न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- हिमाचलः सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, पत्नी के सामने ही उजड़ गया सुहाग
- SBI ने डिप्लोमा व डिग्री पास के लिए विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, 57 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
- Airtel Recharge: एयरटेल के इस प्लान में पाएं 84 दिनों के लिए फ्री अमेज़न प्राइम
- अंपायर ने की साफ़ तौर से बेईमानी, रोहित शर्मा को गलत तरीके से दिया आउट
- IAS Exam किस उम्र तक दिए जा सकते हैं? आईएएस की परीक्षा से जुड़ी ये 5 बातें जरूर जानें
- घर में कछुए को रखने से चमक उठेगी आपकी किस्मत, सही दिशा का रखें ख्याल
- भूल कर भी कूड़े में ना फेंके तरबूज के बीज, सेहत के लिए होते हैं बहुत ही फायदेमंद
- दीमक को जड़ से खत्म कर देंगे ये 5 घरेलू उपाय, नहीं होगी कीमती फर्नीचर की बर्बादी
- सिर्फ 60 रुपए में 2 साल तक मच्छरों से छुटकारा, इन 2 चीजों से घर बैठे बनाएं मच्छर भगाने का रिफिल
| हिमाचलः सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, पत्नी के सामने ही उजड़ गया सुहाग Posted: 10 May 2022 02:04 AM PDT ![]() हिमाचल प्रदेश में एक बाइक के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार उसकी पत्नी गंभीर रुप से घायल हुई है। हादसा प्रदेश के ऊना जिले के तहत आते पुलिस थाना अंब के चुरुडू रेलवे पुल के समीप का है। अधेड़ उम्र व्यक्ति की गई जान मृतक की पहचान 50 वर्षीय गुरसेवक सिंह निवासी पक्खो कलां, टप्पा, बरनाला पंजाब के रूप में हुई है, जबकि उसकी पत्नी शिंदर पाल कौर गंभीर रूप से घायल हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त पेश आया जब बाइक पर सवार होकर दंपत्ति ऊना से अम्ब की ओर जा रहे थे। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई बाइक इस बीच जैसे ही वह चुरुडू रेलवे पुल के समीप पहुंचे तो अचानक से चालक बाइक पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इस वजह से बाइक अनियंत्रित होकर ढाबे किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से जा टकराई। पति की गई जान, पत्नी गंभीर इस हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने उपचार हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने गुरसेवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद आगामी उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस कर रही जांच उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने की है। |
| Posted: 10 May 2022 01:49 AM PDT ![]() SBI Vacancy 2022 भारतीय स्टेट बैंक में भर्ती (State Bank of India) ने Executive, Officer पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है इक्छुक उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे। Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता) B.E/ B.Tech/ ME/ M.Tech/ MCA/ PG Degree या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे। Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या) रिक्त पदों की संख्या - 36 पद सिस्टम ऑफिसर - 07 एग्जीक्यूटिव- 17 सीनियर एग्जीक्यूटिव- 10 सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव- 01 चीफ इनफार्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर - 01 Important Dates (जरुरी तिथि )नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 28-04-2022 आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 17-05-2022 Age Limit (रोजगार में आयु सीमा) उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 से 57 वर्ष तक होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये। Selection Process (चयन प्रक्रिया) लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, शार्ट लिस्टिंग एवं CTC नेगोटिएशन में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा | Salary (वेतनमान)नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी नियमानुसार होगी | Application Mode (आवेदन प्रक्रिया)इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Online करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा। आवेदन शुल्क (Application Fees) Gen/ OBC/ EWS: ₹750/- SC/ ST/ PWD: ₹0/- Important LinksNotification PDF 01 Click Here Notification PDF 02 Click Here Apply Link Click Here |
| Airtel Recharge: एयरटेल के इस प्लान में पाएं 84 दिनों के लिए फ्री अमेज़न प्राइम Posted: 10 May 2022 01:46 AM PDT Airtel Recharge Plans With Amazon Prime: भारती एयरटेल जो मंथली, 56 दिन और अन्य सहित कई प्रीपेड प्लान पेश करता है। इसके अलावा हाल ही में टेल्को ने भारत में 999 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। जिसमें एसटीडी कॉलिंग, प्रति दिन 100 एसएमएस और 84 दिनों के लिए 2.5GB डेली डेटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को फ्री में Amazon Prime मेंबरशिप भी मिलती है। तो आइए इस Airtel Recharge प्लान के बारे में जानते हैं विस्तार से। 84 दिनों के लिए इस Airtel Recharge प्लान में फ्री मिलता है अमेजन प्राइम मेंबरशिप भारती एयरटेल का 999 रुपये का नया प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान अब टेलीकॉम ऑपरेटर, एयरटेल थैंक्स ऐप और अन्य रिचार्ज माध्यमों की आधिकारिक साइट पर लाइव है। 999 रुपये के इस नए Airtel Recharge प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और प्रतिदिन 2.5GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें 84 दिनों के लिए बिना किसी एक्स्ट्रा चार्जेस के साथ अमेज़न प्राइम मेंबरशिप भी मिल रही है। गौरतलब हो कि Amazon India ने अपने सब्सक्रिप्शन प्राइस में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। तिमाही प्लान की कीमत 459 रुपये है, जिसे आप अपने प्रीपेड प्लान में फ्री में प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म 179 रुपये की कीमत वाला मासिक प्लान भी दे रहा है, जबकि सालाना प्लान की कीमत 1,499 रुपये है। इस प्रकार यदि आप भी Airtel के एक यूजर हैं और साथ ही अमेजन प्राइम पर फ्री में मूवीज और वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो आप इस 999 रुपये के Airtel Recharge Plan को सब्सक्राइब कर सकते हैं। इसके अलावा, टेल्को ने हाल ही में अमेज़न प्राइम मेम्बरशिप की वैलिडिटी को रिवाइज कर दिया है जो कि इसके 499 रुपये, 999 रुपये, 1,199 रुपये और 1,599 रुपये के पोस्टपेड प्लान के साथ उपलब्ध है। ये प्लान अब छह महीने के लिए फ्री अमेज़न प्राइम मेंबरशिप दे रहे हैं। तो आप एयरटेल के इस 999 रुपए के प्लान को सबस्क्राइब करके फ्री में अमेज़न प्राइम का मजा ले सकते हैं जहां पर आप मूवीज और वेब सीरीज देख सकते हैं। |
