| आजमगढ़: नामांकन की धीमी प्रक्रिया पर 500 अध्यापकों का वेतन रोका गया Posted: 12 May 2022 05:14 AM PDT अजमतगढ़ की खंड शिक्षा अधिकारी ने 101 विद्यालयों के शिक्षकों पर की सख्त कार्यवाही
आजमगढ़: सगड़ी तहसील के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ की खंड शिक्षा अधिकारी डाली मिश्रा ने नामांकन की धीमी प्रक्रिया पर जिम्मेदारों के प्रति सख्त कार्रवाई करते हुए 101 विद्यालयों के लगभग 500 अध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया है।अजमतगढ़ शिक्षा क्षेत्र में कुल 163 प्राथमिक व जूनियर विद्यालय हैं, जिनमें लगभग 900 शिक्षक कार्यरत हैं। विद्यालयों में नवीन छात्रों की संख्या बढ़ाए जाने का निर्देश विभाग द्वारा महीनों पहले ही जारी कर दिया गया था। नामांकन बढ़ाने के लिए जगह-जगह रैलियां निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा था। बावजूद इसके अजमतगढ़ ब्लाक में नामांकन लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी ने नौ मई को क्षेत्र के प्रधानाचार्य, प्रभारी प्रधानाचार्य, सहायक अध्यापक, शिक्षा मित्रों को नामांकन बढ़ाने के लिए निर्देशित किया था। फिर भी कोई प्रगति नहीं दिखी तो 11 मई को ब्लाक के 101 विद्यालयों के लगभग 500 अध्यापकों का वेतन रोक दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत करा दिया है। जिन विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन रोके गए हैं उनमें प्राथमिक विद्यालय बलपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय लख्मी रोहुवार, मोहम्मदपुर, प्राथमिक विद्यालय भदाव, मसोना, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरई इस्माइलपुर, प्राथमिक विद्यालय बक्सनपुर, प्राथमिक विद्यालय लख्मी रोहुवार, उच्च प्राथमिक विद्यालय भदाव प्राथमिक विद्यालय अठनारू, प्राथमिक विद्यालय जुम्मनपुर, प्राथमिक विद्यालय नेनुआपार पीपरपाती, प्राथमिक विद्यालय सौहराभार, महावतगढ़, कुड़वा गोडारी, कोडरा,ढोलीपुर, मझौवा तालुका मोहम्मदपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय आलियाबाद कटाई, कंपोजिट विद्यालय बालीपुर, प्राथमिक विद्यालय कटाई दिलशादपुर,कोकिल पार, बरडीहा, मीरा का पूरा, घड़सरा, प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहराभार, कंपोजिट विद्यालय कांखभार, प्राथमिक विद्यालय अंजान शहीद द्वितीय, कल्याणपुर, जमीन कपारगढ़ शामिल हैं। |
| आजमगढ़: पूर्व विधायक की हत्या के दोषी फरार रिजवान व विजय पर 01-01 लाख का होगा इनाम Posted: 12 May 2022 12:58 AM PDT आरोपियों पर दोष हो चुके हैं सिद्ध, 17 मई को सुनाई जा सकती है सजा
जीयनपुर पुलिस ने पुरस्कार राशि बढ़ाने की सिफारिश कीआज़मगढ़: पूर्व विधायक हत्याकांड में फरार चल रहे दो शातिर अपराधियों पर ईनाम की राशि और बढ़ाई जाएगी। 50 हजार से बढ़ा कर ईनाम एक लाख किए जाने की संस्तुति जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने की है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक की तरफ से एसपी को पत्र भी भेज दिया गया है। 19 जुलाई 2013 को पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की जीयनपुर कस्बे में उनके घर के पास ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व विधायक के बड़े भाई संतोष सिंह टीपू ने कुख्यात अपराधी कुंटू सिंह समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने विवेचना के बाद कुंटू समेत 13 के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। जिसमें कुंटू समेत नौ पर न्यायालय ने दोष सिद्ध कर दिया है और आज सजा के बिंदु पर सुनवाई भी