ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 29, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Chandan News:अज्ञात हमलावरों ने विस्फोटक पदार्थ फेंककर कर किया घायल

Posted: 28 May 2022 10:42 AM PDT

 ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी क्षेत्र के कुसुमजोरी पंचायत के चापातरी गांव में अज्ञात हमलावरों बम फेंककर एक आदमी को जख्मी कर दिया।जानकारी के अनुसार बीते रात्रि शुक्रवार कुलदीप यादव पिता गणेश यादव एक समारोह से घर  लौट रहे थे।



घर घुसने के दौरान घात लगाये अज्ञात हमलावरों ने बम कुलदीप यादव के उपर बम फेंक दिया।गनीमत रहा कि बम घर की पिलर से जा टकराई। जिससे कुलदीप यादव की जान तो बच गई, मगर बम की छिटे लगने से जख्मी हो गया। घटना को लेकर जख्मी कुलदीप यादव ने बताया कि बीते रात्रि कुसुम जोरी पंचायत के मुखिया जी के बेटे की तिलकोत्सव समारोह से लौटकर  घर के दरबाजे के सामने बाइक खड़ा कर ही रहा था कि पिछे से मुंह ढका हुआ आदमी आकर सामने से एक बम फेंककर मारना चाहा, उपर वाले के रहमोकरम से बम फेकने के दौरान बम सीधे  दीवार से जा टक्कराई। बम की फटने की आवाज सुनकर स्वजन बाहर आते देखकर अपराधी  दुसरा बम सड़क पर पटक कर जंगल की ओर भाग निकला। घटना को लेकर कुलदीप यादव ने आनंदपुर ओपी में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना की जानकारी मिलते ही बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह व आंनदपुर ओपीध्यक्ष जितेंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए है।


उमाकांत साह की ख़ास रिपोर्ट।

Rewari News : अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण सभा की आवश्यक बैठक कल विश्वकर्मा मंदिर में होगी

Posted: 28 May 2022 09:20 AM PDT

ग्राम समाचार न्यूज : अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण जिला सभा रेवाड़ी कि आवश्यक बैठक कल प्रातः 10:00 बजे प्राचीन श्री भगवान विश्वकर्मा मंदिर (नजदीक रेलवे रोड) रेवाड़ी में होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान श्री कंवर सिंह जी करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी धीरज शर्मा जांगड़ा ने बताया कि इस बैठक में अनेक आवश्यक मुद्दों पर आपसी विचार विमर्श करके फैसले लिए जाएंगे अतः सभी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों से निवेदन है कि समय पर बैठक में पहुंचने का कष्ट करें।

Panjwara News: पंजवारा पंचायत से रवि पंजियारा निर्विरोध चुने गए वार्ड 12 के वार्ड सचिव

Posted: 28 May 2022 09:18 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा पंचायत के माराटीकर गांव के अंबेडकर चौपाल पर वार्ड संख्या 12 के वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति का चुनाव शनिवार को पंजवारा के पंचायत सचिव शिव 

नारायण यादव की मौजूदगी में संपन्न हुआ। वार्ड सभा की बैठक में सर्वसम्मति से रवि पंजियारा निर्विरोध सचिव चुने ।मौके पर वार्ड संख्या 12 के सदस्य कामेश्वर दास सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Rewari News : बावल के सरवन इंटरनेशनल स्कूल में वुशु चैंपियनशिप का आयोजन

Posted: 28 May 2022 09:14 AM PDT



ग्राम समाचार न्यूज : बावल के सरवन इंटरनेशनल स्कूल, बावल मे आयोजित 10वी WUSHU चैंपियनशिप में जननायक जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव श्यामसुंदर सभरवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैप्टन पूर्ण सिंह, बाबा रामस्वरूप, रमेश जोत्रीवाल मौजूद रहे। 



स्कूल के CEO श्री मोहन शेखावत व प्रिसिपल श्रीमति स्नेहलता शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विधार्थियो से रूबरू होकर उनको जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर लक्ष्य के लिए संघर्ष कर हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

Panjwara News: भूमि विवादों के निपटारे को लेकर थाना में आयोजित हुआ जनता दरबार

Posted: 28 May 2022 09:15 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के निपटारे को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव एवं बाराहाट अंचल के राजस्व कर्मचारी प्रवीण शेखर उपस्थित रहे।इस दौरान क्षेत्र के कई लोग अपनी 

