प्राइमरी का मास्टर ● इन |
- कोविड की संभावित लहर एवं गर्मी के परिप्रेक्ष्य में ग्रीष्म अवकाश जल्दी शुरू करने के सम्बन्ध में उ०प्र० बाल अधिकार संरक्षण आयोग का पत्र
- जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती : OMR शीट के कोठार का ताला खुला, रिपोर्ट शासन को प्रेषित
- अगले शैक्षणिक सत्र से चार साल का होगा इंटीग्रेटेड बीएड
| Posted: 05 May 2022 02:11 AM PDT |
| जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती : OMR शीट के कोठार का ताला खुला, रिपोर्ट शासन को प्रेषित Posted: 04 May 2022 05:11 PM PDT जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती : OMR शीट के कोठार का ताला खुला, रिपोर्ट शासन को प्रेषित जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती में कम अंक मिलने की हो सकेगी जांच कोठार में मिले दस्तावेजों से जुड़ी रिपोर्ट पीएनपी ने शासन को भेजी प्रयागराज : अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती के परिणाम पर अभ्यर्थियों ने कम अंक मिलने का आरोप लगाए थे। उक्त मामले की जांच गत दिनों लंबित रही क्योंकि ओएमआर शीट जिस कोठार में रखी थी, उसके ताले की चाभी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 के पर्चा लीक मामले में जेल भेजे गए उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) के पूर्व सचिव के पास थी। एडेड जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के 1504 और प्रधानाध्यापक के 390 पदों के लिए पीएनपी ने परीक्षा कराई थी। परिणाम 15 नवंबर 2021 को घोषित किया गया था। इसमें प्रधानाध्यापक पद के लिए 1722 और सहायक अध्यापक पद के लिए 45,257 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इसके बाद पीएनपी यूपीटीईटी 28 नवंबर-2021 को कराने की तैयारी में जुट गया। इधर, शिक्षक भर्ती के कुछ अभ्यर्थियों ने कम अंक मिलने का आरोप लगाते हुए साक्ष्य के रूप में ओएमआर शीट की कार्बन कापी लगाकर शिकायत शासन तक की। परीक्षा के कारण शिकायतों पर सुनवाई नहीं हुई और परीक्षा से पहले यूपीटीईटी का पर्चा लीक हो जाने के आरोप मे तत्कालीन सचिव के जेल भेज दिए जाने के कारण शिक्षक भर्ती की शिकायतें दबीं रह गई। मामले में अभ्यर्थियों की ओर में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किए जाने व धरना प्रदर्शन करने पर नए सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने शासन को एक प्रस्ताव भेजा। इसके बाद शासन के निर्देश पर कोठार का ताला खोलने के लिए समिति गठित की गई। समिति ने वीडियोग्राफी कराते हुए कोठार का ताला खोलवाया। कोठार में मिले अभिलेखों का विवरण रजिस्टर में दर्ज करने के साथ जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती के अभिलेखों से जुड़ी रिपोर्ट पीएनपी सचिव की ओर से शासन को भेज दी गई है। अब मामले में शासन के आदेश पर पीएनपी की ओर से आगे की कार्यवाही की जाएगी। |
| अगले शैक्षणिक सत्र से चार साल का होगा इंटीग्रेटेड बीएड Posted: 04 May 2022 05:03 PM PDT अगले शैक्षणिक सत्र से चार साल का होगा इंटीग्रेटेड बीएड नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत शैक्षणिक सत्र 2023-24 से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स किया जा सकेगा। बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने केंद्र और राज्य सरकारों के बहु-विषयक विश्वविद्यालयों और संस्थानों में बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकाम-बीएड कोर्स पायलट मोड पर चलाने की अधिसूचना जारी की है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 मई तय की गई है। इन कोर्स में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराएगी। मेरिट के आधार पर सीट आवंटन होगा। राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद के सदस्य सचिव ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। |
| You are subscribed to email updates from प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
