ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 4, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Godda News: बड़ी वाहन मेला मैदान और छोटी वाहन गांधी मैदान में जमा करें

Posted: 03 May 2022 09:12 PM PDT


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022, जो जिले में तीन चरणों में दिनांक 14.05.2022 , 19.05.2022 एवं 27.05.2022 को कराई जाएगी। इस हेतु बड़ी एवं छोटी वाहनों की अधियाचना की गई है। अधियाचना पत्र में वाहन जमा करने का स्थान गोड्डा कॉलेज, गोड्डा अंकित है। दिनांक 26.04.2022 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में वाहन जमा करने का स्थान में संशोधन किया गया है, जो इस प्रकार है-

(1) बड़ी वाहन (बड़ी बस, मिनी बस, विंगर) मेला मैदान, गोड्डा

(2) छोटी वाहन (जीप, स्कॉरपियो, बोलेरो, मैजिक,

 मैक्सिमो आदि ) गाँधी मैदान, गोड्डा।

प्रथम एवं द्वितीय चरण के मतदान हेतु वाहन जमा करने की निर्धारित तिथि 10/05/2022 को 01:00 बजे अपराह्न से एवं चतुर्थ चरण के लिए वाहन जमा करने की निर्धारित तिथि 23/05/2022 को 01:00 बजे से है। अतः वाहन मालिकों / चालकों से अनुरोध है कि उक्त संशोधित स्थान पर निर्धारित तिथि को वाहन जमा करना सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित तिथि को वाहन जमा नहीं करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 167 के तहत कार्रवाई की जायेगी।

Godda News: घूस लेते हुए एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार

Posted: 03 May 2022 10:56 AM PDT




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी की टीम ने मंगलवार को नगर थाना के एक सहायक अवर निरीक्षक को 10 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी ने यह कार्रवाई नगर थाना में ही की। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम एएसआई अनोद कुमार को अपने साथ लेकर दुमका चली गई। इस संबंध में परिवादी सुरेन्द्र कुमार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।आवेदक के घर का नाम बबलू है। इनका जमीन संबंधित विवाद गोपलाडीह के इनके पड़ोसी से चल रहा था। इनके एवं इनके पड़ोसी के बीच चल रहे जमीन विवाद के चलते आपस में गाली गलौज एवं मारपीट भी हुई थी। जिससे संबंधित केस नगर थाना गोड्डा में काण्ड संख्या 65/22 भारतीय दंड विधान की धारा 341, 323, 379, 504, 500, 354 /34 एवं काण्ड संख्या 66/22 को दर्ज हुआ था। उपरोक्त दोनों काण्डों के अनुसंधानकर्ता नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक अनोद कुमार हैं। अनुसंधानकर्ता एएसआई अनोद कुमार के द्वारा आवेदक के पक्ष में केस डायरी लिखने एवं थाना से ही बेल देने की बात बताकर 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गयी थी। आवेदक ने काफी आरजू विनती की, परन्तु आरोपी एएसआई अनोद कुमार नहीं मान रहे थे। जबकि आवेदक घूस नहीं देना चाहते थे। एसीबी के पास आवेदक द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद इस मामले का सत्यापन पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारी के द्वारा किया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी अनोद कुमार, एएसआई, नगर थाना, जिला गोड्डा के द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने की बात सत्य पायी गयी।

Bounsi News: ईद के मुबारक मौके पर नमाज़ अदा कर दी एक दूसरे को बधाई

Posted: 03 May 2022 10:27 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ईद के मुबारक मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में ईद की नवाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। इस मौके पर अल्लाह से अमन और चैन की दुआएं मांगी गई। विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए भारी भीड़ नजर आई। ईद उल फितर की नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। एक दूसरे को गले लगाकर गिले-शिकवे दूर किए। प्रखंड क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। बुजुर्ग,बच्चे और नौजवान सभी नए कपड़े पहन कर गांव के जामा मस्जिद एवं ईदगाह में रोजा रखने के लिए अल्लाह का शुक्र अदा करने के लिए ईद की नवाज अदा करने गए थे। जबकि घरों में महिलाओं ने विभिन्न तरह के पकवान बनाए। मस्जिदों एवं उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता 


इंतजाम किए गए थे। बौंसी सर्किल इंस्पेक्टर अमेरिका राम,थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के द्वारा काजी कैरी शरीफ सहित अन्य इलाकों में लगातार गश्त की गई। जबकि बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष एवं मंटू कुमार के द्वारा अपने क्षेत्र के मस्जिदों पर नजर रखी गई। मुबारकबाद देने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। कोलाडीह गांव के युवा भाजपा नेता मोहम्मद कैफ ने बताया कि, ईद के दिन रोजदार खुदा के बतौर मेहमान ईदगाह में हाजिर हुए। ईद के दिन खुदा की इबादत के लिए सभी लोगों के सिर सजदे में झुके और उनके हाथ अपनी व मुल्क में खुशहाली तरक्की और अमन चैन कायम रखने के लिए दुआएं मांगने का काम किया। कोलाडीह गांव के मस्जिद में मोहम्मद खुर्शीद इमाम साहब ने ईद की नमाज पढ़ाई। इस मौके पर मुख्य रूप से मोहम्मद बर्फी, मोहम्मद जिलानी, गुलाब, कासिम, शाहनवाज खान, कलीम, सलीम, मुख्तार आजाद सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: अक्षय तृतीया को लेकर श्रद्धालुओं ने पवित्र पापणी सरोवर में लगाई आस्था की डुबकी

Posted: 03 May 2022 10:26 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। अक्षय तृतीया को लेकर मंगलवार को मंदार के तराई में अवस्थित ऐतिहासिक पापहरणी सरोवर में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के सुबह से ही यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ आनी आरंभ हो गई। सरोवर में स्नान करने के उपरांत श्रद्धालुओं ने अष्ट कमल लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना की। वहीं दूसरी ओर ऐतिहासिक मधुसूदन मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना करने का 

सिलसिला शुरू हुआ। वह देर तक जारी रहा। मालूम हो कि, अक्षय तृतीया को शुभ दिन माना जाता है। इस दिन लोग सोने चांदी का आभूषण खरीदते हैं और मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान ही करते हैं। मालूम हो कि, कोरोना काल के 2 वर्ष बाद अक्षय तृतीया के मौके पर स्नान करने और पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ विभिन्न मंदिरों के अलावा धार्मिक मान्यता वाले सरोवर में स्नान करने के लिए उमड़ी है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: ईद के अवसर पर मंदार में उमड़ी सैलानियों की भीड़

Posted: 03 May 2022 10:25 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ईद पर्व को लेकर मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखी गई। सुबह से लेकर देर शाम तक जहां लोग एक दूसरे को ईद की बधाई देने और गिले शिकवे मिटाने का काम कर रहे थे। वहीं ईद के मौके पर ऐतिहासिक पापहरणी सरोवर में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। मुस्लिम समुदाय के सैलानी भारी संख्या में मंदार पहुंचे। जहां उन्होंने अपने परिजनों और मित्रों के साथ मंदार भ्रमण का आनंद लिया। प्रखंड क्षेत्र के अलावा झारखंड के सीमावर्ती इलाकों से गोड्डा,दुमका सहित अन्य जगहों से सैकड़ों की संख्या में ईद की खुशियां 

मनाने लोग मंदार पहुंचे।  हालांकि मंदार पहुंचे पर्यटकों को मंदार रोपवे बंद रहने से काफी निराशा हुई। दूरदराज से आए सैलानी मोहम्मद शेख, गफ्फार, शाहबाज खान, आदिल अंसारी, बीवी नफीसा, सवाना सहित अन्य ने बताया कि, हम लोग मंदार रोपवे परिचालन को सुनकर यहां आए थे। लेकिन रोपवे परिचालन बंद रहने के कारण हम लोग काफी निराश हो गए हैं। रोपवे बंद रहने के बावजूद भी सैकड़ों की संख्या में सैलानी पैदल ही मंदार पर्वत शिखर पर गए। उन्होंने सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन से भी अविलंब इसे आरंभ करवाने की मांग की है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: सिकंदरपुर गांव में होगा भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

Posted: 03 May 2022 10:24 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित सिकंदरपुर गांव में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन समस्त सिकंदरपुर ग्रामवासी की ओर से किया जा रहा है। बताया गया कि, यह आयोजन दिनांक 09/05/2022 से किया जाएगा। जोकि दिनांक 15/05/2022 तक चलेगा। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन पूर्ण संगीतमय होगा। रूप सज्जा कलाकारों के द्वारा झांकी भी निकाली जाएगी। कथावाचक पंडित 

अंजनी भूषण पाठक के द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। जिसका सभी ग्रामीण श्रवण करेंगे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा सिकंदरपुर गांव स्थित व्यासपीठ से निकलेगी जो पिपेश्वरनाथ मंदिर के शिवगंगा से कलश में जल भरा जाएगा। कलश भरने के उपरांत श्याम बाजार होते हुए पुनः कलश यात्रा सिकंदरपुर व्यास पीठ पर आएगी। कलश स्थापना के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 9 मई को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ व्यास पंडित अंजनी भूषण पाठक के द्वारा किया जाएगा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: मुस्लिम समुदाय के महापर्व ईद उल फितर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

Posted: 03 May 2022 10:24 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। मंगलवार को ईद उल फितर त्यौहार प्रखंड क्षेत्र के चांदन पंचायत के वार्ड 10 मुस्लिम टोला, एवं बिरनिया  पंचायत के पहाड़पुर के साथ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे सद्भाव हर्षोल्लास में  दिखाई दिया।सभी मुस्लिम बंधुओं ने अपने अपने ईदगाह में एक साथ मिलकर ईद की नमाज अदा किया। इसके बाद एक दूसरे को बधाई दिया।त्यौहार को लेकर छोटे-छोटे बच्चों में कुछ ज्यादा ही उत्साह देखने को मिला। मुस्लिम समुदाय का त्यौहारों में सबसे बड़ा त्यौहार कहे जाने वाला ईद उल फितर पर्व समाज को जोड़ने का मजबूत सूत्र है। ईद उल फितर भूख प्यास सहन करके तीस दिन तक 

सिर्फ खुदा की याद करने वाले रोजेदारों को अल्लाह का ही ईनाम है।‌ इस बात को लेकर इमाम ने बताया कि कुरान के अनुसार पैगंबर इस्लाम ने कहा है कि जब अहले इमान रमजान के पवित्र महीने के येहतरामो से फारिक हो जाते हैं और रोजो नमाज वो उसके तमाम कामों को पूरा कर लेते हैं, तो अल्लाह एक दिन अपने उक्त इबादत करने वाले बंदो को बक्शी व इनाम से नवाजा जाता है। इसलिए इस दिन को, ईद कहते हैं। इस मौके पर चांदन थानाध्यक्ष नसीम खान व बीडीओ राकेश कुमार की निगरानी में ईदगाह में पुलिस की दलबल मौजूद थे । वहीं चांदन थानाध्यक्ष नसीम खान ने मुस्लिम भाइयों के साथ ईद उल फितर की नमाज अदा की और तमाम आए हुए सभी नमाजियों को ईद मुबारक बाद दिये।मौके पर पु.अ.नि. चंचल कुमार, मुखिया अनिल कुमार सहित कई गण्यमान्य लोग ने मुस्लिम भाइयों को ईद मुबारक बाद दिए। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: विधायक मनोज यादव की अध्यक्षता में हुई प्रबंधन कार्यकारिणी समिति का गठन

Posted: 03 May 2022 10:23 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। एम.एम.के.जी. हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज चांदन में सोमवार 2 मई को विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति का गठन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मेें  बेलहर विधायक मनोज यादव एवं चांदन प्रमुख रवीश शामिल हुए। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकों के उपस्थिति में गठन किया गया। बैठक  में सात सदस्य विद्यालय प्रबंध कार्य समिति का गठन हुआ।अगली बैठक में शिक्षक प्रतिनिधि पुरुष एवं महिला शिक्षक को चुना जाएगा एवं प्रशासनिक पदाधिकारी एवं सचिव का चुनाव होना तय हुआ है। बैठक के दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक ने विधायक मनोज यादव से स्कूल की बदहाली पर ध्यान आकृष्ट कराया। और आगे बताया कि   स्कूल की चारों और बाउंड्री वाल एवं क्लास रूम के खिड़की, दरवाजा नहीं रहने से छात्राओं को भारी कठिनाई होती है। साथ ही साथ विद्यालय के शिक्षक द्वारा विद्यालयों में 


कमियों का अवगत कराया। वहीं महिला शिक्षिका क रजनी कुमारी ने  स्कूल में शौचालय की जर्जर स्थिति होने की बात बताई।  यह सब बातें सुनकर विधायक ने जल्द से जल्द  विधायक कोटे से स्कूल की सारी व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही। खास बात तो यह रहा कि जहां स्कूल में कुल 500 विद्यार्थियों का नामांकन है, पर इस मौके पर  मात्र 100 विद्यार्थी का उपस्थिति होने पर विधायक ने दुख प्रकट किया। साथ ही विद्यालय में पेरेंट्स मीटिंग नहीं होने पर भी विधायक ने दुख प्रकट किया एवं सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं को समय पर स्कूल आने की हिदायत दी एवं बच्चों की उपस्थिति में जल्द से जल्द  सुधार लाने की बात कही। बैठक की गठन होने से स्कूल के विकास में और विद्यार्थियों की उपस्थिति में बढ़ोतरी कराने पर बल दिया। इस आयोजित बैठक में प्रधानाध्यापक नागेश्वर दास एवं सहायक शिक्षक विनय कुमार, पप्पू कुमार नूतन, करुणा किस्कु, रजनी कुमारी, तन्नु कुमारी सिन्हा, विवेकानंद भारती, मोहम्मद कमाल, मिथिलेश कुमार, लिपिक प्रेम कुमार आदि  उपस्थित थे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: पहली बार मिले पीड़ित परिवार से दिया न्याय दिलाने का आश्वासन:- विधायक

Posted: 03 May 2022 10:21 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बेलहर विधायक मनोज यादव 2 मई सोम वार को पहली बार दुष्कर्म पीड़ित परिवार से मिलने चांदन पहुंचे।औऱ परिवार सहित उपस्थित अन्य लोगो को इस मामले में त्वरित न्याय दिलाने के लिए हर तरह के सहयोग का आश्वासन भी दिया।विधायक मनोज यादव ने बताया कि वे गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो जाने और चिकित्सक की सलाह के बाद कही आने जाने में असमर्थ होने के बाबजुद इस घटना की पलपल की खबर वे खुद लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के सम्पर्क में है। यह घटना बांका के लिए ही नही पूरे बिहार के लिए एक गंभीर अपराध है। जिससे पूरा देश जल रहा है।उन्हें मालूम है कि घटना के बाद यहां के लोगो मे कितना आक्रोश था। जिसको देखते हुए पूरे बिहार में प्रदर्शन हुआ।और उसी का परिणाम हुआ कि घटना के कुछ ही घंटे बाद सभी 


आरोपी जेल भेजे गये।ज्ञात हो कि प्रखंड में होली के दिन दुर्गामंदिर परिसर से आठ साल की एक बच्ची के अपहरण कर उसका सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला हुआ था। जिस बच्ची की लाश रात के 11 बजे रेलवे स्टेशन के बगल एक नाले में बालू से ढका हुआ मिला था। उसके बाद से ही जनता का आक्रोश काफी बढ़ गया। जनता के आक्रोश को देख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में प्रयुक्त ई रिक्सा को जब्त कर अन्य आरोपी श्रीधर वर्णवाल,अजय वर्णवाल,सागर उर्फ सोनी औऱ विकास पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक आरोप पत्र समर्पित नही किया गया है।विधायक मनोज यादव ने कहा कि अब वे पूरी तरह स्वस्थ है। और पदाधिकारियों से मिल कर जल्दी ही आरोप पत्र समर्पित कर त्वरित न्यायालय में सुनवाई के लिए प्रयास करेंगे। जिससे सभी आरोपी को जल्दी सजा हो सके। पीड़ित पिता ने रोते हुए विधायक से मांग किया कि उसकी अब एक मात्र इच्छा है कि उसकी पुत्री के साथ हैवानियत करने वाले को फांसी की सजा हो।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: ओटो एवं बाइक टक्कर में बाइक सवार जख्मी

Posted: 03 May 2022 10:20 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। मंगलवार  संध्या 8 बजे के करीब आनंदपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिमुलतला कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित दक्षिणी बार ने पैक्स भवन के समीप एक बाइक सवार युवक को अज्ञात ऑटो चालक ने टक्कर मारकर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया. सूत्रों के अनुसार बाइक सवार युवक आनंदपुर ओपी के भैरोपुर गांव निवासी अपने ससुराल लालपुर से आ रहा था. इसी क्रम में कटोरिया की ओर से 

आ रहे एक बिना लाइट वाला ऑटो चालक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया एवं बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. घटना को अंजाम देखकर ऑटो चालक मौका देखते ही ऑटो लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना पर आनंदपुर ओपी के गश्ती वाहन में एएसआई श्याम जी रजक व पुलिस बल के द्वारा घायल युवक को इलाज हेतु परिजन को सौंप दिया।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Rewari News : नियम 134-A, RTE और TC की शर्त हटाने को लेकर सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी रहा

Posted: 03 May 2022 10:10 AM PDT

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : सरकारी स्कूलों में दाख़िले के लिए T.C. की शर्त हटाने, शिक्षा नियम 134 ए के वंचित छात्राओं के दाखिले व 134ए के इस वर्ष के आवेदन फॉर्म जल्द निकालने के लिए अभिभावकों का सत्याग्रह आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संजय शर्मा के नेतृत्व में दूसरे दिन भी जारी रहा।

Pages