भूमि विवाद से जुड़े  नए पुराने शिकायत को लेकर पहुंचे।जनता दरबार में  पजवारा के विजय किशोर सिंह बनाम मुनमुन सिंह और सबलपुर पंचायत के सरुका गॉव के सुचित्रा देवी बनाम कुंज बिहारी सिंह दोनों मामले को निष्पादित किया गया । जबकि अन्य मामले में अगली तिथी को दस्तावेज लेकर उपस्थित होने को कहा गया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने एक वारंटी को  गिरफ्तार कर भेजा जेल

Posted: 28 May 2022 09:12 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। शनिवार को पंजवारा पुलिस ने पंजवारा से एक वारन्टी को  गिरफ्तार कर भेजा जेल। मामले की जानकारी देते हुए  पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि  

कारु सिंह उर्फ श्रवण सिंह को शुक्रवार देर रात को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है । कारु सिंह के खिलाफ बाँका सक्षम न्यायालय से वारंट जारी किया गया था । गिरफ्तार  अभियुक्त को शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में सक्षम न्यायालय बाँका भेज दिया गया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Bounsi News: 4 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर को भेजा गया जेल

Posted: 28 May 2022 09:05 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के पथरिया गांव से 4 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर को शनिवार को जेल भेज दिया गया। जानकारी हो कि, पथरिया गांव में शराब बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर गांव के स्वर्गीय गुरु हेंब्रम के पुत्र मटरू हेंब्रम को 

4 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसमें उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने शनिवार को रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Rewari News : कोसली के गांव झाल में बंदरो के आतंक से लोग परेशान

Posted: 28 May 2022 09:04 AM PDT


रेवाड़ी जिले के कोसली तहसील में आने वाले गाँव झाल में बंदरों की संख्या इतनी अधिक बढ़ गई है कि लोगों का घर से निकलना बहुत मुश्किल हो गया है। प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है पिछले कई दिनों में लोगों को काटने की घटनाएं भी बहुत हो चुकी है 1000 से भी ज्यादा बंदर गांव में हो चुके हैं यदि इसी तरह संख्या बढ़ती गई तो शायद बंदर लोगों के घरों में जबरदस्ती रहने लग जाएंगे। आज कोई भी व्यक्ति बाहर चारपाई व कुर्सी डालकर विश्राम नहीं कर सकता न ही पहले की तरह गर्मी में लोग अपने घरों की छत पर सो सकते हैं हर साल इन बंदरों की संख्या दोगुनी हो रही है यदि अब भी प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो लोगों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। बंदर घरों में घुसकर सामान की तोड़फोड़ करते हैं घरों की छतों पर रखी टंकी केबल इत्यादि सब काट देते हैं बुजुर्ग एवं बच्चों का घर से निकलना लगभग बंद हो गया है। हाल ही में परिवार के एक सदस्य को भी बंदर द्वारा काटा गया जिसे तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इस बारे में मैं पहले भी अपनी रचना से प्रशासन को सचेत कर चुका हूं लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं है।

Bounsi News: थाना परिसर में आयोजित की गई जनता दरबार, पुराने तीन मामले का किया गया निष्पादन

Posted: 28 May 2022 09:05 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता एवं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय की संयुक्त जनता दरबार में जमीन विवाद से जुड़े कई मामले सामने आए। सबसे अहम मामला भागा गांव समीप 12 बीघा जमीन विवाद का आया। बताया जाता है कि, इस जमीन को खरीदने वाले दावेदार योगेंद्र यादव व अन्य के द्वारा जमीन को अपनी बताया जा रहा है। जबकि दूसरे पक्ष के मुंशी किस्कू के द्वारा इसे अपनी जमीन बताकर काम करने से रोका जा रहा है। मामले को लेकर दोनों पक्षों को सभी कागजात लेकर जनता 

दरबार में आने का निर्देश दिया गया है। बताया गया है कि, इस मामले की सोमवार की संध्या सुनवाई की जाएगी। जबकि दूसरी ओर श्याम बाजार समीप एक जमीन विवाद को लेकर कल्याण सिंह और श्रीकांत यादव को आपस में मामला सुलझाने का निर्देश दिया गया है। अन्यथा कानूनी कार्रवाई करने की बात बताई गई है। जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी ने बताया कि, तीन पुराने मामले का निष्पादन किया गया है। जबकि 3 नए मामले की जांच चल रही है। संबंधित पक्षों को नोटिस भेजा गया है। जिसकी सुनवाई अगले जनता दरबार में की जाएगी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: सर्पदंश से 7 वर्षीय बालक की हुई मृत्यु

Posted: 28 May 2022 09:05 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसीं,बांका। बौसी थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में सर्पदंश से 7 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार डहुआ गांव निवासी मिराज अंसारी के पुत्र मोहम्मद असरम को जहरीले सांप ने काट लिया था। घटना के उपरांत परिजनों के द्वारा उसे उपचार के लिए नहीं ले जाकर झाड़-फूंक कराया जाने लगा। जिसकी वजह से अस्पताल आने में काफी विलंब हो गया। बताया जा रहा है कि, बालक को सांप ने संध्या करीब 5:00 बजे शुक्रवार को काटा था। परंतु एक घंटा से ज्यादा विलंब 


हो जाने के के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। विलंब होने के कारण बालक की मृत्यु हो गई। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मिथिलेश कुमार के द्वारा बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। मृत घोषित करने से पहले बच्चे की पूरी तरीके से जांच की गई। हालांकि मरने के बाद भी परिजनों द्वारा झाड़-फूंक कराने का प्रयास किया गया। लेकिन ग्रामीणों के समझाने के बाद शव का अंतिम संस्कार गांव के ही कब्रिस्तान के समीप कर दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Godda News: चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गोड्डा के पांच वुशु खिलाड़ी रवाना

Posted: 28 May 2022 06:43 AM PDT


ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  18वां झारखंड राज्य सीनियर वुशू चैम्पीयनसीप 2022* दिनांक 28 - 29 मई को सीतारामडेरा, जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम में आयोजन किया जा रहा है जिसमें गोड्डा से 5 खिलाड़ी का चयन किया गया है गौतम कुमार, मनिषा कुमारी, मिनी हांसदा, लाखो कुमारी, निशांत कुमार, वुशू चैंपियनशीप में पार्टिसिपेट करने के लिए गोड्डा से जमशेदपुर रवाना हुए। इस चैंपियनशिप में झारखंड के सभी जिलों से लगभग 200 खिलाड़ी पार्टिसिपेट करेंगे। चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को गोड्डा जिला वुशू संघ के अध्यक्ष देवाशीष कुमार झा, जिला वुशु संघ के सचिव दीपक सिंह फुटबॉल के कोच संतोष कुमार निराला, राष्ट्रीय गतका कोच शैलेश कुमार, कब्बड्डी संघ के सचिव शक्ति कुमार, एम के कोचिंग सेंटर पिपरा के संचालक दीपक कुमार, पथरगामा पिपरा पंचायत के मुखिया भानु प्रकाश महतो, पथरगामा कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन स्नेहलता पाठक सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर विदा किया।

Bhagalpur news:भारी बारिश में घर पर गिरा 80 साल पुराना विशाल वटवृक्ष, बालबाल बचे कई बच्चे

Posted: 28 May 2022 06:16 AM PDT



ग्राम समाचार, भागलपुर। शनिवार की दोपहर आधा घंटे से ज्यादा देर तक हुई भारी बारिश और तेज हवा के दौरान मुमताज मोहल्ला के मुसहरी में एक लगभग 80 साल पुराना बड़ा बरगद का पेड़ जदयू नेता प्रकाश राय व सुनील राय के घर पर गिर गया। जिससे प्रकाश राय व सुनील राय के घर का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं उस समय घर के अंदर पढ़ाई कर रहे कई बच्चे बालबाल बच गए। किसी के जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई। दो लोगों के चोटिल होने की बात बताई गई है। जहां घटना की सूचना मिलने पर भी किसी प्रशासनिक अधिकारी के नहीं पहुंचने से आसपास के लोगों में भी काफी क्षोभ है। जबकि घटना की सूचना स्थानीय अधिकारियों सहित वन विभाग को भी दी गई है। इसी दौरान नवगछिया प्रखंड के कदवा सहायक थाना के समीप मिलन चौक स्थित सृष्टि सुप्रिया वस्त्रालय का छप्पर उड़ गया तथा दुकान का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। जहां काफी नुकसान हुआ बताया गया है। इसके अलावा भी कई जगहों पर वृक्ष की टहनियां टूट कर सड़कों और बिजली के तारों पर गिर गयी थी। जिसे बारिश रुकने के बाद हटाया गया।


