ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 30, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Chandan News: चांदन बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर का जीर्णोद्धार को लेकर बैठक आयोजित

Posted: 30 May 2022 10:50 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बीते दिन रविवार शाम 6:30 बजे चांदन बाजार स्थित ठाकुरबारी मंदिर का जीर्णोधार हेतु एक सार्वजनिक बैठक बाजार के काली मंदिर परिसर में की गई। बैठक की अध्यक्षता चंदन बाजार के समाजसेवी बिरेंद्र प्रसाद बरनवाल के द्वारा की गयी। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम को लेकर सर्वसम्मति से  संजीव कुमार चन्दन उर्फ़ (बिक्कु)को अध्यक्ष बनाया गया एवं सचिव पद से मनोज कु मंडल, तथा कोषाध्यक्ष पद से भरत कु बरनवाल को बनाया 

गया। इस बैठक में मुख्य रूप से समाज सेवी उदय रावत,बासुकी दुबे,बबलू शर्मा,पप्पू बरनवाल,ललन शर्मा,अभिषेक झा के अलावा दर्जनों मे चांदन वासी उपस्थितथे। बैठक के दौरान मौजूद सभी लोगो ने मंदिर जीर्णोधार करने हेतु चर्चा की गई। और बताया कि ज्यादा से ज्यादा राशि जमा करने के लिए सबों का सहयोग होना जरूरी है। जिसे लेकर उपस्थित सभी लोगों ने ठाकुरबाड़ी मंदिर का जीर्णोधार जल्द से जल्द कार्य शुरु करने का आश्वासन दिया गया।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।

Chandan News: मकान के छत पर खेल रहा 7 वर्षीय अंकित कुमार छत से गिरने से हुआ बेहोश

Posted: 30 May 2022 10:49 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। कटोरिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है / जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर कटोरिया प्रखंड के कढोन गांव के अंकित कुमार उम्र 7 वर्ष मकान के छत पर अपने साथियों के साथ खेल रहा था। और खेल खेल के दौरान अंकित कुमार  अचानक छत से जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरते ही अंकित बेहोश

हो गया। गिरने की आवाज़ सुनकर पास के मकान में काम कर रहे  परिजन मोसेरा भाई सुरज कुमार दोड़कर आया और बेहोश पड़े अंकित को उठाकर किसी तरह होश में लाकर आनन-फानन में कटोरिया हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ विनोद कुमार द्वारा जांच कर  बच्चे को उपचार किया। वहीं उपचार कर प्रभारी चिकित्सक विनोद कुमार ने बताया कि बच्चे के माथे पर हल्के फुल्के छोटे आकर जख्मी हो गए था, परंतु इलाज के बाद बच्चा ख़तरे से  बाहर है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।

Chandan News: बड़े ही धूमधाम से सोलह सिंगार कर सुहागिन महिलाएं मनाई वट सावित्री पूजा

Posted: 30 May 2022 10:48 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। सुहागिन महिलाओं की लोक आस्था का पर्व वट सावित्री पूजा 30 मई सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव की महिलाओं ने बड़े ही भाव पूर्वक वट सावित्री पूजा एवं सोमवती मौनी अमावस्या संपन्न की इसके लिए सुहागिन महिलाएं 1 दिन पूर्व ही पूजन सामग्री खरीदारी कर ली और सोमवार सुबह होते ही सुहागिन महिलाएं पवित्र स्नान आदि कर अहले सुबह मौन धारण कर पिपल वृक्ष की पूजा अर्चना की तत्पश्चात भैरोगंज  लालपुर केंनूआर, कुसुम जोरी आदि क्षेत्र की सभी सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार से सज धज दुल्हन के रुप समुह में बट वृक्ष, मंदिर, आदि जगहों के समक्ष बैठकर अनेक प्रकार के फल मिठाई पकवान लेकर पुजा अर्चना करती हैं। इस मौके पर सुहागिन 

प्रेमलता कुमारी ने बट सावित्री पूजा की महत्व के बारे में विस्तार बताई। मान्यता है कि आज ही के दिन सावित्री ने यमराज के फंदे से अपने पति सत्यवान की प्राणों की रक्षा की थी। जिसे लेकर मान्यता है कि हिंदू धर्म नहीं है वट सावित्री का व्रत बेहद खास और महत्वपूर्ण व्रत माने जाते हैं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और संतान प्राप्ति के लिए करती हैं। जो हर साल जेष्ठ माह में कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के भी सुहागिन महिलाएं व्रत रखती है। मान्यता है कि व्रत के दौरान सुहागिन महिलाएं पीपल वृक्ष को कच्चे धागे को हाथ में लेकर लपेटते हुए 12 बार परिक्रमा करती है और पति को बांस से बनी पंखा झेल कर दीर्घायु होने आशीर्वाद प्राप्त करती है। इस व्रत को रखने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।

Bounsi News: पुलिस द्वारा 2 देसी कट्टा एवं 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कुख्यात अपराधी को भेजा गया जेल