| अंपायर ने की साफ़ तौर से बेईमानी, रोहित शर्मा को गलत तरीके से दिया आउट Posted: 10 May 2022 01:41 AM PDT टाटा आईपीएल 2022 का 56वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच डॉ डी वाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को आमंत्रित किया है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर और नितीश राणा के 43 रन के बदौलत मुंबई इंडियंस को 166 रनों का लक्ष्य दिया है. इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की है. इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने 25 और रिंकू सिंह ने 23 रनों की पारी खेली है. बाकी बल्लेबाज 2 अंक तक भी नहीं पहुंच पाए हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर पाए और पहले ही ओवर में कैच आउट होकर पवेलियन चले गए हैं. इस मैच की शुरुआत करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के सबसे अनुभवी गेंदबाद टिम साउदी का सामना रोहित शर्मा से हो गया. इस ओवर में रोहित शर्मा ने 6 गेंदों का सामना किया है जिसमें मात्र 2 रन बनाए हैं. टिम साउदी के इस ओवर की आखिरी गेंद पर जैक्शन को अपना कैच थमा बैठे हैं. हालांकि मैदानी अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया था. लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने विकेटकीपर के कन्वेंस करने के बाद डीआरएस ले लिया. विकेटकीपर पूरी तरह से कंफर्म थे की गेंद बल्ले से लगी है. इसके बाद बॉल ट्रैकिंग में देखा गया कि हल्का सा गेंद बल्ले की छूती हुई निकली है. इसके बाद थर्ड एंपायर के कहने के बाद मैदानी अंपायर ने रोहित शर्मा को आउट करार दिया है. इस मैच में मुंबई इंडियंस को बहुत बड़ा लक्ष्य नहीं मिला है. लेकिन यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस मैच में मुंबई इंडियंस लक्ष्य को हासिल करने में कितना सफल हो पाती है. |
| IAS Exam किस उम्र तक दिए जा सकते हैं? आईएएस की परीक्षा से जुड़ी ये 5 बातें जरूर जानें Posted: 10 May 2022 01:39 AM PDT UPSC Exam: देशभर में अलग-अलग जगहों पर यूपीएससी क्लियर करवाने के लिए कोचिंग मंडी लगती है जिसमें पास होने के लिए लो अपने घरों से दूर रहकर भी पढ़ाई करते हैं. IAS बनना आसान नहीं होता है और अगर आप संघ लोक सेवा आयोग के यूपीएससी की परीक्षा पास कर लेते हैं तो आप डीएम बन सकते हैं. डीएम यानी डिस्ट्रिक्ट मिनिस्टर जिसे IAS कहते हैं. डीएम के पद पर पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी होती है और कठिन परीक्षा से भी गुजरना होता है. डीएम का मुख्य काम एडमिनिस्ट्रेशन वाला होता है जो एक सरकारी नौकरी है और इसे पाना आसान नहीं होता है. बहुत सारे लोग सालों इसकी पढ़ाई करते हैं तब जाकर मुकाम हासिल कर पाते हैं. आईएएस बनने के लिए क्या-क्या करना होता है, और किस उम्र तक कोई आईएएस की परीक्षा दे सकता है, आज हम आपको सारी जानकारी देंगे. UPSC Exam से जुड़ी 5 अहम बातें 1- आईएएस अफसर (IAS Officer) को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार मूल वेतन 56100 रुपये मिलता है. इसके अलावा आपको कई सरकारी सुविधाएं मिलती हैं जिनका फायदा परिवार को भी मिलता है. 2- डीएम के उम्मीदवार ग्रेजुएट होने चाहिए और UPSC की परीक्षा में बैठने के लिए 21 से 32 साल की उम्र होनी चाहिए. 3- ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट 3, एससी/एसटी कैंडिडेट 5 साल की खास छूट दी जाती है. जनरल वर्ग के कैंडिडेट 6 बार और ओबीसी वर्ग के 9 बार यूपीएस की परीक्षा में बैठ सकते हैं. वहीं एससी/एसटी कैंडिडेट के लिए कोई समय सीमा नहीं है. 