Bhagalpur news:बीसीएल टी-20 टूर्नामेंट में शिरकत करने वाली टीमों के लिए जर्सी किया गया लॉन्च, 30 मई से होगा आगाज

Posted: 28 May 2022 06:11 AM PDT


ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में समाजसेवी बिजय कुमार यादव के सहयोग से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में 30 मई (सोमवार) को भागलपुर क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट का आगाज होगा। शनिवार को सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में समाजसेवी बिजय कुमार यादव ने टूर्नामेंट में शिरकत करने वाली पांचों टीमों के जर्सी को लॉन्च किया। इस दौरान मिर्जान किंग्स के कप्तान बासुकीनाथ, घंटाघर चैंपियंस के मो. अरशद हुसैन, तिलकामांझी फाइटर्स के विकास यादव, बुढ़ानाथ टाइगर्स के आनंद सिंह, चंपानगर वॉरियर्स के कुमार गौरव राज अपने-अपने टीम के खिलाड़ियों के साथ मौजूद थे। वहीं समाजसेवी बिजय कुमार यादव ने टूर्नामेंट का मैच टाईशीड भी जारी किया, जो निम्न प्रकार है।

(1) तिलकामांझी फाइटर्स बनाम बनाम घंटाघर चैंपियंन

तिथि- 30-05-2022

(2) बूढ़ानाथ टाइगर्स बनाम चंपानगर वॉरियर्स

तिथि- 30-05-2022

(3) घंटाघर चैंपियंन बनाम चंपानगर वॉरियर्स

(4) मिर्जान किंग्स बनाम तिलकामांझी फाइटर्स

(5) बूढ़ानाथ टाइगर्स बनाम मिर्जान किंग्स 

(6) चंपानगर वॉरियर्स बनाम तिलकामांझी फाइटर्स

(7) चंपानगर वॉरियर्स बनाम मिर्जान किंग्स

(8) बूढ़ानाथ टाइगर्स बनाम घंटाघर चैंपियंस 

(9) घंटाघर चैंपियंस बनाम मिर्जान किंग्स

(10) तिलका मांझी फाइटर्स बनाम बूढ़ानाथ टाइगर्स

फाइनल मैच

तिथि- 05-06-2022

इस मौके पर भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, डॉ जयशंकर ठाकुर, विजय शंकर, मो मेहताब मेहंदी आदि उपस्थित थे।


Godda News: 2022 टी ई ई के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी

Posted: 28 May 2022 04:56 AM PDT


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा कॉलेज गोड्डा के इग्नू अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ विवेकानंद सिंह ने बताया कि जून-2022 TEE के लिए Assignment जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून 2022 कर दी गयी है। 

Godda News: गोड्डा कॉलेज गोड्डा की सुरक्षा एवं संरक्षण की अनदेखी कब तक

Posted: 28 May 2022 04:56 AM PDT


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  गोड्डा कॉलेज गोड्डा के ऊप प्राध्यापक अर्थशास्त्र नेक समन्वयक डॉ ज्योति कुमार पंकज ने एक भेंटवार्ता में बताया की सन 1954 से स्थापित गोड्डा महाविद्यालय पिछले कई दशकों से अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। 32 एकड़ से अधिक भूभाग में फैले इस महाविद्यालय में इंटर के साथ कुल 19 विषयों में स्नातक ,10 विषयों में परास्नातक एवं बीएड कोर्स की पढ़ाई होती है। संथाल परगना के इस महाविद्यालय का महत्त्व इसकी स्थापना काल से ही रहा है, तब यह बिहार राज्य के भागलपुर विश्वविद्यालय का हिस्सा हुआ करता था। समय-समय पर इसे अनेक स्थानीय समाज सेवियों/प्रेमियों ,बुद्धिजीवी और विद्वतजनों द्वारा सवारा गया है। लगभग 30 से अधिक प्राचार्यों/ प्रभारी प्राचार्यों की सेवाएं लेने वाला यह अंगीभूत महाविद्यालय अपने अस्तित्व काल से ही अपनी सुरक्षा और बचाव की जद्दोजहद से जूझ रहा है। छः दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस महाविद्यालय की अपनी चारदीवारी नही है। परिसर में अवैध कब्जों,आवारा पशुओं, गाड़ियों एवं परिसर में लगने वाला हटिया(बाज़ार) तथा नशेड़ियों का अड्डा इसकी प्राकृतिक सुंदरता के साथ इसके शैक्षणिक वातावरण को दूषित करते है। हालांकि पिछले कई वर्षों से इसके सुरक्षा हेतु प्रयास किये जाते रहे लेकिन प्रयास अब तक पूर्णतःफलीभूत नही हुए। मामला तब और अधिक गंभीर हो गया जब इस महाविद्यालय परिसर के एक हिस्से में किसी रैयती द्वारा भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया तब यह मामला विश्विद्यालय से लेकर राजभवन तक गया और तब बड़ी मुश्किल के साथ अब तक महाविद्यालय परिसर का सीमांकन हो पाया है। बार-बार महाविद्यालयी भूभाग पर वन विभाग द्वारा किये जाने वाले दावे और अड़चन पैदा करने के चलते इसके आधारभूत संरचना के विकास को बाधित किया जाता रहा है। पुनः एक बार फिर उन तमाम शिक्षाविदों,समाजसेवियों, शिक्षाप्रेमियों एवं स्थानीय लोंगों को इसके अस्तित्व के बचाव एवं सुरक्षा हेतु आगे आने की आवश्यकता है।

Bounsi news: सड़क दुर्घटना में मां एवं बेटा जख्मी, बोलेरो ने मारी टक्कर

Posted: 28 May 2022 01:29 AM PDT

ग्राम समाचार, बौंसी,बांका। बौंसी चांदन डैम मुख्य मार्ग पर के द्वारवे स्थान के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मां एवं बेटा जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार चरघरा गांव निवासी शिवनाथ यादव की पत्नी कमली देवी और उसका पुत्र हरि कुमार बाइक से बौंसी बाजार से घर लौट 

रहा था। इसी क्रम में सामने से आ रही बोलेरो की टक्कर में मां और बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बौंसी पुलिस के सहयोग से दोनों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मिथलेश कुमार के द्वारा दोनों का उपचार कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर बंधुआकुरावा पुलिस ने बोलेरो को जप्त कर लिया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Bounsi News: करंट की चपेट में आने से 2 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी, किया गया रेसर

Posted: 28 May 2022 01:28 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। करंट की चपेट में आने से 2 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी चंद्रशेखर मंडल की 2 वर्षीय बच्ची मनीषा कुमारी बिजली करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बताया जा रहा है कि, उक्त गांव निवासी चंद्रशेखर मंडल के घर समीप से छत के ऊपर 11000 वोल्ट का 

तार सटा हुआ था। किसी तरह बच्ची उस तार की चपेट में आ गई। जिस कारण बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा जख्मी हालत में बच्ची को रेफरल अस्पताल बौंसी लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मिथलेश कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए बच्चे को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

मेहरमा न्यूज :- घरेलू विवाद को लेकर महिला ने खाया जहर, निजी क्लीनिक में किया भर्ती, डॉक्टर ने किया गलत कार्य?

Posted: 28 May 2022 01:08 AM PDT

 





ग्राम समाचार, मेहरमा:- मेहरमा थाना क्षेत्र के घरेलू विवाद को लेकर एक महिला ने खाया जहर, निजी क्लीनिक में किया भर्ती, डॉक्टर ने किया गलत कार्य? जानकारी के मुताबिक बताया गया कि दो दिन पूर्व में घरेलू विवाद में एक महिला ने खाया जहर। वहीं उनके परिजनों ने फ़ौरन मेहरमा के निजी क्लीनिक में किया भर्ती, वहीं डॉक्टरों के द्वारा किया गया गलत कार्य। वहीं महिला के पति ने डॉक्टरों को गलत कार्य करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा किया जा रहा छानबीन, वहीं महिला को बेहतर ईलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया!

संवादादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, गोड्डा, ग्राम समाचार।

मेहरमा न्यूज:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ संपन्न?

Posted: 27 May 2022 11:21 PM PDT

 






ग्राम समाचार, मेहरमा:-  मेहरमा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ संपन्न। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि  विभिन्न बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराया गया! वहीं  सभी पुलिसकर्मी व पदाधिकारी कर्मी एवम मतदान कर्मीयों ने पर्चा लेकर आई टी आई कॉलेज ललमटिया के स्टोर रूम मे जमा किया गया! वहीं बताया गया कि मेहरमा प्रखंड में 23 मुखिया, 30 जिला परिषद, 29 पंचायत समिति, 290 वार्ड सदस्य, का भाग्य निर्वाचन मतपेटी में बंद किया गया।

संवाददाता:- अजय आर्यन, ग्राम समाचार, मेहरमा, गोड्डा 

Banka News: मुख्य सचिव बिहार पटना के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिया गया विभिन्न दिशा निर्देश

Posted: 27 May 2022 10:49 AM PDT

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। भारत की आजादी के 75 साल पूरा होने पर राष्ट्रीय स्तर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसको लेकर आगामी 31 मई 2022 को माननीय प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य मुख्यालय और जिला मुख्यालय से लाभान्वितों के साथ संवाद करेंगे, जिसके लिए बांका जिले के 5 लाभार्थियों का चयन हुआ है। इसी संदर्भ में आज मुख्य सचिव बिहार पटना के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जिला 

पदाधिकारी,बांका को कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न दिशा निर्देश दिया गया। यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में हो रहा था। दिनांक-31/05/2022 को समाहरणालय के सभागार बांका में यह कार्यक्रम आयोजित होना है, जिसमें जिले के सांसद, विधायकगण, जिला परिषद, नगर परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत के अध्यक्ष, सभी प्रखंडों के प्रमुख एवं स्वतंत्रता सेनानी के परिवारों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस सारे कार्य के लिए जिला के उप विकास आयुक्त, बांका को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: चांपातरी गांव निवासी को अज्ञात हमलावरों ने बम फेंककर किया घायल

Posted: 27 May 2022 10:37 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। अभी-अभी चांदन प्रखंड के कुसुम जोरी पंचायत अंतर्गत चांपातरी गांव निवासी कुलदीप यादव को अज्ञात हमलावरों ने बम फेंककर किया घायल। जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव पिता गणेश यादव ग्राम चांपातरी निवासी एवं गौरी अंबा निवासी योगेंद्र यादव बाइक से अपने घर आ रहा था। घर के करीब पहुंचते ही दो अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ बम फेंकना शुरू कर दिया। पहला बम के 

धमाके से युवक किसी तरह बच गया वहीं दूसरी बम के झटके से कुलदीप यादव जख्मी होने की बात बताई गई है। बताया कि दो हमलावर पैदल चल कर आया और बम फेंककर पहाड़ की ओर निकल गया। घटना की जानकारी पर आनंदपुर ओपी पुलिस घायल कुलदीप यादव के घर पहुंच कर जांच में जुट गई है हालांकि घायल कुलदीप यादव घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी सुबह देने की बात बताई गई है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।

Bounsi News: रेफरल अस्पताल के डॉक्टर के साथ शराबी ने की मारपीट, महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ भी किया अभद्र व्यवहार

Posted: 27 May 2022 10:34 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल में शराब के नशे में धुत एक शराबी ने डॉक्टर के साथ मारपीट की। साथ ही महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। हालांकि इस मामले में पुलिस के द्वारा शराबी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि डॉक्टर के द्वारा लिखित शिकायत भी बौंसी पुलिस को दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह सुबह नशे में धुत बौंसी थाना क्षेत्र के कुशवाहा गांव निवासी अनुज प्रसाद यादव का 25 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सीधे रेफरल अस्पताल के ओपीडी में प्रवेश कर गया। हालांकि उस वक्त अस्पताल में एक दो लोग वहां पर मौजूद थे। जो घटना में बाल-बाल बच 



गए। बताया जाता है कि, नशे में युवक के द्वारा डॉ मिथिलेश कुमार के साथ गाली गलौज और मारपीट भी की गई। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात एएनएम रानी टुडू एवं जयमाला कुमारी के साथ भी शराबी युवक के द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। शोर होने पर अस्पताल के गार्ड संजीव कुमार और नाइट गार्ड नवल ठाकुर भी वहां पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। हालांकि युवक के द्वारा इन दोनों के साथ भी हाथापाई एवं मारपीट की कोशिश की गई। घटना की जानकारी मिलने पर बौंसी थाना के एसआई उमेश कुमार प्रसाद अपने दल बल के साथ वहां पहुंचे और युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच करने के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसका मेडिकल भी कराया गया। युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज देने का कार्य किया गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: युवक नशा खुरानी गिरोह का हुआ शिकार, रेफरल अस्पताल में किया गया उपचार

