Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- MPPSC NEWS- राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की सूचना
- आशा कार्यकर्ताओं से फ्री आईडी कार्ड के ₹200 लिए जा रहे हैं- MP karmchari news
- अनन्या अवस्थी- घर में सब सुविधाएं फिर भी संघर्ष को चुना, दूसरी बार UPSC
- BHOPAL NEWS- RPF जवान का शव चेतक ब्रिज के पास मिला, ड्यूटी पर थे
- MPPSC NEWS- राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 की सूचना
- मैकेनिक पिता मोटर ठीक करते हैं, बेटा कलेक्टर बनकर सिस्टम ठीक करेगा- UPSC TOPPERS STORY
- BHOPAL में चल रहा था फर्जी मेडिकल कॉलेज, 200 लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र बांट दिए - NEWS TODAY
- जानिए श्रुति शर्मा UPSC AIR-1 ने ऐसा क्या किया जो बाकी स्टूडेंट्स ने नहीं किया था- Shruti Sharma strategy, only for toppers
- GWALIOR NEWS- पुलिस आरक्षक भर्ती घोटाला, पांच सिपाहियों के खिलाफ FIR दर्ज, सभी फरार
- MP College news- सभी स्टूडेंट्स के लिए नंबर बैंक बनेगा, NEP में काम आएगा
- मध्य प्रदेश मानसून- केरल से कितने दिनों में आ जाता है, रिकॉर्ड देखिए - MP WEATHER FORECAST
- सिद्धू मूसेवाला की हत्या के साथ हैशटैग 295 क्यों वायरल हुआ - Hindi News
- MPPSC SUPER 30 और MPSI SUPER 50- फ्री कोचिंग के लिए एंट्रेंस टेस्ट
- GWALIOR NEWS- डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ छोटी बहू की शिकायत पर दहेज एक्ट FIR
- BHOPAL NEWS- भदभदा पुल पर पुलिस वालों में लड़ाई
- MP NEWS- दतिया में लोकायुक्त का छापा, रीडर SDM के यहां छानबीन
- मध्यप्रदेश में शादियों पर भी आचार संहिता लागू, उल्लंघन पर बारात थाने बुला ली जाएगी- MP NEWS
- Small business ideas- 100ft दुकान और 1 लाख की मशीन, 2000 प्रतिदिन नेट प्रॉफिट
- GK in Hindi - दुनिया में बच्चों को कौन सा सब्जेक्ट सबसे पसंद आता है, यहां पढ़िए
- मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव प्रचार में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ FIR के निर्देश- JABALPUR NEWS
- ठेकेदार सड़क की मरम्मत नहीं करे और दुर्घटना हो जाए, तब उस पर क्या कार्यवाही होगी, जानिए MV act, 1988
- SIHORA के लोग सामूहिक मुंडन कराएंगे, शिवराज सिंह से नाराज हैं- JABALPUR NEWS
- मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से कहा, लोगों की दुआएं कमाइए- MP karmchari news
- JABALPUR की महिला बैंककर्मी से कैशियर ने 3 साल रेप किया, बोला- तुम्हारा कैरेक्टर ठीक नहीं है
- JABALPUR FAMOUS TEMPLES- 40 आरती से मनोकामना पूरी होती है, सुप्तेश्वर श्री गणेश मंदिर
| MPPSC NEWS- राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की सूचना Posted: 30 May 2022 08:12 AM PDT मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर ने राज्य वन सेवा (मुख्य) परीक्षा- 2020 (State Forest Service ( Main) Examination - 2020 ) की सूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा आगामी 24 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जून 2022 से 28 जून 2022 तक किया जा सकता है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य वन सेवा परीक्षा 2020 के लिए जारी विज्ञापन क्रमांक 04/ 2020 दिनांक 28 दिसंबर 2020 के संदर्भ में आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दिनांक 15 जनवरी 2022 को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में सफल हुए आवेदक राज्य वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो कि इंदौर में आयोजित की जाएगी। राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022 ऑफलाइन पद्धति से आयोजित होगी। जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे एवं ऑफलाइन पद्धति से ओएमआर आधारित होगी। खंड अ में मध्य प्रदेश राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान तथा खंड ब में वानिकी एवं सामान्य विज्ञान से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। परीक्षा का समय दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक रहेगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार दिनांक 18 जून 2022 से दिनांक 30 जून 2022 तक किया जा सकता है। प्रत्येक त्रुटि सुधार के लिए ₹50 सेवा कर देय होगा। |
| आशा कार्यकर्ताओं से फ्री आईडी कार्ड के ₹200 लिए जा रहे हैं- MP karmchari news Posted: 30 May 2022 08:10 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में आशा कार्यकर्ताओं से निःशुल्क आइडेंटिटी कार्ड के एवज में 200 से 300 रू. प्रति आशा कार्यकर्ताओं से लिये जा रहे है। माननीय कलेक्टर महोदय के नाम कार्यालय अधीक्षक श्री महेश जाटव को ज्ञापन सौंपकर BMO की अनियमितताओं से अवगत कराते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को निःशुल्क ID CARD प्रदाय किये जा रहे है परन्तु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में इस निःशुल्क कार्ड के लिए 200 से 300 रू. प्रति मांग की जा रही है और इस राशि की किसी भी प्रकार की कोई रसीद नहीं दी जा रही है। इससे पहले भी आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाले मानदेय एवं योजनाओं से मिलने वाली राशि के एवज में कमीशन की मांग की जाती रही परन्तु अपने पद से अलग कर देने के भय से आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं की गई। संघ मांग करता है कि इस कार्य में दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही, अन्य जगह स्थानांतरण करने की मांग करता है। संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अटल उपाध्याय, ए.आई. मंसूरी, मुकेश सिंह, दुर्गेश पाण्डे, अजय सिंह ठाकुर, सुनील राय, नितिन अग्रवाल, गगन चौबे, विनय नामदेव, मनीष लोहिया, मनीष शुक्ला, विजय कोष्टी, आनंद रेकवार, सरेश पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, रामकुमार सिंह, सोनल दुबे, प्रियांश शक्ला, महेश कोरी, महेश तामकार, मो. तारिख, नितिन शर्मा, श्याम नारायण तिवारी आदि ने माननीय कलेक्टर महोदय से बी.एम.ओ. की अनियमितताओं से जांच कर, निःशुल्क आई कार्ड आशा कार्यकर्ताओं को प्रदान किया जावे। |
| अनन्या अवस्थी- घर में सब सुविधाएं फिर भी संघर्ष को चुना, दूसरी बार UPSC Posted: 30 May 2022 08:15 AM PDT REAL INSPIRATIONAL STORY for STUDENTSयदि किसी के पास सुविधाएं नहीं है और लक्ष्य निर्धारित हो गया है तो संघर्ष उसकी आदत बन जाता है परंतु जिन लोगों के पास सभी सुविधाएं हो, वह संघर्ष को चुने, यह अपने आप में एकदम अलग और चुनौतीपूर्ण होता है। इंदौर की अनन्या अवस्थी की कहानी बिल्कुल ऐसी ही है। पिता आशुतोष अवस्थी रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर है। घर में किसी बात की कोई प्रॉब्लम नहीं है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से LLB की डिग्री हासिल की है। अपने आप में यह उपलब्धि काफी है। हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करके एक सफल एडवोकेट आसानी से बन सकती थी। बाद में हाई कोर्ट जज भी बन जाती। पिता का अपना नाम है। वकालत में उनके संबंधों का फायदा मिलता है, लेकिन अनन्या ने अपने लिए कुछ और ही डिसाइड करके रखा था। 1 साल का गैप दिया और दिल्ली जाकर UPSC की तैयारी शुरू की। पहली कोशिश में चयनित भी हो गई। भारतीय रेल सेवा में काम करने का मौका मिला, लेकिन अनन्या भारतीय प्रशासनिक सेवा में काम करना चाहती थी। यहां भी विकल्प था। चाहती तो इंडियन रेलवे सर्विसेज ड्रॉप करके तैयारी करती परंतु अनन्या ने भारतीय रेल सेवा ज्वाइन किया। भारतीय रेल प्रबंधन संस्थान लखनऊ में ट्रेनिंग के साथ UPSC की तैयारी भी करती रही। इस बार रैंक में सुधार हो गया। अब अपनी अनन्या अवस्थी लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में ट्रेनिंग के लिए जाएगी, लौट कर आएगी। कलेक्टर बनेगी। वह खुश है क्योंकि उसका सपना पूरा हो गया। बाकी सब खुश हैं, क्योंकि उसका सपना पूरा हो गया। यह संघर्ष अनन्या ने खुद अपने लिए चुना था, यह सफलता उसकी अपनी है। |
| BHOPAL NEWS- RPF जवान का शव चेतक ब्रिज के पास मिला, ड्यूटी पर थे Posted: 30 May 2022 07:20 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज क्षेत्र में RPF जवान का शव मिला। आशंका है कि RPF जवान की ड्यूटी के दौरान ट्रेन से कटकर मौत हो गई। एएसआई जीआरपी हबीबगंज कालिका प्रसाद ने बताया कि सोमवार सुबह भोपाल की तरफ चेतक ब्रिज के पास एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। शव डाउन लाइन के पास मिला था। वहां सुबह के समय कई गाड़ी आती-जाती हैं। 52 साल के अमीन चटर्जी ड्यूटी के दौरान बोगियों की सर्चिंग करते हैं। उनकी रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक की ड्यूटी थी। उनका शव आरपीएफ थाने से 500 मीटर दूर चेतक ब्रिज के पास मिला था। हादसा होते किसी ने नहीं देखा है, लेकिन बॉडी की हालत को देखते हुए लगता है कि वे ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे। वे कोच फैक्ट्री में अपनी पत्नी और 19 साल की बेटी के साथ रहते थे। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| MPPSC NEWS- राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 की सूचना Posted: 30 May 2022 07:08 AM PDT Madhya Pradesh Public Service Commission indore द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2021 एवं राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन की सूचना जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी शुद्धि पत्र क्रमांक 05/10-11/2021 दिनांक 30 मई 2022 के अनुसार राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 19 जून 2022 है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दिनांक 10 जून 2022 को एमपीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार केवल ऑफिशियल वेबसाइट से ही अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा बताया गया है कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा दिनांक 19 जून 2022 को मध्य प्रदेश के सभी जिला एवं संभागीय मुख्यालयों में 2 सत्र में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 10:00 बजे सामान्य अध्ययन और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे से सामान्य अभिरुचि परीक्षा का होगा। |
| मैकेनिक पिता मोटर ठीक करते हैं, बेटा कलेक्टर बनकर सिस्टम ठीक करेगा- UPSC TOPPERS STORY Posted: 30 May 2022 06:58 AM PDT Union Public Service Commission द्वारा सोमवार को रिजल्ट घोषित किया गया। मध्य प्रदेश के गुना जिले के विशाल धाकड़ ने AIR-39 हासिल करके इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया। विशाल के पिता कमरलाल धाकड़ एक सामान्य मोटर मैकेनिक हैं। इलेक्ट्रिक मोटर बाइंडिंग करते हैं। अब उनका बेटा विशाल धाकड़ कलेक्टर बनकर समाज का सिस्टम ठीक करेगा। मोटर बाइंडिंग की दुकान चलाने वाले कमर कमरलाल धाकड़ को खुद नहीं पता था कि वह अपने बेटे का भविष्य मजबूत कर रहे हैं। स्कूल टाइम में विशाल डॉक्टर बनना चाहता था। कक्षा 11 में उसने बायोलॉजी सब्जेक्ट लिया था। उसकी बड़ी बहन भी डॉक्टर बनना चाहती थी लेकिन MBBS के लिए उसका सिलेक्शन नहीं हुआ। इसके साथ ही विशाल का माइंड सेट में चेंज हो गया। उसने डिसाइड किया कि कंपटीशन एग्जाम की तैयारी करेगा। कक्षा 12 में 92% लाने के बाद भी उसने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री के लिए एडमिशन लिया। मास्टर ऑफ आर्ट्स के एंट्रेंस टेस्ट में उसने टॉप किया। इसका फायदा यह हुआ कि सरकारी हॉस्टल मिल गया। मौका मिला तो UPSC की तैयारी शुरू कर दी। फर्स्ट अटेंप्ट में ऑल इंडिया रैंक 569 थी लेकिन विशाल को पता था कि वह सही दिशा में है। दूसरे प्रयास में 569 से डायरेक्ट 39 पर जंप किया। आज पूरे देश में विशाल धाकड़ की चर्चा हो रही है। |
| BHOPAL में चल रहा था फर्जी मेडिकल कॉलेज, 200 लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र बांट दिए - NEWS TODAY Posted: 30 May 2022 06:31 AM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में बाहरी राज्यों के उम्मीदवार केवल नौकरियां प्राप्त नहीं कर रहे बल्कि बाहरी राज्यों के जालसाज मध्यप्रदेश में फर्जी नियुक्ति पत्र भी बांट रहे हैं। बिहार के आशु कुमार पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंजीनियरिंग की डिग्री करने के बाद आशु ने दतिया मेडिकल कॉलेज का फर्जी ऑफिस खोल लिया था। पुलिस का दावा है कि 200 से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं। पाण्डेय बॉयज होस्टल भोपाल का संचालक गिरफ्तारएसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कोटरा सुल्तानाबाद कमला नगर में बॉयज होस्टल चलाने वाले आशु कुमार पांडे के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत 20 मई को मिली थी। मूलत: बिहार का रहने वाला आशु कंप्यूटर साइंस से बीई है। उस पर आरोप था कि उसने रिश्वत लेकर दतिया मेडिकल कॉलेज के नियुक्ति पत्र दिए जो फर्जी पाए गए। पांच दिन पहले टीम ने पाण्डेय बॉयज होस्टल के आफिस में फर्जी दस्तावेज के साथ उसे गिरफ्तार किया। राजधानी के कई हाईप्रोफाइल लोगों से संबंधपुलिस का कहना है कि पूछताछ में आशु कुमार पांडे ने बताया कि वह कंप्यूटर से फर्जी तरीके से लेटर हेड तैयार कर लोगों से 3 लाख रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक लेता था। अब तक उसने 200 से ज्यादा लोगों से रुपए लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र बांटना बताया है। इसके अलावा उसके पास से करीब 400 लोगों के पत्र भी मिले हैं। जिन लोगों से वह पैसे लेने की फिराक में था। सूत्रों का कहना है कि मध्य प्रदेश के कई हाईप्रोफाइल लोगों से उसके संबंध बन गए थे और वह जल्द ही एक अखबार लॉन्च करने वाला था। अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया ऑफिस का पूरा सामान मिलाआशु के ऑफिस से शासकीय चिकित्सा कॉलेज दतिया के लेटर हेड पर विभिन्न पदों की नियुक्ति संबंधी आदेश, साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने के पत्र, नियुक्ति प्रमाण पत्र, फर्जी आई कार्ड जिनमें अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया मध्यप्रदेश की सील लगी हुई। 2 रजिस्टर व एक कंप्यूटर से निकल प्रिंट की सूची, 2 डेस्कटॉप कंप्यूटर मिले हैं। उसने बताया कि वर्ष 2018-19 में दतिया मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पदों पर लोवर ग्रेड क्लर्क, ड्राइवर पद, लाइब्रेरियन, सफाई कर्मी, लेब अटेंडेंट समेत कई पद निकले थे। वह चयनित उम्मीदवार के लिए फर्जी नियुक्ति आदेश, साक्षात्कार के लिए पत्र एवं नियुक्त प्रमाण पत्र बनाकर देता था। सबसे बड़ा सवाल इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि आरोपी ने पूरे मध्यप्रदेश में सिर्फ एक मेडिकल कॉलेज के सील एवं दस्तावेजों का उपयोग किया। वह अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के स्थान पर अपने हस्ताक्षर करता था। क्या कारण था कि केवल अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया की सील एवं दस्तावेजों का उपयोग किया जा रहा था। कहीं कोई घोटाला तो नहीं। |
| Posted: 30 May 2022 08:16 AM PDT Real motivational story of UPSC IAS toppersश्रुति शर्मा ने न केवल देश की महिलाओं का नाम रोशन किया है बल्कि भारत के तमाम पिता और भाइयों को प्राउड फील कर आया है। हर कोई आज अपने घर की बहन-बेटी में श्रुति शर्मा को ढूंढ रहा है। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में ऑल इंडिया नंबर वन, इतिहास बनाने वाली बात है। आइए जानते हैं, श्रुति शर्मा ने ऐसा क्या किया जो बाकी स्टूडेंट्स ने नहीं किया था। श्रुति ने ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबंधित सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ाई की। पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया लेकिन डिग्री कंप्लीट करने से पहले ही क्विट कर गई। फिर दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (दिल्ली विश्वविद्यालय) से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। सिविल सेवा की तैयारी के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी (RCA) में एडमिशन लिया। बताने की जरूरत नहीं, श्रुति शर्मा ने हर उस जगह पढ़ाई की जहां उसे पढ़ाने वाले अच्छे मिले। जहां पढ़ाई का माहौल खराब हुआ, उसने साल खराब होने की परवाह किए बिना क्विट किया। इस तरह के स्टेप को मिडल क्लास फैमिली में 1 साल खराब होना कहते हैं जबकि श्रुति शर्मा की नजर से देखे तो उसने सिर्फ 1 साल खराब किया लेकिन अपना एक साल और जिंदगी खराब होने से बचाया। श्रुति शर्मा की अपनी एक विचारधारा है जिसका नाम है सफलता। यह किसी भी विचारधारा पर भारी पड़ी। आज अपनी बेटी, अपनी बहन, अपना गौरव बन गई है। |
| GWALIOR NEWS- पुलिस आरक्षक भर्ती घोटाला, पांच सिपाहियों के खिलाफ FIR दर्ज, सभी फरार Posted: 30 May 2022 05:13 AM PDT ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग के दतिया जिले में तैनात 5 आरक्षकों पर FIR दर्ज की गई है। पांचों पुलिसकर्मियों द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दतिया पुलिस ने पांचों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एडिशनल एसपी कमल मौर्य के मुताबिक शिकायत मिली थी कि कुछ आरक्षकों ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी पाई है। शिकायत की जांच होने पर पता चला कि ऐसे पांच आरक्षक हैं, जिन्होंने जालसाजी की है। एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर सभी के विरुद्ध कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लाइन दतिया में पदस्थ आरक्षक कंचन, थाना डीपार में पदस्थ लायकराम मांझी, थाना बड़ोनी में पदस्थ खुमान सिंह, थाना सिविल लाइन में पदस्थ आरक्षक गजराज माझी, पुलिस लाइन दतिया में पदस्थ आरक्षक नीतू मांझी। फिलहाल सभी आरक्षक अभी फरार बताए गए हैं। एडिशनल एसपी ने कहा कि विभाग में इस तरह की जांच समय-समय पर की जाएगी। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| MP College news- सभी स्टूडेंट्स के लिए नंबर बैंक बनेगा, NEP में काम आएगा Posted: 30 May 2022 02:18 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए अब नंबर बैंक बनेगा। फर्स्ट ईयर का रिजल्ट घोषित होने के बाद ABC (एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट) में नंबर सेव होंगे। जिसका रिकॉर्ड नेशनल एजुकेशन पॉलिसी(NEP) में मल्टीपल एग्जिट और एंट्री के काम में आएगा। गौरतलब है की अब मध्यप्रदेश के ऐसे स्टूडेंट्स जो पढ़ाई छोड़ते भी हैं और कोर्स करने की समय सीमा में फिर से पढ़ाई करते हैं, तो इस नंबर बैंक में सेव नंबर उनके काम आएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय और कॉलेजों को एपिडेमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है। फर्स्ट ईयर की परीक्षा होने के बाद जब रिजल्ट घोषित होगा, तब छात्र-छात्राओं के नंबर इसमें सुरक्षित रखे जाएंगे। यूजीसी ने भी सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को एबीसी के संबंध में निर्देश दिए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने भी काम शुरू कर दिया है। पहली बार एबीसी में छात्रों के क्रेडिट का रिकॉर्ड सेव किया जाएगा। धीरेंद्र शुक्ला,ओएसडी, उच्च शिक्षा के अनुसार इसमें प्राइवेट - सरकारी सभी कॉलेज के छात्र शामिल होंगे। यूनिवर्सिटी खुद को रजिस्टर करेंगी और उसमें छात्र का डाटा सेव किया जाएगा। यह छात्र के लिए भी लाभकारी है। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह काम यूनिवर्सिटीज के माध्यम से होगा विभिन्न कॉलेजों के छात्रों का डाटा, संबंधित यूनिवर्सिटी के माध्यम से सेव करना होगा। वहीं छात्रों के क्रेडिट का रिकॉर्ड सेंट्रल एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट(ABC) में रखा जाएगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी को एबीसी में रजिस्टर कराना होगा.यूनिवर्सिटी को सत्र 2021- 22 का रिकॉर्ड सेव करना होगा। यह रिकॉर्ड नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में मल्टीपल एंट्री और एग्जिट के काम आएगा। एबीसी क्या हैएबीसी का अर्थ है एकेडेमिक बैंक ऑफ क्रेडिट जो कि एक वर्चुअल स्टोर हाउस की तरह है.इसमें छात्रों का एकेडमिक रिकॉर्ड सेव रहेगा। इसमें यूनिवर्सिटीज के सभी छात्रों का डाटा स्टोर होगा.एबीसी की अधिकतम शेल्फ् लाइफ 7 साल है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| मध्य प्रदेश मानसून- केरल से कितने दिनों में आ जाता है, रिकॉर्ड देखिए - MP WEATHER FORECAST Posted: 30 May 2022 05:04 AM PDT गुड न्यूज़ यह है कि केरल के तट पर मानसून पहुंच चुका है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मध्यप्रदेश में कब तक पहुंचेगा और ताजा समाचार यह है कि कोई कंफर्म नहीं कह सकता 7 दिन लग सकते हैं और 26 दिन भी। मानसून के बादल किस स्पीड से ट्रैवल करते हैंएक आम धारणा है कि मध्य प्रदेश में 15 जून को मानसून प्रवेश करता है और 20 जून तक मध्यप्रदेश के आसमान पर बादल छा जाते हैं। इस बार मानसून समय से 3 दिन से पहले चल रहा है। जिस हिसाब से 12 जून को मध्य प्रदेश में मानसून प्रवेश करेगा परंतु यह केवल एक अनुमान है। आइए रिकॉर्ड चेक करते हैं कि मानसून के बादल किस स्पीड से ट्रैवल करते हैं। मानसून केरल से मध्य प्रदेश कितने दिन में पहुंचा2011- 19 दिन 2012- 15 दिन 2013- 10 दिन 2014- 13 दिन 2015- 9 दिन 2016- 11 दिन 2017- 23 दिन 2018- 26 दिन 2019- 16 दिन 2020- 15 दिन 2021- 7 दिन इस रिकॉर्ड के हिसाब से कम से कम 7 दिन और ज्यादा से ज्यादा 26 दिन लगते हैं लेकिन यह भी कंफर्म नहीं है। यदि हम टेबल को ध्यान से देखेंगे तो 15 दिन को छोड़कर कोई भी संख्या रिपीट नहीं हो रही है। 8, 12, 17, 18 ऐसी कुछ संख्याएं बाकी है। |
| सिद्धू मूसेवाला की हत्या के साथ हैशटैग 295 क्यों वायरल हुआ - Hindi News Posted: 30 May 2022 12:40 AM PDT पंजाब के कांग्रेस नेता और मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। जबरदस्त फैन फॉलोइंग और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में कुछ ही सालों में काफी शोहरत हासिल करने वाले पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या की खबर आते ही ट्विटर पर 29 मई (29-5-2022) के आगे के तीन नंबर #295 जो की मूसवाला का आखिरी गाना भी था और #Sidhumoosawala ट्रेंड करने लगा। लोग इस गाने से सिद्धू की हत्या का कनेक्शन निकाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि शायद सिद्धू को पता था 29 मई उनका आखिरी दिन है इसलिए उन्होंने अपना आखिरी गाना 295 बनाया। क्या लोगों के अनुमान में से कुछ सही है या फिर उनके आखिरी गाने को श्रद्धांजलि स्वरुप पॉपुलर किया जा रहा है। राजस्थान के गैंगस्टर ने ली हत्या की ज़िम्मेदारीशुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद राष्ट्रीय सचिव एनएसयूआई के रोशन लाल बिट्टू ने आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सवाल उठा रहे हैं, कि क्या मूसेवाला की सुरक्षा हटाना उसी योजना का हिस्सा था? क्योंकि हमला सरकार की ओर से सुरक्षा हटाए जाने के एक दिन बाद ही हुआ है। वारदात से एक दिन पहले ही उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। मूसेवाला पर ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग कीरिपोर्ट्स के अनुसार हत्या की ज़िम्मेदारी राजस्थान के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। दो गाड़ियों में आए हमलावरों ने मूसेवाला की थार पर ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग की,कई गोलियां मूसेवाला को लगी। गोली लगने के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित बताया। कॉलेज से ही कर दी थी संगीत की शुरुवातमनसा जिले के मूस वाला गांव में 17 जून 1993 शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला का जन्म हुआ था। कॉलेज में संगीत की पढ़ाई करने के बाद कनाडा चले गए थे।सिद्धू के पिता भोला सिंह रिटायर्ड आर्मी से हैं। वहीं, माँ चरन कौर मूसेवाला गाँव की सरपंच हैं। |
| MPPSC SUPER 30 और MPSI SUPER 50- फ्री कोचिंग के लिए एंट्रेंस टेस्ट Posted: 30 May 2022 08:33 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन और मध्य प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए राजधानी भोपाल में MPPSC SUPER 30 और MPSI SUPER 50 फ्री कोचिंग शुरू होने जा रही है। इसके लिए एंट्रेंस टेस्ट 26 जून 2022 को होगा। मध्य प्रदेश पुलिस हेड क्वार्टर की क्वेश्चन डॉक्यूमेंट (क्यूडी) ब्रांच के डीएसपी प्रदीप मिश्रा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर 23 जनवरी 2011 को जय हिंद शिक्षा संस्थान की शुरुआत की थी जो डिपो चौराहा स्थित रेड क्लिप स्कूल परिसर में संचालित होता है। इस क्लासरूम में गुडमॉनिंग या नमस्ते नहीं, बल्कि जय हिंद का अभिवादन किया जाता है। यहां पर आधे से ज्यादा बच्चे फ्री में पढ़ाई करते हैं। शेष बच्चों से नाम मात्र की फीस ली जाती है। JHSS BHOPAL में 7 तरह की ट्रेनिंगसिलेक्ट हुए बच्चों को इस संस्थान में सात तरह की अलग अलग ट्रेनिंग बगैर कोई फीस लिए दी जाएगी। इनमें फिजिकल, ट्यूशन, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, लाइब्रेरी, जिम, इंटरव्यू की तैयारी और नैतिक शिक्षा की तैयारी करवाई जाएगी। JHSS BHOPAL एंट्रेंस टेस्ट का सिलेबसप्रदीप ने बताया कि सुपर-50 और सुपर-30 बैच शुरू करने से पहले उम्मीदवारों का एंट्रेंस टेस्ट देना होगा। इसमें ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन रहेंगे, जिनसे उनके बेसिक नॉलेज का अंदाजा लगाया जाएगा। साथ ही निबंध लेखन भी करवाया जाएगा, ताकि उनकी साहित्यिक शैली के बारे में पता लग सके। मध्य प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट भी देना होगा। जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा के लिए एलिजिबल पाया जाएगा उसे ही super50 में कोचिंग के लिए सिलेक्ट किया जाएगा। JHSS BHOPAL की गेस्ट फैकल्टीइसके बाद उनका इंटरव्यू होगा। ये इंटरव्यू SP EOW राजेश कुमार मिश्र, SP लोकायुक्त भोपाल मनु व्यास, ASP समीर यादव, ASP मोहिंदर कंवर, AIG इरमिन शाह, DSP ऋतुराज शुक्ला और रिटायर्ड DSP शरद दुबे लेंगे। सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों की ये अफसर स्पेशल क्लास भी लिया करेंगे। JHSS BHOPAL का ट्रैक रिकॉर्डजय हिंद शिक्षा संस्थान में पढ़े 214 बच्चे इन दिनों सरकारी नौकरियों में हैं। इनमें 100 से ज्यादा सिपाही, 35 एसआई, 19 पटवारी, 20 जेल प्रहरी, 20 क्लर्क और 11 वनरक्षक भी शामिल हैं। HOW TO APPLY FOR MPPSC SUPER 30 and MPSI SUPER 50
|
| GWALIOR NEWS- डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ छोटी बहू की शिकायत पर दहेज एक्ट FIR Posted: 29 May 2022 11:14 PM PDT ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर अतिबल सिंह यादव सहित उनके परिवार के खिलाफ रविवार की रात दहेज प्रताड़ना, मारपीट व धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत उनकी छोटी बहू रेखा यादव ने की है। शहर के थाटीपुर निवासी 29 वर्षीय रेखा यादव की शादी 30 जून 2020 को नगर निगम उपायुक्त अतिबल सिंह यादव के बेटे अरुण यादव के साथ हुई थी। शादी का कार्यक्रम होटल शेल्टर में हुआ था। रेखा का कहना है कि उसके पिता ने सगाई पर 10 लाख रुपए फिर शादी में 15 लाख रुपए नकद, क्रेटा कार, अरुण को सोने का ब्रेसलेट व अन्य गहने व पूरे परिवार को सोने की अंगूठियां सहित करीब 90 लाख रुपए खर्च किए थे, लेकिन जब वह ससुराल पहुंची तो कुछ दिन बाद ही उसे कम दहेज लाने के ताने सुनने को मिले। ससुर अतिबल यादव, पति अरुण यादव, सास सुमन यादव, जेठ वरुण यादव, जेठानी गौरी दहेज न लाने के उलाहना देते थे। उनका कहना था कि 20 लाख रुपए मायके से लेकर आए तभी उसे अच्छी तरह से रखेंगे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो 18 अगस्त 2021 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके में रही, उम्मीद थी कि कुछ समय में सब ठीक हो जाएगा। फरवरी 2022 को वह वापस ससुराल पहुंची, लेकिन सभी ने मिलकर फिर प्रताड़ित किया। उसे छोड़कर तीन-चार दिन के लिए बाहर चले गए और बिजली कटवा गए खाने के लिए कुछ नहीं देते थे। इसके बाद फिर रेखा को घर से निकाल दिया। जिससे परेशान होकर उसने महिला थाने में मामले की शिकायत की। |
| BHOPAL NEWS- भदभदा पुल पर पुलिस वालों में लड़ाई Posted: 29 May 2022 11:01 PM PDT मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सुखी सेवनिया थाने में पदस्थ 2 पुलिस कर्मचारी सुरेंद्र जादौन और दीपक चतुर्वेदी में भदभदा पुल पर लड़ाई हो गई। दोनों ने एक दूसरे की मारपीट की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस कर्मचारी सुरेंद्र जादौन एवं दीपक चतुर्वेदी ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस थाने में मारपीट एवं गाड़ी तोड़ने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने हेतु शिकायत की है। दोनों के बीच लड़ाई क्यों हुई, इसका पता FIR दर्ज होने के बाद ही चलेगा परंतु कहा जा रहा है कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे। कहा तो यह भी जा रहा है कि लड़ाई के समय दोनों पुलिस कर्मचारी अथवा दोनों में से कोई एक नशे की हालत में था और दोनों एक दूसरे को देख लेने के लिए ही भदभदा पुल पर आए थे। |
| MP NEWS- दतिया में लोकायुक्त का छापा, रीडर SDM के यहां छानबीन Posted: 29 May 2022 10:24 PM PDT मध्यप्रदेश में ग्वालियर संभाग के दतिया जिले में लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। एसडीएम ऑफिस में रीडर के पद पर पदस्थ देवेंद्र मुड़िया छानबीन की जा रही है। घर के बाहर पुलिस तैनात है। घर में किसी के भी आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि लोकायुक्त पुलिस को राजघाट कॉलोनी में रहने वाले SDM के रीडर देवेंद्र मुड़िया के बारे में आय से अधिक संपत्ति की कई शिकायतें प्राप्त हुई थी। एक शिकायत में उनकी प्रॉपर्टी की पूरी लिस्ट अटैच की गई थी। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में शिकायत सही पाई जाने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई की तैयारी की और आज कार्रवाई शुरू हो गई। समाचार लिखे जाने तक, देवेंद्र मुड़िया के घर में क्या मिला। आय से अधिक संपत्ति मिली या नहीं इसके बारे में लोकायुक्त पुलिस टीम की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिली थी, लेकिन सोमवार को सुबह ऑफिस खुलने से पहले कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों में यह खबर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। |
| मध्यप्रदेश में शादियों पर भी आचार संहिता लागू, उल्लंघन पर बारात थाने बुला ली जाएगी- MP NEWS Posted: 30 May 2022 04:42 AM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो गई। सभी कलेक्टरों ने धारा 144 लगा दी। इसके कारण आने वाले सभी शादी समारोह पर भी आचार संहिता लागू हो गई। जो उल्लंघन करेगा उसे थाने बुला लिया जाएगा। धारा 188 के तहत कार्रवाई होगी और न्यायालय से जमानत के बाद ही विदाई हो पाएगी। मध्यप्रदेश में बारात एवं शादियों पर चुनाव आचार संहिता का असर
कृपया ध्यान दें कि चुनाव आचार संहिता केवल उसी क्षेत्र में प्रभावशाली होती है जहां पर चुनाव हो रहे होते हैं। मध्य प्रदेश के शहरी इलाकों में आचार संहिता प्रभावशाली नहीं है। यहां शादी समारोह के लिए किसी प्रकार की विशेष अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन यदि कोई बारात शहर से गांव में जा रही है तो गांव में प्रवेश करते ही नियम लागू हो जाएंगे। |
| Small business ideas- 100ft दुकान और 1 लाख की मशीन, 2000 प्रतिदिन नेट प्रॉफिट Posted: 29 May 2022 03:11 PM PDT कच्चे माल का कोई लफड़ा नहीं, सिर्फ बिजली का बिल आएगा। 100 स्क्वायर फीट की एक दुकान इस बिजनेस के लिए काफी है। एक लैपटॉप और 1 लाख रुपए की मशीन के साथ शुरू हो जाता है। किसी असिस्टेंट की जरूरत नहीं है आप खुद कर सकते हैं। 2500 रुपए रोज कई लोग कमा रहे हैं, ₹500 खर्चा काट दीजिए ₹2000 रोज नेट प्रॉफिट आपका। small laser marking machine for metalइस मशीन का नाम है small laser marking machine for metal जो किसी भी लेदर और मेटल दोनों पर कोई भी नाम, किसी भी कंपनी का लोगो या डिजाइन परमानेंट प्रिंट कर सकती है। कोई भी ऑपरेट कर सकता है। इसके लिए कंप्यूटर डिप्लोमा की जरूरत नहीं है। कोई स्पेशल ट्रेनिंग भी नहीं चाहिए। लेदर और मेटल के गिफ्ट आइटम पर सबसे ज्यादा प्रिंट होता हैइस मशीन में कोई रिफिल नहीं करानी पड़ती। 2 घंटे चलाने पर एक यूनिट बिजली खर्च होती है। मेट्रो सिटी में ₹20 प्रति अक्षर की दर से चार्ज लिया जाता है। यदि कंपनी का लोगो डिजाइन करना है या फिर कोई स्पेशल डिजाइन बनाना है तो चार्जेस बढ़ जाते हैं। बताने की जरूरत नहीं कि ग्राहक कहां से मिलेंगे। हाथ की घड़ी और चश्मा यहां तक की गाड़ी की चाबी से लेकर किसी भी प्रोडक्ट पर प्रिंट किया जा सकता है। बस आपकी दुकान ऐसी जगह पर होनी चाहिए जहां पर लोग आसानी से आ सकते हो। सोशल मीडिया के जरिए इनफ्लुएंस मार्केटिंग तो सबको आती है। भारत के कई छोटे शहरों में एक भी मशीन नहीं है। ऐसे शहरों में आपकी मोनोपोली बन जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इंटरनेट पर सर्च कर सकते हैं। |
| GK in Hindi - दुनिया में बच्चों को कौन सा सब्जेक्ट सबसे पसंद आता है, यहां पढ़िए Posted: 29 May 2022 02:09 PM PDT भारत के लिए यह एक महत्वपूर्ण जानकारी है। यदि आप स्कूलों में स्टूडेंट से पूछेंगे कि उन्हें सबसे ज्यादा कौन सा विषय पसंद है, तो इस लिस्ट में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स और ग्रामीण क्षेत्रों में इंग्लिश का नाम सबसे नीचे आएगा। टीचर्स शुरुआत में ही बच्चों को यह बताते हैं कि यह सब्जेक्ट कितना कठिन है। भारत में बच्चों का माइंडसेट बन जाता है और वह सबसे मजेदार विषय को सबसे कठिन विषय मानने लगते हैं। ग्लोबल एजुकेशन सेंसस 2018 में कैम्ब्रिज असेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन (कैम्ब्रिज इंटरनेशनल) द्वारा एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई। रिसर्च के आधार पर बताया गया कि दुनिया भर में सभी देशों में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला सब्जेक्ट गणित है। बच्चों को गणित पढ़ना बहुत पसंद है और वह अंकों के साथ खेलने में आनंद का अनुभव करते हैं। गणित की पहेलियां सॉल्व करना बच्चों को अच्छा लगता है। दुनिया भर के ज्यादातर बच्चों में गणित के प्रति लगाव देखा गया है। बच्चे तब तक गणित को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं जब तक कि कोई उन्हें बता नहीं देता कि गणित बहुत कठिन सब्जेक्ट है। गणित के बारे में मजेदार जानकारियां
|
| मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव प्रचार में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ FIR के निर्देश- JABALPUR NEWS Posted: 29 May 2022 01:34 PM PDT जबलपुर। जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन क्षेत्रों में मध्यप्रदेश संपत्ति विरूपण अधिनियम का कडाई से पालन कराने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि संपत्ति के स्वामी की लिखित अनुज्ञा के बिना सार्वजनिक दृष्टि में आने वाली किसी संपत्ति को स्याही, खड़िया, रंग या किसी अन्य पदार्थ से लिखकर या चिन्हित करके उसे विरूपित करने पर संबंधित को एक हजार रूपये तक के जुर्माना से दण्डित किया जाये। जारी आदेश के अनुसार चुनाव प्रचार के दौरान यदि विभिन्न राजनैतिक दलों अथवा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा किसी शासकीय एवं अशासकीय भवन की दीवालों पर किसी भी प्रकार के नारे लिखकर एवं बैनर-पोस्टर लगाकर विकृत किया जाता है, तो उस स्थिति में ऐसे बैनर व पोस्टर हटाने के लिए तथा चुनावी नारे मिटाने के लिए जिले के त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित पुलिस थाने में "लोक सम्पत्ति सुरक्षा दस्ता" गठित किये जायेंगे। लोक सम्पत्ति सुरक्षा दस्ते में लोक निर्माण विभाग के स्थायी गैंग के कर्मचारी शामिल होंगे। दस्ते को कार्यवाही में सहयोग के लिये संबंधित पुलिस थाने के एक सहायक उप निरीक्षक एवं क्षेत्र के पटवारी की ड्यूटी भी लगाई गई है। लोक सम्पत्ति सुरक्षा दस्ते को लोक सम्पत्ति का विरूपण से बचाने के लिये सभी आवश्यक सामग्री जैसे गेरू, चूना, कूची बांस एवं सीढ़ी आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। लोक सम्पत्ति सुरक्षा दस्ता संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी के सीधे देखरेख में कार्य करेगा। लोक सम्पत्ति सुरक्षा दस्ता निर्वाचन की समाप्ति तक प्रतिदिन भ्रमण करते हुये लोक सम्पत्तियों को विरूपित होने से रोकेगा। आदेश में कहा गया है कि यदि चुनाव लड़ने वाले किसी अभ्यर्थी द्वारा किसी निजी संपत्ति को उसके स्वामी की लिखित सहमति के बिना विरूपित किया जाता है तो निजी सम्पत्ति स्वामी द्वारा संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी तथा लोक सम्पत्ति सुरक्षा दस्ता को इसकी सूचना दी जा सकेगी। सूचना पर लोक सम्पत्ति सुरक्षा दस्ता सम्पत्ति को विरूपित होने से बचाने की कार्यवाही करेगा तथा थाना प्रभारी द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर विधिवत जांच की जाकर सक्षम न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जायेगा। आदेश के मुताबिक थाना प्रभारी लोक सम्पत्ति विरूपण में संबंधित प्राप्त शिकायतों को एक पंजी में पंजीबद्ध करेंगे। विरूपण समाप्त किये जाने में होने वाले व्यय को संबंधित अभ्यर्थी या विरूपण करने वाले व्यक्तियों से वसूल करेंगे तथा वसूल की गई राशि की जानकारी प्रतिदिन लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जिला दण्डाधिकारी को विहित प्रारूप में सूचित करेंगे। |
| ठेकेदार सड़क की मरम्मत नहीं करे और दुर्घटना हो जाए, तब उस पर क्या कार्यवाही होगी, जानिए MV act, 1988 Posted: 30 May 2022 12:52 AM PDT सड़क का निर्माण किसी भी ठेकेदार द्वारा किया जाता है एवं निर्माण विभाग द्वारा एक परिसीमा तय की जाती है की सड़क की अगर खराबी होती है तब उसकी जबाबदारी होती है की तय सीमा के अंदर सड़क की मरमत समय पर करेगा, तब ठेकेदार की संविदा शर्त का समय समाप्त हो जाता है। तब प्राधिकृत अधिकारी जिसे केंद्रीय सरकार या राज्य सरकार नियुक्त करती है उसे सड़क की मरमत, डिजाइन, चिन्हों आदि मापदंड का ध्यान रखना चाहिए जिससे की किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो। लेकिन अगर किसी खराब सड़क के कारण व्यक्ति की मृत्यु हो जाए या घोर उपहति (50%से अधिक निःशक्तता) हो जाए तब ऐसे में किस पर कार्यवाही होगी जानिए। मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 198 (क) की परिभाषाजो कोई प्राधिकारी, संविदाकार(ठेकेदार),या रिसीवर(ग्राही) सड़क डिजाइन, सनिर्माण, मरम्मत एवं रख-रखाव के मानकों (मापदंडों) का अनुपालन करेगा जो नियम केंद्रीय सरकार द्वारा वैध हैं,उनकी जानबूझकर की गई लापरवाही के कारण अगर किसी व्यक्ति की सड़क दुर्घटना से मृत्यु हो जाती है या घोर उपहति के कारण निःशक्त हो जाता है तब प्राधिकारी, ठेकेदार(संविदा शर्त की सीमा के अंदर) या रिसीवर पर एक लाख रुपए जुर्माना एवं उसका जो भी संदाय(भुगतान) आर्थिक क्लेम(दावा) होगा गठित निधि में किया जाएगा। नोट:- संदाय का भुगतान अधिनियम की धारा 164 एवं 164(ख) के नियमों केअधीन किया जाएगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| SIHORA के लोग सामूहिक मुंडन कराएंगे, शिवराज सिंह से नाराज हैं- JABALPUR NEWS Posted: 29 May 2022 12:30 PM PDT सिहोरा। जिस चेहरे पर पिछले 18 वर्षों से लगातार विश्वास किया उसपर से पर्दा उठ गया। हम अपने निर्णय से शर्मिंदा है, अब प्रायश्चित स्वरूप सामूहिक रूप से मुंडन करायेंगे। यह घोषणा लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने अपने 34वें धरने में कही।विदित हो कि विगत 27 मई शुक्रवार को समिति के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री शिवराज ने दो टूक कह दिया है कि सिहोरा के जिला बनने से उनकी पार्टी को नुकसान होगा। शिवराज सिंह से विश्वास टूटा, सामूहिक मुंडन कराएँगेसमिति के विकास दुबे ने धरना स्थल पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज जी के चेहरे पर विश्वास कर सिहोरा ने लगातार उन्हें सत्ता सौंपी पर सिहोरा के प्रति जिस प्रकार का रवैया उन्होंने मुलाकात में दिखाया उससे उनके चेहरे पर पड़ा पर्दा हट गया। हमने उन्हें पहचानने में गलती की और उन्हें अपने क्षेत्र की कमान सौंपी।अब प्रायश्चित स्वरूप अगले रविवार के धरने में समिति के सदस्य सामूहिक रूप से मुंडन करा नगर भ्रमण पर निकलेंगे। अनेक सामाजिक संगठन पहुँचे यद्यपि सिहोरा में धरने के समय लगातार बारिश हो रही थी फिर भी मुख्यमंत्री के जबाब से खिन्न अनेक सामाजिक संगठन धरने पर पहुँचे और आंदोलन को तेज करने का शंखनाद किया। धरना स्थल पर अटल संस्कार मंच के मनोज जैन, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के कृष्ण कुमार कुररिया,गायत्री परिवार के नरेन्द्र गर्ग,गौ रक्षा समिति के नितेश खरया ने पहुँचकर आर पार की लड़ाई का शंखनाद किया। उड़ा दो धूल तब मानेगा फूल समिति के वरिष्ठ सदस्य नागेंद्र कुररिया और रामजी शुक्ला ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री शिवराज जी के सिहोरा जिला बनाने पर पार्टी को नुकसान होने के बयान की निंदा की।उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार में विधायकों की जितनी सौदेबाजी हुई उससे पहले कभी नही हुई।सिर्फ सौदे से ही यदि सरकारें डरती है तो आगामी चुनाव में सिहोरा वासी 'उड़ा दो धूल तब मानेगा फूल'नारे के साथ अपने मत का महत्व बतावे। रविवार के धरने में समिति के मनोज जैन, नीतेश खरया, सत्यम विश्वकर्मा, अनिल जैन, अंकुर जैन, सुशील जैन, अमित बक्शी, नत्थू पटेल, रामजी शुक्ला, सुखदेव कौरव, कृष्ण कुमार कुररिया, रामलाल साहू, अजय कुमार, गुड्डू कटेहा, पन्नालाल सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे। |
| मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से कहा, लोगों की दुआएं कमाइए- MP karmchari news Posted: 29 May 2022 12:02 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों से अपील की है कि वह जरूरतमंद और गरीब नागरिकों की मदद करके उनकी दुआएं कमाए। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज उज्जैन में 2,716 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्रशासनिक संकुल भवन का लोकार्पण अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट रूप से नहीं कहा परंतु बड़े ही 90 तोले शब्दों में उन्होंने कहा कि केवल अच्छा भवन बनने से कुछ नहीं होता। उसके अंदर अच्छा काम भी होना चाहिए। उनके भाषण का निष्कर्ष इतना था कि, पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश में जिस तरह लोकायुक्त और EOW द्वारा कार्रवाई की जा रही है। कर्मचारियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। प्रशासनिक व्यवस्था के लिए यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सब की प्राथमिकता आम नागरिक होना चाहिए। हम कोई भी ऐसा काम नहीं करें जिससे लोगों को परेशानी होती हो। इससे पहले भी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट तौर पर कह चुके हैं कि सरकारी ऑफिस में लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज होने वाली शिकायतों का L1 पर ही निराकरण हो जाना चाहिए।
|
| JABALPUR की महिला बैंककर्मी से कैशियर ने 3 साल रेप किया, बोला- तुम्हारा कैरेक्टर ठीक नहीं है Posted: 29 May 2022 08:31 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में बैंक कैशियर ने सहकर्मी युवती के साथ रेप किया। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन साल तक यौन शोषण किया। अब शादी से मुकर गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि आरोपी की सहकर्मी से दोस्ती से पहले दूसरी लड़की से सगाई हो चुकी है। दोनों एक ही बैंक में पदस्थ हैं। जबलपुर की रहने वाली 28 साल की युवती शाजापुर में निजी बैंक में कैशियर है। उसी बैंक में पदस्थ कैशियर मयंक वर्मा से उसकी दोस्ती हो गई। मयंक ने युवती को बताया कि उसकी हाल ही में एक लड़की से सगाई हो गई। उससे वह शादी नहीं करेगा। उसने युवती को शादी का झांसा दिया। मयंक ने कहा कि शादी तुम्हीं से करेंगे। उसने युवती को घर वालों को राजी करने के लिए कहा। युवती का परिवार राजी हो गया। इसी बीच, 28 अगस्त 2019 को आरोपी ने उसके साथ रेप किया। यह सिलसिला चलता रहा। इसी बीच वर्ष 2020 में मयंक का भोपाल में ट्रांसफर हो गया। वह अशोका गार्डन इलाके में किराए के कमरे में रहने लगा। युवती का कहना कि वह बैंक के काम से भोपाल आती थी। तब मयंक उसे अपने कमरे में बुलाकर रेप करता था। हाल में युवती ने जब शादी के लिए उस पर दबाव बनाया, तो वह मुकर गया। मयंक ने कहा कि अब शादी नहीं करेगा। तुम्हारा कैरेक्टर ठीक नहीं है। इस पर लड़की ने उसकी शिकायत अशोका गार्डन थाना पुलिस से कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| JABALPUR FAMOUS TEMPLES- 40 आरती से मनोकामना पूरी होती है, सुप्तेश्वर श्री गणेश मंदिर Posted: 29 May 2022 08:20 AM PDT Sapteshwar Shri Ganesh mandir ki kathaजबलपुर के रतन नगर में एक अनोखा और चमत्कारी श्री गणेश मंदिर है। कहते हैं कि इस मंदिर में होने वाली दैनिक आरती में यदि कोई व्यक्ति 40 दिन तक लगातार उपस्थित रहे तो इतने मात्र से उसकी मनोकामना पूरी हो जाती है। इस मंदिर की स्थापना सन 1989 में हुई थी। यहां भगवान श्री गणेश एक विशालकाय चट्टान के आकार में हैं। श्री सुप्तेश्वर श्री गणेश मंदिर की कथाइस मंदिर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के दर्शन होते हैं, वह स्वयंभू है। जमीन से प्रकट हुई है। केवल भगवान गणेश का चेहरा जमीन के ऊपर है। शेष शरीर का पूरा भाग जमीन के भीतर है। यह भी कहा जाता है कि जैसे-जैसे इस मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जाएगी वैसे-वैसे जबलपुर की कीर्ति भी बढ़ती जाएगी। श्री सुप्तेश्वर गणेश (सिद्ध विनायक) की स्थापना सुधा अविनाश राजे द्वारा की गई। उन्होंने दावा किया है कि स्वप्न में स्वयं भगवान श्री गणेश की इसी मूर्ति ने उन्हें दर्शन दिए और तिलक लगाने के लिए कहा। जबलपुर की पहाड़ियों में बहुत खोजने के बाद 4 फरवरी 1989 को वह शिला दिखाई दे गई जो सपनों में आती थी। सितम्बर 1989 को गंगाजल, नर्मदा जल से अभिषेक किया सिंदूर व घी लगाकर स्थापना करके पूजा प्रारंभ कर दी। कहा जाता है कि इस अलौकिक स्थान में श्री सुप्तेश्वर गणेश जी अपनी पूर्ण शक्तियों, माँ वैष्णव देवी के साथ विराजमान हैं। |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |


.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)