Posted: 30 May 2022 10:47 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे 3 कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को बांका जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय को गुप्त सूचना मिली थी कि, सीएनडी खेल मैदान पर तीन अपराधी 

किसी अपराध की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बाद मुंगेर जिला अंतर्गत रहने वाले मिथुन कुमार उर्फ प्रिंस के साथ-साथ हिमांशु यादव और निरंजन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि, तीनों कुख्यात अपराधी की काफी दिनों से पुलिस को तलाश थी। जिसको गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर प्रखंड क्षेत्र के पत्रकारों को किया गया सम्मानित

Posted: 30 May 2022 10:46 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एमके पब्लिक स्कूल के निदेशक राजीव कुमार सिंह के द्वारा पत्रकारों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ पोर्टल के पत्रकार को सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार देश के चौथे स्तंभ हैं। इन्हें प्रतिदिन नई नई चुनौतियों का 

सामना करना पड़ता है। यह अपने जीवन की खुशियों को त्याग कर जनसेवा और जनहितकारी मुद्दा को उठाकर सामने लाते हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों के साथ साथ भिन्न-भिन्न अखबारों के पत्रकार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं पोर्टल के पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से शिक्षक मोहम्मद आफताब खां, राजस्व कर्मचारी समरजीत सिंह, सुजीत कुमार सिंह, दीपक कुमार सहित अन्य मौजूद थे। इस मौके पर पत्रकारों ने भी अपने अपने वक्तव्य को रखा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वट सावित्री पर्व

Posted: 30 May 2022 10:45 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को वट सावित्री का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पतियों के दीर्घायु होने की कामना की। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी श्रद्धालु महिलाओं ने व्रत रखा एवं भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा अर्चना की और उनसे सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगा। मालूम हो कि, जेष्ठ मास की अमावस्या तिथि को सुहागिन महिलाओं के द्वारा वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस दौरान सभी महिलाओं ने अपने अपने इलाके के सार्वजनिक स्थानों पर स्थित वटवृक्ष के पूजन में शामिल होकर पूजा अर्चना की सुबह के 5:00 बजे से ही विभिन्न बरगद वृक्ष के नीचे श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। मुख्य रूप से डीएनडी उच्च विद्यालय प्रांगण में स्थित वट वृक्ष के नीचे 

सबसे ज्यादा श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ देखी गई। महिलाओं ने विधि विधान से पूजन किया और बरगद पेड़ की परिक्रमा कर वट सावित्री व्रत का पूजन किया। बरगद पेड़ में धागा लपेटते हुए महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना की। पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर सुहागिन महिलाएं वट सावित्री पूजा करती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र की महिलाओं में उत्साह दिखा। ऐसा माना जाता है कि जो महिलाएं इस दिन उपवास रख कर वट सावित्री व्रत करती हैं उन्हें अखंड सौभाग्य का फल प्राप्त होता है। वट सावित्री पूजा के दिन महिलाएं अपने बालों में बरगद का पत्ता लगाती हैं। महिलाओं ने बताया कि आज आभूषण से ज्यादा महत्व बरगद के पत्ते का है। इसका प्रतीक है कि, जिस तरह बरगद का पत्ता हरा भरा है। उसी तरह उनका पति और मेरे परिवार भी हरा भरा रहे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Rewari News : सूबेदार मेजर अशोक यादव का संकल्प, "सैनिक कभी रिटायर नही होता"

Posted: 30 May 2022 09:23 AM PDT

 

ग्राम समाचार न्यूज रेवाड़ी- शूरवीरों में अति शूरवीर कुमाऊं रेजिमेंट की 13वीं बटालियन के सूबेदार मेजर अशोक कुमार यादव भारतीय सेना में 32 साल उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद 31 मई को सेवानिवृत्त होकर स्थानीय रेजांगला युद्ध स्मारक रेवाड़ी पहुंच रहे हैं । 13 मार्च 1971 को जिला महेंद्रगढ़ के धोलेरा गांव में एक साधारण किसान परिवार के घर जन्मे अशोक यादव ने अपने घर पहुंचने से पहले रेजांगला के अमर शहीदों को नमन कर अपनी रिटायरमेंट लाइफ रेजांगला शौर्य समिति के साथ जुड़कर वीर एवं शहीद परिवारों के कल्याण में लगाने का संकल्प लिया है । 


रेजांगला शौर्य समिति के महासचिव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने यह जानकारी देते हुए बताया की 31 मई प्रातः 8:00 बजे रेजांगला युद्ध स्मारक पर सूबेदार मेजर आनरेरी कैप्टन अशोक यादव का समिति एंव इलाके में कुमाऊँ की पूर्व सरदारी द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया जाएगा ।

Rewari News : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी का 482वा जनमोत्सव पर्व 2 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा : नरेश चौहान एडवोकेट

Posted: 30 May 2022 09:13 AM PDT

ग्राम समाचार न्यूज हरियाणा ग्रंथ अकादमी व महाराणा प्रताप जय॔ती समिति के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया यानि 2 जून 2022 को महाराणा प्रताप का 482वां जन्मोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर महारणा मूर्ति स्थापना के रजत जयंती वर्ष में समिति महाराणा प्रताप चौक रेवाड़ी पर मूर्ति निर्माण में आर्थिक सहयोग देने वाले सर्व समाज के 100 महानुभाव दान दाताओं अथवा उनके प्रतिनिधि परिजन को अकादमी निदेशक प्रो विरेन्द्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में हरको बैंक के चेयरमैन  डा अरविंद यादव के हाथों ' राष्ट्रपूत सम्मान ' से अलंकृत किया जाएगा ।

नगर परिषद चेयरपर्सन श्रीमती पूनम बलजीत यादव सहित इलाके के जन प्रतिनिधिय, जिला प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य महाराणा को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे । 

कार्यक्रम की रूप रेखा ;

02 जून 2022 वीरवार 

महाराणा प्रताप चौक, रेवाड़ी 

वैदिक हवन प्रात : 7.15 बजे 

पुष्पांजलि प्रात   : 8.20 से 8.45 बजे 

स्वरांजली व सम्मान: प्रात 9 बजे से

सम्मानित किए जाने वाले प्रतापी दानदाताओं की सूची ;

1.श्रीमती रेखा चौहान धर्मपत्नी श्री नरेश चौहान एडवोकेट, रेवाड़ी

2. श्री विनीत सिंह तंवर जिला न्याय वादी सेवानिवृत्त पुत्र स्वर्गीय ठाकुर चिरनजीत सिंह भिवानी हाल रेवाड़ी

3. श्री राजकुमार कालरा पुत्र स्वर्गीय लाला हुकमचंद कालरा, रेवाड़ी

4. श्री हरीश बत्रा पुत्र श्री चोखाराम बत्रा, रेवाड़ी

5. डॉ विजय भूषण कपूर पुत्र श्री मुल्क राज कपूर, रेवाड़ी

6. श्री गजराज सिंह चौहान मैनेजर पुत्र ठाकुर मानसिंह चौहान, टांकड़ी हाल रेवाड़ी 

7.कप्तान बलवंत सिंह यादव पुत्र श्री रामजी लाल यादव, माजरा श्योराज(रेवाड़ी)

8. श्री अशोक कुमार खुराना पुत्र श्री के आर खुराना एडवोकेट, रेवाड़ी

9. श्री राम स्वरूप सिंह चौहान पुत्र ठाकुर चिमन सिंह, गोठड़ा हाल रेवाड़ी

10. श्री रोशन सिंह चौहान पुत्र ठाकुर प्रभु सिंह चौहान, खेड़ी डालू सिंह(बावल)

11. श्री पी एन भार्गव पुत्र श्री चुनीलाल भार्गव, रेवाड़ी

12. श्री रमेश कुमार मित्तल पुत्र श्री थानसिंह, रेवाड़ी

13. श्री पूर्णचंद्र भट्ठे वाला पुत्र श्री लक्ष्मण दास कसेरा, रेवाड़ी

14. श्री गणेशी लाल गोयल पुत्र श्री रामजी लाल, रेवाड़ी

15. श्रीमती लखमी देवी धर्मपत्नी लाला ताराचंद, रेवाड़ी

16. श्री मुकेश गुप्ता एडवोकेट पुत्र श्री मान सिंह गुप्ता एडवोकेट, रेवाड़ी

17. श्री महेंद्र सिंह तंवर पुत्र ठाकुर मूल सिंह, दनचौली हाल रेवाड़ी

18. कप्तान मंगत सिंह चौहान पुत्र ठाकुर श्यो सिंह, खेड़ी कांटी(अटेली)

19.प्रोफेसर दशरथ चौहान पुत्र ठाकुर जय दयाल सिंह, सून्दरोज (रेवाडी)

20.श्री जोगिंदर सिंह मक्कड़ एडवोकेट पुत्र नंबरदार स्वरूप सिंह, रेवाड़ी 

21.श्री सत्येंद्र कुमार गौड़ पुत्र पंडित बनारसीदास, रेवाड़ी

22. प्रोफेसर राजेंद्र सिंह यादव पुत्र श्री लाल चंद बोहरा ,जाडरा हाल रेवाड़ी 

23.प्रोफेसर घनश्याम सिंह पुंडीर पुत्र श्री रूप सिंह, रेवाड़ी

24. श्री राम लाल सचदेवा प्रिंसिपल होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी

25. ठाकुर कुशल पाल सिंह चौहान पुत्र ठाकुर अमर सिंह, गुमीना (रेवाड़ी)

26.श्री कमल गुप्ता, गुप्ता एंटरप्राइजेज रेवाड़ी

 27.श्री सुभाष चंद शर्मा एडवोकेट पुत्र पंडित निहाल चंद शर्मा, भगवानपुर हाल रेवाड़ी

28.डा. उमाशंकर यादव पुत्र श्री करण सिंह यादव, रेवाड़ी

29. श्री संतोष कुमार मलिक पुत्र श्री मोहनलाल मलिक, रेवाड़ी

30. श्री प्रकाश गुप्ता, विपिन मेटल वर्क्स, रेवाड़ी

31. श्री मुकेश कुमार सिंह एडवोकेट पुत्र श्री सूरजपाल सिंह, रेवाड़ी

32. श्री रणधीर सिंह यादव विधि अधिकारी पुत्र श्री काशीराम, रेवाड़ी

33. मास्टर मुंशी लाल यादव पुत्र श्री रामजी लाल, माजरा श्योराज (रेवाड़ी)

34.श्रीमती कौशल्या देवी धर्मपत्नी श्री सुखराम आर्य , रेवाड़ी

35. श्री विकास दीप रणदेव पुत्र प्रोफेसर वासुदेव रणदेव, कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया)

36. लाला प्रभाती लाल पुत्र श्री श्रीचंद,नई अनाज मंडी, रेवाड़ी

37. श्री डीआर शर्मा पूर्व सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी 

38. श्री देवेंद्र पाल सिंह चौहान एडवोकेट पूर्व सरपंच पुत्र श्री धर्मपाल सिंह, कुंडल (रेवाड़ी)

39. श्री रतनलाल जैन, मैसर्स चुननीलाल जौहरी लाल जैन, रेवाड़ी

 40.श्री ओम प्रकाश सिंह चौहान पुत्र ठाकुर रामचंद्र सिंह, छावन(पटौदी)

41. कुंवर रघुराज सिंह शेखावत अति.पुलिस अधीक्षक (से.नि )पुत्र ठाकुर शेर सिंह, बुगाला जिला झूनझूनू ( राज )

42.श्री ईश्वर सिंह चौहान उप पुलिस अधीक्षक पुत्र श्री निहाल सिंह, वजीरपुर हाल रेवाड़ी

43. श्री ओपी ठाकुर पुत्र श्री बी आर ठाकुर, रेवाड़ी

44. श्री राम मेहर यादव पूर्व सरपंच पुत्र श्री भगवान सिंह, नयागांव (कोसली)

45. श्री वीरेंद्र सिंह महलावत एडवोकेट पुत्र चौधरी मक्खन लाल, बावल

46. श्री करतार सिंह एडवोकेट पुत्र चौधरी दौलतराम, नूरपुर(रेवाड़ी)

47. श्री सुभाष चंद्र शर्मा कार्यकारी अभियंता पुत्र श्री दौलत राम शर्मा, गुरुग्राम

48. श्री राजुल बांउटरा पुत्र श्री ए एन बाउंटरा ,रेवाड़ी 

49.श्री श्याम सुंदर सिंघल पुत्र श्री सूरजमल सिंघल, रेवाड़ी 

50.श्री दयानंद गुप्ता एडवोकेट पुत्र श्री शशि भूषण गुप्ता एडवोकेट, रेवाड़ी

51. श्री जय भगवान सिंह चौहान पुत्र ठाकुर इंद्रपाल सिंह, गुमीणा हाल रेवाड़ी 

52.श्री मनोहर लाल राजपाल पुत्र श्री चिमनलाल, रेवाड़ी

53. श्री पंकज कुमार अरोड़ा पुत्र श्री तिलक राज अरोड़ा, रेवाड़ी 

54.श्री प्रवीण कुमार चुघ पुत्र श्री कालूराम चुघ, दिल्ली 

55.श्री मोहनलाल गाबा पुत्र श्री सेवाराम गाबा, रेवाड़ी 

56.मास्टर हरिचंद गाबा पुत्र श्री सेवाराम गाबा, रेवाड़ी

57. सूबेदार प्रभाती सिंह चौहान पुत्र ठाकुर माल सिंह, राजगढ़(बावल)

58. श्री सुधीर भार्गव , गौतम मोटर्स, कुतुबपुर, रेवाड़ी 

59.श्री सांवत सिंह चौहान एडवोकेट पुत्र ठाकुर रघुवीर सिंह, बेरली खुर्द (रेवाड़ी)

60.श्री अमित राजपूत पुत्र श्री भूपेंद्र सिंह, भिवाड़ी(राज)

61. कुंवर बिजेंद्र सिंह परमार पूर्व सरपंच पुत्र ठाकुर जगमाल सिंह समर गोपालपुर (रोहतक)

62.श्री राजेश कुमार गुप्ता पुत्र लाला रघुवीर सिंह दलाल, रेवाड़ी

63. ठाकुर अमोलक सिंह चौहान पुत्र चौधरी मकतूल सिंह, हरसरू(गुरूग्राम)

64. सरदार प्रताप सिंह पूर्व पार्षद पुत्र सरदार प्रधान सिंह, रेवाड़ी 

65.श्री आलोक सिंघल पुत्र श्री चैतन्य देव सिंघल, रेवाड़ी 

66.श्री अनिल कुमार अत्री पुत्र मास्टर रणधीर सिंह, जलालपुर हाल रेवाड़ी

67. ठाकुर बहादुर सिंह पूर्व विधायक,ठिकाना बाजे खां, सिरसा 

68.कुंवर भीम सिंह राठौड़ पूर्व अध्यक्ष बी एम ए  भिवाड़ी(राज)

69. ठाकुर पहलाद सिंह चौहान पुत्र स्वर्गीय ठाकुर गिरवर सिंह, जडथल (रेवाड़ी)

70. श्रीमती सुनीता चौहान धर्मपत्नी श्री जयपाल सिंह एडवोकेट, गुमीना(रेवाड़ी)

71. श्री भरत लाल गुप्ता एडवोकेट पुत्र श्री शंकर लाल गुप्ता एडवोकेट, रेवाड़ी

72. श्री कैलाश यादव एडवोकेट पुत्र श्री मांगेलाल यादव एडवोकेट,रेवाड़ी

73. भगत मंगतूराम पुत्र श्री दास्सा सिंह चौहान, जाटोली(गुरूग्राम)

74. ठाकुर महावीर सिंह चौहान पुत्र श्री कुंदन सिंह, गोठड़ा कंवाली (रेवाड़ी)

75. लाला धन्ना मल जैन, प्रबंध निदेशक अग्रवाल मेटल्स , रेवाड़ी 

76.श्रीमती शारदा रानी धर्मपत्नी कर्नल राव राम सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री कनीना हाउस, रेवाड़ी 

77.कुंवर रविंदर पाल सिंह चौहान पूर्व सरपंच, गोठड़ा कंवाली (रेवाड़ी)

78.डॉ अनिल सचदेवा पुत्र श्री मनोहर लाल सचदेवा, रेवाड़ी 

79.फर्म मूलचंद सीताराम कमीशन एजेंट नई सब्जी मंडी, रेवाड़ी 

80.सूबेदार गणपत सिंह चौहान पुत्र श्री जस्सू सिंह, कढू भवानीपुर (रेवाड़ी)

81.डॉ एस एन सक्सेना श्री कोमल नर्सिंग होम, रेवाड़ी 

82.श्री मधुसूदन यादव पुत्र श्री नवल सिंह यादव, रेवाड़ी 

83.श्री अभय सिंह यादव पुत्र श्री देवकरण यादव, गिंदोखर (रेवाड़ी)

84.श्री शशि भूषण गुप्ता भट्टे वाले पुत्र लाला नाथूराम सराफ, रेवाड़ी 

85.श्री बनवारी लाल अग्रवाल पुत्र श्री ताराचंद, रेवाड़ी

86. चौधरी शीशराम पुत्र चौधरी सुल्तान सिंह, जाट बहरोड हाल रेवाड़ी

87. श्री चुन्नीलाल पूर्व पार्षद पुत्र श्री ताराचंद, रेवाड़ी 

88.श्री बिजेंद्र सिंगल पुत्र श्री जयनारायण, रेवाड़ी 

89.श्रीमती चंद्रकांता धर्मपत्नी श्री बोदन लाल जैन , रेवाड़ी

90. श्री रूप चंद ,गुलाटी साइकिल्स, रेवाड़ी

91. श्रीमती बिमला ग्रोवर धर्मपत्नी श्री ओम प्रकाश ग्रोवर, रेवाड़ी

92. श्री बलबीर सिंह चौहान पुत्र नंबरदार सुरजीत सिंह, मायण (रेवाड़ी)

93. कर्नल रोशन लाल यादव पुत्र श्री चुन्नीलाल यादव, मोहनपुर (बावल)

94. धर्मपाल सिंह चौहान पूर्व सरपंच पुत्र ठाकुर जगत सिंह ,रतनथल(रेवाड़ी)

95. लाला मोतीलाल कसेरा, महिंद्रा मेटल्स रेवाड़ी

96. चौधरी हंसराज पुत्र चौधरी लहरी राम , जाट बहरोड हाल रेवाड़ी

97. ठाकुर कलेक्टर सिंह चौहान हेड मास्टर पुत्र ठाकुर मित्रू सिंह मुंदी (रेवाड़ी)

 98.श्रीमती शकुंतला देवी राघव धर्मपत्नी श्री ओम प्रकाश सिंह गार्ड, दोहला (सोहना) गुरूग्राम 

99.श्रीमती सावित्री देवी धर्मपत्नी ठाकुर मामन सिंह माउंडा कलां जिला सीकर (राज)

100.राजपूत सभा जिला महेंद्रगढ मार्फत श्री नरेश चौहान एडवोकेट महासचिव।

Bhagalpur news:भागलपुर क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट का हुआ आगाज, घंटाघर चैंपियंस और बूढ़ानाथ टाइगर्स ने जीते अपने अपने मैच

Posted: 30 May 2022 08:25 AM PDT





ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में समाजसेवी बिजय कुमार यादव के सहयोग से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में सोमवार को भागलपुर क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। सुबह में खेले गए उद्घाटन मुकाबले में घंटाघर चैंपियंस ने तिलकामांझी फाइटर्स को 38 रनों से पराजित किया। वहीं दोपहर में हुए दूसरे लीग मुकाबले में बूढ़ानाथ टाइगर्स ने चंपानगर वॉरियर्स को 47 रनों से पराजित किया। इसके पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी बिजय कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव, पुलिस सार्जेंट के.के. शर्मा, डॉ आनंद मिश्रा और नीलकमल राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सुबह के खेले गए पहले लीग मुकाबले में टॉस तिलकामांझी फाइटर्स ने जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी घंटाघर चैंपियंस ने निर्धारित 20 ओवर में से 19.4 ओवर में 107 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में बिहारी और मो फरान ने क्रमशः 21-21 रन, मो रिजवान ने 20 रन बनाए। तिलकामांझी फाइटर्स की ओर से गेंदबाजी में विवेक कुमार ने चार विकेट, गौरव मानस ने दो विकेट, कुणाल, चंदन और विकास ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिलकामांझी फाइटर्स की टीम 16.5 ओवर में 69 पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान विकास यादव ने सर्वाधिक 34 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। टीम के शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। घंटाघर चैंपियंस की ओर से गेंदबाजी में बिहारी, मो टुनमुन और मो रिजवान ने क्रमशः दो-दो विकेट लिया। मो शहाबुद्दीन, रोहित रमन और मो अरशद ने एक-एक विकेट झटका। घंटाघर चैंपियंस के बिहारी को 21 रन बनाने और दो विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोपहर को खेले गए दूसरे लीग मुकाबले में चंपानगर वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बूढ़ानाथ टाइगर्स की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 169 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से बल्लेबाजी में समरजीन आदित्य ने 36 गेंदों पर 3 छक्के और 5 चौके की मदद से शानदार 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। अनुभव ने एक छक्के व 3 चौके की मदद से नाबाद 32 रन, सचिन ने 19 रन बनाए। चंपानगर वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी में भानु और बिट्टू ने क्रमशः दो-दो विकेट लिया। दीपक और सूर्यवंश ने एक-एक विकेट झटका। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंपानगर वॉरियर्स की टीम 17 ओवर में 121 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में कप्तान कुमार गौरव राज ने तेज खेलते हुए 49 गेंदों पर 3 छक्के व 8 चौके की मदद से 74 रनों की आकर्षक अर्धशतकीय पारी खेली। बादल ने 20 रनों का योगदान दिया। शेष बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। गेंदबाजी में बूढ़ानाथ टाइगर्स की ओर से रितेश ने 4 विकेट, सचिन ने 3 विकेट, अनुभव, रोशन और  गोविंदा ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। बूढ़ानाथ टाइगर्स टीम के सचिन कुमार को 19 रन बनाने और 3 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका मनोज गुप्ता, अभय कुमार व राजेश मंडल ने निभाई। स्कोरर धर्मजय व अंकित थे। मंगलवार को दोपहर एक बजे से मिर्जान किंग्स और तिलका मांझी फाइटर्स के बीच मुकाबला होगा। मौके पर बीडीसीए के संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ जयशंकर ठाकुर, संयोजक मो फारूक आजम, मो मेहताब मेहंदी, मो सादिक हुसैन, जगदीश शर्मा, करुण सिंह, मुरारी आदि उपस्थित थे।

Rewari News : हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया

Posted: 30 May 2022 08:00 AM PDT

 

रेवाड़ी, 30 मई। केएलपी कॉलेज के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग के तत्त्वावधान में आज 'हिंदी पत्रकारिता दिवस' के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता पत्रकारिता और जनसंचार के प्राध्यापक मुकुट अग्रवाल ने कहा कि 1826 में ब्रिटिश कालीन भारत में देश की तत्कालीन राजधानी कोलकाता में रहने वाले पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने 'उदंत मार्तंड' नामक साप्ताहिक हिंदी समाचार-पत्र की शुरुआत आज ही के दिन की थी। उन दिनों सरकारी सहायता के बिना किसी भी पत्र का चलना असंभव था। कंपनी सरकार ने ईसाई मिशनरियों को तो सुविधा दे दी थी, लेकिन उदंत मार्तंड को कोई सुविधा नहीं दी। डेढ़ साल में कुल 89 अंक प्रकाशित करने के बाद इस पत्र को अल्पायु में ही बंद करना पड़ा। भारतीय जनसंचार संस्थान ने अपने पुस्तकालय का नाम 'जुगल किशोर शुक्ल' के नाम पर रखा है।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 'हिंदी पत्रकारिता:- कल आज और कल' विषय पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की हिंदी विभाग और पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से प्रतिभागिता की।

पत्रकारिता और जनसंचार के प्रवक्ता सुशील दत्त ने भी विद्यार्थियों को एक सजग पत्रकार की समाज में भूमिका के बारे में बताया। इस अवसर पर एक ओर जहाँ बी.ए.(पत्रकारिता व जनसंचार) की विद्यार्थी मनीषा लांबा ने कविता 'हाँ मैं पत्रकार हूँ' सुनाई, वहीं दूसरी ओर कमलेश शर्मा तथा प्रीति यादव ने भी हिंदी पत्रकारिता दिवस के संदर्भ में अपने विचार रखे। 

प्राचार्य डॉ. अभय सिंह यादव ने गुड़ियानी के बाबू बालमुकुंद गुप्त को हिंदी पत्रकारिता का मसीहा बताते हुए कहा कि अंग्रेजों के समय में उनकी लेखनी ने भी जनमानस को खूब जगाया था।
इस अवसर पर हिंदी विभाग से प्राध्यापिका प्रवीण कुमारी, अंग्रेजी विभाग से प्रतिभा यादव सहित रवि कुमार, भूपेश, सुनील, मीना, सोनिका, कविता, सोनिका लांबा, लोकेश, तरुण आदि अनेक विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

Rewari News : BPL कार्ड व अनाथ पेंशन बनवाने के लिये नाबालिक ने मुख्यमंत्री को लगाई गुहार

Posted: 30 May 2022 07:53 AM PDT

 


रेवाड़ी, 30 मई। सरकार चाहे किसी भी दल की हो, लेकिन अधिकारियों को इसलिए नियुक्त किया जाता है ताकि सरकार की कल्याणकारी नीतियां आमजन तक पहुंचे और आमजन को सरकार की नीतियों का पूरा लाभ मिले, लेकिन अगर आम जनता को उन योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़े और उन्हें उन नीतियों का कोई लाभ ना मिले तो इसे आप क्या कहेंगे। ऐसा ही कुछ हुआ है रेवाड़ी के रहने वाले एक नाबालिग के साथ, जिसमें अपनी अनाथ पेंशन और बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए मुख्यमंत्री को गुहार लगाई है।

दरअसल, रेवाड़ी का रहने वाला नाबालिक हार्दिक आज अधिवक्ता कैलाश चंद के पास पहुंचा, जिसने बताया कि साल 2015 में उसके पिता और साल 2021 में उसकी माता का स्वर्गवास हो गया, जिसके बाद से वह परिवार में बिल्कुल अकेला है। उसने बताया कि पिता की मौत के बाद उसकी पेंशन तो बनाई गई, लेकिन कुछ समय बाद ही अज्ञात कारणों के चलते वह पेंशन भी बंद कर दी गई।

अब हार्दिक के अनुरोध पर अधिवक्ता कैलाश चंद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उसकी पेंशन और बीपीएल कार्ड बनाने की मांग की है। इस पत्र की प्रति सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व उपायुक्त रेवाड़ी को भी भेजी गई है।
अधिवक्ता कैलाश चंद ने कहा कि बच्चे की मांग बेहद जायज है। इस तरह और भी अनेक बच्चे आए दिन अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन बीपीएल कार्ड बनाने वाली वेबसाइट को बंद हुए लगभग 1 साल से अधिक समय हो गया। उन्होंने कहा कि या तो सरकार बच्चे की मांग पर ध्यान दें। अन्यथा इसे लेकर अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।

Pathargama News: व्रती महिलाओं ने महिलाओं ने सावित्री सत्यवान का कथा श्रवण किया

Posted: 30 May 2022 06:41 AM PDT




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा में अखंड सौभाग्य को लेकर सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को वट सावित्री व्रत रखकर बट वृक्ष की पूजा अर्चना की। प्रातः काल से ही बरगद के वृक्ष के नीचे सुहागिनों की भीड़ एकत्र होती गई और सबो ने सामूहिक रूप से वट वृक्ष की पूजा अर्चना के पश्चात सावित्री व्रत कथा का अनुश्रवण किया। मान्यता है कि वट सावित्री व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन आनंददायक बन जाता है। इन्ही मान्यताओं को लेकर सोमवार को प्रखंड के तमाम गांव में वट वृक्ष के नीचे सुहागिनो ने बट वृक्ष की पूजा की और अखंड सौभाग्य का वर मांगा। पंडित  पुतुल तिवारी के मुताबिक शास्त्रों में पीपल के पेड़ की तरह बरगद के पेड़ का भी खास महत्व है। पुराणों मे माना गया है कि वटवृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और शिव का एक साथ वास होता है। इस पेड़ के नीचे बैठकर पूजा और कथा श्रवण से स्त्रियों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। यह पेड़ लंबे समय तक बना रहता है, इसलिए इसे अक्षयवट भी कहते है। इसके छाँव तले सावित्री व्रत कथा के श्रवण मात्र से महिलाओं के पति पर आने वाली सारी बुरी बलाएं टल जाती है और स्त्रियों को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है।

अमन राज रिपोर्टिंग:-

Rewari News : स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों का रिकॉर्ड ढूंढने की सराहना की

Posted: 29 May 2022 10:45 PM PDT


ग्राम समाचार न्यूज : हरियाणा : गुमनाम रह गए स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान दिलवाने के लिए सघर्षरत श्री भगवान फौगाट ने भारत सरकार के सस्कृति मत्रालय के उस कदम कि सराहना की है जिसके तहत स्वतंत्रता सग्राम के गुमनाम नायकों का रिकॉर्ड एकत्रित करने के लिए कारवाई शुरू की गई है इस काम के लिए देश के विभिन्न विश्व विधालयों के इतिहासकारों को भी दायित्व दिया गया है इस प्रकिया के बाद देश को आजाद कराने में जिन वीर सपूतों ने योगदान दिया गया था उन सबका रिकॉर्ड इतिहास एकत्र होगा यह कदम आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में सराहनीय कदम है. 

हरियाणा के ऐसे नायकों का रिकॉर्ड इतिहास को एकत्र करने का दायित्व चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी के इतिहास विभागाध्यक्ष रवि प्रकाश को दिया गया है जिनको आफिस जाकर फौगाट द्वारा राज्य के ऐसे नायकों का रिकॉर्ड आजाद हिद फौज नामिनल रोल राष्ट्रीय अभिलेखागार सौपा है जिससे इतिहास विभाग फौगाट को एक आभार पत्र दिया गया है जिसमें लिखा है कि जैसा कि आपको विदित है कि विश्व विधालय के इतिहास विभाग में विभागाध्यक्ष डा रवि प्रकाश जी को सस्कृति मत्रालय भारत सरकार की ओर से आजादी के गुमनाम नायकों का जीवन वरत सग्रह करने का दायित्व दिया गया है ऐसा काम ग्रामीण परषटभूमि में उपस्थित होकर भले ही दुष्कर् न हो कितू  सरल व सुलभ भी नहीं है लेकिन आपके अमूल्य सहयोग व योगदान से विश्व विधालय के इतिहास विभाग को सौपा गया काम सरल हो गया है आपने आजाद हिद फौज से संबंधित जो महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई वह सराहनीय है अतः विश्व विधालय का इतिहास विभाग आपके इस अविस्मरणीय काम हेतु आपका आभार व्यक्त करता है

श्री भगवान फौगाट द्वारा यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय अभिलेखागार कार्यालय में उपलब्ध हजारों मोटे मोटे आजाद हिद फौज नामिनल रोल रजिस्टरों में जवानों का पता द्वितीय विश्व युद्ध समय का पाया जाता है अतः गुमनाम रह गए स्वतंत्रता सेनानी होने का अध्ययन करना काफी मुश्किल रहता है अगर उनको पजाबं हिमाचल हरियाणा के द्वितीय विश्व युद्ध अग्रेजी सेना शहीद जवानों कि युनिट आर्मी नमबर नाम पता मिल जाए उससे वह काफी जवानों का रिकॉर्ड आजाद हिद फौज को ढुढने में सफल हो सकतें है इसलिए वह इन प्रदेश के पत्रकारों समपादको छायाकारो से समाचार दिखाने के लिए अनुरोध करतें आ रहें हैं ताकि उनके परिवारों या प्रदेश प्रशासन से यह जानकारियां मिले एवं वह देश के इतिहासकारों से भी यह अनुरोध करतें हैं कि वह गुमनाम रह गए स्वतंत्रता सेनानियों का रिकॉर्ड आजाद हिद फौज नामिनल रोल राष्ट्रीय अभिलेखागार कार्यालय से ढुढने में कड़ी मेहनत करें. 

मधुरा न्यूज:- मधुरा गांव के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक बुजुर्ग हुआ गंभीर रूप से घायल?

Posted: 29 May 2022 07:27 PM PDT

 





ग्राम समाचार, मधुरा:- मेहरमा प्रखंड के मधुरा गांव के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक बुजुर्ग हुआ गंभीर रूप से घायल। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि सोनागुज्जी गांव के रहने वाले मोo इस्माईल डुमरिया हाट से खरीददारी कर के अपने घर वापस लौट रहे थे। वहीं मधुरा के समीप बाइक सवार को आंख में कीड़ा पड़ जाने से बाइक सवार एवम पीछे बैठे मोo इस्माईल अनियंत्रित होकर गड्डे में जा गिरा। जिससे मोo इस्माईल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर तुरन्त परिजनों को सूचित किया गया! वहीं फ़ौरन घायल व्यक्ति मोo इस्माईल को रेफरल अस्पताल महागामा में भर्ती कराया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सा प्रभारी डॉ एकता कुमारी ने नाज़ुक स्थिति देखते हुए तुरंत सदर अस्पताल गोड्डा रेफर किया गया।

संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, गोड्डा। ग्राम समाचार।

Post Bottom Ad

Pages