Posted: 27 May 2022 10:56 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड क्षेत्र से एक युवक के नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के सिंघेश्वरी गांव निवासी सतनारायण मरिक का पुत्र दिवाकर मरीक 2 दिन पूर्व आनंद विहार ट्रेन में दिल्ली से भागलपुर आने के लिए चढ़ा था। बताया जाता है कि, भागलपुर उतरने से पूर्व ही युवक नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। नशे की हालत में युवक अपने सामान के साथ भागलपुर से बौंसी आने के लिए बस पर चढ़ा। परंतु वह रास्ते में कहीं गायब हो गया। इस बीच परिजनों द्वारा खोजबीन आरंभ कर दी गई। शुक्रवार को बौंसी थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव निवासी युवक ने 


बांका इंटरसिटी ट्रेन में युवक को अर्ध बेहोशी की हालत में देखा और उसके मोबाइल से परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बेहोशी की हालत में युवक को बाराहाट जंक्शन में उतार कर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बौंसी लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मुकेश कुमार के द्वारा युवक का उपचार किया गया। हालांकि इस बीच बस के कंडक्टर के द्वारा उनके परिजनों को युवक का सामान सौंप दिया गया। बताया गया कि, युवक अभी नशे की हालत में है। परंतु खतरे से बाहर है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर पूछताछ की है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से 31 लीटर देसी विदेशी शराब किया जप्त

Posted: 27 May 2022 10:29 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के भालजोर मोड़ समीप से बौंसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 27 लीटर देसी विदेशी शराब जप्त की है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस बल को अलर्ट कर छापेमारी के लिए लगाया गया। इसी बीच भाले जोर चेक पोस्ट की ओर से बैग में शराब 

लेकर एक युवक बौंसी की ओर आ रहा था। पैदल आ रहे युवक को देखकर पुलिस के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। इस बीच युवक बैग छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा। जब बैग की तलाशी ली गई तो, तलाशी के क्रम में बैग से 25 लीटर देसी एवं जबकि 2 लीटर विदेशी शराब जप्त की गई है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं दूसरी ओर छापेमारी के दौरान 4 लीटर देसी 

शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के पथरिया गांव निवासी स्वर्गीय गुरु हेंब्रम का पुत्र मटरू हेंब्रम को 4 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसमें पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: चापाकल खराब होने से ग्रामीणों को पानी की किल्लत

Posted: 27 May 2022 10:28 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड के कुसुम जोरी पंचायत के वार्ड नंबर 5 में सड़क किनारे मनीष यादव व उमेश दास  घर के समीप स्थित चापाकल विगत कई महिनों से खराब पड़ा है। इस कारण आस पास व राहगीरों को खासी परेशानी हो रही है। विदित हो कि उक्त स्थान पर न तो कोई चापाकल है और न ही पेयजल कूप की व्यवस्था है। कुरूमटांड गांव के अनूसूचित जाति के दर्जनों परिवार के लोग इसी चापाकल पर आश्रित है। चापाकल खराब होने से लोगों को दूर दराज स्थित पेयजल स्रोतों से काम चलाना पड़ रहा है। गृहणियों व पशुपालकों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कुरूमटांड गांव निवासी उमेश दास बिसुन दास, चुरामन यादव, कार्तिक दास, बबीता देवी, रीना देवी, पिंकी देवी,आदि का कहना है।

कि गर्मी के इस मौसम में चापाकल खराब रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार विभागीय पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई जा चुकी है। कई बार गांव के लोगों द्वारा आपस मे चंदा कर चापाकल की मरम्मत करा चुके हैं। इस संबंध में पी एच ई डी विभाग के जेई मिंटू कुमार ने बताया कि पंचायत में खराब सभी चापानलों की सूची तैयार की गई है। सभी खराब चापाकलों को दुरुस्त कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। ख़ास बात यह है कि भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा निर्देश जारी किया गया था कि प्रखंड क्षेत्र के सभी खराब चापाकलों को सुची तैयार कर मरम्मत कराना है लेकिन आज भी ऐसे दर्जनों चापानल है जो ख़राब पड़ा हुआ है। जिससे ग्रामीणों को पानी की किल्लत हो रही है और अधिकारी कान में तेल डालकर सो रही है। अब देखना कब तक इन ग्रामीणों को पानी की किल्लत से छुटकारा मिल पाती है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।

Post Bottom Ad

Pages