सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 29, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


बहराइच में भीषण सड़क हादसा,7 की मौके पर मौत

Posted: 28 May 2022 11:57 PM PDT

 


लखनऊ बहराइच  जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा सामने आया है हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई हैजबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं घायलों में कई की हालत गंभीर है घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने गहरा शोक प्रकट किया है मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं
।मिली जानकारी के अनुसार बहराइच-लखीमपुर खीरी हाईवे पर आज सुबह ट्रक और टैंपो ट्रेवलर में आमने सामने की टक्कर हो गई।हादसे में घटना स्थल पर ही 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि हादसे में 9 लोग घायल हैं।घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस के मुताबिक सभी श्रद्धालुकर्नाटक के रहने वाले है। जो उत्तराखंड से दर्शन के बाद काशी जा रहे थे।मोतीपुर थानाध्यक्ष  ने बताया कि सूचना मिली था कि बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर स्थित नैनिहा के पास ट्रक और टैंपो ट्रेवलर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत तेज होने के कारण टैंपो ट्रेवलर के परखच्चे उड़ गए। 7 शव को बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौजूद हैं।

Post Bottom Ad

Pages