सुल्तानपुर टाइम्स |
| लद्दाख में सेना का वाहन नदी में गिरने से 7 जवानों की मौत Posted: 27 May 2022 05:13 AM PDT नई दिल्ली लद्दाख के तुर्तक सेक्टर में सेना की गाड़ी श्योक नदी में गिर गई। हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई और 19 जवान घायल हैं। इंडियन आर्मी के बयान के मुताबिक, 26 सैनिकों की टुकड़ी परतापुर से लेह जिले के हनीफ सब सेक्टर के फॉरवर्ड पोस्ट पर जा रही थी।हादसा सुबह करीब 9 बजे थोइसे से करीब 25 किलोमीटर दूर हुआ। यहां सेना का वाहन अनियंत्रित होकर श्योक नदी में जा गिरा। घायल 26 जवानों को वहां से निकालकर चंडीमंदिर कमांड अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर चोटों की वजह से 7 सैनिकों की मौत हो गई। लेह से परतापुर के लिए सेना की सर्जिकल टीमें रवाना कर दी गई है।भारतीय सेना ने कहा, हम हादसे में घायल सभी जवानों को सर्वोत्तम चिकित्सा मदद दिलाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। जिससे हादसे में घायल जवान जल्द स्वस्थ्य हो सकें। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
