सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 30, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


डीएम व एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Posted: 30 May 2022 06:35 AM PDT


सुलतानपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक  विपिन कुमार मिश्रा व जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने जिला जेल  का औचक निरीक्षण किया । जिला जेल का निरीक्षण कर बैरकों में जाकर वहां की स्थितियों का जायजा लिया  । निरीक्षण के दौरान कई बैरकों की तलाशी ली गई और स्थापित कार्यालयों /आवासों का निरीक्षण कर स्वच्छता के सम्बन्ध में भी सम्बन्धित को निर्देशित किया । जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाए इसके लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

सुल्तानपुर की अरीबा का IAS में सेलेक्शन

Posted: 30 May 2022 06:24 AM PDT


पहले प्रयास में सिविल सर्विसेज में पाया 109 वां स्थान, दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया है बीटेक 

देश में आज सिविल सर्विसेज परीक्षा का परिणाम आया है। इस रिजल्ट में सुल्तानपुर की बेटी अरीबा नोमान का नाम आते ही जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई। अरीबा को 109वीं रैंक मिली है। उसकी इस उपलब्धि पर सभी ने अरीबा और उसके माता-पिता को बधाई दिया है।IAS में सेलेक्शन पाने वाली अरीबा का परिवार सुल्तानपुर के कोतवाली नगर स्थित हनीफ नगर मोहल्ले में निवास करता है।

वो मूल रूप से जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के पटेला गांव की रहने वाली है। अरीबा नोमान की प्रारंभिक शिक्षा शहर के प्रतिष्ठित संस्थान स्टेला मारिस कान्वेंट से शुरू हुई। यही से उसने हाई स्कूल की परीक्षा पास किया। इसके बाद उसने इंडियन पब्लिक स्कूल नई दिल्ली से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास किया। अरीबा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीटेक किया और फिर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर दिया। पहले ही प्रयास में उसने आईएएस की परीक्षा क्वॉलिफाई कर लिया। बता दें कि अरीबा के पिता नोमान अहमद नेशनल इंश्योरेंस कंपनी सुल्तानपुर में प्रशासनिक अधिकारी हैं। जबकि माता रुखसाना निकहत एक साधारण गृहणी हैं। अरीबा दो बहने हैं। वो बड़ी है जबकि उसकी तूबा नोमान लखनऊ से शिक्षा प्राप्त कर रही है। अरीबा नोमान ने बताया कि प्रशासनिक क्षेत्र में जाने की प्रेरणा उन्हें इनके मामा गुफरान अहमद सैफी से मिली जो कि जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी और समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष भी हैं।

फ्री फायर गेम की लत लगाकर पड़ोसी ने कारोबारी के बच्चे से कराई लाखों की चोरी

Posted: 30 May 2022 05:28 AM PDT


 लखनऊ के वजीरगंज इलाके में एक कारोबारी के 10 साल के बच्चे को मोहल्ले में ही रहने वाले एक किशोर ने ऑनलाइन खेले जाने वाले गेम फ्री फायर की लत लगा दी। बाद में बच्चे से गेम की हाई लेवल आईडी बनवाने के नाम पर छह लाख रुपये मांगे। इस रकम के लिए बच्चे से उसके ही घर में चोरी करवाई गई।पुलिस ने इस मामले में 17 साल के एक नाबालिग को पकड़ा गया है। पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी के तौर पर उसके चाचा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 3 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।ADSP पश्चिम ने बताया कि वजीरगंज के रहने वाले कारोबारी अनीस अहमद के घर से कई बार में 4 लाख 20 हजार रुपये चोरी हुए थे। अनीस अपने घर के नौकरों पर चोरी का शक करते थे लेकिन कोई सबूत न होने पर कुछ बोल नहीं पाते थे। चोरी की लगातार घटनाओं से परेशान अनीस ने घर में CCTV कैमरे लगवा लिए लेकिन उसी CCTV कैमरे से खुलासा हुआ कि उनका दस साल का बच्चा ही घर से रुपये चुराता था।CCTV से हुए खुलासे में जब खुद का ही बच्चा रुपये चोरी करता मिला तो बच्चे से पिता ने इस पर पूछताछ की। इसमें पता चला कि मोहल्ले में रहने वाले एक किशोर ने उसको ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेलने की लत लगा दी थी और गेम की हाई लेवल आईडी बनाने के लिए अनीस के बच्चे से छह लाख रुपये मांगे। अनीस के बच्चे ने कई बार में घर से 4 लाख 20 हजार रुपये चुराए और उन्हें ले जाकर उस किशोर को दिए।जांच में पता चला कि किशोर का चाचा निजाम अहमद बच्चों को ऑनलाइन गेम की लत लगा कर उनसे उनके ही घर में चोरी करवाता है।इस जानकारी के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। उसने फौरन आरोपी निजाम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। निज़ाम के किशोर भतीजे से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इस तरह के कितने बच्चों को इन्होंने गेम की लत लगाकर ठगी का शिकार बनाया है।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अपने लक्ष्य से भटक गई है- सुरेश पाठक

Posted: 30 May 2022 04:53 AM PDT


टीवी डिबेट में बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक के ही मुद्दे दिखाए जा रहे जो चिंताजनक है

सुलतानपुर हिन्दी अखबारों ने आम आदमी के आवाज को मजबूती दी है। पत्रकार समाज को बेहतर बनाने के लिए काम करता है इसलिए उसे सजग और सतर्क रहना होगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अपने लक्ष्य से भटक गई है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने देश में विभाजन की रेखा खींच दी है। पत्रकारों को चकाचौंध से दूर रहना होगा तभी उनमें चमक पैदा होगी ।' यह बातें अयोध्या के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश पाठक ने कहीं।वे पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार एशोसिएशन द्वारा प्रेसक्लब में आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज टीवी डिबेट में बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक के ही मुद्दे दिखाए जा रहे जो चिंताजनक है।देश मे भुखमरी, बेरोजगारी, महंगाई ,किसानों से जुड़े मुद्दे गायब हैं।इलेक्ट्रॉनिक चैनल में सिर्फ हिन्दू मुस्लिम हो रहा है।लेकिन समाचार पत्र में अभी भी कहीं कहीं देश की जरूरी समस्याओं से जुड़े मुद्दे पढ़ने को मिल जाते हैं। समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार दिनेश दूबे ने कहा कि पत्रकारिता आदर्शवादिता नहीं जिम्मेदार व्यावसायिकता है । पूंजी आज की आवश्यकता है इसे हमें स्वीकार करना होगा । भारतीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था में पत्रकारिता विपक्ष की भूमिका नहीं अदा करती है । इस अवसर पर पत्रकारिता, साहित्य व समाज से जुड़े पांच लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कथा समवेत के सम्पादक डॉ.शोभनाथ शुक्ल, वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत तिवारी, राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि , पत्रकार योगेश यादव व समाजसेवी नागेन्द्र सिंह भोला शामिल रहे । सभी को सम्मान पत्र , अंगवस्त्र व माला देकर सम्मानित किया गया। आभार ज्ञापन पत्रकार एशोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.अवधेश शुक्ल व संचालन ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने किया । संगोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार मनोराम पाण्डेय , विनोद पाठक, दर्शन साहू , आशुतोष मिश्र , अशोक शुक्ल,कलीम खान, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव व आमिल सिद्दीकी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए । समारोह में संगठन के महासचिव के.के.तिवारी ,नवीन शर्मा , विजय पाण्डेय, दिनेश सिंह जीतेंद्र श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे । इस अवसर पर संगठन द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया गया ।

UP के सभी जिलों में आज अप्रेंटिसशिप मेला

Posted: 29 May 2022 09:57 PM PDT

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों के लिए अहम खबर है। राज्य के सभी 75 जिलों के नोडल ITI में आज अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा। प्रदेश सरकार की मंशा है कि 100 दिनों के भीतर रोजगार और अप्रेंटिसशिप मेले के जरिए 25 हजार लोगो को रोजगार मुहैया कराया जाएं। इसके लिए 30 या उससे अधिक लोग नौकरी देने वाले सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में अप्रेंटिसशिप रखना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा 50 हजार बेरोजगारों की कैरियर काउसलिंग करने और सरकारी सेवामित्र पोर्टल पर 4 हजार लोगों के रजिस्ट्रेशन करने का भी लक्ष्य निधारी किया गया है।प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि 30 मई को प्रदेश की सभी 75 नोडल आईटीआई में अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। सभी आईटीआई में अप्रेंटिसशिप मेला के संबंध में लक्ष्य आवंटित कर दिये गये हैं। मेले में MSME, सेवायोजन विभाग और जिला प्रशासन सहयोग करेगा। उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसशिप मेले में बेरोजगारों को अवसर मुहैया कराने के लिए तमाम संस्थानों को आमंत्रित किया गया है। ये संस्थान मेलों में आकर लोगों को अपने संस्थान में अप्रेंटिसशिप करने का अवसर प्रदान करेंगी। सभी सरकारी व गैर सरकारी अधिष्ठान जिनके यहां 30 या उससे अधिक लोग नौकरी कर रहे हैं उनको अप्रेंटिसशिप रखने की अनिवार्यता कर दी गयी है।

दिव्यांग दूल्हा देख भड़की दुल्हन, ससुराल जाने से किया इनकार

Posted: 29 May 2022 08:59 PM PDT

 


 लखनऊ जौनपुर में रविवार को निकाह कबूलने के बाद दुल्हन अपने ससुराल नहीं जा सकी।बारातियों को बिना दुल्हन के साथ लौटना पड़ा। दरअसल दूल्हा एक पैर से आंशिक रूप से दिव्यांग था। जिसकी भनक दुल्हन को लगी तो उसने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष वालों लड़के पक्ष से शादी में हुए खर्चे की भरपाई के लिए बंधक बना लिया। हालांकि घंटों पंचायत के बाद भी दुल्हन ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं हुए। दूल्हे बिना दुल्हन के ही अपनी बारात वापस लेकर घर लौटना पड़ा।जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुफ्ती मोहल्ले के निवासी हिमायत अली के बेटे शान मोहम्मद की शादी लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सौदनपुर गांव निवासी मोहम्मद जलील की पुत्री से तय हुई थी।शादी की तारीख 29 मई दिन रविवार तय किया गया था। घराती-बारातियों ने पकवान खाने के बाद शादी का लुफ्त भी उठाया।लेकिन जब विदाई के समय आया तो दूल्हा फ्रेश होने के लिए बाथरूम की तरफ चला गया। इस बीच लोगों की नजर दूल्हे के पैर पर पड़ी तो इसकी जानकारी दुल्हन को दी गई। बस फिर क्या था दिव्यांग होने के नाते दूल्हे को बिना दुल्हन अपने घर वापस लौटना पड़ा।दुल्हन के इनकार के बाद लड़की पक्ष ने बराती पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया।दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए शादी में हुए खर्च की भरपाई के बाद आपस में सुलह समझौता कर बारात को बिना दुल्हन के वापस जाना पड़ा। अचानक शादी टूटने की खबर इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।

कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को आज प्रधानमंत्री देंगे सौगात

Posted: 29 May 2022 08:56 PM PDT

 


नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम' के तहत कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों के बैंक खातों में स्कॉलरशिप का पैसा जारी करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्कूल जाने वाले बच्चों को ;पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन' स्कीम की पासबुक और आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हेल्थ कार्ड सौंपा जाएगा।यह योजना प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 29 मई 2021 को उन बच्चों की सहायता के लिए शुरू की गई थी। जिन्होंने 11 मार्च 2020 से 28 फरवरी 2022 की अवधि के दौरान कोविड के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है। इस स्कीम का उद्देश्य बच्चों के रहने की व्यवस्था, शिक्षा और स्कॉलरशिप के जरिए उन्हें सशक्त बनाना है। इस कार्यक्रम में बच्चे अपने अभिभावकों और संबद्ध जिलाधिकारियों के साथ शामिल होंगे।इस योजना का उद्देश्य कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करना और 23 वर्ष की आयु तक उन्हें वित्तीय सहायता के साथ आत्मनिर्भर बनाना है।जिला बाल संरक्षण इकाइयों और नागरिक समाज के सदस्यों की सहायता से इस योजना के लिए पात्र बच्चों की पहचान की गई है। इस योजना के तहत पात्र बच्चों के रजिस्ट्रेशन के लिए, पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन नाम का एक पोर्टल लॉन्च किया गया था। बच्चों के माता-पिता की मृत्यु के कारण का उचित सत्यापन करने के बाद पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन पोर्टल पर विवरण अपलोड किया गया था।महिला एवं बाल विकास विभाग, डाक विभाग, सामाजिक न्याय और आधिकारिता, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों के सहयोग से योजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल विभाग और जिला स्तर पर उपायुक्त नोडल प्राधिकारी बनाए गए हैं। योजना के तहत लाभार्थी बच्चों के बैंक खातों में 10 लाख की रकम किस्तों में डाली जाएगी।उम्र व कक्षा के अनुसार किस्त तय की गई है।बच्चे की उम्र 18 वर्ष होने तक पूरी रकम उसके बैंक खाते में जमा हो जाएगी। फिर उसके नाम से ​एफडी कर दी जाएगी।23 साल की उम्र तक बच्चे को अपना खर्च चलाने के लिए हर महीने निर्धारित रकम दी जाएगी।

Post Bottom Ad

Pages