होगी। इसमें कुख्यात कुंटू के अलावा राजेंद्र यादव, संग्राम सिंह, रिजवान, विजय यादव, दिनेश, मृत्युंजय, शिवप्रकाश व दुर्ग विजय शामिल है। इसमें रिजवान व विजय यादव कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद से फरार चल रहे है। पहले इन पर एसपी ने 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया। जिसमें कुछ दिनों पूर्व ही डीआईजी अखिलेश कुमार ने बढ़ा कर 50-50 हजार कर दिया। अब जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने इन दोनों शातिर अपराधियों पर ईनाम की राशि एक-एक लाख किए जाने की संस्तुति के साथ एसपी को पत्र भेजा है। कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि ईनाम की राशि बढ़ाने को लेकर उन्होंने एसपी को पत्र भेज दिया है। जहां से वह एडीजी के पास जाएगा और जल्द ही एडीजी के यहां से ईनाम की राशि बढ़ा दिए जाने की संभावना है। |
| आजमगढ़: पूर्व विधायक सीपू सिंह हत्याकांड में सजा पर फैसला टला,अब 17 को सुनवाई Posted: 12 May 2022 12:38 AM PDT  | | स्व ० सर्वेश सिंह सीपू |
अदालत ने माफिया कुंटु सिंह समेत नौ लोगों को हत्या व हत्या की साजिश रचने का दोषी पाया था
आजमगढ़: पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के मुकदमे में सजा पर फैसला गुरुवार को टल गया। अब कोर्ट ने सज़ा पर सुनवाई की अगली तारीख 17 मई को मुकर्रर की है। इसके पहले मंगलवार को सुनवाई पूरी करते हुए अदालत ने नौ आरोपियों को हत्या तथा हत्या की साजिश रचने का दोषी पाया था। गुरुवार को सजा पर सुनवाई होनी थी। यह फैसला विशेष सत्र न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट रामानंद ने मंगलवार को सुनाया था। क्या है पूरा मामला 19 जुलाई 2013 को सुबह जीयनपुर बाजार मेंबसपा के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू तथा भरत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जीयनपुर पुलिस ने जांच प्रारंभ की तथा ध्रुव सिंह कुंटू समेत समेत 11 आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया था। 13 को बनाया गया था आरोपी इसी दौरान शासन के निर्देश पर सीबीआई ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सीबीआई ने पुलिस की जांच को आगे बढ़ाते हुए दो अन्य आरोपियों दुर्ग विजय तथा शिव प्रकाश का नाम जोड़ते हुए कुल 13 आरोपियों ध्रुव सिंह उर्फ कुण्टू सिंह, संग्राम सिंह, मोहम्मद रिजवान ,अरविंद कश्यप, विजय यादव, अभिषेक सिंह भोनू ,शिव प्रकाश उर्फ प्रकाश यादव ,राजेंद्र यादव ,एक नाबालिग,मृत्युंजय, दिनेश ,कन्हैया उर्फ गिरधारी के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित की। एक आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसकी पत्रावली अलग कर के किशोर न्यायालय बोर्ड भेज दी गई थी।जबकि एक अन्य आरोपी कन्हैया उर्फ गिरधारी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गि नौ को अदालत ने दोषी करार राया। मुकदमे के अंतिम चरण में बयान के समय अरविंद कश्यप तथा अभिषेक सिंह और मोनू फरार हो गए। जबकि मोहम्मद रिजवान तथा विजय यादव बयान के बाद फरार हो गए।नौ को अदालत ने दोषी करार दिया मंगलवार को अदालत ने आरोपी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू, मृत्युंजय सिंह ,दिनेश सिंह उर्फ रंपत ,शिव प्रकाश उर्फ प्रकाश, राजेंद्र यादव ,संग्राम सिंह,दुर्गविजय, मोहम्मद रिजवान तथा विजय यादव को हत्या व हत्या की साजिश का दोषी पाया था। |
| आजमगढ़: जेल में बंद कार्यकर्ताओं से मिलने पंहुचे अखिलेश यादव Posted: 11 May 2022 08:14 AM PDT बोले सपा सुप्रीमो, इंसाफ की लड़ाई के लिए बड़ा संघर्ष करना पड़ता है
आजमगढ़ : जिले के दौरे पर आए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जेल में बंद सपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। विधानसभा चुनाव से पूर्व ईवीएम की रखवाली को लेकर हुए बवाल में जिला प्रशासन ने कई आरोपियों को जेल भेजा है। इसके साथ ही चुनाव के दिन सात मार्च को सरफुद्दीनपुर में भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था। इन दोनों मामलों में आजमगढ़ की जेल में 12 आरोपी बंद हैं। इन आरोपियों में तीन ईवीएम तोड़फोड़ के आरोपी हैं तो नौ सरफुद्दीनपुर मामले के आरोपी हैं। सपा सुप्रीमो ने सभी से मुलाकात कराने का प्रार्थना-पत्र भिजवाया था, पर अखिलेश यादव ने मनोज यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने जेल में सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कहा कि इंसाफ की लड़ाई के लिए जेल जाना पड़ता है। देश की आजादी के लिए अनेक लोंगों को जेल जाना पड़ा। नेताजी को भी जेल जाना पड़ा। इससे डरने की जरूरत नहीं है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का कहना है कि बड़ी लड़ाई के लिए संघर्ष करना पड़ता है। शासक जुर्म करेगा उसके खिलाफ लड़ाई लड़ते जेल जाना पड़े तो घबराना नहीं चाहिए। सपा के इस प्रतिनिधिमंडल में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक संग्राम यादव और नफीस अहमद सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। |
| आजमगढ़: ओपी राजभर सपा के साथ इसलिए दर्ज हुआ मुकदमा : अखिलेश यादव Posted: 11 May 2022 07:47 AM PDT अब गरीबों का राशन भी बंद किया तो श्रीलंका जैसा होगा हाल
सीएम को अब समझ आया कि उनके कार्यकर्ता दलाली भी करते हैं - सपा मुखियाआजमगढ़ : पूर्व मंत्री एवं घोसी (मऊ) विधायक दारा सिंह चौहान की मां उमराई देवी के त्रयोदशाह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर के भाजपा में जाने की चर्चा पर कहा कि यह भाजपा के लोग कह रहे हैं। वह सपा के साथ हैं, इसीलिए गाजीपुर में उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ और उन्हीं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। तंज कसा कि मुख्यमंत्री को अब समझ आया कि उनके कार्यकर्ता दलाली भी करते हैं। कहा कि सांसदीय उपचुनाव में सबकी सहमति से प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। अखिलेश यादव गेलवारा गांव में बुधवार को दिन में सवा दो बजे पहुंचे। आजम खां के मामले में कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही जेल से छूटेंगे। सरकार पर तोहमत मढ़ी कि शिकंजा कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों पर मुकदमा करा रही है। सुप्रीम कोर्ट के राज्यों को अपने स्तर से देशद्रोह का मुकदमा न करने की सलाह पर कहा कि इसका दुरुपयोग भाजपा कर रही है। किसान सम्मान निधि घोटाले की जांच के सवाल पर कहा कि सरकार के पास बजट नहीं है, इसलिए जांच का बहाना खोजी है। सरकार गरीबों और अपने विरोधियों में बुलडोजर का खौफ पैदा करना चाहती है। कानपुर में सब्जी बेचने वाले का घर गिरा दिया गया। मुबारकपुर (आजमगढ़) के अशरफिया कालेज की बाउंड्री गिरा दी गई, जबकि तमाम भाजपा नेताओं के घर बिना नक्शा के तने पड़े हैं। जिस थाने में किशोरी संग दुष्कर्म हुआ उसे भी गिराना चाहिए। सरकार अब गरीबों का राशन भी बंद करने की योजना बना रही है। जिस दिन ऐसा हुआ श्रीलंका जैसी स्थिति होगी, क्योंकि आढ़तियों के जरिए पांच कंपनियों ने गेहूं खरीदी है। ज्ञानवापी सर्वे के बारे में कहा कि सरकार जानबूझकर समाज में खाई पैदा करना चाहती है। कहा कि आज चर्चा गरीबी और बेरोजगारी पर होनी चाहिए, लेकिन बुलडोजर की बात की जा रही है। देश कानून से चलेगा, बुलडोजर से नहीं। उन्होंने चुनाव में भितरघात के सवाल पर कहा कि पैसे के बल पर भाजपा ने कराया है। विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए जनपद के लोगों को बधाई दी। स्वामी प्रसाद मौर्य, विधायक दुर्गा यादव, संग्राम यादव समेत सभी विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, चंद्रदेव राम करैली इत्यादि रहे। |
| आजमगढ़: जिले के 10 अपराधियों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई Posted: 11 May 2022 07:25 AM PDT पुलिस की संस्तुति पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने जिलाबदर की कार्रवाई
आजमगढ़: पुलिस की संस्तुति पर विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 10 अपराधियों के विरुद्ध बुधवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने जिलाबदर की कार्रवाई की है। जिसमें मु. सगीर निवासी फरिहां मोहल्ला पांच आना थाना निजामाबाद, दिलीप कहार निवासी करनपुर सरैया थाना जीयनपुर, अशोक राजभर निवासी इसरौली थाना दीदारगंज, नीरज यादव निवासी कलंदरपुर थाना गंभीरपुर, मंजय व संजय निवासी चंद्रभानपुर मेंहनगर, राजेश यादव निवासी पियरी संग्रामपुर थाना गंभीरपुर, रामनयन निवासी कलंदरपुर थाना गंभीरपुर और अब्दुल्लाह निवासी फरिहां मोहल्ला पांच आना थाना निजामाबाद शामिल हैं। |
| आजमगढ़: डीजे बंद कराने को लेकर हुई मारपीट, दंपती समेत पांच घायल Posted: 11 May 2022 07:01 AM PDT देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चिरकिहिट गांव में नशे में डांस कर रहे लोगों ने को मारपीट
आजमगढ़: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चिरकिहिट गांव में मंगलवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत लोग डीजे पर डांस को लेकर पड़ोसी से भिड़ गए। मारपीट में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। स्वजन ने घायलों को लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से सभी की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिरकिहिट गांव के घायल श्यामबली (45) ने बताया कि मंगलवार की रात पड़ोसी बहादुर की पुत्री की शादी थी। पड़ोसी ने डीजे हमारे दरवाजे पर लगवाया था, जिस पर गांव के ही लोग नाच रहे थे। रात लगभग 12 बजे मैंने डीजे बंद करवा दिया। उसके बाद रात एक बजे कुछ लोग शराब के नशे में आए और पुन: डीजे चालू कर नाचने लगे। मैंने अपने पुत्र करन (20) को बंद करवाने के लिए भेजा, तो लोगों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। उसने आकर जानकारी दी, तो हम दोनों डीजे को बंद करवाने के लिए बाहर निकले। डीजे बंद करने को कहा तो शराब के नशे में डांस कर रहे लोग अपशब्द कहने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि विपक्षी अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे से मुझे और मेरे पुत्र को मारने लगे। मेरी पत्नी मीरा (40) ,भतीजी अन्नू (21) और बडे भाई विरेंद्र (48) बचाने के लिए दौड़े तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए, तो विपक्षी फरार हो गए। |
| आजमगढ़: बोलरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत,देवर व पुत्र घायल Posted: 11 May 2022 06:50 AM PDT अहरौला क्षेत्र के पियरिया गांव के पास हुई दुर्घटना, बोलरो चालक फरार हुआ
