ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Chandan News: अज्ञात बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार युवक सड़क हादसे में गई जान
- Chandan News: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट,एक जख्मी
- Chandan News: आंगनबाड़ी केंद्र की किचन का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने उड़ाया अनाज समेत बर्तन
- Bounsi News: सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला की हुई मृत्यु, बाइक सवार ने मारी थी टक्कर
- Bounsi News: विद्युत चोरी के मामले में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
- Panjwara News: एक वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Panjwara News: तेज रफ्तार कार ने मारी पेड़ में टक्कर,चार घायल में दो गंभीर
- Godda News: अभिप्रेरणा बैठक आयोजित की गई
| Chandan News: अज्ञात बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार युवक सड़क हादसे में गई जान Posted: 16 May 2022 11:00 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन, बांका। आनंदपुर ओपी क्षेत्र के मथुरा मोड़ के समीप सिमुलतला कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित दो बाइक के टक्कर में एक युवक घटनास्थल पर मौत होने की बात सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चांदन थाना क्षेत्र के बेलहरिया धावा निवासी मृत राकेश टुडू ,पिता लाल टुडू उम्र 19 वर्ष असोढ़ा पंचायत के अगहरा (पिलूवा देहवारा) गांव से अगहरा गांव निवासी मृत का दोस्त दिनेश मुर्मू पिता टाटा मुर्मू के साथ बाइक से तेज रफ्तार में संध्या करीब आठ बजे अपने घर बेलहरिया आ रहा था। जो सिमुलतला कटोरिया मुख्य स्थित मथुरा मोड़ के समीप कटोरिया की ओर से आ एक अज्ञात बाइक के आमने-सामने टक्कर हो जाने से बाइक चला रहे मृत राकेश टुडू का संतुलन खो जाने से बीच सड़क पर गिर पड़ा। दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। वहीं मौके पर गिरने से मृत राकेश टुडू का सिर पक्की सड़क पर टक्कराने सर फट गया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिसमें बाइक पर सवार युवक दिनेश मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा दिए गए घटना की सूचना पर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार व अवर निरीक्षक शिव शंकर राम दल बल के साथ पहुंचकर मृत राकेश टुडू के शव को कब्जे में लेकर आनंदपुर थाना लाया गया। घटना के संबंध में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृत युवक हेलमेट पहना होता तो सड़क हादसे में मौत नहीं होती। इसलिए बाइक चलाते समय हेलमेट जूता पहन कर ही बाइक चलाना चाहिए। इधर पुलिस द्वारा मृत राकेश टू डू के परिजनों को फोन पर सूचना देकर जानकारी दी गई। मृतक के परिजन पहुंचते ही दहाड़ मार कर बहन शांति मुर्मू, मां छोटकी हांसदा का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पूर्व विधायक सोनेलाल हेंब्रम के परिजनों को सांत्वना देकर मुवावजा दिलाने की बात कही।
|
| Chandan News: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट,एक जख्मी Posted: 16 May 2022 10:53 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन(बांका)। चांदन थाना क्षेत्र के कोरिया पंचायत के भोड़ाबजार गांव में मकान निर्माण को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रुप से जख्मी होने कि बात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार (22)वर्ष नितेश कुमार पिता नरेश मंडल व दुसरा पंकज मंडल के बीच कई महिने से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवादित जमीन पर 16 मई सोमवार सुबह नितेश कुमार के द्वारा मकान निर्माण का कार्य कराया जा रहा था।जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच बात-बात में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में नितेश कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसे परिजनों ने जख्मी युवक को इलाज हेतू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदन पहुंचाया।इस मामले को लेकर घायल पिड़ित ने पंकज मंडल,शंकर मंडल पिता तीतू मंडल सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध चांदन थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाऐगी। संवाददाता - उमाकांत साह |
| Chandan News: आंगनबाड़ी केंद्र की किचन का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने उड़ाया अनाज समेत बर्तन Posted: 16 May 2022 10:50 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड के आनंदपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत आमजोरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 56, में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। चोरी की घटना को लेकर आंगनवाड़ी सेविका ललिता देवी, पति विमलेश्वर यादव ग्राम नोनिया द्वारा आनंदपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ललिता देवी द्वारा दर्ज कराये गये प्राथमिकी में कहा गया है कि सहायिका द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर आने पर पाया की रसोई घर का ताला टूटा हुआ है। जांच पड़ताल की तो पाया कि अज्ञात चोरों द्वारा रसोई घर का ताला तोड़कर बच्चों को तोलने वाला तीन पीस मशीन, 30 पीस प्लेट, 10 पीस गिलास, 6 पीस कटोरी, 6 पीस चम्मच, दो पीस दरी, एलुमिनियम हांडी एक पीस, स्टील बाल्टी एक पीस, खाना बनाने वाला टोकना एक पीस एवं बच्चों को खिलाने के लिए लाया गया चुड़ा, गुड़, चना वगैरह एवं पौष्टिक आहार, तेल मसाला, 16 किलो चावल एवं वाटर फिल्टर सहित चोरों ने चोरी कर ली गई है। ललिता देवी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। यह भी रोज की तरह शनिवार को भी सेंटर की सारी वस्तुएं किचन में ताला लगा अपने चली गई थी।प्रतिक होती है कुछ शरारती तत्व के लोगों द्वारा सेंटर के खुले दीवार को फांद कर घटना का अंजाम दिया था। इसके दो वर्ष पुर्व में भी अज्ञात चोरों ने इसी तरह का अंजाम दिया था।इस घटनाक्रम में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है।
|
| Bounsi News: सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला की हुई मृत्यु, बाइक सवार ने मारी थी टक्कर Posted: 16 May 2022 08:52 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी एक बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोमुहान पंचायत के बरमूहां गांव की स्वर्गीय बीरो दास की पत्नी राधा देवी को सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट लग गई थी। रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद परिजनों को भागलपुर ले जाने की चिकित्सक के द्वारा सलाह दी गई थी। लेकिन चिकित्सक की सलाह के बावजूद परिजन 1 घंटे तक महिला को अस्पताल में रखे रहे। जिसकी वजह से महिला की मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद मृतक के परिजनों द्वारा दुर्घटना किए गए बाइक सवार से रेफरल अस्पताल में ही तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसकी सूचना बौंसी पुलिस को दी गई। बौंसी थाना से एसआई अनिल कुमार और अनिरुद्ध कुमार अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। फिलहाल बाइक सवार युवक को पुलिस ने थाने में बिठा रखा है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: विद्युत चोरी के मामले में दर्ज कराई गई प्राथमिकी Posted: 16 May 2022 08:51 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता निरंजन कुमार के आवेदन पर बिजली चोरी की प्राथमिकी बौंसी थाने में दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि, विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए लगातार टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में श्याम बाजार समीप धरासन गांव में सुखदेव राय के पुत्र अनिल राय के द्वारा बिजली चोरी करते हुए पाया गया था। बताया गया कि, पूर्व का ₹17210 बकाया था। जिसके बाद इनकी बिजली काट दी गई थी। इसके बावजूद भी गलत तरीके से विद्युत चोरी का उपयोग किया जा रहा था। जिससे विभाग को ₹3154 का नुकसान हुआ है। जिसको लेकर कनीय अभियंता निरंजन कुमार ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। कुमार चंदन ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Panjwara News: एक वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार Posted: 16 May 2022 08:48 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। रविवार देर रात को पंजवारा थाना क्षेत्र के सबलपूर गांव से एक वारन्टी को पंजवारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि बांका के सक्षम न्यायालय से सबलपुर गांव निवासी भुवनेश्वर यादव उम्र 70 वर्ष पिता स्व गोपी यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था । जिसे रविवार देर रात घर से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार वृद्ध व्यक्ति को सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में सक्षम न्यायालय बांका भेज दिया जाएगा। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: तेज रफ्तार कार ने मारी पेड़ में टक्कर,चार घायल में दो गंभीर Posted: 16 May 2022 08:48 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा घोघा स्टेट हाईवे 84 पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। रविवार देर रात एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने पंजवारा महादलित टोला के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी।घटना में कार पर सवार चार लोग घायल हो गए एवं कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साव ने घायलों को इलाज हेतु पुलिस गश्ती वाहन से धोरैया स्थित रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायलों की पहचान धोरैया थाना क्षेत्र के कुमरडीह गांव निवासी सुखलाल यादव एवं लालमोहन यादव के रूप में हुई है। जबकि इसी गांव के हेमंत यादव और फटोली यादव भी जख्मी है। जानकारी के मुताबिक धोरैया थाना क्षेत्र के कुमरडीह गाँव से बौंसी थाना क्षेत्र के पपरवा गाँव बारात जा रही थी। इसी क्रम में पंजवारा धोरैया मुख्य मार्ग पर पंजवारा महादलित टोला के समीप स्विफ्ट डिजायर कार ने पेड़ में टक्कर मार दी। दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Godda News: अभिप्रेरणा बैठक आयोजित की गई Posted: 16 May 2022 04:26 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा कॉलेज गोड्डा स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के नव नामांकित छात्र छात्राओं के बीच गाइडलाइन की जानकारी देने की अभिप्राय से इग्नू अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉक्टर विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में आज सोमवार को गूगल मीट के द्वारा अभिप्रेरणा बैठक आयोजित की गई| ऑनलाइन आयोजित इस बैठक में डॉ विवेका नंद ने सत्रीय कार्य (असाइनमेंट) जमा करने, री-रजिस्ट्रेसन करने एवं परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि के संबन्ध में विस्तृत से जानकारी दी। इसके अलावे इग्नू द्वारा प्रदत्त मूल पहचान पत्र के महत्व को रेखांकित किया। पहचान पत्र पोस्टकार्ड साइज का होना आवश्यक है जिस पर रंगीन पासपोर्ट साइज का फोटो लगा हो। मुख्य अतिथि डॉ अरबिंद मनोज कुमार सिंह, क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय कर्यालय देवघर ने विस्तार से सत्रांत परीक्षा की तैयारी एवं सत्रीय कार्य के बारे में बताया। इनके द्वारा छात्रों के विभिन्न समस्या के समाधान के लिए इग्नू के वेब साइट को बार - बार व्यवहार में लाने की सलाह दी गयी। बैठक का संचालन इग्नू अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक प्रो मृत्युंजय कुमार दुबे ने कुशलता पूर्वक किया। प्रश्नोत्तरी काल में छात्र/छात्राओं के सभी प्रश्नों/शंकाओं का समाधान समन्वयक एवं सहायक समन्वयक द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ ज्योति कुमार पंकज, सहायक समन्वयक, इग्नू अध्ययन केंद्र गोड्डा कॉलेज, गोड्डा ने किया। बैठक में प्रो अख्तर हसनेन आजाद, डॉ राजीव कुमार झा, डॉ सरफराज इस्लाम, प्रो रेखा सिंह इत्यादि काउन्सेलर भी उपस्थित थे जिन्होंने अपना अनुभव साझा किया। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |













