प्राइमरी का मास्टर ● इन |
- श्रावस्ती : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें
- यूपीबोर्ड : पिछले साल की मान्यता फंसी इस बार फिर मांगे आवेदन
- 11 साल बाद भी स्कूलों को नहीं मिले प्रधानाचार्य, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की चयन प्रक्रिया का हाल
- यूपीबोर्ड में इस बार से पांच मासिक परीक्षाएं, शैक्षणिक कैलेंडर जारी, जानें यूपी बोर्ड हाई स्कूल में नए पैटर्न में क्या-क्या बदलने जा रहा है बोर्ड
| श्रावस्ती : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें Posted: 09 May 2022 05:45 PM PDT |
| यूपीबोर्ड : पिछले साल की मान्यता फंसी इस बार फिर मांगे आवेदन Posted: 09 May 2022 05:29 PM PDT यूपीबोर्ड : पिछले साल की मान्यता फंसी इस बार फिर मांगे आवेदन प्रयागराज : यूपी बोर्ड ने पिछले साल के मान्यता आवेदनों पर कोई निर्णय लिया नहीं और इस साल के लिए वेबसाइट फिर से खोल दी गई है। स्कूलों से नवीन मान्यता के लिए 15 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। 31 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन किए जा सकते हैं। पिछले साल 1079 स्कूलों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मान्यता, अतिरिक्त विषय और वर्ग के लिए आवेदन किया था। बोर्ड मुख्यालय स्तर से प्रकरणों का अध्ययन करने के बाद शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया। नियमत: 30 नवंबर तक मान्यता के सभी प्रकरणों का निस्तारण हो जाना चाहिए। डेडलाइन बीतने के पांच महीने और सत्र शुरू होने के एक महीने बाद भी फाइलें अटकी हैं। भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए बोर्ड ने मान्यता की प्रक्रिया ऑनलाइन की थी। उसके बावजूद मान्यता आदेश जारी न होने पर सवाल उठ रहे हैं। दो साल से जारी नहीं हुई हाईस्कूल की मान्यता माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी शर्तें पूरी करने एवं आवश्यक संसाधन होने के बावजूद 2020 में आवेदन करने वाले 100 से अधिक नए हाईस्कूलों को मान्यता जारी नहीं की है। सूत्रों के अनुसार यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 में संशोधन के बाद नए हाईस्कूलों को मान्यता जारी की जानी है। |
| Posted: 09 May 2022 05:13 PM PDT 11 साल बाद भी स्कूलों को नहीं मिले प्रधानाचार्य ● माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रधानाचार्य चयन प्रक्रिया का हाल ● 2011 की प्रधानाचार्य भर्ती के घोषित परिणाम में बनी अजीब स्थिति ● प्रधानाचार्य का चयन होने के बाद भी कार्यवाहकों के भरोसे ही रहेंगे स्कूल प्रदेश के 4500 से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक व प्रधानाचार्य भर्ती करने वाले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की भर्ती का यह हाल है कि 11 साल के इंतजार के बावजूद स्कूल को प्रधानाचार्य नहीं मिल सके। 2011 में शुरू प्रधानाचार्य भर्ती के तहत कानपुर मंडल के दो स्कूलों को छोड़कर चयन बोर्ड ने 94 इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य भर्ती का परिणाम दो मई को घोषित किया था। कानपुर मंडल का साक्षात्कार 2016 में शुरू हुआ था। एक दिन इंटरव्यू के बाद मामला हाईकोर्ट जाने से पूरी प्रक्रिया स्थगित की गई। पांच साल से अधिक समय तक कानूनी विवाद के बाद 31 मार्च व एक अप्रैल को फिर साक्षात्कार लिए गए। लेकिन 2016 में साक्षात्कार दे चुके कुछ अभ्यर्थियों का भी चयन हो गया। उनमें से कई सेवानिवृत्त हो चुके हैं या दो-चार महीने में रिटायर हो जाएंगे। उनकी सेवाएं पूरी होने के बाद फिर स्कूल की जिम्मेदारी कार्यवाहक प्रधानाचार्य को मिल जाएगी। उदाहरण के तौर पर महाराणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भदवारा कानपुर नगर के लिए चयनित राजेश बाबू सचान पांच अक्तूबर को 62 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। सत्रलाभ अगले साल 31 मार्च तक के लिए मिलेगा और इसके बाद फिर पद खाली हो जाएगा। इससे पहले गोरखपुर, मेरठ, मुरादाबाद, चित्रकूट, बस्ती और फैजाबाद आदि मंडलों के परिणाम में भी ऐसी स्थिति देखने को मिली थी। केस एक भारतीय शिक्षा सेवा सदन इंटर कॉलेज कन्नौज में प्रधानाचार्य पद के लिए प्रथम वरीयता पर चयनित डॉ. नीलेश मिश्रा जुलाई 2021 में रिटायर हो चुके हैं। द्वितीय वरीयता पर चयनित अवधेश प्रताप सिंह पांच साल पहले रिटायर हो चुके हैं। तीसरी वरीयता के लिए कोई अभ्यर्थी नहीं था इसलिए 11 साल बाद दो मई को भर्ती का परिणाम घोषित होने के बावजूद स्कूल को प्रधानाचार्य नहीं मिल सका। केस दो सुभाष इंटर कॉलेज कन्नौज के लिए प्रथम वरीयता पर चयनित कृष्णपाल सिंह 30 नवंबर 2021 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले चुके हैं। दूसरी और तीसरी वरीयता के लिए कोई योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हुआ इसलिए इस स्कूल को भी प्रधानाचार्य नहीं मिल सका। |