आजमगढ़: अहरौला थाना क्षेत्र के पियरिया गांव के पास बुधवार की सुबह बोलेरो से हुई टक्कर में बाइक सवार भाभी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवर और बच्चा घायल हो गए। उस समय महिला अपने मायके से लौट रही थी। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी राधिका (28) पत्नी संतोष दो दिन पूर्व फूलपुर थाना क्षेत्र के मौना गांव निवासी अपने भाई कमलेश व अन्य लोगों से मिलने के लिए अपने देवर मोनू प्रजापति (20) और अपने पांच वर्षीय पुत्र अंश के साथ गई थीं। बुधवार की सुबह तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे कि अहरौला थाना क्षेत्र के पियरिया गांव के पास पीछे से आ रही बोलरो ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो सहित चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन एंबुलेंस की व्यवस्था की, लेकिन तब तक राधिका ने दम तोड़ दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के पति मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। मौत की खबर सुनते ही दोनों ही परिवारों के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। |
| आजमगढ़: क्रेडिट कार्ड धारकों से ओटीपी ले लाखों उड़ाने वाला बैंककर्मी गिरफ्तार Posted: 11 May 2022 06:40 AM PDT एसबीआइ लालगंज शाखा में क्रेडिट कार्ड सेक्शन में काम करते हुए की ठगी
आजमगढ़: पुलिस की साइबर टीम ने मंगलवार को रानी की सराय थाना क्षेत्र के टेगरपुर गांव से क्रेडिट कार्ड धारकों से धोखे से ओटीपी प्राप्त कर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपित बैंक कर्मी को गिरफ्तार किया है। हत्थे चढ़ा युवक एसबीआइ लालगंज शाखा में क्रेडिट कार्ड सेक्शन में दो वर्षों से काम करते हुए ठगी की घटना को अंजाम दे रहा था। पुलिस उसके पास से बरामद मोबाइल को जब्त करते हुए बैंक एकाउंट को खंगालने में जुट गई है। देवगांव थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी वीरेंद्र कुमार चौहान ने नौ मई को साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ में केस दर्ज कराया था कि मेरे एसबीआइ क्रेडिट कार्ड से किसी व्यक्ति ने 1.10 लाख रुपये निकाल लिया है। प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय ने छानबीन शुरू की तो एसबीआइ में कार्यरत राहुल श्रीवास्तव निवासी टेंगरपुर थाना रानी की सराय का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राहुल के खातों में आए रुपये की जांच की जा रही है जिससे ज्ञात होगा की अबतक अभियुक्त द्वारा कितने लोग ठगे गए हैं। आशंका जताई कि आरोपित ने लाखों का फ्राड किया है। बकौल पुलिस राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेट बैंक आफ इंडिया लालगंज में क्रेडिट कार्ड सेक्शन में पिछले दो वर्ष से काम कर रहा था। बैंक से क्रेडिट कार्ड लेने वालों का रिकार्ड मेरे पास रहता था जिसकी मदद से मैं उनको फोन करके धोखे से क्रेडिट कार्ड की लिमिट या केवाइसी के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर लेता था। उसके बाद ई-वालेट के माध्यम से पैसा विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर लेता था। |
| आजमगढ़: चोरी से विद्युत उपभोग करते तीन पकड़े गए, रिपोर्ट दर्ज Posted: 11 May 2022 06:29 AM PDT विद्युत विभाग ने पल्हनी गांव में सुबह की छापेमारी
आजमगढ़ : बकाया बिल की वसूली और चोरी से बिजली उपभोग पर रोक लगाने के लिए विद्युत वितरण खंड प्रथम से जुड़े इंजीनियरों ने पल्हनी गांव में बुधवार की सुबह छापेमारी की। 15 घरों के कनेक्शन चेक किए गए। इसमें तीन लोग मीटर बाइपास कर बिजली की चोरी करते पकड़े गए, जिनके खिलाफ सिधारी हाइडिल परिसर स्थित विद्युत थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई। टीम में अवर अभियंता सुधीर कुमार मल्ल, प्रभारी प्रवर्तन दल राकेश सिंह इत्यादि मौजूद रहे। |