4- यूपीएससी की पढ़ाई के लिए मैथ, इंग्लिश, करेंट अफेयर्स, हिंदी और जनरल नॉलेज की चीजें पढ़नी होती हैं. इसके साथ ही इंटरव्यू कैसे होता, क्या-क्या पूछा जाता है ये सब की जानकारी रखनी चाहिए. 5- डीएम बनने के लिए यूपीएससी परीक्षा के तीन चरण प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू निकालना होता है. जिस कैंडिडेट के सबसे अच्छे अंक आते हैं वो जिले के डीएम बन जाते हैं. बता दें, अगर आपका लक्ष्य है कि आप डीएम बनें तो तैयारी उम्र रहते शुरू कर दीजिए क्योंकि अगर आपकी दिन-रात की मेहनत साथ होगी तो आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता. अपने लक्ष्य को पहले से निर्धारित करिए और उसके लिए तैयारी का एक शेड्यूल बनाएं. इसके बाद उसके मुताबिक खुद को ढाल लें, जिसमें आपका खान-पीना, नहाना, खाना और भी जो जरूरी काम हो जाएं क्योंकि पढ़ाई का समय जो आप निर्धारित करेंगे उस समय किसी कीमत पर आपको उस जगह से हिलना नहीं है. अगर आप ऐसा करते हैं तो आप डीएम जरूर बन सकते हैं. |
| घर में कछुए को रखने से चमक उठेगी आपकी किस्मत, सही दिशा का रखें ख्याल Posted: 10 May 2022 01:35 AM PDT Vastu Tips : हिंदू शास्त्रों में कछुए को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, जो घर में सुख, समृद्धि लाने के साथ साथ धन की प्राप्ति के लिए भी जिम्मेदार होता है। ऐसे में कई लोग अपने घर, ऑफिर और वाहन आदि में कुछ कछुए की प्रतिमा रखते हैं, ताकि उनके घर में सुख और समृद्धि बनी रहे। हालांकि कछुए को सही दिशा और जगह पर रखना बेहद जरूरी होता है, तभी यह आपके और आपके परिवार के लिए गुड लक लेकर आएगा। ऐसे में अगर आप भी जल्दी कामयाबी और पैसा कमाना चाहते हैं, तो कछुए की प्रतिमा को सही जगह पर स्थापित करें। उत्तर दिशा में रखें मेटल का कछुआ आजकल घर को सजाने के लिए कई प्रकार की चीजें बाजार में मिल जाती हैं, जिसमें से एक है मेटल का कछुआ। यह कछुआ विभिन्न रंगों में मिल जाता है, जिसे सही दिशा में रखने से घर में सुख, समृद्धि और धन आता है। ऐसे में मेटल के कछुए को रखने को नॉर्थ या नॉर्थ वेस्ट दिशा में रखना चाहिए, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। क्रिस्टल का कछुआ हिंदू शास्त्रों में क्रिस्टल के कछुए का काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसके कई खूबसूरत डिजाइन बाजार में उपलब्ध है। ऐसे में अगर आप क्रिस्टल का कछुआ घर लाते हैं, तो सुख और समृद्धि के लिए उसका मुंह हमेशा साउथ वेस्ट या नॉर्थ वेस्ट की तरफ रखना चाहिए। मिट्टी का कछुआ अगर आप विभिन्न धातुओं से बना कछुआ नहीं खरीद सकते हैं, तो आपको मिट्टी से बना कछुआ खरीदना चाहिए। इस कछुए की कीमत बहुत ही कम होती है, लेकिन यह घर में गुड लक लेकर आता है। ऐसे में मिट्टी के कछुए का मुंह हमेशा नॉर्थ ईस्ट, सेंटर या फिर साउथ वेस्ट दिशा में होना चाहिए, जिससे आपके घर पर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लकड़ी का कछुआ ![]() भारतीय बाजारों में लकड़ी का कछुआ भी आसानी से मिल जाता है, जो बहुत ही खूबसूरत डेकोरेटिव आइटम होता है। घर में लकड़ी से बने कछुए का मुंह हमेशा ईस्ट और साउथ ईस्ट दिशा की तरफ होना चाहिए, जिससे घर में धन और संपत्ति की कोई कमी नहीं होती है। रिश्तों को बेहतरीन बनाता है कछुआ अगर आप घर में कछुआ या उसके जोड़े को रखते हैं, तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते मधुर होंगे। इसके अलावा घर में कछुआ रखने से खुशहाली बनी रहती है, जबकि घर के मालिक की उम्र भी लंबी होती है। |