| Posted: 09 May 2022 04:19 PM PDT यूपीबोर्ड में इस बार से पांच मासिक परीक्षाएं, शैक्षणिक कैलेंडर जारी, जानें यूपी बोर्ड हाई स्कूल में नए पैटर्न में क्या-क्या बदलने जा रहा है बोर्ड UPMSP UP board : यूपी बोर्ड में वर्ष 2022-23 की कक्षा 9 व 10 की लिखित परीक्षा नए पैटर्न पर होगी। पहली बार सत्र में पांच मासिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिए विद्यार्थियों का सतत मूल्यांकन होगा। माध्यमिक शिक्षा में भी स्कूल चलो अभियान शुरू किया जाएगा। यूपी बोर्ड का 2022-23 का शैक्षणिक कैलेण्डर सोमवार को जारी हो गया। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने बताया कि यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं मार्च, 2023 में कराई जाएंगी। वहीं प्री बोर्ड परीक्षाएं फरवरी, 2023 में होंगी। परीक्षाओं का नया पैटर्न पहली बार कक्षा 9 व 10 की परीक्षा नए पैटर्न पर होगी जिसमें दो खण्ड होंगे। पहला 30 नंबर का बहुविकल्पीय खण्ड ओएमआर शीट पर होगा और दूसरा 70 नंबर का पेपर वर्णनात्मक होगा। इस बार यूपी बोर्ड कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के सतत मूल्यांकन के लिए पूरे सत्र में पांच मासिक परीक्षाएं लेगा। जिसमें तीन बहुविकल्पीय और दो बार वर्णनात्मक प्रश्नों के आधार पर परीक्षाएं होंगी। बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मासिक परीक्षा जुलाई, नवम्बर, 2022 के आखिरी और फरवरी, 2023 के पहले हफ्ते में होगी। वर्णनात्मक मासिक परीक्षा अगस्त और नवम्बर के अन्तिम हफ्ते में करवाई जाएंगी। अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रैक्टिकल सितम्बर के अन्तिम हफ्ते और लिखित परीक्षा अक्तूबर के दूसरे व तीसरे हफ्ते में आयोजित होंगे। अर्धवार्षिक परीक्षा के अंक नवम्बर के प्रथम हफ्ते तक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इस बार व्यावहारिक ज्ञान पर जोर गुलाब देवी ने बताया कि इस सत्र में 'हैण्ड्स ऑन एक्टीविटीज' और 'करके सीखो' विधा को गणित और विज्ञान विषय में लागू करने के लिए हफ्ते में दो पीरियड होंगे। हफ्ते में एक दिन लाइब्रेरी का पीरियड भी होगा। पाठ्य पुस्तकें दीक्षा पोर्टल पर ई-बुक्स के रूप में, यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक के रूप में रहेगी। शिक्षक विभिन्न प्रयोगात्मक कार्य व प्रोजेक्ट कार्य को कराएंगे। पाक्षिक तौर पर विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, डाक्टर, इंजीनियर, बैंक के अधिकारियों आदि को सम्बोधन के लिए बुलाया जाएगा। ------------------------------------------------- ये भी होगा- -राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में कॅरिअर काउंसिलिंग -यूनिवर्सिटी रेडी कार्यक्रम के तहत प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के लिए विशेष सत्र -ड्रॉप आउट दर कम करने तथा शत-प्रतिशत नामांकन के लिए स्कूल चलो अभियान (माध्यमिक शिक्षा) -डिजिटल शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए सभी स्कूल अपनी वेबसाइट और पंजीकृत विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी मई तक बनाएंगे -हर स्कूल में शक्ति मंच का गठन, छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण और छुट्टियों में समर कैम्प का आयोजन प्रमुख तारीखें- -सभी कक्षाओं में पाठ्यक्रम पूरा किया जाएगा 20 जनवरी, 2023 तक -कक्षा 10 व 12 की प्री बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी के तीसरे हफ्ते से -कक्षा-10 व 12 की प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी, 2023 तक -कक्षा-9 व 11 की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 28 फरवरी, 2023 तक -बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 से 28 फरवरी, 2023 -बोर्ड परीक्षा मार्च 2023 में |
| You are subscribed to email updates from प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
