्रम पर जिले के लोगों की पैनी नजर रहेगी।दोनों देशों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता में ककहरवा व अलीगढ़वा सीमा के मद्देनजर निर्णय होने की संभावना है। इस कारण लोग प्रधानमंत्री मोदी की एक-एक बात सुनने को उत्सुक रहेंगे। जिले के लोगों ने भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी की है।जिले में रविवार को ककरहवा, अलीगढ़वा, कृष्णानगर, खुनुआं सीमा पर एसएसबी, कस्टम व पुलिस की टीम जांच में मुस्तैद रही। संदिग्धों से पूछताछ की गई और उनके सामान की जांच भी की गई।बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार, नेपाल में चुनाव के दौरान सीमा सील हुई थी लेकिन पीएम के कार्यक्रम के चलते गहनता से जांच की जा रही है। ककहरा बार्डर के कस्टम सुपरिटेंडेंट अंगद ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेपाल दौरे के लिए सीमा सील नहीं की गई है, लेकिन 24 घंटे सख्ती बरती जा रही है। बिना जांच के किसी भी व्यक्ति को सीमा पार नहीं जाने दिया जा रहा है। |
| आज यूपी के मंत्रियों को काम का मंत्र देंगे प्रधानमंत्री मोदी Posted: 15 May 2022 09:27 PM PDT लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों से मुखातिब होंगे। पीएम मोदी करीब एक घंटे तक उनको सुशासन, संगठन से समन्वय, जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पाठ पढ़ाएंगे।प्रधानमंत्री सोमवार को कुशीनगर से लौटते समय शाम को अमौसी एयरपोर्ट आएंगे। वहां से सीधे मुख्यमंत्री आवास जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में सरकार के मंत्रियों से बात करेंगे। प्रधानमंत्री इसके बाद मंत्रियों के साथ रात्रिभोज कर दिल्ली लौट जाएंगे। |
| घर के बाहर बैठे रहे दूल्हा-दुल्हन, घर में नहीं मिली एंट्री Posted: 15 May 2022 09:25 PM PDT लखनऊ रायबरेली जिले में एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को खुद के घर में ही प्रवेश नहीं दिला सका।लाल जोड़े में लिपटी दुल्हन और उपहार स्वरूप मिले सामान को लेकर दूल्हा घंटों अपने ही घर के दरवाजे पर बैठा रहा। भीषण गर्मी में घर के बाहर बैठा जोड़ा पसीना बहाता रहा। लेकिन उसके घर वाले नहीं पसीजे। आखिरकार दूल्हे की चाची ने पनाह दी तो नई नवेली दुल्हन को ससुराल की छत नसीब हुई है।मामला शहर कोतवाली थाना इलाके के गल्ला मंडी का है। यहां वीरेंद्र सोनकर की बारात एक दिन पहले ही कृष्णा नगर मोहल्ले में गई थी। सब कुछ हंसी खुशी सम्पन्न हुआ। शनिवार देर रात बारातियों और घर वालों में किसी बात को लेकर मन मुटाव हो गया। दूल्हे के पिता भाई और बहन रात को ही अपने घर लौट आये। अगले दिन दूल्हा वीरेंद्र सोनकर अपनी पत्नी को विदा कराकर लौट रहा था, तभी उसके पिता का फोन आया। पिता ने कहा दुल्हन को लेकर घर मत आना। वीरेंद्र फिर भी नहीं माना और दुल्हन के साथ उपहार स्वरूप मिले सामान को लेकर अपने घर पहुंच गया।घर पहुंचने के बाद वीरेंद्र के घर वालों ने दरवाजा बन्द कर दिया तो वीरेंद्र वहीं दुल्हन के साथ बैठ गया। घर के बाहर बैठे जोड़े को देखकर रिश्तेदारों का दिल पसीजा तो घंटों बाद वीरेंद्र की चाची उन्हें अपने घर लेकर गई। इस मामले में बात करने के लिए वीरेंद्र का घर वाला कोई सामने नहीं आया, जबकि दुल्हन और दूल्हे का आरोप है कि दहेज में अपाचे गाड़ी और पचास हज़ार कैश न मिलने के कारण उन लोगों को घर में प्रवेश नहीं मिला। |
| सीएम योगी ने विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण Posted: 15 May 2022 05:42 AM PDT
लखनऊ गोरखपुर में दिग्विजय नाथ पार्क में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क, संपर्क मार्ग, बाढ़ सुरक्षा एवं शिक्षा आदि की 144 करोड़ रुपये की 100 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वहीं छह नए निवेशकों को 45.5 एकड़ भूमि आवंटन का प्रपत्र सौंपा।गीडा प्रशासन के मुताबिक, इन निवेशकों के 100 करोड़ रुपये के निवेश से करीब 2700 नए रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा। गीडा में उद्योग लगाने की इच्छा जताने वाले केयान डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड को 20 एकड़, तत्वा प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड को 5.5 एकड़, सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड, क्वार्ट्ज ओपलवेयर प्राइवेट लिमिटेड, आदित्य मोटर प्राइवेट लिमिटेड तथा बुद्धा मेडिकल ट्रस्ट को 5-5 एकड़ भूमि आवंटन पत्र का वितरण मुख्यमंत्री योगी के हाथों हुआ।गीडा के भीटी रावत सेक्टर 26 में 25 एकड़ भूमि पर 101 भूखंड का गारमेंट क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। इसमें 56 भूखंडों के आवंटन पत्र जारी किए गए हैं। गारमेंट क्लस्टर के पांच उद्यमियों को भी मुख्यमंत्री, मंच से आवंटन पत्र भी सौंपे। मुख्यमंत्री इस दौरान गीडा के अलग-अलग सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 67.86 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण व 75.83 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। |
| डिजिटल इंडिया में छात्र और छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वरदान साबित हो रहा हैं Posted: 15 May 2022 04:22 AM PDT सुलतानपुर डिजिटल इंडिया में युवाओं को स्मार्टफोन और टेबलेट वरदान साबित हो रहा है।इसका सदुपयोग कर छात्र छात्राएं इलेक्ट्रॉनिक युग में आगे बढ़ सकती हैं। ये बातें धर्मा देवी बद्री प्रसाद स्मारक महाविद्यालय कुड़वार में आज रविवार को परास्नातक (M.A)के छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित करते महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 रामकुमार गुप्ता ने कही। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान उत्तर प्रदेश की सरकार ने बच्चों की शिक्षा में टैबलेट और स्मार्टफोन के महत्त्व को समझते हुए वितरण का वादा किया था जो आज पूरे प्रदेश में वितरित हो रहा है। रविवार को धर्मा देवी बद्री प्रसाद स्मारक महाविद्यालय कुड़वार में अध्ययनरत परास्नातक के 65 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित हुआ। इस मौके पर महाविद्यालय के अध्यक्ष विजय यादव, उपाध्यक्ष संजय यादव,धनंजय यादव प्रवक्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |









