सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 3, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


डीएम ने जनता दर्शन में जन समस्याओं का किया निस्तारण

Posted: 03 May 2022 11:11 PM PDT


सुलतानपुर शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन सहित जनता दर्शन में आये आम जन  उपस्थित रहे।

अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग में मारी गई ट्रैवल एजेंसी संचालिका

Posted: 03 May 2022 10:03 PM PDT

 


लखनऊ में मड़ियांव पुलिस ने ट्रैवल एजेंसी संचालिका रूबी पाण्डेय (34) की हत्या करने के आरोप में नर्सिंग छात्रा कविता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने रूबी पाण्डेय की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर वारदात की थी। चिनहट की पीतांबरा कॉलोनी में रूबी की हत्या की गई थी। जिसके बाद शव को उन्नाव के औरास में फेंक कर आरोपी फरार हो गए थे। मंगलवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए आरोपियों के पास से कार भी बरामद कर ली है। ASP अलीगंज के मुताबिक कृष्णलोक कालोनी निवासी रूबी पाण्डेय ट्रैवल एजेंसी चलाती थी। वह घर में अकेले रहती थी। 28 अप्रैल की शाम को रूबी की नौकरानी शबनम घर पहुंची थी। दरवाजा नहीं खुलने पर उसने मालकिन को फोन मिलाया था। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई थी। इस पर शबनम ने दोबारा से फोन मिलाया। तो कॉल किसी युवती ने उठाई। उसने रूबी बन कर बात करने का प्रयास भी किया था। लेकिन शबनम मालकिन की आवाज पहचानती थी। उसने जोर देकर पूछा तो कॉल काट दी गई थी। शबनम को शक हो गया था। वह लगातार कई दिन रूबी के घर जाती रही। हर बार ताला लटकता मिला।शबनम ने एक बार फिर से कॉल की तो फोन किसी युवक ने उठाया था। जिस पर शबनम का शक गहरा गया था। उसने किसी तरह से रूबी के भाई अमित का नम्बर तलाश कर उन्हें फोन कर पूरी बात बताई। अमित के छानबीन करने पर पता चला कि रूबी 27 अप्रैल की शाम को घर से बाहर गई थी। इसके बाद से ही वापस नहीं लौटी थी। अमित को बहन के साथ अनहोनी होने का अंदेशा हो गया था। सोमवार को अमित मड़ियांव थाने पहुंचा था। जहां उसने बहन के लापता होने और उसकी हत्या किए जाने का शक जताते हुए तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही थी।ADCP प्राची सिंह के मुताबिक मामले की गम्भीरता को देखते हुए रूबी पाण्डेय के मोबाइल नम्बर को सर्विलांस पर लिया गया था। इस दौरान दो नम्बरों पर कई बार कॉल होना पाया गया। अमित को नम्बर दिखाने पर उसने बताया कि एक नम्बर रूबी के मुंहबोले भाई इन्दिरानगर निवासी वरुण मिश्रा का है। वहीं, दूसरा नम्बर चिनहट पीतांबरा कॉलोनी निवासी रजनीश का था। जो रूबी का पुराना दोस्त है।अमित से यह जानकारी मिलने के बाद दोनों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ किए जाने पर रजनीश और वरुण ने रूबी की हत्या करने की बात कबूल ली। उन्होंने वारदात में बीएससी नर्सिंग छात्रा कविता निवासी सीतापुर के शामिल होने की बात भी बताई थी। जिसके आधार पर कविता को भी गिरफ्तार किया गया। साथ ही हत्या कर शव छिपाने के लिए इस्तेमाल हुई कार भी मिली। जिसमें रूबी का पर्स, अंगूठी, मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये भी रखे हुए थे। रजनीश के मुताबिक उसकी दोस्ती कविता से थी। दोनों के बीच सहमति से संबंध थे। यह बात रूबी को पता थी। एक दिन रूबी ने रजनीश और उसकी प्रेमिका की आपत्तिजनक हालत में चुपके से वीडियो बना ली थी। जिसे दिखा कर वह दोनों को ब्लैकमेल करती थी। रजनीश के मुताबिक रूबी उन लोगों से करीब बीस लाख रुपये वसूल चुकी थी। इसके बाद भी उसका लालच कम नहीं हुआ था। वह और रूपये देने के लिए दबाव बना रही थी। ऐसे में रजनीश और कविता ने हत्या करने की साजिश रची थी।इसमें रूबी के मुंहबोले भाई वरुण को भी शामिल कर लिया था। बर्थडे पार्टी के बहाने से रूबी को रजनीश ने अपने घर बुलाया था। जहां पर कविता, रजनीश और वरुण ने मिलकर तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। फिर शव को कार में रख कर उन्नाव औरास स्थित जंगल में फेंक आए थे। औरास में रूबी का शव फेंकने के बाद सभी आरोपी कार से ही नैनीताल चले गए थे। जहां काफी दिन तक वह लोग रहे। इस दौरान वह लोग रूबी के कई परिचितों से सम्पर्क भी साधे रहे। लेकिन किसी ने भी रूबी की हत्या होने की बात का जिक्र नहीं किया था। इस पर उन्हें इत्मिनान हो गया था। इसके बाद ही रजनीश, वरुण और कविता वापस आ गए थे। 28 अप्रैल को औरास पुलिस को जंगल से एक महिला का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया था। 72 घंटे तक महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया था। फिर अंतिम संस्कार पुलिस ने कराया था। मंगलवार को रजनीश, कविता और वरुण के गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने औरास में शव फेंकने की बात कबूल की थी। जिस पर औरास पुलिस से मड़ियांव पुलिस ने सम्पर्क किया था। वहीं रूबी के भाई अमित ने भी उन्नाव में मिली महिला की पहचान फोटो के आधार पर बहन रूबी के तौर पर की थी।

न्याय मांगने पहुंची किशोरी से गैंगरेप, थानाध्यक्ष समेत 6 पर FIR

Posted: 03 May 2022 09:38 PM PDT

 


लखनऊ ललितपुर जिले में न्याय मांगने के लिए गई एक नाबालिग लड़की के साथ थानाध्यक्ष द्वारा दुष्कर्म किये जाने का आरोप सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी थानाध्यक्ष अपने ही थाने से फरार हो गया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद थानाध्यक्ष समेत 6 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है।इसके साथ ही थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है।बताया गया है कि थाना पाली अंतर्गत कस्बे की ही निवासी एक लड़की का 22 अप्रैल को 4 युवकों ने अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों के चंगुल से छूटकर जब पीड़िता थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंची तो उसको न्याय देने की जगह उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा।

आरोप है कि वहां मौजूद थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया
।इस घटना के बाद पीड़िता पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद आरोपी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज समेत 6 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से आरोपी थानाध्यक्ष फरार हो गया है।इस घटना के बाद एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। शेष आरोपियों की भी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

बेकाबू ट्रक ने पांच को रौंदा, पुलिसकर्मी समेत दो की मौत

Posted: 03 May 2022 09:34 PM PDT

 


लखनऊ भदोही जिले में कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर में मंगलवार की रात 9 बजे हादसे के बाद भाग रहे ट्रक ने पुलिस लाइन के बाहर 5 लोगों को रौंद दिया। इसमें पुलिसकर्मी सहित 2 की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक समेत 4 लोग घायल हो गए।पुलिस लाइन के बाहर कुछ पुलिसकर्मी व अन्य लोग चाय-पान की दुकानों पर बैठे थे। इसी दौरान भदोही और देवनाथपुर में हादसे को अंजाम देकर भाग रहा बेकाबू ट्रक आ गया और उसने दीवान सहित 5 लोगों को रौंद दिया। पुलिस लाइन के सिपाहियों ने घायलों को ज्ञानपुर के महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां CO ज्ञानपुर के कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी मुकेश यादव (35) निवासी बरेसर जिला गाजीपुर व अशोक कुमार पांडे (52) निवासी छतमी गोपीगंज भदोही को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में ट्रक चालक के अलावा 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों में शिवकुमार पांडे, मनोज चौरसिया व अन्य शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक  ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वह नशे में था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। मृतकों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। सिपाही के परिवार के लोग गाजीपुर से आ रहे हैं। उधर, घटना के बाद जिला अस्पताल में भीड़ लग गई। उधर, हादसे की जानकारी मिलने पर DIG  घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद जिला अस्पताल में घायलों का हाल जाना। 

सीएम योगी पैतृक गांव पहुंचकर किया गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण

Posted: 03 May 2022 04:56 AM PDT

 


लखनऊ मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पहली बार अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले पंचूर से करीब तीन किमी दूर बिथ्याणी स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय परिसर में उन्होंने अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान गुरु को यादकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आंखें नम हुईं।अनावरण कार्यक्रम के बाद अब वह अपनी मां सावित्री देवी से और परिजनों से मिलने घर जाएंगे। बेटे के गांव पहुंचने से यहां परिजन उत्साहित हैं।

 मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर वित्त, शहरी विकास एवं आवास विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से यमकेश्वर की ओर रवाना हुए।बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे के लिए मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचे। मंगलवार को वह पौड़ी (गढ़वाल) जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी में अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण किया। दूसरी बार सीएम बनने के बाद योगी का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।

यूपी में छूटे पात्र परिवारों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

Posted: 02 May 2022 11:31 PM PDT

 


लखनऊ प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना का विस्तार हो रहा है। ऐसे लाभार्थियों को चिह्नित किया जाएगा जो प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान यानी आयुष्मान भारत योजना के पात्र हैं लेकिन अभी तक उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका। चार मई से प्रदेश के सभी जिलों में आयुष्मान पखवाड़ा आयोजित हो रहा है।यह अभियान 18 मई तक चलेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव में दस्तक देगी और कैंप आयोजित करेगी। जो पात्र हैं उनका वहीं पर आयुष्मान कार्ड भी बनाया जाएगा। NHM के जिला कार्यक्रम  ने बताया कि कैंप के पहले आशा कार्यकर्ता द्वारा इसकी सूचना ग्रामीणों को दी जाएगी और आशा बताएगी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड राशन कार्ड कैंप में ले जाना अनिवार्य है।प्रदेश में अब तक 24% लाभार्थियाें का आयुष्मान कार्ड बन चुका है जबकि 40.48% परिवार ऐसे हैं जिनमें कम से कम एक लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड है। इस योजना के तहत लाभार्थी पांच लाख रुपये तक प्रतिवर्ष मुफ्त इलाज करा सकता है। इलाज निजी अस्पताल में भी करा सकता है लेकिन वही अस्पताल होगा जो आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध होगा। आयुष्मान कार्ड को कोई शुल्क नहीं लगना है यह पूरी तरह से सरकार की ओर से मुफ्त रहता है। लाभार्थियों की सूची शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है। इसी सूची के आधार पर गांवों में पहुंचकर स्वास्थ्यकर्मी आयुष्मान कार्ड बनाने का काम करेंगे।

दो प्रेमिकाओं के बीच बुरा फंसा प्रेमी

Posted: 02 May 2022 11:29 PM PDT

 


लखनऊ पीलीभीत जिले में दो युवतियों को प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा देना युवक को महंगा पड़ गया है। पहली प्रेमिका से शादी के बाद आरोपी फरार हो गया। इससे नाराज दूसरी प्रेमिका ने उसके घर पर धरना दे दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर शिकंजा कसा है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।सेहरामऊ क्षेत्र के गांव के रहने बाले सोनू ने पड़ोस की दो युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। कई सालों से चल रही प्रेम कहानी के बारे में युवतियों को भनक नहीं लगी। कुछ दिन पहले मामले की जानकारी एक युवती को लगी तो उसने हंगामा किया था। थाने में शिकायत के बाद गांव में पंचायत बैठी। इस पर पांच दिन पहले युवक ने लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के धार्मिक स्थल पर युवती से शादी कर ली। इसके बाद दोनों घर से निकल गए। दूसरी प्रेमिका को हकीकत की जानकारी हुई तो उसने प्रेमी के घर पहुंच कर शादी की जिद पर अड़ गई। धरने पर बैठी युवती को परिजनों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।सोमवार को युवती के पिता ने सेहरामऊ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता ने बताया पिछले कई महीनों से उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर घर में घुसकर छेड़छाड़ कर चुका है।

मौसम ने बदली करवट, तेज हवा चलने से लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

Posted: 02 May 2022 09:56 PM PDT


लखनऊ यूपी में पिछले करीब डेढ़ माहीने से जारी प्रचंड गर्मी के दौर के बाद सोमवार को मौसम ने करवट ली।इस दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में आंधी चलने और हल्के बादल छाये रहने से लोगों को भयंकर तपिश से कुछ राहत महसूस हुई।गत मार्च और अप्रैल मैं रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने के बाद मई की शुरुआत से मौसम में कुछ तब्दीली शुरू हुई थी। बता दें कि इस बार यूपी के बांदा में 29 और 30 अप्रैल को पारा 47.4 डिग्री तक पहुंच गया था. इससे पहले 29 अप्रैल 1979 को बांदा में अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया था।सोमवार को प्रदेश के फिरोजाबाद, हमीरपुर, जालौन, मैनपुरी और महोबा समेत अनेक हिस्सों में तेज आंधी आने और हल्की बदली छाने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं, लखनऊ स्थित मौसम केंद्र ने आगामी 4 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान व्यक्त किया है।मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के बलरामपुर, बरेली, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, श्रावस्ती तथा पास पड़ोस के कुछ अन्य जिलों में तेज हवा अथवा धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके अलावा 4 मई को भी बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बरेली, कुशीनगर, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सिद्धार्थ नगर और आसपास के कुछ जिलों में भी मौसम का यही रुख जारी रह सकता है।

यूपी सरकार किसानों से 1.50 रुपये किलो खरीदेगी गाय का गोबर

Posted: 02 May 2022 09:55 PM PDT

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य में गाय के गोबर से सीएनजी बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके साथ उन्‍होंने कहा कि सीएनजी बनाने के लिए किसानों से 1.50 रुपये प्रति किलो की दर से गाय का गोबर खरीदा जाएगा।साथ ही उन्‍होंने बताया कि इस परियोजना के लिए मॉडल के रूप में बरेली को चुना गया है।बरेली विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए धर्मपाल सिंह ने दावा किया कि प्रदेश में एक साल के भीतर सड़कों पर घूमने वाले और किसानों के खेत में घुसने वाले पशुओं की समस्या समाप्त हो जाएगी। पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने यह भी कहा कि गायों को 'गौशालाओं' और 'गौ अभ्यारण केंद्र' में रखा जाएगा और गौ अभ्यारण केंद्र बनाने का कार्य किया जा रहा है।

प्रयागराज में जीजा ने साले को गोली मारी

Posted: 02 May 2022 09:53 PM PDT

 


लखनऊ प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र में सोमवार को जीजा ने साले को गोली मारी। इससे वो घायल होकर जमीन में गिर गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण आए तो आरोपी भाग गया। घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। बता दें कि जीजा रिटायर्ड फौजी है। घटना के बाद करीब आठ घंटे से खुद को पत्नी समेत 2 बच्चों के साथ घर में बंद कर लिया। पुलिस बाहर आने को कहती है। तो कह रहा है कि डीएम को बुलाओ तब बाहर आएंगे।जानकारी के मुताबिक, करछना के ककरम गांव निवासी महिमा शंकर शुक्ल उर्फ संजय शुक्ला सेना से रिटायर्ड है। वह कनैला गांव में मकान बनवाकर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। उसकी ससुराल वालों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। सोमवार शाम साला देवरी गांव निवासी अभिषेक मिश्रा अपनी बहन की विदाई कराने के लिए उनके यहां पहुंचा था।दरवाजा खोलते ही संजय शुक्ला ने लाइसेंसी हथियार से उसे गोली मार दिया। गोली अभिषेक के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों मे खलबली मच गई। किसी तरह अभिषेक को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद संजय ने अपने को घर मे बंद कर लिया। घर मे उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। सूचना पाकर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित, सीओ राजेश यादव नैनी थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर उसे घर के बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

Post Bottom Ad

Pages