| भूल कर भी कूड़े में ना फेंके तरबूज के बीज, सेहत के लिए होते हैं बहुत ही फायदेमंद Posted: 10 May 2022 01:34 AM PDT Benefits of Watermelon Seeds : गर्मी का सीजन शुरू होते ही मार्केट में लाल लाल तरबूज दिखाई देने लगते हैं, जो खाने में बेहद रसीला और मीठा होता है। इतना ही नहीं तरबूज में पानी का मात्रा भी काफी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से गर्मी के मौसम में इसका नियमित सेवन करने से शरीर डीहाइड्रेशन का शिकार नहीं होता है। लेकिन तरबूज खाते समय जब उसके छोटे छोटे काले बीज मुंह में आते हैं, तो आप में से बहुत लोगों को लगता होगा कि काश तरबूज बिना बीजों वाला फल होता। हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि तरबूज के बीज विभिन्न पोषक तत्वों (Watermelon Seeds Benefits) से भरपूर होते हैं, जिनका सेवन करने से सेहत को अत्यधिक लाभ मिल सकता है। सेहत के लिए लाभदायक होते हैं तरबूज के बीज | Benefits of Watermelon Seeds तरबूज की तरह ही उसके अंदर मौजूद बीजों में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनका सेवन करने से सेहत अच्छी होती है। तरबूज के बीजों में आयरन, मैग्नीशियम, जिंक समेत हेल्दी फैट पाया जाता है, जो आपको मोटापे समेत कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। तरबूज के बीजों का सेवन करने के लिए सबसे पहले बीजों को फल से अलग कर लिजिए और फिर उन्हें पंखे की हवा में कुछ देर के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद सूखे हुए तरबूज के बीजों को गैस पर हल्की आंच में रोस्ट यानि भुन लें, फिर बीजों को ठंडा करके एयर टाइट डिब्बे में बंद कर दीजिए। इन बीजों को आप रोज सुबह खाली पेट खा सकते हैं, जिससे पाचन क्रिया दुरुस्त होने के साथ साथ अन्य शारीरिक लाभ भी होते हैं। इसके अलावा तरबूज के बीजों को सलाद, ओट्स, टोस्ट और नट्स आदि के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है, जिनका स्वाद काफी अच्छा होता है। तरबूज के बीज खाने के फायदे | Benefits of Watermelon Seeds मोटापा होगा कम: अगर आप नियमित रूप से रोज सुबह खाली पेट तरबूज के बीजों का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी। दरअसल तरबूज के बीजों में कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है, जबकि इनका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में अगर आप रोजाना मुट्ठी भर तरबूज के बीज खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को कम कैलोरी मिलेगी जबकि पेट भी भरा रहेगा। इससे आपका मोटापा तेजी से कम होने लगेगा, जो शरीर में अन्य प्रकार की घातक बीमारियों को जन्म देने का काम करता है। ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार: आज की आधुनिक जिंदगी में लोगों का खानपान और लाइफ स्टाइल बहुत ही बिगड़ गया है, जिसकी वजह से हर दूसरे व्यक्ति को शुगर की बीमारी हो जाती है। ऐसे में अगर आप ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आज से ही तरबूज के बीजों का सेवन शुरू कर दीजिए। दरअसल तरबूज के बीज खाने से ब्लड में शुगर लेवल और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में मदद मिलती है, जिसकी वजह से डायबिटीज की बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति को राहत मिलती है। दरअसल तरबूज के बीज में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो मेटाबोलाइजिंग कार्ब्स को कंट्रोल करके ब्लड में शुगर लेवल को मैनटेन रखता है। चेहरे