सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 29, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


शादी में हुई दूल्हे की पिटाई तो अगले दिन दुल्हन को मारपीट कर पहुंचाया अस्पताल

Posted: 29 May 2022 04:46 AM PDT

 


लखनऊ शादी के दूसरे दिन ही दूल्हे द्वारा दुल्हन के साथ मारपीट करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शादी के दौरान वर-वधु पक्ष के बीच मारपीट हो गई थी जिसमें दूल्हा भी घायल हुआ था।विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर सुलह-समझौते का दौर चला।अंत में समझौते के बाद शादी की रस्में पूरी हुईं और बारात विदा हो गई। घर पहुंचकर अगले ही दिन दूल्हे ने खुद के साथ हुई मारपीट का प्रतिशोध लेने के लिए कथित रूप से दुल्हन की लात घूंसों से पिटाई कर दी और फिर हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। मायके पक्ष को जानकारी होने पर परिजन नवविवाहिता को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उसे भर्ती कराया। वहीं ससुरालीजन मौके से फरार हो गएमामला हरदोई जिले के थाना पिहानी इलाके के मंसूरनगर गांव का है यहां रहने वाले रामस्वरूप के बेटे राजवीर की शादी थाना सांडी के जटपुरा निवासी रामभजन की बेटी अनीता के साथ तय हुई थी  26 मई को जटपुरा गांव में बारात आई थी गांव में दूल्हे पक्ष के लोगों के शराब पीने और गाली गलौज को लेकर वर और वधू पक्ष में मारपीट हो गई इस मारपीट में दूल्हा राजवीर भी घायल हो गयाइसके बाद लड़की पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया तो दूसरे दिन 27 मई को काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता के लिए बातचीत चलती रहीअंत में दोनों पक्षों में समझौता हुआ जिसके बाद शादी की रस्में पूरी हुईं और बारात दुल्हन को साथ लेकर लौट गईनवविवाहिता अनीता के मुताबिक उसके पति राजवीर ने शादी में हुई मारपीट को लेकर उससे नाराजगी जाहिर की और फिर लात घूंसों से उसकी पिटाई कर दी हालत बिगड़ने पर ससुरालीजनों ने उसे पिहानी कस्बे में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया और परिजनों को तबीयत खराब होने की खबर दी मामले की जानकारी के बाद मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और अस्पताल से बेटी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा हैवहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी ने कार्यसमिति की बैठक का किया शुभारंभ

Posted: 29 May 2022 04:42 AM PDT

 


लखनऊ में रविवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चल रही है। प्रदेश की पहली कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने किया।सीएम योगी ने कहा कि 37 वर्षों बाद यूपी में कोई सरकार रिपीट हुई है। मैं इसके लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं।

हमें पहली बार विधान परिषद में पूर्ण बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि दोनों सदनों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत है।ऐसा पहली बार है जब दोनों सदनों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय मिली। यह शानदार और ऐतिहासिक विजय सभी के परिश्रम से मिली है। इस विजय के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने कई बड़े अंधविश्वास भी तोड़े हैं
।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपना कार्यकाल पूरा करके दोबारा सरकार बनाई है।उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सभी मिथकों को तोड़ा है। भाजपा सरकार तो देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव की 'भूमि' हमें अभी से तैयार करनी होगी। बैठक में अपने संबोधन में उन्होंने 2024 के आम चुनाव में यूपी में 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हम सब ऐसे अवसर पर इकट्ठा हुए जब मोदी जी के नेतृत्व में 8 साल पूरा हो रहे हैं। प्रदेश की जनता की ओर से केंद्रीय मंत्रिमंडल को हृदय से शुभकामनाएं देता हूं।उन्होंने कहा कि 5 वर्ष पहले मोदी के आह्वान पर प्रदेश की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया। हमे 3 साल काम करने का मौका मिला 2 साल कोरोना प्रबंधन में चले गए।उन्होंने कहा कि, जनता के मन में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर विश्वास बना रहा। इसका परिणाम आपको इस बार भी देखने को मिला। पहले प्रदेश पिछड़ा प्रदेश के रूप में जाना जाता था। आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन कर अग्रणी भूमिका में नजर आता है।सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 का जनादेश बहुत स्पष्ट संकेत देता है कि अगर गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला एवं समाज के प्रत्येक तबके के लिए आप ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं तो जनता पूरी मजबूती के साथ मत, मजहब, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर आपके साथ खड़ी होगी।योगी ने कहा कि जनता ने भाजपा की सरकार पर भरोसा जताया है। हम भी इनके भरोसे पर खरा उतरने में लगे हैं। हमारे कोरोना प्रबंधन की हर तरफ तारीफ हुई। अब तो पीएम मोदी के नेतृत्व में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है।आज उत्तर प्रदेश दंगामुक्त प्रदेश है। आज हर त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते हैं। वहीं सड़कों पर नमाज नहीं होती है। धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे गए हैं। उत्तर प्रदेश की की एक अलग पहचान बन चुकी है।

नारायन निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्र टैबलेट पाकर खुशी से झूम उठे

Posted: 29 May 2022 01:03 AM PDT


सुलतानपुर डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए सरकार बच्चों को टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण कर एक महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। बच्चों को आँनलाइन कोई भी कार्य करने में सहूलियत होगी।

यह बातें विधानपरिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ डिंपल ने नारायन निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भदहरा सुलतापुर में नि:शुल्क टैबलेट वितरित समारोह में कही।संस्थान के ,15 फिटर और इलेक्ट्रीशियन के छात्र टैबलेट पाकर खुशी से झूम उठे।संस्थान के प्रबंधक गिरजेश सिंह और प्रिंसिपल के यस मिश्रा ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।इस मौके पर डाक्टर भारत सिंह, डाक्टर अवनीश मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, नीरज,मनीष अग्रवाल, रणवीर संतोष आदि लोगों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

24 जिलों में बारिश का अलर्ट

Posted: 29 May 2022 12:01 AM PDT


 रविवार सुबह लखनऊ के कुछ इलाकों में बारिश हुई, इसकी वजह से कई जगहों पर मौसम सुहाना हो गया। अगले दो दिनों तक मामूली बारिश का भी अलर्ट यूपी के 24 जिलों के लिए जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में येलो और 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राजधानी लखनऊ में रविवार को रेड अलर्ट के साथ राजधानी में बारिश भी होगी। इससे मौसम सुहाना रहेगा। तापमान सुबह 26.5 डिग्री सेल्सियस है, जो दोपहर तक 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे उमस बढ़ सकती है। दो दिन से हो रही तेज धूप के कारण दिन में गर्मी में परेशान कर रही थी। तेज धूप के बाद शुक्रवार की देर शाम को हल्की बरसात ने गर्मी से मामूली राहत मिली थी। शनिवार की सुबह से गर्मी में मिली राहत खत्म हो गई।मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुशीनगर, महाराजगंज, बिजनौर, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, बाराबंकी, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, जौनपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर और अयोध्या,सुलतानपुर,अमेठी में येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, सात जिलों में 87 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बिजली की तेज गरज चमक के साथ हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा और बलरामपुर में बारिश होगी।मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज वाराणसी में बारिश की काफी प्रबल उम्मीद है। शनिवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 23.9°C दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2°C कम, तो वहीं न्यूनतम तापमान 3°C कम रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी की हवा में नमी 62% बरकरार है।

Post Bottom Ad

Pages