Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 12, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


रात में नींद क्यों आती है, उर्जा तो खाने से मिलती है, नींद से क्या फायदा होता है- GK in Hindi

Posted: 12 May 2022 02:49 PM PDT

दुनिया भर के डॉक्टर अच्छी नींद आने के तरीके बताते हैं। रात के समय नींद ना आना एक बीमारी बताई जाती है। सवाल यह है कि जब शरीर को ऊर्जा भोजन से मिलती है तो फिर रात के समय नींद क्यों आती है। हम खाना खाकर, थोड़ा विश्राम करने के बाद लगातार काम क्यों नहीं कर सकते। आइए मजेदार रहस्य को समझते हैं:- 

यह बात बिल्कुल सही है कि शरीर को ऊर्जा भोजन से मिलती है। सारी रात सोने से बॉडी रिचार्ज नहीं होती। बिना भोजन के शरीर से श्रम नहीं किया जा सकता। दुनिया में कई मशीनें हैं जिन्हें लगातार ऊर्जा मिलती रहे तो वह नॉन-स्टॉप काम करती रहती हैं, परंतु शरीर ऐसा नहीं है। इसका कारण शरीर नहीं है बल्कि प्रकृति है। दुनिया भर में अलग-अलग समय पर रात होती है। मजेदार बात यह है कि सारी दुनिया में नींद रात के समय ही आती है। 

दरअसल, जब सूर्यास्त होता है तो मानव शरीर में कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया होने लगती है। दिमाग में मेलाटोनिन नाम का हार्मोन निकलने लगता है। जिसके कारण दिमाग काम करना बंद करने लगता है। सुबह सूर्योदय के साथ मेलाटोनिन बंद हो जाता है और सेरोटोनिन निकलने लगता है जिसके कारण हमारी नींद खुल जाती है। यही कारण है कि जब दिमाग में कोई गड़बड़ चल रही होती है तो नींद नहीं आती।

कुल मिलाकर नींद, शरीर को नहीं बल्कि दिमाग को आराम देने के लिए आती है। जो लोग रात के समय नहीं सोते उनका दिमाग धीरे-धीरे कम काम करने लगता है। रात में 2:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक सबसे ज्यादा अंधेरा होता है। इसीलिए शास्त्रों में लिखा है कि कम से कम इतने समय नींद जरूर लेनी चाहिए। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article

मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं

(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

Small business ideas- पार्क के एक कॉर्नर से 50000 की कमाई, Diet Food Shop

Posted: 12 May 2022 02:23 PM PDT

पार्क में घूमने के लिए तो सभी जाते हैं लेकिन कुछ लोग उसी पार्क से पैसा कमाते हैं। आप भी कमा सकते हैं। 10-20 ने बल्कि ₹50000 प्रतिमाह तक कमा सकते हैं। इसके लिए आपको वह बिल्कुल नहीं करना जो सब कर रहे हैं, बल्कि वह करना है जो कोई नहीं कर रहा। हां यह थोड़ा डिस्कस करते हैं:- 

New startup ideas- Diet Food Shop

यह एक ऐसा स्टार्टअप आइडिया है जिसमें यदि आप शुद्धता और संतुलन की गारंटी लेते हैं तो सफलता की गारंटी अपने आप बन जाती है। किसी भी पार्क के आसपास आपको फास्ट फूड वाले बहुत सारे मिल जाएंगे लेकिन डाइट फूड वाला कोई नहीं मिलेगा। कोरोनावायरस की कृपा से बाजार में डाइट फूड की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है। यही मौका है, जो पहले स्टार्ट करेगा उसका बिजनेस सफल हो जाएगा। पार्क इसलिए क्योंकि पार्क में ज्यादातर वही लोग आते हैं जिन्हें अपनी हेल्थ की चिंता होती है।

unique business ideas with low investment in india

दुनिया बदल गई है। लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा हो गए हैं। 2 साल तक लोगों ने आयुर्वेदिक काला पिया है। स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य के लिए स्वाद से समझौता कर लेते हैं, लेकिन सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह है कि स्वादिष्ट आलू का पराठा और सबसे अच्छा शाही पनीर बनाने वाली महिलाएं डाइट फूड के मामले में थोड़ी कच्ची होती हैं। 

startup ideas for students in india

अपन को यही प्रॉब्लम सॉल्व करनी है। लोग डाइट फूड खाना चाहते हैं परंतु उन्हें यह नहीं पता होता कि क्या खाना है और कितनी मात्रा में खाना है। आपकी डाइट फूड शॉप में फ्लर्टिंग का सिस्टम बिल्कुल इस प्रकार होना चाहिए जो लोगों को आकर्षित करता हो। उम्र और वजन के हिसाब से डाइट फूड प्लेट तैयार होनी चाहिए। 

small business ideas for women in india

रेगुलर क्लाइंट के लिए आपके पास एक डाइट चार्ट होना चाहिए। आप निर्धारित कीजिए उन्हें अगले सप्ताह क्या खाना है। इसके कारण लोग रेगुलर होते जाएंगे और आपका बिजनेस बढ़ता जाएगा। सेटअप बिल्कुल वैसा ही है जैसा कि फास्ट फूड वाले का होता है। आपके नॉलेज, डाइट फूड की शुद्धता और आपका प्रेजेंटेशन आपकी डाइट फूड शॉप के सामने भीड़ लगा देगा। ₹2000 रोज की कमाई कोई बड़ी बात नहीं है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

किस प्रकार के बिना परमिट वाले वाहनों का चालान नहीं बनता, जानिए- MV Act 1988

Posted: 12 May 2022 01:22 PM PDT

मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 66 के अनुसार मोटर वाहन के स्वामी को किसी सार्वजनिक स्थान में परिवहन वाहन के उपयोग के लिए शर्तो के अनुसार परमिट लेना होगा। यात्री वाहनों का परमिट सीमा शर्तो के अनुसार दिया जाएगा अर्थात जो एक ठेका (संविदा) के अनुसार प्राधिकृत किया जाएगा। माल वाहन का उपयोग परमिट की शर्तों के अधीन या वाहन स्वामी को दिए लाइसेंस के अनुसार किया जाएगा। यात्री वाहन को कुछ शर्तों के अनुसार माल ले जाने की छूट होगी लेकिन माल-वाहन परमिट धारक को यात्रियों को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

अधिनियम की धारा 66 की उपधारा (3) के अनुसार निम्न वाहन को परमिट की आवश्यकता नही है जानिए:-
• केंद्रीय सरकार या राज्य सरकार के उपयोग में लाया गया हो।
• कोई स्थानीय अधिकारी की संविदा पर लाया गया हो जैसे नगरपालिका, परिषद के साफ़ सफाई वाहन आदि।
• ऐसा वाहन जो पुलिस बल, एम्बुलेंस, अग्निवाहन, शवों के परिवहन हेतु शववाहन या कोई खराब, (बिगड़ा) वाहन आदि।
• किसी सार्वजनिक प्रयोजन के लिए राज्य सरकार द्वारा वैध हो।
• ऐसा कोई माल वाहन जिसका सकल वजन भार तीन हजार किलोग्राम से अधिक न हो।
• ऐसा वाहन जो बाढ़, भूकंप, या अन्य प्राकृतिक आपदा के लिए भेजा गया हो।
• कोई वाहन जो खाली हैं और मरम्मत के लिए किसी अन्य स्थान पर ले जाया जा रहा हो। 

• ऐसा नियम के अंतर्गत वाहन जो राज्य सरकार द्वारा सड़क परिवहन को नियंत्रण करने की शक्ति द्वारा बनाया गया है या अधिनियम की धारा 88 क के अनुसार केंद्रीय सरकार की राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्य यात्रियों और माल के परिवहन के उपयोग में बनाये गए नियम आदि।

अर्थात सामान्य शब्दों में बताए तो राज्य सरकार या केंद्रीय सरकार के द्वारा बनाए गए या शासकीय कार्य या शासकीय संविदा पर आए वाहनों को परमिट की आवश्यकता नही है।

परमिट की आवश्यकता उन वाहनों को होगी जो निजी यात्री बस, ऑटो आदि या कोई निजी माल-वाहन होता है जो एक क्षेत्र सीमा में चलाने का लेता है अगर वह बिना परमिट के या अन्य सीमा क्षेत्र परमिट धारक किसी अन्य सीमा में वाहन ले जाता है तब क्या है दण्ड का प्रावधान पढ़िए।

मोटर यान अधिनियम,1988 की धारा 192 (क) की परिभाषा:

जो कोई व्यक्ति उपर्युक्त धारा 66 की उपधारा 3 के नियमों को छोड़कर वाहन का परमिट नहीं लेता या परमिट के विनिर्दिष्ट नियमो का उल्लंघन करेगा या अपने सीमा से अलग कही मोटर वाहन चलाएगा या चलाने की अनुमति देगा तब ऐसे चालक या वाहन मालिक (स्वामी) को छः माह की कारावास एवं दस हजार रुपए जुर्माना से दण्डित किया जा सकता है। यदि यही अपराध वह दोबारा या बार-बार करता है तब एक वर्ष की कारावास या दस हजार रुपए जुर्माना या दोनो से दण्डित किया जा सकता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

:- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665
इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

MP BOARD- डीएलएड ऑनलाइन परीक्षा फार्म की तारीख बढ़ाई

Posted: 12 May 2022 01:11 PM PDT

भोपाल
। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित डीएलएड द्वि-वर्षीय पाठ्यक्रम मुख्य परीक्षा प्रथम व द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों के लिये ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अवधि बढ़ा दी है। अब ऑनलाइन परीक्षा फार्म 17 मई 2022 तक भरे जा सकेंगे।          

परीक्षा नियंत्रक माध्यमिक शिक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएलएड द्वि-वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षाओं की तिथि भी बढ़ा दी गई है। अब यह परीक्षाएँ 2 जून से शुरू न होकर जुलाई 2022 के दूसरे हफ्ते में शुरू होंगीं। परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम पृथक से जारी किया जायेगा।

निःशक्तजन के आरक्षित रिक्त पद भरने की तिथि बढ़ाई

भोपाल। नि:शक्तजनों के लिए आरक्षित पदो की पूर्ति के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत वॉक-इन-इन्टरव्यू के माध्यम से पद पूर्ति समय सीमा में किए जाने के निर्देश दिए गए थे। पद पूर्ति के लिए समय सीमा 30 जून 2022 तक बढ़ाई गई है।समय-सीमा में आरक्षित पदो की पूर्ति करते हुए जानकारी भेजा जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये है । भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

MP SCHOOL SAS MOBILE APP यहां से DOWNLOAD करें, कक्षा 4 से 8 सभी विद्यार्थियों के लिए

Posted: 12 May 2022 01:00 PM PDT

MP school education department news

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल द्वारा हमारा घर, हमारा विद्यालय कार्यक्रम में किये जाने वाले साप्ताहिक अभ्यास के अंतर्गत State Achievement Survey (SAS) 2022-23 शुरू हो रहा है। गर्मी की छुट्टी में कक्षा 4 से कक्षा 8 तक साप्ताहिक टेस्ट लिया जाएगा। इसके लिए सभी विद्यार्थियों को ConveGenius App डाउनलोड करने के लिए कहा गया है। सुविधा के लिए हम डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं।

सभी शिक्षक अपनी कक्षा के विद्यार्थियों की भागीदारी कराएं

मध्य प्रदेश के राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा बताया गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों में हमारा घर, हमारा विद्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत साप्ताहिक अभ्यास कार्यक्रम प्रगति पर है। प्रत्येक सप्ताह विद्यार्थियों की प्रगति का स्वचालित आंकलन ConveGenius App पर किया जाता है और विद्यार्थियों को अभ्यास के परिणाम स्वरुप उपचारात्मक वीडियो एवं सीखने की सामग्री उपलब्ध की जाती है। इससे वे अपने सीखने के स्तर में सुधार कर रहें हैं।

कक्षा 4 से 8 के लिए ग्रीष्म अवकाश में 14 मई से 27 मई के बीच ConveGenius App के माध्यम से एण्डलाईन टेस्ट State Achievement Survey (SAS) के रूप में किया जाएगा। दिनांक 14 से 20 मई गणित विषय और 21 से 27 मई हिंदी विषय का टेस्ट होगा। 

प्रत्येक विषय के 36 प्रश्न पूछे जायेंगे जो एट ग्रेड, ग्रेड-1 (N-1). ग्रेड-2 (N-2) तथा ग्रेड-3 (N-3) दक्षताओं पर आधारित होंगे। हर विषय को 1 सप्ताह के भीतर पूरा करना होगा। इससे विद्यार्थियों का वर्तमान शैक्षिक स्तर मापा जा सकेगा तथा आगामी शैक्षिक सत्र 2022-23 की शैक्षिक रणनीति बनाई जा सकेगी। शिक्षक इस डाटा का उपयोग करके अपनी कक्षा में उपचारात्मक शिक्षण कर पाएंगे। 

यहां क्लिक करके ConveGenius SwiftChat App को अपने माता-पिता या अभिभावक के मोबाइल में डाउनलोड करें OTP Verification के बाद "Hamara Ghar, Hamara Vidhyalaya" Chatbot पर SAS प्रश्नोत्तरी प्रारम्भ करें। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MPPEB NEWS- समूह 1 एवं 2 संयुक्त भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीख घोषित

Posted: 12 May 2022 12:27 PM PDT

MPPEB group 1 group 2 recruitment exam postponed, new exam date

The Professional Examination Board, Bhopal द्वारा समूह-1 उप समूह-1 के अंतर्गत जिला वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, प्रबंधक ( गुणवत्ता नियंत्रक) (कार्यपालिक) पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा और समूह-2 उप समूह-1 के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी एवं सहायक गुणवत्ता नियंत्रक के (कार्यपालिक) के पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2022 की तारीख में परिवर्तन कर दिया गया है।

व्यापम भोपाल- समूह 1 एवं समूह 2 की संयुक्त भर्ती परीक्षा स्थगित

व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा जारी विज्ञापन क्रमांक 09/2022 के अनुसार प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल के द्वारा समूह- 1. उप समूह-1 के अंतर्गत वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, प्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रक) पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 एवं समूह-2 उप समूह-1 के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी एवं सहायक गुणवत्ता नियंत्रक पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन दिनांक 18 एवं 19 मई 2022 को प्रस्तावित किया गया था। अब उक्त परीक्षा तिथि में वृद्धि करते हुए नवीन परीक्षा तिथि 06 एवं 07 अगस्त 2022 निर्धारित की जाती है।

व्यापम घोटाले के कारण दूसरी बात परीक्षा कैलेंडर प्रभावित, उम्मीदवार नाराज 

व्यापम घोटाले के कारण दूसरी बार परीक्षा कैलेंडर प्रभावित हुआ है। कृषि अधिकारी परीक्षा घोटाले में एजेंसी से अनुबंध निरस्त कर दिया गया था जिसके कारण परीक्षा कैलेंडर प्रभावित हो गया था। उस घटना से एमपीपीईबी ने सबक लेते हुए कोई बैकअप प्लान तैयार नहीं किया और इस बार शिक्षक पात्रता परीक्षा घोटाला होने के बाद फिर वही स्थिति बन गई। PEBMP के मिसमैनेजमेंट से उम्मीदवार खासे नाराज हैं। इस नाराजगी का असर चुनाव पर दिखाई दे सकता है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

स्कूल शिक्षा मंत्री- बेटे ने बहु को मुखाग्नि नहीं दी, लोगों को मोबाइल नहीं निकालने दिया- MP NEWS

Posted: 12 May 2022 12:17 PM PDT

भोपाल।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार की संदिग्ध मृत्यु के मामले में कुछ इस प्रकार के इंतजाम किए गए थे कि कोई सवाल नहीं उठ पाए, लेकिन फिर भी सवाल उठ रहे हैं। लोग तो पुलिस की निष्पक्षता पर भी संदेह कर रहे हैं। 

सविता परमार के पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार तक मौके पर मौजूद लोगों को मोबाइल फोन निकालने की अनुमति नहीं थी। किसी भी प्रकार का फोटो-वीडियो नहीं बनाया जा सका। सविता परमार को मुखाग्नि देने के लिए उसका पति नहीं आया। पति के चचेरे भाई ने सविता को मुखाग्नि दी। सविता के पिता जैसे ही व्याकुल हुए, उन्हें एक अलग कमरे में ले जाएगा। सविता के भाई ने FIR की मांग की तो लोगों से मारने के लिए दौड़े। धमकाया, और गाड़ी में बिठा कर वापस भेज दिया। 

पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार तक शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के समर्थक कुछ इस प्रकार से तैनात थे वह सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मचारी हो। शिक्षा मंत्री ने बयान दिया है कि किसी भी प्रकार का विवाद नहीं था। उनके पास अपनी है लेकिन इन सवालों का जवाब नहीं है कि कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों की स्वतंत्रता को बाधित किया गया। सविता को मुखाग्नि देने उसका पति क्यों नहीं आया। सविता के पिता को अलग कमरे में बंद क्यों किया। सविता के भाई को धमका कर वापस क्यों भेजा। स्कूल शिक्षा मंत्री ने अपने समर्थकों को क्यों नहीं रोका।

यहां ध्यान देना जरूरी है कि सविता परमार कई दिनों से अपने मायके में थी। जिस दिन उसे ससुराल लाया गया उस के दूसरे दिन उसका शव फांसी पर लटका हुआ मिला। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

JABALPUR NEWS - रेलवे इंजीनियर ने RPF आरक्षक की पत्नी का रेप किया, FIR

Posted: 12 May 2022 08:49 AM PDT

जबलपुर।
 मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में RPF आरक्षक की पत्नी ने रेलवे इंजीनियर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि जब महिला का पति नाइट ड्यूटी पर था, तभी आरोपी ने घर में घुसकर ज्यादती की।

जानकारी के अनुसार मामला गोराबाजार थानातंर्गत तिलहरी क्षेत्र का है। टीआई सहदेव साहू ने बताया कि जबलपुर रेलवे में पदस्थ जूनियर इंजीनियर सोमनाथ तिलहरी क्षेत्र में परिवार के साथ रहता है। उसके पड़ोस में आरपीएफ का आरक्षक भी परिवार के साथ रहता था। आरपीएफ आरक्षक 6 मई की रात को डयूटी में गया था। कुछ देर बाद इंजीनियर बहाने से आरक्षक के घर पहुंच गया। कुछ देर इधर उधर की बातें करने के बाद अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। 

महिला द्वारा विरोध किए जाने पर इंजीनियर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए भाग गया। इस हरकत की जानकारी पत्नी ने अगले दिन अपने पति को दी। महिला ने अपनी पति के साथ गोराबाजार थाना पहुंचकर इंजीनियर की शिकायत की। पुलिस ने जूनियर इंजीनियर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.

MPPSC NEWS- स्टेट इंजीनियरिंग एग्जाम-21 की तारीख, आयोग की घोषणा

Posted: 12 May 2022 08:26 AM PDT

Madhya Pradesh Public Service Commission Indore
द्वारा SSE-2021 EXAM (राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021) एवं डेंटल सर्जन एग्जाम 2022 के संबंध में सूचना जारी की है। 

MPPSC SSE-2021 DSE-2022 EXAM DATE

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से विज्ञप्ति क्रमांक 1559 दिनांक 12 मई 2022 (State Engineering Service Examination 2021 and Dental Surgeon Examination 2022 -Information regarding the conduct of examination) के माध्यम से बताया है कि आयोग के कार्यालय में अनेक अभ्यर्थियों द्वारा उक्त परीक्षाओं की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने हेतु अभ्यावेदन प्रेषित किए गए हैं। 

MPPSC SSE-2021 DSE-2022 ADMIT CARD

इस विषय में स्पष्ट किया जाता है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 एवं दंत शल्य चिकित्सक परीक्षा 2022 का आयोजन परीक्षा कैलेंडर के अनुसार पूर्व निर्धारित तारीख 22 मई 2022 को किया जाएगा। सरल शब्दों में यह की एमपीपीएससी ने अभ्यर्थियों के अभ्यावेदन को नामंजूर कर दिया है।  इसके लिए प्रवेश पत्र दिनांक 17 मई 2022 को आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

INDORE NEWS- विधायक विजयवर्गीय कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, मोहलत मांगी

Posted: 12 May 2022 08:24 AM PDT

इंदौर।
नगर निगम के एक अधिकारी को बल्ला मारने के बाद ' पहले लात फिर बात... बयान देने वाले भाजपा के विधायक आकाश विजयवर्गीय आज कोर्ट में यही बयान दोहराने के लिए हाजिर नहीं हुए। कोर्ट में फरियादी अपने बयान से मुकर गया है लेकिन घटना का वीडियो अभी भी सुरक्षित है।

विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 26 जून 2019 को बल्ला मारा था

26 जून 2019 को इंदौर के गंजी कंपाउंड क्षेत्र में एक जर्जर भवन ढहाने के दौरान विधायक आकाश विजयवर्गीय का नगर निगम के अधिकारियों से विवाद हो गया था। विजयवर्गीय पर आरोप है कि विवाद के दौरान उन्होंने तत्कालीन भवन निरीक्षक धीरेंद्र बायस को क्रिकेट के बल्ले से पीटा था। 

कोर्ट में पक्षघाती हो गया फरियादी

18 फरवरी 2022 को प्रकरण में FIR दर्ज करवाने वाले निगम अधिकारी बायस के बयान हुए थे। उन्होंने कोर्ट में कहा था कि घटना के वक्त वे मोबाइल पर बात कर रहे थे। उन्होंने बल्ला मारने वाले का चेहरा नहीं देखा था। विधायक विजयवर्गीय के हाथ में बल्ला होने की वजह से उन्होंने उनका नाम FIR में लिखवाया था। 

बायस के बयान के बाद अभियोजन ने आवेदन दिया था कि बायस को बयान के लिए दोबारा बुलवाना है। विजयवर्गीय की तरफ से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश सिरपुरकर ने बताया कि गुरुवार को विधायक विजयवर्गीय को आवेदन पर जवाब देना था, लेकिन उन्होंने इसके लिए समय ले लिया। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

इन्क्यूबेशन सेंटर क्या होते हैं, स्टार्टअप की कैसे मदद करते हैं, पढ़िए What is Incubation center in Hindi

Posted: 12 May 2022 08:35 AM PDT

What are incubation centers, how do they help startups 

पूरे भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की तरफ से गतिविधियां तेज कर दी गई है। स्टार्टअप क्या होते हैं यह तो सभी जानते हैं परंतु स्टार्टअप प्लान करने वाले बहुत सारे लोग यह नहीं जानते कि इनक्यूबेशन सेंटर क्या होते हैं। 

Incubation centers- startup support and funding

किसी भी स्टार्टअप को प्लान करने से पहले इनक्यूबेशन सेंटर के बारे में जानना बहुत जरूरी है। इनक्यूबेशन सेंटर को सरल शब्दों में कहें तो यह एक ऐसा संस्थान है जहां पर स्टार्टअप को सभी प्रकार की सुविधाएं और सहयोग प्रदान किया जाता है। इनक्यूबेशन सेंटर में स्टार्टअप के लिए टेक्निकल सपोर्ट, लीगल डॉक्यूमेंटेशन सपोर्ट, नेटवर्क, बिजनेस कनेक्शन, काम करने के लिए वर्किंग स्पेस और सबसे खास बात सीड फंडिंग यानी शुरुआती पूंजी उपलब्ध कराते हैं। 

What is Incubation center in Hindi

कुल मिलाकर यदि आपके पास कोई आईडिया है तो इंन्क्युबेशन सेंटर आप को गोद ले लेते हैं। आपके स्टार्टअप को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए जो भी जरूरी है, सभी प्रकार की मदद करते हैं। यह सरकारी और प्राइवेट दोनों हो सकते हैं। स्टार्टअप को मदद के बदले इनकी कोई शर्त भी हो सकती है। भारत के महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया Hindi national news पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- लाइन हाजिर TI की नाराज गर्लफ्रेंड ने FIR कराई, साहब सस्पेंड

Posted: 12 May 2022 12:17 PM PDT

भोपाल
। मध्य प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर विपिन बाथम का समय खराब चल रहा है। उज्जैन जिले के उन्हेल थाने में पदस्थ थे। 8 महीने से लाइन हाजिर चल रहे हैं और अब उनकी नाराज गर्लफ्रेंड ने उनके खिलाफ 376 की FIR दर्ज करवा दी। मामला भोपाल में दर्ज हुआ, टीआई साहब उज्जैन में सस्पेंड कर दिए गए। 

बचपन के प्यार में धोखा दिया: विवाहित महिला का आरोप

37 साल की एक विवाहित महिला ने दावा किया है कि टीआई विपिन बाथम के साथ उनका लंबे समय से अफेयर चल रहा है। दोनों बचपन के दोस्त हैं। जब जवान हुए तो विपिन बाथम ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। बचपन के प्यार और विश्वास के चलते उसने अपना सब कुछ सौप दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि टीआई विपिन बाथम उसे अक्सर उन्हेल बुलाया करते थे। दोनों के बीच कई बार फिजिकल रिलेशन बने, लेकिन शादी करने को तैयार नहीं है। शिकायत के आधार पर भोपाल पुलिस ने FIR दर्ज करके आगामी कार्रवाई के लिए उसे उज्जैन पुलिस के पास भेज दिया। 

8 महीने से लाइन अटैच, अब FIR के बाद सस्पेंड

एडिशनल एसपी सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि इंस्पेक्टर विपिन बाथम उन्हेल थाने में टी आई के पद पर पदस्थ थे। कई शिकायतों के चलते 8 महीने पहले उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया था। जैसे ही भोपाल में FIR दर्ज होने की जानकारी उज्जैन एसपी को मिली उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इंस्पेक्टर विपिन बाथम को सस्पेंड कर दिया है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

BHOPAL NEWS - होटल लेक व्यू अशोका एंटरटेनमेंट का नया हब बनेगा

Posted: 12 May 2022 06:42 AM PDT

भोपाल।
 राजधानी भोपाल के होटल लेक व्यू अशोका को पर्यटन विकास निगम ने निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर ली है। इसके लिए EOI बुलाए गए हैं। 10 जून तक कंपनियों से राय मांगी गई है कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर इसका विस्तार किया जाए या लीज पर दिया जाए। श्यामला हिल्स स्थित यह होटल 7.16 एकड़ में फैला है। 

MPT ने दस्तावेज में कहा है कि कंपनियां यहां मिनी गोल्फ कोर्स, एम्यूजमेंट पार्क और एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी प्रपोज कर सकती हैं। टूरिज्म बोर्ड का कहना है कि ये एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। हमने कंपनियों से पूछा है कि वे कैसे इसे भोपाल की धड़कन बना सकते हैं।

बड़े तालाब किनारे का यह होटल भोपाल की सबसे खूबसूरत जगहों में शामिल है। यहां से बड़े तालाब का पूरा नजारा दिखाई देता है। खास बात ये है कि बोर्ड ने इसके विस्तार के लिए यह भी साफ कर दिया है कि इस होटल के विस्तार में राज्य सरकार की टूरिज्म पॉलिसी आड़े नहीं आएगी।

यह सब नया होगा

हेल्थ एंड वेलनेस रिसॉर्ट बनेगा, कन्वेंशन सेंटर, म्यूजियम, एक्वेरियम और थीम पार्क, मिनी गोल्फ कोर्स, एम्यूजमेंट पार्क, एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू होंगे भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़- DA 4 से ज्यादा बढ़ेगा, युद्ध का फायदा मिलेगा - MP karmchari news

Posted: 12 May 2022 12:17 PM PDT

नई दिल्ली।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए पहली गुड न्यूज़ तो आ ही चुकी है। जनवरी से मार्च के AICPI इंडेक्स में युद्ध के कारण काफी वृद्धि हुई है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल के इंडेक्स में भी ग्राफ ऊपर की तरफ जा रहा है। यानी कि अप्रैल से जून में भी काफी वृद्धि होगी। सरकार प्रेशर कम करने के लिए समायोजन कर सकती है। 

युद्ध के नाम पर पूरे देश में जमाखोरी हुई और महंगाई बढ़ गई। बढ़ी हुई महंगाई अभी तक कम नहीं हुई है बल्कि धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। जनवरी से मार्च वाले AICPI इंडेक्स में वृद्धि के कारण 4% महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने का अनुमान लगाया गया है। अप्रैल महीने के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। यानी कि अप्रैल से जून वाले AICPI इंडेक्स में और ज्यादा वृद्धि होगी। 

जनवरी-मार्च AICPI इंडेक्स का फायदा कर्मचारियों को अगस्त में मिलेगा। यानी सेंट्रल गवर्नमेंट एंप्लाइज की दिवाली धूमधाम से मनेगी। दिवाली के बाद खुशियां कम नहीं होंगी अप्रैल-जून AICPI इंडेक्स का फायदा न्यू ईयर से पहले मिल जाएगा। यानी कि नया साल भी झमाझम आएगा। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

MP chunav news- चुनाव आयुक्त और कलेक्टरों की मीटिंग में क्या-क्या हुआ, पढ़िए

Posted: 12 May 2022 06:11 AM PDT

MP NEWS- नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में मतदान की तकनीक का निर्धारण

भोपाल। नगरीय निकायों के चुनाव में ईव्हीएम और त्रि-स्तरीय पंचायतों के चुनाव में मतपत्र और मतपेटियों का उपयोग किया जाएगा। पंचायतों का चुनाव भी ईव्हीएम से करवाने पर 3 माह से अधिक समय लगेगा, क्योंकि ईव्हीएम की संख्या सीमित है। इसलिए मतपेटियों के माध्यम से पंचायतों का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने यह बात कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा के दौरान कही।

MP NEWS- नगरिया निकाय दो चरण, पंचायत चुनाव तीन चरण में होंगे

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों के चुनाव 2 चरण में और पंचायतों के चुनाव 3 चरण में करवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों चुनाव साथ में कराना है, इसलिए ऐसी तैयारी करें कि किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो। श्री सिंह ने कहा कि कोई भी समस्या हो, तो मुझे अथवा सचिव राज्य निर्वाचन आयोग को तुरंत बताएँ। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केन्द्रों की समीक्षा कर जानकारी जल्द आयोग को उपलब्ध कराएँ। निर्वाचन प्रक्रिया में सूचना प्रौद्योगिकी का समुचित उपयोग करें। नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये चुनाव मोबाइल एप का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

मध्यप्रदेश में सभी कलेक्टर चुनाव की तैयारियां कर ले

श्री सिंह ने कहा कि नवीन प्रावधानों के अनुरूप पार्षदों के निर्वाचन व्यय के लेखा का संधारण व्यवस्थित रूप से करवाएँ। उन्होंने कहा कि रिजर्व ईव्हीएम सुरक्षित तरीके से निर्धारित स्थानों पर ही रखवाएँ। सभी कलेक्टर्स चुनाव सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा कर लें। मतदान पेटी का मेंटेनेंस करवा लें। मतपत्र मुद्रण के लिये सभी तैयारियाँ पहले से कर ली जाये।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने कहा कि रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति कर आयोग को सूचित करें। जिम्मेदार अधिकारियों से मतदान केन्द्रों का सत्यापन कराएँ और आवश्यकता अनुसार उनकी मरम्मत करवा लें। राजनैतिक दलों के साथ समय-समय पर बैठक आयोजित करें। मतगणना स्थल का निर्धारण कर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। जिला, नगरीय निकाय एवं ब्लाक स्तर पर ट्रेनिंग के लिये मास्टर ट्रेनर्स का चयन कर लें।

बैठक में ईव्हीएम, सूचना प्रौद्योगिकी, सामग्री प्रबंधन और प्रशिक्षण के संबंध में भी जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। ओएसडी श्री दुर्ग विजय सिंह, उप सचिव श्री अरूण परमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

MP NEWS - लड़की ने प्रपोजल ठुकराया, नाबालिग आशिक ने गला रेतकर हाथ की नस काट दी

Posted: 12 May 2022 06:00 AM PDT

बड़वानी।
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में में सनकी नाबालिग आशिक ने भरे बाजार में लड़की से पूछा... तुम मुझसे प्यार करती हो या नहीं?.. लड़की मना करते ही लड़के ने चाकू से लड़की का गला रेत दिया, उसके हाथ की नस काट दी और फरार हो गया, लड़की को गंभीर हालत में बड़वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल लड़की के परिजनों ने बताया कि वह अपनी बहनों के साथ मार्केट में दूध लेने गई थी। तभी दो लड़के उसके सामने आए। एक लड़के ने उसे प्रपोज किया, जब उसने मना किया तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। इधर लड़की की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए। उन्होंने घायल लड़की को राजपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

टीआई यशवंत बड़ोले ने बताया अभी लड़की बात करने की हालत में नहीं है। परिवार वालों की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी और लड़की दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले है,आरोपी की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है। जबकि लड़की 14 साल की बताई जा रही है। आरोपी के घर में सिर्फ उसकी मां ही है, जो कुछ बता नहीं रही है। आरोपी फिलहाल फरार है, घटना के बाद से ही थाना टीम सहित साइबर टीम को सक्रिय कर दिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन - MP CABINET MEETING OFFICIAL REPORT 12 MAY 2022

Posted: 12 May 2022 05:57 AM PDT

भोपाल में पुलिस हॉस्पिटल के लिए बजट और पद मंजूर

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक आज मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद ने 23वीं एवं 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल परिसर में 50 बेड का सर्व-सुविधायुक्त पुलिस चिकित्सालय बनाये जाने के लिए 12 करोड़ 51 लाख 81 हजार रूपये और चिकित्सालय के लिये 46 मानव संसाधन के पदों के सृजन एवं उस पर 5 वर्षों में होने वाले व्यय 24 करोड़ 98 लाख 41 हजार रूपये की कार्य-योजना को स्वीकृति प्रदान की। इसमें पुलिस चिकित्सालय भवन निर्माण एवं फर्नीचर की लागत 10 करोड़ 41 लाख 31 हजार  रूपये तथा चिकित्सालय के मेडिकल उपकरणों के क्रय के लिए 2 करोड़ 10 लाख 50 हजार रूपये शामिल हैं।  

लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का अनुसमर्थन

मंत्रि-परिषद द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना को विस्तारित स्वरूप में संचालित करने के लिये लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के संबंध में महिला-बाल विकास विभाग के आदेश का अनुसमर्थन किया। इसमें लाड़ली लक्ष्मी दिवस उत्सव के रूप में राज्य, जिला एवं ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतिवर्ष 2 मई को आयोजन किये जाने, ग्राम पंचायतों को जिला स्तर से लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली घोषित करना और लाड़ली बालिकाओं को कक्षा 12वीं के बाद स्नातक अथवा व्यवसायिक पाठ्यक्रम में (पाठयक्रम अवधि न्यूनतम दो वर्ष) प्रवेश लेने पर 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दिया जाना प्रस्तावित है। यह राशि दो समान किश्त में पाठ्यक्रम अवधि के प्रथम एवं अंतिम वर्ष में दी जायेगी। साथ ही लाड़ली बालिकाओं को उच्च शिक्षा (स्नातक तक) का शिक्षण शुल्क शासन द्वारा वहन करना और लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 की गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए पोर्टल का निर्माण एवं उन्नयन किया जाना शामिल हैं। योजना में 42 लाख 16 हजार 785 पंजीयन हुए हैं। इसमें 9 लाख 5 हजार 532 छात्रवृत्ति प्राप्त लाड़ली हैं। इस वर्ष 1330 लाड़ली स्नातक प्रवेश के लिये पात्र हो रही हैं।     

फर्नीचर एवं खिलौना मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों के लिये विशिष्ट वित्तीय सहायता

मंत्रि-परिषद द्वारा एमएसएमई विकास नीति-2021 के अनुक्रम में फर्नीचर, खिलौनों एवं उनसे संबंधित मूल्य श्रंखला के उत्पादों की विनिर्माण इकाइयों के लिये विशिष्ट वित्तीय सहायता प्रदाय करने का निर्णय लिया गया हैं। इसमें उद्योग विकास अनुदान, ब्याज अनुदान, विद्युत शुल्क में छूट, विद्युत टैरिफ में सहायता, स्टाम्प डयूटी एवं पंजीयन शुल्क की प्रतिपूर्ति, रोजगार सृजन अनुदान, निर्यात सहायता आदि प्रदान की जायेगी। प्रदेश के समावेशी विकास, रोजगार के अवसर निर्मित करने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसमें प्लांट, मशीनरी, भवन आदि स्थिर संपत्तियों पर उद्योग विकास अनुदान अधिकतम 40 प्रतिशत देय होगा। बैंक/वित्तीय संस्थाओं से लिए गए टर्म लोन पर 5 प्रतिशत की दर से 5 साल के लिए अधिकतम 2 करोड़ रूपए प्रतिवर्ष ब्याज अनुदान दिया जाएगा। सभी पात्र नवीन इकाइयों को उच्च दाब विद्युत संयोजन दिनांक से 5 साल के लिए 100 प्रतिशत विद्युत शुल्क में छूट दी जाएगी। उच्च दाब विद्युत उपभोक्ताओं को नवीन कनेक्शन पर कामर्शियल उत्पादन दिनांक से 5 साल के लिए 1 रूपए प्रति यूनिट की सहायता मिलेगी। भूमि/बैंक ऋण दस्तावेजों पर चुकाये गये पंजीयन शुल्क एवं स्टाम्प डयूटी पर 50 प्रतिशत प्रतिपूर्ति दी जाएगी। अधिकृत संस्थानों से अधिकतम 4 गुणवत्ता प्रमाण-पत्र प्राप्त करने पर 25 प्रतिशत लागत प्रतिपूर्ति अधिकतम 10 लाख रूपए तक दी जाएगी। इस तरह एक प्रमाण-पत्र पर अधिकतम ढाई लाख रूपए की सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना हेतु भण्डार क्रय नियमों से छूट

मंत्रि-परिषद ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना में वधू को प्रदाय की जाने वाली सामग्री क्रय किये जाने के लिये मध्यप्रदेश भण्डार क्रय नियम तथा सेवा उपार्जन नियम 2015 के प्रावधानों को शिथिल करने का अनुसमर्थन किया। टेण्डर ऑनलाईन के स्थान पर ऑफलाईन मंगाये जायेंगे। टेण्डर का प्रकाशन राज्य स्तर के 2 समाचार-पत्र में किया जाना अनिवार्य होगा। टेण्डर की न्यूनतम अवधि 7 दिवस होगी। भण्डार क्रय नियमों में यह शिथिलता केवल मई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक होने वाले आयोजनों के लिए ही होगी। इस अवधि के बाद 1 अगस्त 2022 या उसके बाद होने वाले विवाह कार्यक्रमों में भण्डार क्रय नियमों में वर्तमान प्रावधानों का पालन अनिवार्य होगा। 

इंदौर प्रेस क्लब के किराये का पुनर्निर्धारण

मंत्रि-परिषद की गत 3 अप्रैल 2018 को हुई बैठक में इंदौर प्रेस क्लब के भवन का किराया बाजार मूल्य (किराया) का 10% निर्धारित किये जाने का निर्णय लिया गया था। मंत्रि-परिषद द्वारा किराये का पुनः निर्धारण किया जाकर इंदौर प्रेस क्लब का किराया अनुबंध दिनांक से 10 हजार रूपये प्रतिमाह लिये जाने का निर्णय लिया गया। (✒ राजेश दाहिमा/अनुराग उइकेमध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

INDORE NEWS- मेमसाब के बाल बिगड़े, सैलून संचालक पर FIR दर्ज

Posted: 12 May 2022 05:27 AM PDT

FIR against FTV Salon Vijay Nagar Indore

इंदौर। उम्र का तिराहा पार कर चुकी 35 वर्षीय मेम साहब ने FTV सैलून संचालक को मोटी फीस देकर बालों का ट्रीटमेंट करवाया था लेकिन रिजल्ट उल्टा आया। उम्र घटने के बजाय बढ़ गई क्योंकि बाल बिगड़ गए थे। केमिकल ने रिएक्शन कर दिया। मेम साहब को गुस्सा आया और सैलून संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। 

विजय नगर पुलिस थाने के टाउन इंस्पेक्टर तहजीब काजी ने FIR की पुष्टि की है परंतु अफसर और उनकी शिकायतकर्ता पत्नी के नाम नहीं बताए। घटना का विवरण जरूर बताया गया है। पुलिस के अनुसार 35 साल की अफसर की पत्नी प्रिंसेस बिजनेस स्काय पार्क स्थित एफटीवी सलून में हेयर डिजाइन करवाने के लिए गई थी। यहां घटिया किस्म का केमिकल यूज किया गया जिसके रिएक्शन से बाल खराब हो गए। 

मैडम ने जब सैलून संचालक को इसकी जानकारी देते हुए नाराजगी व्यक्त की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मैडम की शिकायत पर पुलिस ने FTV SALON INDORE की मैनेजर भावना तलरेजा, राजकुमार, शुभम गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- सहायक शिक्षक परमार का JU में जलवा कायम, दोनों कॉलेजों को क्लीन चिट

Posted: 12 May 2022 05:02 AM PDT

ग्वालियर
। 30 कॉलेजों के मालिक सहायक शिक्षक प्रशांत परमार के खिलाफ भले ही आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ हो, EOW ने कागजों में फर्जी कॉलेज के संचालन का दावा किया हो परंतु जीवाजी विश्वविद्यालय में प्रशांत परमार का जलवा कायम है। यूनिवर्सिटी से संबंधित तमाम कॉलेजों में केवल 2 कॉलेजों के स्थान परिवर्तन हुए हैं। दोनों प्रशांत परमार के हैं। 

कराहल एजुकेशन कालेज कराहल श्योपुर, आइडियल बीएड कालेज बरुआ ग्वालियर, दोनों कॉलेजों की फाइलों को आखरी तक दबाकर रखा। चर्चा में नहीं आने दिया। निरीक्षण की लिस्ट में शामिल नहीं किया और लास्ट में निरीक्षण हो गया, तमाम प्रक्रियाएं पूरी हो गई और स्थान परिवर्तन के आवेदन पर मंजूरी भी दे दी गई। अब कराहल एजुकेशन कालेज ग्वालियर में संचालित होगा और आइडियल बीएड कालेज भिंड के मेहगांव से संचालित किया जाएगा। 

Eow के DSP सतीश चतुर्वेदी ने 26 मार्च 2022 को छापामार कार्रवाई के बाद पत्रकारों को दिए बयान में कहा था कि प्रशांत परमार शिक्षा माफिया है। वह फर्जीवाड़ा कर नर्सिंग कॉलेज B.Ed D.Ed कॉलेज बड़े स्तर पर ग्वालियर चंबल अंचल में संचालित कर रहा था। उसने स्कॉलरशिप फर्जीवाड़ा कर यह संपत्ति अर्जित की है। एडमिशन के बाद स्कॉलरशिप के माध्यम से उसने गबन कर यह संपत्ति बनाई है। फिलहाल EOW पूरे मामले की जांच कर रही है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS - सांची ने दूध के बाद सभी प्रोडक्ट के दाम बढ़ाए, ₹30 तक की मूल्य वृद्धि

Posted: 12 May 2022 05:06 AM PDT

भोपाल। 
मध्य प्रदेश में भोपाल महीने भर पहले ही दूध के दाम बढ़ाए गए थे। सांची गोल्ड दूध के दाम भी चार रुपये बढ़ाए गए थे। सहकारी दुग्ध संघ ने सांची उत्पादों के दाम भी बढ़ा दिए हैं। नई दरें 13 मई से लागू होंगी।

सहकारी दुग्ध संघ ने श्रीखंड, मीठा दही, नमकीन मठा,फ्लेवर्ड मिल्क, लस्सी, पेड़ा, सांची छेना खीर,पनीर,सादा मठा, मावा, गुलाब-जामुन, रसगुल्ला,नारियल बर्फी, अलग-अलग मात्रा वाले विभिन्न् उत्पाद एक रुपये से 30 रुपये तक महंगे हो गए हैं।  

भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के अधिकारी ने बताया कि गर्मी में दूध की कमी हो जाती है। किसानों का भी खर्च अन्य दिनों के मुकाबले बढ़ जाता है। हरी घास भी गर्मी में महंगी मिलती है। ऐसे में दूध खरीदी के बदले किसानों को ज्यादा राशि देनी पड़ती है। इस कारण उत्पाद महंगे किए गए हैं। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

BHOPAL NEWS- युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, फोटो एल्बम देखिए

Posted: 12 May 2022 04:28 AM PDT











क्या है राजद्रोह कानून, सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक क्यों लगाई जानिए- IPC Section 124A

Posted: 12 May 2022 04:08 AM PDT

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने राजद्रोह कानून को स्थगित कर दिया हैं एवं केंद्र सरकार को इस कानून पर पुनः विचार करने को कहा हैं। देश के उच्चतम न्यायालय ने कानून को स्थगित करने के साथ साथ राजद्रोह के कोई भी नया केस दर्ज करने में रोक लगा दी है एवं इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई के तीसरे सप्ताह में फिर होगी तब तक राजद्रोह के अपराध में किसी भी प्रकार का मामला या एफआईआर दर्ज होगी, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने यह भी कहा है कि जिन लोगो पर राजद्रोह का केस चल रहा है एवं जेल में है वह जमानत के लिए न्यायालय में याचिका लगा सकते हैं।

जानिए कब और क्यों बनाया था राजद्रोह का कानून:-

यह कानून ब्रिटिश सरकार द्वारा वर्ष 1870 में स्थापित किया गया था जिसके बाद सन् 1898 में इसमे संशोधन करके पुनः प्रतिस्थापित किया गया। तब इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य था ब्रिटिश सरकार का विरोध करने वाले भारतीयों के स्वतंत्रता आंदोलन को कुचल देना एवं उन्हें खत्म कर देना। इस कानून पर महात्मा गांधी जी ने कहाँ था कि आईपीसी की धारा 124-क के अंतर्गत मुझे सदैव आरोपित किया गया हैं। भारतीय स्वतंत्रता के बाद भी यह धारा आज भी भारतीय दण्ड संहिता में बनी हुई थी बहुत से न्यायविदों ने मत दिया था कि यह कानून संविधान के अनुच्छेद 19(1) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अतिक्रमण करता है एवं इस धारा में अपराध होना दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

जानिए क्या हैं स्थगित राजद्रोह का कानून :-

भारतीय दण्ड संहिता,1860 की धारा  124 A के अंतर्गत यह अपराध उन व्यक्ति पर लागू होता है जो बोले गए, लिखे गए, संकेतों अथवा वीडियो के द्वारा भारत सरकार या राज्य सरकार के प्रति घृणा, अपमान, अशांति या हिंसा उत्पन्न करता है या उत्पन्न करने का प्रयत्न करता है। लेकिन सरकार की कटु आलोचना करना राजद्रोह का अपराध नहीं होता है।

भारत की सरकार की परिभाषा क्या है 

कानून में बताया गया है की भारत सरकार के प्रति घृणा उत्पन्न करना, हिंसा फैलाना या अपमान करना अपराध है यहाँ भारत सरकार के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार दोनों आती है, इसका उद्देश्य किसी विशेष व्यक्ति से नहीं है वरन सरकार के रूप में कार्य कर रहे उस व्यक्ति समूह से है जो सरकार के प्रशासन कार्य करने के लिए अधिकृत हैं। किसी राज्य या केंद्र के मंत्री को सत्ता से निकल बाहर करने या संसद द्वारा पारित किसी कानून का विरोध करना या रद्द कंरने के लिए शांति रूप से आंदोलन करना राजद्रोह का अपराध नहीं है।

राजद्रोह का कानून संवैधानिक है या असंवैधानिक महत्वपूर्ण निर्णय:-

धारा 124-A के नियम संविधान के अनुच्छेद 19(1) क में वर्णित वाक़् अभिव्यक्ति की मूलभूत अधिकारों पर अतिक्रमण नहीं करता है एवं यह असंवैधानिक भी नहीं है क्योंकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(2)  में देश की सुरक्षा, नैतिकता, जनहित, शिष्टता, न्यायालय अवमान एवं मानहानि आदि पर उचित प्रतिबंध लगाए गए हैं।
देवी सरन बनाम राज्य एवं केदारनाथ बनाम बिहार राज्य के महत्वपूर्ण निर्णय में धारा 124(A) को संवैधानिक एवं वैध मना गया है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

:- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665
इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

INDORE NEWS - इंडस ग्रीन के अध्यक्ष ने सुसाइड किया, लिखा- मैं जिनके लिए लड़ा, वह मेरे अपने ...

Posted: 12 May 2022 04:09 AM PDT

इंदौर।
मध्यप्रदेश में इंदौर शहर के लसूड़िया में इंडस सेटेलाइट ग्रीन के अध्यक्ष ने सुसाइड कर लिया। अध्यक्ष ने सुसाइड से पहले कवि दिनकर की कविता की कुछ पंक्तियां "मैं जिनके लिए लड़ा, वह मेरे अपने नहीं थे, मैं जिनसे लड़ा वे मेरे दुश्मन नहीं थे" अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी के अध्यक्ष ने बुधवार देर रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को दी गई सूचना के बाद शव को अस्पताल भेजा गया। अध्यक्ष ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। नजदीकी लोगों का दावा है कि संभवत: वह डिप्रेशन का शिकार था।

थाना प्रभारी संतोष दूधी के अनुसार मृतक का नाम गणेश तिवारी निवासी इंडस सेटेलाइट ग्रीन बताया जा रहा है। जो कि कुछ साल पहले कॉलोनी में रहने आए थे। 8 माह पहले गणेश द्वारा कॉलोनी के चुनाव को जीतने के बाद वह कॉलोनी की अध्यक्षता कर रहे थे। कई बार कॉलोनी मैं कामों को लेकर उनकी नोकझोंक जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन से होती रहती थी। घटना के समय वह घर पर अकेले थे। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है।

रहवासियों का कहना था कि घटना के समय गणेश घर में अकेले थे। उनकी पत्नी कुछ दिन पहले ही मायके गई थी। गणेश का आठ माह का बच्चा भी है। गणेश मूल रूप से सतना के रहने वाले थे। इंडस सैटेलाइट में कई दिनों से कामों को लेकर वह सक्रिय रहते थे। कुछ दिनों पहले उन्होंने अवैध अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन में शिकायत भी की थी।

रहवासियों ने बताया की 8 माह पहले इंडस सैटेलाइट ग्रीन्स के चुनाव में गणेश को अध्यक्ष के पद पर चुना गया था। उनकी पैनल से एक महिला उपाध्यक्ष के अलावा बाकी अन्य पदाधिकारी दूसरी पैनल के थे। इसके चलते कॉलोनी में होने वाले विकास कार्यों को लेकर सोसायटी के अन्य पदाधिकारियों से नोकझोंक होती रहती थी। पुलिस इन अन्य बिंदुओ पर भी जांच कर रही है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

INDORE NEWS - चौधरी हॉस्पिटल के डाक्टर और फैशन डिजाइनर युवती ने सुसाइड किया

Posted: 12 May 2022 03:14 AM PDT

इंदौर। मध्य प्रदेश में इंदौर शहर के बेटमा क्षेत्र के एक चिकित्सक ने जहर खाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। उनका इंदौर के एक निजी अस्पाताल में इलाज चल रहा था। 

पुलिस के अनुसार 58 वर्षीय डाक्टर वीरेंद्र प्रतापसिंह चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वह बेटमा में चौधरी अस्पताल के संचालक थे। डा. वीरेंद्र को बुधवार को उनके बेटे अभिषेक और देवाशीष ने इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां देर रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार युवती का नाम ममता जगन्नाथ गौड़ है और वह फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसने पिल्याराव स्थित घर में खुदकुशी की। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। 

मेरी बेटी ममता सोलंकी को विशाल बहुत परेशान करता था। वह मालवीय नगर में रहता है। इससे डरकर उसने रात में फांसी लगा ली। डेढ़ साल से परेशान कर रहा था। कहता था, मेरे पास रिवॉल्वर है, तेरी मां-नानी घर में अकेली रहती हैं, मां काम करने अकेली जाती है, दोनों को मार डालूंगा, इससे बेटी बहुत डर गई थी। मेरी बेटी जहां जॉब करने जाती थी, वहीं पीछे-पीछे चला जाता था। उसने जीने नहीं दिया मेरी बेटी को। उसने खुद को खतम कर लिया। उसने फैशन डिजाइन का कोर्स किया है।'

भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक ममता कुछ समय से तनाव में चल रही थी। बुधवार को उसके दोस्त ने मिलने भी बुलाया था। उससे मिलकर आने के बाद से वह काफी तनाव में थी। दोस्त लगातार फोटो वायरल करके बदनाम करने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

TI शशिकांत चौरसिया के मुताबिक पिपल्याराव में रहने वाली ममता को रात में पिता जगन्नाथसिंह ने फंदे पर लटके देखा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना की थी। ममता ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था। वह इंदौर के एक शोरूम में नौकरी भी करने लगी थी। लेकिन करीब एक माह से मालवीय नगर में रहने वाला विशाल उसे परेशान कर रहा था। इसके चलते वह नौकरी छोड़कर घर पर रहने लगी थी।

पिता जितेन्द्र ने बताया कि डेढ़ साल पहले उनके परिवार में शादी थी। जहां विशाल निवासी मालवीय नगर का उससे परिचय हुआ था। विशाल ने इसके बाद ममता से दोस्ती की और शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन ममता ने शादी से इनकार कर दिया। इसके वह ममता को बदनाम करने और किसी अन्य से शादी नहीं करने को लेकर धमका भी रहा था।

परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार को ममता को विशाल ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर मिलने बुलाया था। उसने उसका मोबाइल भी फोड़ दिया था। शाम को ममता घर पहुंची तब काफी तनाव में थी। इसके बाद उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। पुलिस के मुताबिक अभी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूरे मामले में परिवार के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। ममता के पिता ऑटो चालक हैं। परिवार में एक बड़ी बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

MP NSUI प्रदेश अध्यक्ष की वायरल चैट एवं बयान- NEWS TODAY

Posted: 12 May 2022 02:00 AM PDT

दावेदार- भैया मेरा काम करवा दीजिएगा। आपका छोटा भाई हूं। जैसे कहोगे करूंगा। 
प्रदेशाध्यक्ष - टेंशन मत लो। भाई हो तुम मत लो टेंशन।
दावेदार- जैसा कहोगे लाइफ में वैसा करूंगा, बस जिला अध्यक्ष के लिए मेरा करवा देना। मैं 8 लाख तो नहीं दे पाऊंगा, आप बात कर लो ना, 5 देने के लिए रेडी हूं। 

प्रदेशाध्यक्ष- अरे टेंशन ना लो भाई। भोपाल आओ मिलकर बात करेंगे। तुम्हारे एक साथी 9 देने को सोशल मीडिया पर रेडी हैं। पर मैं जमा देता हूं। कुछ तो हो जाएगा। तुम दादा से भी मिल लेना एक बार।
दावेदार- जी, कब आऊं भोपाल। प्रदेशाध्यक्ष- 2-4 दिन में आ
जाओ। अभी ग्वालियर का प्रोग्राम हो जाएगा, उसके बाद।
दावेदार- थैंक यू भैया। हमारे तो दादा और दिग्विजय सिंह जी, सब आप ही हो भैया।
(जैसा वायरल चैटिंग में जिक्र है) 

NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे का बयान 

भोपाल के छात्र नेता आशुतोष चौक से की नियुक्ति 7 मई 2022 को हुई है। वह दिग्विजय सिंह के समर्थक बताए जाते हैं। 11 मई को एक ऑडियो और चैटिंग वायरल हो गई। ऑडियो में बड़े विश्वविद्यालय वाले जिलों के रेट भी बोले जा रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने पूरे मामले को फर्जी बताया है। जिसकी साइबर सेल को शिकायत की है। 

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का बयान 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, कांग्रेस का दूसरा नाम उन्होंने करप्शन पार्टी है। छोटे पद का यह रेट है, तो बड़े पद का रेट क्या होगा? गृह मंत्री मिश्रा ने आगे कहा कि 8 महीने में क्यो बदला ये भी स्पष्ट हो रहा है। गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कि वायरल ऑडियो में जिस दादा की बात हो रही है, उसके बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को साफ करना चाहिए कि ये दादा कौन है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

Post Bottom Ad

Pages