के लिए फायदेमंद: जिस तरह तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है और त्वचा ग्लोइंग होती है, ठीक उसी प्रकार से तरबूज के बीज खाने से भी त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। दरअसल तरबूज के बीजों में मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिनका सेवन करने से चेहरे की चमक बढ़ती है। इतना ही नहीं तरबूज के बीजों का नियमित रूप से सेवन करने से स्किन टोन में भी सुधार होता है, जबकि त्वचा में जमी गंदगी भी साफ हो जाती है। इसकी वजह से चेहरे पर पिंपल, दाग धब्बे और दानों की समस्या नहीं होती है, जबकि त्वचा खिली खिली नजर आती है और एजिंग प्रोसेस धीमा हो जाता है। इस तरह तरबूज के बीजों का सेवन करने से आप लंबे समय तक स्वस्थ और सेहतमंद (Watermelon Seeds Benefits) रह सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी तरबूज के बीजों को कूड़ेदान में फेंक देते थे, तो आज ही अपनी इस गलती को सुधार लें। |
| दीमक को जड़ से खत्म कर देंगे ये 5 घरेलू उपाय, नहीं होगी कीमती फर्नीचर की बर्बादी Posted: 10 May 2022 01:31 AM PDT घर के अंदर साफ सफाई करने के बावजूद भी चूहे, मक्खी, छिपकली और कोकरोच जैसे कीड़े मकौड़े पनपन ही जाते हैं, जो घर के सामान को नुकसान पहुँचाने के साथ खाने-पीने की चीजों को भी दूषित कर देते हैं। इन्हें आप इंसान का छोटा दुश्मन भी कह सकते हैं, जो ताकतवर न होकर भी इंसान को आसानी से हरा देते हैं। ऐसा ही एक छिपा हुआ दुश्मन है दीमक, जो घर में मौजूद लकड़ी से बनी खिड़की, दरवाजे और फर्नीचर को अंदर ही अंदर पूरी तरह से खोखला कर देती है और इंसान को इस बात की भनक तक नहीं लगती है। ऐसे में अगर आप भी घर के फर्नीचर पर दीमक लगने की समस्या से परेशान हैं, तो हमारे द्वारा बताए गए घरेलू उपायों को आजमाने में बिल्कुल भी देरी मत कीजिएगा। Dimak ko bhagane ka gharelu upay क्या है दीमक? (What is a termite?) दीमक को अंग्रेजी में Termite के नाम से जाना जाता है, जिसका साइज एक इंच के बराबर होता है। लेकिन दीमक अपने शारीरिक आकार के मुकाबले कई गुना खतर नाक होती है, जो लकड़ी से बने पूरे के पूरे महल को ढेर कर सकती है। दरअसल दीमक लकड़ी को अपने भोजन के रूप में खाती है, इसलिए यह जिस फर्नीचर पर लग जाती है वहाँ दीमक की पूरी कॉलोनी हमला कर देती है। खासतौर से बरसात के मौसम में दीमक की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होती है, जो अपनी पूरी कॉलोनी के साथ मिलकर बड़ी और मोटी लकड़ी को अंदर से पूरी तरह से खोखला कर देती है। दीमक हमेशा लकड़ी के अंदरूनी हिस्से में रहती है, इसलिए इसे देख पाना बहुत ही मुश्किल होता है, ऐसे में बाज़ार में दीमक को खत्म करने के लिए तरह-तरह की दवाईयाँ और कैमिकल मिलते हैं। इन कैमिकल से भरपूर दवाईयों को लकड़ी की चीजों में छिड़कने से दीमक तो मर जाती है, लेकिन उसकी वजह से घर में तेज और खतर नाक गंध फैल जाती है। उस गंध में सांस ले पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता, जबकि इससे बच्चों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए आज हम आपको दीमक को घर से भगाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय (Home remedies to get rid of termites) बताने जा रहे हैं, जिन्हें आजमाने से आपकी सेहत को भी कोई नुकसान नहीं पहुँचेगा। नीम का तेल नीम में कई तरह के औषधिय गुण पाए जाते हैं, जो दीमक के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। अगर आप दीमक लगे हुए फर्नीचर या लकड़ी पर नीम का तेल छिड़कते हैं, तो उसकी तेज गंध से दीमक कुछ ही दिनों में पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। दरअसल नीम का तेल कीट, पतंग, दीमक और खटमल के शरीर पर विष की तरह काम करता है, इसलिए दीमक को घर से भगाने के लिए प्रभावित स्थान पर लगातार 1 हफ्ते तक नीम का तेल छिड़कना चाहिए। नीम के तेल की गंध पाकर दीमक दूर भागती है, जबकि उस तेल से युक्त लकड़ी का सेवन करने से उसकी तुरंत मौत हो जाती है। नमक का इस्तेमाल अगर आपके घर के खिड़की, दरवाजों या फर्नीचर में दीमक लग गई है, तो उसे दूर करने के लिए नमक का इस्तेमाल करना एक बहुत ही आसान तरीका है। जिस जगह पर दीमक लगी होती है, वहाँ आपको नमक का छिड़काव करना होगा, जिसकी वजह से दीमक कुछ ही देर में मर जाएगी। दरअसल नमक में आयोडीन के साथ-साथ सोडियम और पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो दीमक को भगाने में सहायक भूमिका निभाते हैं। ऐसे में जब दीमक नमक के संपर्क में आती है, तो उसके शरीर में तेज जलन का एहसास होता है और वह कुछ ही देर में दम तोड़ देती है। करेले के रस का छिड़काव करेला खाने से इंसान की सेहत अच्छी होती है, लेकिन यह सब्जी दीमक के लिए मौत का कारण बन सकती है। दरअसल करेले की कड़वी महक से दीमक तुरंत दूर भाग जाती है, इसलिए इसका रस बनाकर दीमक को खत्म किया जा सकता है। इसके लिए करेले को मिक्स में डालकर पीस लें और तैयार पेस्ट से रस को छानकर अलग कर लें, इसके बाद उस रस को दीमक लगी हुई जगह पर छिड़क दें। ऐसा करने से पूरे वातावरण में करेले की कड़वी महक फैल जाएगी और उसके संपर्क में आने से दीमक धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी, हालांकि कारगार रिजल्ट के लिए आपको कम से कम 5 दिनों तक लगातार करेले के रस का छिड़काव करना होगा। बोरिक एसिड का यूज बोरिक एसिड का इस्तेमाल कीड़े मकौड़ों को मारने या उन्हें दूर भगाने के लिए किया जाता है, इसके अलावा यह एसिड लकड़ी से दीमक को अलग करने में मददगार होता है। बोरिक एसिड आसानी से बाज़ार में मिल जाता है, जिसे प्रभावित इलाके पर छिड़कना होता है। जैसे ही दीमक बोरिक एसिड के संपर्क में आती है, उसके तंत्रिका तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है। ऐसे में कुछ देर तक तड़पने के बाद दीम की मौत हो जाती है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि बोरिक एसिड से सारी दीमक एक साथ मर जाती है। इसलिए इसके प्रभावी रिजल्ट के लिए आपको कम से कम हफ्ते भर तक दीमक से प्रभावित जगहों पर बोरिक एसिड लगाना होगा, ताकि लकड़ी के अंदर मौजूद दीमक पूरी तरह से खत्म हो जाए और उन्हें दोबारा पनपने का मौका न मिले। सिरके का इस्तेमाल कर भगाए दीमक दीमक भगाने के लिए आप खाने वाले सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो बहुत ही आसान और प्राकृतिक उपाय है। इसके लिए आपको पानी में थोड़ा-सा सिरका मिलाना होगा और फिर उस घोल को दीमक से प्रभावित लकड़ी या फर्नीचर पर छिड़क देना है। लगातार 2 दिन तक सिरके का पानी छिड़कने से लकड़ी पर लगी दीमक अपने आप मर जाएगी, जबकि उसकी बढ़ती आबादी में भी रोक लग जाएगी। हालांकि दीमक को घर में दोबारा पनपने से रोकने के लिए आपको कुछ समय के अंतराल में सिरके के पानी का छिड़काव करते रहना होगा। इन घरेलू नुस्खों (Dimak ko bhagane ka gharelu upay) को आजमा कर आप दीमक के प्रकोप से छुटकारा पा सकते हैं, जो कम खर्चीले होने के साथ-साथ असरदार भी हैं। हालांकि इन सभी घरेलू उपायों को 2 से 3 महीने के अंतराल में दोहराते रहना होगा, ताकि दीमक को दोबारा से पनपने का मौका न मिल सके। |
| सिर्फ 60 रुपए में 2 साल तक मच्छरों से छुटकारा, इन 2 चीजों से घर बैठे बनाएं मच्छर भगाने का रिफिल Posted: 10 May 2022 01:28 AM PDT How to Make Mosquito Repellent Refill at Home: गर्मी और बरसात के मौसम में मच्छरों की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, जो डेंगू और मलेरिया जैसी घातक बीमारियां फैलाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके अलावा रात के समय कान के पास मच्छरों के भिनभिनाने से नींद भी खराब होती है, जिसका स्वास्थ्य पर पूरा असर पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी मच्छरों की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो घर पर मौजूद रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों से खास लिक्विड रिफिल तैयार कर लिजिए। इस लिक्विड रिफिल का इस्तेमाल करने से घर में मंडराने वाले मच्छर आसानी से खत्म हो जाएंगे, जबकि रात के समय आपकी नींद भी खराब नहीं होगी। घर पर तैयार करें लिक्विड रिफिल (Make Mosquito Repellent Refill at Home) घर से मच्छरों को भगाने (Mosquito Repellent Refill) के लिए आपको दो से तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी, जो आमतौर पर घर में आसानी से उपलब्ध होती हैं। इसके लिए आपको एक खाली मशीन या स्प्रे बोतल, सफेद कपूर और तारपीन का तेल (Tarpin Oil) की जरूरत पड़ेगी, जो किसी भी हार्डवेयर स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा। मच्छर भगाने का लिक्वेड रिफिल बनाने के लिए सबसे पहले सफेद कपूर को अच्छी तरह से पीस लिजिए, ताकि वह बारीक पाउडर में तब्दील हो जाए। इसके बाद उस पाउडर को खाली मशीन या स्प्रे बोतल में डाल दीजिए और फिर उसमें तारपीन के तेल का भर दीजिए। इसके बाद बोतल के अंदर तारपीन के तेल और कपूर को अच्छी तरह से मिला दीजिए, ताकि उससे एक स्ट्रॉंग लिक्विड रिफिल तैयार हो सके। अगर आपने इस मिश्रण को ऑल आउट की खाली मशीन के अंदर भरा है, तो आप उसे रात को सोते समय पावर प्वाइंट पर लगाकर नॉर्मल रिफिल मशीन की तरह यूज कर सकते हैं। वहीं अगर आपके पास खाली मशीन नहीं है, तो आप इस लिक्विड को खाली स्प्रे बोतल में तैयार करके स्टोर कर सकते हैं। इस मिश्रण को आप रोजाना शाम के समय घर के कोनों, कीचन और दरवाजे के आसपास के एरिया में स्प्रे कर सकते हैं, जिसकी तेज गंध से मच्छर तुरंत मर जाएंगे और बाहर मंडराने वाले मच्छर भी घर के अंदर नहीं आ पाएंगे। 60 रुपए खर्च करके 2 साल तक मच्छरों से छुटकारा आपको बता दें कि 1 लीटर तारपीन का तेल खरीदने के लिए आपको 40 रुपए खर्च करने होंगे, जबकि 1 पैकेट सफेद कपूर 20 से 30 रुपए में आ जाती है। ऐसे में अगर आप 1 लीटर तारपीन के तेल का इस्तेमाल करके मच्छर भगाने वाला लिक्वेड तैयार करते हैं, तो वह एक नहीं बल्कि दो साल तक आराम से चल सकता है। इस लिक्विड का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य को कोई हानि नहीं पहुंचती है, जबकि घर में कपूर की हल्की हल्की सी सुगंध रहती हैं। इस खुशबू को मच्छर बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और घर से तुरंत बाहर भाग जाते हैं या फिर तड़प तड़प कर दम तोड़ देते हैं। ऐसे में आप कपूर और तारपीन के तेल का इस्तेमाल करके आसानी से मच्छरों के प्रकोप से राहत पा सकते हैं। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |









