ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Chandan News: बाल विवाह पर प्रकाश डालते हुए चांदन वीडियो ने नाबालिक बच्ची को शादी से रोका
- Chandan News: भैरोगंज बाजार में वट सावित्री पूजा को लेकर बाजारों में दिखा चहल पहल
- Chandan News: श्रावणी मेला को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट
- Chandan News: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के बेठक में सामिल हुए महिला-पुरूष मजदूर
- Bounsi News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- Bounsi News: वट सावित्री की पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- Rewari News : कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ ने अपनी मांगों को लेकर विधायक चिरंजीव और विधायक लक्ष्मण को ज्ञापन सौंपा
- Rewari News : रोडवेज बस परिचालक से सवारी द्वारा दुर्व्यवहार को लेकर साझा मोर्चा ने कारवाई की मांग की
- Rewari News : जननायक जनता पार्टी प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर सभरवाल ने रक्तदान शिविर में शिरकत की
- Rewari News : इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला ने बावल में हल्का स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की
- मेहरमा न्यूज:- बलात्कारी डॉक्टर को मेहरमा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल?
- Rewari News : महाराजा अग्रसेन स्कूल परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
- Bounsi News: बौंसी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार, पुलिस को थी काफी दिन से इसकी तलाश
- Pathargsma News: वट सावित्री पूजा रविवार को / सुहागिनों ने की खरीदारी
- Pathargama News: सप्ताह भर बाद घर पहुंचा विक्रम का शव
- मेहरमा न्यूज:- एक युवक ने पत्नी को छोड़कर दूसरे प्रेमिका के साथ बनाया प्रेम संबंध, पीड़िता ने दिया थाना में आवेदन, जांच में जुटी पुलिस प्रशासन?
| Chandan News: बाल विवाह पर प्रकाश डालते हुए चांदन वीडियो ने नाबालिक बच्ची को शादी से रोका Posted: 29 May 2022 10:46 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। रविवार 29 मई को चांदन वीडियो राकेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर सरकार द्वारा बाल विवाह को रोकने के कड़े कदम उठाते हुए बाल विवाह रोकने में सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार चांदन पंचायत के डोमा जान गांव निवासी श्रीधर यादव के नाबालिक पुत्री की शादी तय की गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही चांदन वीडियो राकेश कुमार ने ठोस कदम उठाया और गहन छानबीन कर आरोप को सही पाकर खुद उस परिवार के बीच चले गए औऱ उस नाबालिक छात्रा के सामने उसके अविभावकों को बाल विवाह पर सरकार के निर्देश,सजा औऱ बाल विवाह से होने वाली हानि के बारे में पूरी जानकारी की हवाला दिया। तदोपरांत अविभावकों ने स्वंय इस विवाह को तब तक के लिए स्थगित कर दिया जबतक लड़की बालिग नही हो जाती है। इस तरह के बाल विवाह नहीं करने को लेकर एक लिखित बांड पेपर भरकर अविभावकों से लिया गया। बता दें कि नाबालिग छात्रा की वर्ष प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज से अद्यतन कर सेकंड डिवीजन हासिल की है। इसके पूर्व कस्तूरबा विद्यालय चांदन में पढ़कर अपनी छाप छोड़ी है जिसे कस्तूरबा विद्यालय के प्रिंसिपल अन्ना लाकड़ा विद्यालय के अध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में अष्टम वर्ग की पास कर कचरा विद्यालय का नाम रोशन की है। और आगे पढ़ने की उम्मीद जताई है। इस अवसर पर वीडियो राकेश कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों के बीच संवाद कर हर हाल में बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए लोगो को, खास कर दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में जागरूकता फैलाने की बात कही। जिससे बच्ची बचपन मे दुल्हन बनने से बच सके। इस मौके पर वासुदेव यादव प्रमोद यादव बच्चू यादव नंदलाल यादव शिक्षक राजेंद्र यादव मां कुंती देवी बिंदु देवी उपस्थित थे। बता दें कि इस नवालिक बच्ची की पिता एवं भाई का साया पहले ही उठ चुकी है एक गरीब परिवार में अपने मां की मजदूरी पर परवरिश चल रही है बेटी में यह तीसरी बेटी है जिसे पढ़ने की हौसला आज भी बरकरार है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन। |
| Chandan News: भैरोगंज बाजार में वट सावित्री पूजा को लेकर बाजारों में दिखा चहल पहल Posted: 29 May 2022 10:45 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भैरोगंज बाजार में 30 मई को होने वाली वट सावित्री पूजा को लेकर दिन भर महिलाएं पुरुष का दुकानों में जमावड़ा लगा रहा, महिलाएं आज के दिन सभी पूजन सामग्री फल मिठाई कपड़ा के सोलह श्रृंगार वस्तुवें खरीदने में मसगूल थी। वहीं इस बार फलों के दामों काफी तेजी देखी गई। जिसे लेकर थोड़ा बहुत फल मिठाई एवं पुजन सामग्री खरीदारी किया। वहीं इस व्रत को लेकर बांस से बनी पंखे की कीमत 15 से ₹20 में बिका नारियल 30 से 40 रुपया में प्रति पीस सेव दो सौ रुपया केजी आम एक ₹100 किलो वही कैला एक सो रुपए दर्जन के करीब बिका। जानकारी के अनुसार इस साल 30 मई सोमवार के दिन होने वाली बट सावित्री पूजा को लेकर तैयारी कर ली गई है। मान्यता के अनुसार हिंदू धर्म में वट सावित्री का व्रत बेहद खास और महत्वपूर्ण होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और संतान प्राप्ति के लिए रखती हैं। हर साल ज्येष्ठ माह में कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन ये व्रत रखा जाता है। इस व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन। |
| Chandan News: श्रावणी मेला को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट Posted: 29 May 2022 10:44 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। 14 जुलाई से 12 अगस्त तक होने जा रही है श्रावणी मेला को लेकर जिलाधिकारी व विद्युत कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर कनीय अभियंता रवि राज कुमार व जूनियर लाईन मेन संजीत कुमार एवं मानव दल बबलू यादव दिनेश यादव के संयुक्त में कांवरिया पथ के यादवरायडीह, पटनिया धर्मशाला आदि जगहों पर 200 के बी की ट्रांसफार्मर लगाया गया आशय की जानकारी देते हुए चांदन विद्युत कनीय अभियंता रवि कुमार ने बताया कि श्रावणी मेला को लेकर कांवरिया पथ पर लगे सभी ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कराया जा रहा है साथ ही साथ जहां प्रवाहित विद्युत तार लूज पुंज हो गया है उसे युद्ध स्तर पर ठीक कराने की काम चल रही है। जिससे मेला के दौरान शिव भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो सकें। इस दौरान कांवरिया पथ स्थित विद्युत उपभोक्ताओं से मिलकर मेले के दौरान प्रयाप्त विद्युत संचालित रहने का आश्वासन दिया। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन। |
| Chandan News: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के बेठक में सामिल हुए महिला-पुरूष मजदूर Posted: 29 May 2022 10:43 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। रविवार 29 को प्रखंड मुख्यालय चांदन के समीप डाक बंगला परिसर में इंटक जिला अध्यक्ष विनय कापरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रखंड के दर्जनों महिला व पुरुष ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई और बैठक में शामिल हुए, बैठक में मुख्य रूप से मजदूरों को जागरूक करने पर विशेष चर्चा कि गई। वहीं बैठक के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मजदूरों तक नहीं पहुंच पाती है। मजदूरों को संगठित होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए जागरूक रहना होगा। मनरेगा योजना के तहत लेबर कार्ड निर्गत होता है ।श्रम विभाग द्वारा भी मजदूरों को श्रम कार्ड की मुहैया किया जाएगा ।श्रम योजना के तहत आने वाली योजना गरीबों के बीच रखकर आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने का काम किया जाएगा। जो काम कृषि भवन, मनरेगा भवन प्रखंड कार्यालय में होता आ रहा है, वही हमारी मांग श्रम भवन का भी होगा। बैठक में चांदन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के गरीब मजदूर के अलावा गणमान्य लोगों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से कटोरिया प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष फखरे आलम व बैठक में शामिल लोगों के उपस्थित में सर्वसम्मति से मजदूर संघ की प्रखंड अध्यक्ष चांदन से मुख्तार अंसारी को मनोनीत किया गया। वहीं प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद मुर्तजा अंसारी जीरोपहरी,चांदन पंचायत अध्यक्ष शमा बीवी, उपाध्यक्ष/ सहीना बीवी, कोरिया पंचायत से अध्यक्ष /बबीता देवी, ग्राम हेट चान्दन से उपाध्याय/ सीता देवी, बिरनिया पंचायत के गोपडिह गांव निवासी यशोदा देवी को अध्यक्ष, वहीं महिला अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के रूप में किरण कुमारी,ग्राम गोपडिह निवासी को बनाया गया। साथ ही सहनियाज अंसारी पिता सिराज अंसारी कुरुमटाढ़ पंचायत असुढ़ा के अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के अंत में मजदूर प्रखंड अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभा सम्पन्न की गई। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन। |
| Bounsi News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम Posted: 29 May 2022 10:42 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। सड़क दुर्घटना में बौंसी थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के गुलाबी सिंह की बांका थाना क्षेत्र के लखनोडी गांव समीप एक अनियंत्रित हवा की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि, गुलाबी सिंह ने 10 दिन पूर्व अपनी बड़ी पुत्री रिंकू की शादी खेसर के राता गांव में किया था। बड़ी बेटी के ससुराल मोटरसाइकिल से आम पहुंचाने के लिए जा रहे थे। गांव के ही गोपाल झा का पुत्र सुभाष कुमार झा उर्फ लालबाबू मोटरसाइकिल चलाते हुए जा रहा था। बताया जाता है कि, लखनोडी गांव समीप अनियंत्रित हवा की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसकी थोड़ी देर बाद मृत्यु हो गई। मृतक गरीबी और तंगहाली में रहकर अपने तीन बच्चों का भरण पोषण कर रहा था। सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस समीप झोपड़ी में छोटी सी पंचर की दुकान चला रहा था और वहीं पर परिवार के साथ रहता भी था। कर्ज लेकर 10 दिन पूर्व बड़ी पुत्री की शादी की थी। जबकि दूसरी पुत्री 12 वर्षीय दुर्गा, 6 वर्षीय सोनाक्षी और पत्नी रेखा देवी के साथ जीवन यापन कर रहा था। गुलाबी की मौत के बाद पत्नी के साथ साथ दो बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 29 May 2022 10:41 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी मुख्य बाजार में वट सावित्री की पूजा को लेकर रविवार को खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु महिलाओं ने पूजन सामग्री के साथ कपड़ों की भी जमकर खरीदारी की। मुख्य चौक के साथ-साथ स्टेशन रोड और डेम रोड में सड़क किनारे फुटकर विक्रेता के द्वारा बट सावित्री पूजन के निमित्त बांस का पंखा, डलिया के अलावा श्रृंगार से संबंधित सामानों की दर्जनों दुकानें सजा रखी गई थी। महिलाएं दिन भर इन दुकानों पर खरीदारी करने में व्यस्त रही। जिसकी वजह से मुख्य चौक पर दिनभर जाम सा नजरा रहा। चार पहिया वाहनों के साथ साथ दो पहिया वाहन दिनभर मुख्य चौक पर चलते नजर आए। वट सावित्री पूजा के मद्देनजर बाजार में आम, लीची आदि भरपूर मात्रा में उतर आया है। सुबह से शाम तक महिलाएं पूजन सामग्री की खरीदारी करती देखी गई। पौराणिक मान्यता के अनुसार वट सावित्री पूजा के दिन सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष के नीचे जल अर्पित करती है और वट वृक्ष में धागा लपेट कर अपने परिवार के सुख शांति की कामना करती है। बताया जाता है कि, इसके पूजा अर्चना करने से पति की आयु लंबी होती है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 29 May 2022 09:54 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ रेवाड़ी इकाई द्वारा DITS के अधीन कार्यत कंप्यूटर ऑपरेटर के मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2019 में घोषित किए सर्विस नियम लागू करवाने की मांग को लेकर रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव और कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन सौंपने से पूर्व dits के तहत कार्यरत जिला के कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा नेहरू पार्क में मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें. मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ जिला रेवाड़ी प्रधान सावंत सिंह यादव मौजुद रहे. सभी वक्ताओं ने कहा कि जब मुख्यमंत्री द्वारा खुद dits कर्मियों के लिए सर्विस नियम लागू करने की घोषणा की गई थी तो उसे अब तक लागू क्यों नहीं किया गया. उन्होंने बताया आज इसी मांग को लेकर पूरे प्रदेश में विधायकों के माध्यम से ज्ञापन दिया गया है. आज के ज्ञापन कार्यक्रम में कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला प्रधान दयाशंकर, अजय कुमार, अनिल कुमार, झम्मन सिंह, प्रेम प्रकाश, राकेश कुमार, मोहित कुमार, दयानंद, रविन्द्र, हरीश यादव, देवेन्द्र, सागर, कृष्ण कुमार, निपुण जैन, सौरभ, संदीप, जगेश यादव, गौरव, कपिल,योगेश कुमार, रेखा, सुनीता, रजनी, ललिता, सुमन, दीपिका, लक्ष्मी, नितिन, हरीश आहूजा,सहित बड़ी संख्या से कंप्यूटर ऑपरेटर मौजुद रहे. |
| Rewari News : रोडवेज बस परिचालक से सवारी द्वारा दुर्व्यवहार को लेकर साझा मोर्चा ने कारवाई की मांग की Posted: 29 May 2022 09:56 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : बस स्टैंड पर हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई। बैठक में 25 मई को रेवाड़ी डिपो के परिचालक विनोद कुमार के साथ पटौदी से रेवाड़ी वाया मीरपुर आते समय मीरपुर बस स्टैंड पर कुछ अनजान सवारी द्वारा अभद्र व्यवहार और गाली गलौच व मारपीट की गई। जिसके बाद चालक द्वारा डायल 112 पर फोन कर इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया किसी सवारी द्वारा इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बना ली गई। सांझा मोर्चा का कहना है की पुलिस द्वारा अभी तक इस मामले में कोई भी कारवाई नहीं की गई है इसलिए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और विभागीय कार्यवाही की साझा मोर्चा द्वारा मांग की गई है। इस पूरे मामले में पुलिस विभाग की निंदा की गई की तीन दिन के अंदर अंदर अगर आरोपी गिरफ्तार कर विभाग कार्यवाही नहीं की गई तो एक जून को दोबारा बैठक बुलाई जाएगी जिसमे बड़े आंदोलन करने को लेकर चर्चा होगी जिसकी जिम्मेदारी रोडवेज महकमे और जिला प्रशासन की होगी। |
| Rewari News : जननायक जनता पार्टी प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर सभरवाल ने रक्तदान शिविर में शिरकत की Posted: 29 May 2022 09:07 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज़ रेवाड़ी : सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा दिल्ली रोड़ पर राजेंद्र आश्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए जजपा प्रदेश महासचिव श्यामसुंदर सभरवाल साथ रेवाड़ी शहरी प्रधान टेकचंद सैनी, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैप्टन पूर्ण सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधीर चौधरी, बीसी प्रकोष्ट के जिला संयोजक धर्मवीर चोकन, किसान प्रकोष्ट के जिला संयोजक राजेंद्र बनीपुर सी.आर स्कूल के निदेशक चौधरी रणवर सिंह, सीएम विंडो के एमिनेंट सिटीजन व महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव शीला यादव, सीएम विंडो के एमिनेंट सिटीजन एडवोकेट अरुण यादव, रमेश कुमार जोत्रीवाल, भूपेंद्र शेखपुर, पुरषोत्तम शर्मा आदि मौजूद थे। इस मौक़े पर जजपा पदाधिकारियों श्यामसुंदर सभरवाल, धर्मवीर चोकन, शीला यादव, अरुण यादव, भूपेन्द्र शेखपुर व पुरषोत्तम शर्मा ने भी रक्तदान किया। |
| Rewari News : इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला ने बावल में हल्का स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की Posted: 29 May 2022 08:51 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : बावल में इनेलो की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने हलका स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। इसी संदर्भ में उक्त कार्यक्रम बावल हलके के गाँव बनीपुर मे आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुनैना चौटाला उपस्थित रही। कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला अध्यक्षा सुमित्रा देवी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने की। कार्यक्रम का आयोजन सुमेर सिंह बनीपुर व महिला प्रधान कमला शर्मा ने किया। मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिला प्रधानमहासचिव सुनैना चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में बीजेपी जेजेपी गठबंधन सरकार है लेकिन किसी प्रकार का विकास नही कर पाए क्योंकि उनकी नियत काम करवाने की नही है बल्कि एसी बन्द कमरों में बैठकर राजनीति करने की है। जबकि इनेलो पार्टी जब सत्ता में थी जनकल्याणकारी नीतियां बनाकर हर वर्ग को फायदा पहुँचाने का काम किया। जिसमे विशेष रूप से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की बात हो या बुढापा पेंशन, जच्चा बच्चा योजना हो, कन्यादान योजना,अनुसूचित जाति चौपाल का निर्माण हो, किसानों को मुआवजा देना, साइकिल पर टोकन टेक्स हटवाने की बात हो सब चौ देवीलाल के प्रयास से ही हो पाया है जिसका फायदा आज किसी एक जाति को नही बल्कि हर बल्कि हर वर्ग को फायदा हो रहा है। किसानों के लिए ऐलनाबाद विधायक अभय चौटाला ने इस्तीफा देकर ये जता दिया कि वो ही असली किसान हितैषी है जो जनता के हकों के लिए बड़ी बड़ी कुर्बानी देने को तैयार रहते हैं। यही वजह है जिसकी की आज भी जनता इनेलो पार्टी को अपनी पार्टी मानते हैं। आज देश को खतरे में बताने का केवल ढोंग किया जा रहा । ताकि जनता को बरगलाकर रखा जा सके और वो रोजगार, महंगाई, भ्रस्टाचार ,महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों ,शिक्षा, चिकित्सा की व्यवस्था पर सवाल न पूछ सके। अब प्रदेश में निकाय चुनाव आ गए हैं। सरकार जनता के पास वोट के लिए जाने से डर रही है क्योंकि जनता के सवालों का जबाब उनके पास नही है। वही गठबंधन राजनीति का अब अंत आ गया है जो कि निकाय चुनाव में बीजेपी ने अकेले चलो की नीति अपनाई है जो कि जेजेपी के मुंह पर करारा तमाचा है। अब जनता इनेलो पार्टी के साथ लगकर एक बार फिर इनेलो प्रत्याशी को जिताने का काम करेगी।कार्यक्रम को इनेलो पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, महिला प्रधान सुमित्रा देवी, जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव, रामकिशन छिल्लर, कमला शर्मा ने संबोधित किया मंच संचालन प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल ने किया। इसी कार्यक्रम के साथ युवा प्रभारी हर्ष शर्मा बादली अरुण यादव ने युवाओं को सम्बोधित किया और प्रदेश में घोषित निकाय चुनावों में बढ़चढ़ कर अपनी भूमिका अदा करने की बात कही। युवा जिला प्रधान नीरज ढहनवाल ने भी युवाओं को सम्बोधित किया।अवसर पर वरिष्ठ इनेलो नेता सम्पत राम डहनवाल, शहरी प्रधान वरुण गाँधी, बावल शहरी प्रधान उर्मित ठक्कर, विनोद शर्मा बावल, बावल जोन प्रभारी ललित टिकला, सुशीला देवी, अनिता सांगवान, बीरमति बावल, अनुराधा बावल, राजेश शर्मा बिठवाना, कोसली युवा हलका प्रधान कुलदीप यादव युवा शहरी प्रधान गौरव सैनी, रामफल सिंह, सुखिनन्द दहिया सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। |
| मेहरमा न्यूज:- बलात्कारी डॉक्टर को मेहरमा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल? Posted: 29 May 2022 08:30 AM PDT
ग्राम समाचार, मेहरमा:- मेहरमा थाना क्षेत्र के बलात्कारी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि पिछले तीन दिन पहले एक पीड़िता को डाo अमरनाथ कुशवाहा ने अपने निजी क्लीनिक में उपचार के बहाने किया गलत कार्य, जो पीड़िता के पति ने अपनी आंखों से डॉक्टर को गलत कार्य करते पकड़ा गया! जिसके बाद पीड़िता ने थाने में जाकर आवेदन दिया गया। जो कि मेहरमा पुलिस छानबीन करने के बाद आज मेहरमा के थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर ने डाo अमरनाथ कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया! और आरोपी को गोड्डा जेल भेज दिया गया! |
| Rewari News : महाराजा अग्रसेन स्कूल परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया Posted: 29 May 2022 08:13 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा द्वारा महाराजा अग्रसेन स्कूल के परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 70 लोगों ने रक्तदान किया इस रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रवीण अग्रवाल थे जिन्होंने दीप प्रज्वलित करके शिविर को शुरुआत की उन्होंने सबसे पहले अपने द्वारा रक्तदान करके इस रक्तदान शिविर की शुरुआत की. इस कैंप के लिए विशेष तौर पर पहुंचे प्रांतीय कोषाध्यक्ष अनिल बंसल ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. शाखा प्रमुख मोहनलाल गोयल ने मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया .इस अवसर पर रक्त दान प्रकल्प संयोजक डॉ हेमन्त, उपाध्यक्ष सेवा संजीव यादव, प्रशांत गुप्ता, रोहित लांम्बा, प्रदीप अग्रवाल, नरेश यादव, सुनील, भिवानी बोर्ड के उपाध्यक्ष वी पी यादव, अग्रवाल स्कूल के चेयरमैन रत्नेश बंसल, रेवाड़ी शाखा अध्यक्ष रमेश सचदेवा, प्रांतीय महासचिव डॉ. आरबी यादव, सचिव अतुल बत्रा तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सचिव अतुल बत्रा ने सभी रक्त दाताओं का धन्यवाद करते हुए शाखा की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. इस कैंप की विशेष बात यह रही कि प्रांतीय महासचिव डॉ. आरबी यादव सहित शाखा के 12 सदस्यों ने रक्तदान किया.शाखा संपर्क प्रमुख डॉ. नवीन अदलखा ने बताया शाखा की तरफ से विभिन्न तरह के शिविर आयोजित होते रहते हैं जो समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करते हैं. |
| Posted: 29 May 2022 09:16 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिले के विभिन्न थानों में विभिन्न कांडों में मोस्ट वांटेड एवं कुख्यात तीन अपराधी को पुलिस ने रंगे हाथों हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के क्रम में एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश के नेतृत्व में बौंसी पुलिस ने तीन कुख्यात अपराधी को बौंसी थाना क्षेत्र के सीएनडी खेल मैदान के समीप से बीती रात को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि सीएनडी खेल मैदान समीप से तीनों को कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। तीनों अपराधी को गिरफ्तार करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मैदान को चारों ओर से घेरने के बाद पुलिस ने तीनों कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह तीनों को कुख्यात अपराधी कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस पदाधिकारियों की टीम बनाकर छापेमारी की गई और तीनों कुख्यात अपराधी को धर दबोचा गया। बताया गया कि, तीनों अपराधी के पास से दो देसी कट्टा, दस जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल फोन एवं एक आधार कार्ड बरामद किया गया है। साथ ही बताया गया कि कुख्यात अपराधी मिथुन यादव उर्फ प्रिंस कुमार, पिता स्वर्गीय गोपाल यादव घर बड़ी मिर्जापुर, थाना कासिम बाजार, जिला मुंगेर हाल मोकाम बड़ी जानकीपुर थाना अमरपुर जिला बांका एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है। जो अमरपुर थाना जिला बांका के कांड संख्या 286/18, 553/20 में आरोपी पत्रित है एवं अमरपुर थाना कांड संख्या 56/22 एवं 580/21 में मोस्ट वांटेड को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हिमांशु कुमार, पिता स्वर्गीय प्रयाग यादव, घर झालर, थाना बंधुआकुरावा, जिला बांका को एक देसी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह बौंसी थाना कांड संख्या 317/17 दिनांक 28/12/2017 धारा 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट एवं बांका थाना कांड संख्या 617/17 दिनांक 25/09/17 धारा 393 भा०द०वि० एवं सरैयाहाट कांड संख्या 32/17 दिनांक 24/07/ 2017 धारा 393 भा०द०वि० परिवर्तित धारा 395/412 भा०द०वि० में आरोप पत्रित है। साथ ही निरंजन यादव,पिता कमल कांत यादव, घर डोमाबाजान, थाना चांदन ,जिला बांका दो पीस जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है जो चांदन थाना कांड संख्या 190/20 दिनांक 3/10/2020 धारा 385/ 387 भा०द०वि० में आरोप पत्रित है। बताया जा रहा है कि उक्त कुख्यात अपराधी बौंसी थाना क्षेत्र के सीएनडी समीप हिमांशु यादव के घर में छुपा हुआ था। गुप्त सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर अमेरिका राम, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय अपने सशस्त्र बल के साथ छापेमारी कर तीनों को कुख्यात अपराधी को धर दबोचा। प्रेस कॉन्फ्स के दौरान जानकारी देते हुए एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त तीनों कुख्यात अपराधी की काफी दिनों से पुलिस को तलाश थी। जिसे बीते रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Pathargsma News: वट सावित्री पूजा रविवार को / सुहागिनों ने की खरीदारी Posted: 29 May 2022 06:20 AM PDT ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा समेत आसपास के इलाकों में रविवार को वट सावित्री पूजा की तैयारी में महिलाएं लगी रही। सुहागन महिलाओं के लिए त्योहार का विशेष महत्व है। मेहंदी लगाकर, सोलह सृंगार कर पति की लंबी आयु एवं घर के शांति समृद्धि के लिए पूरे दिन उपवास रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा करती है। त्यौहार में मुख्य रूप से फल, मिठाइयां और बांस की बनी डलिया और बिनो (पंखा) की जमकर खरीदारी हुई। रविवार को बाजार में लोगो को नए डलिया, पंखा समेत पूजा की सामग्री की खरीददारी करते हुए देखा गया। खरीदारी करने उमड़े महिलाओं की भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी बलिराम रावत ने सुरक्षा की दृष्टि से अवर निरीक्षक सूरज कुमार को दल बल के साथ पथरगामा चौक पर तैनात कर दिया है|बांस से बनी सामग्रियों की बिक्री करने वाले जितेंद्र गुप्ता ने बताया यह समय हमारी बिक्री के लिए बहुत अच्छा समय है। साल भर से इस त्यौहार का इंतजार रहता है। पिछले वर्ष कोरोना से बहुत ज्यादा बिक्री नहीं हुई थी। पुरोहित पुतुल तिवारी ने बताया कि वट सावित्री अमावस्या व्रत करने के पीछे ऐसी मान्यता है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वटवृक्ष की परिक्रमा करने पर ब्रह्मा, विष्णु और महेश सुहागिनों को सदा सौभाग्यवती रहने का वरदान देते हैं। गांवों-शहरों में जहां वटवृक्ष हैं, वहां सुहागिनों का समूह परंपरागत विश्वास से पूजा करती है।सावित्री ने अपने पति सत्यवान की जान यमराज से वापस मांग ली थी।तब से ज्येष्ठ अमावस्या के दिन त्यौहार मनाया जाता है। अमन राज |
| Pathargama News: सप्ताह भर बाद घर पहुंचा विक्रम का शव Posted: 29 May 2022 07:43 AM PDT ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- सप्ताह भर बाद 26 वर्षीय जितेंद्र महतो का तीसरा पुत्र विक्रम का शव पिपरा हरला टोला उसके घर पहुंचते ही उसके घर से निकलने वाली रोने और चीखने की आवाज से गांव मे मातमी सन्नाटा पसर गया| जितने मुंह उतनी बात होने लगी| विक्रम की लाश सड़ी गलीअवस्था में थी इसलिए उसके परिवार जनों ने उसकी अंत्येष्टि तत्काल कर दी| मालूम हो कि मृतक विक्रम की शादी 1 वर्ष पूर्व ही हुई थी| वह जमशेदपुर के एक फैक्ट्री में कार्य करता था और वही भाड़े के कमरे में रहता था| 3 दिन तक उसका कमरा बंद रहने पर दोस्तों ने सोचा कि वह घर चला गया है इसलिए उसके घर पर फोन लगाकर उसका हालचाल जाने की कोशिश की तो घर वालों ने बताया कि वह यहां नहीं आया है| उसी दरमियान जमशेदपुर से थोड़ा हटके गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर पावर ग्रिड के करीब आदित्यपुर कांड्रा मुख्य पथ के सर्विस रोड नाला से पुलिस ने रस्सी से बंधा हुआ एक युवक की लाश बरामद की थी, जिसके कान में इयरफोन और गले में पीले रंग के माला था, और हाथ में विक्रम का टैटू बना हुआ था परंतु उसकी पहचान नहीं हो पाई थी| घटनास्थल के पास लावारिस हालत में खड़ी सैंटरो कार (जेएच-05 एम 6193) को पुलिस ने बरामद भी किया था| पुलिस ने लाश को शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखवा दिया था| इस आशय का खबर समाचार पत्रों में आया तो उसके दोस्तों को पता लगा कि उसकी मौत हो गई है| उन लोगों ने तत्काल इसकी सूचना उसके घर वालों को दी तब कहीं जाकर सप्ताह भर बाद उसकी लाश को घर लाया गया| फिलहाल गम्हरिया थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारे की तलाश में जुट गई है| अमन राज:- |
| Posted: 29 May 2022 03:34 AM PDT
ग्राम समाचार, मेहरमा:- मेहरमा थाना क्षेत्र के एक युवक ने पत्नी को छोड़ कर दूसरे प्रेमिका के साथ बनाया प्रेम संबंध, पीड़िता ने थाने में दिया आवेदन, जांच में जुटी पुलिस प्रशासन। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि एक युवक ने अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरे प्रेमिका के साथ बनाया प्रेम सम्बन्ध, वहीं पीड़िता को सूचना मिलने पर तुरंत अपने पति के ऊपर आरोप लगाकर मेहरमा थाने में दिया आवदेन। वहीं मेहरमा थाना पुलिस जुटी जांच में! संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, गोड्डा |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |



















